Categorized | लखनऊ.

जनता को उनसे परेशानियों और फरेब के अलावा कुछ नहीं मिला

Posted on 20 January 2019 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि
भाजपा की सरकार चाहे केन्द्र की हो या उत्तर प्रदेश की जनता को उनसे
परेशानियों और फरेब के अलावा कुछ नहीं मिला है। किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान,
व्यापारी, शिक्षक, महिलाएं, अल्पसंख्यक सभी इनसे त्रस्त है। samajwadi-partyभाजपा राज की
कुनीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
की अनुमति से उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में 07 जनवरी 2019 से समाजवादी विकास
विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम में यात्राएं प्रारम्भ हुई है जिनका 20
जनवरी 2019 को समापन हुआ है। समाजवादी पार्टी के मुख्यरूप से पिछड़े वर्ग के
नेताओं द्वारा गांव-गांव बैठकें कर भाजपा की पिछड़े वर्ग विरोधी नीतियों की
जानकारी देने के साथ समाजवादी सरकार के समय की उपलब्धियों से भी लोगों को अवगत
कराया गया।
समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के अंतर्गत 403
विधानसभा क्षेत्रों में आयोजन का उत्तरदायित्व सम्बंधित क्षेत्र के विधायक,
पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी को सौपा गया था। प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश
उत्तम पटेल से लेकर संगठन के सभी छोटे बड़े पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में
सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रदेश के करीब एक लाख गांवों तथा वार्डों में
जनसम्पर्क एवं बैठकें हुई।
आज 20 जनवरी 2019 को जहां प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पदयात्राओं का
समापन हुआ वहीं लखनऊ में अम्बेडकर विश्वविद्यालय से 1090 चैराहा तक पदयात्रा
के माध्यम से नौजवानों द्वारा समाजवादी पार्टी का संदेश देने का आयोजन हुआ।
डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के शोध छात्र श्री राजवर्धन जाटव तथा
छात्र नेता श्री जयवीर सिंह रावत के साथ लगभग 300 छात्र पदयात्रा में शामिल
रहे।
समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री
अहमद हसन, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद, श्री नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष,
बलवंत सिंह रामूवालिया पूर्व मंत्री, श्री सुनील सिंह ‘साजन‘ एम.एल.सी., डाॅ0
राजपाल कश्यप एम.एल.सी. द्वारा किया गया। चैराहा 1090 पर समापन कार्यक्रम में
श्री अरविन्द कुमार सिंह ‘गोप‘ पूर्व मंत्री/पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लखनऊ
विश्वविद्यालय, श्री संजय लाठर एम.एल.सी., श्री आनन्द भदौरिया एम.एल.सी.,
रविदास मेहरोत्रा द्वारा हुआ।
युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विकास यादव, लखनऊ महानगर के
अध्यक्ष श्री फाकिर सिद्दीकी, अनुराग भदौरिया, मो0 रेहान, श्रीमती मीरा वर्धन,
जरीना उस्मानी, शीला सिंह, गीता सिंह, श्रीमती विद्या यादव, दीपक रंजन, विजय
सिंह यादव, राम सागर, राहुल सिंह, तारिक माजिद, अनुराग यादव अन्नू, मनीष सिंह,
राजकुमार मिश्रा, यायावर हुसैन रेशू, सुश्री पूजा शुक्ला, डाॅ0 सत्य प्रकाश
राजपूत, अजीत प्रताप सिंह, प्रदीप शर्मा आदि भी समापन कार्यक्रम में सम्मिलित
हुए।
भाजपा ने नारा भले ही ‘सबका साथ, सबका विकास‘ दिया हो, पर हकीकत में
उसने दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों के सम्मान, नौकरी और आरक्षण पर लगातार
हमलाकर उन्हें अपमानित और बेरोजगार बनाने का काम किया है। इस समय भाजपा द्वारा
सामाजिक न्याय देने के विपरीत पिछड़े वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण को पिछड़ी जाति
के विभिन्न वर्गों में बांटने का कार्य करने की साजिश की जा रही है। एक ओर
प्रदेश की 15 प्रतिशत आबादी को 50 प्रतिशत का आरक्षण का लाभ मिल रहा है वहीं
दूसरी ओर 85 प्रतिशत आबादी के लोगों को केवल 50 प्रतिशत आरक्षण में ही सीमित
किया जा रहा है, जो न्याय संगत नहीं है। श्री अखिलेश यादव का मानना है कि देश
की सभी जातियों की जनगणना के आधार पर हक और सम्मान मिलना सुनिश्चित हो। आबादी
के आधार पर आनुपातिक आरक्षण देने की व्यवस्था हो।
गांव-गांव, वार्डों-वार्डों में यह जानकारी भी दी गई कि भाजपा सरकारों
ने अपना एक भी वादा पूरा न कर जनता के साथ छल एवं धोखा किया है। भाजपा सरकार
ने संवैधानिक संस्थाओं को भी कमजोर किया तथा देष की आर्थिक व्यवस्था बिगाड़ी
है। सीमा सुरक्षा में भी वह विफल रही है। इसके विपरीत जब श्री अखिलेश यादव के
नेतृत्व में समाजवादी सरकार के समय 23 महीनों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बन गई थी। लखनऊ में मेट्रो चली। 55 लाख गरीब महिलाओं
को प्रतिमाह पांच सौ रूपए समाजवादी मासिक पेंशन, 18 लाख बच्चों को लैपटाॅप
वितरण और बजट का 75 प्रतिषत गांव-किसान एवं खेती पर खर्च किया गया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in