Archive | लखनऊ.

सत्यदेव पचैरी ने एमएसएमई व वस्त्रोद्योग के अनुभागों का किया औचक निरीक्षण

Posted on 03 July 2018 by admin

लखनऊ: 03 जुलाई, 2018 पत्रावलियों का निस्तारण तीन दिन में सुनिश्चित करने के निर्देश
प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री श्री सत्यदेव पचैरी ने आज लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) स्थित लघु उद्योग के चारो अनुभागों सहित हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अनुभाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पत्रावलियों का निस्तारण तीन दिन में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पत्रावलियों को किसी भी स्तर पर लम्बित न रखा जाय। उन्होंने कहा कि अनुभाग के सभी अधिकारी/कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित हों और सरकार की मंशा के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें।50
श्री पचैरी आज अपराह्न 03ः00 बजे अनुभागों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने अनुभागों में फाइल मूवमेंट रजिस्टर में पत्रों का अंकन विलम्ब से किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की है और कहा कि अनुभाग में प्राप्त होने वाले पत्रों का अंकन रजिस्टर में प्रतिदिन किया जाय। उन्होंने डायरी रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रजिस्टर में जुलाई माह के किसी भी पत्र का अंकन न होने पर व्यवस्था को तत्काल दुरूस्त करने के कड़े निर्देश दिए।
लघु उद्योग मंत्री ने अनुभागों में पत्रावलियों का संचरण ई-आफिस के माध्यम से आन-लाइन किये जाने की व्यवस्था को भी देखा। पत्रों की आन-लाइन फीडिंग में धीमी गति मिलने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ई-आफिस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्राथमिकता में है। इसलिए इसमंे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। निरीक्षण के दौरान लघु उद्योग अनुभाग-4 में पत्रों के अंकन, ई-पत्रावली की बेहतर प्रगति एवं फाइलों का संचरण समय से किये जाने पर अनुभाग अधिकारी श्री कपिल देव भारती की सराहना की। उन्होंने कहा कि अन्य अनुभागों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अनुभाग में पान की पीक देखकर श्री पचैरी ने सख्त हिदायत दी कि पान-मसाला खाकर आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।
इस मौके पर सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम श्री भुवनेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Comments (0)

सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग के निर्देशों के दायरे में ही अपराधियों के खिलाफ हो रही है कार्रवाईयां - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 03 July 2018 by admin

लखनऊ 03 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उप्र पुलिस खंूखार अपराधियों, माफियाओं और संगठित अपराधियों के सफाये के लिए शानदार काम कर रही है। बीते डेढ़ सालों के दौरान उप्र पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन्स और मानवाधिकार आयोग के निर्देशों के दायरें में रहते हुए ही आत्मरक्षा और आम लोगों की हिफाजत के लिए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाईयां की हंै और इस दौरान हुई मुठभेड़ांे में अपराधियों के मारे जाने से जनता में खुशी है। इन मुठभेड़ांे के दौरान यूपी पुलिस के 4 बहादुर पुलिसकर्मी भी शहीद हुए हंै और 390 पुलिसकर्मी घायल हुए है। इन ताबड़तोड़ कार्रवाईयों से पुलिस का मनोबल बढ़ा हुआ है। ऐसे में इन अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण देने वाले कुछ संगठनों की नींद उड़ी हुई है और ये संगठन राजनीति की आड़ में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाकर अपराधियों और माफियाओं के मददगार बन रहे हैं, प्रदेश सरकर ऐसे तत्वों के दबाव में नहीं आने वाली है, और आगे भी जो अपराधी पुलिस व निर्दोष लोगों पर गोलियां चलायेंगे उन्हें पुलिस की गोलियों का सामना करना पड़ेगा।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जब प्रदेश की कमान संभाली थी तब प्रदेश में जंगल राज जैसे हालात थे। जवाहर बाग कांड और कुण्डा काण्ड समेत तमाम घटनाओं में बहादुर पुलिस अफसर मारे जाते रहे पर सपा सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की। इसी का नतीजा था कि पुलिस का मनोबल टूट चुका था और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ था। ऐसे में मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट ऐलान किया कि पुलिस और आम लोगों पर गोलियां चलाने वाले बदमाशों के साथ कोई रियायत नहीं की जायेगी और पुलिस भी ऐसे अपराधियों की गोली का जबाव गोली से ही देगी।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने पिछले डेढ़ सालों के दौरान हुई हर मुठभेड में सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन किया है। जिन मुठभेड़ो में अपराधी मारे गये हंै उन सभी मुठभेड़ांे में कुल 59 मुकदमे दर्ज किये गये। इनमें से 24 मुकदमों में पुलिस की भूमिका सही पाते हुए अंतिम रिपोर्ट लग चुकी हैं, जबकि बाकी मामलों की विवेचना अभी जारी है। इन 24 अंतिम रिर्पोटों में से 19 को अदालत ने भी स्वीकार करते हुए पुलिस की भूमिका सही पाई है जबकि बाकी 5 मामलों में अभी अदालती प्रक्रिया चल रही है। वहीं न्यायिक जांच के उपरांत भी 59 मामलों में से 27 मामलों में पुलिस की भूमिका को सही पाते हुए पुलिस को क्लीन चिट दी जा चुकी है जबकि बाकी मामलों की जांच जारी है।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि पिछले डेढ़ सालों के दौरान प्रदेश में 7 हजार अपराधी गिरफ्तार किये गये, वहीं 8 हजार से ज्यादा अपराधियों ने आत्मसमर्पण किया। इन गिरफ्तारियों और आत्मसमर्पण की तुलना में एनकाउन्टर में अपराधियों के मारे जाने की संख्या काफी कम है। जाहिर है कि ऐसे में पुलिस की कोशिश हमेशा से अपराधियों को गिरफ्तार करने की ही रही है पर कुछ घटनाओं में अपराधियों की तरफ से गोली बारी करने की हालत में पुलिस को भी आत्मरक्षार्थ गोलियां चलानी पड़ी है। खास बात यह भी है कि पुलिस कार्रवाई में बड़े पैमाने पर असलहों और असलहा फैक्टरियों की भी बरामदगी हुई है, ऐसे में स्पष्ट है कि मुठभेड़ों के दौरान जो आरोपी गिरफ्तार हुए है या मारे गये है वे खूंखार आपराधी ही हैं और इन कार्रवाईयों से कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार आया है।

Comments (0)

मुख्यमंत्री जी का संकल्प 2018 में बाहरी शौच से मुक्त होगा प्रदेश- भूपेन्द्र चौधरी

Posted on 03 July 2018 by admin

लखनऊ 03 जुलाई 2018,भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के समाधान का अनवरत क्रम जारी
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में जनसहयोग केन्द्र पर प्रत्येक मंगलवार को जनसमस्याओं के निराकरण के अनवरत क्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र चौधरी उपस्थित रहें इसके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश त्रिवेदी व प्रदेश मंत्री संजय राय जनसहयोग के कार्य में जुटे।
पंचायती राज, लोक निर्माण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र चौधरी ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान राजस्व से जुड़े विषय अधिक थे, जिनमें कई विषय कोर्ट में लम्बित थे। तलाक पीड़ित महिलाएं भी आई जिनके पति 3-3, 4-4 तलाक दे चुके है। तीन तलाक को सामाजिक बुराई बताते हुए कहा कि सभी को पीड़ित पक्ष के साथ खड़ा होना चाहिए। सम्बन्धित अधिकारियों को फोन द्वारा समस्या समाधान के लिए निर्देशित किया गया। श्री चौधरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा मुख्यमंत्री जी का संकल्प है कि 30 सितम्बर 2018 तक उत्तर प्रदेश को ओडीएफ घोषित कर दिया जाएगा। 11
श्री चौधरी ने जन सहयोग केन्द्र पर मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्देश के अनुसार देश को 2019 तक खुले में शौच से मुक्त करना है। इसी सन्दर्भ में मुख्यमंत्री जी का संकल्प है कि 30 सितम्बर 2018 तक पूरे उत्तर प्रदेश को बाहरी शौच से मुक्त किया जाए। इस अभियान में 8 जिले, 61 ब्लाक व 30 हजार गांव खुले में शौच से मुक्त हो चुके है। मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार व अपेक्षानुसार पूरा विभाग इस सामाजिक बुराई को दूर करने के लिए प्रयासरत है। सफाई व स्वच्छता का विषय पर हमारी सरकार आने के बाद कार्य प्रारम्भ हुआ है। पूरी सरकारी मशीनरी एवं पार्टी स्वच्छता अभियान के साथ जुडे़ है। केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की दोनों की ही प्राथमिकताओं में शुचिता है।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 02 July 2018 by admin

लखनऊ 02 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 03 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे, वहां शिवपुर व अजगरा विधानसभाओं में विभिन्न सड़कों का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 02 बजे से 03.30 बजे तक सर्किट हाउस वाराणसी में रहेंगे। सायंकाल 4 बजे वाराणसी में जिला बैठक में रहेंगे।

Comments (0)

नगर निकायों के ओडीएफ घोषित न होने पर अफसरों को दंडित करेगें-योगी आदित्यनाथ

Posted on 02 July 2018 by admin

सुरेंद्र अग्निहोत्री लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जुलाई से प्रदेश में 50 माइक्रॉन से ज्यादा के पॉलीथीन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है साथ ही 30 सितंबर तक सभी नगर निकायों के ओडीएफ घोषित न होने पर अफसरों को दंडित करने की चेतावनी दी है। योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में स्थानीय निकाय निदेशालय के नवनिर्मित मुख्यालय का लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अगर हम अच्छा काम करने वाले अफसरों को सम्मानित करते हैं तो काम न करने वाले अफसरों को दंडित भी करेंगे। प्रदेश की साफ-सफाई के मामले में रैंकिंग इसी नगरीय निकाय पर निर्भर करती है। हाल ये है कि अगर मैं बताकर किसी शहर में जाता हूं तो वहां पहले से सफाई हो जाती है लेकिन बिना बताए जाता हूं तो लगता है कि यहां महीनों से सफाई नहीं हुई है। सभी को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उत्तर प्रदेश का वोटर बहुत समझदार है। बोलता कम है पर समय पर जवाब जरूर देता है औऱ यह हर स्तर पर लागू होता है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना व मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को पुरस्कृत भी किया।झांसी मंडल के नगर पालिका परिषद, समथर के अध्यक्ष को मंच पर बुलाकर पुरस्कार दिया गया।

इस मौके पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर वार्ड में एक स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति हो। जिससे कि दो अक्टूबर तक प्रदेश को ओडीएफ घोषित किया जा सके। इसके लिए तीन महीने तक विशेष अभियान चलाकर काम किया जाएगा। ये दुख की बात है कि अभी 652 में से 57 निकायों को ही ओडीएफ घोषित किया गया है। ऐसे में जरूरी है कि आप सभी अपना मूल्यांकन करें।

Comments (0)

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह के द्वितीय चरण का किया शुभारम्भ

Posted on 02 July 2018 by admin

लखनऊः 02 जुलाई, 2018
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में श्रम्ध्।म्ै बीमारी पर नियंत्रण की लड़ाई हमें हर हाल में जीतनी है
‘‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह’’ अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही प्रकाश में आने पर सम्बंधित ब्डव्ध्ब्डै के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई
-श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह12
देश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि श्रम्ध्।म्ै की लड़ाई लगभग 3 से 4 दशक पुरानी है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से हमें यह प्रेरणा मिली है कि श्रम्ध्।म्ै की लड़ाई हमें हर हाल में जीतनी है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह’’ का आयोजन किया जा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि कोई भी कार्यक्रम तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ उसे पूरा करने का प्रयास न किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर यदि कोई लापरवाही प्रकाश में आती है तो सम्बंधित ब्डव्ध्ब्डै के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। 13
स्वास्थ्य मंत्री आज लोकबन्धु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में ‘‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह’’ के द्वितीय चरण के शुभारम्भ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने चिकित्सकों को अपना प्रतिरूप बनाकर भेजा है। चिकित्सकों को ही यह सौभाग्य मिला है कि वह रोगग्रस्त व्यक्ति का उपचार कर उसे स्वस्थ शरीर प्रदान कर सकता है। ऐसी स्थिति में चिकित्सकों का दायित्व है कि वह किसी भी मरीज को कोई असुविधा न होने दें और उनकी हर संभव मदद का प्रयास करें। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पूर्व में 2 अप्रैल से 16 अप्रैल के मध्य विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया गया था। जिसके माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग 34 लाख बच्चों का टीकाकरण किया गया और घर-घर जाकर 27 लाख 81 हजार परिवारों को श्रम्ध्।म्ै बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि इसका सीधा प्रभाव ठत्क् मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या पर पड़ा। विगत वर्ष ठत्क् मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने वाले मरीजों का प्रतिशत जहाँ 58.8 था, वह इस वर्ष जून 18 तक 17.3 प्रतिशत रह गया है।
श्री सिंह ने कहा कि श्रम्ध्।म्ै पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु चलाया जा रहा अभियान पोलियो मुक्त भारत अभियान की तुलना में काफी व्यापकता लिए हुए है क्योंकि इस अभियान के अंतर्गत बच्चों के टीकाकरण के साथ-साथ आम जन को इस बीमारी से बचाव एवं उपचार से सम्बंधित समस्त पहलुओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 9 अन्य विभागों का सहयोग लिया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल की तर्ज पर लोकबन्धु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय को विकसित करने का प्रयास किया जायेगा।
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु राज्य सरकार द्वारा 2 अप्रैल से 16 अप्रैल के मध्य दस्तक अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य श्रम्ध्।म्ै पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ लोगों को इस बीमारी की रोकथाम हेतु पर्याप्त जानकारी उपलब्ध कराना था। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के माध्यम से कई बड़ी बीमारियों को रोका गया है। सरकार का प्रयास है कि टीकाकरण के माध्यम से श्रम्ध्।म्ै पर प्रभावी नियंत्रण प्राप्त किया जाए। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह का शुभारम्भ किया जा रहा है।
इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने श्रम्ध्।म्ै बीमारी से दिव्यांग हुए 4 बच्चों कुमारी उरुज फातिमा, बुसरा फातिमा, प्रियंका चैरसिया और अंकुर को व्हील चेयर वितरित की। साथ ही ‘‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह’’ के तहत उन्होंने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हरी झंडी दिखाकर स्म्क् वैन रवाना की। इसके उपरान्त उनके द्वारा वृक्षारोपण सप्ताह के अंतर्गत अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इसके अतिरिक्त श्रम्ध्।म्ै पर प्रभावी नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग के 2 अधिकारियों को बैटरी चालित एंटी लार्वा स्प्रे पम्प प्रदान किया।
इस अवसर पर सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती वी. हेकाली झिमोमी, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पद्माकर सिंह, निदेशक संचारी श्रीमती मिथिलेश चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेन्द्र अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, लोकबन्धु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय डॉ. एसके. चैहान सहित अन्य चिकित्सकगण उपस्थित थे।

Comments (0)

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल

Posted on 02 July 2018 by admin

लखनऊ 02 जुलाई 2018 । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के बहुउददे्शीय हाल में आज मण्डल कार्मिक अधिकारी सनत जैन ने 98 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृृत्त होने के अवसर पर भाव भीनी विदाई देते हुए समापक भुगतान के रूप में समापक राशि का प्रपत्र, मेडल एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किये तथा रेलवे के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं अतुलनीय योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों के दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर मण्डल वित्त प्रबन्धक तौकीर अहमद व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

Comments (0)

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 के अवसर पर सहारनपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया

Posted on 02 July 2018 by admin

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2018 के अवसर पर जनपद सहारनपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि 21 जून, 2018 को जनपद में सम्पन्न हुए अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में 01 लाख 63 हजार लोगों ने प्रतिभाग किया। जनपद को यह कीर्तिमान ॅवतसक त्मबवतके व िप्दकपं द्वारा प्रदान किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि जनपद सहारनपुर में ‘योगा विथ सेल्फी’ कार्यक्रम में 15 हजार लोगों ने प्रतिभाग किया तथा इसमें भी जनपद ने एक विश्व कीर्तिमान बनाया। इसके अलावा ‘साइन फाॅर योगा’ कार्यक्रम में 11 हजार लोग शामिल हुए, जिसमें लोगों ने एक बड़े पोस्टर पर अपने-अपने हस्ताक्षर किए। इसमें भी जनपद ने विश्व कीर्तिमान बनाया। उन्होंने बताया कि ये सभी विश्व कीर्तिमान गिनीज़ बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड में भी दर्ज कराए गए हैं, जिनके शीघ्र प्राप्त होने की आशा है।

Comments (0)

सियासत खत्म होने की चिंता में विपक्ष कर रहा षड्यंत्र - डाॅ. महेंद्र नाथ पांडेय

Posted on 02 July 2018 by admin

लखनऊ 02 जुलाई 2018,हम बिना भेदभाव के योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे है - योगी आदित्यनाथ

- नरेंद्र मोदी ला रहे गरीबों, दलितों, अतिपिछड़ों, वंचितों के जीवन स्तर में बदलाव, दिला रहे उनका हक

- जांत-पात में बांटकर वोट लेने की विपक्ष की साजिश नाकाम, पचीसों साल रहेगी भाजपा व सहयोगियों की सरकार

- राजनीति खत्म होने की चिंता में विपक्षी रच रहे मोदी सरकार के विरुद्ध षडयंत्र, कांग्रेस आत्महत्या करने पर उतारू

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस देश के गरीबों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों को उनका अधिकार दिला रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों से पूरी दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है। इससे विपक्षी दल चिंतित हैं कि उनकी जात-पांत, ऊंच-नीच में बांटकर और जनता को गुमराह कर वोट लेने की साजिश नाकाम होगी और 25 वर्षों तक भाजपा व उसके सहयोगियों की सरकार रहेगी। इसी चिंता में विपक्षी दल मोदी सरकार के विरुद्ध षड्यंत्र रच रहे हैं और सत्ता पर कब्जा करने के लिए कांग्रेस आत्महत्या करने पर उतारू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हमने समाज को बांटा नहीं बल्कि बिना भेदभाव के योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योगी जी ने कहा कि प्रदेश में शौचालय से लेकर बिजली कनेक्शन तक बिना भेदभाव के दिए जा रहे हैं। जिन लोगों को 50 साल तक देश की सत्ता को संचालित करने का मौका मिला, प्रदेश में विकास क्यों नहीं कर पाये ?
डाॅ. पांडेय यहां सोमवार को अपना दल के संस्थापक डाॅ. सोने लाल पटेल की जयंती पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित जन स्वाभिमान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी श्री आदित्य नाथ के साथ उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर, सौभाग्य योजना के तहत निःशुल्क बिजली कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सबको आवास और स्वच्छता योजना के तहत हर घर में शौचालय जैसी योजनाएं शुरू कर गरीब, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े, वंचित, महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने का कार्य कर रहे हैं। जब प्रदेश में भाजपा व उसके सहयोगियों की सरकार नहीं थी तो केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता तक पहुंचने से रोका गया। अब जब अनुकूल सरकार आई है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक साल में 8 लाख 85 हजार आवास बनवा दिए, जबकि पिछली सरकार पूरे कार्यकाल में केवल 68 हजार आवास बनवाई थी।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि विपक्ष को चिंता इस बात की है कि 68 वर्ष की आयु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन भी आराम नहीं कर रहे हैं। विराट कोहली को फिटनेस चैलेंज दे रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अहर्निश कार्य कर रहे हैं। ऐसे में विपक्ष की राजनीति खत्म हो जाएगी, विपक्ष के नेताओं की पीढ़ियां खत्म हो जाएंगी, लेकिन सत्ता पर दोबारा कब्जा करने का उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा। इसलिए विपक्ष मोदी जी की सरकार के विरुद्ध षड्यंत्र कर रहा है। विपक्ष की साजिश को नाकाम करते हुए भाजपा और उसके सहयोगियों को दलितों व वंचितों को उनका हक दिलाने का कार्य और मजबूती से करना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हमने रामराज को शासन के रूप में इसलिए माना क्योंकि रामराज के दौर में किसी के साथ भेदभाव नहीं होता था, आज गुजरात के मुसलमान खुद कह रहे हैं कि अगर वे सबसे अधिक कहीं सुरक्षित हैं तो वे गुजरात में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि जिन्होंने 50 साल तक राज किया वे गरीबों के लिए कोई ठोस कार्य क्यों नहीं कर पाए। उन्होंने यूपी की पूर्व सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने यूपी पर भी राज किया, वे भी क्यों कुछ नहीं कर पाए। सीएम योगी ने कहा कि अभी तक लोगों ने सिर्फ दलितों और पिछड़ों का शोषण किया है। इस सरकार में बिना भेदभाव के शासन की योजनाएं गरीबों तक पहुंचाई जा रही है, जो अभी तक पहुंच नहीं पाई थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में सामाजिक न्याय की लड़ाई को लड़ा जिसमें समाज के हर वंचित तबके को मुख्यधारा से जोड़कर उनके जीवन स्तर को उठाना ही सोनेलाल पटेल जी का सपना था। उन्होंने कहा कि आंबेडकर जी ने भी सपना देखा था कि देश में जाति और भेदभाव के नाम पर समाज में कोई बंटवारा ना हो। योगी ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि पिछले 4 सालों में केंद्र की सबसे ज्यादा विकास की योजनाएं चलीं। प्रदेश में भी कई योजनाएं शुरू की गईं। उन्होंने कहा हमने समाज को बांटा नहीं बल्कि बिना भेदभाव के योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है. शौचालय से लेकर बिजली कनेक्शन तक बिना भेदभाव के दिए जा रहे हैं।
इस अवसर पर केंद्र व राज्य सरकार में भाजपा के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया व केंद्रीय खाद्य मंत्री राम विलास पासवान एवं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री व अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल ने भी सम्बोधित किया।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 01 July 2018 by admin

लखनऊ 01 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय 2 जुलाई को दोपहर 12 बजे केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पिता एवं अपना दल के संस्थापक स्व. डा. सोने लाल पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में इंन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में उपस्थित रहेगें।
डा. पाण्डेय 1 बजे लखनऊ से गाजीपुर के लिए प्रस्थान करेगें। डा. पाण्डेय गाजीपुर जिले के मलिकपुर गांव में पूर्व केन्द्रीय मंत्री मा. कलराज मिश्र जी के अग्रज स्व. प. सूर्यनाथ मिश्र के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in