Archive | लखनऊ.

गेस्ट हाउस कांड के आरोपियों से समझौता कर मायावती जी ने किया बाबा साहब और दलित समाज का अपमान - जुगल किशोर

Posted on 21 January 2019 by admin

लखनऊ 21 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने कहा है कि गेस्ट हाउस कांड की याद आते ही आज भी गाँव-गाँव में दलित भाई सिहर उठते हैं। लखनऊ के सरकारी गेस्ट हाउस में बहन मायावती जी पर जानलेवा हमला करते हुए जहाँ उनको हर तरह से अपमानित किया गया तो वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में चुन-चुन कर दलित परिवारों पर हमले किये, उन पर बुरी तरह अत्याचार किया, दलित माताओं-बहनों का अपमान किया। इतना ही नहीं प्रदेश भर में सपा के लोगों ने बाबा साहब की मूर्तियाँ ध्वस्त कर दीं। जुगल किशोर ने कहा कि आज सत्ता के लालच में बहन जी इन्हीं समाजवादी पार्टी के लोगों के साथ आ खड़ी हुई हैं। ये दलित समाज के साथ ही साथ बाबा साहब और संविधान को मानने वालों का अपमान है। बहन जी ने गेस्ट हाऊस कांड के आरोपी सपाइयों के साथ खड़े होकर पूरे देश में दलितों के जख्मों को एक बार फिर हरा कर दिया है।
प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने कहा कि किसे याद नहीं है कि गेस्टहाउस कांड के बाद समाजवादी पार्टी के लोगों ने गांवों-गांवों में बाबा साहब की मूर्तियों को अपवित्र करने के साथ ही साथ दलितों पर कहर ढाया था। ऐसे में भाजपा विधायक स्व ब्रहमदत्त द्विवेदी ने अपनी जान पर खेल कर ना सिर्फ मायावती जी की जान बचाई बल्कि उन्हें मुख्यमंत्री भी बनवाया। इसके जवाब में प्रदेश में जब जब सपा सरकार आई तब तब दलितों को प्रताड़ित किया गया। उनकी जमीनों पर कब्जे किए गए। सपा सरकारों में दलित अफसरों को चुन चुन कर अपमानित और प्रताड़ित किया गया। उन्हें निशाना बनाया गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश जी ने हर जनसभा में अपने करीबी आजम खां से बाबा साहब के लिए खुलेआम अभद्र भाषा का इस्तेमाल कराया। अखिलेश जी की मौजदूगी में जब आजम खां बाबा साहेब लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते तब सपाइयों की भीड़ उत्साह में तालियां बजाती और वहाँ से निकल कर दलित बस्तियों और बाबा साहब की मूर्तियों को निशाना बनाती। यही सब देख खुद बहन मायावती जी सपा को गुंडों की पार्टी करार देती रहीं और उन्होंने नारा भी दिया था कि चढ गुंडों की छाती पर, मुहर लगाओ हाथी पर।
प्रदेश प्रवक्ता में कहा कि आज प्रदेश ही नहीं देश का दलित समाज हैरान है इस अजीबोगरीब गठबंधन को देख कर और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

Comments (0)

श्रद्धांजलि का कार्यक्रम

Posted on 20 January 2019 by admin

स्वाधीनता संग्राम सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान (सरहदी गांधी) की पुण्यतिथि के अवसर पर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम की शुरूआत खान अब्दुल गफ्फार खान के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ कंाग्रेसजनों ने खान अब्दुल गफ्फार खान के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके द्वारा देश की आजादी में किये गये योगदान को याद करते हुए कांग्रेसजनों से उनके बताये रास्ते पर चलने का आवाहन किया।
श्री सिंह ने बताया कि श्रद्धांजलि में पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदेश कंाग्रेस के उपाध्यक्ष-प्रशासन डा0 आर0पी0 त्रिपाठी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री पीयूष मिश्रा आदि कई वरिष्ठ कंाग्रेसजन मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments (0)

जनता को उनसे परेशानियों और फरेब के अलावा कुछ नहीं मिला

Posted on 20 January 2019 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि
भाजपा की सरकार चाहे केन्द्र की हो या उत्तर प्रदेश की जनता को उनसे
परेशानियों और फरेब के अलावा कुछ नहीं मिला है। किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान,
व्यापारी, शिक्षक, महिलाएं, अल्पसंख्यक सभी इनसे त्रस्त है। samajwadi-partyभाजपा राज की
कुनीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
की अनुमति से उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में 07 जनवरी 2019 से समाजवादी विकास
विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम में यात्राएं प्रारम्भ हुई है जिनका 20
जनवरी 2019 को समापन हुआ है। समाजवादी पार्टी के मुख्यरूप से पिछड़े वर्ग के
नेताओं द्वारा गांव-गांव बैठकें कर भाजपा की पिछड़े वर्ग विरोधी नीतियों की
जानकारी देने के साथ समाजवादी सरकार के समय की उपलब्धियों से भी लोगों को अवगत
कराया गया।
समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के अंतर्गत 403
विधानसभा क्षेत्रों में आयोजन का उत्तरदायित्व सम्बंधित क्षेत्र के विधायक,
पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी को सौपा गया था। प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश
उत्तम पटेल से लेकर संगठन के सभी छोटे बड़े पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में
सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रदेश के करीब एक लाख गांवों तथा वार्डों में
जनसम्पर्क एवं बैठकें हुई।
आज 20 जनवरी 2019 को जहां प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पदयात्राओं का
समापन हुआ वहीं लखनऊ में अम्बेडकर विश्वविद्यालय से 1090 चैराहा तक पदयात्रा
के माध्यम से नौजवानों द्वारा समाजवादी पार्टी का संदेश देने का आयोजन हुआ।
डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के शोध छात्र श्री राजवर्धन जाटव तथा
छात्र नेता श्री जयवीर सिंह रावत के साथ लगभग 300 छात्र पदयात्रा में शामिल
रहे।
समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री
अहमद हसन, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद, श्री नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष,
बलवंत सिंह रामूवालिया पूर्व मंत्री, श्री सुनील सिंह ‘साजन‘ एम.एल.सी., डाॅ0
राजपाल कश्यप एम.एल.सी. द्वारा किया गया। चैराहा 1090 पर समापन कार्यक्रम में
श्री अरविन्द कुमार सिंह ‘गोप‘ पूर्व मंत्री/पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लखनऊ
विश्वविद्यालय, श्री संजय लाठर एम.एल.सी., श्री आनन्द भदौरिया एम.एल.सी.,
रविदास मेहरोत्रा द्वारा हुआ।
युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विकास यादव, लखनऊ महानगर के
अध्यक्ष श्री फाकिर सिद्दीकी, अनुराग भदौरिया, मो0 रेहान, श्रीमती मीरा वर्धन,
जरीना उस्मानी, शीला सिंह, गीता सिंह, श्रीमती विद्या यादव, दीपक रंजन, विजय
सिंह यादव, राम सागर, राहुल सिंह, तारिक माजिद, अनुराग यादव अन्नू, मनीष सिंह,
राजकुमार मिश्रा, यायावर हुसैन रेशू, सुश्री पूजा शुक्ला, डाॅ0 सत्य प्रकाश
राजपूत, अजीत प्रताप सिंह, प्रदीप शर्मा आदि भी समापन कार्यक्रम में सम्मिलित
हुए।
भाजपा ने नारा भले ही ‘सबका साथ, सबका विकास‘ दिया हो, पर हकीकत में
उसने दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों के सम्मान, नौकरी और आरक्षण पर लगातार
हमलाकर उन्हें अपमानित और बेरोजगार बनाने का काम किया है। इस समय भाजपा द्वारा
सामाजिक न्याय देने के विपरीत पिछड़े वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण को पिछड़ी जाति
के विभिन्न वर्गों में बांटने का कार्य करने की साजिश की जा रही है। एक ओर
प्रदेश की 15 प्रतिशत आबादी को 50 प्रतिशत का आरक्षण का लाभ मिल रहा है वहीं
दूसरी ओर 85 प्रतिशत आबादी के लोगों को केवल 50 प्रतिशत आरक्षण में ही सीमित
किया जा रहा है, जो न्याय संगत नहीं है। श्री अखिलेश यादव का मानना है कि देश
की सभी जातियों की जनगणना के आधार पर हक और सम्मान मिलना सुनिश्चित हो। आबादी
के आधार पर आनुपातिक आरक्षण देने की व्यवस्था हो।
गांव-गांव, वार्डों-वार्डों में यह जानकारी भी दी गई कि भाजपा सरकारों
ने अपना एक भी वादा पूरा न कर जनता के साथ छल एवं धोखा किया है। भाजपा सरकार
ने संवैधानिक संस्थाओं को भी कमजोर किया तथा देष की आर्थिक व्यवस्था बिगाड़ी
है। सीमा सुरक्षा में भी वह विफल रही है। इसके विपरीत जब श्री अखिलेश यादव के
नेतृत्व में समाजवादी सरकार के समय 23 महीनों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बन गई थी। लखनऊ में मेट्रो चली। 55 लाख गरीब महिलाओं
को प्रतिमाह पांच सौ रूपए समाजवादी मासिक पेंशन, 18 लाख बच्चों को लैपटाॅप
वितरण और बजट का 75 प्रतिषत गांव-किसान एवं खेती पर खर्च किया गया।

Comments (0)

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री केशरी नाथ त्रिपठी तथा उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने काव्य संकलन ‘व्यथा’ का किया लोकार्पण

Posted on 20 January 2019 by admin

लखनऊ: दिनांक 20 जनवरी, 2019
कविता वास्तव में प्रतिक्रिया है जो हम सुनते हैं, जो हम सोचते हैं,
हमारे अन्र्तमन मन में जो भाव उठता है उसी को लेखनी का स्वरूप दे देना ही
कविता है। यह विचार पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री केशरी नाथ त्रिपठी ने
आज यहां हिंदी संस्थान के यशपाल सभागार में डॉ अभय मणि त्रिपाठी द्वारा
रचित काव्य संकलन ‘व्यथा’ के लोकार्पण के अवसर पर दिया।dr-dinesh-sharma
इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि
व्यक्ति का स्वाभाविक गुण परिवर्तित नहीं होता, वह हमेशा विद्यमान रहता
है और समय आने पर उनका उद्गार भी हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी
संस्कृति अंधकार को दूर करके प्रकाश लाने वाली है, हमारी संस्कृति बिखरे
लोगों को एकजुट करने वाली है। व्यक्ति को अपने अंदर आधुनिकता के समावेश
के साथ-साथ अपनी संस्कृति और सभ्यता को नहीं भूलना चाहिए। व्यक्ति में
नैतिक गुणों का होना बहुत ही जरूरी है। हमें अपनी संस्कृति को आत्मसात
करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। माता-पिता को हमारी संस्कृति में ईश्वर के
समकक्ष रखा गया है।
इस अवसर पर विद्या भारती के संरक्षक पद्मश्री ब्रह्मदत्त शर्मा, श्री
पंकज सिंह एवं हिन्दी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सदानन्द गुप्त
सहित अन्य महानुभाव उपस्थित थे।

Comments (0)

10 प्रतिशत आरक्षण प्रदेश में लागू करके समृद्ध राष्ट्र निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक फैसला - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 18 January 2019 by admin

10 प्रतिशत आरक्षण प्रदेश में लागू करके समृद्ध राष्ट्र निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक फैसला - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

मुगलसराय तहसील का नाम पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय नगर करने के लिए स्वागतmahendra-nath-pandey1

लखनऊ 18 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि सामाजिक एवं आर्थिक संतुलन कायम रखने के लिए वर्तमान आरक्षण प्रक्रिया को बिना बधित किये सामान्य वर्ग के गरीब वर्ग के लिये 10 प्रतिशत आरक्षण देकर जीवट इच्छा शक्ति वाले भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी का यह एक ऐतिहासिक कदम है। जिसे आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कैबिनेट से पास कर समाज के उस वंचित वर्ग के लिये दरवाजे खोल दिये है। मैं उनको धन्यवाद देता हूॅ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े व्यक्तियों को 10 प्रतिशत आरक्षण देना, सबका साथ-सबका विकास के सूत्र वाक्य को चरितार्थ करता हैं। यह हमारी गरीबों के उत्थान के लिये हमारी जिम्मेदारी को निभाता है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के जीवन में निश्चित रूप से क्रांतिकारी बदलाव आयेगा। उन्होंने कहा कि एक समृद्ध राष्ट्र निर्माण की दिशा में यह ऐतिहासिक फैसला है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी ने इसके साथ ही चंदौली जनपद के तहसील मुगलसराय का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर करने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद दिया।

Comments (0)

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल जी को पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी।

Posted on 18 January 2019 by admin

shiv-pratap-shukla-bjpलखनऊ 18 जनवरी 2019, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला का आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनसे भेंट कर उनके 67वें जन्मदिन पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की, तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घ जीवन की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय प्रभारी श्री भारत दीक्षित, सह प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, संगठन मंत्री अशोक तिवारी, श्री शिवकुमार पाठक, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्वत, हीरो बाजपेयी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, चिरंजीव चैरसिया, करूणेश त्रिपाठी, सियाराम वर्मा, अतिम तिवारी, राजकुमार, ए0पी0 सिंह आदि अनेकों लोगों ने उनके जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामना दी।

Comments (0)

1 लाख से अधिक युवाओं को शीघ्र नौकरियां मिलने वाली है

Posted on 18 January 2019 by admin

लखनऊ 18 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने कहा कि मोदी जी को राजनैतिक इच्छाशक्ति से गरीबों को जो 10 प्रतिशत आरक्षण मिला है उसकी घबराहट साफ-साफ अखिलेश जी व मायावती जी में दिख रही है। उ0प्र0 में जनता द्वारा चुनी गई प्रचण्ड बहुमत की सरकार योगी आदित्यनाथ जी के सफल नेतृत्व में आज सवर्ण आरक्षण का प्रस्ताव कैबिनेट में पास हो गया है। उ0प्र0 देश में 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने वाला तीसरा राज्य हो गया है। उ0प्र0 में विकास कार्य अनवरत चल रहे है। सफल आयोजन कुम्भ का चल रहा है, कई करोड़ लोग स्नान कर चुके है और कई करोड़ लोग 4 मार्च तक स्नान करेंगे। पहली बार संगम की धारा में प्रचुर जल है। प्रयागराज की काया कलप हो गई है। 4.77 लाख किसानों से 33 लाख मैट्रिक टन धान खरीदा गया है जोकि एक रिकार्ड है। 1 लाख से अधिक युवाओं को शीघ्र नौकरियां मिलने वाली है।hero-bajpai-spokes-person-up-bjp
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जनता द्वारा चुनी गई उ0प्र0 सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को अनाप-शनाप कहना विपक्ष की मजबूरी है। अखिलेश जी, मायावती जी के साथ मिलने से जो सत्ता का दिवास्वपन देख रहे है। वह कभी पूरा होने वाला नहीं है। ये बुआ व भतीजे की मजबूरी का ठगबंधन है। जिसमें जनता तो क्या इसके कार्यकर्ता भी नहीं आने वाले है। योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा दिए लक्ष्य 73$ को पूरा करेंगी।
प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने कहा कि विपक्ष में न तो राष्ट्रीय सोच है न ही सकारात्मक जज्बा। विपक्ष में छिड़ी है नेतृत्व की लड़ाई। भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व विकास के अग्रदूत नरेन्द्र मोदी जी के पास है और उनसे मुकाबला करने के लिए विपक्ष के तीन-तीन, चार-चार दल मिलकर दलों का दलदल बना रहे है। परन्तु जनता इस तरह विचारधाराओं के विपरीत, बेमेल, स्वार्थपरक, आर्थिक अपराधों में लिप्त परिवारों की पार्टियों के ठगबंधनों को नकार देगी। 2019 में लोकसभा चुनाव में इन दलों के दलदल के ऊपर कमल खिलेगा और मोदी जी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे।

Comments (0)

एनजीओं की भूमिका का महत्व बताया

Posted on 17 January 2019 by admin

लखनऊ 17 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र द्वारा आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन मंे मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल द्वारा विश्वश्रैया सभागार में कई प्रसिद्ध एनजीओ को सम्मानित किया गया। उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में एनजीओं की भूमिका का महत्व बताया एवं एनजीओ से जुड़कर कार्य कर रहे सभी लोगों को प्रोत्साहित किया। sunil-bansal-ngo
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भाजपा सरकार द्वारा गरीबों एवं पिछड़ो को दी जाने वाली सरकार के तरफ से विभिन्न योजनाओं को गरीबों एवं पिछड़ो तक ले जाने में एनजीओं की भूमिका को सराहा। श्री बंसल ने कहा कि सामाजिक विकास में जनकल्याण के कार्यो को प्रभावी रूप से नीचे तक पहुंचाने में सामाजिक संस्थाओं का बड़ा योगदान है। सामाजिक संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित करके मोदी-योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य एनजीओ प्रकोष्ठ को करना है। हमारा दायरा व्यापक हो और हमारा संपर्क सभी एनजीओ तक हो।sunil-bansal
कार्यक्रम में भाजपा प्रकोष्ठों के प्रभारी मा0 शिव कुमार पाठक, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्दुन, एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा0 अशोक नागर, प्रदेश सह संयोजक सुनील जैन, प्रीति पाण्डेय, क्षेत्रीय संयोजक अवध क्षेत्र श्रीमती प्रसून जोशी, क्षेत्रीय सह संयोजक शैलेन्द्र सिंह, अलका मिश्रा, सरोज कुमारी तथा जितेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Comments (0)

भाजपा पूर्व सैनिकों की दहलीज पर पहंुचकर व्यक्त करेगी कृतज्ञ आभार

Posted on 17 January 2019 by admin

भाजपा ने की शहीद स्मरण सप्ताह की शुरूआत

भाजपा ने शहीदों के स्मारकों और घरों तक पहुंचकर शहीदों को किया नमन

लखनऊ 17 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के सैनिक सम्मान अभियान का श्री गणेश हुआ। अभियान के तहत ही प्रारम्भ हुए शहीद स्मारक सप्ताह के तहत प्रदेश सरकार के मंत्री व भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी जिलों में पहुंचें और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शहीदों को कृतज्ञ श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीद स्मरण सप्ताह के माध्यम से भाजपा एक सप्ताह तक प्रथम व द्वितीय स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के स्मारकों पर कार्यक्रम करेंगी व शहीदों के परिवारों को सम्मानित करेगी। इसके साथ ही स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र रक्षार्थ अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले शहीद सैनिकों के स्मारकों पर शौर्य कार्यक्रमों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेगी।
भारतीय जनता पार्टी ने सैनिक सम्मान से राष्ट्र गौरव गरिमा का संकल्प लेकर सैनिक सम्मान अभियान प्रारम्भ किया है। राष्ट्रीय रक्षा दिवस 3 मार्च तक सैनिकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापिक करने उनकी दहलीज तक भाजपा पहुंचेगी। अभियान के आगाज के प्रथम सप्ताह में शहीदों के स्मारकों व उनके परिजनों के सम्मान के साथ अभियान प्रारम्भ हुआ। भाजपा के मूल में जवान और किसान का सम्मान और उनकी समृद्धि है और इसी संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सैनिकों की वर्षो पुरानी मांग को पूरा करके वन रैंक वन पेंशन का अधिकार उन्हें दिया है। मोदी जी ने संदेश टू सोल्जर्स अभियान, नौकरी में दो वर्ष का एक्सटेंशन, शहीदों के लिए स्मारक, अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी वीरगति प्राप्त करने पर शहीद का दर्जा तथा कश्मीर में तैनात सैनिकों के विशेष व्यवस्था आदि के द्वारा सैनिकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। अब भाजपा सैनिकों के दर तक पहुंचकर राष्ट्र रक्षा के परम पुनीत कर्तव्य पालन के लिए उनका कृतज्ञ आभार प्रकट करेंगी। 23 जनवरी से 2 मार्च तक भाजपा प्रदेश में लगभग 50 लाख पूर्व सैनिकों की दहलीज पर पहुंचेगी।
अभियान प्रभारी प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया कि प्रदेश मंत्री संतोष सिंह व त्रयम्बक त्रिपाठी के साथ पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रभारी कर्नल दयाशंकर दुबे, मेजर आनंद टण्डन व स्कावार्डन लीडर राखी अग्रवाल को प्रदेश द्वारा अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहीद स्मरण सप्ताह के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयवरलाल गौड़ बलरामपुर, शिवनाथ यादव भदोही, डा0 राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर, लक्ष्मण आचार्य मिरजापुर, उपेन्द्र शुक्ला आजमगढ़, जसवंत सैनी शामली, बीएल वर्मा आगरा जिला, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर लखनऊ जिला, गोविन्द नारायण शुक्ला लखनऊ महानगर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह उन्नाव, रामतेज पाण्डेय जौनपुर, कौशलेन्द्र पटेल सोनभद्र, कामेश्वर सिंह कुशीनगर, देवेन्द्र चैधरी बागपत, वाईपी सिंह बुलन्दशहर, धर्मवीर प्रजापति फिरोजाबाद, अन्जुला माहौर हाथरस, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार बरेली, सांसद श्रीमती कांता कर्दम सहारनपुर, हरिओम अम्बेडकर नगर, शरद त्रिपाठी संतकबीर नगर, विजय पाल तोमर गाजियाबाद जिला, प्रदेश सरकार के मंत्री बलदेव ओलख सम्भल, रघुराज सिंह अलीगढ़, लक्ष्मी नारायण चैधरी शाहजहांपुर, ब्रजेश पाठक रायबरेली, जय प्रकाश निषाद बस्ती ने शहीदों को कृतज्ञ श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Comments (0)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने संसदीय क्षेत्र में दिव्यांगो को उपकरण वितरित किए

Posted on 17 January 2019 by admin

लखनऊ 17 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय के सहयोग एवं गेल इण्डिया के तत्वावधान में जिला दिव्यांग विभाग द्वारा दिव्यांगजनो को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। mahendra-nath-pandey
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने चंदौली संसदीय क्षेत्र के मुनारी वाराणसी में कहा कि दिव्यांग जनों को मुख्यधारा में सहजता के साथ जीविकोपार्जन एवं अन्य क्षेत्रों को सहज व सरल बनाने को दृष्टिगत रखते हुए अनेक गम्भीर प्रयास किये जा रहे हैं। मोदी जी ने पुर्वांचल के पिछड़े भाग में विकास की गति को इतने व्ययस्थित तरीके से आगे बढ़ाया है कि पुर्वाचल का विकास लोगों को दिखने लगा है। हम जैसे जनप्रतिनिधि भी आज अपने संसदीय क्षेत्र में सड़क, पुल, विद्यालय, हाॅस्पिटल, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने में जो सफलता मिली है उसमें योगी व मोदी सरकार की विकास की सोच का सबसे बड़ा योगदान है।
राष्ट्रीय दिव्यांग विभाग के सदस्य उत्तम ओझा ने बताया कि जल्द ही दिब्यांग जनों को हर महीने मिलने वाली पेंशन में केन्द्र के हिस्से को 300 रुपये से बढ़ाकर 1000 रूपये करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला दिव्यांग अधिकारी राजेश मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में एक करोड़ की लागत से कुल 560 उपकरणों का वितरण किया गया जिसमें मुख्य रूप से मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, जन्मान्धो के लिए एलार्म वाली छड़ी के साथ अन्य उपकरणों का वितरण किया गया।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in