Categorized | लखनऊ.

कार्यों में विलम्ब करने वालों की जवाबदेही तय की जाय

Posted on 05 February 2019 by admin

सभी हर्बल मार्गों का नियमित निरीक्षण हो
सभी कार्यों में नवीनतम तकनीक का प्रयोग किया जाय
लोक निर्माण विभाग की जमीन से अवैध कब्जे हटाये जायें
वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं
सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता एवं समय सीमा में पूर्ण हो
केशव प्रसाद मौर्य
दिनांक 05 फरवरी, 2019
आज तकनीक का युग है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा नवीनतम तकनीक के प्रयोग पर अधिकाधिक बल दिया जा रहा है, अतः सभी अभियन्ता अधिक से अधिक तकनीक का प्रयोग करते हुये सभी कार्य सम्पन्न करेंगे ये निर्देश प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के कमान सेन्टर में प्रदेश भर के मुख्य अभियन्ताओं के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये हुई बात-चीत में दिये। उन्होने कहा कि 01 अप्रैल 2019 से शत प्रतिशत कार्य चाणक्य साफ्टवेयर के माध्यम से किया जायेगा। श्री मौर्य ने निर्देश दिये कि यदि किसी जोन में तकनीक विकसित करने से रह गयी है या कोई कमी है तो तकनीक विकसित कर ली जाय।
उपमुख्यमंत्री ने समस्त जोन के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहां पर हर्बल मार्ग विकसित किये गये थे उनकी नियमित माॅनीटरिंग की जाय। श्री मौर्य ने सभी जोन से प्राप्त हर्बल मार्गों की रिपोर्ट पर सन्तोष व्यक्त किया। उन्होने स्वच्छता अभियान के क्रम को जारी रखने के भी निर्देश देते हुये कहा कि हमारे कार्यस्थल स्वच्छ होने चाहिये। इसका प्रभाव हमारी कार्य प्रणाली तथा स्वास्थ्य पर पड़ता है। श्री मौर्य ने सड़कों की सुरक्षा हेतु प्रदेश भर में तैनात गंेगमैनों की कार्य प्रणाली तथा उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिये सभी मुख्य अभियन्ताओं को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी पूरी गंेग का शत प्रतिशत उपयोग करें तथा उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की नियमित समीक्षा की जाय। प्रत्येक मार्ग पर उनके द्वारा किये जा रहे कार्य जैसे मार्ग की सफाई, गड्ढ़ो की मरम्मत आदि दिखाई देने चाहिए। श्री मौर्य ने कहा कि जो गंेगमैन कार्य करने योग्य नहीं रह गये हैं उन्हे अनिवार्य सेवानिवृत्ति अथवा किसी अन्य कार्य में लगाया जाय।
उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि राज्य योजना के अन्तर्गत प्रमुख एवं अन्य जिला मार्गों के पुनर्विनियोग की प्रक्रिया अविलम्ब पूरी हो जानी चाहिये। समर्पण किसी भी दशा में स्वीकार नहीं होगा। उन्होने कहा कि चालू कार्य के लिये यदि कोई मांग पड़ी हो तो मुख्यालय तथा शासन से समन्वय स्थापित करते हुये सभी जोनल मुख्य अभियन्ता पूर्ण करा लें। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सभी चीफ माननीय सांसदो, विधायकों तथा जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव को प्राथमिकता दें तथा सभी प्रस्ताव उनके माध्यम से प्रेषित किये जांय। उन्होने कहा कि जिला योजना की बैठक के दौरान प्राप्त प्रस्ताव यथाशीघ्र भेंजे तथा विलम्ब करने वाले लापरवाह अभियन्ताओं की जवाबदेही तय की जाय। श्री मौर्य ने कहा कि जिन क्षेत्रों में आवंटित बजट के सापेक्ष कम खर्च हुआ है उन सभी से जवाब मांगा जाय। उन्होने कड़े शब्दों में कहा कि सभी स्तर पर कार्य एक टीम के रूप में होना चाहिये तथा अगले साल की कार्य योजना निर्धारित समय के अन्दर मिलनी चाहिये तथा उसमें किसी भी प्रकार के कार्य नहीं छूटने चाहिये। श्री मौर्य ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान की गयी घोषणाओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाय।
उपमुख्यमंत्री ने बस्ती में हुई वित्तीय अनियमितता पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुये सम्बन्धित के खिलाफ एफ0आई0आर0 दायर करने के निर्देश दिये और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि वित्तीय अनियमितता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं है। इसके साथ ही सभी कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किये जांय। श्री मौर्य ने विभिन्न मार्गों पर लगाये गये साइनेज की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुये कड़ी नाराजगी जाहिर की तथा निर्धारित मानकों एवं उच्च गुणवत्ता के साइनेज तथा उनमें प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के चित्र लगाने के निर्देश दिये।
लोक निर्माण विभाग के जमीन पर अवैध कब्जों की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये यथाशीघ्र जिलाधिकारी के माध्यम से अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिये।
वीडियों कान्फ्रेसिंग में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव समीर वर्मा, प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष वी0के0 सिंह, मुख्य अभियन्ता पी0के0 कटियार सहित और अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in