Archive | लखनऊ.

भारत के मन की बात चैकीदारो के साथ

Posted on 06 March 2019 by admin

लखनऊ 06 मार्च 2019, भारत के मन की बात से चैकीदारो ंने अपने मन की बात जोड़ी और गांव-गांव से आये चैकीदारों ने देश के चैकीदार को अपना समर्थन दिया। चैकीदारों ने एक स्वर में कहा कि जो भ्रष्ट हैं उन्हें चैकीदार से कष्ट है। 06
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चैकीदारों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने यदि आपके महत्व को समझा होता तो आपकी यह दशा नहीं होती। यदि ग्राम प्रहरियों को सशक्त किया जाता तो गांवों में अराजकता की स्थिति नहीं होती क्योकि ग्राम प्रहरियों के पास गांव के सभी अच्छे बुरे के जानकारी है। योगी सरकार ने ग्राम प्रहरियों, आशा बहुओ, होमगार्डो तथा रसोईयों सहित सभी का मानदेय बढ़ाकर उनके जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है लेकिन यह तो अभी शुरूआत है। अभी आप और सुविधाओं के हकदार है। आप चैकीदार है, चैकीदार रात को जागते है ताकि लोग चैन से सो सकें। मोदी जी को चैकीदार कहकर विपक्ष मजाक उड़ा रहा है। चैकीदार जाग रहा है इसलिए चोर परेशान है।08-1
चैकीदार अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि यह देश ऐसे कगार पर खड़ा है जहां हम भारत को विश्व गुरू बना सकते है और अमेरिका को भी झुका सकते है। जिसके लिए मोदी जी जैसा नेता को फिर प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। कुछ लोग राज घरानों से निकलकर देश के प्रधान सेवक से सवाल कर रहे है, लेकिन सवाल करने वालो की नीयत साफ नहीं है। मोदी जी ने हमें मन की बात कहने का अवसर दिया, मोदी जी हमारी आर्थिक और सामाजिक समृद्धि के लिए काम करते है। हमको सम्मानित किया गया क्योंकि यह सरकार संवेदनशील सरकार है। 13 दिन में जो अपने सैनिकों की शहादत का बदला लेना जनता है हम उस प्रधानसेवक को फिर से चुनेंगे। राहुल, ममता, माया व अखिलेश बताये कि उनके इरादे क्या है, जब चार लोग है तो उनके इरादे एक और नेक नहीं हो सकते।
भारत के मन की बात मजदूरो के साथ कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर उपस्थित रहे। प्रदेश मंत्री एवं अभियान प्रभारी संतोष सिंह ने प्रभावी संचालन करते हुए कहा कि मोदी है तो मुमकिन है।

Comments (0)

वोट की राजनीति के कारण विपक्ष का श्रम योगी मानधन योजना का विरोध - हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

Posted on 06 March 2019 by admin

लखनऊ 06 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव एवं बसपा सुप्रीमों पर पलटवार करते हुये कहा कि वोट की रोटी सेकने के लिए विपक्षी दल गरीबों, मजदूरों और आम जनता के कल्याणकारी कार्यक्रमों का विरोध कर रहे है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि देशभर के असंगठित क्षेत्र के 42 करोड़ श्रमिकों और उनके परिवारों को सुरक्षित भविष्य देने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने श्रम योगी मानधन योजना प्रारम्भ कर आजीवन 3000 रुपये मासिक पेंशन की व्यवस्था का सपा ‘छल-झूठ’ की राजनीति के चलते विरोध कर रही है। श्रम योगी मानधन जैसी क्रांतिकारी योजना देश के गरीबों, श्रमिकों, कामगारों के जीवन को आर्थिक असुरक्षा से उबारने का कार्य करेगी। अच्छा होता, अखिलेश जी गरीबों को गुमराह कर जनता का नुकसान करने के बजाय मोदी जी द्वारा शुरू श्रमयोगी मानधन योजना का लाभ लेने के लिये लोगों को प्रेरित करते लेकिन अखिलेश जी को जनहित व जनकल्याण से कोई वास्ता नहीं और केवल फरेब से वोट लेना ही उनका मकसद है।
उन्होंने कहा कि राजनीति में महामिलावट कर अपनी फरेब की दुकान बचाने के लिये बसपा सुप्रीमो बहन मायावती जी ने सपा से गलबहियां की है। ये दोनों मिलकर झूठ की बड़ी फैक्ट्री लगाने की कोशिश कर रहे हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों से आज देश वाणिज्य व व्यापार के मामले में विश्व के बड़े देशों के समकक्ष आ गया है। किन्तु मायावती जी अर्द्धसत्य बांच रही हैं। जबकि सत्य यह है कि मोदी जी द्वारा देश के वाणिज्य व व्यापार के हितों के लिये उठाये गए कदमों से भारत विश्व का आर्थिक शक्तिशाली देश बना है। चुनिंदा वस्तुओं पर यूएस के निर्यात छूट हटाने से कोई घाटा नहीं। मोदी सरकार दृढ़ता से भारत के आर्थिक व वाणिज्यिक हितों की रक्षा के लिये अमरीका व यूरोप सहित अन्य देशों के सामने सीना तानकर खड़ी है, जिससे भारतीय उद्योग धंधे पूरी दुनिया में अपना झंडा गाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता जागरूक है, इसलिये विपक्ष के झूठ का असर नहीं होने वाला।

Comments (0)

देश की 101 नयी कंगारू मदर केयर यूनिट का आज प्रो0 रीता जोशी ने किया लोकार्पण

Posted on 06 March 2019 by admin

लखनऊ: 06 मार्च, 2019
प्रदेश की परिवार कल्याण मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज गोमतीनगर
लखनऊ स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में 101 नयी कंगारू मदर केयर यूनिट
का औपचारिक लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कंगारू मदर केयर समय
से पूर्व जन्म लेने वाले बच्चों को बचाने में बेहद प्रभावी रही है।_-e0a4aae0a4b0-e0a4aae0a58de0a4b0e0a58b0-e0a4b0e0a580e0a4a4e0a4be-e0a4ace0a4b9e0a581e0a497e0a581e0a4a3e0a4be-e0a49ce0a58be0a4b6e0a580
प्रदेश में 69
केएमसी यूनिट पहले से प्रभावी तौर पर कार्य कर रही है, जिसमें 25 इकाइयों
को गत वर्ष ही संचालित किया गया था। आज लोकार्पित की गई 101 इकाइयों को
मिलाकर प्रदेश में अब 170 इकाइयाँ उपलब्ध हो गई है।
प्रो0 जोशी ने इस अवसर पर ‘अग्रिमा’ के तौर पर दो वर्ष तक अविवाहित रहकर
केएमसी इकाईयों में निःशुल्क सेवा प्रदान कर रही बालिकाओं की विशेष
सराहना करते हुए कहा कि उनका यह कार्य सेवा की दृष्टि से बेहद अहम है।
उन्होंने मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पंकज कुमार से जोर देकर
कहा कि यदि विभाग में फण्ड की उपलब्धता हो तो उ0प्र0 में चलाये जा रहे
कंगारू मदर केयर की चिकित्सा से जुड़ी इस विशेष क्रिया का एक प्रोग्राम
विकसित कर विश्व स्तर पर प्रसारित करवायें जिसमें इस अवधारणा को
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समझा जा सके और बच्चों के हित को देखते हुए अमल
मंे लाया जा सके। केएमसी (कंगारू मदर केयर), नवजात शिशु मृत्युदर में
गिरावट लाने के लिए सबसे प्रभावशाली प्रक्रिया है। केएमसी के अंतर्गत
शिशु को माँ के सीने पर त्वचा-से-त्वचा सम्पर्क में लगातार (आदर्शतः 20
घंटे से अधिक प्रतिदिन) कलेजे से चिपका कर, केवल माँ का दूध पिलाते हुए
संक्रमण से बचाव सुनिश्चित किया जाता है। वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार
केएमसी के प्रभावी क्रियान्वयन से नवजात शिशु मृत्युदर में 25 प्रतिशत से
अधिक की गिरावट लायी जा सकती है।
लोकार्पण समारोह में डी.जी. परिवार कल्याण नीना गुप्ता, मिशन निदेशक
एन.एच.एम. पंकज कुमार, डा0 विश्वजीत सहित यूपी के सभी जिलों में स्थापित
101 केएमसी इकाईयों से चिकित्साधिकारी तथा स्टाफनर्स, स्वास्थ्य विभाग के
अधिकारियों सहित स्थानीय जिलों से आशायें, सामुदायिक प्रतिनिधि और कुछ
लाभार्थी माँ तथा शिशु भी उपस्थित रहे।

Comments (0)

रिहन्द बांध जलाशय में 150 मेगावाट क्षमता के फ्लोटिंग सोलर पावर प्लाण्ट की होगी स्थापना

Posted on 06 March 2019 by admin

सोलर सिटी के रूप में विकसित होगा लखनऊ
-ब्रजेश पाठक
सुरेन्द्र अग्निहोत्रीे,लखनऊः 06 मार्च, 2019
प्रदेश के अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि
वर्तमान सरकार के अबतक के कार्यकाल में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े
पैमाने पर परियोजनाओं में निजी क्षेत्र द्वारा निवेश किया जा रहा है।
इसमें 6925 करोड़ रुपये का निवेश सौर ऊर्जा आधारित विद्युत परियोजनाओं तथा
2462 करोड़ रुपये का निवेश बायो ऊर्जा क्षेत्र में बायो फ्यूल की विभिन्न
परियोजनाओं में होगा। इस प्रकार अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में कुल 9387 करोड़
रुपये का निवेश प्रदेश में होगा।4ksciockuoclhw_-e0a4aae0a58de0a4b0e0a587e0a4b8e0a4b5e0a4bee0a4b0e0a58de0a4a4e0a4be-e0a495e0a4b0e0a4a4e0a587-e0a4b9e0a581e0a48f
श्री पाठक आज यहां लोक भवन स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस प्रतिनिधियों से
प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा नीति-2017 के तहत 6400
मेगावाट ग्राउण्ड माउण्टेड यूटिलिटी स्केल सोलर पावर प्लाण्ट तथा 4300
मेगावाट ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफ टाॅप पावर प्लाण्ट की स्थापना का लक्ष्य
रखा गया है। प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में सौर विद्युत परियोजनाओ की
स्थापना को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से 4000 मेगावाट क्षमता के सौर
विद्युत परियोजनाओं से उत्पादित विद्युत को पारेषित करने के लिए 5500
करोड़ की लागत से ग्रीन एनर्जी काॅरीडोर बनाए जाने का प्रस्ताव भारत सरकार
को भेजा गया है।
अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ने कहा कि नीति के अन्तर्गत 1050 मेगावाट
क्षमता की सौर पावर परियोजनाओं का आबंटन किया गया तथा 500 मेगावाट क्षमता
के आवंटन की कार्यवाही अग्रसर है। उन्होंने कहा कि रिहन्द बांध के जलाशय
में 150 मेगावाट क्षमता के फ्लोटिंग सोलर पावर प्लाण्ट की स्थापना हेतु
विकासकर्ता का चयन किया जा चुका है। निजी आवासों में ग्रिड संयोजित
रूफटाप सोलर पावर प्लान्ट की स्थापना पर 30 प्रतिशत केन्द्रीय अनुदान के
अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा रू0 15000/- प्रति कि.वा अधिकतम रू0 30000/-
प्रति उपभोक्ता हेतु राज्य अनुदान का प्राविधान किया गया हैै। उन्होंने
कहा कि सरकार की पारदर्शी नीति के अन्तर्गत रूफटाप सोलर पावर प्लाण्ट के
पंजीकरण हेतु आॅनलाईन वेब-पोर्टल ’’यूनीफॅाइड सोलर रूफटाॅप ट्रांजेक्शन
पोर्टल लांच किया गया। अब तक रूफटाप सोलर पावर प्लाण्ट की रू. 4.5 करोड़
की अनुदान धनराशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे अन्तरित की गई।
प्रदेश में जैव अपशिष्टों से जैव ऊर्जा के उत्पादन को प्रोत्साहित किये
जाने के उद्देश्य से नीति जारी की गयी।
श्री पाठक ने कहा कि वाणिज्यिक भवनों में ऊर्जा की बचत/संरक्षण हेतु
प्रदेश सरकार द्वारा जुलाई, 2018 में ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता-2018
(यूपीईसीबीसी-2018) की अधिसूचना जारी की गयी। इसके अन्तर्गत प्रदेश के
सभी सरकारी एवं वाणिज्यिक भवनों का निर्माण ईसीबीसी मानकों के अनुरूप
किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत नियामक
आयोग का भवन ईसीबीसी आधारित प्रदेश का पहला भवन है। ईसीबीसी प्रावधानों
को प्रभावी ढंग से विभिन्न विकास प्राधिकरणों में लागू करने हेतु
बिल्डिंग बाॅयलाज तैयार किए गए हैं जिससे संबंधित आवश्यक आदेश जारी कर
दिये गये हैं। सौभाग्य योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 2197 मजरों में 27410
घरों में सौर ऊर्जा के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था की गयी है। पण्डित दीन
दयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाईट योजनान्तर्गत लगभग 17000 सोलर स्ट्रीट
लाईट संयंत्रांे की स्थापना करायी गयी है। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास
योजनान्तर्गत़ चयनित राजस्व ग्रामों (मजरे, पुरवे,टोले-बसावट सहित) में
लगभग 6500 सोलर स्ट्रीट लाईट संयंत्रांे की स्थापना करायी गयी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि विभाग के सहयोग से विभिन्न क्षमताओं के
कुल 8652 सोलर पम्प सिंचाई की स्थापना करायी गयी। प्रदेश के कुल 1050
प्राथमिक विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल एवं पंखे की व्यवस्था हेतु सोलर
आर.ओ.वाटर प्लाण्टों की स्थापना करायी गयी।
अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण हेतु एमएसएमई
सेक्टर के अन्तर्गत ईट भट्ठों, कारपेट उद्योग में ऊर्जा संरक्षण विषय पर
वर्कशाप एवं बैंकों/वित्तीय संस्थाओं हेतु इनर्जी एफिशियेन्सी,
फाइनेन्सिंग विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए गये। उन्होंने कहा कि
उत्तर प्रदेश सचिवालय को इनर्जी कन्जरवेशन माॅडल के रूप मे ंविकसित किये
जाने हेतु ब्यूरो आफ इनर्जी एफिशियेन्सी, भारत सरकार के माध्यम से
वित्तीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है। भवन एवं औद्योगिक क्षेत्र में
ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु कुल 12 सेक्टर में राज्य ऊर्जा संरक्षण
पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। ऊर्जा संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम के
तहत 200 से अधिक स्कूलांे मे एक दिवसीय ऊर्जा संरक्षण विषय पर व्याख्यान,
क्विज प्रतियोगिता एवं स्कूल का इनर्जी सर्वे कराया गया। रोजगार उपलब्ध
कराने के दृष्टिगत सूर्यमित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 800 से
अधिक सूर्यमित्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सूर्यमित्रों की सोलर
कम्पनियों में रोजगार सुनिश्चित किया गया, जिससे जहां एक ओर रोजगार की
उपलब्धता बढ़ रही है, वहीं तेजी से बढ़ रहे सोलर उद्योग में कुशल मानव
संसाधन भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
श्री पाठक ने कहा कि आॅनलाइन सोलर रूफटाॅप पोर्टल पर अब तक 15
मेगावाट से अधिक क्षमता के रूफटाॅप संयंत्रों पर अनुदान प्रदान करने हेतु
प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लाभार्थियों द्वारा आॅनलाइन आवेदन किया गया,
जिसमें लखनऊ शहर के लाभार्थी सबसे अधिक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अधिक
से अधिक लाभार्थियों को प्रेरित करते हुए लखनऊ शहर को सोलर सिटी के रूप
में विकसित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे कार्बन उत्सर्जन में
कमी लाते हुए लखनऊ शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के प्रमुख सचिव श्री आलोक कुमार,
निदेशक श्री सुशील कुमार पटेल, सचिव श्री आलोक कुमार सहित विभागीय
अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments (0)

भारत के मन की बात

Posted on 05 March 2019 by admin

लखनऊ 05 मार्च 2019, भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान राष्ट्र के भविष्य की रूप रेखा तय करने वाला अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। यह अभियान अगले पांच वर्षों के एजेण्डे को तैयार करने और लोगों उम्मीदों और सुझावों को एकत्र करने का यह एक प्रयास है। भारत के मन की बात कार्यक्रम के तहत लखनऊ के काकोरी, जौनपुर के लखौवा, गाजीपुर, सीतापुर, मिश्रिख, कौशाम्बी व अम्बेडकर नगर में विभिन्न वर्गो व समूहों ने भारत के मन की बात से अपने मन की बात को जोड़ा।
भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान के तहत लखनऊ के काकोरी के रेहान खेड़ा में स्थित राज्य कृषि प्रबंध संस्थान में आम उत्पादक कृषकों से प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सांसद कौशल किशोर ने संवाद किया। श्री कौशल किशोर ने किसानों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न किसानों की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई किसान सम्मान निधि योजना पर चर्चा हुई, किसानों ने जैविक खेती, आम उत्पादन, सब्जी उत्पादन, अनाज उत्पादन सहित सभी विषयों पर खुलकर जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया।
वहीं छात्रों के मन की बात मोदी के साथ कार्यक्रम के अंतर्गत जौनपुर के लखौवा में स्थित इंडियन एजुकेशनल संस्थान में जफराबाद विधायक डॉ प्रसाद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छात्रों के बीच आकर उनके सुझावों को लेकर आगामी 2019 के संकल्प पत्र को तैयार करेगी, जिससे सरकार द्वारा छात्र हितों में लाभकारी निर्णय ले जा सकें। छात्रों एवं नौजवानों एवं बेटियों की लिए लाभकारी योजनाओं के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की।
भारत के मन की बात अभियान के तहत आज विधान परिषद सदस्य डा केदारनाथ सिंह ने गाजीपुर शहर के प्रमुख औद्योगिक स्थान स्टीमर घाट के उद्यमियों से सम्पर्क कर प्रसिद्ध इत्र उत्पादन के प्रोत्साहन पर चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे हो रहे नये भारत के निर्माण से समाज के हर वर्ग, हर व्यक्ति की भूमिका तथा उपयोगिता के साथ साथ देश के प्रति समर्पित होकर नैतिक कार्यो मे अपेक्षित भागीदारी हेतु सभी का आह्वान किया गया।
भारत के मन की बात कार्यक्रम में नगरों, ग्रामों और बस्तियों में सभा/चैपाल लगाकर जनता की उनकी सरकार से अपेक्षाएं कागज में लिखकर एक ड्राप बाक्स में डलवाया जा रहा है। इसी क्रम में सीतापुर नगर के सिविल लाइन मोहल्ले के बाल्मीकि मन्दिर में एक भारत के मन की बात से समाज के मन की बात से जोड़ा गया। इस सभा में मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री व सीतापुर जिले के प्रभारी दिनेश तिवारी सहित जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक रोहित भारती, गोविन्द भारती, डा0गोदावरी मिश्रा, शिव कुमार बाल्मीकि, मुकेश बाल्मीकि, संजय बाल्मीकि, गोपाल चन्द्र बाल्मीकि, बटसगंज सभासद मंजू देवी, विजय कुमार बाल्मीकि आदि ने मोदी सरकार के साढे़ चार वर्षों के काम-काज, शून्य भ्रष्टाचार हर वर्ग के आर्थिक उत्थान पर विस्तार से चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के जन-जन के मन की बात से भारत नव निर्माण का संकल्प लिया है। देश में यह पहली बार हो रहा है जब देश की दिशा देश की जनता तय कर रही है। भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान के दौरान देश की जनता देश का एजेण्डा तय कर रही है जो भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र बनेगा और इसी संकल्प पत्र के संकल्प के साथ भाजपा चुनाव में जाकर आगामी पांच वर्षो के लिए जनादेश प्राप्त करेगी। हर वर्ग के विचारों को अंगीकार किए बिना भारत के मन की बात बेमानी है। इसीलिए संकल्प पत्र को बनाने से पहले भाजपा युवाओं, महिलाओं, सैनिकों, व्यापारियो आदि के बीच पहंुचकर उनके मन की बात को भारत के मन की बात से जोड़ रही है। भारत के मन की बात अभियान से जुड़ने के लिए 6357171717 पर मिस्डकाल करके बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे है।

Comments (0)

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता पर प्रतिक्रिया - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 05 March 2019 by admin

लखनऊ 05 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सेना की कार्यवाही पर संदेश व्यक्त करने के लिए अखिलेश यादव पर करारा प्रहार किया। डा0 पाण्डेय ने कहा कि यह दुःखद है कि अखिलेश यादव को भारत की सेना पर विश्वास नहीं है वह सेना के शौर्य का सबूत मांग रहे है। आज पाकिस्तानी मीडिया और पाकिस्तानी नेताओं की भाषा से कांग्रेस-सपा सहित विपक्ष के नेताओं की भाषा मेल खा रही है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश यादव और जयंत चैधरी अपने गठबंधन को लेकर प्रेस के सामने थे, अच्छा होता यदि वह बसपा सहित सपा और लोकदल का न्यूनतम साझा कार्यक्रम व अपनी नीतियां मीडिया के सामने रखते, लेकिन उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस का प्रयोग सेना के पराक्रम का सबूत मांगने के लिए किया। दलगत और तुष्टीकरण की राजनीति से इतर सभी दलों को देश के दुश्मनों के विरूद्ध सेना के साथ खड़ा होकर सेना का मनोबल बढ़ाना चाहिए था, लेकिन राजनीतिक स्वार्थो ने कांग्रेस, सपा, बसपा सहित पूरे विपक्ष को भारत विरोध व भारतीय सेना के विरोध में खड़ा कर दिया है। विपक्ष के नेताओं की भाषा पकिस्तान में तालियां बटोर रही है और हमारी सेना के मनोबल को तोड़ने का काम रही है। मुद्दा विहीन विपक्ष भारत विरोध में लामबंद हो रहा है। अपनी सरकार के समय आतंकियों की रिहाई के पैरोकार अब सेना के शौर्य का सबूत मांग रहे है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सेना के पौरूष पर विश्वास नहीं है ऐसा सोचना उनके लिए स्वाभाविक है क्योंकि इससे पूर्व की सरकारों ने सेना के पैरों में बेड़िया पहना रखी थी जो दुश्मनों पर कार्यवाही करने से सेना को रोकती थी, मोदी जी ने सेना को कार्यवाही की खुली छूट दे दी है, तो विपक्ष को जो नामुकिन लग रहा है, वह मुमकिन हो गया है।
डा0 पाण्डेय ने सपा-लोकदल गठबंधन पर कहा कि महाशक्ति बनता हुआ भारत खड़ा हो रहा है उसके साथ ही देश खड़ा है और भाजपा खड़ी है, दूसरी तरफ कुछ कुनबो के राजकुमार अपनी डूबती हुई नाव के लिए तिनका तलाश रहे है। पश्चिमी उ0प्र0 में सपा की सूखी हुई खेती के लिए जंयत चैधरी कितना कामयाब होगे यह तो वक्त ही बतायेगा, लेकिन 2014 का चुनाव परिणाम जिसमें श्रीमती हेमा मालिनी जी को मथुरा मंे 52 फीसदी से अधिक वोट मिला था, इस उपलब्धि को नजर अंदाज करने की अखिलेश यादव के पास क्या रणनीति है ?
डा0 पाण्डेय ने कहा कि किसानों, नौजवानो और व्यापारियों की बात करने वाले अखिलेश यादव बताये कि उनकी सरकार के समय किसानों, नौजवानो और व्यापारियों के हित में क्या किया गया ? अखिलेश यादव गन्ना किसानों का बकाया भुगतान छोड़कर गये थे और उनकी सरकार के समय किसान भुखमरी के कगार पर खड़ा हो गया था। अखिलेश सरकार के समय सरकारी नौकरियां ऊंचे दाम पर बेचकर नौजवानों को छला गया। सपा सरकार में हर सरकारी नौकरी भ्रष्टाचार के वजह से आज भी कोर्ट में लटकी हुई है। अखिलेश राज में सत्ता संरक्षित अपराध से होने वाली रंगदारी और चैथवसूली से व्यापार और व्यापारी प्रदेश से पलायन को विवश थे। डा0 पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस के नेताओं के एक-एक शब्द और कारनामे का विश्लेषण जनता कर रही है। जनता जल्द ही उन्हें माकूल जबाव देगी।

Comments (0)

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा करेगा हर लोकसभा में सम्मेलन

Posted on 05 March 2019 by admin

लखनऊ 05 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बैठक में कहा कि 11 से 31 मार्च तक प्रदेश के सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सम्मेलन होंगे जो भाजपा की नीति, रीति के साथ मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाआंे को पिछड़ा वर्ग तक पहुंचाने का माध्यम बनेंगे। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं मोर्चा के क्षेत्र व जिला संयोजकों का श्री बंसल ने मार्गदर्शन किया।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि आज देश और प्रदेश में बिना भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास का मूल मंत्र लेकर काम हो रहा है। मोदी जी और योगी जी अहर्निश जनकल्याण के कार्यो में लगे हुए हैं। जहां एक ओर देश आर्थिक और सामरिक समृद्ध हो रहा है, तो दूसरी ओर गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं, पिछड़ो, अनुसूचित सहित सभी वर्गो का आर्थिक और सामाजिक समृद्धि के लिए काम हो रहा है। आज देश में मोदी है तो मुमकिन है का विश्वास जनमानस में व्याप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि अब हमें मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां लेकर सभी वर्गो के पास पहुंचना है और आगामी देश के आगामी 5 वर्षो के भविष्य के लिए जनादेश प्राप्त करना है।
श्री बंसल ने कहा कि भाजपा का पिछड़ा वर्ग मोर्चा 11 से 31 मार्च के बीच प्रदेश के सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित करेगा। सम्मेलनों की तैयारी के लिए 10 मार्च तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में बैठके आयोजित होगी।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सांसद राजेश वर्मा, बाबू राम निषाद, मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी ब्रज बहादुर जी ने भी सम्बोधित किया।

Comments (0)

भाजपा के हर लोकसभा में होंगे वाॅलंटियर सम्मेलन - सुनील बंसल

Posted on 05 March 2019 by admin

लखनऊ 05 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग की बैठक में आगामी कार्यक्रमों को अन्तिम रूप दिया गया। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि हर लोकसभा में आई.टी. वाॅलंटियर सम्मेलन होगें जो भाजपा के साइबर योद्धाओं के लिए प्रेरक का काम करेगें। बैठक को आई.टी. विभाग के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने भी सम्बोधित किया।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने आई.टी. विभाग की बैठक में कहा कि सोशल मीडिया हमारी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। इसके लिए हमारी साइबर टीम प्रभावी और चैकन्नी होनी चाहिए। उन्होंने का कि 11 से 31 मार्च तक प्रदेश के सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में सम्मेलन के माध्यम से आईटी वाॅलंटियर जुडेंगे। हर लोकसभा क्षेत्र में 4 से 5 हजार भाजपा के साइबर योद्धा चुनावी लक्ष्य लेकर चुनावी क्षेत्रों में जाएगंे। 06 मार्च को आईटी विभाग द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों में बैठक की जाएगी, जो आईटी सम्मेलन की तैयारियों सहित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा की जमीनी स्तर पर पहुंचाएंगी। सोशल मीडिया पर प्रभावी उपस्थिति से जनकल्याणकारी योजनाओं की विजय व राष्ट्रवादी विचारधारा की विजय के साथ ही भाजपा की विजय सुनिश्चित होगी।
आईटी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने प्रदेश की आइटी टीम को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में विपक्ष ऐजेन्सियों के माध्यम से फर्जी पोस्ट क्रिएट करवा रहा है, लेकिन भाजपा के समर्पित आईटी कार्यकर्ता उनके छद्म युद्ध को तहस-नहस कर रहे हैं। आगामी लोकसभा सम्मलनों में आईटी के वाॅलंटियर को आईटी के विषय में बारीकियां बताइ जाएंगी जो चुनाव में उनके लिए सहायक होगी।
प्रदेश प्रवक्ता व आईटी विभाग संयोजक संजय राय ने बैठक का संचालन किया। बैठक में प्रमुख रूप से आईटी विभाग के प्रदेश सह संयोजक कामेश्वर मिश्रा, अंकित सिंह चन्देल, सौरभ मरोदिया व विनीत मालवीय तथा आईटी प्रदेश टीम के सदस्य हिमांशु राज, विपिन मिश्रा, शुभम मिश्रा, अनुज भार्गव, राजीव मिश्रा, सुखविंदर सोम व श्याम जी पाण्डेय उपस्थित रहे।

Comments (0)

हार के डर से एक हो रहे जनता की खुशहाली के दुश्मन - डाॅ. चन्द्रमोहन

Posted on 05 March 2019 by admin

लखनऊ 05 मार्च 2019, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के पिछले पांच वर्षों के विकास कार्य और यूपी में आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों के सुशासन से विरोधी दल घबऱा गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने यह बात पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने कहा कि भाजपा सरकारों को जनता के बीच जिस तरह से समर्थन मिल रहा है, उससे सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद जैसी जनता की खुशहाली की दुश्मन ताकतें भयभीत हैं। अगले लोकसभा चुनाव में अपनी संभावित हार को देखते हुए भ्रष्टाचार में कंठ तक डूबे हुए यह दल अपना भविष्य बचाने के लिए नापाक गठबंधन कर रहे हैं। प्रदेश की जनता के दिलों-दिमाग में सपा, बसपा और केंद्र में कांग्रेस की सरकार में फैले भ्रष्टाचार की याद अभी भी तरोताजा है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने कहा कि एक बार फिर सम्मानित जनता इन दलों को और बुरी हार देने को तैयार है। यह गठबंधन इस कदर नापाक है कि सपा, बसपा के समर्पित नेताओं का भी दम घुटने लगा है। यहां तक कि संरक्षक बनाकर सपा में अपने बेटे द्वारा हाशिए में डाल दिए गए आदरणीय श्री मुलायम सिंह यादव ने भी पार्टी के मंच से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपने बेटे अखिलेश यादव के बसपा के साथ गठबंधन करने की आलोचना की है। संसद सत्र में श्री मुलायम सिंह यादव का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का फिर से प्रधानमंत्री बनने की बात कहना जनता की आम भावना का ही परिचायक है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों के सामने विरोधी पार्टियां जनता के सामने निरुत्तर हो चुकी हैं। इसी वजह से इनमें अकेले जनता के सामने जाने का साहस ही नहीं बचा है। विपक्षी दल गठबंधन कर अगले लोकसभा चुनाव में अपनी हार को टालने की नाकाम कोशिश में जुट गए हैं। वहीं, जनता भी इन दलों को पिछली बार से अधिक बुरी हार देने की पूरी तैयारी कर चुकी है। भाजपा 2014 व 2017 के बाद जीत की हैट्रिक के लिए पूरी तरह तैयार है।

Comments (0)

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 05 March 2019 by admin

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां उ0प्र0 कंाग्रेस मुख्यालय के सभागार में आज सैंकड़ों युवाओं एवं विभिन्न दलों को छोड़कर लोगों ने रोहित अवस्थी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उ0प्र0 कांग्रेस के प्रवक्ता श्री मुकेश सिंह चैहान, प्रदेश कांग्रेस के सचिव श्री शैलेन्द्र तिवारी बबलू, उ0प्र0 युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री अखिलेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री वन्दना सिंह, प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी लखनऊ श्री शरद शुक्ला, श्री मनोज तिवारी पूर्व लोकसभा अध्यक्ष लखनऊ, जिलाध्यक्ष लखनऊ सुरजीत सिंह बरनाला आदि मौजूद रहे।
यह जानकारी देते हुए लखनऊ युवा कांग्रेस के महासचिव एवं प्रभारी संगठन रोहित अवस्थी ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से सर्वश्री यूसुफ सिद्दीकी, मो0 तलहा, मो0 यूसुफ कुरैशी, मो0 अफजल कुरैशी, मो0 शाकिब, आदित्य पाण्डेय, निखिल सिंह, मो0 अब्दुल्ला आदि सैंकड़ों लोग शामिल रहे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in