Archive | राज्य

कुशीनगर में गौतम बुद्ध की विराट प्रतिमा तथा स्मारक का शिलान्यास कल

Posted on 13 December 2013 by admin

भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में भगवान बुद्ध की 200 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा की स्थापना हेतु 268.30 एकड़ क्षेत्र में फैली मैत्रेय परियोजना का शिलान्यास कल मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव करेंगे। कर्इ मायनों में यह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक अभूतपूर्व स्मारक होगा और भविष्य में अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन का आकर्षण और पूर्वांचल में बड़े पैमाने पर रोजगार के नये अवसरों का स्रोत भी बनेगा।
सर्वोच्च अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर बनार्इ जाने वाली मैत्रेय परियोजना की स्थापना आगामी 1000 वर्षों तक अक्षुण्ण बनाये रखने के उददेश्य से इस पर 400 करोड़ रूपये का निवेश किया जा रहा है। इस परियोजना की घोषणा अफगानिस्तान में बामियान सिथत भगवान बुद्ध की मूर्ति तोड़े जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने की थी। राज्य सरकार एवं मैत्रेय प्रोजेक्ट ट्रस्ट के बीच 09 मर्इ, 2003 को इस परियोजना के लिए एम0ओ0यू0 निष्पादित किया गया था, जिसके अनुसार इस परियोजना का सम्पूर्ण व्यय मैत्रेय परियोजना ट्रस्ट करेगा और परियोजना की भूमि राज्य सरकार नि:शुल्क उपलब्ध करायेगी।
मैत्रेय परियोजना के अन्तर्गत भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली में प्रारमिभक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक के लिए एक भव्य अत्याधुनिक शिक्षण संस्थान की स्थापना का भी प्राविधान किया गया है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में एक भव्य धर्मार्थ चिकित्सालय की स्थापना भी की जायेगी। परियोजना परिसर में विशाल ध्यान केंद्र (मेडिटेशन पवेलियन), फव्वारों से सुसजिजत एक भव्य आकर्षक एवं विशाल जलाशय, बच्चों के लिए पार्क, बौद्ध विहार एवं अतिथि गृह आदि का निर्माण किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि कुशीनगर में प्रदेश सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उददेश्य से एक अन्तर्राष्ट्रीय हवार्इ अडडे की स्थापना का भी निर्णय लिया है। इसके लिए विगत 8 नवम्बर, 2013 को प्री-नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। शिलान्यास कार्यक्रम में विश्व विख्यात बौद्ध संत परम पूज्य लामा जोपा रिनपोषे सहित अनेक अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर के अतिविशिष्ट व्यकित भाग ले रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

छात्रवृतितशुल्क प्रतिपूर्ति योजना हेतु लाग इन आर्इडी व पासवर्ड तत्काल प्राप्त करें

Posted on 07 December 2013 by admin

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने आगरा जनपद में सिथत समस्त विश्वविधालय, राजकीयअशासकीय अनुदानित स्ववित्त पोषित महाविधालय, चिकित्साइंजीनियरिंग संस्थानों के कुल सचिवप्राचार्यप्रबंधकों को सूचित किया है कि ऐसे उच्च शिक्षण संस्थान जिन्होंने अपने संस्थान की छात्रवृतितशुल्क प्रतिपूर्ति योजना के कि्रयान्वययन हेतु समाज कल्याण विभाग से अधतन लागइन आर्इडी एवं पासवर्ड प्राप्त नहीं किये हैं, वे तत्काल समाज कल्याण विभाग से सम्पर्क कर लागइन आर्इडी एवं पासवर्ड प्राप्त करना सुनिशिचत करें अन्यथा की सिथति में उक्त संस्थान उत्तरदायी होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

महाविधालय वार्इ-फार्इ की सुविधा तीन माह में शुरू करें

Posted on 07 December 2013 by admin

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैंनपरी, अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज जनपद में सिथत समस्त विश्वविधालय, राजकीय अशासकीय अनुदानित स्ववित्त पोषित महाविधालयों के प्राचार्यप्रबंधकों को सूचित किया है कि वे अपने महाविधालय में वार्इफार्इ की सुविधा तीन माह के भीतर प्रारम्भ करना सुनिशिचत करें जिससे छात्रछात्राओं व्दारा लैपटाप के माध्यम से अपने अध्ययन का सुदृढ़ीकरण किया जा सके तथा राज्य सरकार व्दारा इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण व स्नातक पाठयक्रम में प्रवेशित छात्रों को लैपटाप सुविधा दिये जाने सम्बंधी योजना का सही लाभ छात्रों को मिल सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आगरा महानगर में रेडियो टैक्सी योजना शुरू होगी इच्छुक वाहन स्वामी 04 दिसम्बर को बैठक में भाग लें

Posted on 07 December 2013 by admin

उ0प्र0 शासन द्वारा आगरा सहित प्रदेश के 13 महानगरों में रेडियों टैक्सी योजना संचालित करने का निर्णय लिया गया है, जिसके अन्तर्गत लखनऊ महानगर में 22 नवम्बर 2013 को प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री द्वारा उदघाटन किया जा चुका है।
सम्भागीय परिवहन अधिकारी ओ0पी0 सिंह ने बताया है कि आगरा महानगर में रेडियो टैक्सी योजना के अन्तर्गत 24×7 (हर समय) सुलभ, सस्ती, सुरक्षित एवं आरामदायक वातानुकुलित रेडियो टैक्सी वाहन लगाने के इच्छुक वाहन स्वामियों की एक आवश्यक बैठक 04 दिसम्बर (बुधवार) को अपरान्ह 3 बजे उनके कार्यालय पर आयोजित की जायेगी।
उन्होंने इच्छुक वाहन स्वामियों से अनुरोध किया है कि वे बैठक में उपसिथत होकर आगरा महानगर में भी रेडियो टैक्सी योजना को शीघ्र लागू करने मदद करें। उक्त से सम्बनिधत विस्तृत जानकारी परिवहन विभाग की बेवसाइटूूूण्नचजतंदेचवतजण्वतह पर प्राप्त की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

स्व0 राजाराम पाण्डेय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।

Posted on 14 November 2013 by admin

press-cm-photo-1

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 13 नवम्बर, 2013 को जनपद प्रतापगढ़ ग्राम गधियावां में स्व0 राजाराम पाण्डेय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।

press-1-cm-photo-2

Comments (0)

कयामत तक रहेगा इस्लाम का पैगाम महफूज: आबिद रिजवी

Posted on 09 November 2013 by admin

पैगम्बरे इस्लाम मुहम्मद साहब के आने से पहले इस दुनिया में अनेकों नबी आ चुके थे किन्तु अपनी जिन्दगी के चालीस साल खामोशी से गुजार देने के बाद अल्लाह की कुरबत से नबी ने जो इस्लाम का जो पैगाम दिया वह आने वाली नस्लों के लिए कयामत तक कायम रहेगा। उक्त अल्फ़ाज मोहल्ला मालवीय नगर के स्वर्गीय सैयद  गजनफर हुसैन रिजवी इमामबाड़ें में दूसरी मजलिस को खेताब करते हुए बहराइच से तशरीफ लाये जनाब सैयद सगीर आबिद रिजवी एडवोकेट ने फरमाया । जनाब आबिद  ने  बयान किया कि  पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब अल्लाह के सबसे कीमती और बेहतरीन नूर है। उनके पहले इस धरती पर कर्इ नबी आ चुके थे लेकिन  अपना  कीमती पैगाम कीमती नबी के हाथ भेजना अल्लाह का मकसद था। पैगम्बरे इस्लाम इस दुनिया का इल्म पढ़ने के लिए नही आये थे। अल्लाह ने उन्हे यहां आने से पहले ही जो इल्म पढ़ा दिया था, उसकी रोशनी आने वाली नस्लों को कयामत तक कायम रहेगी। पैगम्बरे इस्लाम ने अपने घर व बाहर जिन्दगी के हर लम्हें को इस्लाम की रोशनी में जिया और इंसान को दौलत के पीछे भागने के लिए नही  बलिक अपने कैरेक्टर को सुधारने का  बेहतरीन नसीहत पेश किया । पैगम्बरे इस्लाम मुहम्मद साहब और हजरत हुसैन का रिश्ता इंसानी नही था, एक ने दुनिया में इस्लाम और नमाज को फैलाया तो दूसरे ने कयामत तक नमाज को महफूज बनाया।  करबला का जिक्र करते हुए श्री आबिद ने कहा कि भार्इ का रिश्ता बहुत महान होता है, इस रिस्ते की शान हजरते जैनब सलामुल्लाह अलैहा ने कर्बला में रखकर रिश्ते के वकार को बढ़ाया। हजरत अब्बास ने कर्बला में  हजरते हुसैन का ऐसा भार्इ बनकर दिखाया जिसकी मिसाल तारीख में नही मिलती। उन्होने करबला के मैदान में  पहले अब्बास की कुर्बानी और हुसैन की शहादत का ऐसे लब्जों में बयान किया कि मजलिस में मौजूद लोग गमगीन हो गये और आहे भरने लगे।
इसके पहले मजलिस में सफदर हुसैन एडवोकेट व कासिम अब्बास  ने सलाम पेश किया। मजलिस के बाद नोहा ओर मौजूद लोगो ने मातम किया। इस मौके पर अलीगढ विश्वविधालय के पूर्व विभागाध्यक्ष  शिया थेयालोजी मौलाना  मन्जूर मोहसिन रिजवी,  आबिद रिजवी एडवोकेट, मुन्ने भार्इ,  सफदर हुसैन एडवोकेट, अजीम जाफरी एडवोकेट, इरशाद हुसैन रिजवी एडवोकेट, तौकीर हसन, सैयद जाफर हुसैन रिजवी, काजिम हुसैन रिजवी,  डा0 वसी हैदर रिजवी, हाजी सैयद रजा हुसैन रिजवी, मोहसिन एडवोकेट, मोजिज पत्रकार, अफजल,  रूमी, नजफ, जुलिफकार, पप्पू, शंहसाह, डा. आजम आब्दी, बाबू एवं विजयंत सिंह, अरुण पाण्डेय, आर.जे. शुक्ल वरिष्ठ पत्रकार सहित भारी तादात में लोग मौजूद रहे।
कैप्सन-मोहल्ला मालवीय नगर सिथत हाजी स्व0 गजन्फर हुसैन रिजवी के इमामबाडे में मजलिस को खिताब करते मौलाना आबिद रिजवी व मजलिस में उपसिथत लोग

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निजी बस मार्गों पर परमिटों की स्वीकृति हेतु आवेदन 20 तक दें

Posted on 09 November 2013 by admin

सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 26 नवम्बर को अपरान्ह 3 बजे से आयुक्त कार्यालय के लघु सभागार में आयोजित की जायेगी।
सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण आगरा के सचिव ने बताया कि बैठक में सम्भाग के निजी बस मार्गों पर स्थार्इ परमिटों की स्वीकृति हेतु लमिबत प्रार्थना पत्रों, आटो रिक्शा परमिटों के नवीनीकरण हस्तान्तरण, धारा-86 एवं अन्य प्रकरणों पर विचार किया जायेगा। उन्होंने बैठक से सम्बंधितों से अपेक्षा की है कि वह प्राधिकरण के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत करने हेतु स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपसिथत हों। उन्होंने बताया कि निजी बस मार्गों पर परमिटों की स्वीकृति हेतु प्रार्थना पत्र 20 नवम्बर 2013 तक ही स्वीकार किये जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पात्र नागरिकों को वोटर बनने का एक और मौका-एडीएम

Posted on 09 November 2013 by admin

समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत दावे ओर आपतितयां प्राप्त करने की अवधि 15 नवम्बर तक है और विशेष अभियान 10 नवम्बर (रविवार) को सभी मतदान केन्द्रों पर आयोजित किया जायेगा। सभी पदाभिहित अधिकारी बी0एल0ओ0 की उपसिथति एवं कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु नियुक्त सभी सेक्टर आफीसर पूर्व में आवंटित अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले मतदान केन्द्रों पर भ्रमण करेंगेे तथा रिपोर्ट सम्बंधित तहसील में जमा कराना सुनिशिचत करेंगे।
अपर जिलाधिकारी (नगर) बी0पी0 खरे कलक्टे्रेट सभागार में विशेष अभियान 10 दिसम्बर (रविवार) हेतु बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी व तहसीलदार प्रचार प्रसार समिति में नामित अधिकारीगण जनसाधारण की  जानकारी  हेतु  व्यापक रूप से  जन प्रतिनिधियों का सहयोग लेकर विशेष अभियान के सम्बंध में पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में समिमलित कराने हेतु प्रचार प्रसार सुनिशिचत करेंगे तथा अपने -अपने विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में प्रारूप-6, 6ए, 7, 8, 8ए की उपलब्धता सुनिशिचत करेंगे।
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला विधालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से अधीनस्थ डिग्री कालेजोंइण्टरमीडिएट कालेजों एवं जूनियर हार्इस्कूल व प्राइमरी स्कूल बच्चों की रैलियां निकालकर विशेष अभियान कार्यक्रम को सफल बनायेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप नियंत्रक ना0सु0 को निर्देश दिये कि वे अपने अधीनस्थ आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी और सिविल डिफेंस के वालिंटियार के साथ बैठक आयोजित कर उनको निर्देशित करें कि विशेष अभियान के सम्बंध में अपने अपने क्षेत्र में जाकर सभी जन सामान्य को अवगत कराते हुए पात्र पुरूषमहिला नागरिकों से प्रारूप 6 भरवायेंगे।
बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह, स्वीप कोर्डिनेटर डा0 संजय प्रसाद शर्मा, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, समस्त डिग्री कालेजों के प्राचार्य सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारीगण उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हमारे अनेक त्यौहार में एक महत्वपूर्ण त्यौहार दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधार्इ व शुभकामनाएं।

Posted on 02 November 2013 by admin

दीपावली का त्यौहार मंगलपूर्वक मनाए ताकि किसी से भी किसी प्रकार की कोर्इ गलती इस त्यौहार में न हो जिससे किसी दूसरे की खुशी न छिने और इस को त्यौहार आतिशबाजी से हटकर मनाने की कोशिश करें ताकि हमारे पर्यावरण को भी इस आतिशबाजी का बुरा प्रभाव न पड़ सके। आतिशबाजी करने से हमारे पर्यावरण की ओजोन परत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है और पटाखे, गोले या फिर अन्य प्रकार के ध्वनि प्रबल पदार्थ हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डालते हैं। यह दीपावली आतिशबाजी न करके ज्योति जलाकर मम्मी पापा का आशीर्वाद लेकर व एक दूसरों को बधार्इ देकर यह दीपावली मनायें। जिससे आप भी हों जायें इस दीपावली के साथ प्रकाशमय और………………………….खुश ही खुश।
इस दीपावली में कुछ खास करिए जो खुशी से मग्न कर दे आपको व आपके परिवार वालोें को और आपके सभी दोस्तों को।
इसके साथ में अपनी मम्मी को भी दीपावली की बहुत शुभ कामना देना चाहूंगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

छात्रवृतितशुल्क प्रतिपूर्ति हेतु विवरण शीघ्र भिजवायें

Posted on 02 November 2013 by admin

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने जनपद आगरा के समस्त महाविधालयों के प्राचार्यसचिवों से अपेक्षा की है कि एन0आर्इ0सी0 की वेबसाइट पर प्रदर्शित हो रहे निजी उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रछात्राओं के प्राप्तांकपूर्णांक (प्रतिशत सहित) तीन दिन के अंदर कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनशिचत करें जिससे कि हार्इ मैरिट के आधार पर छात्रवृतितशुल्क प्रतिपूर्ति के वितरण हेतु जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय व्दारा अग्रेतर कार्यवाही सुनिशिचत की जा सके। यदि किसी भी दशा में कोर्इ पात्र छात्रछात्रा छात्रवृतितशुल्क प्रतिपूर्ति लाभ से वंचित रह जाता है तो उसका पूर्ण दायित्व महाविधालयों का होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in