गांधी और अम्बेडकर के बाद मोदी हैं दलितों के सबसे बडे सेवक - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 10 April 2019 by admin

मोदी के साथ खडा होने पर आगे बढ़ेगा दलित समाज

चंदौली में विशाल जनसभा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने विशाल जनसमूह को दिलवाया जीत का संकल्प

चंदौली/लखनऊ 10 अप्रैल 2019, मैं पूरे दावे के साथ कह रहा हूं कि दुनिया में एक नेता ऐसा है जो सिर्फ गरीबों और दलितों के बारे में ही सोचता है। वह नेता दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले देश के हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं जो गांधी और अम्बेडकर के बाद दलितों के सबसे बड़े चिंतक हैं। उन्होंने प्रयागराज में कुंभ के दौरान सफाईकर्मियों के पैर अपने हाथों से धोकर बता दिया कि व दलितों का बेहद सम्मान करते हैं। यह बात आज चंदौली के सकलडीहा में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने की। उन्होंने विशाल जनसमूह के सामने दावा किया कि दलितों का सम्मान करने नरेन्द्र मोदी के साथ खडा होने पर दलित समाज आगे बढ़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने आज इस मौके पर चंदौली की जनता और कार्यकर्ताओं को जीत का संकल्प दिलवाया। उन्होंने विशेष तौर पर कार्यकर्ताओं से हर दलित बस्ती में नरेन्द्र मोदी का संदेश पहुंचाने को कहा।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे ने कहा कि वह जब भी मोदी जी से अकेले में मिलते हैं तब मोदी जी का पहला सवाल यही होता है कि पांडे जी गरीबों की भलाई का एजेंडा कितना आगे बढा। दिन रात मोदी जी के मन में गरीबो की भलाई की चिंता रहती है। जब मोरार जी देसाई की सरकार गिर रही थी उस समय हमारी विचारधारा के लोगों ने बाबू जगजीवनराम को प्रधानमंत्री बनाना चाह रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं होने दिया। नेता हर पांच साल में परीक्षा देता है वहीं अफसर एक बार ही एग्जाम दे कर पास होता है और 60 साल तक पास होता है। आप लोगो के एमपी और नरेन्द्र मोदी के सिपाही के रूप में आपके सामने हूं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in