Archive | लखनऊ.

प्रदेश में महावीर जयन्ती का सार्वजनिक अवकाश 19 अप्रैल, 2016 को

Posted on 19 April 2016 by admin

उत्तर प्रदेश में महावीर जयन्ती का सार्वजनिक अवकाश 19 अप्रैल, 2016 को घोषित किया गया है। पहले यह अवकाश 20 अप्रैल, 2016 के लिए निर्धारित किया गया था।
यह जानकारी आज यहां देते हुए शासन के प्रवक्ता ने बताया कि 19 अप्रैल, 2016 को महावीर जयन्ती का सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण उक्त तिथि को राज्य सरकार के सभी कार्यालय बन्द रहेंगे तथा 20 अप्रैल, 2016 को यह समस्त कार्यालय खुले रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारत रत्न बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी की 125वीं जयन्ती वर्ष के समापन के उपलक्ष्य में

Posted on 19 April 2016 by admin

भारत रत्न बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी की 125वीं जयन्ती वर्ष के समापन के उपलक्ष्य में कल दिनांक 17अप्रैल, 2016 को पूर्वान्ह 11 बजे से अ0भा0 कंाग्रेस कार्यसमिति की सदस्य श्रीमती मोहसिना किदवई,सांसद की अध्यक्षता में गांधी भवन प्रेक्षागृह(निकट शहीद स्मारक) में समापन समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुशील कुमार शिन्दे, विशिष्ट अतिथि के रूप में अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री, एवं अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री के0 राजू सहित अन्य प्रमुख नेताओं में राष्ट्रीय सचिव श्री जुबेर खान, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर, कंाग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान,अनु0जाति विभाग के चेयरमैन श्री भगवती प्रसाद चैधरी पूर्व विधायक सहित पूर्व प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्षगण, पूर्व केन्द्रीय मंत्रीगण तथा पूर्व विधानमंडल दल के नेता एवं कई वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी द्वारा स्वागत सम्बोधन द्वारा किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के वाइस चेयरमैन वीरेन्द्र मदान ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारत रत्न बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी की 125वीं जयन्ती वर्ष के समापन के उपलक्ष्य में

Posted on 19 April 2016 by admin

भारत रत्न बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी की 125वीं जयन्ती वर्ष के समापन के उपलक्ष्य में कल दिनांक 17अप्रैल, 2016 को पूर्वान्ह 11 बजे से अ0भा0 कंाग्रेस कार्यसमिति की सदस्य श्रीमती मोहसिना किदवई,सांसद की अध्यक्षता में गांधी भवन प्रेक्षागृह(निकट शहीद स्मारक) में समापन समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुशील कुमार शिन्दे, विशिष्ट अतिथि के रूप में अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री, एवं अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री के0 राजू सहित अन्य प्रमुख नेताओं में राष्ट्रीय सचिव श्री जुबेर खान, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर, कंाग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान,अनु0जाति विभाग के चेयरमैन श्री भगवती प्रसाद चैधरी पूर्व विधायक सहित पूर्व प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्षगण, पूर्व केन्द्रीय मंत्रीगण तथा पूर्व विधानमंडल दल के नेता एवं कई वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी द्वारा स्वागत सम्बोधन द्वारा किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने प्रदेशवासियों को महावीर जयन्ती के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ

Posted on 19 April 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने प्रदेशवासियों को महावीर जयन्ती के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की है।
राज्यपाल ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि स्वामी महावीर की आदर्श शिक्षाओं और उपदेशों की प्रांसगिकता आज भी है। उन्होंने कहा कि महापुरूषों के विचार हमारे जीवन में पवित्रता लाते हंै। हम सबको उनके विचारों को आत्मसात करते हुए देश एवं प्रदेश के विकास में सहयोग करना चाहिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राज्यपाल से मिले विधान सभा अध्यक्ष

Posted on 14 April 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज राजभवन में विधान सभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने भेट की। ज्ञातव्य है कि विधान सभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से मिलने के लिए समय प्रदान करने का अनुरोध किया था। राज्यपाल ने भेट के दौरान विधान सभा अध्यक्ष को बताया कि कौन-कौन से विधेयक किन-किन कारणों से उनके विचाराधीन हैं। राज्यपाल ने यह भी बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को भी अवगत कराया जा चुका है।
राज्यपाल ने विधान सभा अध्यक्ष को अवगत कराया कि किन कारणों से उनके पास 6 विधेयक क्रमशः (1) उत्तर प्रदेश नगर पालिका विधि (संशोधन) विधेयक, 2015 (2) उत्तर प्रदेश नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2015 (3) उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक, 2015 (4) उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई इटावा विधेयक, 2015 (5) उत्तर प्रदेश लोक आयुक्त तथा उप लोक आयुक्त (संशोधन) विधयेक, 2015 तथा (6) डाॅ0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान विधेयक, 2015 विचाराधीन हैं।
श्री नाईक ने 02 जून, 1949 को संविधान सभा में राज्यों के प्रशासनिक एवं विधायी जैसे विषयों पर मुख्यमंत्रियों से सूचनाएं और अभिलेख आदि तलब करने संबंधी राज्यपालों के अधिकारों और मुख्यमंत्रियों के कर्तव्यों पर सम्पन्न हुई बहस जिसमें विशेष रूप से डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की बहस का उल्लेख है, की प्रति भी विधान सभा अध्यक्ष को दी। संविधान सभा में अनुच्छेद 147 पर उक्त बहस प्रारम्भ हुई थी जिसे अन्ततः संविधान सभा द्वारा वर्तमान संविधान के अनुच्छेद 167 के रूप में स्वीकार किया गया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ‘सांसद’ ने कहा कि पार्टी के

Posted on 14 April 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ‘सांसद’ ने कहा कि पार्टी के मजबुत संगठनात्मक ढ़ाचे और समर्पित कार्यकर्ताओं की शक्ति के बूते पार्टी आगामी विधानसभा चुनावो में 265 से अधिक सीटो पर सफलता हासिल करेंगी। उन्होंने राज्य में गांव-गरीब-किसान और युवाओं की समस्याओं के लिए संघर्ष का आवाहन करते हुए कहा कि विकास का मुद्दा हमारा प्रमुख मुद्दा होगा। नवनियुक्त प्रदेश भाजपाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सांसद आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वात्र्ता को संबोधित कर रहे थे।
श्री मौर्य ने कहा कि उ0प्र0 की अखिलेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा आम जनमानस के हितो को लेकर चलाई जा रही योजनाओं का लाभ राज्य की जनता को नहीं मिल पा रहा है। अखिलेश सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में जनता के मन में असंतोष व नाराजगी का वातावरण है। प्रदेश की सपा सरकार सभी मोर्चो पर विफल है। राज्य की जनता असुरक्षित है, महिलाओं के साथ अत्याचार व दुराचार की घटनाएं बेतहाशा बढ़ी है। राज्य में अराजकता का वातावरण है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
उन्होंने सपा-बसपा व कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि उ0प्र0 को परिवारवादी, जातिवादी और व्यक्तिवादी राजनीति ने नुकसान पहंुचाया हें सपा-बसपा के शासनकाल में राज्य की हालात बद से बदतर हुई है। अखिलेश सरकार पर युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि युवाओं में बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आई सपा सरकार ने युवाओं को ठगा है। राज्य में बेरोजगारी का आलम यह है कि चर्तुथ श्रेणी में 368 पदों के लिए निकले विज्ञापन में 23 लाख से भी अधिक लोगो ने फार्म भरा जिसमें बड़ी संख्या में पी.एच.डी. धारक की सम्मिलित थे। उन्होंने कहा अखिलेश सरकार में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का जिम्मा संभालने वाला लोकसेवा आयोग भ्रष्टाचार का बड़ा केन्द्र बन गया। हालात यहां तक बिगड़े कि उच्च न्यायालय तक को हस्तक्षेप करना पड़ गया।
उन्होंने राज्य के किसानों की बदहाली पर चिन्ता जाहिर करते हुए कहा कि विभिन्न तरह की प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहे उ0प्र0 के किसानों की अखिलेश सरकार में कही कोई सुनवाई नहीं हो रही। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हितों मंे चलाई जा रही योजनाओं का लाभ भी राज्य के किसानों को नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि अखिलेश सरकार की रूचि किसानों की समस्याओं को हल करने में नहीं है। श्री मौर्य ने बुन्देलखण्ड की समस्याओं का जिक्र करते आंशका व्यक्त की कि बुन्देलखण्ड की समस्याओं को लेकर जो धनराशि केन्द्र द्वारा भेजी जा रही जिससे बुन्देलखण्ड में रहने वाले किसानों व गरीबों को लाभ मिल सके वह धनराशि भी कही सपा सरकार में फैले भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़ जाये।
श्री मौर्य ने पार्टी की संगठनात्मक शक्ति के भरोसे यह विश्वास जताया कि हम 2017 में राज्य में सरकार बनायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

केषव मौर्य के अध्यक्ष बनने पर भाजपा में खुषी - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 14 April 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 के नये अध्यक्ष की घोषणा से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष घोषित करने की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर सैकड़ो कार्यकर्ता गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े के साथ एक हो गये।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने इस अवसर पर कहा कि श्री केशव प्रसाद मौर्या जी जमीनी नेता है जिन्होंने बचपन से ही संघर्षो का जीवन जिया है। चाय और अखबर बेचते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्ररेणा से विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल में एक दशक तक पूर्णकालिक जीवन व्यतीत किया। राम मन्दिर आंनदोलन, गंगा जैसे समाजिक मुद्दों से जुड़े अभियानों में जमकर भागीदारी करने वाले श्री मौर्य अपने तेवर के लिए खासे लोकप्रिय है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्री मौर्य की घोषणा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी का आभार जताते हुए कहा कि नए अध्यक्ष की घोषणा से कार्यकर्ताओं में नूतन उमंग व उत्साह का संचार हुआ है। नव वर्ष नवरात्रि के प्रथम दिन की गई इस घोषणा से नव वष्र का जश्न भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए दो गुना हो गया।
मिठाईयां बांटी गई प्रदेश कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी की गई और ढोल-नगाड़े की थाप पर कार्यकर्ता खुशी में झूमे। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगो में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, वीरेन्द्र तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, आई0पी0 सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, अनीता अग्रवाल, विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अंजनी श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, अवधेश गुप्ता, सोनू सिंह, विशेष नायाक अमित तिवारी, शैलेन्द्र शर्मा, सौरभ शुक्ला, कुमार गौरव तिवारी, विभूति नारायण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा विनोद श्रीवास्तव, रविन्द्र पटेल, के0के0 सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेष अध्यक्ष का स्वागत - डा0 मनोज मिश्र

Posted on 14 April 2016 by admin

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मौर्य 11 अप्रैल 2016 को 12.00 बजे लखनऊ स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस से पधार रहे है। श्री मौर्य अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रहे है।
डा0 मिश्र ने बताया कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मौर्य का लखनऊ के प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर प्रथम बार आगमन पर भव्य स्वागत किया जायेगा। श्री मौर्य का चारबाग स्टेशन से प्रदेश मुख्यालय तक जगह-जगह स्वागत किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्री केषव प्रसाद मौर्य का स्वागत कार्यक्रम - डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 14 April 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने बताया कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मौर्य का दिल्ली से लखनऊ के बीच जगह-जगह पर स्वागत किया जायेगा। श्री मौर्य का गजियाबाद, अलीगढ, टूण्डला, इटावा, व कानपुर में भव्य स्वागत होगा।
डाॅ0 मिश्र ने बताया कि श्री मौर्य शताब्दी एक्सपे्रस से पधार रहे है। चारबाग रेलवे स्टेशन से पं0 दीनदयाल स्मृतिका में मूर्ति पर माल्यार्पण, महाराणा प्रताप जी की मूर्ति पर माल्यार्पण, वार्लिगग्टन चैराहे पर स्वागत, अवन्तिका बाई जी की मूर्ति पर माल्यार्पण, बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण, महत्मागांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण का अध्यक्ष जी का कार्यक्रम है।
डाॅ0 मिश्र ने बताया कि मा0 प्रदेश अध्यक्ष जी श्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर भव्य स्वागत कार्यक्रम होगा। पूरे प्रदेश में उत्साह का वातावरण है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री कल 11 अप्रैल को के0जी0एम0यू0 के कार्डियोलाॅजी विभाग के भवन के विस्तार का शिलान्यास करेंगे

Posted on 14 April 2016 by admin

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव कल 11 अप्रैल, 2016 को यहां किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (के0जी0एम0यू0) के कार्डियोलाॅजी विभाग के भवन के विस्तार का शिलान्यास करेंगे। इसके निर्माण पर लगभग 105 करोड़ रुपये की लागत आने की सम्भावना है। इस परियोजना के पूरा हो जाने से कार्डियोलाॅजी विभाग में 100 बेड की बढ़ोत्तरी हो जाएगी।
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री रायबरेली रोड स्थित दूसरे ट्राॅमा सेण्टर का उद्घाटन, बर्न यूनिट, आॅर्गन ट्रान्सप्लाण्ट के आई0सी0यू0 के शिलान्यास सहित के0जी0एम0यू0 की 29 अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी करेंगे।
यह जानकारी देते हुए आज राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि के0जी0एम0यू0 में हर साल बेहतर इलाज के लिए आने वाले मरीजों में हृदय रोग के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्तमान में कार्डियोलाॅजी विभाग में मौजूद संसाधनों एवं सुविधाओं से उनका समुचित उपचार कर पाना सम्भव नहीं हो पा रहा है।
इसके मद्देनजर कार्डियोलाॅजी विभाग की सेवाओं को साल के सभी दिन 24 घण्टे (24ग्7ग्365) मुहैया कराने के लिए कार्डियोलाॅजी विभाग के भवन के विस्तार का शिलान्यास किया जा रहा है। भवन के निर्माण के लिए पहले चरण में राज्य सरकार ने लगभग 48 करोड़ रुपये की अनुमति प्रदान कर दी है।
प्रवक्ता ने कहा कि के0जी0एम0यू0 में उच्च विशिष्टता वाले
9 विभागों जैसे मेडिकल आॅन्कोलाॅजी, थोरेसिक सर्जरी, वेस्कुलर सर्जरी, पल्मोनरी एण्ड क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलाॅजी, इण्डोक्रायोनोलाॅजी, मेडिकल गैस्ट्रो इन्ट्रोलाॅजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, इण्डोक्राइन सर्जरी का सृजन किया गया। इसके टीचिंग स्टाफ के कुल 60 पदों का भी सृजन किया जा चुका है। राज्य सरकार प्रदेश की जनता को उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं देने का कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार के प्रयासों से एम0बी0बी0एस0 की शिक्षा के लिए 600 सीटों की बढ़ोत्तरी हुई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2025
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in