Archive | Latest news

प्रदेश सरकार हाईटेक सिटीज के विकास को बढ़ावा देगी: मुख्यमंत्री

Posted on 14 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार राज्य में हाईटेक सिटीज के विकास को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में रहन-सहन के तरीके में बदलाव आया है और लोगों की आवश्यकताएं भी बढ़ गई हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि नई अवधारणा और आवश्यकताओं के आधार पर हाइटेक सिटीज को विकसित किया जाए, ताकि लोगों को सारी सुविधाएं एक ही जगह पर मिल सकें और उन्हें इधर-उधर भटकना न पड़े।
मुख्यमंत्री ने यह बात उ0प्र0 राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड द्वारा कानपुर में प्रस्तावित नए इंडस्ट्रियल सिटी के निर्माण के सम्बन्ध में आज यहां सचिवालय एनेक्सी में आयोजित प्रस्तुतिकरण के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि यदि कार्यालय और आवास के बीच में दूरी कम हो तो काम आसान हो जाएगा। इसी प्रकार यदि बच्चों के स्कूल, बाजार इत्यादि भी नजदीक हों तो चीजें और भी आसान हो जाएंगी और आने-जाने में लगने वाले समय और ईंधन की बचत होगी। उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर हाईटेक सिटीज की संकल्पना की गई है।
ज्ञातव्य है कि उ0प्र0 औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड द्वारा कानपुर में ट्रान्स गंगा क्षेत्र में एक औद्योगिक नगर की स्थापना के सम्बन्ध में आज यहां एक प्रस्तुतिकरण किया गया। प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि प्रस्तावित नगर 1132 एकड़ के क्षेत्र में बसाया जाएगा और यह चारों तरफ से दीवार से घिरा होगा। इस शहर के निर्माण में गंगा के घुमावदार स्वरूप का उपयोग करते हुए इसे अत्यधिक सुन्दर बनाया जाएगा। इस पूरे नगर में अण्डरग्राउण्ड वायरिंग, केबलिंग, गैस सप्लाई, पानी की सप्लाई, आॅप्टिक फाइबर इत्यादि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस नगर में 300 एकड़ के क्षेत्रफल में एक पार्क का भी निर्माण किया जाएगा। औद्योगिक नगर में निर्मित की जाने वाली इमारतें 28-35 मंजिली होंगी, जिनमें सूचना प्रौद्योगिकी से सम्बन्धित उद्योगों, बी0पी0ओ0, वित्तीय संस्थानों, होटलों इत्यादि की स्थापना की जानी प्रस्तावित है।
ट्रान्स गंगा में प्रस्तावित इण्डस्ट्रियल सिटी में एक ‘एक्सपोजीशन मार्ट’ भी स्थापित किया जाएगा, जिसके आधे भाग में कार मार्ट होगा और आधा भाग चमड़े के सामान तथा हस्तशिल्प उत्पादों इत्यादि के लिए रखा जाएगा। कार मार्ट में सभी कार बनाने वाली कम्पनियों के शोरूम एक ही जगह पर स्थापित किए जाएंगे, जिससे ग्राहकों को कार खरीदते समय चुनाव करने में आसानी हो। इसी प्रकार आधा भाग चर्म उत्पादों तथा हस्तशिल्प उत्पादों के लिए निर्धारित किया जाएगा, ताकि विदेश से आने वाले ग्राहकों को एक ही जगह पर विभिन्न प्रकार के चर्म उत्पाद मिल सकें।
यहां पर प्रस्तावित औद्योगिक इमारतें ‘वर्टिकल मैन्युफैक्चरिंग फ्लैटेड स्ट्रक्चर’ के आधार पर बनाई जाएंगी। शहर के आवासीय क्षेत्रों के लिए एस0टी0पी0 का निर्माण किया जाएगा, जबकि औद्योगिक क्षेत्रों के लिए ई0टी0पी0 का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इमारतों के सामने के हिस्से में ग्लास स्ट्रक्चर का उपयोग होगा। आवासीय भवनों का सामना चण्डीगढ़ की तर्ज पर बैक फेसिंग होगा। इस शहर में वाटर रिसाइक्ंिलग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। शहर में बनाई गई हरित पट्टियों/पार्कों में स्ंिप्रकलर के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, रोड पर चलने वाले ट्रैफिक के लिए अलग-अलग लेनों का निर्धारण किया जाएगा, अर्थात धीमे चलने वाले वाहनों के लिए अलग लेन होगी, जबकि तेज चलने वाले वाहनों के लिए अलग लेन होगी।
इस अवसर पर प्रोटोकाॅल राज्यमंत्री श्री अभिषेक मिश्रा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री अनिल कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, प्रबन्ध निदेशक यू0पी0एस0आई0डी0सी0 श्री मनोज सिंह तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नोएडा-आगरा प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेस-वे को लखनऊ तक बढ़ाया जाना चाहिए

Posted on 14 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि नोएडा-आगरा प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेस-वे को लखनऊ तक बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि इस क्षेत्र के किसानों एवं जनता को भी लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश की खुशहाली के लिए उच्चस्तरीय गुणवत्ता एवं सुविधाओं से युक्त सड़कों के निर्माण के पक्ष में है। आगरा से लखनऊ तक प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे में पर्याप्त अंडर-वे तथा कैटल-वे की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों तरफ सर्विस लेन का भी निर्माण कराया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री आज यहां शास्त्री भवन स्थित अपने सभाकक्ष में आगरा-लखनऊ प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेस-वे ग्रीन फील्ड परियोजना पर प्रेजेन्टेशन का अवलोकन करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव एवं प्रोटोकाॅल राज्यमंत्री श्री अभिषेक मिश्रा भी उपस्थित थे।
श्री यादव ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जिन इलाकों से गुजरेगा वहां मण्डियों के विकास के अलावा किसानों की उपज को बड़े बाजारों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। इसी के साथ जल्दी खराब होने वाली सब्जियों एवं मौसमी फलों जैसे तरबूज एवं खरबूज को भी शीघ्रता से नगरीय क्षेत्रों में पहंुचाने की सुविधा किसानों को मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने से फिरोजाबाद में ग्लास सिटी की स्थापना भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने पर दिल्ली से लखनऊ तक की दूरी और यात्रा समय में काफी कमी आ जाएगी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत प्रेजेन्टेशन में बताया गया कि सड़क मार्ग से आगरा-लखनऊ की दूरी 350 किलोमीटर है। इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने से यह दूरी घटकर लगभग 274 किलोमीटर रह जाएगी। इस प्रकार आगरा-लखनऊ तक की यात्रा मात्र 03 घंटे में पूरी की जा सकेगी। 06 लेन के प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे का विस्तार 08 लेन तक किया जा सकेगा। एक्सप्रेस-वे के निर्माण में उपजाऊ भूमि का कम से कम अधिग्रहण किया जाएगा, क्योंकि इसका अधिकांश भाग नहर की पटरियों के करीब सिंचाई विभाग तथा अन्य सरकारी जमीनों में पड़ रहा है। बाढ़ से बचाने के लिए एक्सप्रेस-वे को भूमि सतह से काफी ऊँचा रखने तथा दोनों तरफ 10 मीटर से अधिक ग्रीन फील्ड पट्टी तैयार की जाएगी। इस परियोजना की लागत लगभग 9500 करोड़ रुपए आंकी गई है। एक्सप्रेस-वे के साथ वाटर बाॅडी तथा ईको फ्रेन्डली पार्क विकसित किए जाएंगे। यह एक्सप्रेस-वे फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज तथा मलिहाबाद के काफी करीब से गुजरेगा। इसलिए इन शहरों को ग्रोथ सेन्टर के रूप में विकसित किया जा सकेगा।
प्रेजेन्टेशन में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त डाॅ0 अनिल कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव सिंचाई श्री दीपक सिंघल, प्रमुख सचिव वित्त श्री आनंद मिश्रा, प्रमुख सचिव आवास एस0एन0शुक्ला, प्रमुख सचिव राजस्व श्री किशन सिंह अटोरिया, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार, आगरा, कानपुर, लखनऊ के मण्डलायुक्त सहित अन्य अधिकारी उपस्थित भी थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 11 अगस्त, 2012 को शास्त्री भवन, लखनऊ में डी0एम0आई0सी0(DMIC) परियोजना पर विचार-विमर्श करते हुए।

Posted on 12 August 2012 by admin

up-cm-akhilesh-yadav-dmrc-scheme

Comments (0)

यमुना एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण

Posted on 10 August 2012 by admin

उत्तर प्रदे’ा के मुख्यमंत्री श्री अखिले’ा यादव ने आज यमुना एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करते हुए कहा कि इस एक्सप्रेस-वे के साथ सर्विस लेन को भी दुरुस्त किया जाना चाहिये। नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक एक्सप्रेस-वे को निर्माण एजेन्सी के अधिकार क्षेत्र से बाहर रखने का निर्दे’ा देते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लिए टोल टैक्स भी नहीं लगाया जाएगा। टप्पल के किसानों के मुकदमों को पहले ही वापस लेने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गलत ढंग से आरोपित ‘ो”ा अन्य किसानों के मुकदमों को भी ‘ाीघ्र वापस ले लेगी।
5-k-d-mein-yamuna-express-way-udghatan-karte-c-m-akhilesh-yadav-2मुख्यमंत्री आज अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में नोएडा से आगरा तक बने 6 लेन के यमुना एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेन्सी द्वारा स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए अस्पताल तथा स्कूल बनवाया जाना चाहिये। इसके अलावा परियोजना के साथ-साथ आस-पास के गांव का विकास भी सुनिि’चत किया जाए।
श्री यादव ने एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम रफ्तार को 100 कि0मी0 प्रति घण्टे तक नियंत्रित रखने का आग्रह करते हुए कहा कि राज्य में जब तक अच्छी सड़कें नहीं बनेंगी, तब तक विकास अधूरा रहेगा। इसीलिए राज्य सरकार जनपद मुख्यालयों को 4 लेन की सड़कों से जोड़ने के अलावा बुन्देलखण्ड तथा पूर्वांचल क्षेत्र में भी उच्च स्तरीय सड़क निर्माण के लिए प्रयासरत है, जिससे कि इन क्षेत्रों का बड़े पैमाने पर विकास हो सके।
मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं के लिए भूमि-अधिग्रहण की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने अपने घो”ाणा-पत्र में स्प”ट किया है कि किसानों की जमीन लेने पर उन्हें स्थानीय सिर्कल रेट से 6 गुना अधिक मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी कुछ परियोजनाओं के लिए सिर्कल रेट से 3 गुना अधिक मुआवजा दिया गया है। इस सम्बन्ध में ‘ाीघ्र ही उनकी सरकार नई नीति लाएगी। इस अवसर पर उन्होंने स्प”ट किया कि किसानों की सहमति के बिना भूमि-अधिग्रहण कतई नहीं किया जाएगा।
मीडिया द्वारा पूछे गए अन्य सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी पार्टी द्वारा राज्य के दलितों एवं पिछड़ों के साथ अन्याय का आरोप बेबुनियाद एवं तथ्यों से परे है। उन्होंने इस आरोप का खण्डन किया कि लखनऊ में किसी पूर्व महापुरु”ा के नाम पर प्रस्तावित पार्क स्थल पर निर्माणाधीन जने’वर मिश्र पार्क बनाया जा रहा है। अभिलेखों में उक्त स्थल पर किसी महापुरु”ा के नाम पर पार्क दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पार्टी अभिलेखों में किसी महापुरु”ा का नाम दर्ज होना साबित कर दे, तो सरकार उसकी बात तत्काल मान लेगी। प्रदे’ा सरकार द्वारा इस स्थल पर पार्क बनाने का निर्णय इसलिए लिया गया ताकि इस स्थल को भू-माफियाओं से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि मा0 उच्च न्यायालय द्वारा प्राप्त अनुमति के बाद ही यहां पार्क बनाया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पार्क बनवाने में पिछली बसपा सरकार की संस्कृति नहीं अपना रही है। उन्होंने डॉ0 राममनोहर लोहिया पार्क का उदाहरण देते हुए कहा कि यह पार्क काफी हरा-भरा है। उन्होंंने कहा कि निर्माणाधीन जने’वर मिश्र पार्क को भी इसी तरह से हरा-भरा बनाया जाएगा। पूर्व राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस-वे के सन्दर्भ में पूछे गए एक प्र’न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गंगा एक्सप्रेस-वे के बनाने के खिलाफ है। नोएडा में आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद प्रो0 राम गोपाल यादव ने एक्सप्रेस-वे पर वाहन परिचालन की ‘ाुरुआत फीता काटकर की।
इससे पूर्व अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री अनिल कुमार गुप्त ने यमुना एक्सप्रेस-वे के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि एक्सप्रेस-वे के बन जाने से इस क्षेत्र का तेजी से आर्थिक विकास होगा। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए जे0पी0 ग्रुप के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन श्री मनोज गौड़ ने कहा कि 15 अगस्त, 2012 तक एक्सप्रेस-वे पर टोल-टैक्स नहीं लिया जाएगा।
कार्यक्रम में मंत्रीगण श्री अिम्बका चौधरी, श्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, श्री राम गोविन्द चौधरी, श्री अहमद हसन, श्री ब्रह्मा’ांकर त्रिपाठी, श्री रघुराज प्रताप सिंह, श्री दुगाZ प्रसाद यादव, प्रोटोकाल राज्य मंत्री श्री अभि”ोक मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा कार्यवाहक मुख्य सचिव श्री वी0के0 ‘ार्मा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राके’ा गर्ग, सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती अनीता सिंह एवं श्री आलोक कुमार, सचिव सूचना श्री अमृत अभिजात आदि अधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विद्युत ग्रिड फेल होने में यू0पी0 दोषी नहीं- प्रमुख सचिव ऊर्जा

Posted on 07 August 2012 by admin

नई दिल्ली स्थित इण्डिया हैबिटेट सेण्टर के जकरण्डा हाल में विद्युत समस्याओं पर विचार करने के लिए आज केन्द्रीय विद्युत मंत्री वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजधानी समेत 8 राज्यों की बैठक बुलायी गयी थी। इस बैठक में बिजली के पारेषण एवं वितरण के मुद्दों पर चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा डाॅ0 अनिल कुमार गुप्ता ने भाग लिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पक्ष को बैठक में मजबूती के साथ प्रस्तुत किया।
प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा डाॅ0 अनिल कुमार गुप्ता ने बताया है कि गत सप्ताह विद्युत ग्रिड ठप्प होने के लिये उत्तर प्रदेश दोषी नहीं है, जैसाकि प्रचारित किया गया। उन्होंने बताया कि विद्युत की मांग एवं आपूर्ति में गैप के कारण ग्रिड फेल होने की घटना हुई थी।
डाॅ0 अनिल कुमार गुप्ता ने बताया है कि उत्तर प्रदेश को इस समय 9000 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है जबकि प्रदेश को केवल 7000 मेगावाट बिजली मिल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि प्रदेश को कोयला की आपूर्ति समुचित रूप से मिले तो यहां 11900 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा सकता है और अपनी खपत के बाद दूसरे प्रदेशों को भी बिजली निर्यात की जा सकती है।
डाॅ0 गुप्ता ने बताया कि केन्द्र सरकार की आगरा-ग्वालियर-भिण्ड विद्युत लाइन पर अपग्रेडेशन का कार्य चल रहा है जो 400 के0वी0ए0 का है। इसी अपग्रेडेशन के दौरान इस लाइन के ओवर लोड होने के कारण बहुत बड़ा फाल्ट हो गया था और हमें आगरा परिक्षेत्र की लाइट लगातार काटने का निर्देश दिया जा रहा था, जबकि मा0 उच्चतम न्यायालय का आदेश है कि ताज नगरी आगरा की लाइट न काटी जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

2014 में केन्द्र सरकार में नेताजी का दबदबा कायम करके ही दम लेगें

Posted on 07 August 2012 by admin

6-08-bसमाजवादी पार्टी के युवा संगठनों के जिलाध्यक्षों/नगर अध्यक्षों की बैठक आज पार्टी मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में हुई जिसे मुख्य अतिथि, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्बोधित किया। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष  नफीस अहमद ने बैठक की अध्यक्षता की। संचालन निर्भय सिंह पटेल (प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी) ने किया। बैठक में सर्वश्री धर्मेन्द्र यादव(साॅसद) ओमप्रकाष सिंह (प्रदेश महासचिव) प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी, आनन्द भदौरिया (राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी), संजय लाठर (राष्ट्रीय अध्यक्ष,युवजन सभा), सुनील यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्रसभा) अमिताभ बाजपेयी(राष्ट्रीय अध्यक्ष  मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड)राकेश सिंह, संग्राम सिंह यादव, पवन पाण्डेय (विधायकगण) नईमुल हसन (प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड), राजपाल कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा ने भी इसमें शिरकत की।
बैठक में आज नौजवानों में वैसा ही जोश और उत्साह नजर आया जैसा समाजवादी क्रांतिरथ यात्रा और आंदोलनों के समय दिखाई देता था। ऐसा माहौल था कि युवा बढ़-चढ़कर अपने प्रिय नेता श्री अखिलेश यादव को सिर आंखो पर बिठा रहे थे तो मुख्यमंत्री जी भी उनकी भावनाओं की कद्र करते हुए उनको नए परिवर्तन का हिस्सेदार बनने को प्रोत्साहित कर रहे थे। नौजवानों ने संकल्प लिया कि वे अब सन् 2014 में केन्द्र सरकार में नेताजी का दबदबा कायम करके ही दम लेगें। नेताजी के सपने को टूटने नहीं देगें।
समाजवादी पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए नौजवानों के साथ पिछले  पांच सालों के संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि जनता के सहयोग और उनके समर्पण से प्रदेश में बहुमत की समाजवादी पार्टी की सरकार बनी। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्होने कहा कि वे महीने की पहली तारीख को युवाओं से भेंट करेगें। उन्होने कहा सरकार ने सीमित संसाधनों के बावजूद साढ़े चार माह में ही चुनाव के समय किए गए कई वायदों को अमल में लाने का काम किया है। अब नौजवानों को इसमें सहयेाग करना है। वे देखें कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है या नहीं। उन्हें निगरानी करनी है जिससे सरकार की छवि ठीक रहे।
श्री यादव ने कहा कि बेकारी भत्ता, छात्रसंघ बहाली कन्या विद्याधन, किसानों की कर्ज माफी, मुस्लिम लाड़कियों के लिए अनुदान किसानों, बुनकरों को मुफ्त बिजली, किसानों के लिए अलग फीडर की व्यवस्था, 10वंी पास को टेबलेट, इंटर पास को लैपटाप आदि की योजनाओं को अमली जामा पहनाने की प्रक्रिया चालू है। मुस्लिमों के हित में योजनाओं के लिए बजट में प्रावधान किये गए है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा प्रदेश है। इसकी समस्याएं भी बड़ी है। पिछली सरकार ने प्रदेश की संपूर्ण कार्य संस्कृति को ही बिगाड़ दिया हैं। हम इसमें सुधार कर रहे है। लूट बंद करेगें, भ्रष्टाचार नहीं होगा। कानून का राज कायम होगा। समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को ईमानदारी से लागू किया जाएगा।
श्री यादव ने कहा हमने बड़ी लड़ाई जीती है तो दुश्मन भी बड़े है। साजिशें की जा रही है। सरकार के कामकाज को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। हमें जनता तक सही स्थिति पहुॅचाना है।ं अपनी उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराना है। उन्होने कहा लोकतंत्र बड़ा है। अगर हमने कोई निर्णय बदला तो वह लोकतंत्र की ताकत की स्वीकार्यता और सम्मान है। वैसे सरकार ने घटनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने में संकोच नहीं किया है।
बैठक में युवा संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। उन्होने अपने नेता को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और उन्हें अपनी अपेक्षाओं से भी परिचित कराया। स्पष्ट है कि नौजवानों का विश्वास श्री अखिलेश जी पर है और अखिलेश जी का विश्वास नौजवानों पर है। युवा उन्हें अपना नेता मानते है कि संधर्षो में न केवल युवाओं के साथ रहे बल्कि उनकी अगुवाई भी करते रहे थे। मुख्यमंत्री जी हजारों नौजवानों के नाम से परिचित है।
युवा नेताओं ने कहा कि उन्होने लोकतंत्र को बचाने के लिए पांच वर्ष तक संघर्ष किया और अब मुख्यमंत्री के रूप में लोकतंत्र को बहाल करने का काम किया। आम नौजवानों को ताकत देने का उन्होने काम किया हैं। नौजवानों ने मुख्यमंत्री जी की इस बात के लिए भी प्रश्ंासा की कि उन्होने युवाओं के लिए अपने बजट  में व्यवस्था की है। युवा नेताओं ने संकल्प लिया कि वे राज्य के विकास में सहयोग देने में निस्वार्थभाव से काम करेगें और सन् 2014 के सपने को पूरा करेगें। समाजवादी पार्टी के विरूद्ध साजिशों का युवा मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत रखता है।
राजपाल कश्यप ने बैठक में राजनीतिक-आर्थिक प्रस्ताव पेश किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। युवा विधायकगण पवन पाण्डेय एवं संग्राम सिंह ने शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष कांग्रेस के युवा नेता आशुतोश त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पर्व स्नेह, प्रेम और अपनेपन का एहसास दिलाता है

Posted on 02 August 2012 by admin

2-08-aसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज रक्षाबंधन पर्व पर बहनों की राखियां कलाई पर बंधवाते हुए उनको आशीर्वाद दिया और सभी मिलनेवालों को बधाई दी। उन्होने कहा यह पर्व स्नेह, प्रेम और अपनेपन का एहसास दिलाता है।
नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव से आज उनके निवास 5, विक्रमादित्य मार्ग और पार्टी मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ पर सैकड़ों लोगों ने मिलकर उन्हें रक्षाबंधन पर्व पर शुभकामनाएं दी। इनमें समाज के सभी वर्गो के लोग, अल्पसंख्यक तथा महिलाएं भी शामिल थीं। पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को पर्व की बधाई देते समय श्री यादव ने एक सरकारी सर्वेक्षण के हवाले से इस बात पर गहरा दुःख जताया कि अभी भी देश में 8 करेाड़ लोग ऐसे हैं जो 17 रूपए से कम पर गुजर बसर करते हंै। उन्होने कहा इनके लिए रक्षाबंधन का पर्व तभी खुशियां ला सकता है जब हम सब त्यौहार मनाने में परस्पर सहयेाग करें। समस्तीपुर (बिहार) से आई डा0(प्रो0 रेणुका यादव ने भी नेताजी को राखी बांधी। इस अवसर पर साॅसद श्री अरविन्द कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी, विधायक डा0 सरोजनी अग्रवाल, प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0यादव भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ पर आज बड़ी संख्या में आए लोगों को रक्षाबंधन पर्व की बधाईयां दी और उनसे आग्रह किया कि वे महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति सजग रहने का आग्रह किया। बहनों को उनके सभी हक मिलने चाहिए। ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय, माउन्ट आबू (राजस्थान) के जनसम्पर्क अधिकारी श्री बी0के0 कोमल के साथ ब्रह्मकुमारी राधा, मंजू, चारू, माधुरी, दिव्या के अलावा ब्रह्म कुमार श्री अनंत ने आज मुख्यमंत्री जी को राखी बांधी और उनको इस पर्व पर शुभकामनाएं दी। ब्रह्म-कुमार-ब्रह्मा कुमारियों की ओर से श्री अखिलेश यादव को अभिनन्दन पत्र भी भेंट किया गया।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव को भी घर और समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने राखी बांधी और उनका आशीर्वाद लिया। विधायक जीनत खाॅ, नसीमा बानों एवं नीलम रोमिला सिंह ने तमाम महिलाओं के साथ आकर श्री शिवपाल सिंह जी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राज्यमंत्री श्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह एवं डा0 एस0पी0 यादव भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

5910 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया

Posted on 01 August 2012 by admin

2उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज लगभग 5910 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने गांवों के विकास के लिए 250 करोड़ रुपए की जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना का शुभारम्भ किया तथा  08 विभागों की 26 सेवाओं को ई-डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त कराने के लिए स्टेट पोर्टल की शुरुआत भी की।

आज यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (उपशा) द्वारा सार्वजनिक-निजी-सहभागिता से प्रदेश के 04 महत्वपूर्ण मार्गों को विकसित किए जाने के कार्य, लखनऊ विकास प्राधिकरण के 03 रेल उपरिगामी सेतुओं (आर0ओ0बी0) तथा राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद की  03 विशिष्ट मण्डियों, 111 ग्रामीण अवस्थापना केन्द्रों तथा 09 एग्रीकल्चरल माकेर्टिंग हबों का शिलान्यास किया। उन्होंने टूण्डला, फिरोजाबाद में निर्मित नवीन मण्डी स्थल का लोकार्पण भी किया।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान उनकी पार्टी ने जनता के बीच तमाम बातों को रखते हुए प्रदेश को आगे ले जाने का वायदा किया था। इसी के फलस्वरूप प्रदेश की जनता ने पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का ऐतिहासिक फैसला दिया। राज्य के विकास में सड़कों के महत्व की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यदि गति 02 गुनी कर दी जाए तो आर्थिक विकास 03 गुना हो सकता है और यह तभी संभव है, जब सड़कें उच्चकोटि की हों। उन्हांेने कहा कि उपशा द्वारा सार्वजनिक-निजी-सहभागिता (पी0पी0पी0) के आधार पर जिन सड़कों के निर्माण कार्य शुरू किए जा रहे हैं, उनमें किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि निजी विकासकर्ताओं को सरकार पूरा सहयोग प्रदान करेगी।

श्री यादव ने पिछली समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा प्रदेश के राजमार्गों के विकास, अनुरक्षण एवं प्रबन्ध के लिए गठित उपशा का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने जनपद मुख्यालयों को 04 लेन की सड़कों से जोड़ने का निर्णय लिया है। पिछली सपा सरकार में बेतवा, चम्बल, गंगा, यमुना, घाघरा आदि नदियों पर ऐसे स्थानों पर पुल बनाए जहां स्थानीय जनता कभी पुल का निर्माण होने की कल्पना भी नहीं करती थी। पिछली बसपा सरकार ने कई स्थानों पर पूर्ववर्ती सपा सरकार द्वारा निर्माणाधीन पुलों को रोक दिया, जिनका निर्माण अब शुरू कराया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में उनकी सरकार नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुगम बनाने हेतु और अधिक पुलों का निर्माण कराएगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए आज 03 आर0ओ0बी0 का शिलान्यास किया गया।

1मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश खुशहाल होगा तो देश भी खुशहाल होगा। पिछली सपा सरकार द्वारा राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के माध्यम से लोहिया ग्राम योजना संचालित की गई थी, जिसे अब जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना के नाम से संचालित किया जाएगा। इस बार इस योजना की धनराशि भी बढ़ा दी गई। 08 विभागों की
26 सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए प्रारम्भ किए गए स्टेट पोर्टल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश के कई अन्य प्रदेशों में इस व्यवस्था पर काफी काम किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस व्यवस्था के माध्यम से कई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य करेगी।

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री श्री मो0 आजम खां ने कहा कि जनता को वर्तमान सरकार से बहुत उम्मीदें हैं। राज्य सरकार ने विकास की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोकतंात्रिक प्रक्रिया में विश्वास करती है जिसमें सभी की आवाज सुनी जाती है। लोकतंत्र में तानाशाही का कोई स्थान नहीं है। उन्हांेने कहा कि सरकार की शराफत को कमजोरी न समझा जाए।

बाद में पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विद्युत उपलब्धता की समस्या के लिए पिछली बसपा सरकार जिम्मेदार है। पिछली सरकार ने विद्युत उत्पादन के लिए कोई कार्य नहीं किया। यहां तक कि पारेषण व्यवस्था और ट्रांसफार्मर भी खराब हालत में मिले हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्युत उत्पादन एवं आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए गम्भीरता से प्रयास कर रही है। इसीलिए पिछली सरकार द्वारा निजी क्षेत्र की कम्पनियों से किए गए समझौतों को आगे बढ़ाने और कोल-लिंकेज की व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा को-जनरेशन के लिए भी उनकी सरकार काम कर रही है। सौर ऊर्जा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र सहित प्रदेश के अन्य भागों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नई नीति लायी जा रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार परिलक्षित होगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि डाला एवं चुर्क से गिट्टी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके लिए उन्होंने पिछली राज्य सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि मूर्तियों एवं चैराहों को बनाने के लिए एक ही स्थान से काफी पत्थर निकाले गए, जिससे ऐसे स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। फलस्वरूप कई मजदूरों के साथ हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में कोई जोखिम नहीं ले सकती है। इस सम्बन्ध में भारत सरकार के माइन्स सेफ्टी विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एन0ओ0सी0) प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की विभिन्न अनियमितताओं की जांच चल रही है जांच के बाद दोषी पाये जाने पर किसी भी अधिकारी अथवा व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

कानून-व्यवस्था से सम्बन्धित प्रश्न का जवाब देते हुए श्री यादव ने कहा कि इस मामले में बहुत सख्त कदम उठाए जाएंगे। समाज में कायम भाईचारे से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने आज लगभग 5305 करोड़ रुपये की लागत से पी0पी0पी0 माॅडल के आधार पर दिल्ली-सहारनपुर-यमुनोत्री मार्ग (प्रदेश सीमा तक), वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग (हाथी नाला तक), मेरठ-करनाल मार्ग (प्रदेश सीमा तक), बरेली-अल्मोड़ा-बागेश्वर मार्ग (प्रदेश सीमा तक) का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त लखनऊ नगर में पुरनिया चैराहे के पास रेल समपार संख्या-07 तथा एन0एच0-56  के रेल समपार संख्या-208ए पर अर्जुनगंज के पास चार लेन के अलावा डालीगंज एवं मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशनों के बीच समपार संख्या-6ए पर तीन लेन का रेल उपरिगामी सेतु (आर0ओ0बी0) का शिलान्यास भी किया। इन तीनों आ0ओ0बी0 के निर्माण मंेे लगभग 170 करोड़ रुपये का व्यय संभावित हैै।  इसी के साथ उन्हांेने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद् द्वारा प्रस्तावित लगभग 435 करोड़ रुपये लागत के 03 विशिष्ट मण्डी स्थलों, 111 ग्रामीण अवस्थापना केन्द्रों तथा 09 एग्रीकल्चरल मार्केटिंग हबों का शिलान्यास भी किया। 250 करोड़ रुपये की जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना का शुभारम्भ तथा लगभग 09 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवीन मण्डी स्थल टूण्डला, फिरोजाबाद का लोकार्पण भी उन्होंने किया।
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, पशुधन मंत्री श्री पारस नाथ यादव, राजस्व मंत्री श्री अम्बिका चैधरी, कृषि मंत्री श्री आनंद सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन, प्रोटोकाॅल राज्यमंत्री श्री अभिषेक मिश्रा, नियोजन राज्य मंत्री श्री फरीद महफूज किदवई, कृषि राज्य मंत्री श्री राजीव कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यवाहक मुख्य सचिव श्री वी0के0शर्मा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री अनिल कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, प्रमुख सचिव आई0टी0 एवं इलेक्ट्रानिक्स श्री जीवेश नंदन, सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती अनीता सिंह तथा श्री आलोक कुमार, उपशा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री मुकुल सिंघल, उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण डाॅ0 रजनीश दुबे, निदेशक मण्डी श्री राजीव अग्रवाल, सचिव सूचना श्री अमृत अभिजात एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश में आज दिन में पावर कारपोरेशन द्वारा 4752 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की जा रही है

Posted on 30 July 2012 by admin

आज दिन में 2ः00 बजे राज्य विद्युत उत्पादन निगम के विद्युत गृहों से 532 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था, जिसमें ओबरा से 191 मेगावाट, अनपरा से 252 मेगावाट, पनकी से 56 मेगावाट तथा हरदुआगंज से 33 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था। इसके अलावा 570 मेगावाट जलीय विद्युत का उत्पादन हो रहा था।
पावर कारपोरेशन द्वारा केन्द्रीय क्षेत्र से 3067 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी। इसके अलावा को-जनरेशन से 50 मेगावाट, रोजा से 270 मेगावाट तथा बजाज इनर्जी से 263 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (1)

क्षतिग्रस्त मूर्ति को तुरन्त ठीक कराने के निर्देश

Posted on 27 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डाॅ0 अम्बेडकर पार्क, लखनऊ स्थित पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने की निन्दा करते हुए कहा कि यह कृत्य प्रदेश के सौहार्दपूर्ण वातावरण को दूषित करने का सुनियोजित प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस कृत्य के लिए दोषी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा क्षतिग्रस्त मूर्ति को तुरन्त ठीक कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in