Categorized | लखनऊ.

श्रद्धांजलि का कार्यक्रम

Posted on 20 January 2019 by admin

स्वाधीनता संग्राम सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान (सरहदी गांधी) की पुण्यतिथि के अवसर पर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम की शुरूआत खान अब्दुल गफ्फार खान के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ कंाग्रेसजनों ने खान अब्दुल गफ्फार खान के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके द्वारा देश की आजादी में किये गये योगदान को याद करते हुए कांग्रेसजनों से उनके बताये रास्ते पर चलने का आवाहन किया।
श्री सिंह ने बताया कि श्रद्धांजलि में पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदेश कंाग्रेस के उपाध्यक्ष-प्रशासन डा0 आर0पी0 त्रिपाठी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री पीयूष मिश्रा आदि कई वरिष्ठ कंाग्रेसजन मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in