Archive | लखनऊ.

आरोपों से घिरे नेता ईमानदार प्रधानमंत्री पर लगा रहे हैं आरोप- डा. दिनेश शर्मा

Posted on 12 April 2019 by admin

पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में हाथी ने अंडा देने का किया था करिश्मा, एक सीट भी नहीं जीत पायी थी बसपा ।
लखनऊ 12 अप्रैल 2019, उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने चुनावी जनसभाओं में कांग्रेस सपा व बसपा पर करारे प्रहार किए हैं। उन्होंने कहा कि सपा बसपा व कांग्रेस की अकेले चुनाव लड़ने की हैसियत नहीं है वह मोदी जी का अकेले मुकाबला नही कर सकते। सपा बसपा को अवसरवादी गंठबंधन बताते हुए उन्होंने कहा कि सपा मुखिया ने तो अपनी पार्टी के संस्थापक का ही तख्ता पलट दिया। राफेल को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए डा शर्मा ने कहा कि जिनका पूरा परिवार जमानत पर है वे देश के ईमानदार प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी की जीत का नारा लगवाते हुए कहा कि हाथ के पंजे ने देश को लूटा है व बर्बाद किया तथा देश मेें भ्रष्टाचार किया है। विभिन्न प्रकार के आपराधिक कृत्यों को जन्मं दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद मोदी जी का प्रधानमंत्री बनना तय है। सपा-बसपा व कांग्रेस केवल मोदी जी को रोकने के लिए ही चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर मोदी जी है जिनका परिवार कोई लाभ नहीं ले रहा है दूसरी और ऐसे वंशवादी दल है जिनके सदस्य लाभ व पद के लिए ही है। विरोधियों पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अब तो बहन जी ने भी भतीजे को बुला लिया है जबकि भाजपा में किसी को नहीं पता है कि अगला अध्यक्ष कौन होगा। photo-1
डा. शर्मा ने कहा कि लोकसभा का चुनाव देश का भाग्य लिखने वाला चुनाव है। इस चुनाव में दो तरह की ताकतें काम कर रही है। एक तरफ वो लोग हैं जो धारा 370 के समाप्त होने पर कश्मीर के देश से अलग होने की बात करते हैं। कांग्रेस के एक मित्र तो कश्मीर में अलग वजीरे आजम की भी बात करते हैं। उन्होंने कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेस सहित विरोधी दलों को चेताते हुए कहा कि यह देश राष्ट्रभक्तों का है। देश विरोधी बात करने वाले लोगों की तमाम पीढियां भी आ जाएं तो भी कश्मीर को देश से अलग नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि पहले आतंकी आते थे और देश में घटना को अंजाम देकर भाग जाते थे। देश में मुम्बई से लेकर अयोध्या और काशी में आतंकी वारदाते हुई पर उस समय के प्रधानमंत्री सफेद कबूतर उडाते थे तथा पाकिस्तान को प्रेम का संदेश दिया जाता था, जिसके बदले में पाकिस्तान गोली चलाता था। आंवला, फतेहपुर सीकरी, मैनपुरी में आयोजित विशाल जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए डा शर्मा ने कहा कि अब वह समय नहीं हैं अब प्रधानमंत्री कहते हैं कि गले लगाएंगे पर अगर गला काटने का प्रयास भी किया तो घर में घुसकर मारेंगे।
उन्होंने कहा कि एक समय था जब नार्थ ईस्ट में आतंकी सडक व पुल आदि के निर्माण को रोक देते थे तथा देश में नहीं रहने के नारे लगवाते थे। सत्ता में आते ही केन्द्र की मोदी सरकार ने इन आतंकियों के बारे में जानकारी जुटाने के बाद सेना को म्यांमार भेजकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की व उनका सफाया किया। यह हमारा नया हिन्दुस्तान है। उन्होंने विरोधियों पर सम्प्रदाय, क्षेत्र व जाति की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आया तो इन्होंने महागठबंधन बना लिया। इसके बाद जब सारे दल भाग गए तो यह गठबंधन रह गया। जब गठबंधन की गांठ खुलने लगी तो यह मजबूरी का बंधन रह गया। उन्होंने कहा कि हार का डर तो कुछ इस प्रकार पहले से ही विपक्षियों के ऊपर छाया है कि बसपा की नेत्री सम्प्रदाय विशेष से केवल गठबंधन को ही वोट करने की अपील करती है। ये ऐसे लोग हंै जो जाति और सम्प्रदाय की राजनीति करते हैं जबकि मोदी जी सबका साथ-सबका विकास की बात करते हैं। प्रधानमंत्री सभी के विकास के लिए काम करने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में यह सभी दल अलग अलग लडे थे। 2014 के चुनाव में सपा में ससुर जी, बहूजी, देवर जी जैसे केवल चार लोगों को सीट मिली जबकि कांग्रेस में मां और बेटा को मिलाकर दो सीट ही मिली थी। हिन्दुस्तान के चुनाव में 2014 में पहली बार एक करिश्मा हुआ कि उत्तर प्रदेश में हाथी ने अंडा दे दिया था। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों से घबराए हुए विरोधी सिर्फ इस बात के लिए एक हो रहे हैं कि मोदी जी को दोबारा आने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व में चुनाव बिजली, पानी, सडक, आवास जैसे मुद्दों को लेकर होते थे पर अब यह मुद्दे गायब हैं क्योंकि केन्द्र की सरकार ने इनका पुख्ता इंतजाम किया है।
डा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री कहते थे कि 100 रूपए जो केन्द्र सरकार भेजती है उसमें से मात्र 15 रुपए ही जनता तक पहुचते है 85 प्रतिशत पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ जाता है। पर मोदी सरकार में इस भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं हैं और पूरा का पूरा 100 रुपए जनता के खाते में पहंुच रहा है। विपक्षी दलों को काम के आधार पर आरोप लगाने की खुली चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास आज कहने के लिए कोई विषय ही नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि विरोधी जब सम्प्रदाय की बात करेंगे तो किया की प्रतिक्रिया भी हो सकती है। उन्होंने लोगों से जातिवाद से ऊपर उठने की अपील करते हुए कहा कि दुनिया आपकी ओर देख रही है। एक तरफ मोदी जी है तो दूसरी ओर यह सारी कौरवों की सेना है! उन्होंने कहा कि आवंला पाण्डवों की धरती है इसलिए यहां के लोगों को न्याय का साथ देते हुए कौरवी सेना को पराजित करना है।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक यज्ञ है और इसमें एक उंगली से कमल के फूल वाले बटन को दबाकर आहुति देनी है। उन्होंने आंवला में पिछली सपा सरकार पर केन्द्र सरकार की योजनाओं को जनता तक न पहुचने देने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि सपा सरकार नाम की चाह में ऐसा करती थी। वह योजनाओं के नाम के आगे समाजवादी शब्द का प्रयोग करना चाहती थी। भगवान पाश्र्वनाथ की तपोस्थली आंवला में उन्होंने कहा कि अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देने वाले इस क्षेत्र के साथ सपा सरकार में अन्याय हुआ था। वह एक ऐसी सरकार थी जो केन्द्र सरकार की लोककल्याण की योजनाओं को जनता तक पहुचने में अडंगा डालती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने लोकसभा में सपा सरकार की इन काली करतूतों को खुलासा किया था। पिछली सपा सरकार केन्द्र सरकार की योजनाओं के पैसे को कही और लगा देती थी।

Comments (0)

’नक्सलवाद और अराजकता की चपेट में छत्तीसगढ़, भाजपा की सरकार होती तो नक्सलवाद हावी नहीं हो पाता - योगी आदित्यनाथ’

Posted on 12 April 2019 by admin

’आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ की सरकार गंभीर नहीं है’

’गरीबों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें लोक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है’

’कांग्रेस अपनी माफिया प्रवृत्ति से बाज नहीं आ रही है’

’हम योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस शासित राज्य इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं’

लखनऊ 12 अप्रैल 2019, अंबिकापुर/जांजगीर चांपा/नवापारा’।’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने पहले अंबिकापुर में जनता को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की। इसके बाद वह जांजगीर चांपा और नवापारा भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अलग-अगल मंचों से कांग्रेस पर जमकर शब्द बाण चलाये। नक्सलियों द्वारा भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार होती तो नक्सलवाद हावी नहीं होता और इस तरह की निर्मम हत्या संभव नहीं हो पाती।
योगी जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ फिर से खनन माफिया, वन माफिया, भू-माफिया और अराजकता की चपेट में आ रहा है। आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ की सरकार गंभीर नहीं है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र के माध्यम से नक्सलवाद, आतंकवाद और अलगाववाद बढ़ाने के लिए सारे इंतेजाम कर लिये हैं।
योगी जी ने कहा कि मुझे लगता है कि छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है और इस सरकार से कर्ज माफ करने की उम्मीद करना भी बेमानी होगी। अगर प्रधानमंत्री मोदी जी “किसान सम्मान निधि” के तहत हर लघु और सीमांत किसानों को छह हजार रुपए सालाना दे सकते हैं तो छत्तीसगढ़ में किसानों के हक को मारने का कार्य छत्तीसगढ़ सरकार क्यों कर रही है।
योगी जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान सम्मान निधि के तहत 2 करोड़ 14 लाख किसानों के खाते में चार हजार रुपए पहुंच चुके हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने अब तक इसमें कोई सार्थक पहल नहीं की है। उन्होंने कहा कि हम योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस शासित राज्य इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने अफसोस जताते हुए कहा कि वर्तमान में यहां की सरकार द्वारा केंद्र की मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना को सही से लागू नही किया जा रहा है, लोगों को इस योजना से दूर रखा जा रहा है। पिछले दो-तीन महीनों के दौरान छत्तीसगढ़ के लोगों की भावनाओं को कुचलने का प्रयास हो रहा है साथ ही गरीबों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें लोक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में समाज के प्रत्येक तबके के लिए अनेक लोक कल्याणकारी योजना यहां से चलाई गई थी, लेकिन पिछले दो महीनों से जन कल्याणकारी योजनाओं से यहां की जनता को वंचित रखने का प्रयत्न हो रहा है। कांग्रेस अपनी माफिया प्रवृत्ति से बाज नहीं आ रही है।
कांग्रेस के कार्यकाल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की यूपीए सरकार की कार्य प्रणाली माफिया गिरोह की तरह है। कांग्रेस ने केंद्र में रहते हुए 12 लाख करोड़ से अधिक का घोटाला किया और आज उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ की मौजूदा सरकार भी घोटालों की सरकार बनती जा रही है।
राजीव गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि स्व0 राजीव गांधी बोलते थे कि सरकार द्वारा भेजा जाने वाला सौ रुपए जनता तक पहुंचते-पहुंचते केवल 10 रुपए रह जाता है। उन्होंने कहा कि बाकि नब्बे रुपए कांग्रेस के दलाल हजम कर जाते हैं। मोदी जी ने कहा कि हमारी सरकार सौ रुपए भेजेगी और यह पूरे पैसे गरीब के खाते में सीधे पहुंच जाएंगे और प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत हर गरीब का खाता खोला गया। सैतीस करोड़ खाते खोले गए, ऐसा आजादी के बाद पहली बार हुआ है।
सरकार दृढ़ इच्छाशक्ति से चलती है और उस दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय भारतीय जनता पार्टी ने दिया है, लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार अराजकता का कारण बन रही है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में यही अंतर है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि 130 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए भारत को दुनिया की महाशक्ति के रूप में स्थापित करना है।

Comments (0)

राहुल के पास अमेठी के लिए वक्त नहीं है, विकास का कोई प्रस्ताव नहीं दिया - योगी आदित्यनाथ

Posted on 11 April 2019 by admin

अमेठी चार पीढ़ी से मुक्ति के लिए तरस रही थी। आज से अमेठी की मुक्ति की शुरुआत

पहले चरण की आठ सीटों पर बीजेपी की जीत होगी

एएमयू में दलित -पिछड़ों को आरक्षण मिलना चाहिए, इन्हें आरक्षण दिलाने के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं।

पूर्व सीएम कल्याण सिंह की धरती से देश के टुकड़े-टुकड़े करने वालों को सबक सिखाने की आवाज उठनी चाहिए।

लखनऊ 11 अप्रैल 2019, अमेठी/अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अमेठी में स्मृति ईरानी के रोड शो में शामिल हुए इसके साथ ही उन्होंने अलीगढ़ में दो जगह जनसभाओं को भी संबोधित किया। स्मृति ईरानी के रोड शो के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जगह जगह लोगों को अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल के पास अमेठी के लिए वक्त नहीं हैं और उन्होंने अमेठी के विकास के लिए कभी प्रस्ताव नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अमेठी चार पीढ़ी से मुक्ति के लिए तरस रही थी। आज से अमेठी की मुक्ति की शुरुआत। पहले चरण की आठ सीटों पर बीजेपी की जीत होगी। कांग्रेस जो दो पीढ़ी में नहीं कर पाई, हमने दो सालों में किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में दो जगह जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय केंद्र की मदद से चल रहा है। अल्पसंख्यक का दर्जा नहीं मिला है। इसलिए एएमयू में दलित-पिछड़ों को आरक्षण मिलना चाहिए। इन्हें आरक्षण दिलाने के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं। यही नहीं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में देश के विभाजन के जनक जिन्ना की तस्वीर लगी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह की धरती से देश के टुकड़े -टुकड़े करने वालों को सबक सिखाने की आवाज उठनी चाहिए। कल्याण सिंह ने ही श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कुर्सी छोड़ी। उन्होंने कहा कि जो काम पूर्व की सरकार नहीं कर सकीं, वह मोदी सरकार ने कर दिखाया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में चीन आंखे दिखाता था, उसे हमने डोकलाम में खदेड़ा और बालाकोट में पाकिस्तान को घुसकर मारा। कांग्रेस सरकार में पाक हमारे सैनिकों के सिर काटकर भेजता था, लेकिन हमने उसे करारा जवाब दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कहा जाता था कि देश के पैसे पर सबसे पहला अधिकार मुसलमानों का है लेकिन देश में भाजपा सरकार आने पर देश के पैसे पर पूरे देश की जनता का अधिकार है। सबका साथ सबका विकास की नीति है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में मोदी जी के नाम का शोर है, दुनिया भी यह मान चुकी है और दुनिया कहती है कि भारत मे मोदी का कोई विकल्प नहीं है। सपा, कांग्रेस और बसपा सहित सभी दलों के समय जो नामुमकिन था वह मोदी के समय में मुमकिन है।

Comments (0)

सेना पर सवाल उठाने वालों से देश आहत है - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 11 April 2019 by admin

दलितों को ठगने का काम कर रहे हैं बुआ और बबुआ

लखनऊ 11 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पुलवामा आतंकी हमले पर कहा कि शहीदों की आत्मा की शांति के लिए तेरहवीं होने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयर स्ट्राईक करके बालाकोट को तबाह कर दिया और हमारे जवानों की आत्मा को पूर्ण शांति दी। ऐसा ही मजबूत नेता हिंदुस्तान को आगे लेकर जाएगा इसलिए हमको और आपको ऐसे मजबूत नेता के साथ खड़ा रहना है। और उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने गुरुवार को देवरिया, जौनपुर और आजमगढ़ में विजय संकल्प रैली करके प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर किए गए हमले का जिक्र करते हुए राष्ट्रहित में वोट मांगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जिस तरह से पाकिस्तान को जवाब दिया गया, वह अपने आप में अलग था। img-20190411-wa0109
प्रदेश अध्यक्ष ने आजमगढ़ की सभा में अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और समाजवादी पार्टी के घमासान के बारे में कहा कि जो पुत्र अपने बाप का नहीं हुआ, वह जनता का कैसे होगा। उन्होंने कहा अखिलेश यादव जिस तरह से सेना से सबूत मांगे है, उससे उन्होंने सेना के पुरुषार्थ पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे देश आहत है। सेना किसी की नहीं है। नेताओं को ऐसे बयानों को देने से बचना चाहिए। एक वो दिन थे जब भारत पर आतंकी हमला होता था कोई कार्रवाई नही होती थी लेकिन आपने देखा की हमारे प्रधानमंत्री ने पुलवामा में आतकी हमले का तुरंत बदला लिया और आतंकियों को तबाह कर दिया। हमने बरामूला में पाकिस्तान में घुस कर मारा है इसलिए अब आपको तय करना देश में मजबूत सरकार चाहिए की मजबूर सरकार।
प्रदश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय ने कहाकि की दलितो के नाम पर बुआ और बबुआ सिर्फ ठगने का काम कर रहे हैं जबकि भाजपा दलितो की जिंदगी को सुधारने का प्रयास कर रही है। बुआ भतीजे के गठबंधन पर प्रहार करते हुए इसे जेल जाने से बचने का जुगाड बताया। मायावती और अखिलेश पर महागठबंधन का तंज कसते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने कहा कि अखिलेश यादव ऐसा कौन सा काम करते है जिससे लखनऊ में उनका 300 कमरों का होटल बन रहा है। मायावती ऐसी कौन सी फैक्ट्री चलाती हैं जो 45 करोड़ का टैक्स भरती हैं। कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार अमेठी व रायबरेली की जनता कांग्रेस को सबक सिखा देगी। जिले की जनता इस बार गांधी परिवार को सबक सिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में योगी सरकार के शासन में 18 लाख गरीबों को आवास दिया गया। भाजपा ने अपने संकल्प में 75 लक्ष्य तय किए हैं और इसी संकल्प पत्र से नए भारत का निर्माण होगा।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि प्रयाग के कुम्भ मंे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दलितों के पैर धोकर महात्मा गांधी की परम्परा को आगे बढ़ाया है आज आशीर्वाद मिलना प्रारम्भ हो गया है। उन्होंने कहा कि दलितों के नाम पर मायावती जी ने बहुत दौलत बटोरी है। उन्होंने 36 टिकट बड़े उद्योगपतियों को बेच दिए है। दलित वर्ग ने बसपा को करारा जबाव दिया है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि यह चुनाव परिवारिक राजनीतिक विरासत बचाने वालों तथा देश की 130 करोड़ जनता को अपना परिवार मानने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के बीच है।

Comments (0)

सपा और बसपा का गठबंधन, केर-बेर संग जैसा है- केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 11 April 2019 by admin

सपा-बसपा गठबंधन की नाव में है बहुत बड़ा छेद, कांग्रेस आईसीयू में पड़ी हुई पार्टी

देश को गोली का जवाब गोला से देने वाला प्रधानमंत्री चाहिए न कि संसद में बैठकर आंख मारने वाला। 2014 में पूरे देश में मोदी जी की लहर थी अब 2019 में पूरे देश मे मोदी जी सुनामी चल रही है

लखनऊ 11 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज गाजीपुर में पिछड़ा वर्ग विजय संकल्प सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया तथा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनता से वोटों की अपील की।
अपने भाषण के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा मोदी जी के कार्यकाल में देश 50 वर्ष आगे बढ़ गया है और मोदी जी दूसरी पारी में प्रधानमंत्री बनते ही देश 100 साल आगे बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में जब तक भ्रष्टाचार रहेगा गरीबी नहीं मिट सकती। मोदी जी बड़े से बड़ा और कड़े से कड़ा निर्णय लेने में सक्षम है और वही देश को भ्रष्टाचार से, गरीबी से, आतंकवाद से मुक्त करा सकते हैं। मोदी जी ने 55 महीने में इतना काम किया है जितना कांग्रेस ने अपने 55 साल के कार्यकाल में भी नहीं किया। मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो जितना कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों की सरकार ने देश को लूटा है वह पूरा माल बरामद करके मोदी जी गरीबों और किसानों की झोली में डाल देंगे। भाजपा सबका साथ-सबका विकास में यकीन करती है तथा उसकी सरकार में किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया जाता है, मोदी जी की ही सरकार में ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया है। साथ ही गरीब सवर्णों को भी बिना किसी वर्ग का आरक्षण काटे हुए 10 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान किया गया है। भाजपा सरकार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पंचतीर्थों को विकसित करने का काम किया गया है। कुंभ मेले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में एक तरफ जहां लोगों पर फूल बरसाए जा रहे थे वहीं दूसरी ओर मोदी जी ने अनुसूचित जाति के लोगों के चरण धोकर उन्हें सम्मान प्रदान करने का काम किया है जो आज तक किसी ने नहीं किया। जिससे सिद्ध होता है कि एक तरफ वह सम्मान भी दे रहे हैं और दूसरी तरफ विकास भी कर रहे हैं। मोदी जी यदि देश के प्रधानमंत्री न बनते तो आज जो योजनाएं जनता तक पहुंच रही हैं वह न पहुंच पाती तथा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती। उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं न आ पाती। सौभाग्य योजना से घर-घर बिजली पहुंच गई है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत देश के 50 करोड़ लोगों के लिए 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मोदी जी और प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में देश के 86 लाख किसानों का 36000 करोड रुपए का कर्ज माफ करने का काम किया गया है। देश के किसानों के कल्याण के लिए एक तरफ बिना भेदभाव के जहां दो-दो हजार रुपए भिजवाने का काम किया गया है वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान को 1-1 हजार किलो का बम भी भेजा गया है। भाजपा सरकार ने देश के 13 करोड़ किसानों के लिए तय किया है कि प्रतिवर्ष किसानों को 6000 रुपए उनकी मदद के लिए दिए जाएंगे।
भाजपा के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए श्री केशव प्रसाद ने कहा कि किसानों को 60 साल की उम्र में पेंशन की सुविधा दी जाएगी तथा छोटे दुकानदार एवं व्यापारी वर्ग के लिए भी पेंशन की व्यवस्था की जाएगी। देश के किसानों के लिए यदि वह खेती के काम के लिए 1 लाख रुपए तक का कर्ज लेते हैं तो उसे ब्याज मुक्त बनाने का प्रस्ताव रखा गया है तथा मोदी जी की सरकार बनने के बाद ऐसे 1 लाख रुपए तक के कर्ज के लिए 5 वर्षों तक कोई भी ब्याज नहीं देना पड़ेगा तथा इसे सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
श्री केशव प्रसाद ने कहा जब देश का प्रधानमंत्री पिछड़े वर्ग से आ सकता है और प्रदेश का उप-मुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग का हो सकता है तो क्या पिछड़ा वर्ग देश में कमल का फूल खिलाने में पीछे रह सकता है। यदि मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो पिछड़े वर्ग के मान-सम्मान और जरूरतों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों पर कुठाराघात करते हुए कहा कि मोदी जी 18 घंटे देश की जनता के लिए काम करते हैं जबकि विरोधी दल कहते हैं कि मोदी जी ने देश के लिए कोई काम नहीं किया। सपा तथा बसपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन का लक्ष्य केवल मोदी हटाओ प्रतियोगिता का हिस्सा बनना है न कि गरीबी, आतंकवाद और भ्रष्टाचार को हटाना। यदि सपा और बसपा का एक भी सांसद जीता तो वह कांग्रेस की बैसाखी बनने का ही काम करेगा, जिसके प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे। अखिलेश यादव अपने पिताजी तथा चाचा जी के नही हुए तो वह मायावती जी के क्या होंगे। यदि अखिलेश यादव देश में कुछ करने की स्थिति में होते तो उनके पिताजी संसद में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद नहीं देते। जब से उन्होंने अपने पिताजी से अध्यक्ष पद छीना है तब से वह कहीं के नहीं रह गए। सपा तथा बसपा के वोट बैंक पर उन्होंने कहा कि आज सपा तथा बसपा का जो वोटर था वह भी कहता है कि वह राष्ट्रवादी पहले है तथा जातिवादी बाद में। उन्होंने सपा और बसपा के गठबंधन को करे और बेर का संग बताते हुए कहा कि सपा-बसपा गठबंधन की नाव में बहुत बड़ा छेद है तथा कहा कि 23 मई के बाद जब चुनाव परिणाम आएगा तब यह सांप और नेवले की तरह आपस में झगड़ा करेंगे। कांग्रेस के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस आईसीयू में पड़ी हुई पार्टी है और उसके मुखिया केरल भाग गए हैं जबकि हम योगी जी की अगुवाई में विकास भी कर रहे हैं और कानून व्यवस्था को भी बनाए हुए हैं।
गाजीपुर में हुए विकास का जिक्र करते हए हुए श्री केशव प्रसाद ने कहा कि गाजीपुर में तेजी से उच्च गुणवत्ता की सड़के बनी है,यहां पर विकास की झड़ी लग गई है तथा गाजीपुर का विकास गाजियाबाद की तरह हो रहा है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2014 में चुनाव में मोदी जी की लहर चल रही थी लेकिन अब 2019 में मोदी जी की सुनामी चल रही है क्योंकि पिछला चुनाव कार्यकर्ताओं ने लड़ा था जबकि 2019 में जनता ने चुनाव को अपने हाथ में ले लिया है।

Comments (0)

नेता चाहे जितना भी एक हो जाए पर जनता मोदी जी के साथ - श्री केशव प्रसाद मौर्य’

Posted on 10 April 2019 by admin

मोदी जी ने विश्व में देश का नाम ऊंचा किया मोदी हैं तो मुमकिन है

सपा बसपा का गठबंधन बेमेल, स्वार्थ और भ्रष्टाचार की सजा से बचने वाला गठबंधन है

लखनऊ 10 अप्रैल 2019, उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज विजय लक्ष्य पिछड़ा वर्ग सम्मेलन मछली शहर में भाजपा प्रत्याशी वी पी सरोज के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और कहा कि मोदी जी के पी एम बनने से पूरी दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है मोदी जी पिछड़े वर्गों के बीच से आए हैं जो सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं और उन्होंने भारत की प्रतिष्ठा को पूरी दुनिया में स्थापित करने का काम किया है। कुंभ मेले में सफाई कर्मचारियों के चरण धोने का भी काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है, ऐसा सम्मान आज तक उन्हें किसी ने भी नहीं दिया है। मोदी जी ने चाहे अगड़ा हो, चाहे पिछड़ा हो और चाहे अनुसूचित जाति का हो सबके लिए कार्य किया है। मोदी जी के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया है और गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान किया गया है साथ ही पिछड़ों और दलितों के आरक्षण से कोई भी कटौती नहीं की गई है जिससे सबका साथ और सबका विकास प्रदर्शित होता है।
भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, सौभाग्य योजना से आम लोगो को लाभ पहुंचा है साथ ही उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत माताओं और बहनों को 6 करोड़ से भी अधिक गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं, आयुष्मान योजना के तहत देश के लगभग 50 करोड़ लोगों को 5,00,000 रूपये तक के इलाज की सुविधा मुहैया कराई गई है, सौभाग्य योजना से घर-घर में बिजली पहुंच गई है तथा अखिलेश यादव के समय में जो बिजली गाँव मे 8 घंटे ही रहती थी वह अब 18-18 घंटे रहती है। मोदी जी का लक्ष्य है कि 2022 तक हर वह व्यक्ति के पास अपना मकान हो। उन्होंने श्रम योगी मानधन योजना का भी जिक्र करते हुए कहा इस योजना के अंतर्गत 15,000 से कम कमाने वाले लोग यदि 18 से 40 वर्ष की आयु के बीच योजना का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें 60 वर्ष की आयु में 3000 रूपये की मासिक पेंशन प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि 2017 में जब उनकी सरकार बनी तो उन्होंने 86 लाख किसानों का 36000 करोड रुपए का कर्ज माफ करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश के किसानों को 2000-2000 की तीन किस्तों में बीज खाद और सिंचाई के लिए बिना किसी भेदभाव के पैसा देने की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि मोदी जी जो कहते हैं वह करते हैं। मोदी जी के ही शासन काल में सरदार पटेल की विश्व में सबसे ऊंची प्रतिमा लगाई गई है।
विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि एसपी और बीएसपी के शासनकाल में जो सड़क के नाम पर पैसा जारी किया जाता था परंतु वास्तव में सड़क दिखाई नहीं देती थी। योगी जी की सरकार में आज बदलाव आया है और कानून व्यवस्था के हाल में सुधार आया है। आज गरीब आदमी को भी अपराधियों और भू-माफियाओं का डर नहीं लगता है और उसके खिलाफ शिकायत करने की उसकी हिम्मत होती है। योगी जी के कार्यकाल में आज कोई भी गुंडा जमीन पर कब्जा नहीं कर रहा है। सारे भ्रष्ट चाहते हैं कि मोदी जी प्रधानमंत्री न बने, चाहे और कोई भी बन जाए उन्हें डर लग रहा है की आज जो वे लोग बेल पर घूम रहे हैं उन्हें कल जेल जाना पड़ेगा। आज सेना के जवानों ने अपने पराक्रम से देश का सर गर्व से ऊंचा किया है किंतु कुछ लोगों को शक हो रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में सेना ने 1000-1000 किलो के बम अजहर मसूद की आतंकवादी पैदा करने वाली आतंक की फैक्ट्री पर गिराए थे लेकिन सपा बसपा और कांग्रेस रो रहे हैं जिससे ऐसा लगता है की बम आतंकवादी कैंपो पर न गिरा कर सपा, बसपा और कांग्रेस के कार्यालय पर गिराए गए हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र से लगता है कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। उन्होंने कहा कि 2014 में शपथ ग्रहण करने के बाद से मोदी जी बिना छुट्टी लिए हुए अट्ठारह-अट्ठारह घंटे काम करने वाले पी एम हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में कोई भी कांग्रेसी मंदिर नहीं जाता था। अखिलेश यादव आज कुंभ में नहा रहे हैं, राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर जा रहे हैं और ट्विटर पर अपनी फोटो पोस्ट कर रहे हैं। 2013 में जब अखिलेश यादव के कार्यकाल में कुंभ हुआ था तो अखिलेश यादव गंगा नहाने नहीं गए थे लेकिन आज वह गंगा नहा रहे हैं क्योंकि उन्हें डर सता रहा है। उन्होंने सपा बसपा गठबंधन को बेमेल, स्वार्थ का और भ्रष्टाचार की सजा से बचने वाला गठबंधन बताया। श्री केशव प्रसाद ने कहा कि नेता चाहे जितने भी एक हो जाएं पर जनता भाजपा के साथ ही है। उन्होंने मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2017 में बहन जी भी कह सकती थी कि यह तो मेरी बिरादरी वाला है और जहां मैं कहूँगी वहीं पर वोट डालेगा। अखिलेश यादव का भी यही सोचना था लेकिन आज यादव हो या जाटव हो वह भी भाजपा को ही वोट डालेगा। भाजपा सरकार ने 5 साल में जो काम किया वह कांग्रेस 55 साल में नहीं कर पाई। उन्होंने इस चुनाव को देश को 5 साल आगे ले जाने वाला चुनाव नहीं बताया बल्कि कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में यह चुनाव देश को 100 साल आगे ले जाएगा। श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज 2019 में कोई भी गुंडा वोट डालने से नहीं रोक सकता। 2014 में जब वोट डालने से रोका जाता था तब भी जनता ने मोदी जी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाया था।

Comments (0)

हमने अपनी मुस्लिम बहनों को सैकड़ों वर्षों की कुरीतियों और तीन तलाक की कुप्रथा से आजाद करवाया - योगी आदित्यनाथ

Posted on 10 April 2019 by admin

मैं मुस्लिम बहनों से अपने सच्चे भाइयों को पहचानने का आग्रह करता हूं

हमने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया और अपराधियों पर कार्यवाई की

सपा-बसपा के लोग अँधेरे में रहने के आदी हैं, क्योंकि डकैती तो अँधेरे में ही पड़ती है

सपा-बसपा ने प्रदेश के विकास पर डकैती डाली है

हमारी सरकार आने के बाद कावड़ यात्रा भी निकली और डीजे, शंख भी बजे

लखनऊ 10 अप्रैल 2019, आंवला/बदायूं/फतेहपुर सीकरी (आगरा), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारत तो 1947 में आजाद हो गया था, लेकिन भारत में रह रहीं मुस्लिम बहनों को असली आजादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिलवाई। ट्रिपल तलाक प्रथा के उन्मूलन को मुस्लिम महिलाओं के लिए गेम चेंजर बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने अपनी मुस्लिम बहनों को सैकड़ों वर्षों की कुरीतियों और बंधन से मुक्त करवा दिया है जो उनके अधीन थीं। ट्रिपल तलाक कुप्रथा के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस कुप्रथा को समाप्त करके मुस्लिम बहनों की गरिमा और सम्मान को वापस लाने का कार्य किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आंवला, बदायूं और फतेहपुर सीकरी आगरा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को सम्मान देने का कार्य किसी ने किया है, वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम बहनों का सम्मान भाजपा सरकार ने किया। जाति-मजहब से ऊपर होकर मोदी जी ने कार्य किया।
योगी ने कहा कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोही के साथ है, उसका घोषणा पत्र देखकर यही लगता है। उन्होंने राहुल की वायनाड रैली में हरे झंडे लहराए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल के जुलूस में सिर्फ हरियाली दिखती है। राहुल ये भी कह सकते हैं कि कश्मीर के पत्थरबाजों को भत्ता देंगे। कांग्रेस के हाथ देश के खून से सने लगते हैं।
हमने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया और अपराधियों पर कार्यवाई की। आज प्रदेश मंा अपराधी गले में तख्ती लटकाये चलते हैं और कहते हैं जान बख्श दो अब किसी को छेड़ेंगे नहीं। हमने तो पहले कहा था कि गरीब, किसान, व्यापारी को अगर कोई अपराधी परेशान करेगा तो उसका जीना हराम कर दिया जाएगा। प्रदेश में सौहार्द का माहौल है।
सपा-बसपा की सरकारों में बिजली नहीं मिलती थी। सपा-बसपा के लोग अँधेरे में रहने के आदी हैं, क्योंकि डकैती तो अँधेरे में ही पड़ती है, सपा-बसपा ने प्रदेश के विकास पर डकैती डाली है। हमने सवा दो लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी। 5 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए प्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ का निवेश कराया। बहुत सारे नौजवान आज उत्तर प्रदेश के विकास में भागीदार बन रहे हैं।
योगी ने कहा कि पहले चरण के रुझान के आधार पर कह सकता हूं कि यूपी की सभी 80 सीटें भाजपा जीत रही है। इस बार भी भाजपा बढ़त बनाए रहेगी। उन्होंने कहा कि 2014 में जब मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तब वो दिन युग परिवर्तन था। मत, मजहब के आधार पर नहीं, सबका साथ, सबका विकास के नारे को आधार बनाकर कार्य करने का संकल्प उस दिन लिया गया था। पांच सालों में केंद्र सरकार ने देश को विकास, आंतरिक और बाहरी सुरक्षा दी है। उन्होंने कहा कि एयर स्ट्राइक ने भारत का दुनिया भर में शौर्य बढ़ाया है। मोदीजी की नीतियों के कारण ही डोकलाम में चीन को वापस हटना पड़ा।
योगी ने कहा कि बसपा ने जन्माष्टमी के आयोजन रोके तो सपा ने कांवड़ यात्रा रोकी। हमारी सरकार आने के बाद कावड़ यात्रा भी निकली और डीजे, शंख भी बजे। इस बार कुम्भ में गंगा का जल निर्मल था, जबकि सपा-बसपा के शासनकाल में ऐसा नहीं था। योगी ने कहा कि जब तक किसानों का गन्ना खत्म नहीं होता, तब तक सूबे की चीनी मिले चलेंगी। इसके साथ ही किसानों को इसी सत्र में तुरंत पेमेंट होगा।
डॉक्टर मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर मुसलमानों का पहला अधिकार है। भाईयों-बहनों आप बताइये जब पहला अधिकार मुसलमानों का है तो बाकी देश की जनता कहाँ जायेगी। हम विकास में किसी के साथ भेदभाव नहीं करते। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद तुष्टिकरण की नीति का परिणाम है। अगर देश की जनता ने कांग्रेस और सहयोगी दलों को समझने का प्रयास किया होता तो देश में नक्सलवाद नहीं आता।

Comments (0)

आगरा के भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की आकस्मिक मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, परिजनों से मिलने घर पहुँचे

Posted on 10 April 2019 by admin

लखनऊ 10 अप्रैल 2019, आगरा उत्तरी से भाजपा के विधायक श्री जगन प्रसाद गर्ग की आकस्मिक मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि जगन प्रसाद गर्ग भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। 5 बार विधायक रहे हैं और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से जुड़े थे। आज अचानक हुई उनकी आकस्मिक मौत पूरी पार्टी और विचारधारा की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने मृतक की आत्मा की शांति की कामना की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्यस्त चुनावी दौरे के बीच सूचना मिलने पर श्री गर्ग के आगरा स्थित आवास पर पहुँचे और परिजनों से मुलाकात की।

Comments (0)

गांधी और अम्बेडकर के बाद मोदी हैं दलितों के सबसे बडे सेवक - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 10 April 2019 by admin

मोदी के साथ खडा होने पर आगे बढ़ेगा दलित समाज

चंदौली में विशाल जनसभा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने विशाल जनसमूह को दिलवाया जीत का संकल्प

चंदौली/लखनऊ 10 अप्रैल 2019, मैं पूरे दावे के साथ कह रहा हूं कि दुनिया में एक नेता ऐसा है जो सिर्फ गरीबों और दलितों के बारे में ही सोचता है। वह नेता दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले देश के हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं जो गांधी और अम्बेडकर के बाद दलितों के सबसे बड़े चिंतक हैं। उन्होंने प्रयागराज में कुंभ के दौरान सफाईकर्मियों के पैर अपने हाथों से धोकर बता दिया कि व दलितों का बेहद सम्मान करते हैं। यह बात आज चंदौली के सकलडीहा में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने की। उन्होंने विशाल जनसमूह के सामने दावा किया कि दलितों का सम्मान करने नरेन्द्र मोदी के साथ खडा होने पर दलित समाज आगे बढ़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने आज इस मौके पर चंदौली की जनता और कार्यकर्ताओं को जीत का संकल्प दिलवाया। उन्होंने विशेष तौर पर कार्यकर्ताओं से हर दलित बस्ती में नरेन्द्र मोदी का संदेश पहुंचाने को कहा।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे ने कहा कि वह जब भी मोदी जी से अकेले में मिलते हैं तब मोदी जी का पहला सवाल यही होता है कि पांडे जी गरीबों की भलाई का एजेंडा कितना आगे बढा। दिन रात मोदी जी के मन में गरीबो की भलाई की चिंता रहती है। जब मोरार जी देसाई की सरकार गिर रही थी उस समय हमारी विचारधारा के लोगों ने बाबू जगजीवनराम को प्रधानमंत्री बनाना चाह रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं होने दिया। नेता हर पांच साल में परीक्षा देता है वहीं अफसर एक बार ही एग्जाम दे कर पास होता है और 60 साल तक पास होता है। आप लोगो के एमपी और नरेन्द्र मोदी के सिपाही के रूप में आपके सामने हूं।

Comments (0)

मोदी सरकार की 5 साल की उपलब्धियां कांग्रेस के 55 साल पर भारी - डा. दिनेश शर्मा

Posted on 09 April 2019 by admin

लखनऊ 09 अप्रैल 2019, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने केन्द्र की मोदी सरकार के काम काज व उपलब्धियों को कांग्रेस के 55 साल पर भारी बताया है। उन्होंने दो टूक कहा कि जो काम 5 साल में मोदी जी ने किया है कांग्रेस उतना काम 55 साल में भी नहीं कर पाई। प्रधानमंत्री ने देश के लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए पुख्ता व्यवस्था की है। कैराना में विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में दो धाराए है एक जो राष्ट्रवाद की ओर जाती है, दूसरी ओर वह धारा है जिसमें लोग जाति और सम्प्रदाय के आधार पर वोट की राजनीति करते हैं। विरोधियों को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि देश में ऐसे लोग भी हैं जो भारत में रहने के बाद भी कश्मीर में दूसरे वजीरे आजम की बात करते हैं। यही लोग धारा 370 हटने पर काश्मीर के पाकिस्तान में चले जाने की धमकी भी देते हैं। ऐसे अराजक बयान देने वाले लोग जो देश को बांटना चाहते हैं वे दूसरी धारा के लोग हैं। हम उस धारा के लोग है जो देश को बनाना चाहते हैं, इसीलिए देश के प्रधानमंत्री ने अपना जीवन देश को संवारने में लगाया है। इसके पूर्व प्रधानमंत्री ने 15 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया था। पिछली बार जनता ने श्री मोदी जी द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में किए गए कार्य के आधार पर वोट दिया था। पांच साल में प्रधानमंत्री मोदी ने जितना काम किया है कांग्रेस 55 साल में भी उतना काम नहीं कर पाई। मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के लिए समर्थन मूल्य बढ़ाने के साथ ही आपदा के समय राहत की व्यवस्था की है। यूपी में किसानों के 1 लाख तक के कर्ज की अदायगी भी सरकार ने की है। 12
उन्होंने कहा कि एक समय वह था जब किसान को यूरिया के लिए लाइन लगानी पडती थी पर आज बिना लाइन के ही नीम कोटेड यूरिया मिल जाता है। आज केन्द्र सरकार के काम के चलते समय का बदलाव ऐसा है कि घर बैठे बिजली का कनेक्शन व गैस का सिलेन्डर मिल जाता है। प्रधानमंत्री की मंशा है कि हर व्यक्ति के सिर पर छत हो, हर घर में गैस, बिजली का कनेक्शन हो तथा हर घर में शौचालय हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने व्यक्ति की छोटी-छेाटी जरूरतों को पूरा करने की व्यवस्था की है। चैधरी चरण सिंह को समाज में विशिष्ट स्थान रखने वाला नेता बताते हुए उन्होंने रालोद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का इशारों इशारों में कहा कि रैली में जिस प्रकार से वे पीछे की सीट पर पिछलग्गू बनकर बैठे दिखाई दिए हैं उससे चैधरी साहब के सम्मान को ठेस लगी है। अजीत सिंह ने अपनी दलबदलू स्वार्थपूर्ण राजनीति से अपने सम्मान को खोते हुए चैधरी साहब की गरिमा को भी चोट पहुचाई है।
उन्होंने केन्द्र में फिर मोदी सरकार के लिए जी जान से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा ऐसा करके हम देश निर्माण के यज्ञ में अपनी आहूति देंगे। चुनाव में समय कम रह गया है इसलिए चैकीदार बनकर विपक्ष की साजिशों को सफल होने नहीं देना हैं। डा शर्मा ने कहा कि भाजपा हिन्दू-मुसलमान की बात नहीं करती है पर एक पूर्व मुख्यमंत्री ने अभी हाल में अल्पसंख्यक सम्प्रदाय विशेष से अपने पक्ष में वोट की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि हम ऐसा नहीं कह सकते हैं पर यदि लोगों में क्रिया होती है तथा उस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करता है तो फिर देाष नहीं देना चाहिए। डा शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बात का भरोसा है कि भाजपा प्रत्याशी को सभी सम्प्रदायों का वोट मिलेगा और पार्टी सबकी भलाई के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब स्व. हुकुम सिंह जी ने 343 ऐसे लोगों की सूची दी थी जो मुजफ्फरनगर व कैराना से पलायन कर गए थे। अब योगी जी की सरकार है जो लोग बाहर गए थे वे अब लौट कर यहां वापस आए हैं क्योंकि हम कानून की सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम जाति धर्म में नहीं बांटते हैं, लेकिन कोई अगर अपराध करेगा, अत्याचार अथवा अपराधी गिरोह चलाएगा तो योगी जी की सरकार बख्शने वाली नहीं हैं। यह हमने करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में यहां से कोई पलायन नहीं होगा तथा कोई भी अपराधी सिर नहीं उठाने पाएगा। वर्तमान सरकार बिगडी हुई कानून व्यवस्था को पटरी पर ले आई है।
डा. शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि गन्ना किसान को पूरा भुगतान मिले तथा सरकार ने 62 हजार करोड़ का भुगतान करा भी दिया है। शेष धनराशि का भुगतान चुनाव समाप्त होते ही कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि गन्ना किसान को न केवल उचित मूल्य मिले बल्कि उसका समय से भुगतान भी हो। गन्ना मूल्य के बकाया के लिए सपा-बसपा सरकार को जिम्मेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने उनके समय का भुगतान भी कराया है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चैधरी वीरेंद्र सिंह, मृगांका सिंह, विधायक तेजपाल निर्वाण, प्रदेश महामंत्री विजय पाठक, प्रत्याशी प्रदीप चैधरी उपस्थित थे। बाद में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा बागपत लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह के रोड शो में शामिल हुए।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in