Categorized | लखनऊ.

अभूतपूर्व व ऐतिहासिक होगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की शाहजहांपुर में किसान कल्याण रैली- डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 17 July 2018 by admin

लखनऊ 17 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष डा. महेन्द्रनाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान कल्याण रैली की तैयारियों की शाहजहांपुर में गहन समीक्षा की और रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि 21 जुलाई को शाहजहांुपर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की किसान कल्याण रैली को लेकर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनता में अपार उत्साह है। किसान कल्याण रैली की तैयारियों के लेकर किसान, नौजवान सहित पूरा क्षेत्र जोश से लवरेज है। मोदी जी की रैली की तैयारियों और उत्साह को देखकर पूरे विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि रैली अभूतपूर्व होगी और 21 जुलाई को उमडने वाला जनसैलाब विपक्ष के मोदी जी के विरोध के मंसूबों को धराशाई कर देगा। खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक बृद्धि के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के बीच होंगे।
डा. पाण्डेय ने कहा कि पूर्व की सरकारें किसानों की मांग और विशेष समितियों की सिफारिशों के बाबजूद फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढाने में विफल रही। किसान मांग करते रहे इसके लिए उनका प्रदर्शन चलता रहा, लेकिन न तो राज्य सरकारों और न ही दिल्ली की सत्ता में बैठे लोंगो ने किसानों की बात नही सुनी। मोदी सरकार ने 14 खरीफ फसलों की एमएसपी में ढेड गुना वृद्धि करके किसानों की खुशहाली के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। मोदी जी ने कृषि बाजारो को ई-नाम से समेकित किया हैं, ताकि किसान अपने मोबाइल फोन पर कीमतों की जानकारी लेकर उत्पादन बेचने में समर्थन हो सके।
डा. पाण्डेय ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ग्रामीण हाटों के अपग्रेडेशन करने की दिशा में निरन्तर बढती मोदी सरकार के फैसले किसान की समृद्धि से गांव ,गरीब, की समृद्धि के सपने को साकार कर रहे है। शाहजहांपुर में 21 जुलाई को मोदी जी किसानों के बीच होगें। रैली को लेकर किसानों में गजब का उत्साह है इसके साथ ही पूरा क्षेत्र मोदी जी के रंग में रंग कर रैली को अभूतपूर्व बनाने के लिए जुटा हुआ हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in