Archive | लखनऊ.

भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन अलीगढ-माननीय अमित शाह जी

Posted on 06 February 2019 by admin

लखनऊ 06 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों एवं सेक्टर प्रभारियों के सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित भाई शाह ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए बूथ विजय के लिए आवाह्न किया। रामघाट रोड, तालानगरी अलीगढ़ में बूथ अध्यक्षों को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी जे.पी. नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बूथ अध्यक्षों का अभिवादन करते हुए भाजपा का योद्धा बताया। photo-2
केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी जे.पी. नड्डा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कहा 2014 के लोकसभा चुनाव में 3 लाख 60 हजार भाजपा कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में थे, उन कार्यकर्ताओं ने 73 सीटें जिताकर दी थी। आज 2019 में उत्तर प्रदेश में भाजपा के 1 करोड़ 80 लाख सदस्य है। कार्यकर्ता व सदस्यों की इतनी बड़ी ताकत के साथ भाजपा 76 से अधिक सीटे जीतकर फिर से मोदी सरकार बनाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बूथ अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जातिवाद, क्षेत्रवाद, मजहब की सोच से परे मोदी जी के नेतृत्व में 1 प्रदेश में करोड़ उज्ज्जवला गैस कनेक्शन, ढाई करोड़ शौचालय, 20 लाख लोगों को आवास के साथ सबका साथ-सबका विकास का सपना साकार हो रहा है। कानून व्यवस्था स्थापित हुई है। दंगाई गायब हो चुके हैं, त्योहारों पर व्यवधान करने वाले कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। भारत विश्व गुरु बने इसके लिए हमारा हर भाजपा कार्यकर्ता आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व मैं संकल्पित है। उन्होंने कहा कि बनारस में हुए प्रवासी सम्मेलन में पधारे हुए प्रवासी भारतीयों से संवाद के दौरान मैंने पूछा कि अब आपको विदेश में रहने पर कैसा महसूस होता है, उन्होंने बताया कि अब हमें पहचाना जाता है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी हैं और हमें अब मोदी के नाम से पहचाना जाता है। विदेशों में यह एक बहुत सुखद अनुभव है ।photo-11
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि 22 हजार बूथ, अध्यक्ष 5 हजार सेक्टर प्रभारी ब्रज क्षेत्र में कमल खिलाएंगे। हजारों बूथ प्रभारी, मंडल प्रभारी आज ब्रज की पावन धरती में उपस्थित है।ं माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के कारण ही उत्तर प्रदेश आज मुख्य भूमिका में है। 10 वर्षों तक यूपीए की सरकार रही तब पूरे देश को सपा बसपा कांग्रेस ने मिलकर लूटा बहुत पहले एक फिल्म आई थी, उसका अर्थ आज समझ में आया है। फिल्म का नाम था ‘चोरों की बारात‘। देश को लूटने के लिए चोरों की बारात गठबंधन कर के निकल चुकी है।
मंच पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी केंद्रीय, राज्य मंत्री कृष्णा राज, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, लक्ष्मी नारायण चौधरी उत्तर प्रदेश सह प्रभारी दुष्यंत गौतम ,प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, बीएल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी, ब्रज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह, राज्य मंत्री संदीप सिंह, सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, सांसद एटा राजवीर सिंह, सांसद आगरा रामशंकर कठेरिया, सांसद फतेहपुर चौधरी बाबूलाल, सांसद फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

शोक संदेश

Posted on 06 February 2019 by admin

लखनऊ 06 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बदायूं जिले के सहसवान विधानसभा के बूथ क्रमांक 307 के बूथ अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा के हृदय गति रूक जाने से हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. पाण्डेय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को इन दुःखद क्षणों को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। डॉ. पाण्डेय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार इस दुखद घड़ी में दिवंगत श्री दिनेश शर्मा के परिवार के साथ है।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, संजीव बालियान, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 चन्द्रमोहन, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डॉ. समीर सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रदेश संयोजक डॉ. तरूणकान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दूबे, आलोक अवस्थी, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह एवं अतुल अवस्थी, अशोक तिवारी ने भी बूथ अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Comments (0)

भाजपा जिला कार्यालयों का माननीय श्री अमित शाह जी ने किया उद्घाटन

Posted on 06 February 2019 by admin

लखनऊ 06 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह ने आज बुलंदशहर में पार्टी के जिला कार्यालय के साथ साथ प्रदेश के अन्य जिलों में नवनिर्मित पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह ने रिकॉर्ड समय में बनाए गए इन सभी कार्यालयों के निर्माण के लिए पार्टी के प्रदेश व जिला इकाईयों को बधाई भी दी। पार्टी कार्यालयों के उद्घाटन के समारोह में श्री शाह के साथ लोकसभा चुनाव के प्रभारी व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ नेता व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं वह आम जनमानस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह ने कहा कि 1982 में पार्टी के बूथ अध्यक्ष के रूप में काम करते-करते आज मैं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं वहीं एक गरीब परिवार में जन्मे चाय बेचने वाले साधारण से परिवार के माननीय नरेंद्र मोदी जी विश्व की सबसे बडे लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री के रूप में भारत का गौरव विश्व में बढ़ा रहे हैं। bulandsahar-bjp-office-amit-shah
श्री शाह ने कहा कि भाजपा के जैसा लोकतंत्र किसी भी राजनीतिक दल में नहीं है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पहले से पता होता है कि सोनिया गांधी के बाद पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास की नीति पर चलते हुए देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कहा कि राहुल गांधी आज हमसे हिसाब मांग रहे हैं। पहले वह बताएं चार पीढ़ियों तक देश की शासन सत्ता पर काबिल रहने वाले आप लोगों ने देश के गरीबों वंचितों के लिए क्या किया? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 129 से भी अधिक लोक कल्याणकारी योजनाएं लाकर देश के आम जनमानस के कल्याण के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा आजादी के बाद पहली बार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 6 करोड़ लोगों को शौचालय उपलब्ध कराए गए, उज्जवला योजना के माध्यम से रसोई गैस, 2 करोड़ लोगों को घर, बिजली, युवाओं को मुद्रा लोन सहित अनगिनत योजनाएं लागू कर आम जनमानस के जीवन को बेहतर बनाने का काम केंद्र की सरकार ने किया है।
श्री शाह ने कहा कि मोदी जी के सत्ता में आने के बाद से आतंकियों के हौसले पस्त हो गए। देश में धमाके बंद हो गए, उड़ी में हमारे सैनिक कैम्प पर हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जवाबी कार्रवाई का आदेश दिया। और हमारे वीर जवानों ने ऐसा सर्जिकल स्ट्राइक किया कि दुश्मनों के छक्के छूट गए। श्री शाह ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर सपा-बसपा और कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस देश की जनता को बताएं की वे राम मंदिर निर्माण के पक्ष में है कि नहीं। उन्होंने कहा भाजपा राम मंदिर जल्द से जल्द बनवाना चाहती है इसी उद्देश्य से केंद्र सरकार ने 1993 में अधिग्रहित भूमि वापस करने का फैसला किया और सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा पेश किया। क्या कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां इस मामले में अपना स्टैंड स्पष्ट करेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बजट किसानों और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बहुत ही खुशियां लेकर आया है। मा. मोदी जी ने गरीब और सीमांत किसानों को सालाना 6 हजार रूपये नगद देने की घोषणा की है। 5 लाख तक सालाना आय वालों को अब इनकम टैक्स नहीं भरना पड़ेगा। छोटे व्यापारियों को भी राहत देते हुए केंद्र सरकार 40 लाख रूपये तक के टर्नओवर वाले व्यापारियों को जीएसटी से बाहर रखकर उनको भी बहुत बड़ी राहत देने का कार्य किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने प्रदेश की योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में राज्य में एक भी दंगा नहीं हुआ दंगाई राज्य छोड़कर भाग गए, अपराधी डरे हुए हैं, जो लोग पलायन के जिम्मेदार थे वे खुद ही राज्य से पलायन कर गए हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में किसानों को उनकी उपज का मूल्य समय से मिल रहा है गन्ना किसानों को भी 50 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान योगी सरकार ने किया है। श्री शाह ने कहा जातिवाद और परिवारवाद से त्रस्त उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने शांति का राज स्थापित किया है। bulandsahar-bjp-office
उन्होंने कहा चाहे जितने गठबंधन बन जायें सारे दल एक हो जायें फिर भी हम जनता के समर्थन से अभूतपूर्व विजय को हासिल करके प्रचण्ड बहुमत से माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में फिर से केन्द्र में सरकार बनाएगें।
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मूल्य और सिद्धांतों पर आधारित पार्टी है बिना किसी भेदभाव के शासन की योजना देश के कोने कोने तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि भारत का मान विश्व में बढ़ा है भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के मूल्यों और आदर्शों के साथ साथ आमजन की भी सुनवाई हो इसलिए कार्यालयों का निर्माण हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह घर भोज का कार्यक्रम है आज से ही यह कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा यह कार्यालय 2019 के इस धर्म युद्ध में भाजपा को 74 प्लस के लक्ष्य को पूरा करने में सहायता करेगें ।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने जिला कार्यालयों के उद्घाटन पर प्रशन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह जी द्वारा इन कार्यालयों का उद्घाटन हो रहा है। उन्होंन कहा कि आगामी लोकसभा के चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी कार्यालयों से प्रतिदिन होने वाली संगठनात्मक गतिविधियां पार्टी के विजय अभियान को गति प्रदान करेगी। डॉ. पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ 74 प्लस के लक्ष्य को लेकर दिन-रात कार्य कर रहे है।
इसके पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के प्रभारी व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय के साथ हवन पूजन कर पूरे विधिविधान के साथ पार्टी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन किया।

Comments (0)

भाजपा सेक्टर संयोजक सम्मेलन - श्री रमन सिंह

Posted on 06 February 2019 by admin

लखनऊ 06 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी का क्षेत्रीय सेक्टर सम्मेलन अकबरपुर इंटर कॉलेज जिला कानपुर देहात में संपन्न हुआ। सेक्टर सम्मेलन में 8 जिलों के सेक्टर प्रमुख पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष कार्यक्रम में शामिल हुए। सेक्टर सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सेक्टर प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में हमने भारी सफलता अर्जित की। आज के परिवेश में सारी विपक्षी पार्टियां एक हो गई हैं। एक तरफ भ्रष्टाचार है, आतंकवाद, गुंडाराज है तो एक तरफ विकास है स्वच्छ शासन, जीरो टॉलरेंस की नीति व भ्रष्टाचार रहित सरकार है। dr-raman-singh-kanpur
श्री सिंह ने कहा एक तरफ पांण्डव है तो दूसरी तरफ कौरव हैं । हमें एकजुट होकर इन विरोधियों को परास्त करना है। हमें 51 परसेंट वोट प्राप्त करना है। इसके लिए हम लोगों को दिन रात एक करना होगा। मोदी सरकार ने जिस प्रकार से 4.5 साल में विकास की गति को स्थापित किया है यह एक रिकॉर्ड है। 10 करोड़ परिवारों के लिए चिकित्सा के लिए स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है, मोदी सरकार में 6 करोड़ लोगों को उज्जवला योजना का लाभ मिला है। 18000 गांव में बिजली पहुंचाने का काम मोदी सरकार द्वारा किया गया है। चीन और पाकिस्तान हमेशा आंख दिखाया करते थे मोदी सरकार बनते ही सर्जिकल स्ट्राइक करके उनको अपनी औकात पर ला दिया है। जिस प्रकार से पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या एवं अत्याचार किया जा रहा है जनता इन विरोधियों के इस घिनौने कृत्य को कभी माफ नहीं करेगी। जनता सब जानती है सारे भ्रष्टाचारी एक हो रहे हैं। हमें सजग रहने की जरूरत है हमें जनता में अपने कार्यों के दम पर व विकास के कार्यों के दम पर जनता के बीच जाना है और हमें अपना बूथ जिताना है।
प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा अगर भारत को विश्व पटल पर शिखर पर ले जाना है तो मोदी को जिताना होगा। मोदी जी ने देश का नाम विश्व पटल पर ऊंचा किया है। ऐसे ईमानदार नेता को विश्व टकटकी लगाए देख रहा है। हमें अपने 10 बूथों की चिंता करनी है। अगर एक सेक्टर प्रमुख अपने 10 बूथों पर जिताने का काम करता है तो निश्चित ही मोदी सरकार भारी बहुमत के साथ 2019 के चुनाव में विजयी होगी।
इस कार्यक्रम में कानपुर उत्तर, कानपुर दक्षिण, कानपुर ग्रामीण, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, इटावा के सेक्टर प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए

Comments (0)

कार्यों में विलम्ब करने वालों की जवाबदेही तय की जाय

Posted on 05 February 2019 by admin

सभी हर्बल मार्गों का नियमित निरीक्षण हो
सभी कार्यों में नवीनतम तकनीक का प्रयोग किया जाय
लोक निर्माण विभाग की जमीन से अवैध कब्जे हटाये जायें
वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं
सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता एवं समय सीमा में पूर्ण हो
केशव प्रसाद मौर्य
दिनांक 05 फरवरी, 2019
आज तकनीक का युग है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा नवीनतम तकनीक के प्रयोग पर अधिकाधिक बल दिया जा रहा है, अतः सभी अभियन्ता अधिक से अधिक तकनीक का प्रयोग करते हुये सभी कार्य सम्पन्न करेंगे ये निर्देश प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के कमान सेन्टर में प्रदेश भर के मुख्य अभियन्ताओं के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये हुई बात-चीत में दिये। उन्होने कहा कि 01 अप्रैल 2019 से शत प्रतिशत कार्य चाणक्य साफ्टवेयर के माध्यम से किया जायेगा। श्री मौर्य ने निर्देश दिये कि यदि किसी जोन में तकनीक विकसित करने से रह गयी है या कोई कमी है तो तकनीक विकसित कर ली जाय।
उपमुख्यमंत्री ने समस्त जोन के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहां पर हर्बल मार्ग विकसित किये गये थे उनकी नियमित माॅनीटरिंग की जाय। श्री मौर्य ने सभी जोन से प्राप्त हर्बल मार्गों की रिपोर्ट पर सन्तोष व्यक्त किया। उन्होने स्वच्छता अभियान के क्रम को जारी रखने के भी निर्देश देते हुये कहा कि हमारे कार्यस्थल स्वच्छ होने चाहिये। इसका प्रभाव हमारी कार्य प्रणाली तथा स्वास्थ्य पर पड़ता है। श्री मौर्य ने सड़कों की सुरक्षा हेतु प्रदेश भर में तैनात गंेगमैनों की कार्य प्रणाली तथा उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिये सभी मुख्य अभियन्ताओं को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी पूरी गंेग का शत प्रतिशत उपयोग करें तथा उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की नियमित समीक्षा की जाय। प्रत्येक मार्ग पर उनके द्वारा किये जा रहे कार्य जैसे मार्ग की सफाई, गड्ढ़ो की मरम्मत आदि दिखाई देने चाहिए। श्री मौर्य ने कहा कि जो गंेगमैन कार्य करने योग्य नहीं रह गये हैं उन्हे अनिवार्य सेवानिवृत्ति अथवा किसी अन्य कार्य में लगाया जाय।
उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि राज्य योजना के अन्तर्गत प्रमुख एवं अन्य जिला मार्गों के पुनर्विनियोग की प्रक्रिया अविलम्ब पूरी हो जानी चाहिये। समर्पण किसी भी दशा में स्वीकार नहीं होगा। उन्होने कहा कि चालू कार्य के लिये यदि कोई मांग पड़ी हो तो मुख्यालय तथा शासन से समन्वय स्थापित करते हुये सभी जोनल मुख्य अभियन्ता पूर्ण करा लें। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सभी चीफ माननीय सांसदो, विधायकों तथा जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव को प्राथमिकता दें तथा सभी प्रस्ताव उनके माध्यम से प्रेषित किये जांय। उन्होने कहा कि जिला योजना की बैठक के दौरान प्राप्त प्रस्ताव यथाशीघ्र भेंजे तथा विलम्ब करने वाले लापरवाह अभियन्ताओं की जवाबदेही तय की जाय। श्री मौर्य ने कहा कि जिन क्षेत्रों में आवंटित बजट के सापेक्ष कम खर्च हुआ है उन सभी से जवाब मांगा जाय। उन्होने कड़े शब्दों में कहा कि सभी स्तर पर कार्य एक टीम के रूप में होना चाहिये तथा अगले साल की कार्य योजना निर्धारित समय के अन्दर मिलनी चाहिये तथा उसमें किसी भी प्रकार के कार्य नहीं छूटने चाहिये। श्री मौर्य ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान की गयी घोषणाओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाय।
उपमुख्यमंत्री ने बस्ती में हुई वित्तीय अनियमितता पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुये सम्बन्धित के खिलाफ एफ0आई0आर0 दायर करने के निर्देश दिये और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि वित्तीय अनियमितता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं है। इसके साथ ही सभी कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किये जांय। श्री मौर्य ने विभिन्न मार्गों पर लगाये गये साइनेज की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुये कड़ी नाराजगी जाहिर की तथा निर्धारित मानकों एवं उच्च गुणवत्ता के साइनेज तथा उनमें प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के चित्र लगाने के निर्देश दिये।
लोक निर्माण विभाग के जमीन पर अवैध कब्जों की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये यथाशीघ्र जिलाधिकारी के माध्यम से अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिये।
वीडियों कान्फ्रेसिंग में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव समीर वर्मा, प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष वी0के0 सिंह, मुख्य अभियन्ता पी0के0 कटियार सहित और अधिकारी मौजूद थे।

Comments (0)

उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की 47वीं बैठक सम्पन्न

Posted on 05 February 2019 by admin

‘खादी महोत्सव-2019’ माह फरवरी के अन्तिम सप्ताह में
लखनऊ: 05 फरवरी, 2019
प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री सत्यदेव पचौरी की अध्यक्षता में आज यहां उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्यालय में खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की 47वीं बैठक आहूत की गयी।
बोर्ड बैठक में जनहित से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गयी तथा खादी एवं ग्रामोद्योगी गतिविधियों के उन्नयन हेतु विभिन्न सुझावों पर विस्तृत चर्चा की गयी। यह जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव, खादी एवं ग्रामोद्योग, श्री नवनीत सहगल ने बताया कि बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिन मण्डलों में विभागीय प्रशिक्षण केन्द्र नहीं हैं, वहां मण्डल स्तर पर नये प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना करते हुए अधिक से अधिक लोगों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। विभिन्न विभागीय कार्याें के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन एवं परियोजनाओं को तैयार किये जाने हेतु आउटसोर्स पर कंसलटेन्ट एवं विशेषज्ञ नियुक्त किये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गयी।
श्री सहगल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत बोर्ड के नवीन भवन की छत पर सोलर पांॅवर पैनल की स्थापना के साथ-साथ विद्युत चालित 03 वाहन किराये पर लिये जाने का भी निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि माह फरवरी के अन्तिम सप्ताह में एक वृहद खादी महोत्सव-2019 के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त खादी एवं ग्रामोद्योग इकाइयों को एक छत के नीचे विपणन सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु जनपद मुज्जफरनगर, नजीबाबाद एवं लखनऊ में खादी प्लाजा की स्थापना के साथ-साथ जनपद कानपुर एवं बिजनौर में खादी पार्क की स्थापना को भी मंजूरी प्रदान की गयी।
प्रदेश के प्रत्येक जनपद में खादी एवं ग्रामोद्योगी इकाईयों के साथ ओ0डी0ओ0पी0 के अन्तर्गत उत्पादित वस्तुओं के विक्रय हेतु प्रत्येक जनपद में पी0पी0पी0 माॅडल के अन्तर्गत स्टोर एवं बिक्री भण्डार खोलने पर सहमति व्यक्त की गयी है। साथ ही बोर्ड के विभागीय हस्त निर्मित कागज केन्द्र के पुनर्रूद्धार हेतु शीघ्र कार्यवाही किये जाने का निर्णय लिया गया। बोर्ड में यह भी निर्णय लिया गया कि बोर्ड के सदस्यगण प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भ्रमण कर खादी एवं ग्रामोद्योगों के उत्थान हेतु अपने बहुमूल्य सुझावों के साथ-साथ अन्य प्रदेशों पर भ्रमण करते हुए वहां के उत्कृष्ट उत्पादों का उत्तर प्रदेश में उत्पादन एवं तत्क्रम में रोजगार सृजन किये जाने हेतु कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगे।

Comments (0)

लघु सिंचाई योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें

Posted on 05 February 2019 by admin

चेकडेम निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाये
-प्रो.एस.पी. सिंह बघेल

लखनऊ: 05 फरवरी, 2019
प्रदेश के लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल मंत्री प्रो0 एस.पी. सिंह बघेल ने निःशुल्क बोरिंग, गहरी बोरिंग, मध्यम बोरिंग तथा अन्य योजनाओं के शेष कार्य अतिशीघ्र पूरा किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संचयन योजना, पानी पंचायत का गठन एवं बुन्देलखण्ड पैकेज के कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराये जाएं।
प्रो0 बघेल आज यहां योजना भवन स्थित सभागार में लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं के लिए जारी की गई धनराशि का उपयोग अवश्य कर लिया जाय तथा जल संचयन के लिए चेकडेमों के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि चेकडेम एवं तालाब निर्माण में शिलान्यास के समय स्थानीय सांसद एवं विधायक को भी बुलाया जाये और शिलान्यास पट पर उनका भी नाम अंकित कराया जाये।
बैठक में प्रमुख सचिव, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल विभाग, श्रीमती अनीता सिंह ने लघु सिंचाई मंत्री को पिछली बैठक में अपेक्षित कार्यवाही के बिन्दुओं पर अनुपालन की स्थिति एवं योजनाओं की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने मुख्य अभियन्ता, लघु सिंचाई को जनपदों में डैशबोर्ड पर भूजल संरक्षण मिशन की सभी सूचनाएं नियमित रूप से अपलोड कराने तथा सभी लक्ष्यों को फरवरी के अन्त तक पूर्ण कराना सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में विशेष सचिव, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल, श्री जुहैर बिन सगीर, मुख्य अभियनता लघु सिंचाई श्री डी.एन. शुक्ला, अनुसचिव श्री संजय शुक्ला तथा जनपदों से आये अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

राज्य संग्रहालय कला अभिरूचि पाठ्यक्रम के छठे दिन कलावस्तुओं का संरक्षण विषय पर व्याख्यान

Posted on 05 February 2019 by admin

लखनऊ: 05 फरवरी, 2019
कला अभिरूचि पाठ्यक्रम के छठे दिन आज 05 फरवरी को इंटैक, लखनऊ की निदेशक डाॅ0 ममता मिश्रा द्वारा कलावस्तुओं का संरक्षण विषय पर व्याख्यान दिया गया। विद्वान वक्ता द्वारा अपने व्याख्यान में भारतीय कलाकृतियों, जिनके अंतर्गत पाण्डुलिपियों, वस्त्रों (टेक्सटाइल), सिक्कों, धातुओं एवं प्रस्तर प्रतिमाओं में वातावरणीय कारकों जैसे- जलवायु एवं वातावरण, प्रकाश, नमीं, धूल मिट्टी इत्यादि एवं इसके अतिरिक्त कीटों से होने वाले क्षरण के कारण एवं संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डाला। साथ ही कलाकृतियों को क्षरण से बचाने हेतु उचित रख-रखाव की आवश्यकता पर जोर दिया। कलाकृतियों जिसके अन्तर्गत कार्बनिक (आर्गेनिक) पुरावशेषों को लम्बे समय तक नमीं से बचाने के लिए सिलिका जेल व पाण्डुलिपियों में लौंग एवं कपूर रखने तथा नीम की पत्तियों को छाया में सुखाकर प्रयोग में लाने से भी पाण्डुलिपियों को कीटों से बचाया जा सकता है। यह उपाय घरेलू स्तर पर भी अपनाये जा सकते हंै। विद्वान वक्ता ने कलावस्तुओं के भण्डारण के संबंध में भी महत्वूपर्ण जानकारी प्रदान की। डाॅ0 मिश्रा ने संग्रहालयों में आद्रता एवं प्रकाश को नापने वाले उपकरणों के बारे में भी जानकारी प्रदान की।
कार्यकम का संचालन श्रीमती रेनू द्विवेदी सहायक निदेशक, पुरातत्व (शैक्षिक कार्यक्रम प्रभारी) ने किया। कला अभिरूचि पाठ्यक्रम की श्रृंखला में कल 06 फरवरी, 2019 को श्री इन्दु प्रकाश पाण्डेय, पूर्व सहायक निदेशक, राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा पाण्डुलिपियों का इतिहास विषय पर व्याख्यान दिया जायेगा।

Comments (0)

राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में प्रसपा लोहिया का प्रदर्शन

Posted on 05 February 2019 by admin

लखनऊ, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिहं यादव के आह्वान पर 6 फरवरी दिन बुधवार को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर प्रसपा लोहिया द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जायेगा.!
प्रसपा लोहिया ने अपनी स्थापना के तीन महीनों के अन्दर ही जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष किया है।
प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिला मुख्यालय मे ६ फरवरी दिन बुधवार समय प्रातः ११बजे विरोध प्रदर्शन किया जायेगा!
यह प्रदर्शन प्रदेश में किसान अयोग का गठन हो,पिछड़ों की जाति आधारित जनगणना कराना, महिलाओं की सुरक्षा, बेरोजगारों को रोजगार या बेरोजगारी भत्ता, अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार व पक्षपात पर, शिक्षामित्रों के लिए भारत सरकार कानून बनाकर उनका समायोजन,जर्जर कानून व्यवस्था यानि जंगल राज खत्म हो, भ्रष्टाचार पर सख्ती से रोक लगे,गरीब हटाओ रोजगार दिलाओ,दैनिक मजदूरी बढ़ाने के लिए, आर्थिक समानता,तेल नीति में संशोधन,आवारा पशुओं का उचित प्रबंध,पुरानी पेंशन नीति को लागू करने जैसे मुद्दों के साथ प्रदेश के सभी जिलों में जिनमें अरौया में आदित्य यादव राष्ट्रीय महासचिव,लखनऊ में भगवती सिंह पूर्व मंत्री,आगरा में सुंदर लाल लोधी प्रदेश अध्यक्ष, फर्रूखाबाद में रघुराज शाक्य पूर्व मंत्री, कानपुर में रामनरेश यादव पूर्व एम एलसी, कासगंज में आशीष यादव आशू पूर्व विधायक,कनौजिया में रामबाबू यादव पूर्व मंत्री, चन्दौली में बहादुर सिंह यादव पूर्व मंत्री, गाजीपुर में सैय्याद शादाब फातिमा पूर्व मंत्री, मऊ में हाफिज इरशाद पूर्व विधायक, गोरखपुर में जय प्रकाश यादव पूर्व मंत्री,उन्नाव में शारदा प्रताप शुक्ला पूर्व मंत्री, मथुरा में विजय यादव प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा,पीलीभीत में फरहत खां उर्फ फरत मिंया प्रदेश उपाध्यक्ष, शाहजहांपुर में जर्रार हुसैन प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक, मुरादाबाद में शराफ़तयार खां पूर्व विधायक के नेत्रत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जिलों में प्रदर्शन करेंगे..!
इसी कड़ी में कल लखनऊ में प्रातः ११ बजे परिर्वतन चौक से पूर्व मंत्री भगवती सिंह, प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.सी.पी राय,मंडल प्रभारी रामसिंह यादव जी के नेत्रत्व में अपने पदाधिकारीयों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय की ओर कूच करेंगे और डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे..!
प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रंजीत यादव,प्रवक्ता/नगर अध्यक्ष अजय त्रिपाठी “मुन्ना”,जिला अध्यक्ष युवजन सभा उपेंद्र सिंह,नगर अध्यक्ष युवजन सभा प्रियांक यादव “रजत”, महिला नगर अध्यक्ष नीतू कनौजिया, प्रदेश महासचिव विनीत शुक्ल “बीनू” सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता लोग मौजूद रहें..!

Comments (0)

महिला कार्यकर्ताओं की बैठक हुयी

Posted on 05 February 2019 by admin

लखनऊ, 05 फरवरी। लखनऊ उत्तर विधानसभा अन्तर्गत प्रियदर्षनी कालोनी, फैजुल्लागंज, सीतापुर रोड स्थित भाजपा विधायक डा. नीरज बोरा जी के कार्यालय में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेष उपाध्यक्ष गोदावरी मिश्रा की अध्यक्षता में कमल शक्ति अभियान की सफलता को लेकर महिला कार्यकर्ताओं की बैठक हुयी। बैठक में लगभग तीन सौ से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व प्रदेष सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं को जनता तक पहंुचाकर जागरूक करने का आहवान किया।
प्रदेष उपाध्यक्ष गोदावरी मिश्रा ने कहा कि केन्द्र में आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेष में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेष समेत समूचे देष का विकास तीव्र गति से हो रहा है।
वहीं महिला मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री सुमन शुक्ला ने महिलाओं कार्यकर्ताओं से माननीय नरेन्द्र मोदी को पूर्ण बहुमत से सत्ता में दोबारा लाने के लिये महिलाओं को पार्टी के पक्ष में वोट करने के लिये प्रेरित करने की अपील की।
इस दौरान भाजपा महानगर महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष जया शुक्ला, महामंत्री मधुबाला त्रिपाठी, महामंत्री नीलम सिंह, महानगर मंत्री बबित सिंह, पिंकी सुब्रा,
मंडल अध्यक्ष सपना बरूआ, मंडल अध्यक्ष आषा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष नमिता सिंह, पार्षदगण रानी कनौजिया, खुषबू राखी मिश्रा, गीता अवस्थी, रूपाली गुप्ता, रन्नो लोधी व क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा खर्कवाल, कंचन मौर्या, रीना चैरसिया, पुष्पा सिंह, संतोष त्रिपाठी, दीप्ति मूल चन्दानी, रेखा श्रीवास्तव, सीता नेगी, मीना सिंह, दीप्ति वर्मा, विभा मौर्या, एवं भारी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in