गिनी चुनी सीट पर चुनाव लडने वाले देख रहे हैं पीएम बनने का सपना - डा. दिनेश शर्मा

Posted on 25 April 2019 by admin

देश को बनाने के लिए चाहिए समर्पित, ईमानदार, 56 इंच के सीने वाला प्रधानमंत्री

bjp-rally-banda-uttar-pradeshलखनऊ 25 अप्रैल 2019, लखनऊ/बांदा/अकबरपुर। उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि गिनी चुनी सीट पर चुनाव लडने वाले नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 37 सीट पर, मायावती 38 सीट पर, शरद पवार 22 सीट पर, कुमारस्वामी 23 सीट पर, ममता दीदी 42 सीट पर चुनाव लडने के बावजूद प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। ये तो गली गली प्रधानमंत्री बनने लगे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास सर्वमान्य नेता का आभाव है और अलग अलग राज्य में अलग अलग नेता प्रधानमंत्री के पद के दावेदार है। इसके विपरीत भाजपा के पास मजबूत, लोकप्रिय, कर्मठ व दूरदर्शी नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी के रूप में मौजूद है। उन्होंने बाँदा व अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र की विशाल जनसभाओं में कहा कि विरोधी प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों को प्रयोग करते हैं जबकि प्रधानमंत्री एक संवैधानिक पद है तथा इसकी मर्यादा का ख्याल रखा जाना चाहिए। प्रधानमंत्री को गाली देना देश की 125 करोड जनता को गाली देने के समान है। आज पूरे भारत में मोदी जी के नाम की लहर चल रही है। यह लहर इस बार विरोधियों पर कहर बनकर दौड रही है।
डा. शर्मा ने आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस सरकारों पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारें जवाबी कार्रवाई की हिम्मत नहीं रखती थीं जबकि मोदी सरकार ने मजबूत व दमदार सरकार होने की मिसाल पेश करते हुए सुरक्षाबलों का सम्मान करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।पाकिस्तान के खिलाफ हमारी सुरक्षाबलों ने एयर स्ट्राइक करके करारा जवाब दिया है। भविष्य के लिए भी संदेश साफ हैं कि गडबड की तो बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति धर्म की राजनीति नहीं करती है बल्कि यह पार्टी 125 करोड़ हिन्दुस्तानियों की बात करती है। इसके विपरीत सपा बसपा और कांग्रेस लोगों को जाति धर्म के खांचे में बाटने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग राष्ट्रधर्म को समझते हैं वे भाजपा के साथ हैं। केन्द्र की मोदी सरकार ने नए भारत की नींव रख दी है। देश को बनाने के लिए 56 इंच के सीने वाला प्रधानमंत्री ही चाहियें। अकबरपुर में आयोजित जनसभा में उन्होंने स्थानीय सांसद भेाले सिंह द्वारा कराये गए कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि सूती व टेरीकाट के लिए जाने जाने वाले इस क्षेत्र के उद्योगों को प्रोत्साहन के लिए एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यह सपा बसपा कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं, कभी सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लडते हैं तो कभी बसपा व सपा मिलकर चुनाव लडते हैं और जो अलग रहता है वह भाजपा के वोट को काटते का काम करता है। कांग्रेस को सपा व बसपा की बी टीम बताते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टियां भाजपा के लिए चुनौती नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा की अकेले अकेले भाजपा से लडने की हैसियत नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव लोकतंत्र के मंदिर संसद में दो टूक कह चुके हैं कि प्रधानमंत्री ने बहुत काम किया है और विरोधी मिलकर भी उन्हे हरा नहीं सकते हैं। उनका कहना था कि सपा बसपा व कांग्रेस मिल भी जाए तो भी भाजपा को हरा नहीं सकते हैं। जातिवादी ताकतों से सर्तक रहने की अपील करते हुए उन्होंने मोदी जी के पिछडा होने पर की गई बयानबाजी पर कहा कि पिछड़ा होना कोई पाप नहीं है। उन्होंने कहा कि अब जनता के समर्थन को देखकर राजनीति के ज्योतिषी भी कह रहे हैं कि मोदी जी ही भारत के प्रधानमंत्री होंगे तथा देश का भविष्य उज्जवल होगा। उन्होंने राष्ट्रपति की जाति को लेकर की गई बयानबाजी को भी गैर जरूरी बताया तथा कहा कि उनकी योग्यता का सम्मान किया जाना चाहिए। भाजपा की सरकारों ने जो काम किया है उससे कारण आज विपक्ष में निराशा की भावना है। bjp-rally-banda-up
उन्होंने कहा कि एक समय वह भी था जब महिलाओं को रात के अंधेरे का इंतजार होता था कि वे नित्यकर्त से निवृत हो सकें। उनकी इस पीडा को मोदी सरकार ने न केवल समझा बल्कि उनके सम्मान की रक्षा के लिए घर घर में शौचालय की व्यवस्था भी की है। आजादी के 70 साल बाद भी आज हाल यह है कि गांव को सडक से नहीं जोडा गया, गांव में बिजली नहीं पहुची पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अब नहीं चलेगा। पहले चुनाव में प्रत्याशी मात्र बिजली का खम्बा डालकर चुनाव जीत जाते थे पर प्रधानमंत्री ने गांव गांव बिजली पहुचाने का काम किया है। गांव गंाव में एलईडी लाइट पहुचाने के साथ ही घर घर कनेक्शन भी प्रदान किए है। प्रधानमंत्री ने जनता तक पहुचने वाले पैसे से भ्रष्टाचार को जड से समाप्त किया है। अब सरकारी योजनाओं को पैसा पूरा का पूरा लाभार्थी के खाते में पहुच रहा है। इसके लिए जनधन योजना के तहत खाते खुलवाने के साथ ही उन्हे आधार से भी जोडा गया है जिससे कि किसी प्रकार की गडबडी की संभावना न रहे।
उन्होंने कहा कि अकबरपुर क्षेत्र में लाखो किसानों का कर्ज माफ हुआ है तथा करीब हजारों लोगों को प्रधानमंत्री आवास के तहत मकान मिले हैं। लाखों किसानों को किसान सम्मान निधि उनके खातों में मिल चुकी है। इसके अलावा लाखों किसानों की सूची और तैयार है जिन्हे चुनाव के बाद इसका लाभ मिलेगा। सरकार ने जाति धर्म से ऊपर उठकर सबका साथ सबका विकास के आधार पर हर वर्ग के विकास के लिए योजनाए चलाई हैं। केन्द्र की भाजपा सरकार आने वाले समय में किसान व व्यापारी के लिए पेंशन का भी इंतजाम करने जा रही है। इसके अलावा बेसहारा पशुओ की देखभाल के लिए भी सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।इससे किसानों की फसल को होने वाले नुकसान को रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत के जरिए गरीब आदमी के पांच लाख रुपए तक के उपचार की व्यवस्था कर दी है। अब कोई भी व्यक्ति उपचार के लिए परेशान नहीं होगा। इस अकबरपुर में हजारों लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को देश को राष्ट्रपति देने का भी गौरव हासिल है। इस क्षेत्र में साक्षरता के प्रसार के लिए सरकार ने स्कूलों की व्यवस्था की है। उन्होंने लोगों से मैं भी चैकीदार के नारे भी लगवाए।
उन्होंने लखनऊ में सेक्टर क्यू अलीगंज स्थित उत्तर विधानसभा में भी गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समर्थन में सभा को सम्बोधित किया। इस सभा में विधायक नीरज बोरा, नीरज सिंह, मुकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष, सुरेश अवस्थी पूर्व महापौर, मुन्ना मिश्र पार्षद, रूपाली गुप्त पार्षद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in