Archive | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पदमश्री और पदमभूषण सम्मान से सम्मानित लोकप्रिय कवि व गीतकार गोपाल दास ‘‘नीरज’’ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Posted on 19 July 2018 by admin

लखनऊ 19 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पदमश्री और पदमभूषण सम्मान से सम्मानित लोकप्रिय कवि व गीतकार गोपाल दास ‘‘नीरज’’ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डा0 पाण्डेय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नीरज जी के निधन से देश के साहित्य क्षेत्र के साथ-साथ आमजन भी शोकाकुल है। उन्होंने साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया जो कभी नहीं भुलाया जा सकता। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कवि एवं गीतकार गोपाल दास नीरज जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नीरज जी का प्रयाण साहित्य जगत की अपूर्णीय क्षति है।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय मुख्यालय दिल्ली पर कीर्तिशेष रामप्यारे पाण्डेय जी की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

Posted on 19 July 2018 by admin

लखनऊ 19 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय मुख्यालय दिल्ली पर कीर्तिशेष रामप्यारे पाण्डेय जी की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी ने श्री पाण्डेय के महाप्रयाण पर उन्हें पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। संघ के प्रचारक व भाजपा के संगठन मंत्री के रूप में विशिष्ठ कार्यकुशलता से कार्यकर्ता निर्माण करने वाले दिवंगत रामप्यारे पाण्डेय जी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भाजपा केन्द्रीय कार्यालय में श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Comments (0)

11-12 अगस्त को मेरठ में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 18 July 2018 by admin

011लखनऊ 18 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 11 व 12 अगस्त 2018 को मेरठ में होगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 12 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अमित शाह जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यह निर्णय आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों व मंत्रीमण्डल के सदस्यों की बैठक में लिया गया।
बैठक में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी, डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, प्रदेश उपाध्यक्ष ज.ेपी.एस राठौर, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, अशोक कटारिया, सलिल विश्नोई, सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय संगठन मंत्री सहित केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा व साध्वी निरंजन ज्योति, राज्य सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, श्रीकान्त शर्मा, सतीश महाना, एसपी सिंह बघेल, ब्रजेश पाठक, सिद्धार्थ नाथ सिंह, सुरेश राणा, अनुपमा जायसवाल, दारा सिंह चैहान, डा. महेन्द्र सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, भूपेन्द्र सिंह चैधरी, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह मस्त, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित हुए ।
बैठक के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक रूप से वार्ता करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि आज की बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों व पार्टी द्वारा चलाये जाने वाले कार्यक्रमों के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई साथ में पिछले दिनों पार्टी द्वारा किये गए विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर सभी 6 क्षेत्रों मेें बूथ स्तर तक संगठनात्मक योजनाओं एवं कार्यक्रमों को नीचे तक पहुंचाने का काम और भी अधिक प्रभावी ढग से करना है। किसान, गरीब, नौजवान सहित समाज के हर वर्ग के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पहुॅचाने और जनता की अपेक्षाओं को संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का काम भी और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का निर्णय लिया गया ।
डा. पाण्डेय ने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव 2019 के रोडमैप की प्लानिंग पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बैठक में उत्साह एवं संतोष व्यक्त किया गया कि प्रधानमंत्री जी की संतकबीर नगर के मगहर में रैली, आजमगढ़ रैली तथा वाराणसी व मीरजापुर के प्रभावशाली कार्यक्रम पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश में जनत में नई ऊर्जा भरने में पार्टी सफल रही हैं। डा. पाण्डेय ने किसानों की चर्चा करते हुए कहा कि किसान आजादी के बाद से ही अपने हक के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन उन्हें उनका हक देने का साहस किसी ने नहीं दिखाया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने किसानों के हक में साहसिक फैसला लेते हुए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि की और 2022 त

Comments (0)

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में कोरियन ग्रुप ‘‘योंग आंग’’ द्वारा ‘‘साउथ कोरियन यूथ फेस्टिवल’’ का आयोजन

Posted on 18 July 2018 by admin

dsc_7313 प्रेस विज्ञप्ति 18-07-2018
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में कोरियन ग्रुप ‘‘योंग आंग’’ द्वारा ‘‘साउथ कोरियन यूथ फेस्टिवल’’ का आयोजन आज दिनांक 18.07.2018 को विश्वविद्यालय के भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम का संयोजन योंग आंग समूह की समन्वयक जूह्याॅन किम द्वारा किया गया। विवि के इतिहास विभाग के प्रो. एस विक्टर बाबू ने कार्यक्रम का संयोजन किया।
इस फेस्टिवल में साउथ कोरिया के 10 विश्वविद्यालयों के कुल 25 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों के द्वारा कोरियन ‘के-पाॅप’ डांस, ‘फैन’ डांस, ‘सैमुलनोली’ पारम्परिक संगीत, ‘ताइक्वांडो’ का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने नेल आर्ट, माक्स पेंटिंग, पारम्परिक खेल, परिधान, जलपान आदि का भी स्टाॅल लगाया, जिसके माध्यम से उन्होंने कोरियन संस्कृति और सभ्यता को विवि के विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया।
इस फेस्टिवल में शामिल हुए बी0बी0ए0यू0 के विद्यार्थियों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें साउथ कोरिया की संस्कृति को इतने करीब से समझ कर बहुत अच्छा लगा। एनिमल साइंस डिपार्टमेंट के शशांक ने बताया कि उन्हें साउथ कोरिया की चाय का स्वाद बेहद पसंद आया। जूलाॅजी डिपार्टमेंट की दीक्षा ने बताया कि वह लगभग हर स्टाॅल पर गयी और उन्हें साउथ कोरिया के परिधान बेहद पसंद आये।
‘‘योंग आंग’’ समूह की समन्वयक जूह्याॅन किम ने बताया कि इस फेस्टिवल का आयोजन इसलिए किया गया है ताकि वह कोरियन संस्कृति को विश्वस्तर पर पहुुंचा सकें और बाकि देशों की संस्कृति को भी समझ सकें। उन्होेंने कहा कि इस तरह के आयोजनो से वह न सिर्फ अपनी संस्कृति को दूसरे देशों तक पहुंचा रही बल्कि लोगों का उनकी संस्कृति के बारे में विचार भी जान रहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय मेें यह कार्यक्रम कर उन्हें बहुत प्रसन्नता हुयी और विश्वविद्यालय का अच्छा सहयोग उन्हें प्राप्त हुआ।

Comments (0)

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के समाधान का अनवरत क्रम जारी

Posted on 17 July 2018 by admin

02लखनऊ 17 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रत्येक मंगलवार को जनसमस्याओं के समाधान के अनवरत क्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, डा. महेन्द्र सिंह व प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने जनता की समस्याओं का निस्तारण किया। प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी व प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भी जनसमस्याओं के समाधान में सहयोग किया।
डा. महेन्द्र सिंह जी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी की अपेक्षा के अनुरूप जनसहयोग केन्द्र में जनता की समस्याओं का समाधान हो रहा है। जनसहयोग केन्द्र पर आई समस्याओं में से 85 फीसदी समस्याएं को तत्काल निस्तारित किया गया अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागों व अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
डा. महेन्द्र सिंह ने कहा कि बुन्देलखण्ड में 43 करोड़ की लागत से मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएगी। केन्द्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से प्रारम्भ होने वाली यूनिट के तहत पांच जिलों में कलेक्शन सेन्टर भी खोले जाएंगे। झांसी, जालौन, चित्रकूट, बांदा तथा हमीरपुर में दूध कलेक्शन सेन्टर खुलने से किसानों का दूध का सही दाम मिलेगा, जिससे वह पशुपालन को अपनी आय का श्रोत बनाकर समृद्ध और सम्पन्न होगें।

Comments (0)

जिला पंचायतें विकास कार्यों में तेजी लाएं -मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह चैधरी

Posted on 17 July 2018 by admin

5सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ: दिनांक: 17 जुलाई, 2018 निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आय नहीं प्राप्त करने वाले 06 जनपदों के अपर
मुख्य अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश
प्रदेश के पंचायतीराज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भूपेन्द्र सिंह
चैधरी ने कहा कि जिला पंचायतों में बोर्ड की बैठक निर्धारित समय में कराई जाए।
सभी जिला पंचायतों के अपर मुख्य अधिकारी निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आय की
वसूली करंे, इसमंे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला
पंचायत के द्वारा कराए जाने वाले कार्यों को मानक एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से
कराये जाए। जिला पंचायतें विकास कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य
के सापेक्ष कार्य कराना सुनिश्चित करें। सभी अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत
बैठक में जिला पंचायत द्वारा कराए जाने वाले कार्यों की अद्यतन प्रगति के साथ
ही प्रतिभाग कराना सुनिश्चित किया करें।
यह निर्देश श्री भूपेन्द्र सिंह चैधरी ने आज यहां पंचायतीराज निदेशालय अलीगंज,
लखनऊ में जिला पंचायत के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए। उन्होंने
कहा कि जिला पंचायतें योजना बनाकर कार्यों को कराएं तथा जिला पंचायतों की आय
में वृद्धि करें। उन्होंने कहा कि जिला पंचायतों को आदर्श जिला पंचायत बनाना
है, जिसको ध्यान में रखते हुए कार्य किये जाए। बैठक में दिए गए निर्देशों का
पालन शत-प्रतिशत किया जाए।
पंचायतीराज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भूपेन्द्र सिंह चैधरी ने जिला
पंचायतों की आय की समीक्षा करते हुए पाया कि69 जिला पंचायतें निर्धारित लक्ष्य
के सापेक्ष लगभग शत-प्रतिशत आय प्राप्त की है, 06 जिला पंचायतों ने 33.80 से
67.48 प्रतिशत के मध्य लक्ष्य प्राप्त किया है। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के
सापेक्ष आय नहीं प्राप्त करने वाले जनपद बांदा, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी,
संतकबीर नगर, बुलन्दशहर तथा बिजनौर के अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से
स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिये है। उन्होंने यह भी कहा कि निजी स्रोतों से
आय के सापेक्ष अधिष्ठान आदि पर ही व्यय किया जाए। श्री चैधरी ने राज्य वित्त
आयोग अंतर्गत प्राप्त धनराशि के उपभोग की समीक्षा में हमीरपुर व सोनभद्र शून्य
पाए जाने पर इन दोनों जिलों के अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से स्पष्टीकरण
मांगने के निर्देश दिए है।
पंचायतीराज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री चैधरी ने तेरहवां वित्त आयोग
की धनराशि क उपभोग, प्रिया साफ्ट, आडिट आपत्तियों के निस्तारण, कांजी हाउस,
आई.जी.आर.एस. एवं मा0 मुख्यमंत्री संदर्भ, मा0 उच्च न्यायालय में लम्बित वादों
में शपथ-पत्र दाखिल किए जाने, विधान सभा एवं विधान परिषद की विभिन्न समितियों
के प्रकरणों सहित अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
श्री चैधरी ने कहा कि आई.जी.आर.एस. एवं मा0 मुख्यमंत्री संदर्भों/प्रकरणों का
प्राथमिकता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय में ही निस्तारित कराए जाए।
आडिट आपत्तियों का निस्तारण सभी जिला पंचायत निर्धारित समय में ही कराए जाए।
समस्त जिला पंचायतें प्रिया साफ्ट पर फीडिंग का कार्य अवश्य करना सुनिश्चित
करें। उन्होंने समीक्षा के दौरान उप निदेशक जिला पंचायत को निर्देश दिया कि
जनपदों से कार्यों की प्रगति का संकलन का कार्य निर्धारित अवधि में किया जाए,
इसमें किसी प्रकार की शिथिलिता नहीं बरती जाए।
अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज श्री आर0के0 तिवारी ने कहा कि आज की इस बैठक में
मा0 मंत्री जी द्वारा जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका पालन अवश्य किया जाए।
बैठक में लगभग सभी जनपदों के अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत व अन्य संबंधित
अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज श्री आर0के0
तिवारी ने पंचायतीराज निदेशालय में नाजिर कार्यालय, उपनिदेशक जिला पंचायत
कार्यालय सहित अन्य कार्यालय कक्षों में जाकर पत्रावलियों के रख-रखाव व
साफ-सफाई सहित अन्य कार्यों की जानकारी करते हुए उन्होंने पत्रावलियों को सही
ढंग से रखे जाने व साफ-सफाई सही ढंग से किए जाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि पंचायतीराज निदेशालय परिसर में भी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान
दिया जाए।
निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव पंचायतीराज श्री जे0बी0 सिंह, निदेशक पंचायती
राज श्री आकाश दीप, उप निदेशक पंचायत श्रीमती प्रवीणा चैधरी, श्री गिरीश
चन्द्र रजक सहित अन्य विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Comments (0)

अभूतपूर्व व ऐतिहासिक होगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की शाहजहांपुर में किसान कल्याण रैली- डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 17 July 2018 by admin

लखनऊ 17 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष डा. महेन्द्रनाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान कल्याण रैली की तैयारियों की शाहजहांपुर में गहन समीक्षा की और रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि 21 जुलाई को शाहजहांुपर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की किसान कल्याण रैली को लेकर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनता में अपार उत्साह है। किसान कल्याण रैली की तैयारियों के लेकर किसान, नौजवान सहित पूरा क्षेत्र जोश से लवरेज है। मोदी जी की रैली की तैयारियों और उत्साह को देखकर पूरे विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि रैली अभूतपूर्व होगी और 21 जुलाई को उमडने वाला जनसैलाब विपक्ष के मोदी जी के विरोध के मंसूबों को धराशाई कर देगा। खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक बृद्धि के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के बीच होंगे।
डा. पाण्डेय ने कहा कि पूर्व की सरकारें किसानों की मांग और विशेष समितियों की सिफारिशों के बाबजूद फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढाने में विफल रही। किसान मांग करते रहे इसके लिए उनका प्रदर्शन चलता रहा, लेकिन न तो राज्य सरकारों और न ही दिल्ली की सत्ता में बैठे लोंगो ने किसानों की बात नही सुनी। मोदी सरकार ने 14 खरीफ फसलों की एमएसपी में ढेड गुना वृद्धि करके किसानों की खुशहाली के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। मोदी जी ने कृषि बाजारो को ई-नाम से समेकित किया हैं, ताकि किसान अपने मोबाइल फोन पर कीमतों की जानकारी लेकर उत्पादन बेचने में समर्थन हो सके।
डा. पाण्डेय ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ग्रामीण हाटों के अपग्रेडेशन करने की दिशा में निरन्तर बढती मोदी सरकार के फैसले किसान की समृद्धि से गांव ,गरीब, की समृद्धि के सपने को साकार कर रहे है। शाहजहांपुर में 21 जुलाई को मोदी जी किसानों के बीच होगें। रैली को लेकर किसानों में गजब का उत्साह है इसके साथ ही पूरा क्षेत्र मोदी जी के रंग में रंग कर रैली को अभूतपूर्व बनाने के लिए जुटा हुआ हैं।

Comments (0)

उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल की महत्वपूर्ण नीतिगत बैठक कल दिनांक 18 जुलाई, 2018 को प्रातः 10बजे से

Posted on 17 July 2018 by admin

लखनऊ 17 जुलाई।
उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल की महत्वपूर्ण नीतिगत बैठक कल दिनांक 18 जुलाई,
2018 को प्रातः 10बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उ0प्र0 कांग्रेस
सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आहूत
की गयी है। बैठक में सेवादल के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला-शहर मुख्य
संगठक, महिला संगठक भाग लेंगे। बैठक का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
श्री राजबब्बर जी सांसद करेंगे तथा मुख्य वक्ता के रूप में अ0भा0
कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक श्री लालजी देसाई जी होंगे। इस मौके पर
प्रदेश प्रभारी श्री अमरजीत सिंह जी, श्री राजनरायन यादव, श्री सुनील
श्रीवास्तव, श्री प्रताप नरायन मिश्रा मौजूद रहेंगे।
यह जानकारीे देते हुए सेवादल के प्रान्तीय संगठन मंत्री एवं मीडिया
प्रभारी राजेश सिंह ‘काली’ ने बताया कि बैठक की शुरूआत प्रदेश कांग्रेस
अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर वन्देमातरम गान से
किया जायेगा।

Comments (0)

सर्वोच्च न्यायालय ने चार सप्ताह के भीतर दिशा निर्देश जारी करने हेतु कहा है।

Posted on 17 July 2018 by admin

लखनऊ 17 जुलाई।
आज सर्वोच्च न्यायालय ने गोरक्षा के नाम पर भीड़ द्वारा हो रही हिंसा
के मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारेां को इसके
लिए कानून बनाने की आवश्यकता है। सर्वोच्च न्यायालय ने चार सप्ताह के
भीतर दिशा निर्देश जारी करने हेतु कहा है।
आज ही ह्यूमन राइट्स एडवोकेसी ग्रुप एमनेस्टी इंटरनेशनल ने एक रिपोर्ट
जारी की है जिसमें भारतवर्ष के अंदर उत्तर प्रदेश को हेटिंग क्राइम में
नम्बर वन बताया हैं उत्तर प्रदेश में हेटिंग क्राइम के साथ रेप क्राइम भी
चरम सीमा पर है। रेप के मामले में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है।
सरकार इस मामले में आंख पर पट्टी बांधकर बैठी हुई है। आये दिन गोरक्षा
के नाम पर सैंकड़ों लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं। इसके अलावा वीभत्स
बलात्कार की घटनाएं, अपहरण व हत्या, साम्प्रदायिक हिंसा की अनेक घटनाएं
लगातार हो रही हैं लेकिन सरकार इन्हें गंभीरता से नहीं ले रही है। आज जिस
प्रकार से स्वामी अग्निवेश को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चे ने
पिटाई की व सांसद शशि थरूर जी के कार्यालय पर हमला बोला है वह निन्दनीय व
लोकतन्त्र विरोधी है। ये हरकतें दर्शा रही हैं कि किस तरह गुण्डे-मवाली
पार्टी की शह पाकर अवांछनीय हरकतें कर रहे हैं। कांग्रेस इनकी कड़े
शब्दों में निन्दा करती है।
ऐसा लगता है कि सरकार भारतीय संस्कृति भूल गयी है। वचन की मर्यादा की
रक्षार्थ सत्ता को त्यागकर वन गमन कर जाने का नाम भारतीय संस्कृति है।
भारतीय संस्कृति उन्माद नहीं उदारता का नाम है। भारतीय संस्कृति अतिवाद
नहीं अहिंसा का नाम है। भारतीय संस्कृति सत्ता भोग नहीं त्याग का नाम है।
भारतीय संस्कृति दूसरों का तिरस्कार नहीं स्वीकार्यता का नाम है। भारत
सरकार को चाहिए कि इस भारतीय संस्कृति की रक्षा करे और जो धर्म, जाति का
नफरत अतिवादियों द्वारा फैलायी जा रही है उसको रोके, नहीं तो कानून
व्यवस्था उ0प्र0 की पूर्णतया समाप्त हो जायेगी और प्रदेश में जंगलराज
कायम हो जायेगा।

Comments (0)

जनहित के मुद्दों पर लापरवाह और संवेदनाहीन अफसरों की छुट्टी करेगी योगी सरकार -शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 17 July 2018 by admin

लखनऊ 17 जुलाई 2018, अधिकारियों से कप प्लेट उठवाने वालों की सरकार गई, ईमानदारी और सम्मान से काम करें अफसर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही साथ पूरी उत्तर प्रदेश सरकार दिन रात जनता की सेवा में जुटी हुई है। खुद मुख्यमंत्री जनहित से जुड़े मुद्दों और कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश की तस्वीर बदलने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में जो अफसर और कर्मचारी जनता के प्रति संवेदनशील नहीं पाए जाएगें उनके खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाही करेगी। कुछ दिनों पूर्व दो जिलाधिकारियों का निलम्बन और कल हुआ पुलिस अधीक्षकों को संस्पेशन इसी बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री लापरवाह अफसरों को कतई बख्शने वाले नहीं हंै। मुख्यमंत्री जी ने कल जनपद सम्भल के पुलिस अधीक्षक राधे मोहन भारद्वाज तथा प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को कार्यो में शिथिलता के आरोप में निलम्बित किया। शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि नाकारा अफसरों के खिलाफ हुई इस कार्रवाही से ऐसे नौकरशाहों में हडकंप मच गया है जो अभी भी जनहित के मुद्दांे को लेकर गम्भीर और संवेदनशील नहीं है।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि सपा और बसपा की सरकारों ने नौकरशाही के साथ हमेशा दोयम दर्जे का व्यवहार किया। जाति और सम्प्रदाय के नाम पर अधिकारियों के साथ भेदभाव हुआ। इन दोनों सरकारों ने नौकरशाही का भरपूर राजनीतिकरण किया गया। इस बात की तस्दीक तो पूर्वमुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने अपने उस बयान से भी की थी कि उनकी सरकार में अफसरों से कप-प्लेट उठवाई जाती थी। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब स्वस्थ वातावरण में अफसरों को सम्मानपूर्वक काम करने की आजादी दी है। तब ऐसे में अफसरों का भी दायित्व बनता है कि वे सरकार की जनहित की योजनाओं को न सिर्फ जरूरतमंदो तक पहुंचाए बल्कि कानून व्यवस्था बेहतर करने और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने में सरकार का सहयोग करें।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार बनने के तुुरन्त बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश का कायाकल्प करने का संकल्प उठाया था। इसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश जहां आज विकास की राह पर काफी आगे बढ़ चुका है तो वहीं कानून व्यवस्था की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर हो गई है। मुख्यमंत्री जी ने नौकरशाही का राजीतिकरण खत्म करने का भी बीड़ा उठाया और हर अधिकारी को ईमानदारी से काम करने की छूट दी गई। इस दौरान भ्रष्ट और नाकारा अफसरों के खिलाफ बडे़ पैमाने पर पहली बार कार्रवाईयां भी की र्गइं। पर अफसोस है कि सरकार की तरफ से ईमानदारी से काम करने की पूरी छूट दिये जाने के बावजूद कुछ अफसरों ने अपनी कार्यशैली नहीं बदली और इसी का नतीजा है कि मुख्यमंत्री जी को दो जिलाधिकारियों और दो पुलिस अधीक्षकों को निलम्बित कर कड़ा संदेश देना पड़ा है। ये कार्रवाई इस बात का संदेश है कि लापरवाह और संवेदनहीन अफसर सरकार के निशाने पर है

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in