Archive | राज्य

भारतीय राष्टीय पत्रकार महासंघ की जिला इकार्इ इलाहाबाद का 14वां जिला सम्मेलन

Posted on 10 February 2014 by admin

भारतीय राष्टीय पत्रकार महासंघ की जिला इकार्इ इलाहाबाद का 14वां जिला सम्मेलन माघ मेला क्षेत्र में त्रिवेणी रोड पर गंगा प्रदूषण निवारण प्रदशर्नी के पंडाल में आज डा0 दीनानाथ शुक्ल दीन की अध्यक्षता में धूमधाम से सम्पन्न हुअ जिसमें जिला उधान अधिकारी मा0 पंकज शुक्ल मुख्य अतिथि रहे और पी0के0 मिश्र महासचिव राष्टीय उपभोगता संरक्षण समिति विशिष्ट अतिथि रहे। मंच पर नवनियुकित राष्टीय अध्यक्ष रमाकान्त त्रिपाठी एवं समाज सेवी अमर बहादुर यादव भी मौजूद रहे। समारोह का संचालन डा0 भगवान प्रसाद उपाध्याय ने किया। ।
सम्मेलन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण में मीडिया की भूमिका विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मंचासीन विद्वानों के अलावा उमापति राही, अशोक कुणाल, जगदम्बा प्रसादशुक्ला, सरदार दिलावर सिंह, डा0 अशोक कुमार मिश्र, मुकितनाथ उपाध्याय, श्याम सूरत उपाध्याय, मथुरा प्रसाद धूरिया, अंजनी भाष्कर, विश्वमित्र मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र, अनन्त राम पाण्डेय, सचिदानन्द मिश्र, आदि ने पर्यावरण संरक्षण में मीडिया महत्वपूर्णं भूमिका पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में नव गठित राष्टीय इकार्इ का शपथग्रहण समारोह भी हुआ और बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट, दिल्ली आदि प्रदेश के अलावा सुल्तानपुर प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फैजाबाद, श्रावस्ती, चित्रकूट, देवरिया वाराणसी आदि अन्य जनपदों से आये 25 पत्रकारों, कवियों समाजसेवियों व विद्वानों को सम्मान पत्र प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। लखनउ से आये वरिष्ठ पत्रकार पी0एन0 द्विवेदी हिन्दी दैनिक सहजसत्ता के सम्पादक पं0 मुनेश्वर मिश्र, जगदम्बा प्रसाद शुक्ल, श्यामसुन्दर सिंह पटेल आदि ने सम्मेलन को सम्बोधित किया।
महासंघ  के संयोजक डा0 भगवान प्रसाद उपाध्याय ने नये राष्टीय अध्यक्ष रमाकान्त त्रिपाठी एवं राष्टीय मुख्य महासचिव जगदम्बा प्रसाद शुक्ल सहित नयी कार्य समिति के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया।
सम्मेलन में मुख्य रूप से दीप प्रकाश गुप्ता, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, विजय विशाल, प्रकाश कुमार, मुनेश कुमार मिश्र, सुभाष चन्द्र मिश्र, गोपी केशरवानी, दिवाकर अग्रवालशिव शंकर पाण्डेय, प्रमोद बाबू झा, बृजेश कुमार पाण्डेय, कृष्णकुमार गिरी, शिव कुमार भारतीया, अशोक पाण्डेय, अनूप जायसवाल, कुलदीप शुक्ल, विवके सत्यांशु, सचिदानन्द मिश्र, मिहाचल मौर्य, मनोज सिंह, विपिन उपाध्याय, महारानीदीन यादव, राजकुमार पटेल, रतनेश द्विवेदी, धनंजय पाण्डेय, मुकितनाथ उपाधय, मो0 जिया, धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सुधाकर पाण्डेय, श्रीनिवास राय, विजय बहादुर गुप्ता, राजेश मिश्र, अमित कुमार यादव, सदानन्द यादव, हरेराम गुप्ता, नंदल हितैषी, आदि अन्य सैकड़ोंं लोग उपसिथत रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के आवेदन 10 फरवरी तक जमा करें

Posted on 08 February 2014 by admin

दशमोत्तर छात्रवृतित एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत शैक्षणिक वर्ष 2013-14 हेतु पात्र छात्रछात्राओं से आन लार्इन आवेदन पत्र 31 दिसम्बर तक आमंत्रित किये गये थे तथा उनके आवेदन पत्रों को सम्बनिधत शिक्षण संस्थाओं के द्वारा द्वारा 20 जनवरी  तक स्वीकृत एवं शिक्षा अधिकारियों को अग्रसारित करना था। कतिपय यह शिकायत प्राप्त हो रही है कि हार्इस्कूल के एक ही अनुक्रमांक के आधार पर एक से अधिक शिक्षण संस्थाओं से छात्रछात्राओं द्वारा आवेदन कर दिये गये है, जिनमें से त्रुटिपूर्ण एवं फर्जी आवेदन पत्रों को कुछ शिक्षण संस्थाओं के द्वारा स्वीकृत एवं अग्रसारित कर दिया गया है, जिसके कारण पात्र छात्रछात्राओं के वास्तविक एवं सही आवेदन पत्र पुन: अग्रसारित नहीं हो पा रहे है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने ऐसे समस्त छात्रछात्रायें जिनके त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र पूर्व में किसी शिक्षण संस्था द्वारा अग्रसारित किये जा चुके है और उनके सही तथा वास्तविक आवेदन पत्र अब अग्रसारित नही हो पा रहे है वे अपने सही रजिस्ट्रेशन की छाया प्रति आनलाइन प्रेषित आवेदन पत्र की छाया प्रति तथा उसके साथ समस्त अभिलेखों की छाया प्रतियां संलग्न कर 10 फरवरी तक प्रत्येक दशा में अनिवार्य रूप से प्रार्थना पत्र के साथ उपलब्ध करा दें जिसके आधार पर उनके संशोधित डाटा को एन.आर्इ.सी. की वेबसाइट पर ठीक कराया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मजिसिट्रयल जांच में साक्ष्य 25 तक दें

Posted on 08 February 2014 by admin

अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) रामजीलाल ने अवगत कराया है कि 19 नवम्बर 2013 को औैरया डिपो बस संख्या-यू0पी0 79 टी1546 समय लगभग 2 बजकर 15 मिनट बजे आगरा रामबाग के निकट बस चालक को चक्कर आ जाने के कारण बस बांयी तरफ डिवाइडर से टकराकर नीचे गडढे में गिरने के फलस्वरूप इस दुर्घटना में घायल चालक को आगरा से कानपुर ले जाते समय औरया के निकट 21 नवम्बर 2013 को मृत्यु हो जाने की मजिसिट्रयल जांच में यदि कोर्इ व्यकित अपना ब्यानसाक्ष्य या अन्य कोर्इ जानकारी देना चाहें ता वह कलेक्ट्रेट सिथत उनके कार्यालय में 25 फरवरी 2014 तक किसी भी कार्य दिवस में उपसिथत होकर प्राप्त करा सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आगरा महानगर में भी रेडियो टैक्सी योजना शुरू होगी इच्छुक वाहन स्वामी 11 फरवरी को बैठक में भाग लें

Posted on 08 February 2014 by admin

उ0प्र0 शासन द्वारा आगरा सहित प्रदेश के 13 महानगरों में रेडियों टैक्सी योजना संचालित करने का निर्णय लिया गया है, जिसके अन्तर्गत लखनऊ महानगर में 22 नवम्बर 2013 को मा0 मुख्यमंत्री द्वारा उदघाटन किया जा चुका है। इस योजना के अन्तर्गत आगरा महानगर में 24×7 समय सुलभ, सस्ती सुरक्षित एवं आरामदायक वातानुकूलित रेडियो टैक्सी वाहन लगाने हेतु इच्छुक वाहन स्वामियोंटूरिस्ट टै्रवल व्यवसाइयों की एक आवश्यक बैठक 11 फरवरी को दोपहर 2 बजे कार्यालय कक्ष में आयोजित की जायेगी।
सम्भागीय परिवहन अधिकारी ओ0पी0 सिंह ने इच्छुक टूरिस्ट ट्रैवल व्यवसायियोवाहन स्वामियों से अनुरोध किया है कि वे निशिचत तिथि समय एवं स्थान पर बैठक में प्रतिभाग करें ताकि आगरा महानगर में भी रैडियो टैक्सी योजना को शीघ्र लागू किया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता सूची में नाम बेवसाइट पर भी देखें

Posted on 08 February 2014 by admin

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2014 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 31 जनवरी को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर कर दिया गया है।
इसी क्रम में उन्होंने आगरा जनपद में डिग्री कालेजऔधोगिक शिक्षण संस्थाओं के समस्त प्राचार्यप्रधानाचार्यों को सूचित किया है कि उनके संस्थान में जिन छात्रछात्राओं द्वारा विगत वर्ष प्रारूप-6 भरकर दिया गया था, उनके नाम मतदाता सूची में शामिल हो गये है। ऐसे छात्रछात्राएं एवं अन्य कोर्इ भी नागरिक अपना नाम  तहसील सिथत मतदाता सेवा केन्द्र कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय आगरा एवं अपने से सम्बनिधत मतदेय स्थल पर मतदाता सूची का नि:शुुल्क अवलोकन कर सकता है साथ ही अपना नाम साथ ही अपना नाम डीर्इओ, आगरा की वेवसाइट ीजजचरूध्ध्ंहतंण्दपबण्पद के कपेजतपबज मसमबजपवद वपिबम  के मसमबजवतंस वचजपवद  पर लिंक कर एवं ीजजचरूध्ध्164ण्100ण्180ण्4ध् बमवनचजमउच परेमंतबी लवनत दंउम वाले वचजपवद पर लिंक कर देखा जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मण्डलीय समीक्षा बैठक 10 फरवरी को

Posted on 08 February 2014 by admin

मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर की अध्यक्षता में 10 फरवरी को प्रात: 10 बजे कमिश्नरी लघु सभागार में विकास कार्यो की बैठक होगी जिसमें मण्डल के सभी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी भाग लेगें । उक्त जानकारी देते हुए  संयुक्त विकास आयुक्त ने बताया कि दोपहर दो बजे से कर करेत्तर एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पूरे देश के विकास का दावा करने वाले राहुल गांधी पहले बतायें कि आखिर अमेठी का विकास क्यों नहीं किया गया—डॉ कुमार विश्वास

Posted on 04 February 2014 by admin

जनप्रिय कवि और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने अमेठी लोकसभा के सांसद राहुल गांधी को आड़े हाथों लिये प्रश्न किया है कि राहुल गांधी देश के विकास की बात करते हैं। लेकिन क्या वो बता सकते हैं कि पिछले 10 सालों में उन्होंने अमेठी के विकास के लिए क्या किया। अमेठी ब्लॉक के अन्तर्गत पवारे ग्राम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ कुमार ने कहा कि गांवों में न बिजली है और न ही पीने का साफ पानी। सड़कों जलभराव की समस्या से भरी हुई हैं। लेकिन फिर भी सांसद विकास की बात करते हैं। ये साफ अमेठी की जनता के साथ ठगैती और छल नहीं है तो और क्या है।
ग्राम पवारे में पहुंचे डॉ कुमार को ग्रामीणों ने अपनी समस्याऐं बताते हुए बताया कि यहां कि सांसद राहुल गांधी ने इस क्षेत्र के विकास के बारे में कुछ नहीं किया। यहां तक कि वो सालों से इस क्षेत्र में आये भी नहीं हैं। ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांवों में एक भी शौचालयए गांव से जुड़ी लिंक रोड नहीं हैए बिजलीए पीने का साफ पानी भी नहीं है। जनसभा में राकेश कुमार मिश्राए रामसमुझए सतीश कुमार यादवए दिनकरगिरीए राजेन्द्र प्रसाद पांडेए रामअवतार यादव आदि शामिल थे।
जनसभा के बाद डॉ कुमार विश्वास उन गरीबों के घर भी गये जिनके घर भारी बारिश के कारण गिर गये थे। जिनमें हरीश चन्द्र शुक्लाए राजेन्द्र प्रसाद पांडे आदि का घर गिर गया था। डॉ कुमार ने आप के कार्यकर्ताओं से जो संभव मदद हो सकती हैए करने का आह्वाहन  किया है।
इसके बाद संग्रामपुर ब्लॉक के मिश्ररौली ग्राम में पहुंचे  डॉ कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमेठी में चुनावी लड़ाई दलाल बनाम आम आदमी है। जो दलाल हैं वो स्वंय भी खाते हैं और दूसरों को भी बांटते हैं। लेकिन वो पैसा एक आम आदमी की जेब काटकर निकालते हैं। हमारा उद्देश्य स्वराज्य लाना व देश की राजनीतिक व्यवस्था को बदलना है। हमें ऐसा लगता है कि हम काफी हद्द तक कामयाब भी हो रहे हैं।
यहां ग्रामीणों ने राहुल गांधी के बारे में बताया कि वो पांच सालों में एक बार चुनाव के समय एसपीजी की सुरक्षा के घेरे में आते हैं और अपना हाथ हिलाते हुए निकल जाते हैं। जनसभा में कुंदन मिश्राए डॉ अर्जुन शुक्लाए गाट पांडेए बंसीलालए सुरेन्द्र कुमार गुप्ताए रामदयाल वर्माए राकेश गुप्ताए राकेश सिंहए कल्लू सिंहए बबलू मिश्रा आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे।
ब्लॉक संग्रामपुर के ठैंगहा ग्राम में डॉ कुमार विश्वास ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क किया। जिसमें पवन तिवारीएपुष्परा सिंहए शिवेन्द्र तिवारीए लालजी गुप्ताए विमल तिवारीए धीरेन्द्र तिवारी आदि शामिल रहे।
ब्लॉक संग्रामपुर के सहजीपुर ग्राम के मजरे गूजीपुर में जनसम्पर्क के दौरान बृजरानी सिंह ने नल के लिए डॉ कुमार से शिकायत की कि हम लोगों को पीने के पानी तक की व्यवस्था भी नहीं की गयी है। बिजली और सड़क की तो बात ही दूर है।
इसी इलाके के जच्चा.बच्चा स्वास्थ्य  केन्द्र पहुंचे डॉ कुमार ने देखा कि पूरे अस्पताल को भैसों को तबेला बनाया जा  चुका है। जिसमें गांव के कोटेदार ने कब्जा कर रखा है। अस्पताल में न तो डॉएकर्मचारीए दवाईंयां सब नदारद थी। डॉ कुमार विश्वास ने रोष जताते हुए कहा कि क्या ये वही वीवीआईपी सीट हैं जहां से देश के युवराज राहुल गांधी सांसद हैं। क्या उन्हें इस क्षेत्र के लोगों का दुख.दर्द समझ नहीं आता। भरतलालए धर्मवर्त तिवारीए आशीष सिंहए अखिल सिंहए रजत सोनीए आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा

Posted on 31 January 2014 by admin

भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में अपने प्राणो की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति एवं प्रतिष्ठा में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि दी गर्इ।
मौन धारण से पूर्व 10 बजकर 59 मिनट पर नागरिक सुरक्षा का हस्तचलित सायरन शुरू हुआ और सभी अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा दो मिनट मौन धारण के पश्चात 11 बजकर 2 मिनट पर पुन: हस्तचलित सायरन बजाया गया।
इस अवसर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रो0) राधाकृष्ण, अपर जिला मजिस्ट्रेट(ना0आ0) राजकुमार, नगर मजिस्ट्रेट राम अभिलाष, अपर नगर मजिस्ट्रेट पी0डी0गुप्ता, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी यू0सी0 दुबे, मुख्य कोषाधिकारी डा0 अमर सिंह, नागरिक सुऱक्षा के उप नियन्त्रक अशोक कुमार गौतम सहित कलेक्ट्रेट में स्थापित विभागों के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नोडल अधिकारी करेंगे विकास कार्यो की समीक्षा

Posted on 31 January 2014 by admin

मुख्य विकास अधिकारी कै0 प्रभांशु श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा जनपद के लिए प्रदेश शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारीप्रमुख सचिव नियोजन, संजीव मित्तल 31 जनवरी को प्रात: 10 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता कार्यो की समीक्षा करेंगे तथा अपरान्ह में दो बड़े निर्माणाधीन कार्यो का निरीक्षण करेंगे।
प्रमुख सचिव 01 फरवरी को पूर्वान्ह में डा0 राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अन्तर्गत एक लोहिया ग्राम में कराये गये विकास कार्यो का निरीक्षण तथा अपरान्ह में एक विकास खण्ड, एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा एक जिला स्तरीय कार्यालय का निरीक्षण करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अलीगढ़ में बढ़ रहा है एडस का प्रकोप

Posted on 31 January 2014 by admin

अलीगढ़। लाइलाज बीमारी एडस के प्रति लोगोें को जागरूक करने के बावजूद इसके रोगियों की संख्या कम होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले साल के मुकाबले वर्ष 2009 में एचआर्इवी पीडि़तों की संख्या दोगुने से भी अधिक पहुंच गर्इ।
एचआर्इवी ने इस साल सैकड़ा पार करते हुए 110 लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है। चार एडस पीडि़त इस दुनिया को अलविदा भी कह चुके है। वर्ष 2009 का अंतिम महीना दिसंबर भी एचआर्इवी के मामले में पीछे नहीं रहा। विभाग के आंकड़े इसक दास्तां बयां कर रहे हैं। इस महीने जिला अस्पताल के स्वैचिछक जांच एवं परामर्श केंद्र में हुर्इ जांच में दस महिला एचआर्इवी से पीडि़त मिले। इनमें छह महिला तथा चार पुरूष हैं।
चार पुरूषों में दो ट्रक चालक और एक कारोबारी है। एक का एचआर्इवी संक्रमित ब्लड बढ़ने से सौगात में यह बीमारी मिली है।पूरे साल हुर्इ जांच में 110 लोगों को एचआर्इवी पाजिटिव पाया गया है। इनमें 84 पुरूष तथा 26 महिलाएं शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े गवाह है कि एडस से चार लोगों को मौत भी हुर्इ है, इनमें एक महिला तथा तीन पुरूष है। सबसे बड़ी बात यह है कि जितने भी पुरूष एचआर्इवी से पीडि़त है,उनमें अधिकतर की संख्या ट्रक चालक या फिर कारोबार के सिलसिले में जनपद से काफी समय तक बाहर रहने वाले लोगों की है। वर्ष 2008 में एचआर्इवी पीडि़तों की संख्या मात्र 47 थी, जिनमें 32 पुरूष तथा 15 महिलाएं शामिल थे। इनमें ही पांच बच्चे भी एचआर्इवी से पीडि़त शामिल है। इसके अलावा तीन लोगाें की एडस के चलते मौत भी हुर्इ थी।
एचआर्इवी पीडि़तों के आंगड़े
वर्ष        पीडि़त        महिला        पुरूष
2003    03        02        01
2004    17        09        08
2005    15        12        03
2006    14        10        04
2007    39        24        15
2008    47        32        15
2009    110        64        26

नोट:- 110 में 84 पुरूष व 26 महिलाएं शामिल
अधिकतर पुरूष ट्रक चालक या बाहर समय गुजारने वाले कारोबारी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in