Categorized | लखनऊ.

केन्द्र और प्रदेश की लोक कल्याणकारी योजनाओं का हिसाब किताब जनता तक पहुंचाये

Posted on 21 February 2019 by admin

लखनऊ 21 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आज कहा कि बूथ सम्पर्क अभियान में हम घर-घर तक पहुंचे और केन्द्र और प्रदेश की लोक कल्याणकारी योजनाओं का हिसाब किताब जनता तक पहुंचाये। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत को विजय का मंत्र मानकर हम सबको काम करना होगा। श्री नड्डा ने बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय पर अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते यह बात कही। 34
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियानों व कार्यक्रमों की सफलता के लिए जिला, मण्डल व बूथ स्तर तक बैठके करें। साथ ही पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे अभियानों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने काम करे। उन्होंने कहा हम 2014 का लोकसभा चुनाव माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमने रिकार्ड जीत हासिल की। अब जनता नेे मन बना लिया है कि वह एक बार फिर से माननीय नरेन्द्र मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता भाजपा को वोट देने के लिए तैयार बैठी है।
बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने आगामी कार्यक्रमों-अभियानों की रूपरेखा के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मेरा परिवार भाजपा परिवार में पार्टी का झण्डा और स्टीकर लगाने के पश्चात् टोल फ्री नम्बर 7374007010 पर मिस्ड काल देनी है। उन्होने कहा कि 24 फरवरी को मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से पार्टी कार्यकर्ता आम जन की सहभागिता के साथ सुने। श्री बंसल ने 26 फरवरी को पार्टी के कमल ज्योति संपर्क अभियान की सफलता के लिए पूरी तैयारियां बेहतर ढ़ग से करने पर जोर दिया उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि वे पार्टी के वाहक के रूप में घर-घर जाकर आम जन से सीधा सम्पर्क संवाद स्थापित कर समाज के सभी तबके के लोगों को पार्टी में जोड़ने का काम करें।
बैठक में लोकसभा चुनाव के सहप्रभारी गोवर्धन झडापिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने भी मार्गदर्शन किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in