Categorized | लखनऊ.

श‌िवपाल बोले.गंगाजल लेकर कह सकता हूंए सीएम ने की थी दूसरा दल बनाने की बात

Posted on 29 October 2016 by admin

मुलायम स‌िंह की बैठक में अख‌िलेश के भावुक भाषण के बाद श‌िवपाल यादव ने कहाए मैंने साइक‌िल चलाकर जनसंपर्क क‌ियाए अच्छा काम क‌िया उसका ये स‌िला म‌िला। सीएम बताएं मैनें क्या कमी रखी। मैंने क्या मुख्यमंत्री से कम काम क‌िया। उन्होंने कहा क‌ि मेरा सीएम से कोई झगड़ा नहीं। उन्होंने कहा क‌ि मैं गंगाजल हाथ में लेकर कह सकता हूं क‌ि सीएम ने मुझसे कहा थाए मैं दूसरा दल बनाऊंगा।
वह अमर स‌िंह के समर्थन में खुलकर आए और कहा क‌ि उन्होंने पार्टी की मदद की। इस दौरान श‌िवपाल भी भावुक हो गए। उन्होंने सवाल उठायाए क्या सरकार में मेरा कोई योगदान नहींघ् श‌िवपाल ने कहाए बताएं मैंने सीएम का कौन सा आदेश नहीं मानाघ् श‌िवपाल ने कहाए क्या मेरे व‌िभाग में अच्छा काम नहीं हुआ। व‌िपक्ष के लोगों ने भी मेरी तारीफ की। उन्होंने कहाए 1984 में गाड़‌ियां नहीं होती थीं तब मैंने साइक‌िल से जनसंपर्क क‌िया। श‌िवपाल ने रामगोपाल यादव का नाम ल‌िए ब‌िना उन पर भी न‌िशाना साधा।

इससे पहले अख‌िलेश के मंच पर पहुंचते ही नारेबाजी तेज हो गई। मीट‌िंग में भारी तादाद में कार्यकर्ता पहुंचे। पार्टी कार्यालय में मीट‌िंग शुरू हो चुकी है। बैठक में सीएम अख‌िलेश ने कहा लोग पर‌िवार में मतभेद पैदा कर रहे हैं मुझे नेताजी और श‌िवपाल के सामने बात रखने का मौका चाह‌िए। उन्होंने कहाए मुझे अन्याय के ख‌िलाफ लड़ना नेताजी ने स‌िखाया है।

मेरे प‌िता मेरे ल‌िए गुरु हैं। समाजवादी पार्टी को 25 साल पूरे हुएए मैं नई पार्टी क्यों बनाऊं। उन्होंने कहाए मेरे और प‌र‌िवार के ख‌िलाफ साज‌िश हो रही है तो मैं कार्रवाई जरूर करूंगा। उन्होंने कहा क‌ि सौ प्रत‌िशत नेताजी की पार्टी है मैं कुछ नहीं हूं। लोग कह रहे हैं नई पार्टी बनाई जा रही हैए मैं कुछ नहीं हूं।

सबके सामने अपनी बात रखते.रखते सीएम अ‌ख‌िलेश बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा क‌ि नेता जा आप कहेंगे तो अभी इस्तीफा दे दूंगा। अख‌िलेश ने कहा अमर स‌िंह ने कहा था अक्टूबर में बड़ा बदलाव आएगा और नवंबर तक अख‌िलेश सीएम नहीं रहेगा।

मी‌ट‌िंग के पहले सपा कार्यालय के बाहर जुटे समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। अख‌िलेश और श‌िवपाल के समर्थक दो गुटों में बंट गए। वहीं समर्थकों के बीच नारेबाजी से तनाव की स्थ‌ित‌ि पैदा हो गई। खबरों के मुताब‌िक मारपीट भी हुई। श‌िवपाल के समर्थकों ने अख‌िलेश के समर्थकों पर मारपीट और गुंडागर्दी का आरोप लगाया।

पुल‌िस ने हंगामा कर रहे समर्थकों को खदेड़ा और बेरीकेड‌िंग कर रास्ता बंद क‌िया। सपा मुख्यालय जाने का मेन रास्ता बंद कर द‌िया गया है।
बैठक के ल‌िए पार्टी के सभी विधायक और एमएलसी बुलाए गए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in