Archive | लखनऊ.

सहकारी संस्थाए भ्रष्टाचार की बड़ा केन्द्र बन गई थी

Posted on 31 July 2018 by admin

लखनऊ 31 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी के उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण व विकास सहकारी संघ लिमिटेड (लैकफैड) का सभापति निर्वाचित होने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश कार्यालय पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सहकारिता चुनाव के प्रभारी विद्या सागर सोनकर ने कहा कि पूर्व की सपा-बसपा की सरकारों में प्रदेश की सहकारी संस्थाए भ्रष्टाचार की बड़ा केन्द्र बन गई थी। सपा-बसपा से जुड़े दबंगों ने सहकारी संस्थाओं पर जबरदस्ती कब्जा कर उन्हें जनधन की लूट का जरिया बना लिया था। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने सहकारी संस्थाओं के चुनावों को पारदर्शिता पूर्वक कराने का मार्ग प्रशस्त किया और पहली बार सहकारिता का चुनाव प्रदेश में सहकारिता चुनाव आयोग द्वारा कराया गया। श्री सोनकर ने लैकफैड का सभापति निर्वाचित होने पर श्री तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश की सहकारी संस्थाए भी अब मोदी-योगी सरकारों द्वारा चलाये जा रहे विकास के ऐजेण्डे को और आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभायेगी।
उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण व विकास सरकारी संघ लिमिटेड (लैकफैड) के नवनिर्वाचित सभापति वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि लैकफैड के कार्यो में पारदर्शिता व गुणवत्तापकर काम उनकी प्राथमिकता होंगे। उन्होंने कहा पूर्ववर्ती सपा-बसपा की सरकारों में लैकफैड जैसी संस्था पर काबिज लोगों ने इसका उपयोग सिर्फ धनउगाही व हेरा-फेरी कर अपनी व अपनों की जेब भरने के लिए किया। लेकिन मेरा प्रयास होगा कि संस्था के कार्यो में गुणात्मक सुधार लाते हुए प्रदेश संगठन के विश्वास के अनुरूप पूरे प्रदेश में इसकी एक नई पहचान बना सकूं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया कि उन्हें लैकफैड जैसी महत्वपूर्ण संस्था को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें सभापति बनाकर उन पर विश्वास व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सह प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, लखनऊ जिलाध्यक्ष राम निवास यादव, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments (0)

बसपा सुप्रीमों बंग्लादेशी घुसपैठियों को बचाना चाहती है-डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 31 July 2018 by admin

लखनऊ 31 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि असम के राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर मुद्दे पर बसपा सुप्रीमों सुश्री मायावती के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जब असम में अवैध बंग्लादेशियों की घुसपैठ का मुद्दा जनआंदोलन बना था तब सुश्री मायावती का राजनीति में अता-पता भी नहीं था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ कदम से कदम मिलाते हुए बसपा सुप्रीमों ने बंग्लादेशी घुसपैठियों को बचाना चाहती है। उन्होंने कहा अवैध घुसपैठियों के मुद्दे पर असम के सैकड़ो नौजवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। कांग्रेस के पास असम के समझौतें को लागू करने की हिम्मत नहीं थी, लेकिन भाजपा की सरकार ने हिम्मत दिखाई और यह काम कर दिखाया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें वोट बैंक की लालच में सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों की भी अनदेखी करती थी लेकिन भाजपा सरकार ने मा0 न्यायालय की मंशा के अनुरूप बिना किसी तुष्टीकरण के राजनीत के उचित कदम उठाया है। असम की जनता की भावनाओं के अनुरूप और देश की सीमाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही असम सरकार व केन्द्र सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि न्यायालय की अवहेलना करने का बसपा प्रमुख का पुराना इतिहास रहा है। अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में स्मारकों और मूर्तियों का निर्माण न्यायालय की रोक के बावजूद जारी रखा। इसीलिए बसपा प्रमुख आज भी संवैधानिक संस्थाओं द्वारा दिए जाने वाले दिशा निर्देशों के खिलाफ खड़ी होने से गुरेज नहीं कर रही है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि उ0प्र0 में दलितों, पिछड़ों के बीच बीजेपी का सम्पर्क संवाद लगातार बढ़ रहा है, जिससे सुश्री मायावती भयभीत है। मोदी-योगी की सरकार द्वारा दलितों, पिछड़ो व गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से बीजेपी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। इसीलिए पिछले लोकसभा के चुनावों में शून्य पर रही बसपा के खीसकते जनाधार को बचाने के लिए सुश्री मायावती राष्ट्रहित की भी अनदेखी करने से नहीं चूक रही।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बसपा सुप्रीमों द्वारा उ0प्र0 के अल्पसंख्यकों को बंग्लादेशी घुसपैठियों के साथ जोड़ने के प्रयास को राष्ट्र विरोधी सोच का परिचायक बताते हुए कहा कि देश में रहने वाले अल्पसंख्यक का देश भक्ति का अपना इतिहास रहा है। बंग्लादेशी घुसपैठियों के साथ उनका नाम जोड़कर सुश्री मायावती देश के राष्ट्र भक्त लोगों का अपमान कर रही है।

Comments (0)

बाढ़ राहत और बचाव के लिए सरकार तैयार - मनीष शुक्ला

Posted on 31 July 2018 by admin

लखनऊ 31 जुलाई 2018, उत्तर प्रदेश में बाढ़ की विभीषिका हर वर्ष आती रहती है। पूर्ववर्ती सरकारें काम के नाम पर केवल टालमटोल करके सरकारी धन का बंदरबांट करती रही हैं। लेकिन आज प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से न केवल विभाग बाढ़ आने से पूर्व ही प्रोएक्टिव है बल्कि अपनी तैयारियों को भी मूर्त रूप दे दिया गया है। उक्त उदगार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए व्यक्त किए।
श्री शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री बाढ़ राहत को लेकर गम्भीर है, राहत सम्बंधि तीन-तीन बैठकों में मुख्यमंत्री स्वयं उपस्थित रहे है और पारदर्शिता रखने के लिए राहत सामग्री का वितरण जनप्रतिनिधियों के हाथों से करवाने का आदेश दिया है। सरकार द्वारा बाढ़ से निपटने के लिए जनपदों को 380 करोड़ रुपये की धनराशि निर्गत की जा चुकी है। पिछली बाढ़ में जिन मानकों के आधार पर सहायता उपलब्ध करवाई गई थी उसी पर इस बार भी काम होगा।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए जनपदों में कंट्रोल रूम का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है। बाढ़ राहत केंद्र स्थापित करने के साथ साथ बाढ़ चैकियों को भी सक्रिय किया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी सक्रिय हैं। नदी कटान को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएंगी।
चिकित्सा की स्थिति को दुरुस्त करने के लिए आज स्वयं स्वास्थ्य मंत्री ने बाढ़ प्रभावित जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की है। चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में दवाओें, एण्टी स्नेक वेनम की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करें और पर्याप्त संख्या में डाक्टरों की तैनाती करे। पर्याप्त मात्रा में केरोसिन, एलपीजी सिलिंडर, खाद्यान्न उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। सिंचाई विभाग को जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने व कीटनाशकों के छिड़काव के भी निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सिंचाई विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, नगर विकास/शहरी नियोजन विभाग, पंचायतीराज विभाग और मौसम विज्ञान विभाग/रिमोट सेसिंग सहित तमाम जिम्मेदार विभागों की तैयारियों का जायजा स्वयं मुख्यमंत्री कार्यालय प्रतिदिन ले रहा है।
श्री शुक्ल ने कहा कि भाजपा सरकार के आने से गांव-गरीब और किसान की बेहतरी के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। 14 महीनों की सरकार में जितने जनहितकारी कार्य हुए उसके एक हिस्से के बराबर भी काम पिछले 14 वर्षों में नहीं हुए हैं।

Comments (0)

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को 15 अगस्त तक पूरा किया जाय-ग्राम्य विकास आयुक्त

Posted on 30 July 2018 by admin

अपात्र को आवास स्वीकृति होने की दशा में किश्त की धनराशि की वसूली दोषी अधिकारियों से की जायेगी-एनपी सिंह

लखनऊ 30 जुलाई, 2018। उत्तर प्रदेश के आयुक्त ग्राम्य विकास श्री नागेन्द्र प्रसाद सिंह प्रदेश के समस्त जनपदों के परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देश दिये हैं कि गत् वर्ष के अधूरे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को आगामी 15 अगस्त तक हर हाल में पूरा कर लिया जाय इसके साथ ही चालू वित्तीय वर्ष के चिन्हित पात्र लाभार्थियों के खाते में स्वीकृत धनराशि की प्रथम किश्त 03 अगस्त 2018 तक अनियार्व रूप से स्थानान्तरित कर दिया जाय।
ग्राम्य विकास आयुक्त सोमवार को यहां वीडियो कांफ्र्रेसिंग के माध्यम से समस्त जनपदों के परियोजना निदेशकों से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा कर रहे थे। उन्हांने कहा कि जिन जनपदों में आवास के लक्ष्य ज्यादा हैं उन जनपदों में आवासों को पूरा करने की कार्य योजना तैयार कर ली जाय और उसके अनुसार समयबद्ध ढंग से कार्यवाही की जाय।
श्री एमपी सिंह ने लाभार्थियों को 90 से 95 दिन का मनरेगा से रोजगार उपलब्ध कराने तथा शौचालय बनवाने के निर्देश दिये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को आवास निर्माण के साथ ही मनरेगा से मस्टररोल जारी करते हुए 90 से 95 दिन का रोजगार लाभार्थी परिवार को उपलब्ध कराने की भी हिदायत दी। इसके साथ ही उन्होंने सभी परियोजना निदेशकों को निर्देश दिया कि यदि कहीं प्रथम किश्त प्राप्त होने के बाद यह पता चेले कि लाभार्थी अपात्र है तो उससे धनराशि की वसूली करने के साथ ही दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जाय। उन्हांने कहा कि परियोजना निदेशक के वार्षिक मूल्यांकन में अधूरे आवासों को समय से पूरा कराना तथा पात्रों को आवास आवंटित करने को भी आधार बनाया जायेगा।
परियोजना निदेशकों द्वारा अनियमितता के बाद की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग में बताया गया कि जौनपुर, सीतापुर, इलाहाबाद, हरदोई, बस्ती, मिर्जापुर, गोण्डा, सोनभद्र, लखनऊ एवं बहराइच आदि जनपदों में 125 प्रकरणों में 95 एफआईआर ग्राम प्रधानों के विरूद्ध 95 जी के तहत की गयी। अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध 24 एफआईआर, 11 निलम्बन, 33 विभागीय कार्यवाही की गयी तथा 03 को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए 49 अधिकारियों/कर्मचरियों को चेतावनी निर्गत की गयी है।
ग्राम्य विकास आयुक्त ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग में अधिकारियों स्पष्ट कहा कि यदि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी धनराशि के दुरूपयोग में लिप्त पाया जाता है तो उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने सभी परियोजना निदेशकों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस वर्ष आवासों के स्वीकृति के प्रक्रिया में यदि किसी अपात्र को आवास स्वीकृत हो जाता है तो इसके लिए परियोजना निदेशक तथा खण्ड विकास अधिकारियों के साथ ही फील्ड स्तर कर्मियों से भी समानुपातिक रूप से स्वीकृत किश्त की धनराशि वसूल की जायेगी।

Comments (0)

नौजवान ही परिवर्तन की ऊर्जा से ओतप्रोत होते हैं

Posted on 30 July 2018 by admin

30-07-a समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज विभिन्न विश्वविद्यालयों के युवा-छात्र नेताओं ने भेंट की। श्री अखिलेश यादव ने वार्ताक्रम में कहा कि नौजवान ही परिवर्तन की ऊर्जा से ओतप्रोत होते हैं। व्यवस्था को बदलने के लिए आजादी से आज तक जितने आंदोलन हुए हैं उनमें युवाओं की ही अग्रणी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि युवा अधिकार और न्याय की आवाज उठाते हैं तो उन पर दमनचक्र चालू हो जाना भाजपा की अपनी खुद की तय की हुई रीति-नीति है। यह संविधान और लोकतंत्र की दिशा नहीं हो सकती है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में नौजवान सर्वाधिक निराश और हताशा का शिकार हैं। अपने वादे के अनुसार भाजपा नौजवानों को रोजगार तो दे नहीं पाई उल्टे उन्हें धरना-प्रदर्शन, सत्याग्रह या कालाझंडा दिखाने मात्र से गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। नौजवानों के सपनों को तोड़ा जा रहा है। वे आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। हक मांगने पर मेधावी छात्र-छात्राओं को भी विश्वविद्यालयों में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। उनके शिक्षा पाने के अधिकार पर निर्मम चोट की जा रही है। युवाओं के बीच असंतोष का पनपना ठीक नहीं।
छात्रनेताओं ने बताया कि इलाहाबाद और लखनऊ विश्वविद्यालयों में तो बर्बरता की इंतिहा हो गई है। अभी पिछले सप्ताह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी इलाहाबाद क्या गये, छात्राओं की जान पर बन आई। सिर्फ काला झंडा दिखाने भर से सुश्री नेहा यादव एवं उनके साथ सुश्री रमा को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, यातना दी और फिर जेल भेज दिया। सुश्री ऋचा सिंह को गिरफ्तार कर नैनी जेल में रखा गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष श्री अविनाश यादव एवं अन्य कई छात्र नेताओं को जेल की यातना दी गई।
लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं अपनी बात रखने वीसी के पास गए तो उन्हें पीटा गया और कई छात्र नेता गिरफ्तार कर लिए गए। छात्रा सुश्री पूजा शुक्ला को अकारण गिरफ्तार कर उस पर गंभीर धाराएं लगाई गई जबकि वह शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रही थी। लखनऊ विश्वविद्यालय ने मुख्यमंत्री जी के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल सभी छात्रों को प्रवेश देने से मना कर दिया है। इन सभी छात्रों का भविष्य अंधेरे में ढकेला जा रहा है। विष्वविद्यालय प्रशासन का यह रवैया तानाशाहीपूर्ण है।
इन दिनों प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी जहां-जहां जाते हैं वहां-वहां नौजवानों और छात्र-छात्राओं की शामत आ जाती है। उनके आते ही छात्र नेताओं की नज़रबंदी शुरू हो जाती है। नौजवानों में स्वाभाविक आक्रोश है कि युवा पीढ़ी के साथ भाजपा लगातार धोखा दे रही है। प्रधानमंत्री जी ने जितने वादे किए थे वे एक भी पूरे नहीं किए। भाजपा नेता इतना भयभीत हैं कि वे विरोध की हल्की सी आवाज भी नहीं बर्दाश्त कर पाते हैं। उनका अहंकार दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है।
इस अवसर पर सर्वश्री उदय प्रताप सिंह, अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, एस.आर.एस. यादव, शशांक यादव, उदयवीर सिंह, संजय लाठर, संतोष यादव ‘सनी‘, अरविन्द कुमार सिंह, डाॅ0 असीम यादव एवं जावेद आब्दी आदि उपस्थित थे।

Comments (0)

परिवारों के प्रति संवेदना जताई

Posted on 30 July 2018 by admin

लखनऊ 30 जुलाई।

आज उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मीडिया सभागार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद मीडिया से मुखातिब होते हुए सबसे पहले मीडिया के साथियों को बारिश होते हुए भी पधारने के लिए धन्यवाद दिया इसके उपरानत उन्होने उन परिवारों के प्रति संवेदना जताई जिन्होने पिछले 72 घंटों में दैवीय आपदा की वजह से जानमाल का नुकसान उठाया। उन्होने कहा कि आश्चर्य की बात है कि एक तरफ 70 लोग उ0प्र0 में भारी बारिस की वजह से जान गंवा चुके हैं परन्तु प्रदेश के मुखिया योगी जी और देश के मुखिया मोदी जी इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर जश्न मना रहे हैं।

उन्होने कहा कि उ0प्र0 में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वालों को यह नहीं दिख रहा कि इलाहाबाद में 2 छात्राओं पर बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाईं गयीं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी की पोल खुल चुकी है उसके उपरान्त गवाही देने के लिए एक बेचारे बूढ़े बीमार के कन्धे का सहारा लेकर अपनी बेगुनाही साबित करना चाहते हैं। मोदी जी नौजवानों के जख्म के ऊपर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं। आज आंगनबाड़ी की कार्यकत्री और महिला शिक्षामित्रों को सुहागन होने पर भी सिर मुंड़वाना पड़ रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री असंवेदनशील हो गये हैं। लेकिन जब सवाल किया जाता है तो ये लेाग झांसा देकर बरगलाने का कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री ने किसी नाट्य कलाकार की तरह तेज आवाज मंे बात करके विभिन्न मुद्राओं में अपने एक अच्छे नौटंकीबाज होने का सबूत पेश किया है।

सुशासन की बात करने वाले आज ये नही बता पा रहे हैं कि रफेल सौदे में मोदी जी ने मात्र 15 दिन पुरानी अपने मित्र की कम्पनी को देश की जानी मानी अनुभवी कम्पनी एचएएल को एवं देश की जनता को ठेंगा दिखाकर जिस कम्पनी को साइकिल बनाने का अनुभव नहीं था उसे हवाईजहाज बनाने का ठेका दे दिया। कहीं न कही देश की सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए बहुत बड़ी चोट है।

मोदी जी की उदासीनता इस बात से लगती है कि प्रदेश में रूकना भी पसंद नहीं करते हैं। वो कभी आ रहे हैं और कभी जा रहे हैं जनता की गाढ़ी कमाई का लाखों रूपये घूमने पर खर्च कर रहे हैं। उ0प्र0 की किसी भी शहर का स्मार्ट सिटी पुरस्कार न मिलना उनकी कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।

जो सुविधाएं एवं लाभ अपने उद्योगपति मित्रों को दिये हैं वो फायदा किसान को भी दे सकते हैं लेकिन नहीं दे रहे हैं। बीते कुछ समय में 35 किसान उ0प्र0 में आत्महत्या कर चुके हैं। आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को आईना दिखाने का काम किया। उन्होने कहा कि छात्र, किसान, बेरोजगार, राफेल घोटाला और महिला उत्पीड़न के जो मुद्दे उठाये हैं वो सही मायने में उ0प्र0 की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को दर्शाता है ये जन की बात होती है लेकिन हवाहवाई प्रधानमंत्री जी सिर्फ अपने मन की बात करते हैं।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 30 July 2018 by admin

लखनऊ 30 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय कल दिनांक 31 जुलाई 2018 को नई दिल्ली में रहेंगे।

Comments (0)

मन की बात

Posted on 29 July 2018 by admin

लखनऊ 29 जुलाई 2018, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के जरिए जनता को संबोधित किया। मोदी जी ने मन की बात में कहा कि देश के युवा आज तकनीक का बेहतर इस्तेमाल कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमान्य तिलक के बारे में कहा कि अंग्रेज लोकमान्य तिलक से काफी डरे हुए थे। अक्टूबर 1916 में लोकमान्य तिलक जब अहमदाबाद आए थे तो तकरीबन 40 हजार लोगों ने उनका स्वागत किया था। तिलक के निधन के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल ने उनके स्मारक के लिए विक्टोरिया गार्डन को चुना। अंग्रेज इस निर्णय से सहमत नहीं थे। लेकिन सरदार पटेल ने स्मारक में लोकमान्य बाल गंगा तिलक की प्रतिमा लगवाई और महात्मा गांधी से इसका उद्घाटन कराया। इस प्रतिमा में तिलक एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनकी कुर्सी पर लिखा है कि स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।
मोदी जी ने लोगों से गणेशोत्सव इको फ्रेंडली मनाने का आग्रह किया। मोदी जी ने कहा कि मैंने पिछली बार भी लोगों से इको फ्रैंडली गणेशोत्सव मनाने के लिए कहा था। इस बार भी कर रहा हूं। इससे पहले मन की बात कार्यक्रम में महाकवि गोपाल दास नीरज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पिछले दिनों हमें नीरज जी छोड़ कर चले गए। उनकी कविता में हमें आशा की झलक दिखाई देती थी। मोदी जी ने कहा जो युवा अपने घर को छोड़कर बाहर पढ़ने गए हैं, वे वहां के बारे में जानें, वहां के पर्यटन स्थलों को जानना चाहिए। कॉलेज शुरू कर रहे युवाओं को पीएम मोदी ने शुभकामनाएं दीं।
मोदी जी ने दिल्ली के प्रिंस कुमार, नागपुर की खुशी, गुड़गांव की दिव्यांग बेटी अनुष्का जैसे छात्र-छात्राओं का नाम लिया। उन्होंने कहा कि इन सभी ने दृढ़ संकल्प से कामयाबी हासिल की। मोदी जी ने कहा, कुछ दिनों पहले मेरी नजर एक खबर पर गई जिसमें लिखा था कि दो युवाओं ने किया पीएम मोदी के सपनों को साकार। रायबरेली के दो आईटी प्रोफेशनल ने एक स्मार्ट गांव एप को तैयार किया है। इससे वे किसी भी सूचना को अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं। मोदी जी ने इस एप के बारे में बताया कि गांव के ज्यादातर लोगों ने इसका प्रचार किया। इससे गांव के किसानों को एप से काफी फायदा हुआ। पण्डरपुर यात्रा का वर्णन भी मोदी जी ने मन की बात में किया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात सुनने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता हरद्वार दुबे, भाजपा मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, कमल ज्योति प्रबंध सम्पादक राजकुमार, उपस्थित रहे।

Comments (0)

यदि सपा प्रमुख जनता के कल्याण के लिए काम करते तो उन्हें सत्ता से बेदखल नहीं होना पड़ता।

Posted on 29 July 2018 by admin

लखनऊ 29 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा भाजपा सरकार पर उठाए गए सवाल का करारा जबाब दिया। उन्होंने कहा कि सपा शासन मंे केवल अपराधियों द्वारा अपराध में निवेश किया गया, जिन्होंने यूपी को जंगलराज बना दिया था। सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव को जबाब देते हुए डा0 पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास न नीति है और न ही साफ नियत है। दरकी हुई राजनीतिक जमीन सहेजते और दर-दर गठबंधन को भटकते सैफई के युवराज की सोच विकास विरोधी रही है। यदि सपा प्रमुख जनता के कल्याण के लिए काम करते तो उन्हें सत्ता से बेदखल नहीं होना पड़ता।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि 14 वर्षो तक प्रदेश भय और आतंक के साए में रहा। रंगदारी, वसूली, प्रशासनिक भ्रष्टाचार ने उद्योग और व्यापार को प्रदेश में पनपने ही नहीं दिया ऐसे में निवेश के रास्ते बंद हुए और संसाधनों एवं युवा शक्ति से सम्पन्न यूपी बीमारू राज्य बन गया। यूपी को बीमारू राज्य बनाने वाले अखिलेश यादव तथा उनकी बुआ 22 करोड़ यूपी की जनता के गुनहगार है।
आज जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकलप से यूपी भय मुक्त हुआ है और अब आर्थिक समृद्धि की ऊंची उड़ान भरने को तैयार है। उ0प्र0 में हजारों करोड़ का निवेश हो रहा है, लाल फीताशाही का अंत हुआ है, यूपी के युवाओं के लिए यूपी में ही रोजगार की धरती तैयार हो रही है, ऐसे में अखिलेश यादव द्वारा किया जा रहा विरोध उ0प्र0 की तरक्की और खुशहाली का विरोध है।

Comments (0)

औद्योगिक निवेश की रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेरेमनी है-मोदी

Posted on 29 July 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ 29 जुलाई, 2018,लखनऊ में आयोजित एक समारोह में रूपये 60 हजार करोड़ से अधिक औद्योगिक निवेश की 81 परियोजनाओं का शुभारम्भ करने आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल की तरह आज भी राजनैतिक व्यग्य बाणों को चलाकर 2019 का ऐजंडा सेट करने की कबायद की।प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन की शुरूआत में कहा भगवान शिव जी का प्रिय माह श्रावण शुरू हो गया है , भोले के भक्त कांवर लेकर निकल चुके हैं … आज से लेकर दीपावली तक के प्रकारों का त्योहार रहता है इसके लिए मैं सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।प्रधानमंत्री ने कहा कि एक संवेदनशील सरकार की जिम्मेदारी लोगों को सरल और सुगम रुप से जीने कर दो मुहैया कराना होना चाहिए और इसी क्रम में हम निरंतर 4 साल से लगातार काम कर रहे हैं और आज हम लखनऊ के सभागार में जुटाना भी एक इसी कड़ी का हिस्सा है ।कल भी मुझे लखनऊ शहरों के विकास की समृद्धि के लिए जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास करने का मौका मिला था अब मुझे प्रसन्नता है कि आज उत्तर प्रदेश के कोने-कोने को ट्रांसफार्म करने परिवर्तन लाने के लिए यहां हम सब मिलकर के संकल्प करके आगे बढ़ने के दिशा में प्रबुद्ध है साथियों 5 महीने में यह दूसरी बार जब उद्योग जगत के साथियों के साथ मैं लखनऊ में हूं इससे पहले मैं फरवरी में इन्वेस्टर समिट में आया था और मुझे जानकारी दी गई है कि यूपी में 4 लाख करोड़ निवेश की संभावना जताई गई थी मुझे प्रसन्नता है कि उस संकल्प को जमीन में उतारने के लिए इस कड़ी में आज एक बहुत बड़ा कदम उठाया जा रहा है।5b5da1d7-1fd4-44e5-950f-2e820af72573
मैं लंबे अरसे से मुख्यमंत्री रह कर आया हूं और औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े राज्य से होकर आया हूं मैं जानता हूं कि 60000 करोड़ कम नहीं होता है , आप लोगों ने कितना बड़ा काम किया है आप लोगों ने अकल्पनीय काम किया है ।आप की पूरी टीम बधाई की पात्र हैं …. मैं किसानो को भी बधाई देता हूं कि उन्होने साथ दिया तभी यह बड़ी सफलता मिली है ।प्रधानमंत्री ने कहामुझे खुशी है कि आपने अलग-अलग सेक्टर के लिए अलग-अलग पॉलिसी बनाई , यह पॉलिसी ड्रिवन स्टेट उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी सिद्धि है , कृपा कर के 60 हजार करोड़ को कम मत मानिए , आप ने अद्भुत किया है । लेकिन राज्य के लिए प्रतिबद्धता होती है तो रास्ते भी निकलते है ।

मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री ने सर्वांगीण विकास का ध्यान दिया है । केवल नोएडा से ही काम पूरा नही होगा , पूरे प्रदेश का विकास होना जरूरी है । यह ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी नहीं रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेरेमनी है…. मैं मानता हूं पहले ऐसा उत्तर प्रदेश में मैं नहीं मानता कि पहले ऐसा किसी ने किया होगा… मुझे पता है कि योगी जी के नेतृत्व में सरकार ने निवेशकों से लगातार संबंध बनाए रखें और लगातार माहौल तैयार किया एक समय था जब यूपी में निवेश को चुनौती मानते थे आज वह चुनौती अवसरों के रूप में सामने आई है…. आज का आयोजन यूपी के विकास का प्रतीक है…. जिस स्पीड से आप आगे बढ़ रहे हैं मेरी आत्मा कह रही है कि 1 बिलियन इकॉनॉमी पार करने की आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। पीएम मोदी ने कहा ये श्ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनीश् ना जोकर श्रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेरेमनीश् है, एक समय था जब यूपी में निवेश को लोग चुनौती मानते थे लेकिन अब इसे अवसर मानते है, आज का आयोजन यूपी के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक है, ’यहां पहले की सरकार की उद्योगपतियों के साथ एक फोटो नही होगी क्योंकि सब कुछ पर्दे के पीछे होता था, घर पर जाकर उद्योगपति साष्टांग प्रणाम करते थे, यहां अमर सिंह बैठे है उनको पूरी जानकारी है इसकी, जब नीयत साफ हो तो किसी के साथ खड़े होने में कोई परेशानी नही होनी चाहिए देश को बनाने में उनकी भी बहुत बड़ी भूमिका होती है , हम उनको चोर लुटेरा कहेंगे , यह गलत है…. लेकिन जो गाइड करें उन्हें देश छोड़कर भागना पड़ेगा या जालों में रहना पड़ेगा…आज जो भी काम हो रहा है , इस से 200000 लोगों को रोजगार मिलेगा इससे सभी को रोजगार मिलेगा मैंने उत्तर प्रदेश की जनता से वादा किया था कि मैं आपसे प्यार का ब्याज सहित वापस करूंगा…. आज वही हो रहा है…. प्रदेश का विकास कुछ क्षेत्रों तक बाधा नहीं रह जाएगा.प्रधानमंत्री- हमें एक ऐसा सिस्टम बनाना चाहते हैं जिसमें कोई दुर्भावना व भेदभाव न हो , मतलब सबका साथ सबका विकास । डिजिटल इंडिया अभियान आज व्यापक भूमिका निभा रहा है।प्रगति की दौड़ में ये मेरी शुरूआत है अभी और दौड़ना है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in