Archive | Latest news

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से 01 दिसम्बर, 2012 को उनके सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्री आर0पी0एन0 सिंह भेंट करते हुए।

Posted on 02 December 2012 by admin

up-cm-akhilesh-yadav-with-rpn-singh-1

Comments (0)

मुरादाबाद मण्डल के ‘‘कन्या विद्याधन योजना’’ तथा ‘‘हमारी बेटी उसका कल’’ योजनान्तर्गत लगभग 15000 छात्राओं को चेक वितरित करेंगे

Posted on 01 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी 10 दिसम्बर को रामपुर में मुरादाबाद मण्डल के ‘‘कन्या विद्याधन योजना’’ तथा ‘‘हमारी बेटी उसका कल’’ योजनान्तर्गत लगभग 15000 छात्राओं को चेक वितरित करेंगे। वर्तमान सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के व्यापक हितो को दृष्टिगत रखते हुए अल्पसंख्यक समाज में बालिकाआंे की शिक्षा में आ रही आर्थिक विषमताओं को दूर करने एवं उन्हें अगे्रतर शिक्षा के लिए प्रेरित करने वर्तमान वित्तीय वर्ष से ‘‘हमारी बेटी उसका कल’’ नवीन योजना प्रारम्भ की है जिसके अन्तर्गत अल्पसंख्यक समुदाय के मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एवं जैन समुदाय के अन्तर्गत 10वीं पास छात्राओं को आगे की शिक्षा ग्रहण करने हेतु अथवा उनके विवाह हेतु एकमुश्त 30 हजार रुपये दिये जाने की व्यवस्था की गयी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में आज आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद मण्डल के दूरस्थ जनपदों से आने वाली छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्हांेने कहा कि लाभान्वित होने वाली छात्राओं को परिवहन निगम की बसों में लाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। प्रत्येक बसों में नोडल अधिकारियों के साथ-साथ एक-एक महिला अधिकारी तथा सुरक्षा हेतु महिला सिपाही भी तैनात किया जाय। उन्होंने कहा कि लाभान्वित छात्राओं को नाश्ते के साथ-साथ लंच एवं डिनर पैकेट भी उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने कहा कि छात्राओं को जिन स्थानांे पर रात्रि में ठहरने की व्यवस्था कराई जाय वहाॅं पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित कराते हुए नोडल अधिकारी को रात्रि विश्राम अवश्य करना होगा ताकि किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के रात्रि विश्राम स्थल पर जन सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय।
श्री उस्मानी ने लाभार्थियों के लिए आवश्यकतानुसार चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु इमरजेंसी एबुलेन्स की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये उन्होंने कहा कि जनपदवार लाभार्थियों को परिचय पत्र भी उपलब्ध कराते हुए कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय। उन्हांेने कहा कि जनपदवार पंक्ति प्रभारी भी नियुक्त किये जाये ताकि कार्यक्रम स्थल पर छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये।
बैठक में प्रमुख सचिव गृह आर0एम0श्रीवास्तव, सचिव माध्यमिक शिक्षा
श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, लीना जौहरी, मण्डलायुक्त मुरादाबाद मण्डल सहित सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उर्दू समाज में भाईचारा बढ़ाने वाली तथा सम्मान देने वाली भाषा है

Posted on 30 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उर्दू समाज में भाईचारा बढ़ाने वाली तथा सम्मान देने वाली भाषा है। उन्हांेने उर्दू को एक महत्वपूर्ण एवं अखिल भारतीय भाषा बताते हुए कहा कि सरकारी कामकाज में उर्दू का काफी इस्तेमाल किया जाता है। राज्य सरकार उर्दू के विकास के लिए कई फ़ैसले ले चुकी है और आने वाले समय में कई और फ़ैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उर्दू के विकास के लिए राज्य सरकार ने बजट में भी बढ़ोत्तरी की है।
मुख्यमंत्री आज यहां प्रदेश पर्यटन विभाग के सभागार में उर्दू विरासत कारवां के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी ‘प्रमोशन आॅफ़ उर्दू, प्राॅब्लम्स एण्ड प्रास्पेक्ट्स’ में मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिन्दी और उर्दू के साथ-साथ विकास से देश को और अधिक मजबूती से जोड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने आयोजकों को गंगा-जमुनी तहज़ीब के लिए मशहूर लखनऊ शहर में इस प्रकार के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इससे समाज में भाईचारा बढ़ेगा और पूरे देश में एक अच्छा संदेश जाएगा।
press3श्री यादव ने कहा कि हिन्दी और उर्दू आपस में इतनी घुली मिली भाषाएं हैं कि हिन्दी बोलते-बोलते उर्दू के शब्दों का और उर्दू बोलते वक्त हिन्दी के लफ़्ज़ों का प्रयोग लाज़मी हो जाता है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी में उर्दू ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि अच्छा भाषण या वक्तव्य बिना उर्दू के प्रयोग के वज़नी नहीं बनता। यही कारण है कि संसद एवं विधान सभाओं में वक्ता उर्दू का अधिक से अधिक प्रयोग कर अपने भाषण को तर्कसंगत एवं प्रभावी बनाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादियों को जब भी मौका मिला, उन्होंने उर्दू को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि किसी भी भाषा के विकास के लिए उसे कामकाज से जोड़ना आवश्यक है और इसकी पूरी जि़म्मेदारी सरकार एवं समाज की है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस जि़म्मेदारी को बखूबी समझती है और उर्दू के विकास के लिए आगे भी फैसले लेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा जो निःशुल्क टैबलेट एवं लैपटाॅप वितरित किए जाएंगे, उनमें हिन्दी, अंग्रेजी के साथ-साथ उर्दू का साॅफ्टवेयर भी डाला जाएगा।
इससे पूर्व, भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष जस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने कहा कि हमारी मिली जुली संस्कृति में काफी विविधता हैै। उन्होंने कहा कि अंग्रेज़ों की फूट डालो और राज करो की नीति से पहले उर्दू आम लोगों द्वारा प्रयोग में लायी जाती थी, बाद में अंग्रेज़ों ने साजिश कर समाज में फूट डालने की नीयत से हिन्दी को हिन्दुओं तथा उर्दू को मुस्लिमों से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अब फिर वक्त आ गया है कि हमें मिल-जुलकर भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देना चाहिए। इस मौके पर प्रो0 वसीम बरेलवी तथा इमाद ग्रुप, क़तर के अध्यक्ष श्री हसन ए0के0 चुग़ुल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन उर्दू विरासत कारवां के संयोजक श्री आसिफ़ आज़मी तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो0 एम0 फ़ारुक़ ने किया।
गोष्ठी में उर्दू अकादमी दिल्ली के उपाध्यक्ष प्रो0 अख़्तरुल वासे, मलेशिया के
श्री तारिक़ आज़म, सऊदी अरब के शीराज़ मेहदी, गोरखपुर के डाॅ0 अज़ीज़ अहमद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने लखनऊ महोत्सव-2012 का शुभारम्भ किया

Posted on 28 November 2012 by admin

lucknow-mahotsava-2लखनऊ अपनी गंगा-जमुनी तहजीब और  संस्कृति के लिए विश्व विख्यात: मुख्यमंत्री
लखनऊ अमन-चैन और भाईचारे का  सन्देश हम सभी को देता है: अखिलेश यादव

lucknow-mahotsavaउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां लखनऊ महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि लखनऊ की पहचान यहां की गंगा-जमुनी तहजीब है। उन्होंने कहा कि यह शहर आपसी भाईचारे और अमन-चैन के लिए मशहूर है। इसी तहजीब और यहां की विरासत से लोगों को परिचित कराए जाने के उद्देश्य से महोत्सव का आयोजन कराया जाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लखनऊ महोत्सव इस वर्ष की अपनी थीम ‘गंगा-जमुनी तहजीब, एकता की विरासत’ पर खरा उतरेगा और लोगों को इसके जरिये भाईचारे का सन्देश मिलेगा।
श्री यादव ने कहा कि लखनऊ की तहजीब, कला, संस्कृति तथा यहां की भाषा विश्व प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि अवध की गंगा-जमुनी तहजीब का केन्द्र लखनऊ हम सभी को शान्ति व अमन-चैन से एक साथ रहने का सन्देश देता है। हम सभी को यहां की संस्कृति और भाईचारे को बरकरार रखने के लिए हर सम्भव प्रयास करने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महोत्सव में बड़ी संख्या में उद्यमी एवं हस्तशिल्पी भाग ले रहे हैं तथा अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि 11 दिन चलने वाले लखनऊ महोत्सव के माध्यम से लोगों का स्वस्थ मनोरंजन होने के साथ ही शिल्पकारों के उत्पादों को देखने एवं खरीदने का अवसर मिलेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह एक यादगार महोत्सव होगा। लखनऊ महोत्सव लोगों को अवध की नायाब तहजीब से परिचित कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए सरकार हर सम्भव सहयोग देगी।
इससे पूर्व, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के उपरान्त मुख्यमंत्री ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर लखनऊ महोत्सव का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह् भी भेंट किया गया। इस अवसर पर स्थानीय सिटी माॅण्टेसरी स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री के समक्ष लेजर शो का भी प्रदर्शन किया गया। महोत्सव को पर्यटन राज्य मंत्री श्री मूलचन्द चैहान तथा मण्डलायुक्त लखनऊ श्री संजीव मित्तल ने भी सम्बोधित किया।
महोत्सव में किसान मेले का भी आयोजन किया गया है। साथ ही, देश के विभिन्न प्रान्तों से हस्तशिल्पियों को भी आमंत्रित किया गया है। शिल्प मेले में शिल्पियों के लिए 450 स्टाॅल लगाए गए हैं तथा काॅर्पोरेट संस्थाओं के लिए 60 पवेलियन की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा 45 स्टाॅल खान-पान सामग्री के तथा बच्चों के मनोरंजन हेतु कई तरह के झूले भी स्थापित किए गए हैं। लखनऊ महोत्सव के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के इरादे से कई अन्य प्रकार के आयोजन भी किए जा रहे हैं।
महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर प्रोटोकाॅल राज्य मंत्री श्री अभिषेक मिश्र, मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्य, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री नवीन चन्द्र बाजपेयी, जिलाधिकारी लखनऊ श्री अनुराग यादव तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार शीघ्र ही गन्ने की अच्छी कीमत घोषित करेगी: मुख्यमंत्री

Posted on 26 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि शीघ्र ही गन्ने की अच्छी कीमत घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि गन्ने की ऐसी कीमत दी जाएगी, जिससे किसानों का नुकसान न हो और चीनी मिलों का संचालन भी बन्द न हो।
मुख्यमंत्री ने आज गोण्डा में एक मांगलिक कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और अन्य गणमान्य नागरिकांे को सम्बोधित करते हुए कहा बिजनौर, गोण्डा, बलरामपुर तथा लखीमपुर खीरी में गन्ने की सर्वाधिक पैदावार होती है और इन जनपदों की अधिकांश चीनी मिलों की स्थापना समाजवादी पार्टी की सरकार के पिछले कार्यकाल के समय में ही की गई थी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी एवं चुनौती जनता के भरोसे को कायम रखते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाना है, ताकि हम आम जन की अपेक्षाओं के अनुरूप खरे उतर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति समाज के सभी वर्गों के लोगों को उन्नति के समान अवसर उपलब्ध कराने की है। सरकार समाज में ऐसा स्वस्थ माहौल कायम करना चाहती है, जिसमें सभी जाति, धर्म व सम्प्रदाय का सम्मान हो।
श्री यादव ने कहा कि सरकार छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए कन्या विद्या धन एवं बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का कार्य कर रही है। बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सरकार प्रयास कर रही है कि कल-कारखाने लगें। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही शिक्षकों की भर्ती होगी, पुलिस पी0ए0सी0 में भी भर्ती की जाएगी। भ्रष्टाचार दूर करने के लिए भी कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।
इस मौके पर जन्तु उद्यान राज्य मंत्री डाॅ0 शिव प्रताप यादव, सांसद
श्री ब्रज भूषण शरण सिंह, पूर्व राज्य मंत्री श्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पण्डित सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

साठ समाजवादियों को सम्मानित किया गया

Posted on 26 November 2012 by admin

25-11-dस्वतन्त्रता संग्राम सेनानी और समाजवादी आन्दोलन के प्रखर महानायक लोकबंधु राजनारायण के जन्मदिन पर लोहिया राजनारायण स्मृति समिति द्वारा आज देश के लगभग साठ समाजवादियों को सम्मानित किया गया जिनमें कुछ श्री राजनारायण के घनिष्ठ संपर्क में थे। समाजवादी पार्टी के मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ  पर आयोजित इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव तथा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव एवं सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह, पूर्व मंत्री श्री भगवती सिंह, पूर्व महापौर डा0 दाऊ जी गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के प्रधान महासचिव श्री गिरीश कुमार पाण्डेय ने किया।
सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवाद के रथ को आगे बढ़ाना है, उ0प्र0 में ही इसे नहीं रूक जाना है। कुछ शक्तियाॅ  विरोध करने में लगी हैं। मीडिया का भी एक वर्ग विरोध में दुष्प्रचार कर रहा है। इन पर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए। राज्य सरकार के सामने भी समस्याएं खड़ी की जाएगीं। इसलिए उ0प्र0 की सरकार को देश के हर सूबे के लिए आदर्श बनना है। हमारा लक्ष्य प्रदेश की 20 करोड़ जनता को सुविधा देना है।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में बहुमत की सरकार बनी है। श्री अखिलेश यादव की सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। किसानों का 50 हजार रूपए तक का कर्ज माफ कर दिया गया है। किसी सूबे ने ऐसा कदम नहीं उठाया है। लोकतंत्र सेनानियों की पेंषन 03 हजार रूपए मासिक कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बिना किसान की खुशहाली के देश सम्पन्न नहीं हो  सकता है। किसान का बेटा ही सीमा की रक्षा करता है। गरीब का बेटा ही सेेना मे जाता है और शहीद होता है।
श्री मुलायम सिंह यादव ने श्री राजनारायण के साथ बिताए दिनों की याद करते हुए कहा कि श्री राजनारायण ने जहाॅ अन्याय देखा, वे उसके खिलाफ खड़े हो जाते थे। इमरजेन्सी उनकी ही वजह से लगी। वे डा0 लोहिया के कर्मपक्ष के प्रतिनिधि थे। वे जब अकेले रह गए थे तब भी उन्होंने किसी की परवाह नहीं की। जब कांगे्रस की तूती बोलती थी, उन्होंने दृढ़ता से लोहा लिया था।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोहिया जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर पुराने समाजवादियों ने कहा कि हमारी पीढ़ी ने समाजवादी आंदोलन की लौ को जलाए रखा अब इसे आगे जलाए रखने की जिम्मेदारी नई पीढ़ी पर है। उन्होंने कहा कि जहाॅ तक बुजुर्ग संघर्ष करके इसे ले आए हैं उसे आगे बढ़ाने का काम नौजवानों को ही करना है। यह एक बड़ी चुनौती है परन्तु समाजवादी नीति और कार्यक्रम को सरकार के कार्यों में परिलक्षित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देष के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में जो होता है वह पूरे देश में दिखाई देेता है। उ0प्र0 में समाजवादियों की भरपूर मदद से पहली बार पूर्ण बहुमत की समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है। समाजवादी विचारधारा का सरकारी काम काज में प्रभाव दिखे इसका प्रयास हो रहा है। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों की सुविधाएं बढ़ाने और समाजवादियों का बड़े पैमाने पर सम्मान किए जाने का भी विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम संयोजक श्री गिरीश पाण्डेय ने श्री राजनरायण के नाम पर जी0पी0ओ0 पार्क का नाम सत्याग्रही पार्क और उनके पूर्वनिवास 98-बी दारूलशफा लखनऊ  को संग्रहालय बनाए जाने की माॅग की। उन्होंने सर्वप्रथम श्री मुलायम सिंह यादव को सम्मानित करते हुऐ समाजवादियों का आव्हान किया कि वे एकजुट होकर उनके हाथ मजबूत करें और उन्हें प्रधानमंत्री बनाएं क्योंकि वही समाजवाद के परचम को देश में लहरा रहे हैं।
श्री मुलायम ंिसंह यादव ने शाल और प्रतीक चिन्ह देकर सर्वश्री दर्शन सिंह यादव, रामनरेश कुशवाहा, सहदेव सिंह गौतम, जयंिसह मसीह, राजनाथ शर्मा, धर्मराज सिंह, मो0 जुमई (प्रतापगढ़), दाऊजी गुप्ता, विजयनारायण, महबूब लारी, आदि को सम्मानित किया। पूर्व मंत्री श्री धीरेन्द्र सहाय व्हील चेयर पर आये थे स्वंय उनके पास जाकर श्री यादव ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सर्वश्री शारदा प्रताप शुक्ला, गुलशन भसीन, प्रताप सिंह जंगलिया, इमरान सिद्दीकी, अजय शेखर (राबर्टगंज) उमाशंकर मिश्र, राजमणि पाण्डेय, राधेलाल राम अवतार पाल, सत्येन्द्र राय, सतीश अग्रवाल, डा0 सी0पी0 गोयल, विक्रमा राय, राम सिंह(गोरखपुर) डा0 गणेश मिश्र, बृजेश राय (वाराणसी) उदयभान त्रिपाठी, श्रीमती शकंुतला सिंह, विद्या प्रकाश पाण्डेय, (कुशीनगर), रामायण शुक्ला, जितेन्द्र सैलानी, अरविन्द वर्मा (बाराबंकी), शत्रुघन यादव, रामनिवास शर्मा, अनीस मंसूरी, कर्ण सिंह यादव, रामशंकर यादव, कृष्णमोहन शर्मा, बजरंग बली यादव, श्रीमती अनीता यादव, श्रीमती फूलकुमारी, श्रीमती भगवान देवी, रामायण यादव (खलीलाबाद), प्रहलाद तिवारी(वाराणसी), ललित मोहन जोशी(उत्तराखण्ड), सुभाष उपाध्याय आदि को सम्मानित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज यहां उनके सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री आमिर खान ने शिष्टाचार भंेट की।

Posted on 25 November 2012 by admin

cm-with-amir-khan-24-november-2012

Comments (0)

किसानों को दी जा रही सुविधाओं का दायरा बढ़ाया जाएगा

Posted on 24 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज जनपद फिरोजाबाद के विकास खण्ड जसराना के ग्राम पैढ़त में प्रेस-वार्ता के दौरान कहा कि किसानों को दी जा रही सुविधाओं का दायरा बढ़ाया जाएगा। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। राज्य सरकार किसानों के हित में नहरों एवं सरकारी नलकूपों के firozabadमाध्यम से मुफ्त सिंचाई का फैसला पहले ही ले चुकी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से भूमि बंधक रखकर 50 हजार रुपए तक ऋण लेने वाले किसानों का शेष मूलधन तथा ब्याज माफ करने का निर्णय भी लिया गया है। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में किये गए वायदे के अनुरूप बेरोजगारी भत्ता एवं कन्या विद्या धन वितरित किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

50 हजार रुपए तक ऋण लेने वाले किसानों का शेष मूलधन तथा ब्याज माफ करने की घोषणा

Posted on 23 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उ0प्र0 सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से भूमि बंधक रखकर 50 हजार रुपए तक ऋण लेने वाले किसानों का शेष मूलधन तथा ब्याज माफ करने की घोषणा की है। यह सुविधा उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिन्होंने 31 मार्च, 2012 तक मूलधन का कम से कम 10 प्रतिशत भुगतान कर दिया है। राज्य सरकार के इस फैसले से किसानों का 1650 करोड़ रुपए का ऋण माफ हो जाएगा तथा प्रदेश के लगभग 07 लाख 20 हजार किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए वर्तमान बजट में 500 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है शेष आवश्यक धनराशि की व्यवस्था आगे के बजट में की जाएगी।
press2मुख्यमंत्री यहां अपने सरकारी आवास पर मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन का उल्लेख करते हुए कहा कि नेताजी एक किसान परिवार से हैं और किसानों के जायज हितों के लिए उनके द्वारा लगातार संघर्ष किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में जमीन बंधक रखकर कर्ज लेने वाले किसानों द्वारा कर्ज न दे पाने की स्थिति में जमीन को नीलाम करने की व्यवस्था को समाप्त करने और ऐसी स्थिति में किसानों की कर्ज माफी का वायदा किया था, जिसे पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक किसान तरक्की नहीं करेंगे तब तक देश और प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाना सम्भव नहीं है। इसीलिए प्रदेश सरकार लगातार विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों की मदद करने का फैसला करती रही है।
श्री यादव ने कहा कि उनकी सरकार किसानों के हित में नहरों एवं राजकीय नलकूपों के माध्यम से मुफ्त सिंचाई की व्यवस्था का फैसला पहले ही ले चुकी है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बहुत शीघ्र राज्य सरकार गन्ना मूल्य घोषित कर देगी। एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि अवैध खनन की शिकायतें प्राप्त होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए जा चुक हैं।
पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, अम्बिका चैधरी,
बलराम यादव, अहमद हसन, राम गोविन्द चैधरी, आनन्द सिंह,
ओमप्रकाश सिंह, राज्यमंत्री अभिषेक मिश्र, विधान परिषद सदस्य राजेन्द्र चैधरी, मुख्य सचिव जावेद उस्मानी, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक रंजन, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अनिल कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री राकेश गर्ग, प्रमुख सचिव सूचना संजीव मित्तल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अवैध खनन को सख्ती से रोकने के निर्देश दिए

Posted on 21 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अवैध खनन को सख्ती से रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खनन माफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खनन में शामिल लोगों को किसी भी  दशा में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in