Archive | लखनऊ.

एक साल-नई मिसाल, योगी सरकार की उपलब्धियों लेकर सरकार और संगठन ने जनता के दरबार में दी दस्तक

Posted on 24 March 2018 by admin

लखनऊ 24 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार के समन्वय से योगी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों का लेखा-जोखा लेकर जनता के दरबार में पहुंचे। 24 मार्च को प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश सरकार के मंत्री योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जिला स्तर पर प्रवास पर रहे। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बलरामपुर में सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच पहुंचे। डा0 दिनेश शर्मा ने आगरा में लोककल्याण का शंखनाद किया। प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक फतेहपुर, विद्यासागर सोनकर झांसी, अशोक कटारिया मेरठ, सलिल विश्नोई बाराबंकी में एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के साथ प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां आम जन को बताई, इसके अलाावा 60 जनपदों में एक साल-नई मिसाल कार्यक्रम हुआ। 15 जनपदों में 25 मार्च को कार्यक्रम होगा।
प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि एक साल-नई मिसाल कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर योगी सरकार द्वारा किसानों, युवाओं, गरीबो एवं महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए किए गए कार्यो को लेकर जनता के बीच पहुंचे। संगठन द्वारा सरकार की उपलब्धियों को पत्रक रूप में संजोया है, जिसे जनता तक पहुंचाया गया। मोदी जी एवं योगी जी की योजनाएं जनता तक पहुंचाने के पीछे मंतव्य है कि जनकल्याणकारी योजनाएं जनता तक पहुंचे और उससे वह लाभान्वित हो, इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जन-जन के दर तक दस्तक देने पहुंचा।
श्री शुक्ल ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव बालियान मुरादाबाद, दयाशंकर सिंह संतकबीर नगर, जसवंत सैनी रामपुर, पुरूषोत्तम खंडेलवाल सहारनपुर, अक्षवर लाल गौड़ अम्बेडकर नगर, पदमसेन चैधरी गोण्डा, रंजना उपाध्यक्ष बांदा, शिवनाथ यादव मिर्जापुर, मंत्री जयप्रताप सिंह सुल्तानपुर, नबाब सिंह नागर बिजनौर, देवेन्द्र सिह चैधरी मुजफ्फरनगर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह बदांयू, देवेश कोरी चित्रकूट, सुब्रत पाठक कानपुर देहात, शंकर गिरी जौनपुर, राम तेज पाण्डेय आजमगढ़, त्रयम्बक त्रिपाठी सिद्धार्थनगर, धर्मवीर प्रजापति बुलन्दशहर, अंजुला महौर शाहजहांपुर में योगी सरकार की एक साल की उपलब्धियों को लेकर प्रवास पर रहे।
श्री शुक्ला ने बताया कि कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन इलाहाबाद, स्वामी प्रसाद मौर्य बहराइच, राजेश अग्रवाल लखनऊ, रीता बहुगुणा जोशी सीतापुर, रमापति शास्त्री उन्नाव, दारा सिंह चैहान महोबा, धर्मपाल सिंह गोरखपुर, ब्रजेश पाठक बरेली, मुकुट बिहारी वर्मा पीलीभीत, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ मऊ, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह इटावा, सुरेश राणा अलीगढ़, उपेन्द्र तिवारी गोण्डा, स्वाती सिंह प्रतापगढ़, अनुपमा जायसवाल देवरिया, राज्यमंत्री गुलाबो देवी लखीमपुर, रणवेन्द्र प्रताप सिंह श्रावस्ती, मनोहर लाल कोरी हमीरपुर, जय कुमार जैकी जालौन, धर्मपाल सिंह सैनी औरैया, संदीप सिंह कन्नौज, जय प्रकाश निषाद चन्दौली, मोहसिन रजा अमेठी, अर्चना पाण्डेय सोनभ्रद, बलदेव ओलख सम्भल, अतुल गर्ग एटा, नीलकण्ठ तिवारी फिरोजाबाद, सुरेश पासी कासगंज, गिरीश यादव मैनपुरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी हापुड़ में जनता के दरबार में भाजपा सरकार का एक वर्ष का लेखा-जोखा पेश किया।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 23 March 2018 by admin

लखनऊ 23 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हेलीकाप्टर द्वारा कल 24 मार्च को दोपहर 1ः15 बजे बलरामपुर में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय (अटल भवन) का उद्घाटन करंेगे। दोपहर 1ः30 बजे कार्यकर्ताओं के साथ फलाहार करेगे। दोपहर 2 बजे तुलसीपार्क में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करके प्रदेश सरकार के एक साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश करेंगे। वहां से अपरान्ह 3ः50 बजे देवीपाटन धाम तथा शायं 4ः45 बजे विन्धाचल पहुॅचेगें। मां विन्धवासिनी के दर्शनोपरान्त सड़क मार्ग द्वारा वाराणसी पहुॅचेगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस वाराणसी करेंगे।

Comments (0)

डा0 राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित

Posted on 23 March 2018 by admin

23-03-a पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने लोहिया ट्रस्ट लखनऊ स्थित डा0 राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भारतीय समाजवादी आंदोलन के शिखर पुरूष डा0 लोहिया के 108वें जन्मदिवस पर लखनऊ के लोहिया पार्क और लोहिया ट्रस्ट में डा0 राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। लोहिया पार्क, चैक तथा लोहिया अस्पताल, गोमतीनगर में डा0 लोहिया की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण हुआ।23-03-b
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि डा0 लोहिया ने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। डा0 लोहिया हर प्रकार की असमानता और अन्याय के विरोधी थे। समाजवादी पार्टी जब सŸाा में आयी तो उनके सिद्धांतों पर अमल करते हुए जनता को खुशहाल बनाने वाली समाजवादी नीतियां लागू की गई। समाजवादी पार्टी डा0 लोहिया के विचारों पर चलते हुए शोषण विहीन सामाजिक व्यवस्था के लिए संघर्षरत हैं।
इस अवसर पर लोहिया पार्क में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व सांसद श्री भगवती सिंह, सहित सर्वश्री धर्मराज पटेल, राकेश सचान, राम नरेश यादव, राम आसरे कुशवाहा, लीलावती कुशवाहा, आरके चौधरी, डा0 मधु गुप्ता, सुशीला सरोज ने पुष्पांजलि अर्पित किया।
डा0 लोहिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में सर्वश्री फिदा हुसैन अंसारी, अनुराग यादव, बृजेश यादव, प्रदीप तिवारी, मो0 एबाद, दिग्विजय सिंह देव, अतुल प्रधान, मनीष रावत, फाकिर सिद्दीकी, विजय यादव, रामसागर यादव, संजय सविता विद्यार्थी, मुकेश शुक्ला, गीता सिंह, शीला सिंह, अशोक देव, पीड़ी तिवारी, चैधरी अदनान, जयसिंह जयंत, संतोष यादव, अभिषेक यादव, चन्द्रिका पाल, राकेश श्रीवास्तव दीपू, राघवेन्द्र यादव, मोनू दूबे, अनिल यादव मास्टर, पूजा शुक्ला, राम संजीवन अर्कवंशी, नसरीन फातिमा, डा0 राजेश यादव, अरविन्द गिरी, सिद्धार्थ मिश्रा, जयसिंह यादव, हैदर अब्बास आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है। 23-03-d

Comments (0)

5वां वार्षिक वाजिद अली शाह फेस्टिवल का आयोजन 25 मार्च को दिलकुशा पैलेश मे

Posted on 23 March 2018 by admin

लखनऊ 23 मार्च 2018 : उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा इंडिया ग्लाइकाल लिमिटेड एवं हिंदुस्तान पावर प्रोजेक्ट्स के सहयोग से रूमी फाउंडेशन, लखनऊ चैप्टर द्वारा प्रस्तुत 5वां वार्षिक वाजिद अली शाह फेस्टिवल, “यमुना - दरिया प्रेम का” : मुजफ्फर अली द्वारा कल्पित एवं निर्देशित एक कत्थक नृत्य 25 मार्च को दिलकुशा पैलेश मे धूमधाम से मनाया जाएगा इसकी घोषणा आज आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरानमुजफ्फर अली द्वारा की गयी ।

img-20180323-wa0159

उन्होने बताया कि विषय यमुना - दरिया प्रेम का: यमुना खुसरो के जीवन का हिस्सा थी और खुसरो यमुना का हिस्सा थे। नदी बहती थी तथा खुसरो ने इसके किनारे पर अपने बदलते हुए लय-ताल को परिकल्पित किया। उसने उन्हें सुंदरता का वर्णन करने के लिए शब्द दिए। प्रेम की सुंदरता।

उन्होने अपनी गायों के गले में बंधी घण्टियों की आवाज सुनी और उनके आँखों में आँसू आ गए। उन्होंने गोपियों संग कृष्ण की रास-लीला देखी थी। उन्होंने विभिन्न ‘रागों’ और ‘बन्दिशों’ में प्रकाश और अंधकार की अपनी हजारों छाया में राधा की आत्मा से निकली बांसुरी की आवाज सुनी थी तथा प्रत्येक जाते हुए मौसम और उम्र में इन शब्दों का अर्थ ढूँढना शुरू किया। यमुना हमारे इतिहास की समयपाल थी और खुसरो एक प्रतिष्ठित मील का पत्थर थे। ‘यमुना - दरिया प्रेम का’ अपने ‘प्रेमियों’की रचना में यमुना की भावना का प्रतिबिंब है। वे सूफी जिनका जीवन नदी से जुड़ा है और वह उनके शिराओं में बहती महसूस होती है और अपनी चिरकाल से कृष्ण को देखा है।

जैसे-जैसे समय बीतता गया केवल यमुना ही मानव आत्मा की कालनिरपेक्षता, पौराणिक कथा के आधार की याद दिलाने के लिए शेष है।

और यह महसूस कराती है जो अनंत बांसुरी की आवाज है। कार्य करने की याद दिलाना।

नदी के संदेश की व्यक्तिगत अंतरंग अनुभव के साथ वापस जाएँ और उसकी अनंत सुंदरता और शुद्धता के लिए प्रार्थना करें।

कार्यक्रम 6.30 बजे अपराह्न

यमुना - दरिया प्रेम का : मुजफ्फर अली द्वारा कल्पित एवं निर्देशित एक कत्थक नृत्य

· कथानक: दीपा गुप्ता

· स्वर: बरनाली चट्टोपाध्याय, अर्चना शाह एवं त्रिथा सिन्हा

· नृत्य कला : आस्था दीक्षित

· नर्तक: आस्था दीक्षित, जुल्फकार उमैर, दीपक गंगानी,मायूख भट्टाचार्य, ऋचा जोशी, पल्लवी बासू, संस्कृति वशिष्ठ,हीना हयात खान, सोमबित सरकार, अभिषेक खींची, मोहित श्रीधर

यमुना नदी और इसकी बदलती लय-ताल, कृष्ण की गोपियों संग रासलीला एवं क्रीड़ा ने अमीर खुसरो को अपने प्रेमी की आध्यात्मिक सुंदरता का वर्णन करने के लिए शब्द दिए। उन्होंने विभिन्न रागों और बन्दिशों में राधा की आत्मा से बांसुरी की आवाज सुनी था प्रत्येक जाते हुए मौसम और उम्र में इन शब्दों का अर्थ ढूँढना शुरू किया। यमुना हमारे इतिहास की समयपाल थी और खुसरो एक प्रतिष्ठित मील का पत्थर थे।

‘यमुना - दरिया प्रेम का’ खुसरो के साथ यमुना के संगम का प्रतिबिंब है। जिसने कालातीत में नदियों से कृष्ण को देखा है।

8.00 बजे अपराह्न

~

स्मिता बेल्लुर

स्मिता बेल्लुर भारत की प्रथम महिला हिंदुस्तानी गायिका हैं जिन्हें पारंपरिक कव्वालों के वंश में शामिल किया जाता रहा है तथा उन्हें उनका व्यापक मार्गदर्शन मिला है। उन्होंने सूफ़ीवाद के साथ गहरे रिश्ते और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के खयाल रूप में व्यापक प्रशिक्षण की वजह से भक्ति एवं सूफी परम्पराओं में महारत हासिल की है।

Comments (0)

उत्तर प्रदेश, सर्वोत्तम प्रदेश बनने की राह पर तेजी से अग्रसर-डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 23 March 2018 by admin

लखनऊ 23 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि किसी वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित बजट का उसी अवधि में पूरी तरह इस्तेमाल करके प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक मिसाल तय की है। पिछली विपक्षी सरकारों में जहां विकास के प्रति उदासीनता के चलते बजट का एक बड़ा हिस्सा वित्तीय सत्र बीतने के साथ पीएलए में डाल दिया जाता था वहीं मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने पूरे वित्तीय वर्ष में मात्र 9-10 महीने की अवधि में अधिकांश मदों के तहत बजट में आवंटित धनराशि का पूरा-पूरा उपयोग किया है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि यह प्रदेश की भाजपा सरकार का विकास के प्रति संकल्प को दर्शाता है। मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ ने विभागों को बजट आवंटन के साथ् ही धनराशि का निश्चित अवधि में उपयोग करने का निर्देश दिया था। प्रदेश के इतिहास में पहली बार जनहित में बजट का ऐसा उपयोग पहली बार हो रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। विकास की प्रक्रिया और तेज करने के लिए प्रदेश सरकार जल्द ही इन्वेस्टर्स समिट में मिले निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने का कार्य शुरू करने जा रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नगर विकास के बजट में एक हजार करोड़ रुपए की बढोतरी करके जनसुविधाओं को रफ्तार देने की कोशिश की है। वहीं सड़कों के लिए पिछली बार की तुलना में इस बार 22 फीसदी अधिक बजट दिया है। किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुनी करने की दिशा में भी भाजपा सरकार ने आलू और गन्ना की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए बजटीय प्रावधान किया है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, युवाओं, किसानों, महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार विकास के लिए हर संभव प्रयास करने को प्रतिबद्ध है जिससे उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश बनने की राह पर आगे बढ़ चुका है।

Comments (0)

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं सीमित उपलब्धता के उद्देश्य से आवश्यक है कि प्राकृतिक सैंड का विकल्प तैयार किया जाए - राजेन्द्र प्रताप सिंह

Posted on 22 March 2018 by admin

लखनऊ 22 मार्च, 2018

2नई तकनीकि का प्रयोग करते हुये जहाँ हम एक तरफ निर्माण लागत को कम कर सकते हैं, वहीं दूसरी ओर भवन, सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं जीवन काल भी बढ़ाया जा सकता है। यह विचार प्रदेश के ग्रामीण अभियन्त्रण मंत्री, श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) ने आज यहाँ ए.सी.सी. सीमेंट के सहयोग से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा सफेदाबाद, बाराबंकी स्थित गोल्डेन ब्लाॅसम रिसार्ट में रूरल कंक्रीट रोड, मैन्यूफैक्चर्ड सैंड एवं नवीनतम तकनीकी विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में व्यक्त किया।
श्री सिंह ने कहा कि ज्ञान के विकास की कोई सीमा नहीं होती। तकनीकी के निरन्तर विकास से ही आज ग्रीन बिल्डिंग मेटेरियल जैसे- ग्रीन सीमेंट कंक्रीट ब्लाॅक, ग्रीन सीमेंट ईंट, ग्रीन सीमेंट रूफिंग टाईल, ग्रीन सीमेंट चेकर टाईल आदि का निर्माण किया जा रहा है।
ग्रामीण अभियन्त्रण मंत्री ने कहा कि विभाग का उद्देश्य स्थानीय सामग्री एवं संसाधनों का उपयोग करते हुए कम लागत में समयबद्ध रूप से मानकों के अनुरूप गुणवत्ता परक एवं टिकाऊ निर्माण करके प्रदेश के विकास में अपना पूर्ण योगदान देना है।
श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान में प्राकृतिक सैंड की सीमित उपलब्धता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के उद्देश्य से आवश्यक है कि प्राकृतिक सैंड का विकल्प तैयार किया जाएं। इसके लिए ऐसे मटेरियल जो कि सीमेंट कंक्रीट एवं अन्य उपयोग में लाने योग्य नहीं हों, उनको निर्धारित गे्रडिंग में क्रश कर एवं मशीन से धुलाई कर के बालू तैयार की जाती है। इस प्रकार मैन्युफैक्चर्ड सैंड, जिसकी लागत प्राकृतिक सैंड के लगभग बराबर है, साथ ही इसमें मिट्टी की मात्रा भी नहीं होती, के उपयोग से निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा।
कार्यशाला में चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, ई.आई.आर. टेक्नोलोजी लि0, बंगलुरू ने प्राकृतिक संसाधनों के सन्दर्भ में वाश्ड मैन्यूफैक्चर्ड सैंड की आवश्यकता, तकनीकी एवं उपयोग के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी दी।
कार्यशाला में सीमेंट कंक्रीट मार्गों के निर्माण में अभिनव तकनीकी का उपयोग करते हुए गुणवत्ता नियन्त्रण एवं ए.सी.सी. सीमेंट के अभिनव उत्पाद के उपयोग से सीलन रोकने आदि विषयों पर चर्चा की गयी। कार्यशाला में अपर मुख्य सचिव ग्रामीण अभियन्त्रण मो0 इफ्तखारूद्दीन, डायरेक्टर ए.सी.सी. लि0, श्री राजीव कुमार, निदेशक एवं मुख्य अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, श्री आर.पी. सिंह, सी.आर.आर.आई. नयी दिल्ली, डा. विनोद कुमार के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

Comments (0)

प्रदेश सरकार अगले 05 वर्षों में 70 लाख नवजवानों को रोजगार देगी- स्वामी प्रसाद मौर्य

Posted on 22 March 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ 22 मार्च, 2018

swami-prasad-maurya उ0प्र0 के श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने विभाग की एक वर्ष की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि श्रम व सेवायोजन विभाग समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण से जुड़ा है। श्रमिकों के उत्थान व बेहतरी के लिए अनेको योजनाएं संचालित की गयी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पंजीकृत श्रमिक जिनके पास खुद की जमीन नहीं है और कच्चे मकान में रह रहे हैं, उन्हें आवास बनाने के लिए एक लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। श्रमिकों की बच्चियों की शादी हेतु भी 65 हजार रुपये की मद्द दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से इलाहाबाद में श्रमिकों के बच्चों की 177 जोड़े शादी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में किया गया। श्रम मंत्री ने बताया कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रति गम्भीर है। इसके लिए आॅन लाइन पंजीकरण की सुविधा पोर्टल ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण्पद पर उपलब्ध है। इस पोर्टल पर अभी तक 20.67 लाख बेरोजगार तथा 8376 नियोजक पंजीकृत हैं तथा श्रम विभाग में 41 लाख मजदूर पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक आयोजित 626 रोजगार मेलों में 61040 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार अगले 05 वर्षों में 70 लाख नवजवानों को रोजगार देगी। इसमें प्रदेश में निवेश आने पर 30 लाख, बुन्देलखण्ड डिफेंस काॅरीडोर बनने पर 33 लाख नवजवानों को रोजगार मिलेगा और शीघ्र ही 04 लाख भर्तियां सरकार लाने वाली है।
श्रम मंत्री आज मीडिया सेन्टर में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मजदूरों के बच्चों को शिक्षा मिले और वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके इसके लिए कक्षा 01 से 05 तक 100 रुपये, 05 से 08 तक 150 रुपये, 8 से 10 तक 200 रुपये, 10 से 12 तक 250 रुपये, ग्रेजुएशन के लिए 500 रुपये, इंजीनियरिंग के लिए 3000 रुपये तथा मेडिकल की पढ़ाई हेतु 5000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत 22351 छात्रों को 9604590 रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गयी। सरकार ने श्रमिकों के पंजीयन शुल्क को 50 रुपये घटाकर 20 रुपये कर दिया है तथा वार्षिक अंशदान को भी 50 रुपये से घटाकर 20 रुपये कर दिया है। वहीं श्रमिकों को सामान्य बीमारियों व चोट का इलाज कराने के लिए 3,000 रुपये की वार्षिक सहायता दी जाती है। श्रमिकों के परिवार हेतु शौचालय निर्माण में 12,000 रुपये की सहायता दी जा रही है। इसी प्रकार चिकित्सा शिक्षा योजनान्तर्गत 1,28441 श्रमिकों को 19.46 करोड़ रुपये की धनराशि दी गयी। उन्होंने बताया कि डेढ़ दर्जन श्रमिक अड्डों पर जागरूकता शिविर लगाकर 70 हजार श्रमिकों का पंजीयन किया गया तथा वाराणसी एवं बरेली में आयोजित वृहद श्रमिक कल्याण कैंप में 30,000 श्रमिकों को लाभ मिला।
श्रम मंत्री ने कहा कि उ0प्र0 सरकार ने श्रम सुधार की दिशा में आगे कदम बढ़ाते हुए प्रदेश में औद्योगिकरण को बढ़ाने एवं निवेशकों के लिए बेहतर वातावरण सृजित करने हेतु 15 जाटिल श्रम अधिनियमों के संशोधन का प्रस्ताव राष्ट्रपति को प्रेषित किया। सरकार ने छोटे एवं लघु उद्यागों को भी कारखाना अधिनियम व संविदा श्रम अधिनियम से मुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि बाल एवं बंधुआ श्रमिकों का चिन्हांकन करते हुए उनके पुनर्वास हेतु सरकार पूरी तरह गम्भीर है। उन्होंने कहा कि दुकानों एवं कारखानों में श्रमिकों के ओवर टाइम की अवधि में वृद्धि की गयी है तथा महिला कर्मकारों को रात्रि में भी काम करने की अनुमति मिली।
उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में कुल 3093 बाल श्रमिक चिन्हित किये गये और 500 नियोजकों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की गयी। इसके साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों में से लगभग 90 प्रतिशत जन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि नया सवेरा योजना के तहत 369 गांवों का सर्वेक्षण कर 6 से 14 वर्ष के 7965 कामकाजी बच्चों को चिन्हित किया गया। इसी प्रकार अभी तक 1657 बन्धुआ श्रमिक चिन्हित कर इनमें से 1110 श्रमिकों के पुनर्वासन हेतु 658 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गयी।
श्री मौर्य ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के प्रति राज्य सरकार बेहद संवदेनशील है। ऐसे कर्मकारों के पंजीयन की आसान व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा विभिन्न श्रम अधिनियमों के अन्तर्गत 5441 वादों का निस्तारण कर 9802 श्रमिकों को 7277.22 लाख रुपये की धनराशि का भुगतान किया गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न श्रम अधिनियमों के अन्तर्गत पंजीयन, लाइसेन्सिंग व नवीनीकरण के तहत 28,763 प्रतिष्ठान पंजीकृत किये गये और इससे 469.84 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 श्रम कल्याण परिषद द्वारा संचालित 05 योजनाओं के तहत 948 लाभार्थियों को कुल 70 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गयी। उन्होंने कहा कि अभी तक 1622 कारखानों का निरीक्षण कर 189 के विरूद्ध वाद दायर किया गया और दोषियांे से 11.36 लाख रुपये वसूला गया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के घातक रोगों के इलाज हेतु महंगी औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है। इसके लिए सरकार ने नई औषधि क्रय नीति जारी की है।
प्रेसवार्ता में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल (मन्नु कोरी) अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन राजेन्द्र कुमार तिवारी के साथ विभाग के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

निषाद पार्टी के विजय मिश्रा ने राज्यसभा चुनाव में सपा व बसपा को वोट करने से सीधे इनकार

Posted on 22 March 2018 by admin

लखनऊ । समाजवादी पार्टी से टिकट न मिलने के बाद निषाद पार्टी से चुनाव लड़कर विधायक बने विजय मिश्रा ने उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी का गणित बिगाड़ दिया है। विजय मिश्रा ने ट्वीट किया है कि उनका वोट भाजपा के प्रत्याशी को ही मिलेगा।

लोकसभा उप चुनाव में गोरखपुर में समाजवादी पार्टी से मिलकर चुनाव लड़ी निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी भीमराव अंबेडकर के सामने बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है। विजय मिश्रा को समाजवादी पार्टी में पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव तथा शिवपाल यादव का भक्त माना जाता है।
ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने घोषणा की है कि वे राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी को वोट देंगे। इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्‍ट्रीय महासचिव विजय मिश्रा ने कहा है कि वे तन मन धन से भाजपा को सपोर्ट कर रहे हैं। यह फैसला उन्होंने अंतर्आत्मा की आवाज पर लिया है। देश हित और समाज हित में यह सही कदम है। उन्‍होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो पिछड़ाें व गरीबों विशेषकर निषाद व अन्य पिछड़ी जातियों की आवाज बुलंद करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नई पार्टी भी बनाएंगे। विजय मिश्रा ने राज्यसभा चुनाव में सपा व बसपा को वोट करने से सीधे इनकार कर दिया। विजय मिश्र ने कहा कि निषाद पार्टी ने सपा के साथ विलय कर लिया और इस मसले पर मुझसे कोई राय नहीं ली गई, जबकि मैं पार्टी का महासचिव था।

Comments (0)

भाजपा की सदस्यता दिलाने हेतु भाजपा मुख्यालय पहुॅचे संासद नरेश अग्रवाल

Posted on 22 March 2018 by admin

लखनऊ 22 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय से सांसद नरेश अग्रवाल अपने सैंकडों समर्थकों के साथ भेंट करने पहुॅचे। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भाजपा परिवार में आगमन पर स्वागत करते हुए समर्थकों को भाजपा की सदस्यता प्रदान की। डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि अन्त्योदय के पथ पर चलने को तत्पर प्रत्येक व्यक्ति का भाजपा में अभिनन्दन है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पहली बार पहुॅचे राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय से उनके कक्ष में मुलाकात की। भाजपा में शामिल होने के बाद अपने समर्थको को भाजपा की सदस्यता दिलाने हेतु भाजपा मुख्यालय पहुॅचे संासद नरेश अग्रवाल ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रदेश सचिव सपा ब्रजेश शुक्ला, पूर्व राज्यमंत्री एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हरदोई मुकेेश अग्रवाल, पूर्व प्रदेश सचिव सपा सत्यनाम सिंह सेठी, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा आनन्द अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उद्योग व्यापार संगठन अचल अग्रवाल एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हरदोई सुख सागर मिश्रा सहित सांसद नरेश अग्रवाल के सैंकडो़ समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया और उन सब को पार्टी की सदस्यता दिलाकर विश्व की सबसे बडे राजनीतिक परिवार में शामिल किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

Comments (0)

न्याय व्यवस्था में सुधार के लिए अभूतपूर्व कदम उठा रही भाजपा सरकार- डाॅ. चन्द्रमोहन

Posted on 22 March 2018 by admin

लखनऊ 22 मार्च 2018, उत्तर प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद ही मुख्मयंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को त्वरित और सुगम न्याय दिलाने की दिशा में कदम बढ़ाने शुरू कर दिए थे। न्यायिक सुधार की ओर पहल करते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने सभी कानूनों की समीक्षा कर असामयिक और अनुपयोगी कानूनों की चिन्हित कर समाप्त करने का फैसला किया था।
डाॅ. चन्द्रमोहन ने प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री से निर्देश मिलने के बाद शासन ने अलग-अलग विभागों से अपने कानूनों की समीक्षा करने का आदेश दिया और बेकार हो चुके कानूनों की जानकारी मांगी. इस तरह कुल 252 कानून सामने आए जो असामयिक और अनुपयोगी हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में 20 मार्च को हुई कैबिनेट बैठक में इन कानूनों को समाप्त करने का अभूतपूर्व निर्णय लिया जाना यह भाजपा सरकार का न्याय सुधार की दिशा में उठाया गया कदम है। इससे न केवल विभागों को कानूनी झंझटों से मुक्ति मिल सकेगी बल्कि जनता को भी इनके दुरुपयोग से होने वाली दिक्क्तों को निजात मिलेगी। इतना ही नहीं प्रदेश में न्याय व्यवस्था मजबूत करने के लिए 111 परिवार न्यायालय, 13 व्यावसायिक अदालतें, भू-अर्जन अदालतंे बनाई जा रही हैं।
डाॅ. चन्द्रमोहन ने कहा कि 20 जिलों में जिला विधिक प्राधिकरण बनाकर गरीबों को न्याय दिलाया जा रहा है। मध्यस्थता केंद्रों के लिए 50 करोड़ रुपए के बजट की व्यवस्था की गई है। प्रदेश की न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भाजपा सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर किये जा रहे उपाय स्वागत योग्य हैं। इतना ही नहीं आम जनता की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार ने अदालतों में शौचालय के निर्माण पर भी 20 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि न्याय व्यवस्था में सुधार से प्रदेश में रहने वाले हर तबके को राहत मिलेगी और यही ‘सबका साथ, सबका विकास’ के रूप में भाजपा सरकार का मूलमंत्र भी है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in