Archive | राज्य

भाजपा के काशी प्रान्त के क्षेत्रीय प्रभारी राम चन्æ मिश्र ने कहा कि कांग्रेस सरकार आम जनता को विकास के मुददो से ध्यान हटाकर संवेदनाओंं मे ले जाना चाहती है ।

Posted on 26 October 2013 by admin

भाजपा के काशी प्रान्त के क्षेत्रीय प्रभारी राम चन्æ मिश्र ने कहा कि कांग्रेस सरकार आम जनता को विकास के मुददो से ध्यान हटाकर संवेदनाओंं मे ले जाना चाहती है । कांग्रेस के उपाध्यक्ष अपने भाषणों के दौरान जनता को संवेदना की बाते बताकर भावनात्मक रुप मे कमजोर करके विकास के बावत बताने से विमुख रहते है ।
जनता पूछती है कि आखिरकार अमेठी संसदीय क्षेत्र के सांसद ने दस वर्षो में कितनी फैक्ट्री एवं उधोग धन्धे के बावत योजनाओं का वि्रâयावयन किया है । उनके इस क्षेत्र में उनकी निधि का उपयोग क्यो नही हो रहा है । क्या क्षेत्र की जनता को अपना रुतबा ही दिखाकर पुनरू वोट बैंक की राजनीति करके मात्र वोट हासिल करना उनका लक्ष्य रह गया है ।
क्षेत्रीय जनता उनसे आज प्रश्न कर रही है कि आखिर कार अमेठी माह मेंं एक दो बार वी.वी.आर्इ.पी. दौडा करते है लेकिन अमेठी को क्या सौगात दिया । जिससे जनपद वासियों को कार्इ लाभ मिला हो । बगल का जनपद रायबरेली में तो उदघाटन का कार्य आये कुछ वर्षो मे हुआ लेकिन अभी सपना ही रह गया यहां तो सपना भी देखना अमेठी वासी भूल गये है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज अलीगढ़ मुसिलम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के महासचिव श्री मंजर हुसैन को

Posted on 24 October 2013 by admin

23-10-a-cm-photo1

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज अलीगढ़ मुसिलम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के महासचिव श्री मंजर हुसैन को समाजवादी पार्टी में शामिल किया। उनके साथ अलीगढ़ मुसिलम यूनिवर्सिटी के श्री अबुजर चौधरी, श्री अबशार हाशमी, श्री उबेद उल्लाह खान तथा मोहम्मद इमरान ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जाहिर की कि इन साथियों के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गो की बेहतरी के लिए कर्इ महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए।23-10-a-cm-photo

Comments (0)

जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ आज सम्पन्न हो गया।

Posted on 24 October 2013 by admin

पत्र सूचना कार्यालय कानपुर, भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में लेफिटनेन्ट नाहर सिंह इण्टर कालेज, जनपद-अलीगढ़ (उ0प्र0) में आयोजित तीन दिवसीय भारत निर्माण अभियान कार्यक्रम का प्रारम्भ गीत एवं नाटय विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त कलाकार रविशंकर देहाती एण्ड पार्टी के लोक गीत कार्यक्रमों से हुर्इ। रविशंकर बिरहा ने मनोरंजक तरीके से योजनाओं की जानकारी देते हुए जनसूचना अभियान के अंतिम दिन लोकगीत प्रस्तुति के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या, महिला शिक्षा और परिवार नियोजन जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक आननिदत किया। नाहर सिंह इण्टर कालेज जनसूचना अभियान प्रांगण स्थल पर सैकड़ों की संख्या में आये हुए छात्र-छात्राओं को हंसाते और गुदगुदाते हुए बरेली से आये हुए जादूगर ने सर्वशिक्षा अभियान पर जादू का कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को जागरूक किया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक निदेशक, सुधीर कुमार पाण्डेय, पत्र सूचना कार्यालय लखनऊ ने जनसूचना अभियान के अंतिम दिन के विषय के बारे में बताते हुए लोगों को लोगों की वाणी स्टाल पर जाने के आग्रह के साथ भारत सरकार द्वारा चलायी गयी विभिन्न योजनाएँ मुख्यत:, भूमि अधिग्रहण अधिनियम, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना, वित्तीय साक्षरता, मनरेगा सहित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के बारे में संक्षिप्त जानकारी देकर कार्यक्रम को विस्तार दिया।

डा0 बालÑषणन मुख्य चिकित्सा अधिक्षक, दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय, अलीगढ़ ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन पर बोलते हुए जननी शिशु सुरक्षा, टीकाकरण, सहित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि वल्र्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन के पूर्व में किये गये सर्वे भारत में कन्याओं की गिरते हुए अनुपात पर चिन्ता व्यक्त की गयी है; जिसको देखते हुए भारत सरकार ने सुदूर गाव के क्षेत्रों में बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम चलाया है। इसका मुख्य कारण महिलाओं के स्वास्थ्य की उचित देख-रेख और उनमें कुपोषण को दूर करना है। उन्होंने कहा कि एन0आर0एच0एम0 के तहत माता के गर्भ से लेकर शिशु के जन्म और उसके बाद भी जच्चा और बच्चा की पूर्ण देख-रेख का जिम्मा भी सरकार ने उठा रखा है; अस्पतालों में मुफ्त दवार्इ, टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव यहा तक कि सिजेरियन आपरेशन और इलाज के दौरान मुफ्त पोषक भोजन भी सरकार मुहैया करा रही है। मुख्य चिकित्सा अध्यक्ष ने जनसूचना अभियान में आये हुए लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि स्वास्थ्य सेवाओं से सम्बनिधत कोर्इ भी जानकारी लेनी हो या परामर्श करना हो तो वो किसी भी समय जिला चिकित्सालय अलीगढ़ में व्यकितगत या सामूहिक रूप से नि:संकोच कभी भी आ सकते हैं।

धीरेन्द्र कुमार मिश्रा; नोडल अधिकारी सहायक प्रबन्धक रिजर्व बैंक ने फर्जी कम्पनियों और फर्जी वित्तीय संस्थानों द्वारा लुभावनी वित्तीय स्कीमों, योजनाओं से लोगों को बचने की सलाह देते हुए कहा कि रिजर्व बैंक ऐसे किसी भी व्यकितयों, कम्पनियों और ट्रस्टों को मान्यता नहीं देता है। उन्होंने कहा कि यदि आप को कभी इस प्रकार के लोक-लुभावने प्रस्ताव प्राप्त हों तो उसका विवरण स्थानीय पुलिस अधिकारियों, साइबर अपराध कक्ष के संज्ञान में लाए जिससे ऐसे दोषियों को कार्रवाही कर पकड़ा जा सके। श्री मिश्रा ने जनसूचना अभियान में आये हुए लोगों को बताया कि इस प्रकार की लाटरियों और पुरस्कारों में लोगों को फंसाने की सजा 1999 के फेमा कानून के अन्तर्गत आती है जिसमें दोषियों को कड़े दण्ड का प्राविधान किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने इस सम्बन्ध में विदेश से आने वाली फर्जी प्रस्तावों, र्इमेल, एस0एम0एस और फोन कालों से बचने की अपील की।

जय फाउण्डेशन के मीडिया प्रभारी श्री विशाल सोनकर ने कन्या बेटी बचाओ, भू्रण हत्या रोको, विषय पर जागरूकता का संदेश देकर लोगो को भ्रूण हत्या जैसी कुरितियों को दूर करने के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश की पहली महिला राष्ट्रपति ने महात्मा गाधी की 138 जयंती के अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय द्वारा सेव द गर्ल चाइल्ड-बालिका बचओ योजना को लागू किया था। श्री सोनकर ने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए भारत सरकार ने लिंग की जांच करने और करवाने वाले दम्पतित व अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर को पी0एन0डी0टी0 एक्ट के तहत पचास हजार रूपये का जुर्माना और कारावास दिये जाने का प्राविधान किया है। सरकार का लगातार प्रयास है कि समाज में लड़के और लड़कियों का भेद-भाव मिटाकर ही कन्या भ्रूण हत्या पर काबू पाया जा सकता है। इसके साथ ही प्रांगण में आये हुए लोगों को भावपूर्ण कविता पापा-मम्मी मुझे आने दो इस दुनिया में मैं तुम्हारा हाथ बटाऊगी बेटे से ज्यादा नाम कमाऊगी-वादा है मेरा, न करूगी तंग कभी-बस इतना कर लो यकीं। आखिर आप को भी तो मा ने ही जन्म दिया है;  के साथ भ्रूण हत्या पर लोगों को जागरूक करते हुए अपनी बात को समाप्त किया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र मेें प्रश्नोत्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया; जिसमें सवालों के सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया। यह प्रतियोगिता वित्तीय साक्षरता के विषय में की गयी।

समापन के अवसर पर जनसूचना अभियान में आये हुए अतिथि श्री वी.के. बंसल ने सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों को जन सूचना अभियान के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए स्टाल प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र बांटे। इस मौके पर श्री बंसल ने कार्यक्रम में दी गयी जानकारी और लोगों की वाणी से बांटे जा रहे सूचना साहित्य से सम्बनिधत कर्इ सवाल जनसूचना अभियान में आये हुए लोगों से सवालों के जरिए पूछते हुए खाध अधिग्रहण बिल पर चर्चा करते हुए कहा कि इस बिल का उददेश्य गरीबों में कुपोषण दूर करना है और देश के गरीबों के लिए सस्ती दरों पर अनाज उपलब्ध कराना है जिसमें ग्रामीण इलाकों में तीन चौथार्इ और शहरी इलकों में कमजोर वर्ग के लोगों को सस्ते दामों पर अधिकार के रूप में अनाज मिलेगा। तमाम वक्ताओं के साथ नाहर सिंह इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा0 शिवदान सिंह ने सर्वशिक्षा अभियान, सजासेवी नीलम राव ने महिला सशकितकरण पर सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए लोगों को  जानकारियाँ दी।
सूचनाप्रद तरीके से जादू और लोकगीत के कार्यक्रम के साथ तीन दिनों तक चलने वाले जनसूचना अभियान का सफलतापूर्वक समापन हो गया।

क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की गोरखपुर और लखीमपुर इकार्इयों द्वारा संयुक्त रूप से प्रनोत्तरी प्र्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें आज दिनभर विभिन्न विषयों पर हुर्इ चर्चाओं व  केन्द्र सरकार की योजनाओं से सम्बनिधत प्रश्न पूछे गये। प्रश्नो का सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्Ñत किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी  ए0पी0 सोनी, प0सू0का0 सहायक  निदेशक सुधीर कुमार पाण्डेय, सूचना सहायक प0सू0का0 तारिक अजीज व क्षेत्रीय प्रचार मेरठ इकार्इ के एम0एस0 चौहान, अलीगढ़ इकार्इ के एन0एस0 न्याल सहित  नाहर सिंह इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा0 शिवदान सिंह, कालेज प्रबन्धक रवेन्द्र सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाए छज्ञत्र व कर्इ गणमान्य उपसिथत थे। मंच का संचालन सहायक निदेशक श्री सुधीर कुमार पाण्डेय ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डी0ए0वी0पी0 की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र

Posted on 24 October 2013 by admin

भारत निर्माण जन सूचना अभियान में विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का उदघाटन विधान परिषद सदस्य श्री विवेक बंसल ने फीता काटकर किया। श्री बंसल ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद इसकी सराहना की। भारत के बढ़ते कदम नामक प्रदर्शनी में लगभग ढ़ार्इ सौ से अधिक रंगीन फोटो लगाये गये है, जो आजादी के बाद भारत की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे है। इस प्रदर्शनी की दर्शक पुसितका में जहां लोगों ने प्रदर्शनी की सराहना की है वहीं इस प्रदर्शनी को और प्रभावशाली बनाने के लिए सुझाव भी दिये। डी0ए0वी0पी0, लखनऊ के प्रदर्शनी प्रभारी ने बताया कि जन सूचना अभियान के पहले दिन लगभग पांच सौ से अधिक बच्चों और युवाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया है। यह प्रदर्शनी बच्चों और युवाओं में आकर्षक का केन्द्र बनी हुइ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जब शिक्षिकाओं और छात्राओं की आंखे भर आयी…………..

Posted on 24 October 2013 by admin

पापा-मम्मी मुझे आने दो इस दुनिया में मैं तुम्हारा हाथ बटाऊगी बेटे से ज्यादा नाम कमाऊगी-वादा है मेरा, न करूगी तंग कभी-बस इतना कर लो यकीं। आखिर आप को भी तो मा ने ही जन्म दिया है। जय फाउंडेशन लखनऊ की सामाजिक संस्था ने जन सूचना अभियान में अपने पोस्टर प्रदर्शनी स्टाल पर तस्वीरों और पोस्टरों के जरिए बेटी बचाओ, भू्रण हत्या रोको, विषय पर जागरूकता संदेशों से लोगो को भ्रूण हत्या जैसी कुरितियों को दूर करने के प्रति प्रेरित किया। पोस्टरों के जरिए बताए जा  रहे संदेशों को पढ़कर यहा पर आयी हुर्इ कर्इ छात्राओं और शिक्षिकाओं की आखें नम हो गयी। जन सूचना अभियान के इस मौके पर जय फाउण्डेशन के बेटी बचाओ अभियान में आज कर्इ लोगो ने हस्तक्षर कर के अपने घरों में बेटियों के जन्म पर खुशिया मनाने का संकल्प लिया। लफिटेनन्ट नाहर सिंह इण्टर कालेज की छात्राओं का जय फाउण्डेशन के स्टाल पर दिन भर आना-जाना लगा रहा और वे सभी आपस में भ्रूण हत्या रोकने के बारे में एक-दूसरे से बाते करती नजर आयी। सभी उम्र के लोगो की भीड़ दिन भर लगी रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता पहचान पत्र बनावाने के लिए उमड़ी भीड़

Posted on 24 October 2013 by admin

जनसूचना अभियान स्थल पर निर्वाचन आयोग द्वारा लगाये स्टाल पर लोगों की भारी भीड़ जुट आयी। जिनमें से ज्यादातर 18 वर्ष के युवा वोटर आर्इडी कार्ड बनवाने के लिए फार्म 6 भरते नजर आये। दोपहर दो बजे तक निर्वाचन आयोग स्टाल से 106 फार्म वितरित किये जा चुके थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर, अपने हक के लिए आवाज उठाये जाने के आह्वाहन के साथ जन सूचना अभियान शुरू

Posted on 24 October 2013 by admin

पत्र सूचना कार्यालय कानपुर, भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता एवं समाज के अनितम व्यकित तक पहुचाने के उददेश्य से लेफिटनेन्ट नाहर सिंह इण्टर कालेज, जनपद-अलीगढ़ (उ0प्र0) में आज से तीन दिवसीय (21 से 23 अक्टूबर 2013) भारत निर्माण जनसूचना अभियान शुरू हुआ। अभियान का शुभारम्भ विधान परिषद सदस्य श्री विवेक बंसल ने दीप प्रज्वलित करके किया।
सदस्य विधान परिषद श्री विवेक बंसल ने अपने सम्बोधन में जनसूचना अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान सूचना प्राप्त करने का सशक्त माध्यम है। उन्होने कहा कि सूचना संप्रेषण का यह सबसे सरल माध्यम हैं। कार्यक्रम में शामिल होकर लोग अधिक से अधिक केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें जिससे वे अपने हक के लिए आवाज उठाये। उन्होंने कहा कि यहां सभी वर्ग के लोगों के लिए जानकारियां उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यहां से मिली जानकारी का स्वयं लाभ उठाये और दूसरों को भी उन जानकारियों के बारे में जरूर बतायें।

श्री जयवीर सिंह एम0एल0सी0 ने छात्रों और युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे युवा सशकितकरण कार्यक्रम के बारे में जानकारी लेने का आह्वान किया और सभी को शुभकामनाए दी।

निदेशक पत्र सूचना कार्यालय, लखनऊ श्री अरिमर्दन सिंह ने जनता को जन सूचना अभियान के उददेश्यों से परिचित कराते हुए कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की। श्री सिंह ने अपने भाषण में कहा कि जनसूचना अभियान का उददेश्य सरकार की बात जनता तक और जनता की बात सरकार तक पहुचाना है। उन्होने बताया कि अभियान में पत्रसूचना कार्यालय द्वारा लोकवाणी नामक स्टाल लगाया गया है जहाँ लोग अभियान से सम्बनिधत सुझाव व शिकायतें दर्ज करा सकते है। उन्होने लोगो से डी0ए0वी0पी0 की ”भारत के बढ़ते कदम नामक चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की।

सहायक निदेशक पत्रसूचना कार्यालय कानपुर व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आनन्द प्रकाश सोनी ने कहा कि सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार के जरिये ही एक अच्छे भारत का निर्माण सम्भव है और यह तभी सम्भव है जब इन सभी योजनाओं की जानकारियां जन-जन तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज जिसके पास सूचना है वही अपने अधिकारों के लिए लड़ सकता है, उन्होंने लोगों से कहा कि अगर विकास करना है तो सूचना प्राप्त करों, तभी तुम्हारा विकास सम्भव है। उन्होंने कहा कि जनसूचना अभियान में सभी वर्ग के लोगों के लिए जानकारियां उपलब्ध है।

मंच का संचालन करते हुए श्री सुधीर कुमार पाण्डेय, सहायक निदेशक पत्र सूचना कार्यालय, लखनऊ ने लोगो को बताया कि अभियान में भारत निर्वाचन आयोग का भी स्टाल लगाया गया हैं जहा लोग अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा सकते हैं।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की मेरठ और अलीगढ़ की इकार्इयों ने कालेज, के विधार्थियों को लेकर एक जन जागरूकता रैली निकाली। रैली को कालेज प्रबंधक श्री चौधरी रविन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्षेत्र के विभिन्न रास्तों से गुजरती हुर्इ इस रैली में विधार्थी, खाध सुरक्षा, भूमि अधिग्रहण विधेयक, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, गाव का समग्र विकास, पथ विक्रेता अधिनियम, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, युवा सशक्तीकरण, महिला सशक्तीकरण, अल्पसंख्यकों के लिए प्रधानमंत्री का 15 सूत्रीय कार्यक्रम, राष्ट्रीय Ñषि विकास योजना व Ñषि ऋण से सम्बनिधत तखितयां व बैनर लिये हुए बडे उत्साह से भारत निर्माण जन सूचना अभियान को सफल बनाने के लिए नारे लगा रहे थे।

क्षेत्रीय प्रचार निदशालय की इकार्इयों ने संयुक्त रूप से प्रथम दिन विभिन्न विषयों पर हुर्इ चर्चा पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जनसूचना अभियान के प्रथम दिन शिक्षा का अधिकार, सर्व शिक्षा अभियान, बाल विकास सेवाए, महिला सुरक्षा, महिला सशकितकरण, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना, भूमि अधिग्रहण अधिनियम, मतदाता जागरूकता और सूचना के अधिकार आदि विषयों पर चर्चा की गयी। इन योजनाओं से सम्बनिधत विषय विशेषज्ञों द्वारा दी गयी जानकारियों से सम्बनिधत प्रतियोगिता में  प्रश्न पूछे गये जिनका सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय छात्र प्रकाश कुमार, कुमारी सलोनी, सागर, गौरव कुमार और खुशबु कुमारी, ने सही उत्तर देकर पुरस्कार प्राप्त किये। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान एम0एल0सी0 श्री जयवीर सिंह और विधान परिषद सदस्य श्री विवेक बंसल ने विजेताओं को अपने हाथों से पुरस्कार वितरित किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

02 लाख रूपये मूल्य की हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते हुये 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Posted on 24 October 2013 by admin

दिनांक 22.10.13 को थाना सदर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर आरएमओ चौराहे के समीप देवी मंदिर के पास से चेकिंग के दौरान एक बुलेरो गाड़ी में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते हुये 02 मादक तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक बुलेरो कार नं0 यू0पी0-78 बीएल-5578 में रखी हुयी दो लाख रूपये कीमती 30 पेटीयों में रखी 360 बोतल हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुयी। पूछताछ पर अभियुक्तों ने उक्त बरामद शराब हरियाणा प्रान्त से सस्ते दामों में खरीदकर आगरा व आसपास के क्षेत्रों में महंगे दामों में बेचने के लिये लेकर आना बताया है। इस सम्बन्ध में थाना सदर पर मु0अ0सं0 88213 धारा 6072 एक्साइस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- राजकुमार उर्फ राजू पुत्र सुरेश चंद्र अग्रवाल निवासी 92 नौलख्खा थाना सदर जनपद आगरा
2- सुमित पुत्र सुरेश चंद्र अग्रवाल निवासी 92 नौलख्खा थाना सदर जनपद आगरा
-2-
बरामदगी
1- 360 बोतल हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब कीमती 02 लाख रूपये
2- एक बुलेरो कार नं0 यू0पी-78 बीएल-5578

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

खेत पर गये जिनकी धारदार हथियार से गला काटकर व गोली मारकर हत्या की गयी है

Posted on 24 October 2013 by admin

दिनांक 22-10-13 को थाना तितावी क्षेत्रान्तर्गत श्री बोहरम जाट उम्र-60 वर्ष पुत्र श्री शीतल सिंह निवासी मुकुन्दपुर थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर अपने खेत पर गये थे। दिनांक 23.10.13 को प्रात: 09:30 बजे इनका शव खेत पर मिला। जिनकी धारदार हथियार से गला काटकर व गोली मारकर हत्या की गयी है। घटना के विरोध में 200-250 लोग मौके पर पहुंच गये, जिन्हे पुलिसप्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
इस संबंध में थाना तितावी पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर 02 लाख रूपये नगद व 12 लाख रूपये के स्टाम्प पेपर लूट लिये।

Posted on 24 October 2013 by admin

दिनांक 22-10-13 को समय 1700 बजे थाना शिवपुर क्षेत्रान्तर्गत स्टाम्प विक्रेता, श्री विजय कुमार सिंह निवासी शीतलनगर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी कचेहरी से अपने घर आ रहे थे, ग्राम खुशहालनगर के पास मोटर साइकिल सवार 04 अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर 02 लाख रूपये नगद व 12 लाख रूपये के स्टाम्प पेपर लूट लिये।
इस संबंध में थाना शिवपुर पर मु0अ0सं0 27413 धारा 394324 भादंवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in