Archive | लखनऊ.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Posted on 29 October 2016 by admin

गृहमंत्री एवं लखनऊ के सांसद मा. राजनाथ सिंह जी दो दिवसीय दौरे पर आज अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। गृहमंत्री सायंकाल 5 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी, राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधायक गोपाल टण्डन, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी, महामंत्री अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला  सहित प्रमुख नेतागण उपस्थित रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के हजारों युवा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के जोशीले नारों के बीच जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट का उद्घाटन किया।

Posted on 29 October 2016 by admin

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के हजारों युवा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के जोशीले नारों के बीच जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट का उद्घाटन किया। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने श्री जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्रस्ट के सदस्यों की भी संक्षिप्त बैठक की।
इस अवसर पर मंत्रीगण सर्वश्री अहमद हसन, राजेन्द्र चैधरी, रामगोविन्द चैधरी, शिवाकान्त ओझा, डा0 एस0पी0 यादव, अरविन्द कुमार सिंह गोप, राममूर्ति वर्मा, अभिषेक मिश्र, पवन पाण्डेय, एम0एल0सी0 एस0आर0एस0 यादव, नरेश उत्तम, सुनील सिंह यादव साजन, डा0 राजपाल कश्यप, अरविन्द सिंह, आनन्द भदौरिया, राजेश यादव, संतोष यादव सनी, विधायक इरफान सोलंकी, जगराम पासवान, वसीम अहमद, संग्राम यादव, अरुण वर्मा, नागेन्द्र यादव, सहित युवा नेता अनुराग यादव, अमिताभ बाजपेयी, नफीस अहमद, गौरव दुबे, नईमुल हसन, पी0डी0 तिवारी, प्रदीप तिवारी, ब्रजेश यादव, दिग्विजय सिंह देव और विजय यादव, रामसागर यादव, डा0 इमरान, चन्द्रिका पाल, जरीना उस्मानी, गीता सिंह, डा0 अरुण, स्व0 मिश्र की बेटी मीना तिवारी, फरहाना, रचना कोरी, राधा यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 टैªवेल राइटर्स काॅन्क्लेव, 2016 का शुभारम्भ किया

Posted on 29 October 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश टैªवेल राइटर्स काॅन्क्लेव, 2016 का शुभारम्भ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन के विकास की असीमित सम्भावनाएं मौजूद हैं। प्रदेश में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व की अनेक धरोहर मौजूद हैं। राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
श्री यादव ने कहा कि इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन नीति-2016 को लागू किया है। राज्य सरकार द्वारा विकसित कराए जा रहे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे तथा समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे आगरा-लखनऊ-वाराणसी हेरिटेज आर्क में पड़ने वाले विभिन्न पर्यटन स्थलों के साथ-साथ नए स्थलों तक पहुंचने में पर्यटकों को सुविधा होगी।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यटन श्री नवनीत सहगल, टाइम्स आॅफ इण्डिया ग्रुप के श्री धनुषवीर सिंह व अन्य पदाधिकारी तथा उत्तर प्रदेश टैªवेल राइटर्स काॅन्क्लेव, 2016 के तहत लखनऊ भ्रमण के लिए आए समूह के सदस्य उपस्थित थे।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश के पर्यटन विभाग एवं टाइम्स ग्रुप-लोनली प्लैनेट के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश टैªवेल राइटर्स काॅन्क्लेव, 2016 का आयोजन किया जा रहा है। काॅन्क्लेव के तहत देश और दुनिया के 40 से भी अधिक टैªवेल राइटर, तीन अलग-अलग समूहों में प्रदेश के हेरिटेज आर्क के विशिष्ट शहरों आगरा, लखनऊ, वाराणसी का संक्षिप्त भ्रमण करके इन शहरों की सामाजिक, सांस्कृतिक विरासत, विविध व्यंजनों तथा मेहमान नवाजी से परिचित होंगे। इन टैªवेल राइटर्स में कई प्रसिद्ध जर्नलिस्ट, फोटोग्राफर तथा ब्लाॅगर आदि शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश टैªवेल राइटर्स काॅन्क्लेव का समापन 16 अक्टूबर, 2016 को वाराणसी में मुख्य काॅन्क्लेव से होगा, जिसमें हेरिटेज आर्क के शहरों का भ्रमण करने वाले समूहों के अलावा मीडिया और इण्डस्ट्री के विशेषज्ञ प्रदेश में देश एवं दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करने के उपायों पर विचार-विमर्श करेंगे।
मुख्य काॅन्क्लेव में पैनल डिस्कशन के दो सत्र होंगे। पहले सत्र का विषय ‘उत्तर प्रदेश-सर्जिंग अहेड’ होगा। यह सत्र प्रदेश में पर्यटन के बुनियादी ढांचे के विकास, विरासतों के संरक्षण व प्रदर्शन, बिजनेस फ्रेण्डली नीतियों के निर्माण पर केन्द्रित होगा। दूसरे सत्र का विषय ‘उत्तर प्रदेश वन स्टेट अमेजिंग बायोडायवर्सिटी’ होगा। यह सत्र प्रदेश को वन्यजीव पर्यटन हेतु उभरता हुआ गंतव्य बनाने तथा प्रदेश के प्राकृतिक वैभव और विरासत को संरक्षित एवं प्रदर्शित करने के सम्भव तरीकों पर विचार-विमर्श पर केन्द्रित होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने डाॅ0 राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट में स्थापित डाॅ0 लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

Posted on 29 October 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रख्यात समाजवादी चिन्तक डाॅ0 राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर आज यहां विक्रमादित्य मार्ग स्थित डाॅ0 राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट के प्रांगण में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति तथा जन समुदाय उपस्थित था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने डाॅ0 लोहिया की पुण्यतिथि पर लोहिया पार्क में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

Posted on 29 October 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रख्यात समाजवादी चिन्तक डाॅ0 राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर आज यहां लोहिया पार्क में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में जन समुदाय उपस्थित था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सपा लोकनायक की जंयती ‘लोकतंत्र रक्षा दिवस’ के रुप में मनायेगी

Posted on 29 October 2016 by admin

लखनऊ समाजवादी पार्टी जयप्रकाश नारायण की जंयती ‘लोकतंत्र रक्षा दिवस’ के रुप में मनायेगी। इस उपलक्ष्य पर पार्टी मुख्यालय समेत सभी जिला कार्यालयों पर पूर्वाह्न 9.30 बजे से लोकनायक को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य में लोकतंत्र एवं समाजवाद’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन होगा। इस अवसर पर जे पी के नेेतृत्व में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए सतत संघर्श करने व जेल की असहनीय यातना भोगने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जयप्रकाश नारायण ने राम मनोहर लोहिया के साथ मिलकर बयालिस (1942) की क्रान्ति को नई दिशा दी थी। दोनों ने भारत में समाजवादी विचारधारा के अनुरुप समाज के नवनिर्माण के लिए सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया था। महात्मा गाँधी के कार्यक्रमों को उनके प्रयाण के पश्चात जे पी ने लोहिया के साथ मिलकर आगे बढ़ाया। आपातकाल के दौरान जे पी के आह्वान पर ‘समग्र क्रान्ति’ की घोशणा हुई जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव समेत कई बड़े नेता गिरफ्तार हुए। उन्होंने रंगून में एशियाई समाजवादी परिषद का गठन 1953 में किया था। उन्होंने ‘‘वाई सोशलिज्म’’, ‘‘लोक स्वराज्य’’, ‘‘आमने सामने’’, ‘‘मेरी जेल डायरी’’, सदृश पुस्तकें लिखी। जेपी-जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी जे पी व समाजवादी साहित्य का भी वितरण करेगी। वे ‘‘जनता’’, ‘‘एवरीमैन’’, ‘‘संघर्श’’ जैसी पत्र-पत्रिकाओं का संपादन किया। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1902 को हुआ था और 9 अक्टूबर 1979 को उन्होंने महाप्रयाण किया।
समाजवादी पार्टी नई पीढ़ी और शोधार्थियों को महान समाजवादी चिन्तक राम मनोहर लोहिया के विचारों से अवगत कराने के लिए लोहिया पुण्य तिथि (12 अक्टूबर) के उपलक्ष्य पर लोहिया जी के 50 ऐतिहासिक वक्तव्यों की सीडी व डी वी डी जारी करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं राजस्व मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव और पीसीएफ सभापति श्री आदित्य यादव ने सभी प्रदेशवासियों को विजय दशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Posted on 29 October 2016 by admin

श्री यादव ने अपने संदेश में कहा कि आधुनिक विश्व में रामराज्य की परिकल्पना को साकार रूप देने के लिए भगवान राम के आदर्शों को अपनाना चाहिए। विजय दशमी हमारे भीतर की बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सद्गुणों का विकास करने की प्रेरणा देता है। विश्व में मानवता सबसे बड़ा धर्म है। सत्य, अहिंसा, अस्तेय और परोपकार जैसे गुणों को अपनाने से ही मानव धर्म का विस्तार सम्भव है।
श्री यादव ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस त्योहार पर प्रदेश में शांति और सद्भावना बनाए रखें और प्रदेश के विकास में हर सम्भव योगदान दें।
प्रदेश सचिव नामित
लखनऊ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवपाल सिंह यादव ने किसान नेता व चैधरी चरण सिंह से जुड़े रहे पचहत्तर वर्शीय चैधरी रिछपाल सिंह को प्रदेश सचिव नामित किया है। श्री सिंह ने समाजवादी विचारधारा और किसान आंदोलन को मजबूत करने की दिशा में काफी काम किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती ने

Posted on 29 October 2016 by admin

बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती ने कल यहाँ मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कार्यक्रम के दौरान फैली अव्यवस्था में दो लोगों की मौत तथा कई लोगांे के घायल होने की दुर्घटना के लिये पूर्णरूप से सपा सरकार की लचर प्रशासनिक व पुलिस व्यवस्था व लापरवाही को ज़िम्मेदार ठहराते हुये लापरवाह व कर्तव्यहीन अधिकारियों के ख़िलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई करने की माँग की है।
सुश्री मायावती जी ने मृतक परिवारजनों व घायलों के प्रति गहरा दुःख व संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि बी.एस.पी. के स्वाभिमानी लोगों को 2-2 लाख रुपये का सरकारी ख़ैरात से ज्यादा जरूरी है कि उन्हें न्याय मिलना चाहिये, जो इस दुःखद घटना के लिये लापरवाह व कर्तव्यहीन अधिकारियों को उचित कानूनी सज़ा देकर ही दी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की आमजनता को शान्ति व अमन-चैन के साथ जीने के लिये नितान्त जरूरी अपराध-नियन्त्रण व क़ानून-व्यवस्था के मामले में बुरी तरह से फ्लाप रहने वाली इस सपा सरकार ने हर छोटी-बड़ी आपराधिक घटना/ दुर्घटना व साम्प्रदायिक हिंसा व दंगा आदि के मामले में सरकारी धन बाँटने को ही न्याय मान लिया है, जो कि यह उचित समाधान नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि हर गम्भीर वारदातों में सरकारी धन देने की आड़ में दोषियों व अपराधियों आदि को बचाने का काम किया जाता है। यह कौन सा समाजवादी इन्साफ है जिसकी नई परम्परा वर्तमान सपा सरकार में शुरू की गयी है, इसे लोगों को जरूर समझना चाहिये।
सुश्री मायावती ने कहा कि हर मोर्चे पर बुरी तरह से विफल व भ्रष्टाचारों की संरक्षक बनी प्रदेश की वर्तमान सपा सरकार अब लोगों को स्मार्ट फोन देने का छलावा कर रही है।
वास्तव में प्रदेश की 20 करोड़ से अधिक आमजनता को प्रदेश की सपा सरकार वैसे ही हवा-हवाई सपने दिखा रही है जैसाकि भाजपा व प्रधानमंत्री पद के उसके उम्मीद्वार श्री नरेन्द्र मोदी ने सन् 2014 के लोकसभा आमचुनाव से पहले दिखाये थे, परन्तु उन वायदों को पूरा करने में नाकाम रहे और निश्चित है कि उक्त वादाख़िलाफी पर लोग अब उन पार्टियों को ‘‘दिन में तारे दिखाने‘‘ पर अमादा लगते हैं।
कम-से-कम अब विधानसभा आमचुनाव के समय सपा सरकार को हवा-हवाई वायदे व शिलान्यास आदि नहीं करना चाहिये और अगले चुनाव का इन्तज़ार करना चाहिये। वैसे भी ज्यादातर लोगों के पास उनकी ज़रूरत व हैसियत के हिसाब से स्मार्ट फोन पहले से ही हैं और वे उनका अपने कार्यों के लिये इस्तेमाल भी कर रहे हैं। वे लोग ऐसी सरकार से स्मार्ट फोन लेकर क्या करेंगे जिस सपा सरकार में उनके व उनके परिवार के जान-माल व मज़हब के सुरक्षित होने की कोई गारण्टी ही नहीं है। ऐसी जंगलराज वाली सरकार को हटाना ही अब उनका मुख्य लक्ष्य है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवपाल सिंह यादव ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर पलटवार करते हुए कहा है

Posted on 29 October 2016 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवपाल सिंह यादव ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर पलटवार करते हुए कहा है कि बसपा नेत्री अपनी और अपने दल की चिन्ता करें। बसपा पूर्णतया समाप्त होने की कगार पर है। सभी को पता है कि लूट के पैसे से जुटाई गई विचारहीन भीड़ के बल पर बसपा कोई चुनौती देने की स्थिति में नहीं है। वहाँ पूरी तरह से भगदड़ मची हुई है। रोज कोई न कोई बड़ा नेता व विधायक बसपा नेतृत्व पर ‘टिकट’ के लिए धनवसूली का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ रहा है। उत्तर प्रदेश की जनता उनके कार्यकाल के दौरान मची लूट, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक उत्पीड़न और अनाचार को याद कर अभी भी कांप जाती है। जन्मदिन मनाने के लिए इंजीनियर हत्याकाण्ड, निघासन थाने में बलात्कार, सीएमओ की जेल में हत्या जैसी घटनायें माया-राज में हुईं। मायावती जी ने अपनी प्रतिमाओं व उन प्रतिमाओं के लिए पत्थर के पार्को को बनवाने के अलावा कोई लोककल्याणकारी कार्य नहीं किया, जिसके लिए उन्हें जाना जाए।
शिवपाल यादव जी ने कहा वे कि आज भी अपना भाषण पढ़ कर ही बोलती है। अपने भाषण के अलावा भी कुछ और पढ़ती-लिखतीं तो तथ्यों की जानकारी होती। गृह मंत्रालय की एनसीआरबी रिपोर्ट मानती है कि 26 राज्यों में अपराध-दर उत्तर प्रदेश से अधिक है। बेहतर कानून-व्यवस्था के कारण निवेश व पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के विकासपरक कार्यो को अपने षासन काल के दौरान का बता कर वे दिन-दहाड़े सफेद झूठ बोल रही हैं। आज वे जिन कार्यो को अपना बता रही हैं उनका उद्घाटन व शिलान्यास अपने कार्यकाल के दौरान क्यों नही किया ? जबकि उन्हें पूरे पाँच साल पर्याप्त मौका मिला था। बसपा नेत्री किंकर्तव्यविमूढ़ और बसपा दिशाहीन हो चुकी है। वे मान कर चल रही हैं कि उत्तर प्रदेश का चुनाव जीतना उनके बस में नहीं है, इसीलिए वे उत्तर प्रदेश के विभाजन का मुद्दा उठा रही हंै। उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता विकास चाहती है, विभाजन, विखराव व विखण्डन नही चाहती है।
शिवपाल जी ने कहा कि मायावती का भाषण मान्यवर कांशीराम के विचारों, सपनों व उनके योगदान की बजाय केवल इस यथार्थ के आस-पास रहा कि कैसे सत्ता हासिल किया जाए। मायावती जी बाबा साहब के मिशन व कांशीराम जी की पूरी मेहनत को धनपशुओं की दहलीज पर गिरवी रख दिया है। श्री यादव ने बसपा रैली के दौरान भगदड़ में कालकवलित हुए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए आश्रित परिवार को हर सम्भव सहयोग की बात कही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श‌िवपाल बोले.गंगाजल लेकर कह सकता हूंए सीएम ने की थी दूसरा दल बनाने की बात

Posted on 29 October 2016 by admin

मुलायम स‌िंह की बैठक में अख‌िलेश के भावुक भाषण के बाद श‌िवपाल यादव ने कहाए मैंने साइक‌िल चलाकर जनसंपर्क क‌ियाए अच्छा काम क‌िया उसका ये स‌िला म‌िला। सीएम बताएं मैनें क्या कमी रखी। मैंने क्या मुख्यमंत्री से कम काम क‌िया। उन्होंने कहा क‌ि मेरा सीएम से कोई झगड़ा नहीं। उन्होंने कहा क‌ि मैं गंगाजल हाथ में लेकर कह सकता हूं क‌ि सीएम ने मुझसे कहा थाए मैं दूसरा दल बनाऊंगा।
वह अमर स‌िंह के समर्थन में खुलकर आए और कहा क‌ि उन्होंने पार्टी की मदद की। इस दौरान श‌िवपाल भी भावुक हो गए। उन्होंने सवाल उठायाए क्या सरकार में मेरा कोई योगदान नहींघ् श‌िवपाल ने कहाए बताएं मैंने सीएम का कौन सा आदेश नहीं मानाघ् श‌िवपाल ने कहाए क्या मेरे व‌िभाग में अच्छा काम नहीं हुआ। व‌िपक्ष के लोगों ने भी मेरी तारीफ की। उन्होंने कहाए 1984 में गाड़‌ियां नहीं होती थीं तब मैंने साइक‌िल से जनसंपर्क क‌िया। श‌िवपाल ने रामगोपाल यादव का नाम ल‌िए ब‌िना उन पर भी न‌िशाना साधा।

इससे पहले अख‌िलेश के मंच पर पहुंचते ही नारेबाजी तेज हो गई। मीट‌िंग में भारी तादाद में कार्यकर्ता पहुंचे। पार्टी कार्यालय में मीट‌िंग शुरू हो चुकी है। बैठक में सीएम अख‌िलेश ने कहा लोग पर‌िवार में मतभेद पैदा कर रहे हैं मुझे नेताजी और श‌िवपाल के सामने बात रखने का मौका चाह‌िए। उन्होंने कहाए मुझे अन्याय के ख‌िलाफ लड़ना नेताजी ने स‌िखाया है।

मेरे प‌िता मेरे ल‌िए गुरु हैं। समाजवादी पार्टी को 25 साल पूरे हुएए मैं नई पार्टी क्यों बनाऊं। उन्होंने कहाए मेरे और प‌र‌िवार के ख‌िलाफ साज‌िश हो रही है तो मैं कार्रवाई जरूर करूंगा। उन्होंने कहा क‌ि सौ प्रत‌िशत नेताजी की पार्टी है मैं कुछ नहीं हूं। लोग कह रहे हैं नई पार्टी बनाई जा रही हैए मैं कुछ नहीं हूं।

सबके सामने अपनी बात रखते.रखते सीएम अ‌ख‌िलेश बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा क‌ि नेता जा आप कहेंगे तो अभी इस्तीफा दे दूंगा। अख‌िलेश ने कहा अमर स‌िंह ने कहा था अक्टूबर में बड़ा बदलाव आएगा और नवंबर तक अख‌िलेश सीएम नहीं रहेगा।

मी‌ट‌िंग के पहले सपा कार्यालय के बाहर जुटे समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। अख‌िलेश और श‌िवपाल के समर्थक दो गुटों में बंट गए। वहीं समर्थकों के बीच नारेबाजी से तनाव की स्थ‌ित‌ि पैदा हो गई। खबरों के मुताब‌िक मारपीट भी हुई। श‌िवपाल के समर्थकों ने अख‌िलेश के समर्थकों पर मारपीट और गुंडागर्दी का आरोप लगाया।

पुल‌िस ने हंगामा कर रहे समर्थकों को खदेड़ा और बेरीकेड‌िंग कर रास्ता बंद क‌िया। सपा मुख्यालय जाने का मेन रास्ता बंद कर द‌िया गया है।
बैठक के ल‌िए पार्टी के सभी विधायक और एमएलसी बुलाए गए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2025
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in