Archive | लखनऊ.

उ.प्र. जिला मान्यता प्राप्त एसोसिएशन द्वारा नवनियुक्त सूचना निदेशक का स्वागत

Posted on 20 April 2018 by admin

लखनऊ, 20 अप्रैल। उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज संरक्षक पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि के नेतृत्व में नव-नियुक्त सूचना निदेशक श्री उज्जवल कुमार, आई.ए.एस. का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन किया एवं लखनऊ स्थित सूचना निदेशालय में पदभार ग्रहण करने हेतु बधाई दी। एसोसिएशन के संरक्षक पं. हरि ओम शर्मा के साथ विभिन्न पदाधिकारियों श्री अब्दुल वाहिद, महामंत्री, जुबैर अहमद, सचिव, संजय गुप्ता, तौसीफ हुसैन, आरिफ मुकीम, जमशेद, डी.पी. शुक्ला, जरगाम, सज्जाद, शबीहुल हसन, सुहैल अब्बास, जमील अस्करी, मुन्ना त्रिपाठी, शिवा अवस्थी, अवधेश आदि ने सूचना निदेशक के कार्यालय में पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं से सूचना निदेशक को अवगत कराया एवं उन्हें एक ज्ञापन भी दिया। निदेशक ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।
सूचना निदेशक श्री उज्जवल कुमार से मुलाकात के उपरान्त एसोसिएशन के संरक्षक पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ ने एक अनौपचारिक वार्ता में कहा कि श्री उज्जवल से यह मुलाकात एक यादगार लम्हा है। वह बहुत ही सरल, सहज व सौम्य व्यक्तित्व व उच्च विचारों के मालिक हैं। वे आत्मीयता से हम सबसे मिले और पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण का हरसंभव आश्वासन दिया। श्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री उज्जवल के मार्गदर्शन में प्रदेश का सूचना निदेशालय नई ऊँचाइयों को छुएगा व पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से होगा।

Comments (0)

डाॅ0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति ने छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना के सम्बन्ध में जांच समिति गठित की

Posted on 20 April 2018 by admin

एक सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करेगी जांच समिति

लखनऊ: 20 अप्रैल, 2018

डाॅ0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति श्री प्रवीर कुमार ने 19 अप्रैल, 2018 को विश्वविद्यालय की एक छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करने और भविष्य में छात्रावास संचालन तथा छात्रों द्वारा उठायी गई अन्य शिकायतों के सम्बन्ध में एक जांच समिति गठित की है।
प्रोफेसर शेफाली यादव को इस जांच समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 अनामिका चैधरी, कुलानुशासक प्रोफेसर राजीव नयन पाण्डेय और छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर विनोद कुमार सिंह को जांच समिति का सदस्य बनाया गया है। यह जांच समिति एक सप्ताह के अन्दर अपनी जांच आख्या प्रस्तुत करेगी व व्यवस्थाओं में सुधार हेतु सुझाव भी देगी।
यह जानकारी आज यहां सरकारी प्रवक्ता ने दी।

Comments (0)

यूपी नंबर वन राज्य बनने की राह पर तेजी से अग्रसर - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 20 April 2018 by admin

लखनऊ 20 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि देश के मुख्यमंत्रियों के बीच यूपी के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी का फेसबुक पेज रैंकिंग में नंबर वन होना कई बातें स्पष्ट करता है। पहला, यूपी की बागडोर सभालने के बाद आदरणीय योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। दूसरा, माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्य लगातार जनता का विश्वास जीतते जा रहे हैं।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि विश्वास और लोकप्रियता की ओर मुख्यमंत्री जी का फेसबुक पेज भी संकेत कर रहा है जिसे जनता खूब पसंद कर रही है। पिछले वर्ष सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने जिस तेजी से विकास कार्यों को गति दी है, उससे यूपी नंबर वन राज्य बनने की राह पर तेजी से बढ़ चुका है। प्रधानमंत्री आवास बनाने के मामले में यूपी ने दूसरे राज्यों को कहीं पीछे छोड़ दिया है। देश में वर्ष 2017-18 में पीएम आवास बनाने के लक्ष्य का केवल 33 प्रतिशत ही पूरा हो पाया, वहीं यूपी ने 77 प्रतिशत आवास बनाकर देश में पहले नंबर पर है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि स्वच्छता योजना में भी यूपी ने दूसरे राज्यों के मुकाबले कहीं ज्यादा प्रगति दिखाई है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के पहले 11 महीने में ही यहां 33 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ जो देश में सबसे अधिक था। फरवरी में हुए इन्वेस्टर्स समिट में जिस तरह से निवेशकों ने यूपी में निवेश करने के लिए उत्साह दिखाया वह अभूतपूर्व था। इससे प्रदेश में रिकार्ड रोजगार उपलब्ध होने का द्वार खुल चुका है। विकास के सभी संकेतक यूपी को तेजी से आगे बढ़ता हुआ प्रदेश बता रहे हैं। जनता की बेहतरी के लिए भाजपा सरकार हर संभव प्रयास करने को प्रतिबद्ध है जो यूपी को ‘वाइब्रेंट यूपी’ बनाने की पहली शर्त भी है।

Comments (0)

प्रदेश के 439 हज यात्री प्रतीक्षा सूची से चयनित

Posted on 19 April 2018 by admin

अग्रिम धनराशि जमा करने के बाद समस्त आवश्यक
अभिलेख 23 अप्रैल तक जमा करने होंगे

लखनऊः 19 अप्रैल, 2018

हज 2018 की प्रतीक्षा सूची से प्रदेश के 439 हज यात्रियों (क्रमांक 1167-1604 तक) का चयन हो गया है। हज कमेटी आॅफ इण्डिया द्वारा यह चयन निरस्तीकरण के फलस्वरूप अन्य राज्यों से उपलब्ध हुई रिक्तियों के स्थान पर किया गया है। इससे पूर्व प्रतीक्षा सूची के क्रमांक संख्या 01 से 1166 तक के यात्रियों का चयन गत 04 अप्रैल को किया जा चुका है।
यह जानकारी आज यहां उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि इन चयनित हज यात्रियों द्वारा प्रति व्यक्ति 81 हजार रुपये की अग्रिम धनराशि भारतीय स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया की कोर बैंकिंग शाखा में हज कमेटी आॅफ इण्डिया के खाता संख्या 32175020010 थ्म्म् ज्ल्च्म्.25 में अथवा यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया की कोर बैंकिंग शाखा में हज धनराशि खाता संख्या 318702010406009 में जमा करनी होगी। चयनित हज यात्री यह धनराशि हज कमेटी आॅफ इण्डिया के वेबसाइट ींरबवउउपजजममण्हवअण्पद पर भी आॅनलाइन जमा कर सकते हैं। अग्रिम धनराशि जमा करने के बाद चयनित हज यात्रियों को अपनी एक रंगीन फोटो को संलग्न कर अपना इण्टरनेशनल पासपोर्ट, जमा की गयी धनराशि की पे-इन स्लिप तथा मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र आगामी 23 अप्रैल तक लखनऊ में 10.।, विधानसभा मार्ग स्थित उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के कार्यालय में जमा करना होगा।

Comments (0)

एन.आर.आई. रत्न पुरस्कार से सम्मानित एन.आर.आई. प्रदेश के विकास के लिये प्रयासरत- स्वाती सिंह

Posted on 19 April 2018 by admin

लखनऊः 19 अप्रैल, 2018

प्रदेश की एन.आर.आई विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाती सिंह ने बताया कि गत फरवरी माह में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान आयोजित उ0प्र0 प्रवासी सेशन में जिन दस एन.आर.आई. को ‘एन.आर.आई. रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है वे सभी प्रदेश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए प्रयासरत् है। पुरस्कृत किये गये श्री ज्ञानेश्वर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि श्री ज्ञानेश्वर आनन्द ग्रीस के राष्ट्रीय टेनिस कोच रहे हैं और वह यहाँ पटेल नगर, इन्दिरानगर में स्पोर्ट अकादमी स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिंगापुर के रविराय द्वारा वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए ‘चिल्ड्रेन आॅफ मदर अर्थ’ नामक संस्था के माध्यम से वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
श्रीमती स्वाती सिंह ने बताया कि एन.आर.आई. रत्न से सम्मानित किये गये दस एन.आर.आई. में श्री ज्ञानेश्वर आनंद, ग्रीस, डा0 अंकित सरीन, यू0एस0ए0, डा0 तरूण पाण्डेय, यू0एस0ए0, डा0 संजय मेहरोत्रा, जापान, मधुलिका मोहन, चीन, श्रीमती दिव्या तुली, इग्लैण्ड, पं0 ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, यू0एस0ए0, डा0 संहिता अग्निहोत्री, यू0एस0ए0, श्री अरूण के0 श्रीवास्तव, यू0एस0ए0 तथा श्री रविराय, सिंगापुर शामिल है।

Comments (0)

ओ0डी0ओ0पी0 योजना को मूर्तरूप देने हेतु राज्य स्तरीय समिट का आयोजन शीघ्रः सत्यदेव पचैरी

Posted on 19 April 2018 by admin

मुद्रा योजना के तहत 10 हजार लोगों को मिलेगा लोन-लधु उद्योग मंत्री

इन्वेस्टर्स समिट में हुए एम0ओ0यू0 को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश

लखनऊः 19 अप्रैल, 2018

324 प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री सत्यदेव पचैरी ने कहा है कि एक जिला एक उत्पाद ( ओ0डी0ओ0पी0)योजना को धरातल पर उतारने के लिए शीघ्र ही राज्य स्तरीय समिट का आयोजन किया जायेगा। इस समिट में लघु उद्योग विशेषज्ञों एवं उद्यमियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जायेगा और इसमें प्राप्त सुझावों का कार्यान्वयन समबद्ध सुनिश्चित होगा, ताकि ओ0डी0ओ0पी0 योजना की ब्रांडिंग अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर की जा सके।
श्री पचैरी आज यहां निर्यात प्रोत्साहन भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की सभी योजनाओं के बारे में पूर्ण जानकारी होनी चाहिए, ताकि उद्यमियांे की समस्याओं आदि का समाधान आसानी से हो सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि ओ0डी0ओ0पी0 योजना राज्य सरकार की महात्वाकांक्षी योजना है, इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की उदासीनता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
लघु उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा अन्य रोजगारपरक योजना के तहत प्रदेश सरकार ने आगामी 04 वर्षों में 20 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इन योजनाओं के तहत 01 वर्ष में 05 लाख लोगों को रोजगार से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के तहत आगामी 27 मई को 10 हजार लोगों को उद्यम स्थापना के लिए ऋण प्रदान किया जायेगा। इससे भारी संख्या में रोजगार का सृजन होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में ऋण शिविरों का आयोजन किया जाय और कम से कम 1000 लोगों को प्रतिमाह रोजगार उपलब्ध कराया जाय।
श्री पचैरी ने समीक्षा के दौरान अधिकारियोें को यह भी निर्देश दिए कि लघु उद्योग क्षेत्र में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुए एम0ओ0यू0 को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाय। प्रतिमाह इसका अनुश्रवण भी सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि विभाग के लिए यह बहुत बड़ा अवसर और चुनौती भी है। उन्होंने कहा कि निवेशकों द्वारा लघु उद्योग क्षेत्र में निवेश करने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश के उत्पादों को नई दिशा मिलेगी।
लघु उद्योग मंत्री ने अधिकारियांे को निर्देशित किया कि निवेश मित्र योजना का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाय, ताकि उद्यमियों को इसके बारे में विधिवत जानकारी हो सके। इसके साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान निवेश मित्र के तहत निश्चित समय में किया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विभाग द्वारा जो भी पोर्टल तैयार किया जाय और विभागीय साहित्य का प्रकाशन किया जाय, वह पूरी तरह हिन्दी भाषा में होना चाहिए।
श्री पचैरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत सरकार की योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए एक समिति बनाई जाय। इसके साथ ही ओ0डी0ओ0पी0 के क्रियान्वयन के लिए भी कमेटी का गठन किया जाय। उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी अधिकारियों को न होने को गम्भीरता से लेते हुए कहा कि यह स्थिति अच्छी नहीं है, इसके लिए उन्होंने कमीशनरी वाइज अधिकारियों को प्रशिक्षित करने पर बल दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उद्यम स्थापना के लिए उद्यमियों को बार-बार न दौड़ना पड़े, अधिकारी स्वयं उनके पास जाकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो उद्यमी 03 वर्ष पहले प्लाट ले चुके हैं और उन्होंने अपना उद्यम स्थापित नहीं किया है। ऐसे प्लाटों को निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब वे स्वयं जिलों में औचक निरीक्षण करेंगे और लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई करेंगे।
श्री पचैरी ने लघु उद्योग तकनीकी उन्नयन योजना, क्लस्टर विकास योजना, औद्योगिक आस्थानों के निर्माण कार्य, हस्तशिल्प विकास कार्यक्रम अनुसूचित जाति/जन जाति प्रशिक्षण योजना सहित अन्य विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि एम0एस0एम0ई0 बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग है। इनकी योजनओं में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए।
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री अनूप चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के दौरान एम0एस0एम0ई0 क्षेत्र के लिए जो समझौता पत्र हस्ताक्षरित हुए है, उनका क्रियान्वयन समयबद्ध किया जाय। उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण और स्वीकृति तथा अनुमति आदि आनलाइन ही जारी की जाएं। इन्वेस्टर्स समिट के प्रस्तावों की प्रगति के बारे में अब जिला अधिकारियों के साथ प्रत्येक माह वीडियो कांफ्रेंसिंग की जायेगी। इसके साथ ही उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह बैठक भी आयोजित की जायेगी।
बैठक में आयुक्त एवं निदेशक श्री के0 रविन्द्र नायक, विशेष सचिव लघु उद्योग श्री पवन कुमार सहित विभिन्न मण्डलों तथा जनपदों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Comments (0)

ग्राम स्वराज अभियान के तहत 20 अप्रैल, 2018 को होगा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना दिवस का आयोजन

Posted on 19 April 2018 by admin

प्रदेश के चयनित ग्रामों में उज्ज्वला पंचायत के माध्यम से होगा
गैस कनेक्शन का वितरण
लखनऊः 19 अप्रैल, 2018

ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत कल दिनांक 20 अपै्रल, 2018 को पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना दिवस का आयोजन किया गया है। योजना के तहत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अन्त्योदय अन्न योजना, बनवासी तथा अति पिछड़े वर्ग की (बी0पी0एल0 कार्ड धारक) महिलाओं को गैस कनेक्शन विभिन्न गैस कम्पनियों द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।
खाद्य एवं रसद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत ऐसी महिला लाभार्थियों को के0वी0आई0सी0 के रूप में कोई अभिलेख नहीं देना होगा, बल्कि उन्हें कनेक्शन प्राप्त करने के लिए बी0पी0एल0 कार्ड की फोटो काॅपी, अनुसूचित जाति एवं जन जाति का प्रमाण-पत्र तथा राशन कार्ड की फोटो काॅपी उपलब्ध करानी होगी। यह योजना पूर्णतः ग्रामीण क्षेत्र की बी0पी0एल0 कार्ड धारक ग्रहणियों/महिलाओं के लिए है।
गैस कम्पनियां गैस कनेक्शन के रूप में गैस सिलेन्डर तथा रेग्यूलेटर निःशुल्क प्रदान करेंगी। यदि महिलाएं गैस चूल्हा लेंगी तो उन्हें लोन अथवा बिना लोन के चूल्हा उपलब्ध कराया जायेगा। चूल्हे की धनराशि आगामी सिलेन्डर आपूर्ति में मिलने वाली सब्सिडी में समायोजित कर दी जायेगी।
गैस कनेक्शन का वितरण प्रदेश के सभी जिलों में चयनित ग्रामों में किया जायेगा। चयनित ग्रामों में उज्ज्वला पंचायत गैस कम्पनियाँ शिविर लगायेंगी और इन पंचायतों में शासन/जिला प्रशासन/गैस कम्पनियों द्वारा नामित व्यक्तियों द्वारा गैस का वितरण किया जायेगा। इस अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के 75 जिलों के 3387 चयनित ग्रामों में गैस कनेक्शन का वितरण होगा। उज्ज्वला पंचायत में सुरक्षा के लिहाज से ग्रामीण महिलाओं को गैस उपयोग के नियम एवं उपाय भी बताये जायेंगे ताकि गैस का उपयोग सावधानी पूर्वक कर सकें।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 तक प्रदेश में 12506081 गैस कनेक्शन वितरण का लक्ष्य रखा गया है। जिसके सापेक्ष 12 अपै्रल, 2018 तक कुल 6501511 गैस कनेक्शन का वितरण किया जा चुका है।

Comments (0)

उत्तर प्रदेश कारखाना (सुरक्षा अधिकारी) नियमावली में आंशिक संशोधन

Posted on 19 April 2018 by admin

लखनऊ: 19 अप्रैल, 2018
उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग ने उ0प्र0 कारखाना (सुरक्षा अधिकारी) नियमावली- 1984 के नियम-3 में आंशिक सशोधन कर दिया है। इस नियमावली में राज्य सरकार द्वारा इस निमित्त मान्यता प्राप्त औद्योगिक सुरक्षा में उपाधि या डिप्लोमा रखता हो के स्थान पर राज्य सरकार द्वारा इस निमित्त मान्यता प्राप्त औद्योगिक सुरक्षा में उपाधि या डिप्लोमा धारण करता हो कर दिया गया है।
अब यह नियमावली उ0प्र0 कारखाना (सुरक्षा अधिकारी)(प्रथम संशोधन) नियमावली, 2018 कही जाएगी। प्रदेश सरकार ने संशोधित नियमावली के संबंध में विचार करने के लिए लोगों से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किया है।

Comments (0)

उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैसरबाजार-संतकबीर नगर के भवन का निर्माण किया जाएगा

Posted on 19 April 2018 by admin

लखनऊ: 19 अप्रैल, 2018
कार्यदायी संस्था, लैकफेड द्वारा कराए जा रहे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हैसरबाजार-संतकबीर नगर के भवन निर्माण के कार्यों के टी.ए.सी. सेल की जांच में पाई गई कमियों/अनापत्तियों के दृष्टिगत उक्त भवन के निर्माण के लिए अब उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को नई कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
उ0प्र0 सरकार द्वारा की गई जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को अवशेष भवन के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए स्वीकृति धनराशि में से 200.00 लाख (दो करोड़ रुपये मात्र) जारी कर दिया गया है। शासनादेश में बताया गया है कि प्रायोजना का निर्माण कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व मानचित्रों को आवश्यकतानुरुप स्थानीय विकास प्राधिकरण/समक्ष लोकल अथार्टी से स्वीकृत करा लिया जाएं। कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य की विशिष्ठयां मानक व गुणवत्ता के साथ-साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हो जाए। कार्यदायी संस्था स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानक/दिशा-निर्देश के अनुरुप किया जाए। कार्यदायी संस्था यह भी सुनिश्चित करेगी कि स्वीकृति धनराशि को प्रत्येक दशा में उसी कार्य/मद में किया जाएगा।

Comments (0)

नवागत सूचना निदेशक ने किया निर्माणाधीन सूचना भवन का निरीक्षण

Posted on 19 April 2018 by admin

गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण किया जाय
- डा0 उज्ज्वल कुमार
लखनऊ: 19 अप्रैल, 2018
नवागत सूचना निदेशक डा0 उज्जवल कुमार ने पार्क रोड पर निर्माणाधीन पं0 दीनदयाल उपाध्याय सूचना भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डा0 कुमार ने राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों से निर्माण कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भवन के प्रत्येक तल पर बनने वाले कमरों, मीटिंग हाल, आडिटोरियम, पुस्तकालय आदि पर विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि इस भवन का निर्माण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि वे निरंतर निर्माण कार्य का निरीक्षण करते रहेंगे।
निरीक्षण के दौरान निदेशक के साथ विशेष सचिव सूचना आर0पी0 सिंह, अपर निदेशक डा0 ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, उप निदेशक नवलकांत तिवारी तथा राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in