Categorized | लखनऊ.

शोक संदेश

Posted on 22 February 2019 by admin

लखनऊ 22 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य जी महाराज के आकस्मिक निधन के समाचार पर गहरा दुःख प्रकट किया। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी हंसदेवाचार्य जी का पूरा जीवन सनातन धर्म के प्रचार और विस्तार के प्रति समर्पित रहा। स्वामी जी ने अपने असीम ज्ञान और सामाजिक कार्यों से लाखों लोगों के जीवन में उत्कृष्ट बदलाव लाने का महती कार्य किया। पूज्य स्वामीजी का सारा जीवन समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। उनका निधन देश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके कार्यों को आगे बढ़ाना एवं उनके उपदेशों को अपने जीवन में उतारना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य जी कई विषयों के प्रकांड विद्वान थे। अपनी वाणी, उपदेशों और कृतित्व के माध्यम से उन्होंने मानवता की सेवा पर बल दिया। पूज्य स्वामी जी को उनके समृद्ध आध्यात्मिक और धार्मिक योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, संजीव बालियान, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 चन्द्रमोहन, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डॉ. समीर सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रदेश संयोजक डॉ. तरूणकान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दूबे, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह एवं अतुल अवस्थी, अशोक तिवारी ने भी जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य जी महाराज के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in