Archive | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारम्भ

Posted on 23 February 2019 by admin

लखनऊ 23 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित शाह जी ने गोरखपुर के फर्टिलाइजर मैदान में पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन किया। गोरखपुर में आयोजित हो रहे किसान मोर्चे के दो दिवसीय अधिवेशन में देश भर से लगभग 8 हजार प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। किसान मोर्चे के अधिवेशन के उद्घाटन के अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल जी, राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, केन्द्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा, केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व नेता उपस्थित रहे। अधिवेशन का समापन 24 फरवरी को केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेगें।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में आए हुए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान पूरे देश में किसान आंदोलनों से होती रही है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य रहा है कि आजादी के बाद से सबसे लंबे समय तक देश की सत्ता पर काबिज रहने वाली कांग्रेस पार्टी के राज में किसानों की जमकर अनदेखी की गई। सपा-बसपा ने भी अन्नदाता किसानों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। डॉ पाण्डेय ने कहा कि आज तमाम पार्टियों और उनके नेताओं को अन्नदाता की याद सिर्फ चुनावों के समय ही आती है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार ने किसानों के हित में और उनके कल्याण के लिए तमाम योजनाओं को बनाकर उनको लागू करने का काम किया है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि भाजपा पहले दिन से ही किसानों के मुद्दे पर काम कर रही है। किसानों के हित में राज्य सरकार और केन्द्र सरकार ने मिलकर किसानों के मुद्दे को उठाकर उनके हित के लिए योजनाएं बनाई है। हमारी सरकार किसानों की आय दोगुना करने के हित में निरंतर कार्यरत है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में और माननीय अमित शाह जी के कुशल मार्गदर्शन में हम सब गांव, गरीब, किसान और नौजवान के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किसानों के हित में स्वाईल हेल्थ कार्ड, फसल बीमा योजना जैसी अनेकों अनेक किसानों के हितों वाली योजनाओं को लागू करने का काम किया है। हमारे अन्नदाता किसानों की आय को दोगुना करने के संकल्प के साथ हम लोग लक्ष्य लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अधिवेशन में आए हुए प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर माननीय मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार द्वारा किसानों के कल्याण और आम जनमानस के हितों के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताये और एक बार फिर से मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा से जोड़ने का काम करें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में आए हुए प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार के एजेंडे में किसानों की खुशहाली और उनका विकास प्राथमिकता में रहा है। पिछले साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में माननीय मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने सपा बसपा को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि सपा बसपा की सरकारों ने अपने कालखंड में किसानों के हित में कोई भी कार्य नहीं किया था। पिछली सरकारों की उपेक्षा व प्रताड़ना के कारण पूर्वांचल का किसान आत्महत्या को मजबूर था, भुखमरी बढ़ रही थी। लेकिन 2017 में हमारी सरकार आते ही हमने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए वादों के अनुरूप प्रदेश की पहली कैबिनेट की बैठक में लघु एवं सीमांत किसानों के 100000 रूपये तक के कर्ज के माफी के अपने वादे को पूरा किया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में सपा बसपा की सरकारों में गन्ना किसान तबाह हो गया था। उनका वर्षों का गन्ना मूल्य का भुगतान बकाया था, कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। लेकिन हमारी सरकार बनते ही हमने यह तय किया कि किसानों के गन्ना मूल्य का तुरंत भुगतान हो, हमने अपनी इच्छाशक्ति के अनुरूप गन्ना किसानों के भुगतान के लिए प्रबंध किए। आज उत्तर प्रदेश में मार्च 2017 तक से अब तक 55000 करोड़ रुपए गन्ना किसानों का भुगतान किया जा चुका है। आज उत्तर प्रदेश का गन्ना किसान खुशहाली की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा हमने तय किया है कि गन्ना किसानों को खुशहाल और समपन्न बनाते हुए दुनिया में उसकी पहचान एक समृद्ध किसान के रूप में बनानी है। मुख्यमंत्री जी ने पिछली सरकारों पर किसानों की उपज को न खरीदने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकार समर्थन मूल्य घोषित करती थी, लेकिन सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों की उपज या तो खरीदती नहीं थी या बिचैलिये हावी रहते थे। परन्तु आज प्रदेश में किसानों की उपज सरकारी क्रय केंद्रों पर सीधे खरीदी जा रही है और उनकी उपज का मूल्य भी सीधा डीबीटी के द्वारा किसानों के खाते में जा रहा है।
योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से लगातार किसानों के हित में फैसले लेकर उनको लागू करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में हम किसानों के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। 2017 में 37 लाख टन गेहूॅ की खरीद की गई, 2018 में 53 लाख गेहूॅ खरीदा गया। वहीं धान 42 लाख और 47 लाख टन हम खरीद चुके है। हम लगातार इस बात के लिए काम कर रहे हैं कि हमारे अन्नदाता किसान को किसी भी तरह की कोई कठिनाई ना उठानी पड़े। उसे अपनी उपज का सही मूल्य मिले, यदि अन्नदाता किसान खुशहाल होगा तो देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा आज पूरा देश माननीय नरेंद्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है अधिवेशन में आए हुए प्रतिनिधियों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह पूरे देश भर से आए हैं। तो जब यहां से वापस जायेंगे तो अपने-अपने क्षेत्र में गांव में आम जनमानस को जरूर बताएं की माननीय नरेंद्र मोदी जी देश हित में कार्य करने वाले प्रधानमंत्री हैं। मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में भारत का गौरव विश्व में बढ़ाएं योगी जी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए अभी से पूरे मनोयोग के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में आए हुए प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि आजादी के बाद माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने देश के करोड़ों अन्नदाता किसानों के कल्याण के लिए भरपूर कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा देश की तरक्की व खुशहाली का रास्ता गांव की पगडंडी और खेत खलियान से होकर गुजरता है। देश की आजादी के बाद यह पहली सरकार है जिसने किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए कई निर्णायक फैसले लिए है। आज पूरे विश्व में माननीय प्रधानमंत्री जी के इस फैसले की प्रशंसा हो रही है। जो उन्होंने किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को प्रति वर्ष रूपये 6000 देने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह संकल्प की 2022 तक देश के किसानों को हर हाल में उनकी आय का दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करना है।
उन्होंने कहा कि हमारा देश बहुत पुरातन देश है और हमारी कृषि अर्थव्यवस्था भी बहुत पुरानी है। देश में लंबे समय तक राज करने वाली कांग्रेस और सपा-बसपा जैसे दलों ने देश के किसानों की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस करने का काम किया है। उन्होंने कभी भी किसानों के हित में कोई कदम नहीं उठाए। श्री मस्त ने कहा कि जिन लोगों ने अपने 60 साल के शासन में किसानों को 6 पैसे भी नहीं दिए वे लोग आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे लोग किसानों की समृद्धि और खुशहाली को देखना पसंद नहीं करते, माननीय मोदी जी ने नारा दिया जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान। इसका मूल मंत्र यह था कि हम अनुसंधान के माध्यम से देश की समृद्धि को तो बढ़ाएंगे ही साथ ही किसानों की समृद्धि उसकी उपज में बढ़त कैसे हो इसके लिए भी हम अनुसंधान के माध्यम से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा आजादी के बाद श्रद्धेय अटल जी की सरकार और उसके बाद माननीय मोदी जी की सरकार ने किसानों की समृद्धि और खुशहाली के लिए कार्य किया। मैं कह सकता हूं कि माननीय मोदी जी के नेतृत्व में देश की तरक्की होगी, हमारा अन्नदाता किसान खुशहाल और समृद्ध होगा।
उन्होंने अधिवेशन में आए हुए प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि केंद्र सरकार व भाजपा की राज्य सरकारों द्वारा किसानों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों और लागू की गई योजनाओं का लाभ, प्रत्येक किसान तक कैसे मिले, कैसे पहुंचे, इसके लिए भी उन्हें योजना पूर्वक काम करना चाहिए। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से अपने अपने क्षेत्रों में तैयारियों में जुट जाएं और अन्नदाता किसानों सहित समाज के सभी वर्गों में जागरूकता लाते हुए उन्हें यह बताएं की देश का भविष्य सवारने और भारत को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए हम सबको एकजुट होकर काम करना होगा।

Comments (0)

सहकारिता सम्मेलन

Posted on 23 February 2019 by admin

लखनऊ 23 फरवरी 2019, सहकारिता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं लोकसभा चुनाव प्रभारी जे.पी. नड्डा, सह प्रभारी गोवर्धन झडफिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी का स्वागत किया। कार्यक्रम के पूर्व बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं लोकसभा चुनाव प्रभारी जे.पी. नड्डा, सह प्रभारी गोवर्धन झडफिया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने पुष्पाजंलि अर्पित कर नमन किया।09
डा0 पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है किसानों की आय को दोगुना करने का आज हम सब संकल्प ले, सहकारिता के माध्यम से उस संकल्प को पूरा करने के लिए जीजान लगा देंगे। सहकारी क्षेत्र के माध्यम से किसानों की बेहतरी के लिए काफी कार्य किये जा सकते है। केन्द्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी की सरकारों ने किसानों की बेहतरी के लिये बहुत काम किये है। उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पन्त ने सहकारिता और किसानों के लिए काम शुरू किया था। परन्तु उसके बाद की कांग्रेस, सपा, बसपा, की सरकारों ने सहकारिता आंदोलन को समाप्त किया और परिवारवाद तक सीमित कर दिया।30
भारतीय जनता पार्टी ने पुनः इस आंदोलन को जीवित किया है। हम इसे जनता के बीच ले जाये और उनकी सहभागिता सुनिश्चित करे़। सहकारिता के माध्यम से साधन सहकारी समितियों के जरिये जनता के बीच काम करिये। लोकसभा के चुनाव में जनता का पूर्ण समर्थन आपके माध्यम से प्राप्त हो ऐसी योजना बनाकर सरकार के किये हुए कार्यो को लेकर जनता के बीच जाये।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहकारिता सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि सहकारिता एक आंदोलन है जिसके माध्यम से जीवन में व्यापक परिवर्तन किया जा सकता है। नये भारत के निर्णय का प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प हम सहकारिता में साधन सहकारी समिति के माध्यम से साकार कर सकते है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरी तरह से सहकारिता पर निर्भर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने 1982 में एक बूथ अध्यक्ष के दायित्व से अपना कार्य प्रारम्भ किया था। अमित शाह जी ने सहकारिता के क्षेत्र में बहुत कार्य किया है आज भी कर रहे है। एक को-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। उ0प्र0 में 23 महीनों के शासन में हमने किसानों की दशा में परिवर्तन लाने का प्रयास किया है। 35
श्री योगी ने कहा कि पिछली सरकारों मंे विकास, किसान, नौजवान, सुशासन जनता की सेवा की बजाय परिवार की सेवा करी जाती थी। 30 सहकारी बैंको की मान्यता रिजर्व बैंक ने खत्म कर दी थी। 23 महीने की भाजपा सरकार ने सुशासन के आधार पर आज हम 16 बैंकों में स्थिति सामान्य पर ले आये हैं जिसकी हमें प्रसन्नता है। शेष बैंकों को भी पुर्नजीवित करने का प्रयास किया जा रहा है। गेहूॅ खरीद की नीति बनाई गयी। हमने जब शासन में देखा तो अमित शाह जी को बताया यहां कोई खरीद नहीं होती है। अध्यक्ष जी ने कहा अन्य भाजपा सरकारों का काम देखिये। हमने फिर एक टीम छत्तीसगढ़ भेजी और फिर हमने उ0प्र0 में किसानों से सीधी खरीद का निर्णय लेकर सेंटर खुलवाये, बिचैलियों को हटाकर किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया। 2017 में 37 लाख टन गेहूॅ की खरीद की गई, 2018 में 53 लाख गेहूॅ खरीदा गया। वहीं धान 42 लाख और 47 लाख टन हम खरीद चुके है। 45
मुख्यमंत्री ने कहा कि उ0प्र0 में सहकारिता को बदनाम किया गया था। लोगों के जीवन में खुशहाली लाने में सहकारिता एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 70 से 80 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर है। किसानों के जीवन में बदलाव हुआ है। सहकारिता आंदोलन लोगों के स्वालम्बन का कारण बना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नये भारत के निर्माण की नींव रखी है। किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं उ0प्र0 लोकसभा चुनाव प्रभारी जे.पी. नड्डा, सह प्रभारी गोवर्धन झडफिया, उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आर.पी. जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोबिन्द पाण्डेय, चेयरमैन यूपीसीएलडीएफ विरेन्द्र तिवारी, मनीष साहनी। इसके आलावा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, पैक्स, जिला व प्रदेश स्तरीय सभी संस्थाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष संचालक गण, एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश क्षेत्र व जिले के संयोजक, सहसंयोजक आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री और सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रभारी विद्यासागर सोनकर ने किया।

Comments (0)

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ-युवाओं के मन की बात

Posted on 22 February 2019 by admin

लखनऊ 22 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आयोजित भारत के मन की बात कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ-युवाओं के मन की बात‘‘ कार्यक्रम आज राम प्रसाद विस्लिम प्रेक्षागृह, आईईटी, इन्जीनियरिंग काॅलेज लखनऊ में सम्पन्न हुआ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘‘भारत के मन की बात‘‘ कार्यक्रम अभियानों के अन्तर्गत युवाओं के साथ टाउनहाल कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मोदी जी और भाजपा द्वारा शुरू किये गए भारत के मन की बात अभियान से युवाओं के मन की बात जानने और उनकी अपेक्षाओं को भाजपा के संकल्प पत्र का आधार बनाने के लिए और युवाओं की सोच के आधार पर भविष्य के भारत के ब्लू प्रिन्ट की नींव रखने के लिए आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम के माध्यम से 2 लाख से अधिक युवाओं ने सीधे मुख्यमंत्री से संवाद किया। मेरठ से आईआई एमटी गंगानगर, आगरा से आगरा कालेज, गोरखपुर से सरस्वती विद्या मंदिर डिग्री कालेज, कानपुर से बीएसएसडी कालेज और वाराणसी से यूपी कालेज भोजुबीर से युवा दो तरफा संवाद के जरिए लाइव जुडे और अपने सुझाव और सवाल मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी से किये। up-cm-yogi-man-ke-baat
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा आज देश में भारत के मन की बात की धूम मची है। आप का उत्साह हमें और हमारी टीम को उत्साहित करता है। युवा ऊर्जा अगर ठान ले तो पत्थर को भी पानी बना देे। युवा होना अपने आप में एक प्रतिभा है। जीवन में कुछ भी असम्भव नही है। युवाओं द्वारा अपनी भूमिका को पहचान लेने से ही विकास होगा। मुख्यमंत्री जी ने कहा पं. राम प्रसाद विस्मिल नियमित अपनी डायरी लिखते थे जब अग्रेजों ने उन्हें फांसी की सजा सुनाई और उनसे पूछा की आप की अन्तिम इच्छा क्या है। पं. विस्मिल ने कहा इस भारत वर्ष में मेरा जन्म 100 बार हो ऐसे राम प्रसाद विस्मिल जी की आत्मकथा हमें प्रेरित करती है। पं0 राम प्रसाद विस्मिल जी का भव्य स्मारक बनाएगें।
दुनिया के बडे़ परिवर्तन में युवा ऊर्जा का बड़ा योगदान है। क्वालिटी आॅफ एजूकेशन के बारे में चर्चाएंे तो बहुत होती थी। लेकिन क्या हमने वास्तव में शिक्षा जगत से जुडी उन समस्याओं का ईमानदारी से समाधान करने का प्रयास किया है। हमारे योग्य छात्र छात्राओं के ऊपर, जिन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक अनुकूल अवसर नही मिल पाता था। और मैं सबसे पहले प्रदेश के अपने प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन जी को संदीप सिंह जी को एकेटीयू के कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक जी को और इस पूरी टीम को हृदय से धन्यवाद दूंगा जिन्होंने प्रदेश के अंदर 250 से अधिक फैकल्टीज की नियुक्ति, विश्वविद्यालय और विश्वविद्यालय के बाहर की सभी तकनीकी संस्थानों में एक समयबद्ध ढंग से पूरा करते हुए विगत वर्तमान के सत्र में उन्हें प्रदेश के विभिन्न संस्थानों में अपनी सेवा का अवसर प्रदान किया है।
राजकुमार सिद्धार्थ ने मानवता के लिए 3 उपदेश दिये, धर्मम् शरणम् गच्छामि। राजकुमार सिद्धार्थ ने पहली प्रेरणा दी कि मैं अपने कत्र्तव्य का पालन करूंगा। ईमानदारी से कर्तव्य निभाने पर कई कमियां दूर होती है। जीवन के उद्देश्य को तभी प्राप्त किया जा सकता है। आपकी उम्र बहुत महत्वपूर्ण है, ठान लो तो कुछ भी अंसभव नहीं, युवा ही समाज में परिवर्तन ला सकता है। स्वच्छ भारत मिशन बहुत बड़ा आन्दोलन है। इसका व्यापक प्रभाव पड रहा है। शुद्धपेय जल की व्यवस्था की जा रही है। सफाई युद्ध स्तर पर हुई है। जिसके कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफ्लाइटिस पर नियत्रण हो पाया है। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल काॅलेज में अगस्त महीने में 500 से 700 बच्चें इंसेफ्लाइटिस की वजह से भर्ती होते थे जबकि 2018 के अगस्त महीने में सिर्फ 86 बच्चे ही भर्ती हुए हैं। हमारी सरकार बनने के बाद से विशेष अभियान चलाया गया है जिसके कारण आंकडों में कमी आई है।
प्रयागराज में कंुभ में 21 करोड़ श्रद्धालुओं ने दर्शन स्नान किया, प्रयागराज का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। नमामि गंगे योजना को लागू किया गया , कुंभ में इतनी भीड़ होने के बावजूद कुंभ में स्वच्छता है कुंभ का सफलतम आयोजन हुआ है। माॅरीशस के राष्ट्रपति ने पिछले कुंभ में स्नान नहीं किया था, गंगा की अविरलता तथा निर्मलता को दिखाना चैलेन्ज था। इस बार कुंभ में विदेशों से भी बहुत लोग आये। कई विदेशी सरकारों के प्रतिनिधि भी कंुभ में आये। पहले के मुख्यमंत्री वहां नहीं जाते थे हमने ढाई लाख से अधिक इको फ्रेंडली टोयलट बनाए, सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया गया था कि वे जनता का सहयोग करें।
योगी जी ने कहा 23 महीने पहले उत्तर प्रदेश में कोई सोच नहीं थी। ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना में देश में 17वें नम्बर पर प्रदेश था। आज देश में पहले नम्बर पर प्रदेश है। हमने 12 लाख से अधिक आवास उपलब्ध कराए है। पहले उत्तर प्रदेश 23 महीने में शहरी योजना के मात्र 20 हजार मकान बनाए गए थे। हमारी सरकार आने के बाद 23 महीनों में 1 लाख से अधिक आवास शहरी क्षेत्र में दिये गए है। पहले लोग बताने से डरते थे कि वे यूपी के हैं, यूपी लोकतंत्र के आधार का स्तम्भ है।
दुनिया के अन्दर उत्तर प्रदेश गौरव शाली प्रदेश का पर्याय बन रहा है। प्रदेश के अन्दर निवेश हो रहा है। प्रदेश की तस्वीर लगातार बदल रही है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवा राष्ट्र है। प्रदेश के युवा मोदी के साथ जुडे़।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ-युवाओं के मन की बात कार्यक्रम पूरे प्रदेश में निम्नवत सम्पन्न हुए
पश्चिम क्षेत्र मुजफ्फरनगर प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव बालियान, मुरादाबाद प्रदेश उपाध्यक्ष नबाब सिंह नागर, मेरठ प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, कैराना प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति, बिजनौर भारतेन्दु सिंह, नगीना डी.के. शर्मा, रामपुर डाॅ. नैपाल सिंह, संभल जयपाल सिंह व्यस्त व सत्यपाल सैनी, अमरोहा कुवर सिंह तंवर, सहारनपुर श्रीमती कान्ताकर्दम व राघव लखन पाल, बागपत देवेन्द्र चैधरी, गाजियाबाद अश्वनी त्यागी व अतुल गर्ग, गौतमबुद्धनगर श्रीमती लज्जारानी गर्ग, बुलन्दशहर विजय पाल सिंह तोमर,
बृजक्षेत्र बरेली केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, अलीगढ़ सतीश गौतम, फतेहपुर सीकरी पुरूषोंत्तम खंडेवाल, फिरोजाबाद राम प्रताप सिंह चैहान, हाथरस प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजुल माहौर, आगरा रजनीकांत महेश्वरी, मथुरा योगेन्द्र उपाध्याय, मैनपुरी हरनाथ यादव, एटा राजवीर सिंह व चैधरी उदयभान सिंह, बदायूं महाराज सिंह, आंवला हर्षवर्धन आर्य, पीलीभीत पूरण लाल लोधी, शाहजहांपुर
अवध क्षेत्र उन्नाव कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, गोंडा रमापति शास्त्री व कीर्ति वर्धन सिंह, श्रावस्ती प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षेवरलाल गौड व द्दन मिश्ऱ, लखनऊ प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, मोहनलालगंज प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर व सांसद कौशल किशोर, रायबरेली प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, अम्बेडकर नगर त्रयम्बक त्रिपाठी व हरिओम पाण्डेय, धौरहरा श्रीमती रेखा वर्मा, सीतापुर राजेश वर्मा, हरदोई अंशुल वर्मा, मिश्रिख श्रीमती अंजू बाला, खीरी पद्म सेन चैधरी व अजय मिश्र टेनी, बाराबंकी सुरेश तिवारी, अयोध्या लल्लू सिंह, बहराइच भिखारी सिंह, कैसरगंज सुधीर हलवासिया,
कानपुर क्षेत्र फतेहपुर कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचैरी व श्रीप्रकाश शर्मा, कानपुर प्रदेश महामंत्री सलिल विश्वनोई व सुरेश राणा, बांदा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना उपाध्याय व भैरो प्रसाद मिश्रा, इटावा मानवेन्द्र सिंह, कन्नौज राज्य मंत्री अर्चना पाण्डेय, फर्रूखाबाद मुकेश राजपूत, अकबरपुर अशोक दुबे, जालौन भानु वर्मा, झांसी आनंद राजपाल, हमीरपुर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल,
काशी क्षेत्र प्रतापगढ कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, सुलतानपुर राकेश त्रिवेदी व सुरेश पासी, अमेठी प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला, वाराणसी महेश श्रीवास्तव व मंत्री नीलकंठ तिवारी, चंदौली प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय, कौशाम्बी विनोद सोनकर व ओम प्रकाश त्रिपाठी, फूलपुर प्रभाशंकर पाण्डेय, प्रयागराज अशोक धवन, जौनपुर केपी सिंह, मछलीशहर रामचरित निषाद, गाजीपुर कौशलेन्द्र सिंह पटेल, भदोही संजय राय, मिर्जापुर शिवनाथ यादव, रोबर्टसगंज छोटेलाल खरवार।
गोरखपुर क्षेत्र गोरखपुर धर्मेन्द्र सिंह, बस्ती हरीश द्विवेदी, संतकबीरनगर शरद त्रिपाठी, महाराजगंज पंकज चैधरी, डुमारियागंज जय प्रताप सिंह व जगदंबिका पाल, कुशीनगर कामेेश्वर सिंह व राजेश पाण्डेय, देवरिया श्रीराम चैहान, बांसगांव विनोद पाण्डेय व कमलेश पासवान, लालगंज सकलदीप राजभर व श्रीमती नीलम सोनकर, आजमगढ दयाशंकर सिंह, घोसी हरिनारायण राजभर, सलेमपुर जयप्रकाश निषाद, बलिया भरत सिंह व विजय बहादुर दुबे युवाओं के मन की बात कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Comments (0)

शोक संदेश

Posted on 22 February 2019 by admin

लखनऊ 22 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य जी महाराज के आकस्मिक निधन के समाचार पर गहरा दुःख प्रकट किया। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी हंसदेवाचार्य जी का पूरा जीवन सनातन धर्म के प्रचार और विस्तार के प्रति समर्पित रहा। स्वामी जी ने अपने असीम ज्ञान और सामाजिक कार्यों से लाखों लोगों के जीवन में उत्कृष्ट बदलाव लाने का महती कार्य किया। पूज्य स्वामीजी का सारा जीवन समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। उनका निधन देश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके कार्यों को आगे बढ़ाना एवं उनके उपदेशों को अपने जीवन में उतारना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य जी कई विषयों के प्रकांड विद्वान थे। अपनी वाणी, उपदेशों और कृतित्व के माध्यम से उन्होंने मानवता की सेवा पर बल दिया। पूज्य स्वामी जी को उनके समृद्ध आध्यात्मिक और धार्मिक योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, संजीव बालियान, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 चन्द्रमोहन, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डॉ. समीर सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रदेश संयोजक डॉ. तरूणकान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दूबे, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह एवं अतुल अवस्थी, अशोक तिवारी ने भी जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य जी महाराज के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Comments (0)

मन की बात मोदी जी के साथ अभियान

Posted on 21 February 2019 by admin

लखनऊ 21 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान के तहत केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमाभारती कल झांसी में व सांसद मीनाक्षी लेखी मेरठ में रहेगीं। केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमाभारती जी झांसी में लघु व्यापारियों से संवाद स्थापित करेगीं। जबकि संासद मीनाक्षी लेखी मेरठ में खेल उद्यम से जुडे श्रमिकों व खिलाडियों के साथ संवाद स्थापित करेगीं।

Comments (0)

केन्द्र और प्रदेश की लोक कल्याणकारी योजनाओं का हिसाब किताब जनता तक पहुंचाये

Posted on 21 February 2019 by admin

लखनऊ 21 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आज कहा कि बूथ सम्पर्क अभियान में हम घर-घर तक पहुंचे और केन्द्र और प्रदेश की लोक कल्याणकारी योजनाओं का हिसाब किताब जनता तक पहुंचाये। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत को विजय का मंत्र मानकर हम सबको काम करना होगा। श्री नड्डा ने बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय पर अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते यह बात कही। 34
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियानों व कार्यक्रमों की सफलता के लिए जिला, मण्डल व बूथ स्तर तक बैठके करें। साथ ही पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे अभियानों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने काम करे। उन्होंने कहा हम 2014 का लोकसभा चुनाव माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमने रिकार्ड जीत हासिल की। अब जनता नेे मन बना लिया है कि वह एक बार फिर से माननीय नरेन्द्र मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता भाजपा को वोट देने के लिए तैयार बैठी है।
बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने आगामी कार्यक्रमों-अभियानों की रूपरेखा के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मेरा परिवार भाजपा परिवार में पार्टी का झण्डा और स्टीकर लगाने के पश्चात् टोल फ्री नम्बर 7374007010 पर मिस्ड काल देनी है। उन्होने कहा कि 24 फरवरी को मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से पार्टी कार्यकर्ता आम जन की सहभागिता के साथ सुने। श्री बंसल ने 26 फरवरी को पार्टी के कमल ज्योति संपर्क अभियान की सफलता के लिए पूरी तैयारियां बेहतर ढ़ग से करने पर जोर दिया उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि वे पार्टी के वाहक के रूप में घर-घर जाकर आम जन से सीधा सम्पर्क संवाद स्थापित कर समाज के सभी तबके के लोगों को पार्टी में जोड़ने का काम करें।
बैठक में लोकसभा चुनाव के सहप्रभारी गोवर्धन झडापिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने भी मार्गदर्शन किया।

Comments (0)

योगी आदित्य नाथ के साथ - युवाओं के मन की बात

Posted on 21 February 2019 by admin

लखनऊ 21 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री और ‘‘भारत के मन की बात मोदी के साथ‘‘ कार्यक्रम के संयोजक संतोष सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आयोजित भारत के मन की बात कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ-युवाओं के मन की बात‘‘ कार्यक्रम कल 22 फरवरी को 11 बजे राम प्रसाद विस्लिम प्रेक्षागृह, आईईटी, इन्जीनियरिंग काॅलेज चैराहा, सीतापुर रोड़, लखनऊ में होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘‘भारत के मन की बात‘‘ कार्यक्रम अभियानों के अन्तर्गत युवाओं के साथ टाउनहाल कार्यक्रम करेगें। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मोदी जी और भाजपा द्वारा शुरू किये गए भारत के मन की बात अभियान से युवाओं के मन की बात जानने और उनकी अपेक्षाओं को भाजपा के संकल्प पत्र का आधार बनाया जाएगा। भाजपा की यह पहल है की युवाओं की सोच के आधार पर भविष्य के भारत के ब्लू प्रिन्ट की नींव रखी जाय।
संतोष सिंह ने बताया मुख्यमंत्री जी आईईटी कालेज लखनऊ से युवाओं को सम्बोधित करेगें। इस कार्यक्रम के माध्यम से 2 लाख से अधिक युवाओं से सीधे मुख्यमंत्री से संवाद करेगें मेरठ से आईआई एमटी गंगानगर, आगरा से आगरा कालेज, गोरखपुर से सरस्वती विद्या मंदिर डिग्री कालेज, कानपुर से बीएसएसडी कालेज और वाराणसी से यूपी कालेज भोजुबीर से युवा दो तरफा संवाद के लिए लाइव जुडेगें और अपने सुझाव और सवाल करेगें। इन सवालों के अलावा इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 74 लोकसभा क्षेत्रों में प्रसारित किया जाएगा।
पश्चिम क्षेत्र मुजफ्फरनगर प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव बालियान, मुरादाबाद प्रदेश उपाध्यक्ष नबाब सिंह नागर, मेरठ प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, कैराना प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति, बिजनौर भारतेन्दु सिंह, नगीना डी.के. शर्मा, रामपुर डाॅ. नैपाल सिंह, संभल जयपाल सिंह व्यस्त व सत्यपाल सैनी, अमरोहा कुवर सिंह तंवर, सहारनपुर श्रीमती कान्ताकर्दम व राघव लखन पाल, बागपत देवेन्द्र चैधरी, गाजियाबाद अश्वनी त्यागी व अतुल गर्ग, गौतमबुद्धनगर श्रीमती लज्जारानी गर्ग, बुलन्दशहर विजय पाल सिंह तोमर,
बृजक्षेत्र बरेली केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, अलीगढ़ सतीश गौतम, फतेहपुर सीकरी पुरूषोंत्तम खंडेवाल, फिरोजाबाद राम प्रताप सिंह चैहान, हाथरस प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजुल माहौर, आगरा रजनीकांत महेश्वरी, मथुरा योगेन्द्र उपाध्याय, मैनपुरी हरनाथ यादव, एटा राजवीर सिंह व चैधरी उदयभान सिंह, बदायूं महाराज सिंह, आंवला हर्षवर्धन आर्य, पीलीभीत पूरण लाल लोधी, शाहजहांपुर
अवध क्षेत्र उन्नाव कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, गोंडा रमापति शास्त्री व कीर्ति वर्धन सिंह, श्रावस्ती प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षेवरलाल गौड व द्दन मिश्ऱ, लखनऊ प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, मोहनलालगंज प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर व सांसद कौशल किशोर, रायबरेली प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, अम्बेडकर नगर त्रयम्बक त्रिपाठी व हरिओम पाण्डेय, धौरहरा श्रीमती रेखा वर्मा, सीतापुर राजेश वर्मा, हरदोई अंशुल वर्मा, मिश्रिख श्रीमती अंजू बाला, खीरी पद्म सेन चैधरी व अजय मिश्र टेनी, बाराबंकी सुरेश तिवारी, अयोध्या लल्लू सिंह, बहराइच भिखारी सिंह, कैसरगंज सुधीर हलवासिया,
कानपुर क्षेत्र फतेहपुर कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचैरी व श्रीप्रकाश शर्मा, कानपुर प्रदेश महामंत्री सलिल विश्वनोई व सुरेश राणा, बांदा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना उपाध्याय व भैरो प्रसाद मिश्रा, इटावा मानवेन्द्र सिंह, कन्नौज राज्य मंत्री अर्चना पाण्डेय, फर्रूखाबाद मुकेश राजपूत, अकबरपुर अशोक दुबे, जालौन भानु वर्मा, झांसी आनंद राजपाल, हमीरपुर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल,
काशी क्षेत्र प्रतापगढ कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, सुलतानपुर राकेश त्रिवेदी व सुरेश पासी, अमेठी प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला, वाराणसी महेश श्रीवास्तव व मंत्री नीलकंठ तिवारी, चंदौली प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय, कौशाम्बी विनोद सोनकर व ओम प्रकाश त्रिपाठी, फूलपुर प्रभाशंकर पाण्डेय, प्रयागराज अशोक धवन, जौनपुर केपी सिंह, मछलीशहर रामचरित निषाद, गाजीपुर कौशलेन्द्र सिंह पटेल, भदोही संजय राय, मिर्जापुर शिवनाथ यादव, रोबर्टसगंज छोटेलाल खरवार
गोरखपुर क्षेत्र गोरखपुर धर्मेन्द्र सिंह, बस्ती हरीश द्विवेदी, संतकबीरनगर शरद त्रिपाठी, महाराजगंज पंकज चैधरी, डुमारियागंज जय प्रताप सिंह व जगदंबिका पाल, कुशीनगर कामेेश्वर सिंह व राजेश पाण्डेय, देवरिया श्रीराम चैहान, बांसगांव विनोद पाण्डेय व कमलेश पासवान, लालगंज सकलदीप राजभर व श्रीमती नीलम सोनकर, आजमगढ दयाशंकर सिंह, घोसी हरिनारायण राजभर, सलेमपुर जयप्रकाश निषाद, बलिया भरत सिंह व विजय बहादुर दुबे।

Comments (0)

आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों के उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के लिए गांवों में केन्द्र खोले जायेंगे-डा0 महेन्द्र सिंह

Posted on 20 February 2019 by admin

सरस महोत्सव में ग्राम्य विकास मंत्री ने 5 महिलाओं को आजीविका एक्सप्रेस
की चाबी सौंपी
सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ: दिनांक: 20 फरवरी, 2019
mahendra-singh-up
उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री ग्राम्य विकास (स्वतंत्र प्रभार) तथा
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने कहा है कि
ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार
उपलब्ध कराने तथा आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए गांव स्तर पर केन्द्र
बनाये जायेंगे और उनके उत्पादों को बाजार से जोड़ने के लिए सहयोग प्रदान
किया जायेगा। उन्होंने कहा कि महिला समूहों द्वारा उत्पादों की बेहतर
ब्राण्डिग के माध्यम से हर महीने 15 से 20 हजार रुपये की आमदनी के लिए
प्रयास किया जायेगा।
राज्यमंत्री आज ग्राम विकास विभाग की ओर से नदवा रोड स्थित झूलेलाल पार्क
में आयोजित सरस महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह महोत्सव 14
फरवरी से शुरू होकर 23 फरवरी तक चलेगा। इस मेले में दूरदराज के ग्रामीण
अंचलों की भारी संख्या में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं भाग ले रही
हैं तथा 175 स्टालों के माध्यम से पूरे देशभर से आये उद्यमियों के
उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है।
डा0 महेन्द्र सिंह ने कहा कि आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को यह सरस
मेला बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही महिलाओं
के उत्पादों को लोकप्रिय बनाने में भी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि समूह
से समृद्ध की ओर का संकल्प महिलाओं में नया आत्मविश्वास पैदा करने के साथ
ही उन्हें कमाने का अच्छा अवसर प्रदान करेगा।
ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि घर को चलाने में महिलाओं की अह्म भूमिका
होती है। गृहस्थी को चलाने के साथ ही आजीविका मिशन उनको घर बैठे एक बेहतर
आमदनी का जरिया उपलब्ध कराने का माध्यम है। महिलाओं की आमदनी बढ़ने से
उनमें आत्म विश्वास के साथ ही कुछ नया करने का जज़्बा भी पैदा होता है।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपनी आमदनी बढ़ाने के साथ
ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के
साथ ही उनके जीवन में बदलाव लाने का कार्य कर रहा है। वह अपने परिवार की
देखभाल अच्छे ढंग से करने के साथ ही बच्चों की शिक्षा-दीक्षा तथा एक
अच्छा जीवन देने में सफल हो रही है।
ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी योजना ‘‘बेटी बचाओ, बेटी
पढ़ाओ’’, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला, सौभाग्य योजना आदि के माध्यम
से सर्वाधिक महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। आजीविका मिशन के तहत सोलर लैम्प
बनाने की व्यवस्था है। इसके साथ ही अस्पतालों की कैन्टीन संचालन, स्कूलों
के ड्रेस सिलाई आदि जैसे कार्य से जोड़कर महिलाओं की आमदनी बढ़ायी जा रही
है।
आजीविका मिशन के तहत प्रदेश के महिलाओं को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं
के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कुम्हारी कला
के अन्तर्गत मोटरचालित चाक से बर्तन बनाने, सोलर चर्खा, लिफाफा बनाना,
सिलाई-कढ़ाई व वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा डेयरी
डेवलपमेन्ट बोर्ड और आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं जोड़कर डेयरी
संचालित करने की योजना बनायी गयी है।
उन्होंने इस मौके पर आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत 5 महिलाओं
को आजीविका एक्सप्रेस वाहन की चाबी सौंपी। इसके अलावा मलिहाबाद, माल एवं
अन्य विकास खण्डों की 9 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र भी
वितरित किया। उन्होंने स्टालों पर जाकर हस्तशिल्प के सामानों को देखा और
उत्पादकों से बातचीत की। केरल व राजस्थान के उत्पाद आकर्षण के केन्द्र
रहे।
इस अवसर पर ग्राम्य विकास आयुक्त श्री एन.पी. सिंह ने मेले के आयोजन तथा
आजीविका मिशन की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने
कहा कि आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं के जीवन में बदलाव बहुत तेजी से आ
रहा है और वे आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। कार्यक्रम से पूर्व
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट
का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक आजीविका मिशन, उपायुक्त मनरेगा सहित अन्य
अधिकारी मौजूद थे।

Comments (0)

मन की बात मोदी के साथ अभियान के तहत मछुआवारा व नाविक समाज के लोंगो के साथ संवाद स्थापित किया

Posted on 20 February 2019 by admin

smiriti-irani-upलखनऊ 20 फरवरी 2019, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज वाराणसी में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान के तहत मछुआवारा व नाविक समाज के लोंगो के साथ संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर स्मृति ईरानी जी ने कहा कि देश के प्रत्येक जिले में प्रत्येक वर्ग समुदाय से संवाद कर भारतीय जनता पार्टी उनकी आशा, अपेक्षा, आकाक्षांए एवं अभिलाषा को एकत्रित कर संकल्प पत्र का अभिन्न अंग बनाने मे प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आज मुझे ये कहते हुएं प्रसन्नता हो रही कि काशी मे वो परिवार वो नागरिक जो हमको गंगा के एक छोर से दूसरी छोर ले जाते है ऐसे नाविक परिवारो के साथ संवाद का मुझे मौका मिला है यह मेरा सौभाग्य है। ‘भारत के मन की बात मोदी के साथ‘ इस अभियान के अन्तर्गत जैसा कि अभी अभी बहनो ने सुझाव पेटी मे अपने सुझाव को सम्मिलित किया देश भर में ऐसे ही 7500 सुझावो के बाक्स भारतीय जनता पार्टी के सौजन्य से जनता तक पहुचे है। वो नागरिक जो सुझाव के पेटी मे लिखित रुप मे नही अपितु संवाद के माध्यम से सुझाव भेजना चाहते है उनके लिए विशेष व्यवस्था मिस्ड काल करके 6357171717 नम्बर पर संवाद सुरक्षित किया गया है।
केंद्रीय कपडा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि आप सबको ज्ञात है कि संवाद की श्रृंखला मे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 12 अलग अलग उपसमितियो के माध्यम से भी चर्चा को प्रस्तावित किया है। जनता के साथ एक तरफ नाविक परिवार दूसरी और बनारस की बहने इसी प्रकार देश भर मे संकल्प पत्र की दृष्टि से संवाद चल रहा है ये एक महीने का अभियान हमारे संगठन ने सुनिश्चित किया है इससे भाजपा का 11 करोड का परिवार जन जन तक पहुच रहा है।
केंद्रीय कपडा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि प्रधानमन्त्री जी ने श्रम पेंशन जनधन योजना के अन्तर्गत असंगठित क्षेत्र के 10 करोड लोगो को 60 वर्ष की अवस्था के बाद प्रतिमाह 3 हजार रुपये पेंशन देने की व्यवस्था की है। 5 हेक्टेयर से कम जमीन रखने वाले किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपये देने का प्रावधान किया गया है जिससे उन्हें बीज और खाद लेने के लिए सेठ, साहुकारो के पास कर्जा मांगने नही जाना पड़ेगा। प्रधानमंत्री जी ने मत्स्य उद्योग को बढावा देने के लिए 7500 करोड का फण्ड की व्यवस्था की है ताकि 2020 तक मत्स्य उद्योग को 15 मीलियन टन तक पहुच सके और इस फण्ड के माध्यम से 10 लाख नौकरियो का सृजन हो सके। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले से देश मे शौचालय की स्थिति बताई थी और कहा था कि देश की महिलाओं और बच्चियो को खुले मे शौच करने जाती है जिसके लिए प्रधानमंत्री जी ने पूरे देश भर मे तेजी से 10 करोड शौचालयो का निर्माण करवाया।
हथकरघा उद्योगो के विषय मे कपडा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा कि वाराणसी मे हस्तकला संकुल के माध्यम से हैंडलूम, पावरलुम, हस्तकला को बढावा देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर प्रोत्साहन दे रही है आर्थिक एवं तकनीकी हर तरह की मदद की जा रही है।

Comments (0)

शोक संदेश

Posted on 20 February 2019 by admin

लखनऊ 20 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने हिन्दी के मशहूर समालोचक और साहित्यकार डाॅ. नामवर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने चंदौली के जियनपुर गांव में जन्में डाॅ. नामवर सिंह को हिन्दी साहित्य का बड़ा रचनाकार बताते हुए कहा कि उनकी गिनती हिन्दी साहित्य जगत के बडे़ समालोचको में होती थी। डाॅ. पाण्डेय ने डाॅ. नामवर सिंह के निधन को हिन्दी साहित्य जगत के साथ-साथ पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने डाॅ. नामवर सिंह के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in