Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ‘सांसद’ ने कहा कि पार्टी के

Posted on 14 April 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ‘सांसद’ ने कहा कि पार्टी के मजबुत संगठनात्मक ढ़ाचे और समर्पित कार्यकर्ताओं की शक्ति के बूते पार्टी आगामी विधानसभा चुनावो में 265 से अधिक सीटो पर सफलता हासिल करेंगी। उन्होंने राज्य में गांव-गरीब-किसान और युवाओं की समस्याओं के लिए संघर्ष का आवाहन करते हुए कहा कि विकास का मुद्दा हमारा प्रमुख मुद्दा होगा। नवनियुक्त प्रदेश भाजपाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सांसद आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वात्र्ता को संबोधित कर रहे थे।
श्री मौर्य ने कहा कि उ0प्र0 की अखिलेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा आम जनमानस के हितो को लेकर चलाई जा रही योजनाओं का लाभ राज्य की जनता को नहीं मिल पा रहा है। अखिलेश सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में जनता के मन में असंतोष व नाराजगी का वातावरण है। प्रदेश की सपा सरकार सभी मोर्चो पर विफल है। राज्य की जनता असुरक्षित है, महिलाओं के साथ अत्याचार व दुराचार की घटनाएं बेतहाशा बढ़ी है। राज्य में अराजकता का वातावरण है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
उन्होंने सपा-बसपा व कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि उ0प्र0 को परिवारवादी, जातिवादी और व्यक्तिवादी राजनीति ने नुकसान पहंुचाया हें सपा-बसपा के शासनकाल में राज्य की हालात बद से बदतर हुई है। अखिलेश सरकार पर युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि युवाओं में बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आई सपा सरकार ने युवाओं को ठगा है। राज्य में बेरोजगारी का आलम यह है कि चर्तुथ श्रेणी में 368 पदों के लिए निकले विज्ञापन में 23 लाख से भी अधिक लोगो ने फार्म भरा जिसमें बड़ी संख्या में पी.एच.डी. धारक की सम्मिलित थे। उन्होंने कहा अखिलेश सरकार में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का जिम्मा संभालने वाला लोकसेवा आयोग भ्रष्टाचार का बड़ा केन्द्र बन गया। हालात यहां तक बिगड़े कि उच्च न्यायालय तक को हस्तक्षेप करना पड़ गया।
उन्होंने राज्य के किसानों की बदहाली पर चिन्ता जाहिर करते हुए कहा कि विभिन्न तरह की प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहे उ0प्र0 के किसानों की अखिलेश सरकार में कही कोई सुनवाई नहीं हो रही। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हितों मंे चलाई जा रही योजनाओं का लाभ भी राज्य के किसानों को नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि अखिलेश सरकार की रूचि किसानों की समस्याओं को हल करने में नहीं है। श्री मौर्य ने बुन्देलखण्ड की समस्याओं का जिक्र करते आंशका व्यक्त की कि बुन्देलखण्ड की समस्याओं को लेकर जो धनराशि केन्द्र द्वारा भेजी जा रही जिससे बुन्देलखण्ड में रहने वाले किसानों व गरीबों को लाभ मिल सके वह धनराशि भी कही सपा सरकार में फैले भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़ जाये।
श्री मौर्य ने पार्टी की संगठनात्मक शक्ति के भरोसे यह विश्वास जताया कि हम 2017 में राज्य में सरकार बनायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in