Archive | लखनऊ.

ग्राम स्वराज अभियान के तहत 2 मई को किसान कल्याण कार्यशाला एवं 5 मई को आजीविका कौशल विकास मेला

Posted on 17 April 2018 by admin

लखनऊ 17 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक, मंत्री व कार्यकर्ता ग्राम स्वराज अभियान में केन्द्र सरकार के चार वर्ष एवं प्रदेश सरकार की एक वर्ष की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के ग्राम स्तर तक क्रियान्वयन एवं जन-जागरण को लेकर चयनित ग्राम सभाओं में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला के साथ ग्राम पंचायत, जिला एवं ब्लाक स्तर तक पहुंचेंगे। प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक एवं पंकज सिंह ने किसान कल्याण कार्यशाला तथा आजीविका कौशल विकास मेले से सम्बन्धित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर समीक्षा बैठक की और उन्हें किसान की आय दोगुनी करने के लिए संगोष्ठी एवं उपयुक्त किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
ग्राम स्वराज अभियान के तहत 2 मई को होने वाली किसान कल्याण कार्यशाला एवं 5 मई को आजीविका एवं कौशल विकास मेले का आयोजन जिला एवं ब्लाक स्तर पर किया जायेगा। जिसके लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए श्री पाठक ने कहा कि मा0 मोदी जी और योगी जी का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करना है इसके साथ ही कौशल विकास तथा अन्य माध्यमों से बेरोजगारी को समाप्त करने के लिए काम कर रहे है। इन अभियानों के द्वारा पार्टी केन्द्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं में जनसहभागिता बढ़ाने की है जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं से लभान्वित हो सके। श्री पंकज सिह ने कहा कि किसान कल्याण कार्यशाला में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए जिला एवं ब्लाक स्तर पर संगोष्ठियां आयोजित होगी, जिनमें उपयुक्त किसानों की भागेदारी सुनिश्चित की जायेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री संतोष सिंह एवं देवेश कोरी, भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

डिफेंस कारिडोर लिखेगा यूपी में विकास की नई गाथा, रोजगार के अवसरों के साथ ही उद्योगों को भी मिलेगा बड़ा मौका - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 17 April 2018 by admin

लखनऊ 17 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि डिंफेस काॅरिडोर को लेकर केंद्र सरकार से हुआ करार उत्तर प्रदेश में विकास और उपलब्धियों की नई गाथा लिखेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की कोशिशों से हुए करार में डिंफेस कारिडोर के लिए बुंदेलखंड को केंद्र बनाया जाएगा और कानपुर समेत प्रदेश के सात जिलों में डिफेंस पार्क बनाए जाएंगे। इन डिफेंस पार्कों में आर्डिनेंस फैक्ट्रियां स्थापित की जाएंगी और यहां देश के लिए स्वदेशी रक्षा उत्पाद तैयार होगें। योजना के मुताबिक यहां एयरक्राफ्ट से लेकर ड्रोन तक तैयार किए जाएंगे। डिफेंस काॅरिडोर से न सिर्फ बड़े स्तर पर निवेश होगा बल्कि प्रदेश के विकास के लिहाज से भी ये एक मील का पत्थर साबित होगा। डिंफेंस पार्क में सरकार निजी क्षेत्र से निवेश करने के लिए उद्यमियों को तमाम सुविधाएं देगी।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य है कि रक्षा उत्पादों को लेकर अभी तक जो विदेशी निर्भरता रही है उसे खत्म किया जाए। इन्वेस्टर समिट में प्रधामनंत्री जी ने इसकी जानकारी भी दी थी और अब हाल ही में हुए करार के बाद इसकी शुरूआत उत्तर प्रदेश से होने जा रही है। सेना के लिए जरूरी रक्षा उत्पादों में से तीस फीसदी रक्षा उत्पाद अब देश में ही बनाए जाएंगे और इसका बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश को मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने डिफेंस कारिडोर के लिए सात जिलों को चुन लिया है और यहां की तीन हजार हेक्टेयर से ज्यादा जमीन चिन्हित कर दी है। डिफेंस कारिडोर की पहली बैठक झांसी में होगी। इन जमीनों पर रक्षा उत्पाद तैयार करने के लिए बड़े पैमाने पर आर्डिनेंस फैक्ट्रियां स्थापित की जाएंगी।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि जिन छह जिलों को डिफेंस कारिडोर के लिए चिन्हित किया गया है उनमें झांसी के अलावा चित्रकूट, कानपुर, लखनऊ, आगरा और अलीगढ को शामिल किया गया है। प्रदेश सरकार इसी दिशा में इन शहरों को हवाई मार्ग से भी जोड़ने जा रही है। सरकार की कोशिश है कि डिफेंस कारिडोर के लिए निवेश करने वाले उद्योगपतियों को बेहतर माहौल दिया जा सके। यही नहीं इन इलाकों को रेल मार्ग से भी जोड़ा जा रहा है ताकी उद्यमी अपने उत्पाद को 24 घंटे के भीतर कहीं भी पहुंचा सकें। शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि उद्यमियों की तकनीकी मदद के लिए सरकार उद्योगपतियों को कानपुर आईआईटी के विशेषज्ञों के साथ ही साथ आईआईटी की प्रतिभाओं का सहयोग भी दिलाएगी। साथ ही इन उद्योगों के लिए प्रशिक्षित नौजवान प्रदेश के आईआईटी और पालीटेक्निक संस्थानों में तैयार किए जाएंगे।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि डिफेंस काॅरिडोर से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। खास तौर पर बुंदेलखंड से नौजवानों का पलायन रूकेगा। यहां का पिछड़ापन और आर्थिक परेशानी भी दूर होगी। इस कारिडोर से छोटे उद्योगों को बड़े अवसर भी पैदा होंगे।

Comments (0)

राज्यपाल को राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा अन्य प्रदेश के राज्यपालों ने जन्मदिन की बधाई दी

Posted on 16 April 2018 by admin

लखनऊः 16 अप्रैल, 2018
kcp_2387 उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक को आज उनके जन्मदिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री केशव प्रसाद मौर्य, डाॅ0 दिनेश कुमार शर्मा ने राजभवन में भेंट कर शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल के जन्मदिन के अवसर पर उनकी पत्नी श्रीमती कुंदा नाईक एवं मुंबई से आकर दोनों पुत्रियों सुश्री निशिगंधा नाईक एवं श्रीमती विशाखा कुलकर्णी ने उन्हें बधाई दी। राज्यपाल का जन्म 16 अप्रैल, 1934 को हुआ था।kcp_1387
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द, उप राष्ट्रपति श्री एम0 वेंकैया नायडु, हरियाणा के राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी, असम के राज्यपाल श्री जगदीश मुखी, मिजोरम के राज्यपाल श्री निर्भय शर्मा, अरूणांचल के राज्यपाल ब्रिगेडियर बी0डी0 मिश्रा, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री बलराम जी दास टण्डन, बिहार के राज्यपाल श्री सत्यपाल मलिक सहित अन्य विशिष्ट जनों ने राज्यपाल को फोन पर जन्मदिन की बधाई दी।kcp_1433
राज्यपाल को बधाई देने वालों में प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, महिला कल्याण एवं पर्यटन मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, खेल मंत्री श्री चेतन चैहान, ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र भारत) डाॅ0 महेन्द्र सिंह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री श्री मोहसिन रजा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष डाॅ0 रामशंकर कठेरिया, पूर्व मंत्री डाॅ0 अम्मार रिजवी, डाॅ0ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति डाॅ0 विनय पाठक, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ0 एस0पी0 सिंह, भातखण्डे संगीत संस्थान सम-विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती श्रुति सडोलीकर काटकर, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ0 एम0एल0बी0 भट्ट, ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 माहरूख मिर्जा, मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरी, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण, लखनऊ मेट्रो के निदेशक श्री महेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य एवं आमजन सम्मिलित थे।

Comments (0)

सूचना निदेशक डा0 उज्ज्वल कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया

Posted on 16 April 2018 by admin

अधिकारी समयावधि के अन्दर कार्य पूर्ण करें- डा0 उज्ज्वल कुमार
सुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ:।प्रदेश के नये सूचना निदेशक डा0 उज्ज्वल कुमार ने दिनांक 15 अप्रैल 2018 को सूचना निदेशालय का कार्यभार ग्रहण किया। डा0 कुमार 2012 बैच के आई0ए0एस0 अधिकारी एवं इसके पूर्व मथुरा-वृन्दावन में नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। डा0 उज्ज्वल कुमार ने आज पूर्वान्ह् अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों से मुलाकात की। विभागीय अधिकारियों द्वारा विभाग के विभिन्न प्रभागों में सम्पन्न किए जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी दी गयी। तदुपरांत डा0 उज्ज्वल कुमार ने निदेशालय के सूचना ब्यूरो, निकासी ब्यूरो, निरीक्षा, लेखा, आडिट, प्रेस, प्रशासन, क्षेत्र प्रचार, विज्ञापन, फिल्म बन्धु, सन्दर्भ पुस्तकालय, फोटो यूनिट, कम्प्यूटर कक्ष, निकासी शाखा आदि प्रभागों का निरीक्षण करते हुए विभागीय अधिकारियों के कक्षों का भी निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त निदेशक द्वारा सचिवालय एनेक्सी स्थित मा0 मुख्यमंत्री सूचना परिसर, इलेक्ट्रानिक सेल तथा मीडिया सेण्टर का भी निरीक्षण किया गया। तदुपरान्त डा0 उज्ज्वल ने सचिवालय एनेक्सी स्थित मीडिया सेन्टर में प्रेस प्रतिनिधियों से भी औपचारिक मुलाकात की।

20180416_130750निदेशक ने अधिकारियों से कहा कि वह विभागीय कार्यो का निष्पादन निर्धारित समयावधि के अन्तर्गत पूर्ण करते हुए शासन की नीतियों, योजनाओं के प्रचार -प्रसार में भरपूर योगदान दें। निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक सूचना डा0 ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने निदेशक महोदय को विभाग के कार्यकलापों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी श्रीनिवास त्रिपाठी, उप निदेशक हेमंत कुमार सिंह, नवलकांत तिवारी, त्रिलोकीराम, राजेन्द्र पाण्डे, के0एल0 चैधरी, सहायक निदेशक दिनेश कुमार गर्ग तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे

Comments (0)

बाबा साहब का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 16 April 2018 by admin

दलित, कमजोर और गरीब लोगों का सशक्तिकरण मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है - प्रियंका सिंह रावत

लखनऊ 16 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी ने आज बाराबंकी के राजकीय इण्टर कालेज के मैदान पर डा. भीमराव राम जी आम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिभा सम्मान समारोह व समरसता भोज का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी व अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश तिवारी जी मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष ने डा. आम्बेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय है और समस्त समाज को जोड़ने वाला है। साथ ही यह बताया कि बाबा साहब ने छुआछूत को समाज से समाप्त करने का निरन्तर प्रयास किया। संविधान निर्माण जो दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है उसमें प्रत्येक समाज के नवनिर्माण की बात कही है। उन्होंने विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा बाबा साहब के सपनों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से संकल्प बध है।
उन्होंने उद्बोधन में कहा कि ‘मैं यह मानता हूं कि आज जो नीति निर्धारक हैं, जो थिंक टैंक चलाते हैं, उन्हें ग्लोबल इकोनॉमी के संदर्भ में बाबा साहब भीमराव रामजी आम्बेडकर के आर्थिक चिंतन को ध्यान में रखना चाहिए। भारत जैसे देश में बाबा साहब के उस आर्थिक चिंतन का बड़ा सीधा सा मंत्र था और वह था ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’। मैं समझता हूं कि आर्थिक दृष्टि से किसी भी सरकार के लिए इस मंत्र के मूल तत्व के दायरे से बाहर जाने का कोई कारण ही नहीं बनता है। सामाजिक विषमता, स्त्री व पुरुष के प्रति भेदभाव, अपमान, शोषण की अवस्था वाले दिनों में भी इस महापुरुष को यही विचार आता था कि विकास यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर ईक्वल पार्टनरशिप अर्थात समान साझेदारी होनी चाहिए।’
विडम्बना यह है कि बाबा साहब के समान साझेदारी के विचार पर आगे बढने के बजाय विपक्ष पश्चिम विभेदकारी व विध्वंसकारी राजनीति कर रहा है। ये वे दल हैं जिनका दलित कल्याण को लेकर स्वयं का रिकार्ड दागदार रहा है। कांग्रेस की यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में दलितों पर अत्याचार के मामले बेतहाशा बढ़े थे। ऐसी कांग्रेस की यूपीए सरकार दस सालों तक मायावती की बसपा, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, वामदलों व अन्य विपक्षी दलों के समर्थन से चली। आज फिर सत्ता पाने के लिए विपक्ष्ी के सारे दल मिलकर षडयंत्र कर रहे हैं, जो कभी कांग्रेस ने बाबा साहब को संसद से बाहर रखने के इरादे से उनको चुनाव हरवाने के लिए किया था। क्योंकि कांग्रेस डरती थी कि बाबा साहब दलितों व वंचितों के पक्ष में संसद में विषय उठाएंगे तो उसकी पोल खुलेगी।
बाराबंकी की सांसद तथा कार्यक्रम की संयोजक प्रियंका सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि सही मायने में बाबा साहब के सपनों को साकार करने का काम भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कर रहे है और मोदी सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को अगर देखा जाये तो सबसे बड़ी उपलब्धि गरीब, शोषित, पिछड़े और दलित समाज के लोगों को उद्यमी बनाकर रोजगार देने वाला बनाने का उनका निर्णय तथा उसका क्रियान्वयन ऐतिहासिक है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, सांसद प्रियंका सिंह रावत, विधायक गण-शरद अवस्थी, सतीश शर्मा, उपेन्द्र रावत, साकेन्द्र वर्मा व बैजनाथ रावत, जिला महामंत्री हर्षित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव, केशव टण्डन, क्षेत्रीय मंत्री अजीत सिंह, हरगोविन्द सिंह, सुधीर सिंह सिद्धू व जिला मंत्री संदीप गुप्ता सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments (0)

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अतिधिवक्ताओं की नहीं सुनी जा रही बात

Posted on 16 April 2018 by admin

18 वर्ष सेवा के बाद भी आउट सोर्सिंग से भी तिहाई दिया जा रहा मानदेय।
लखनऊ दिनांक 16.04.2018। प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में लगभग 18 वर्ष से विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा देने हेतु अनुदेशको की भर्ती न होने पर मानदेय पर अतिथिवक्ताओं की पूर्ण प्रक्रिया के तहत भर्तियाँ की गई, उन्हे 100 रु0/-प्रतिदिन तथा अधिकतम 20 दिन अर्थात 2000 रु0/- प्रतिमाह के आधार पर मानदेय तय किया गया। जिसे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा वर्ष 2014-15 में मुख्य सचिव स्तर पर रखने पर अब 300 रु0/-प्रतिदिन अधिकतम 6000 रु0/- कर दिया गया। इन्हें जब हटाने की बात आई तब कुछ कार्मिकों ने मा0 न्यायालय में वाद दायर किया, जिससे स्थगन आदेश प्राप्त हो गया, इस कारण विभाग और शासन इनके विरूद्ध उत्पीड़नात्मक रवैया अपनाने लगा। बिडम्बना इस बात की है, कि जहाँ एक ओर 18 वर्ष के अनुभवी अतिधिवक्ताओं को 6000 रु0/- मिल रहा है वहीं आज समान कार्य करने वाले आउट सोर्सिग कार्मिकों को 18000 रु0/-(अट्ठारा हजार) मिल रहा है।
इन कार्मिकों से नाराजगी इतनी है, कि कार्मिक अनुभाग-2 में 12 सितम्बर, 2016 के आदेश में सरकारी विभागों में कार्यरत दैनिक मजदूरी या संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों का विनियमितीकरण करने के आदेश भी हैं, और उन्हे अन्य विभागों में दिया भी गया है, इस प्रकार कहीं न कहीं कािर्मकों को शोषण और उच्च स्तर पर मनमानी दिखाई पड़ रही है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी महामंत्री शिवबरन ंिसंह यादव ने मा0 मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव उ0प्र0 को प्रकरण संज्ञानित कराया, उन्होंनेे वार्ता कर पत्रावली मंगाने के आदेश भी दिये, परन्तु फिर वहीं बात संज्ञान में आई कि उन्हें गलत तथ्यों के आधार पर संज्ञानित कराने का प्रयास किया जा रहा है। परिषद ने मांग की कि यदि बैठक में परिषद के प्रतिनिधि को रखा जाये, तब समस्या का समाधान निकल सकता है। अन्यथा मनमानी जारी रहेगी

Comments (0)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद प्रत्याशियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

Posted on 16 April 2018 by admin

लखनऊ 16 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा विधान परिषद के लिए घोषित सभी प्रत्याशियों डाॅ. महेन्द्र सिंह, मोहसिन रजा, श्रीमती सरोजनी अग्रवाल, बुक्कल नबाब, यशवन्त सिंह, जयवीर सिंह, विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, अशोक धवन को नामांकन के लिए विधान सभा में जाने से पूर्व पार्टी के प्रदेश मुख्यालय मेें प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुष्प माला पहनाकर हााॅर्दिक शुभकामना प्रदान की। इस अवसर पर वरिष्ट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सतीश महाना तथा विधान सभा के सचेतक श्री वीरेन्द्र सिंह सिरोही मंच पर उपस्थित थे। 13
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मा. मोदी जी एवं अमित शाह जी का सामाजिक समीकरणों के अनुरूप सर्मित कार्यकर्ताओ को तथा भाजपा में अपनी सदस्यता त्याग कर आये लोगो को विधान परिषद का प्रत्याशी बनाने पर प्रदेश भाजपा की ओर से आभार व्यक्त करता हूॅ। पार्टी नेतृत्व के निर्णयों ने पार्टी की विश्वसनीयता को और मजबूत करने का काम किया है। विधान परिषद के लिए चुने जाने वाले सभी पार्टी प्रत्याशियों, पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों को जन-जन तक ले जाने का काम करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सभी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति में विश्वनीयता का प्रतीक है। आज से 9 महीने पहले कुछ लोग अपनी सदस्यता से त्याग पत्र देकर भाजपा में आये थे, उन्होने भाजपा के मूल्यों और आदर्शो पर विश्वास किया था, उस विश्वसनीयता के साथ-साथ सामाजिक समीकरण में से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। मैं हृदय से सभी प्रत्याशियों को बधाई देता हूॅ। विकास और सुशासन की जिस मुहिम को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश और दुनिया के सामने स्थापित किया है, उस मुहिम में सभी सिपाही बनकर के उसे आगे बढाएगें।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री सत्यदेव पचैरी, रमापति शास्त्री, राजा जय प्रताप सिंह, चेतन चैहान, लक्ष्मी नारायन चैधरी, एसपी सिंह बघेल, बलदेव सिंह ओलख, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायन शुक्ला, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, धर्मवीर प्रजापति, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, प्रदेश सम्मर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश सहसम्पर्क प्रमुख तरूण कान्त त्रिपाठी एवं नवीन श्रीवास्तव, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हिमाशु दुबे, आलोक अवस्थी प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Comments (0)

भाजपा प्रदेश मुख्यालय के जन सहयोग केन्द्र पर प्रत्येक मंगलवार को होगा जनसमस्याओ का निराकरण

Posted on 15 April 2018 by admin

लखनऊ 15 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय मे प्रत्येक मंगलवार को जनसहयोग केन्द्र में होगा जनसमस्याओं का निराकरण। जनसहयोग केन्द्र प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. राकेश त्रिवेदी ने बताया कि 17 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को कार्यकर्ताओं एवं जनता की समस्याओं का निराकरण जनसहयोग केन्द्र में होगा। प्रदेश सरकार के दो कैबिनेट मंत्री एवं एक प्रदेश पदाधिकारी जनसमस्याओं के समाधान में जुटेगें।
प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. राकेश त्रिवेदी ने बताया कि भाजपा प्रदेश मुख्यालय में 17 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रदेश सरकार के दो कैबिनेट मंत्री तथा एक प्रदेश पदाधिकारी जनसस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित रहेगे। शिकायतकर्ताओं का समस्या समाधान जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष या जनप्रतिनिधियों की संस्तुति के आधार पर होगा।

Comments (0)

वर्तमान पेराई सत्र 2017-18 में अभी भी 108 चीनी मिलें कर रही हैं गन्ना पेराई। गत पेराई सत्र में इस समय मात्र 55 चीनी मिलें ही कर रही थी पेराई

Posted on 15 April 2018 by admin

गत पेराई सत्र में पेराई समाप्त कर चुकी 60 चीनी मिलों के सापेक्ष वर्तमान सत्र में अभी तक 11 चीनी मिलें ही हुई बंद।

गत पेराई सत्र में इसी अवधि तक हुई 786.39 लाख टन गन्ना पेराई के सापेक्ष इस सत्र में चीनी मिलें 941.32 लाख टन गन्ने की कर चुकी हैं पेराई।
लखनऊः 14 अप्रैल, 2018

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, के स्तर पर प्रदेश में किसानों के अवशेष पेराई योग्य गन्ने के प्रतिदिन हो रहे अनुश्रवण के क्रम में प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, श्री सुरेश राणा ने चीनी मिलों को प्रदेश में उपलब्ध समस्त गन्ने की पेराई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिये हैं। किसी भी दशा में किसानों के समस्त गन्ने की आपूर्ति के उपरान्त ही इस सत्र में चीनी मिलें बंद की जायेंगी। वर्तमान पेराई सत्र में अभी भी 108 चीनी मिलें संचालित हैं जबकि गत पेराई सत्र में अब तक कुल 55 चीनी मिलें ही चल रही हैं।
श्री राणा ने बताया कि अब तक 941.32 लाख टन गन्ने की हो चुकी है पेराई, जबकि गत पेराई सत्र में इसी अवधि तक कुल 786.39 लाख टन गन्ने की पेराई हो पाई थी। जो गत वर्ष के कुल गन्ना पेराई से 154.93 लाख टन अधिक है। प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त, श्री संजय आर. भूसरेड्डी द्वारा मुख्यालय स्तर पर पेराई सत्र 2017-18 अन्तर्गत गन्ना पेराई की दैनिक समीक्षा कराई जा रही है तथा कृषकों के पास उपलब्ध एवं पेराई योग्य गन्ने की समयान्तर्गत चीनी मिलों को आपूर्ति सुनिश्चित कराने एवं समस्त पेराई योग्य गन्ने की पेराई के उपरान्त ही चीनी मिल का सत्र समाप्त करने हेतु उनके द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं।

Comments (0)

दलितों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ 20 अप्रैल को वामपंथी दलों का विरोध प्रदर्शन

Posted on 15 April 2018 by admin

लखनऊ 14 अप्रैल। उन्नाव से लेकर कठुआ तक महिलाओं के साथ हो रही उत्पीड़न की
जघन्य वारदातों और उत्तर प्रदेश सहित देश के कोने कोने में हो रही दलित
उत्पीड़न की संगीन घटनाओं, बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदेश के सभी
वामपंथी दल 20 अप्रैल को समूचे उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेंगे। यहां
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यालय पर डा0 भीमराव आंबेडकर जी के
स्मरण के बाद सम्पन्न वामपंथी दलों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में वामदलों ने इस बात पर गहरा रोष प्रकट किया कि भाजपा के शासनकाल में
महिलाओं, दलितों और अन्य कमजोर तबकों पर भारी अत्याचार हो रहे हैं। उन्नाव
बलात्कार काण्ड में शासक दल के विधायक की संलिप्तता और कठुआ बलात्कार एवं
हत्याकांड पर जश्न मनाने में जम्मू कश्मीर सरकार के भाजपा कोटे के दो-दो
मंत्रियों की भागीदारी तथा इन जघन्य मामलों में ऊपर से नीचे तक सरकार और
प्रशासन की अपराधियों को बचाने की कुचेष्टाओं ने देश के हर नागरिक को हिला कर
रख दिया है। इन सब कांडों से भाजपा/आरएसएस की वैचारिकी और शासन पद्धति का
पर्दाफाश हो गया है। वामपंथी दलों ने कहा कि भाजपा और उसकी राज्य सरकार ने
अपने दागी विधायक को अनैतिकता की हदें पार कर बचाने का प्रयास किया। यदि जन
आंदोलन खड़े न हुए होते, मीडिया और सोशल मीडिया ने आवाज न उठायी होती और उच्च
न्यायालय इलाहाबाद ने सख्त रूख अख्तियार नहीं किया होता तो योगी सरकार अपने
विधायक की रक्षा करने से बाज नहीं आती। वामपंथी दलों ने न्यायपालिका सहित उक्त
सभी को उनकी कर्तव्य परायणता के लिए बधाई दी है।
वामपंथी दलों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल
में अपराधों की बाढ़ आयी हुई है। अधिकतर कमजोर तबकों के लोगों को एनकाउंटर
दिखाकर मौत के घाट उतारा जा रहा है। वरना 1400 से अधिक हत्याओं के बावजूद
उत्तर प्रदेश में अपराधों और अत्याचारों की बाढ़ कैसे आयी हुई है। वामपंथी दलों
का आरोप है कि एक तरफ प्रदेश सरकार फर्जी एनकाउंटर कर दलितों, अल्पसंख्यकों,
पिछड़ों और गरीब सवर्णों की हत्या कर रही है वहीं दूसरी तरफ बलात्कार हत्या
जैसे आरोपों में घिरे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर से मुकदमें वापस ले रही
है। वस्तुतः न्यायपालिका का काम भी योगी सरकार ने अपने हाथ में ले लिया है।
वामपंथी दलों ने कहा कि 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ही रोहित
वेमुला की हत्या, ऊना में दलितों की निर्मम पिटाई, गोरक्षा के नाम पर जगह जगह
दलितों अल्पसंख्यकों की हत्यायें और उन पर हमले, सहारनपुर जैसे उत्पीड़नात्मक
काण्ड तो हो ही रहे थे अब दो अप्रैल को भारत बंद के बाद से दलितों पर दमन की
कार्यवाहियां और तेज हो गयी हैं। बंद वाले दिन ही 12 दलितों की हत्या कर दी
गयी और अब उन्हें अभियोग लगाकर जेलों में ठूंसा जा रहा है। अनेक जगह दलित
पुलिस उत्पीड़न और मुकदमों के डर से पलायन को मजबूर है। वामदलों ने सरकार से
मांग की कि वह दलित, महिलाओं, अल्पसंख्यकों और सभी कमजोर लोगों की रक्षा करे,
उनका उत्पीड़न, गिरफ्तारी और फर्जी एनकाउंटर बंद करे, सिद्धांत बघारना बंद करे।
यूपीकोका कानून को निरस्त करे। दंगे तथा बलात्कार के आरोपी भाजपाइयों पर से
मुकदमेें वापस लेने की कारगुजारी को रोके। उन्होंने मांग की कि उन्नाव कांड
में हो रही सीबीआई जांच की निगरानी उच्चतम न्यायालय द्वारा की जाये तथा उन्नाव
काण्ड और कठुआ काण्ड का मुकदमा इन प्रदेशों से बाहर विशिष्ट अदालत गठित कर
निश्चित अवधि में पूरा किया जाये।
वामदलों ने अपनी समस्त जिला इकाईयों का आहवान किया है कि वे 20 अप्रैल को
जिलों में विरोध प्रदर्शन आयोजित करें और राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित
ज्ञापन दिये जायें। विरोध प्रदर्शन में अन्य जनवादी ताकतों को भी शामिल करे।
बैठक की अध्यक्षता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव डा0 गिरीश ने की।
बैठक में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव डा0 हीरालाल
यादव ,प्रेमनाथ राय, भाकपा के सहसचिव अरविंद राज स्वरूप, अशोक मिश्र, भाकपा
माले के रमेश सिंह सेंगर, फारवर्ड ब्लाक के राज्य सचिव एस0एन0 सिंह चौहान,
एसयूसीआईसी के राज्य सचिव पुष्पेन्द्र सिंह भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राज्य
सचिव फूलचंद यादव तथा अ0भा0 नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनय पाठक ने विचार
व्यक्त किये।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in