Categorized | लखनऊ.

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में कोरियन ग्रुप ‘‘योंग आंग’’ द्वारा ‘‘साउथ कोरियन यूथ फेस्टिवल’’ का आयोजन

Posted on 18 July 2018 by admin

dsc_7313 प्रेस विज्ञप्ति 18-07-2018
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में कोरियन ग्रुप ‘‘योंग आंग’’ द्वारा ‘‘साउथ कोरियन यूथ फेस्टिवल’’ का आयोजन आज दिनांक 18.07.2018 को विश्वविद्यालय के भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम का संयोजन योंग आंग समूह की समन्वयक जूह्याॅन किम द्वारा किया गया। विवि के इतिहास विभाग के प्रो. एस विक्टर बाबू ने कार्यक्रम का संयोजन किया।
इस फेस्टिवल में साउथ कोरिया के 10 विश्वविद्यालयों के कुल 25 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों के द्वारा कोरियन ‘के-पाॅप’ डांस, ‘फैन’ डांस, ‘सैमुलनोली’ पारम्परिक संगीत, ‘ताइक्वांडो’ का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने नेल आर्ट, माक्स पेंटिंग, पारम्परिक खेल, परिधान, जलपान आदि का भी स्टाॅल लगाया, जिसके माध्यम से उन्होंने कोरियन संस्कृति और सभ्यता को विवि के विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया।
इस फेस्टिवल में शामिल हुए बी0बी0ए0यू0 के विद्यार्थियों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें साउथ कोरिया की संस्कृति को इतने करीब से समझ कर बहुत अच्छा लगा। एनिमल साइंस डिपार्टमेंट के शशांक ने बताया कि उन्हें साउथ कोरिया की चाय का स्वाद बेहद पसंद आया। जूलाॅजी डिपार्टमेंट की दीक्षा ने बताया कि वह लगभग हर स्टाॅल पर गयी और उन्हें साउथ कोरिया के परिधान बेहद पसंद आये।
‘‘योंग आंग’’ समूह की समन्वयक जूह्याॅन किम ने बताया कि इस फेस्टिवल का आयोजन इसलिए किया गया है ताकि वह कोरियन संस्कृति को विश्वस्तर पर पहुुंचा सकें और बाकि देशों की संस्कृति को भी समझ सकें। उन्होेंने कहा कि इस तरह के आयोजनो से वह न सिर्फ अपनी संस्कृति को दूसरे देशों तक पहुंचा रही बल्कि लोगों का उनकी संस्कृति के बारे में विचार भी जान रहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय मेें यह कार्यक्रम कर उन्हें बहुत प्रसन्नता हुयी और विश्वविद्यालय का अच्छा सहयोग उन्हें प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in