Archive | लखनऊ.

2022 तक हर गरीब के पास होगी पक्की छत - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 25 April 2019 by admin

आपका एक वोट देश को सौ साल आगे ले जायेगा

23 मई के बाद जेल जाने से बचने के लिए है सपा-बसपा का गठबंधन

भ्रष्टाचारियों से रिकवरी का रुपया गरीबों को मिलेगा

मोदी समीकरण के आगे पूरी तरह से फेल है जातीय समीकरण

कांग्रेस की वजह से है देश में आंतकवाद, घोषणापत्र में भी पार्टी आतंकवाद का कर रही समर्थन

लखनऊ 25 अप्रैल 2019, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज गोंडा, बस्ती और फैजाबाद के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगें। उन्होंने कहा आप अपने यहां से सांसद को जिताने के साथ ही साथ फिर से मोदी सरकार को बनाने का भी काम करेंगे। आपका एक वोट ही देश को 100 साल आगे ले जाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि आपका वोट साईकिल को पंचर करने का काम करेगा और हाथी को पूरी तरह से हटाने का काम करेगा। यही नहीं आईसीयू में पड़ी कांग्रेस को यूपी से पूरी तरह से खत्म करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि आंतकवाद को खत्म करने के लिए आपको सरहद पर जाने की जरुरत नहीं है। पोलिंग बूथ से दबाया गया आपका एक बटन आंतकवाद को खत्म करने का काम करेगा। keshav-maurya
उन्होंने कहा कि कमल के फूल का बटन दबाते ही एक बार फिर से कमल का फूल खिल जाएगा और यह आंतकवाद को खत्म करने, भ्रष्टाचार को खत्म करने, बेरोजगारी को खत्म करने और गरीबी को खत्म करने का काम करेगा। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को आंतकवाद के हित का बताया। धारा 370 पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमने वादा किया है कि 23 मई को जब बीजेपी जीतेगी, उसके तुरंत बाद जो सबसे बड़ा काम जो होगा, उसमें हम भारत माता के मुकुट कश्मीर से धारा 370 हटा देंगे। उन्होने कहा कि कांग्रेस कह रही हम धारा 370 नहीं हटाएंगे। कांग्रेस देशद्रोहियों का साथ दे रही हैं और वह धारा 124ए हटाने की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में मोदी सरकार ने शौचालय, हर घर बिजली, घरों तक गैस देने का काम किया है। यही नहीं बैकों में खाता खुलवाकर भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी 2022 तक हर गरीब को पक्की छत देने के लिए संकल्पित है और उस पर वह लगातार काम भी कर रहे हैं। बस यही सब काम है जिसकी वजह से 23 मई को सत्ता में दोबारा आने से कोई नहीं रोक सकता है।
भ्रष्टाचारियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने मिलकर देश को लूटने का काम किया है। इन सरकारों ने पिछले 70 सालों में जमकर लूटा है। पिछले 70 सालों में लूटने वालों से रिकवरी मोदी सरकार जल्द ही करेगी। रिकवरी किया जाने वाला गरीबों और किसानों के खाते में जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी सारे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जांच चल रही है। 23 मई के बाद सारे भ्रष्टाचारियों की जगह तिहाड़ जेल होगी। इसलिए यह लोग मोदी जी को फिर से सत्ता में नहीं आने देना चाहते हैं। गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में किया गया गठबंधन कार्रवाई से बचने के लिए किया गया है। यह विकास के लिए नहीं किया गया है। यह लोग जान चुके हैं कि अगर मोदी जी फिर से सत्ता में आ गए, तो हमें जेल में जाने से कोई रोक नहीं पायेगा।
श्री मौर्य ने कहा कि अब मोदी जी का जीतना लगभग तय हो गया है। देश की जनता से स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। जातीय गुणाभाग लगाकर जीतने का ख्वाब देख रहे गठबंधन पर हमारा मोदी समीकरण भारी हो गया है। उन्होंने कहा इस चुनाव में जातीय समीकरण नहीं चलने वाला है। इस चुनाव में देश के गरीब और किसानों ने मोर्चा संभाल लिया है। अब वह खुद ही मोदी जी को चुनाव जिताने के लिए गेहूं की चल रही कटाई और मड़ाई से भी समय निकालकर मोदी जी का प्रचार कर रहा है। मोदी जी को जिताने की बात सिर्फ एसी के कमरों में नहीं चल रही है बल्कि खेतों में भी चल रही है। उन्होंने कहा कि यह सब इसलिए संभव हुआ है कि अब दिल्ली से चलने वाला एक रुपया भी सीधे गरीबों के खातों में आ रहा है। अब कहीं पर भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है।
प्रधानमंत्री के दावेदार से लेकर प्रधानमंत्री को बनाने में किंगमेकर की भूमिका निभाने का सपना देखने वाले इस बार के लोकसभा चुनाव में हार रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार यूपी में दो राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हारने जा रहे हैं। अमेठी से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हार रहे हैं, इसलिए वह केरल की वायनाड की सीट पर लड़ने के लिए भाग गए है। यही नहीं अपने पिता जी से कुर्सी और सीट छिनकर आजमगढ़ की सीट से चुनाव लड़ने गए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चुनाव हार रहे हैं। यहां की जनता इस बार जमीन से उठकर नाम कमाने वाले दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ को जिताने जा रही है। उन्होंने कहा इस बार हम मैनपुरी से लेकर रायबरेली तक जीतने जा रहे हैं।

Comments (0)

प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी 26 अप्रैल को करेंगे नामांकन

Posted on 25 April 2019 by admin

गृहमंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गड़करी, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे नामांकन सभा को संबोधित
लखनऊ 25 अप्रैल 2019, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नामांकन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ रहेंगे। प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी 26 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नामांकन सभा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री जी के नामांकन में कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेतागण भी शामिल होंगे।

Comments (0)

गिनी चुनी सीट पर चुनाव लडने वाले देख रहे हैं पीएम बनने का सपना - डा. दिनेश शर्मा

Posted on 25 April 2019 by admin

देश को बनाने के लिए चाहिए समर्पित, ईमानदार, 56 इंच के सीने वाला प्रधानमंत्री

bjp-rally-banda-uttar-pradeshलखनऊ 25 अप्रैल 2019, लखनऊ/बांदा/अकबरपुर। उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि गिनी चुनी सीट पर चुनाव लडने वाले नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 37 सीट पर, मायावती 38 सीट पर, शरद पवार 22 सीट पर, कुमारस्वामी 23 सीट पर, ममता दीदी 42 सीट पर चुनाव लडने के बावजूद प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। ये तो गली गली प्रधानमंत्री बनने लगे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास सर्वमान्य नेता का आभाव है और अलग अलग राज्य में अलग अलग नेता प्रधानमंत्री के पद के दावेदार है। इसके विपरीत भाजपा के पास मजबूत, लोकप्रिय, कर्मठ व दूरदर्शी नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी के रूप में मौजूद है। उन्होंने बाँदा व अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र की विशाल जनसभाओं में कहा कि विरोधी प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों को प्रयोग करते हैं जबकि प्रधानमंत्री एक संवैधानिक पद है तथा इसकी मर्यादा का ख्याल रखा जाना चाहिए। प्रधानमंत्री को गाली देना देश की 125 करोड जनता को गाली देने के समान है। आज पूरे भारत में मोदी जी के नाम की लहर चल रही है। यह लहर इस बार विरोधियों पर कहर बनकर दौड रही है।
डा. शर्मा ने आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस सरकारों पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारें जवाबी कार्रवाई की हिम्मत नहीं रखती थीं जबकि मोदी सरकार ने मजबूत व दमदार सरकार होने की मिसाल पेश करते हुए सुरक्षाबलों का सम्मान करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।पाकिस्तान के खिलाफ हमारी सुरक्षाबलों ने एयर स्ट्राइक करके करारा जवाब दिया है। भविष्य के लिए भी संदेश साफ हैं कि गडबड की तो बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति धर्म की राजनीति नहीं करती है बल्कि यह पार्टी 125 करोड़ हिन्दुस्तानियों की बात करती है। इसके विपरीत सपा बसपा और कांग्रेस लोगों को जाति धर्म के खांचे में बाटने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग राष्ट्रधर्म को समझते हैं वे भाजपा के साथ हैं। केन्द्र की मोदी सरकार ने नए भारत की नींव रख दी है। देश को बनाने के लिए 56 इंच के सीने वाला प्रधानमंत्री ही चाहियें। अकबरपुर में आयोजित जनसभा में उन्होंने स्थानीय सांसद भेाले सिंह द्वारा कराये गए कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि सूती व टेरीकाट के लिए जाने जाने वाले इस क्षेत्र के उद्योगों को प्रोत्साहन के लिए एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यह सपा बसपा कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं, कभी सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लडते हैं तो कभी बसपा व सपा मिलकर चुनाव लडते हैं और जो अलग रहता है वह भाजपा के वोट को काटते का काम करता है। कांग्रेस को सपा व बसपा की बी टीम बताते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टियां भाजपा के लिए चुनौती नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा की अकेले अकेले भाजपा से लडने की हैसियत नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव लोकतंत्र के मंदिर संसद में दो टूक कह चुके हैं कि प्रधानमंत्री ने बहुत काम किया है और विरोधी मिलकर भी उन्हे हरा नहीं सकते हैं। उनका कहना था कि सपा बसपा व कांग्रेस मिल भी जाए तो भी भाजपा को हरा नहीं सकते हैं। जातिवादी ताकतों से सर्तक रहने की अपील करते हुए उन्होंने मोदी जी के पिछडा होने पर की गई बयानबाजी पर कहा कि पिछड़ा होना कोई पाप नहीं है। उन्होंने कहा कि अब जनता के समर्थन को देखकर राजनीति के ज्योतिषी भी कह रहे हैं कि मोदी जी ही भारत के प्रधानमंत्री होंगे तथा देश का भविष्य उज्जवल होगा। उन्होंने राष्ट्रपति की जाति को लेकर की गई बयानबाजी को भी गैर जरूरी बताया तथा कहा कि उनकी योग्यता का सम्मान किया जाना चाहिए। भाजपा की सरकारों ने जो काम किया है उससे कारण आज विपक्ष में निराशा की भावना है। bjp-rally-banda-up
उन्होंने कहा कि एक समय वह भी था जब महिलाओं को रात के अंधेरे का इंतजार होता था कि वे नित्यकर्त से निवृत हो सकें। उनकी इस पीडा को मोदी सरकार ने न केवल समझा बल्कि उनके सम्मान की रक्षा के लिए घर घर में शौचालय की व्यवस्था भी की है। आजादी के 70 साल बाद भी आज हाल यह है कि गांव को सडक से नहीं जोडा गया, गांव में बिजली नहीं पहुची पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अब नहीं चलेगा। पहले चुनाव में प्रत्याशी मात्र बिजली का खम्बा डालकर चुनाव जीत जाते थे पर प्रधानमंत्री ने गांव गांव बिजली पहुचाने का काम किया है। गांव गंाव में एलईडी लाइट पहुचाने के साथ ही घर घर कनेक्शन भी प्रदान किए है। प्रधानमंत्री ने जनता तक पहुचने वाले पैसे से भ्रष्टाचार को जड से समाप्त किया है। अब सरकारी योजनाओं को पैसा पूरा का पूरा लाभार्थी के खाते में पहुच रहा है। इसके लिए जनधन योजना के तहत खाते खुलवाने के साथ ही उन्हे आधार से भी जोडा गया है जिससे कि किसी प्रकार की गडबडी की संभावना न रहे।
उन्होंने कहा कि अकबरपुर क्षेत्र में लाखो किसानों का कर्ज माफ हुआ है तथा करीब हजारों लोगों को प्रधानमंत्री आवास के तहत मकान मिले हैं। लाखों किसानों को किसान सम्मान निधि उनके खातों में मिल चुकी है। इसके अलावा लाखों किसानों की सूची और तैयार है जिन्हे चुनाव के बाद इसका लाभ मिलेगा। सरकार ने जाति धर्म से ऊपर उठकर सबका साथ सबका विकास के आधार पर हर वर्ग के विकास के लिए योजनाए चलाई हैं। केन्द्र की भाजपा सरकार आने वाले समय में किसान व व्यापारी के लिए पेंशन का भी इंतजाम करने जा रही है। इसके अलावा बेसहारा पशुओ की देखभाल के लिए भी सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।इससे किसानों की फसल को होने वाले नुकसान को रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत के जरिए गरीब आदमी के पांच लाख रुपए तक के उपचार की व्यवस्था कर दी है। अब कोई भी व्यक्ति उपचार के लिए परेशान नहीं होगा। इस अकबरपुर में हजारों लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को देश को राष्ट्रपति देने का भी गौरव हासिल है। इस क्षेत्र में साक्षरता के प्रसार के लिए सरकार ने स्कूलों की व्यवस्था की है। उन्होंने लोगों से मैं भी चैकीदार के नारे भी लगवाए।
उन्होंने लखनऊ में सेक्टर क्यू अलीगंज स्थित उत्तर विधानसभा में भी गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समर्थन में सभा को सम्बोधित किया। इस सभा में विधायक नीरज बोरा, नीरज सिंह, मुकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष, सुरेश अवस्थी पूर्व महापौर, मुन्ना मिश्र पार्षद, रूपाली गुप्त पार्षद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

भाजपा परिवार में शामिल

Posted on 24 April 2019 by admin

लखनऊ 24 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी रही श्रीमती प्रेमा अवस्थी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्णय तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सबका साथ-सबका विकास के कार्यो एवं नीतियों में आस्था प्रकट करने वाली श्रीमती प्रेमा अवस्थी को भाजपा परिवार में शामिल होने पर हम उनका स्वागत करते है। श्रीमती अवस्थी का प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने भाजपा पट्टिका पहिनाकर अभिनंदन किया।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री त्रिवेदी ने कहा कि -
sudhanshu-trivedi
ऽ लोकसभा चुनाव के तीन चरण हो चुके है, हर चरण के बाद उत्तरोत्तर भाजपा और श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जनता का जनमानस प्रबल होता हुआ दिखाई पड़ रहा है।
sudhanshu-trivedi-in-upऽ लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीटे 300 के पार पहुंचेंगी, यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
ऽ उत्तर प्रदेश में तीन चरणों के चुनाव के बाद तीनों दलो के हौसले पस्त होते हुए दिख रहे है।
ऽ पहले चरण के बाद विपक्ष के अनर्गल और व्यक्तिगत बयान सामने आने लगे थे।
ऽ दूसरा चरण समाप्त होने के बाद ईवीएम का विषय जिस तरह से विपक्ष ने उठाने की कोशिश की और तीसरे चरण के बाद विपक्ष द्वारा ईवीएम का मुद्दा शीर्ष स्तर से उठाया जाने लगा, यह उनकी अवश्यंभावी पराजय की स्वीकारोक्ति है।
ऽ विपक्ष द्वारा पराजय के लिए अभी से ईवीएम का बहाना खोजने का आधार सामने आ रहा है।
ऽ भाजपा बिहार, दिल्ली, गोरखपुर, फूलपुर, कैराना, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि में चुनाव हारी तब विपक्ष की नजर में ईवीएम ठीक थी, अब अचानक विपक्ष को ईवीएम में गड़बड़ी नजर आने लगी। इसका मतलब सबकुछ ठीक है, विपक्ष को अपनी पराजय नजर आने लगी है इसलिए विपक्ष इस तरह के बहाने गढ़ रहा है।
ऽ सपा-बसपा अपनी जमीन बचाने के लिए चुनाव मैदान में है तथा कांग्रेस अपनी हैसियत बचाने के लिए चुनाव मैदान में है।
ऽ चार महीने पहले कांग्रेस ने तीन राज्य जीते थे और कांग्रेस ने बड़े गर्व से कहा था कि बड़ा परिवर्तन नजर आ रहा हैं लेकिन कांग्रेस की उत्तर प्रदेश मंे वह हालत हो गई कि गठबंधन उन्हें उत्तर प्रदेश में तीन सीटे देने को राजी नहीं हुआ।
ऽ सरकार बनाने के लिए सिर्फ भारतीय जनता पार्टी चुनाव मैदान में है।
ऽ उत्तर प्रदेश की सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में विकास के शानदार कार्य तथा कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार किया। किसानों, श्रमिकों एवं निर्धन वर्गो के कल्याण की योजनाओं को बनाकर उन्हंे क्रियान्वित किया। जिससे गरीबों, किसानों, दलितो और मजदूरों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हुई और उनका सामाजिक स्तर भी ऊंचा उठा।
ऽ मोदी जी के नेतृत्व में भारत के स्वरूप को बदलने का जो अभियान चल रहा है उसको उ0प्र0 में योगी सरकार के द्वारा बल मिला है।
ऽ उ0प्र0 की जनता राजनीतिक दृष्टि से बहुत विवेकशील है। जनता इस बात को भलीभांति समझती है कि कौन-कौन किस कारण से चुनाव मैदान में है। जनता सशक्त भारत बनाने के लिए सकारात्मक दृष्टि से भाजपा को वोट करेगी।
ऽ शत्रुघन सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे है और लखनऊ में आकर उन्हें पीएम मटेरियल अखिलेश यादव में दिखने लगा। अभी तक गठबंधन सहयोगी ही राहुल जी की नेतृत्व क्षमता पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे थे लेकिन अब तो कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ने ही उनके नेतृत्व पर सवालिया निशान लगा दिया हे।
ऽ अखिलेश यादव कहते है कि उ0प्र0 से ही प्रधानमंत्री होगा। मैं उन्हें आश्वस्त करता हूॅ कि उ0प्र0 से ही पीएम है और उ0प्र0 से वही पीएम रहेंगे।
ऽ विपक्ष का आधार विहीन गठबंधन, चेहरा विहीन नेतृत्व और दिशा विहीन गति है।
ऽ विपक्ष किसी भी दशा में देश व प्रदेश को सही दिशा में ले जाने में सक्षम नहीं है।

Comments (0)

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के नामांकन जुलूस में मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री सहित कई मंत्री रहे शामिल

Posted on 24 April 2019 by admin

रविकिशन और निरहुआ सांसद बनेंगे तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बन सकेगी - योगी आदित्यनाथ

dr-mahendra-nath-pandey-nomination-in-chaudaliपांच साल में किये गए कार्यों के बारे में बताने के लिए प्रकाशित पुस्तिका का भी विमोचन हुआ

भोजपुरी के स्टार दिनेश लाल निरहुआ और रविकिशन को मुंबई से लाकर यहां चुनाव लड़ा रहे हैं

किसानों को लागत का डेढ़ गुना देने का काम मोदी सरकार ने किया है

भाजपा सत्ता में आते ही साकार करेगी दीन दयाल जी का सपना - केशव प्रसाद मौर्य

चंदौली में महेन्द्र नाथ जी ने बहाई है विकास की गंगा - योगी

chandauli-mahendra-nath-panedy
लखनऊ 24 अप्रैल 2019, आपार जनसमर्थन और जनता में भारी उत्साह के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली के सांसद प्रत्याशी डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज विशाल रोड-शो करके अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। डा0 पाण्डेय के नामांकन से पूर्व आयोजित विशाल जनसभा में उमड़े जनसैलाब ने डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय द्वारा विगत पांच वर्षों में चंदौली संसदीय क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यो पर अपनी मोहर लगाई। समाज के हर वर्ग से जुड़े लोगों की भागेदारी डा0 पाण्डेय के नामांकन में दिखाई पड़ी।
चंदौली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेंद्र नाथ पांडेय का नामांकन कराने से पहले बुधवार डेढ़ बजे मुख्यालय पर डेढ़ किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गई। वहीं इसी दौरान एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया गया। आयोजित सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश और प्रदेश में जो विकास का दौर शुरू हुआ है उसे रुकना नहीं चाहिए। इसे निरंतर चलते रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे होने के बाद देशभर में मोदी जी की लहर है। पिछले दो वर्षों के दौरान प्रदेश सरकार की किसी भी योजना की सर्वाधिक योजनाएं आपकी चंदौली जनपद में ही आई हैं। उन्होंने डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की भी जमकर प्रशंसा की। इससे पहले चंदौली में पांच साल में किये गए कार्यों के बारे में बताने के लिए प्रकाशित पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुस्तक को पढ़ने पर समझ आएगा कि डॉ. पांडेय ने जनता के लिए बहुत काम किया है। यहां पर लगभग 30 हजार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, 3 लाख से अधिक गरीबों को शौचालय, डेढ़ लाख से अधिक गरीबों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि डॉ. पांडेय ने एक लाख से अधिक परिवारों को इस संसदीय क्षेत्र में रसोई गैस के निशुल्क कनेक्शन भी उपलब्ध कराए हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ और रविकिशन को मुंबई से लाकर यहां चुनाव लड़ा रहे हैं। यहां से ये दोनों सांसद बनेंगे तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी फिल्म सिटी बनेगी। पूरी तरह चंदौली और महेंद्र नाथ पांडेय पर केंद्रित भाषण के दौरान सीएम ने अपनी और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी सिलसिलेवार बताया। धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली के किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को लागत का डेढ़ गुना देने का काम मोदी सरकार ने किया है। इस बार जब तक सभी किसानों का गेहूं क्रय नहीं कर लेंगे तब तक खरीद चलती रहेगी। 1-1
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डा0 महेंद्रनाथ पाण्डेय जी ने जिस तरह से विकास का काम किया है। उसको उन्होंने किताबी रूप देकर बता दिया है कि वह अपने क्षेत्र के लिए कितना प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यह धरती दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की कर्मस्थली है। यह लोग कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए प्रयासरत थे, लेकिन उस समय यह काम पूरा नहीं हो पाया। अब मोदी सरकार इसे आगे बढ़कर हटाने जा रही है। इसके हटते ही वहां पर भी विकास अलग रफ्तार पकड़ लेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाकर ही गरीबी पर विजय प्राप्त हो सकती है और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए आप लोगों को फिर से भाजपा सरकार को चुनना होगा। गठबंधन और कांग्रेस ने भारत में किस तरह से भ्रष्टाचार करके देश को खोखला करने का काम किया है, उससे आप सभी लोग अवगत है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर विपक्ष हार के डर से ईवीएम मशीन का रोना रोने लगा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से अपील की आप लोग 19 मई को एक बार फिर से कमल के फूल का बटन दबाकर डा0 महेंद्रनाथ पाण्डेय जी को जीताकर देश के सबसे बड़ी पंचायत में दूसरी बार भेजिए।
अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मा. नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2019 में जो सरकार केन्द्र में बनेगी वह लोक कल्याण के कार्यो को और तेजी से आगे बढ़ायेंगी। उन्होंने कहा मा. नरेन्द्र मोदी जी गरीबी हटाओं के संकल्प के साथ काम कर रहे है। जबकि विपक्ष मोदी हटाओं के नारे पर चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि आपका एक-एक वोट तय करेगा कि पीएम कौन बनेगा। श्री आशीष पटेल ने डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को भारी बहुमत से विजय बनाने की अपील करते हुए कहा कि डा0 पाण्डेय की जीत क्षेत्र के विकास की जीत होगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा ने कहा कि तीन चरणों में भाजपा जीत चुकी है। अब विपक्ष पूरी तरह से हताश हो गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने छोटे से गांवों में रहने वाले व्यक्ति का भी खाता खुलवाकर विकास की योजनाओं को लाभ सीधे गरीब तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के लिए इतना काम किया है, जिसकी वजह से इस बार भी घर-घर मोदी जी बस चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद जिस तरह से मोदी जी ने बालाकोट में हमला कराया है, उससे आंतकवादियों के हौसले पस्त हो चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय के बारे में उन्होंने कहा कि यहां से जीतकर गए और चंदौली का नाम उन्होंने ऊंचा करने का काम किया। 1-2
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली सांसद प्रत्याशी डा0 महेंद्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि आज मैं भाषण देने के लिए नहीं आया हूं बल्कि आप लोगों को अपने काम बताने आया हूं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में हमने क्या काम किया है, उसको किताबी रूप दिया गया है। इसमें बड़े 108 कार्यों के बारे में बताया गया। उन्होंने अपील की कि एक बार फिर से आप लोग मुझे चुनकर संसद में भेजिए, मुझसे जितना हो सकेगा उससे ज्यादा काम करने का काम करूंगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चैहान, अनिल राजभर, अनुपमा जायसवाल, नीलकंठ तिवारी, गिरीश यादव, जय प्रकाश निषाद, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, सलिल विश्नोई और आजमगढ़ के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, विधायक साधना सिंह, सुशील सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष दर्शना सिंह, यूपीसीएलडीएफ के चेयरमैंन वीरेन्द्र तिवारी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा चैधरी सहित कई अन्य जनप्रतिनिध, पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Comments (0)

प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी 25 अप्रैल को करेंगे काशी में रोड शो

Posted on 24 April 2019 by admin

मोदी जी बांदा में करेंगे विजय संकल्प रैली को सम्बोधित
लखनऊ 24 अप्रैल 2019, प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को अपरान्ह 2ः45 बजे वाराणसी पहुंचेगें। अपरान्ह 3 बजे पण्डित मदनमोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो के दौरान जनता के बीच पहुंचेगे। मा. मोदी जी वाराणसी में रोड शो के दौरान लंका, अस्सी, भदैनी, सोनारपुरा, मदनपुरा, जंगमबाड़ी, गोदोलिया आदि क्षेत्रों में होतेे हुए दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे।
पार्टी की ओर से रोड शो की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। वाराणसी संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभाओ से भाजपा कार्यकर्ता, पार्टी समर्थक, मतदाता, भारी संख्या में रोड शो में भाग लेंगे और मोदी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर एक भारत-श्रेष्ठ भारत और सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ आगे बढेगें। काशी फिर तैयार है अपने बेटे को ऊर्जा और आशीर्वाद देने के लिये।
प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी इससे पूर्व बुंदेलखण्ड में सुबह 11 बजे कृषि विश्वविद्यालय प्रागंण, बांदा में विजय संकल्प रैली को सम्बोधित करेंगे।

Comments (0)

हार के डर से अब ईवीएम का रोना रो रहे अखिलेश - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 23 April 2019 by admin

झूठ बोलने की ऑटोमैटिक मशीन हैं कांग्रेस, सपा और बसपा

सारे भ्रष्टाचारी एकजुट होकर मोदी सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव

पीएम की कुर्सी को जागीर समझने वाले गांधी परिवार को जनता ने सिखाया सबक

मोदी जी के खिलाफ बयान भारी पड़ रहा राहुल को

लखनऊ 23 अप्रैल 2019, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी। क्रांतिकारियों की धरती शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और बाराबंकी लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के पक्ष में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभाएं की। शाहजहांपुर के प्रत्याशी अरुण सागर के पक्ष में वोट मांगते हुए उन्होंने कहा कि 29 तारीख तक सब जाइए भूल, याद रखिए सिर्फ मोदी जी और कमल का फूल। जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन को कुछ लोग कह रहे हैं कि वह हावी हो रहा है। जबकि वास्तविकता यह है कि सपा और बसपा के कार्यकर्ता अब भाजपा में आस्था रख रहे हैं। इन पार्टियों के बड़े-बड़े नेताओं का पार्टी में आना जारी है। उन्होंने कहा कि अब सपा समाप्त पार्टी और बसपा बिल्कुल समाप्त पार्टी हो गई है। अब कांग्रेस से लेकर गठबंधन तक के नेताओं में भगदड़ मची हुई हैं। उन्होंने कहा कि जो काम पिछले 55 सालों में कांग्रेस ने नहीं किया, वह काम मोदी सरकार ने महज 5 सालों में कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने घर-घर शौचालय बनावाएं, घर-घर बिजली पहुंचीं और गरीबों के लिए पांच लाख रुपये तक का इलाज फ्री किया है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ यूपी की सपा और बसपा पार्टियां हमेशा ही सौदा कर लेती थी। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए यह लोग इस तरह से सौदा करते थे कि दिल्ली में कांग्रेस लूटे और यूपी में यह दोनों ही दल बराबर लूटते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में इन दोनों ही दलों ने यूपी को लूटा है। यह लोग दिल्ली में पार्टी से सौदेबाजी करते थे। इन लोगों के भ्रष्टाचार की पोल मोदी सरकार में खुल गई है। प्रदेश में मायावती और अखिलेश यादव के खिलाफ जांच चल रही है और रॉबर्ट वाड्रा पर भी जांच चल रही है। जांच से यह लोग घबराए हुए है, इसलिए सारे भ्रष्टाचारी एक होकर मोदी जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। बाराबंकी में भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र सिंह रावत के पक्ष में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि गांधी परिवार पीएम की कुर्सी को अपना बैनामा समझता था, लेकिन उसके इस मिथक को जनता ने 2014 में तोड़ दिया। आज देश की कुर्सी पर पिछड़ी जाति से आने वाला एक गरीब परिवार का बेटा बैठा हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चोर कहने के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी से इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के खातिर अपने पुरूस्कार की राशि गंगा की सफाई और बेटियों की पढ़ाई के खातिर कर खर्च कर देते हैं, ऐसे व्यक्ति पर यह आरोप लगाते समय राहुल गांधी को शर्म नहीं आई। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी सु्प्रीम कोर्ट में माफी मांग रहे हैं कि मैंने चुनावी गर्मी में चैकीदार को चोर कह दिया। अब उनकी सफाई काम नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने विश्व में भारत का नाम ऊंचा करने का काम किया है। यह चुनाव भारत को 100 साल आगे ले जाने वाला है। यह चुनाव देश की दिशा और दशा दोनों ही तय करेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस बार अमेठी से हार रहे हैं, इसलिए केरल भाग गए हैं।
तीसरे चरण के चुनाव में वोटिंग मशीन को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल उठाने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरी तरह से घबराए हुए है। उन्होंने कहा, कि अखिलेश यादव जी को अब अपनी हार का अहसास हो गया है, वह अपने ही गढ़ में हार रहे हैं, इसलिए उन्होंने ईवीएम पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, बीजेपी को जनता का प्यार मिल रहा है। इसकी वजह से एसपी-बीएसपी में बौखलाहट है। अब उनके पास कोई और मुद्दा नहीं है, इसीलिए फिर से ईवीएम का दुखड़ा रोना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जब हम चुनाव हारे तो उस समय ईवीएम मशीन ठीक थी। विपक्ष के पास जनता में इस दुखड़े के अलावा कुछ और नहीं बचा है।
यूपी की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मायावती पर तंज करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि बहन जी हमारी सरकार में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जिस तरह से मायावती सपाईयों के गढ़ मैनपुरी क्षेत्र में प्रचार करने के लिए गई थी, वहां से सुरक्षित वापस आ पाई है, तो यह सिर्फ भाजपा सरकार की वजह से ही संभव हुआ है। अगर भाजपा सरकार न होती, तो शायद मायावती सुरक्षित न लौट पाती। इतिहास का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मायावती के साथ क्या हुआ है, इसके बारे में सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि मायावती जी भी महसूस कर रही है कि हम अगर सुरक्षित है तो सिर्फ भाजपा सरकार में ही है। भ्रष्टाचार पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मायावती जी ने इतना पैसा कमाया है कि उनका हाथी बहुत मोटा हो गया था, लेकिन नोटबंदी होते ही उनका हाथी भैस का बच्चा बन गया।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। हमारी पार्टी में किसी भी जिले के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले वीआईपी जिलों को ज्यादा बिजली मिलती थी, लेकिन अब हमारी सरकार में यूपी के 75 जिलों को बराबर बिजली मिल रही है। हमारे लिए कोई भी जिला वीवीआईपी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के लिए सभी जिले बराबर हैं, तभी तो पूरे प्रदेश को बराबर बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि यही नहीं हमारी सरकार में सभी जिलों में बराबर सड़कें बन रही है। अब सड़कें न बनाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के साथ ही जेल में भी डालने का काम किया जा रहा है।
केशव प्रसाद मौर्य ने लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र के सुंदरवल, श्रीनगर में भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्रा के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि मोदी सरकार की वजह से ही देश को पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा मिल पाया है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग की मांग पिछले कई अरसे की जा रही थी, लेकिन किसी भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि गरीब सामान्य जाति के लोगों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण देने का काम मोदी सरकार ने ही किया है। गरीब सामान्य जाति के लोगों को मिलने वाले आरक्षण में अन्य जातियों का हक नहीं मारा गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की वजह से ही दलितों का भी सम्मान हो रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण कुंभ मेले में सफाई कर्मियों के पीएम मोदी द्वारा धोए गए पैर से ही समझा जा सकता है। समस्त जनता भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए तैयार है। आपका वोट और समर्थन ही हमें और देश को मजबूती प्रदान करेगा।
शाहजहांपुर में पुलों की बड़ी समस्या है, इस पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार यहां पर पुलों का जाल बिछाने जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही तिलहर विधानसभा में एक पुल, लक्ष्मणपुर में सेतु नदी का पुल, समस्तीपुर पर रामगंगा का पुल, तबरा सलेमपुर में एक पुल का निर्माण होने जा रहा है। इनके अलावा जहां पर भी पुलों की समस्या है, उनको विधायकों की मांग पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास के मकसद से काम कर रही है और हमारी सरकार में कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग भी काम कराने के लिए आते हैं, जनहित के सारे कामों को हमारी सरकार तत्काल करती है।

Comments (0)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 24 अप्रैल को करेंगे नामांकन

Posted on 23 April 2019 by admin

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे नामांकन सभा को संबोधित
लखनऊ 23 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के नामांकन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ रहेंगे। डा0 पाण्डेय 24 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
डा0 पाण्डेय की नामांकन सभा को भाजपा कार्यालय के पास, चंदौली में दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चैहान, श्रीमती अनुपमा जायसवाल, अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल तथा आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी व भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भी नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। डा0 पाण्डेय के नामांकन में कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेतागण भी शामिल होंगे।

Comments (0)

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में झांसी में मतदान है

Posted on 22 April 2019 by admin

जिसकी तैयारियों में प्रशासन लगा हुआ है। झांसी के पैरामेडिकल कालेज में चुनाव कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजिता हुआ था। जिसमें आधा दर्जन कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिनमें दो पीठासीन अधिकारी, एक प्रथम मतदान अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी तृतीय शामिल है। अनुपस्थित रहने के मामले को गम्भीरता से लेते हुए सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश जारी कर दिये गये।

Comments (0)

अखिलेश यादव का ट्वीट

Posted on 22 April 2019 by admin

‘विकास’ पूछ रहा है: आपको पता है भाजपा के समर्थक भी उनके लिए मतदान करने क्यों नहीं निकल रहे हैं? दरअसल उन्होंने पिछले 5 सालों में जितने भी कुतर्क देकर अपने परिवार, पड़ोसियों व मित्रों से अलगाव मोल लिया है अब उनका सामना वो किस मुँह से करें जबकि भाजपा पूरी तरह फ़ेल होकर हार रही है.
abhilesh-yadav

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in