Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवपाल सिंह यादव ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर पलटवार करते हुए कहा है

Posted on 29 October 2016 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवपाल सिंह यादव ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर पलटवार करते हुए कहा है कि बसपा नेत्री अपनी और अपने दल की चिन्ता करें। बसपा पूर्णतया समाप्त होने की कगार पर है। सभी को पता है कि लूट के पैसे से जुटाई गई विचारहीन भीड़ के बल पर बसपा कोई चुनौती देने की स्थिति में नहीं है। वहाँ पूरी तरह से भगदड़ मची हुई है। रोज कोई न कोई बड़ा नेता व विधायक बसपा नेतृत्व पर ‘टिकट’ के लिए धनवसूली का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ रहा है। उत्तर प्रदेश की जनता उनके कार्यकाल के दौरान मची लूट, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक उत्पीड़न और अनाचार को याद कर अभी भी कांप जाती है। जन्मदिन मनाने के लिए इंजीनियर हत्याकाण्ड, निघासन थाने में बलात्कार, सीएमओ की जेल में हत्या जैसी घटनायें माया-राज में हुईं। मायावती जी ने अपनी प्रतिमाओं व उन प्रतिमाओं के लिए पत्थर के पार्को को बनवाने के अलावा कोई लोककल्याणकारी कार्य नहीं किया, जिसके लिए उन्हें जाना जाए।
शिवपाल यादव जी ने कहा वे कि आज भी अपना भाषण पढ़ कर ही बोलती है। अपने भाषण के अलावा भी कुछ और पढ़ती-लिखतीं तो तथ्यों की जानकारी होती। गृह मंत्रालय की एनसीआरबी रिपोर्ट मानती है कि 26 राज्यों में अपराध-दर उत्तर प्रदेश से अधिक है। बेहतर कानून-व्यवस्था के कारण निवेश व पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के विकासपरक कार्यो को अपने षासन काल के दौरान का बता कर वे दिन-दहाड़े सफेद झूठ बोल रही हैं। आज वे जिन कार्यो को अपना बता रही हैं उनका उद्घाटन व शिलान्यास अपने कार्यकाल के दौरान क्यों नही किया ? जबकि उन्हें पूरे पाँच साल पर्याप्त मौका मिला था। बसपा नेत्री किंकर्तव्यविमूढ़ और बसपा दिशाहीन हो चुकी है। वे मान कर चल रही हैं कि उत्तर प्रदेश का चुनाव जीतना उनके बस में नहीं है, इसीलिए वे उत्तर प्रदेश के विभाजन का मुद्दा उठा रही हंै। उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता विकास चाहती है, विभाजन, विखराव व विखण्डन नही चाहती है।
शिवपाल जी ने कहा कि मायावती का भाषण मान्यवर कांशीराम के विचारों, सपनों व उनके योगदान की बजाय केवल इस यथार्थ के आस-पास रहा कि कैसे सत्ता हासिल किया जाए। मायावती जी बाबा साहब के मिशन व कांशीराम जी की पूरी मेहनत को धनपशुओं की दहलीज पर गिरवी रख दिया है। श्री यादव ने बसपा रैली के दौरान भगदड़ में कालकवलित हुए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए आश्रित परिवार को हर सम्भव सहयोग की बात कही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in