Categorized | लखनऊ.

केषव मौर्य के अध्यक्ष बनने पर भाजपा में खुषी - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 14 April 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 के नये अध्यक्ष की घोषणा से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष घोषित करने की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर सैकड़ो कार्यकर्ता गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े के साथ एक हो गये।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने इस अवसर पर कहा कि श्री केशव प्रसाद मौर्या जी जमीनी नेता है जिन्होंने बचपन से ही संघर्षो का जीवन जिया है। चाय और अखबर बेचते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्ररेणा से विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल में एक दशक तक पूर्णकालिक जीवन व्यतीत किया। राम मन्दिर आंनदोलन, गंगा जैसे समाजिक मुद्दों से जुड़े अभियानों में जमकर भागीदारी करने वाले श्री मौर्य अपने तेवर के लिए खासे लोकप्रिय है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्री मौर्य की घोषणा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी का आभार जताते हुए कहा कि नए अध्यक्ष की घोषणा से कार्यकर्ताओं में नूतन उमंग व उत्साह का संचार हुआ है। नव वर्ष नवरात्रि के प्रथम दिन की गई इस घोषणा से नव वष्र का जश्न भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए दो गुना हो गया।
मिठाईयां बांटी गई प्रदेश कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी की गई और ढोल-नगाड़े की थाप पर कार्यकर्ता खुशी में झूमे। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगो में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, वीरेन्द्र तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, आई0पी0 सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, अनीता अग्रवाल, विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अंजनी श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, अवधेश गुप्ता, सोनू सिंह, विशेष नायाक अमित तिवारी, शैलेन्द्र शर्मा, सौरभ शुक्ला, कुमार गौरव तिवारी, विभूति नारायण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा विनोद श्रीवास्तव, रविन्द्र पटेल, के0के0 सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in