Archive | राज्य

मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 22 को

Posted on 06 July 2010 by admin

राज्य निर्वाचन आयोग के त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली 22जुलाई को अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा। आपत्ति व दावा की सुनवाई के लिए पचंास्थानिक चुनावालय में कार्यक्रम घोशित किया है। कार्यक्रम के मुताविक 02 जुलाई तक दावों का, आपत्तियो की सुनवाई 07 जुलाई तक तहसील में की जायेगी। 08 व 11 जुलाई को निश्तारण होगा। 12 से 14 जुलाई तक जिला मजिश्ट्रेट के समक्ष अपील प्रस्तुत की जायेगी। जिसका निश्तारण 17 जुलाई को किया जायेगा। उक्त तिथियों के बीत जाने के बाद मतदाता सूची में किसी प्रकार का दावा या आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। 22 जुलाई को सूची का अन्तिम प्रकाशन होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बिजली, पानी, दरवाजे से मरहूम कांशीराम ‘ाहरी आवासीय योजना

Posted on 06 July 2010 by admin

जनपद में बने कांशीराम शहरी गरीब आवासीय योजना मेंं हो रही धांधली को लेकर एक सामाजिक शैक्षणिक जनहित मुद्दे को जन विश्वास सगंठन ने अमहट हवाई पट्टी स्थित बने कांशीराम शहरी आवास के मामले को लेकर एक सात सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिश्टेट को सौंपा।

संस्था ने अपने मागं मे कहा है कि आवास में बिजली, पानी की व्यवस्था सुनििश्चत कराते हुए शासनादेश के अनुसार 200 ली0 पानी के टंकी सुनििश्चत करायी जाय। विद्युत कनेक्शन के लिय विभाग द्वारा गरीब परिवारों  से 1460 रूपये, सामान्य से 2000 रूपये लिया जा रहा है, जबकि उक्त आवासो मेें विद्युत कनेक्शन 10 रूपये देने का प्रविधान है। गरीबो के लिए बने कांंशीराम शहरी गरीब आवासों में 5 खिड़की व 5 दरवाजे लगाने का प्राविधान है जबकि 2 या 3 दरवाजे लगाकर खाना पूर्ति कर दी गई है। ज्यादा तर दरवाजे तो टूट गये है जबकि लोग अभी कब्जा नही पाये है। और मांग की है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली, चिकित्सक की व्यवस्था सुनििश्चत कराते हुए सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी को चेतावनी दी है कि यदि शासन के नियमानुसार आवासों मेे रहने वाले गरीबो को व्यवस्था उपलब्ध नही कराया गया तो यह सगंठन आर पार की लडने को मजबूर होगा। सगठन में महमूद खान, खलील अहमद, राजू, अनीस बानो, शान्ती देबी, मोमीन, दिलीप गुप्ता, रामराज, मो0 उमर, लवकुश कलावती, अलीरजा सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महंगाई पर विपक्षियों ने किया धरना प्रदर्शन पुलिस ने भांजी लाठियां

Posted on 05 July 2010 by admin

amathi-b-jpअमेठी - विपक्षियों द्वारा भारत बन्द के दौरान आज अमेठी में भाजपाइयों ने उग्र प्रदर्शन किया। गांधी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दूकान बन्द करवाने को लेकर एक चौक पर स्थित एक ज्वैजर की दूकान पर तोड फोड एवं गाली गलौज किया। दुकानो को जबरन बन्द कराने में भीड को तितर वितर करने के लिए पुलिस ने लाठिया भांजी। पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज किये जाने पर उपस्थित सभी नेता गण चौराहा छोडकर भाग खडे हुए। बाद में भाजपा नेताओं को  क्षेत्रधिकारी काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया परन्तु विपक्षी गण सरकार विरोधी नारे लगाते रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पेट्रो पदार्थो पर बढ़ी मूल्य वृद्वि उचित

Posted on 05 July 2010 by admin

केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रो पदार्थ की मूल्य बृद्वि पर सुल्तानपुर कल्याण समित ने युवराज राहुल गांधी जी को बधाई दी है। समिति ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मूल्य बृद्वि का बिरोध करने वाले दल सपा बसपा व भाजपा जनता को मूर्ख बना रहे है। यही वो दल है जो काग्रेंस केा केन्द्र मेे समर्थन दे रहे है। कुछ ने राश्ट्रपति को लिखित समर्थन दिया है। और कुछ ने सदन का बहिश्कार कर समर्थन दिया है। वैसे भी जनहित केा यह दल तब याद करते है जब सत्ता से बाहर रहते है, या चुनाव आने वाला रहता है। बसपा प्रदेश में सरकार चला रही है, जिसका पूर्ण नियन्त्रण प्रदेश में चलने वाली सारी योजनाओ पर है।

आज प्रदेश के 72वें जिले में जनता को सरकारी रेट पर पेट्रो पदार्थ नही मिल रहे है। चारो ओर गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल की ब्लैक मार्केटिग ख्ुालेआम बसपा सरकार अपने कर्मचारियो/अधिकारियो के जरिये करा रही है। रासन दुकानो पर मिड-डे-मील नदारद, नरेगा में घपला, बैट पर सैट प्रवेश कर मे बृद्वि आदि ये सब बसपा सरकार मे करा रही है। सपा काग्रेंस को समर्थन देकर मूल्य बृद्वि रोकने का ढ़ोग कर रही है भाजपा सदन में न बोलकर वाकआउट अप्रत्यक्ष समर्थन कर रही है। अन्य प्रदेशों मे भाजपा नीति सरकारे है। प्रदेश में पेट्रो पदार्थो की घटतौली, गैस कनेक्शन की हो रही फर्जी विक्री का सत्यापन क्यो नही करती र्षोर्षो पुतला फूंकना, धरना प्रदशZन करना आदि भ्रश्टाचार क्यो नही रोकती र्षोर्षो क्यो बार  बार जनता को छला जाता है। जब कि सरकार नही गिरने दी जाती है, प्रधान मत्रंी को मजबूत क्यो नही किया जाता र्षोर्षो युवराज का प्रदेश आगमन पर सांसदो का धेराव क्यो नही किया जाता र्षोर्षो जनान्दोलन के माध्यम से जनता को बताने की कोिशश की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अवैध वसूली के खिलाफ की बैठक

Posted on 04 July 2010 by admin

शोण के खिलाफ शीघ्र होगा धरना प्रदर्शन

सुलतानपुर - नगर स्थित आर्य समाज मन्दिर  में  उ0 प्र0 ऑगन बाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष के सुपुत्री के नेतृत्व में जिले की कार्यकारिणी की बैठक की। बैठक में बताया गया कि  ऑगनवाड़ी कार्यकत्रियों के शोण के खिलाफ जिला कार्यक्रम अधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया  गया गया है जिसके निस्तारण की बात जिला कार्यक्रम अधिकारी ने करने के लिए कहा है। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो हमने जिला कार्यक्रम अधिकारी को मांग पत्र दिया है जिसमें हाटकुक की धनराशि निकालने में आ रही समस्याओं का निदान, परियोजना अधिकारियों द्वारा ऑगन वाडी कार्यकत्रियों का हो रहा शोशण को तत्काल रोकने, पोषाहार की ढुलाई के भुगतान, प्रत्येक परियोजनाओं में मुख्य सेविकाओं द्वारा खाली बोरी के सारपेक्ष बिना किसर रशीद के 100 से 150 रू0 की अवैध वसली को रोकना, दूवेपुर  ब्लाक  एवं सिटी में परियाजनाओं  में मुख्य सेविका एवं बालविकास परियोजनाधिकारी द्वारा हाटकुक योजना को ठप्प कर देने की नियत से भोजन के लिए निर्गत की गई धनराशि में से 40 से 50 प्रतिशत की अवैध वसूली के साथ पोषाहर के सापेक्ष भी प्रत्येक ऑगनबाड़ियों से रू0 300 से 500 तक लेते हुए परियोजना को गर्त में ढकेल देना चाहती हैं जिस पर अंकुश लगाने , फरवरी माह के बाद से अब तक ऑगनबाड़ियो तथा सहायिकाओं के मानदेय के भुगतान सम्बन्धी समस्याओं के निदान की बात कही गई हैं जिलाध्यक्ष के सुपुत्री सिह  ने कहा कि यदि उक्त समस्याओं का निश्तारण एक सप्ताह के अन्दर नही किया जाता है तो जिले भर की सभी ऑगनबाड़ी एव सहायिकाएं जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महगाई के विरोध में 21 जुलाई को भाकियू टिकैत करेगा धरना प्रदर्शन

Posted on 04 July 2010 by admin

किसान यूनियन टिकैत गुट की जिला इकाई ने सीताकुण्ड घाट पर एक कार्यकर्ताओं की बैठक की। जिसमें महगाई, नहर में अब तक पानी न आना, बरसात ने होने पर जिले को सूखा क्षेत्र घोसित करना, भ्रश्टाचार आदि विशयों को लेकर 21 जुलाई को जिला इकाई नगर स्थित तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन करेगी का निर्णय लिया गयां बैठक में  मुंख्य रूप में प्रवीण मिश्रा उपाध्यक्ष, अजय सिह उर्फ टुनटुन जिला सचिव, लक्ष्मी वर्मा, राम कुमार मौर्या, विजय सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त बैठक का नेतृत्व  दिनेश प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महामहिम मार्गेट एल्वा ने सुलतानपुर हाकी खिलाड़ियों को सौंपा ´´ फेयर प्ले एवार्ड´´

Posted on 04 July 2010 by admin

उत्तराखण्ड नैनीताल में 1922 से ´´आल इण्डिया ट्रेडर्स कप हाकी प्रतियोगिता´´ का आयोजन होता रहा है। जिसमें सुलतानपुर लगभग 40 वर्षो से प्रतिभाग करती आ रही है। 88 वीं आल इण्डिया ट्रेडर्स कप 2010 के आयोजन में सुलतानपुर ने भी बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें 60-70 टीमें भाग लेती हैं। सुलतानपुर डी0एच0 ए0 के अच्छे खेल के आधार पर उत्तरांचल की महामहिम मार्गेट एल्वा ने टीम को फेयर प्ले एवार्ड सौंपा जो सुलतानपुर के हाकी के इतिहास में पहली बार हुआ। डी0 एच0 ए0 सुलतानपुर हाकी टीम को लगभग 20 वर्षो से रियाज मोहम्मद, इशाद अली खान , मो0 हलीम, हाकी टीम को बेहतर प्रशिक्षण तथा बुलन्दियों पर पहुंचाने में जुटे हैं फेयर प्ले एवार्ड को दिखाते हुए करयाज मोहम्मद सचिव युनियन क्लब ने बताया कि डा0 सुधाकर सिंह एवं बिनोद जायसवाल तथा श्याम लाल वर्मा अवर अभियन्ता नगर पालिका का विशे योगदान रहता हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

a1

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पॉच जुलाई को एतिहासिक भारत बन्द रहेगा

Posted on 04 July 2010 by admin

राजग संयोजक शरद यादव के प्रयासों से 05 जुलाई को लगभग सम्पूर्ण विपक्षी वसपा को छोड़ कर आहूत भारत बन्द में महगाई एवं भ्रश्टाचार के खिलाफ एक जुट होने से एतिहासिक भारत बन्द की भूमिका निर्धारण हो चुका हैं राजग, वाम पन्थी, सपा, जैसे अनेक दल बिहार की राजनीतिक परिस्थियों  में हासिये के दल राजद, लोजपा को छोड़ कर सम्पूर्ण विपक्षी दल 05 जुलाई को भारत अन्द में शालि होगें जद (यू) सुलतानपुर इकाई के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश  उपाध्याय अध्यक्ष ने कहा के इस एतिहासिक भारत बन्द की सफलता आम जनता को राहत प्रदान करेगी, ऐसे में आम जनता का आवाह्न है कि सफलता में निहित अपनी सफलता को देख समझाकर तनम न से भाग ले। सम्पूर्ण विपक्ष की एकता पर सभी का आभार व्यक्त किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0 प्र0 निषाद सभा ने पॉच जुलाई को बन्दी को दिया समर्थन

Posted on 04 July 2010 by admin

उ0 प्र0 कश्यप निषाद सभा की बाधमण्डी कार्यालय पर रामसदल निषाद की अध्यक्षता तथा प्रान्तीय अध्यक्ष की उपस्थिति में सम्पन्न हुई जिसमें प्रट्रोल आदि तेलों के मुल्य वृद्धि की निन्दा करते हुए विपक्षी पार्टियो द्वारा 05 जुलाई की बन्दी का समर्थन किया गया। साथ ही साथ निर्णय लिया गया कि बाध मण्डी में लगने वाली बाध की दुकाने सहित अन्य दुकाने बन्द रखी जाय तथा विरोध प्रदर्शन में सहयोग दिया जाय। उक्त बैठक में प्रमुख रूप में राम प्यारे निषाद, सिपाही लाल निषाद, राम फल निषाद,, सोहन लाल निशाद, राधेश्याम निषाद,, रमेश कुमार निषाद, युवा अध्यक्ष, अशोक कुमार निषाद, युवा निषाद, महामन्त्री तथा देवता दीन निषाद, एडवोकेट महामन्त्री आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमन्त्री का प्रधानमन्त्री से केन्द्र स्तर पर लिम्बत विभिन्न विकास योजनाओं पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की अपील

Posted on 03 July 2010 by admin

केन्द्र स्तर पर लिम्बत परियोजनाओं के कारण प्रदेश के विकास को अपेक्षित गति नहीं मिल पा रही

उत्तर प्रदेश में केन्द्र सरकार के बन्द पड़े उद्योगों को पुनर्जीवित करने के लिए भी केन्द्र से शीघ्र सकारात्मक कदम उठाने का अनुरोध

केन्द्रीय कोयला मन्त्रालय प्राथमिकता पर बिजली परियोजनाओं के लिए राज्य को कोयले का कोटा आवंटित करे

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कानपुर व बिठूर के विकास के लिए 1339 करोड़ रूपये की स्वीकृत परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने प्रधानमन्त्री डॉ0 मनमोहन सिंह से केन्द्र स्तर पर लंबित राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की अपील करते हुए कहा है कि इन लिम्बत परियोजनाओं के कारण प्रदेश के विकास को अपेक्षित गति नहीं मिल पा रही है।

आज यहां जारी एक बयान में मुख्यमन्त्री ने उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़ी कुछ ऐसी आवश्यकताओं की ओर प्रधानमन्त्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि इनके बारे में वे पूर्व में भी उनसे व्यक्तिगत रूप से भेंट कर तथा अनेक बार पत्र के माध्यम से अनुरोध कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आबादी के दृष्टिकोण से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। प्रदेश सरकार अपने सीमित संसाधनों से राज्य का विकास करने तथा पिछड़ापन, क्षेत्रीय असन्तुलन, बेरोजगारी व गरीबी को दूर करने के सम्बन्ध में हर सम्भव प्रयास कर रही है।

मुख्यमन्त्री ने कानपुर के विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा हर सम्भव मद्द करने के सम्बन्ध में प्रधानमन्त्री जी द्वारा आज दिये गये आश्वासन का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में केन्द्र सरकार द्वारा पूर्व में स्थापित किये गये कई उद्योग आज बन्द पड़े हुए हैं, जिन्हें शीघ्र पुनर्जीवित किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रधानमन्त्री से शीघ्र ही इस ओर विशेष ध्यान देकर इन बन्द पड़े उद्योगों को फिर से चलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया।

मुख्यमन्त्री ने कहा है कि उत्तर प्रदेश को बिजली की समस्या विरासत में मिली है। जिसके सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा 18 जुलाई 2009 को एक श्वेत पत्र जारी किया गया था। जिसमें बिजली समस्या के कारण एवं उनके समाधान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उठाये गये कदमों की विस्तार से जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को बिजली संकट से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार ने अनेक कदम उठाते हुए कोयला आधारित नये बिजली संयन्त्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जवाहरपुर (एटा), दोपाहा (सोनभद्र), ललितपुर  तथा यमुना एक्सप्रेस वे परियोजनाओं के लिए कोल लिंकेज स्वीकृत किये जाने के प्रस्ताव केन्द्र सरकार के स्तर पर लंबित हैं।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि छ: कोल ब्लॉक के आवंटन का भी प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा गया है तथा केन्द्रीय कोयला मन्त्रालय से प्राथमिकता के आधार पर राज्य सरकार के लिए कोयले का कोटा आवंटित किये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा वर्तमान में 48 हजार मेगावट क्षमता के 12 अल्ट्रामेगा पावर प्रोजेक्ट देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित कराये जा रहे हैं, किन्तु राज्य सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में बार-बार किये गये अनुरोध के बावजूद उत्तर प्रदेश के लिए एक भी अल्ट्रामेगा पावर प्रोजेक्ट स्वीकृत नहीं किया गया है।

मुख्यमन्त्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने घाटमपुर और बिल्हौर में स्थापित होने वाली बिजली उत्पादन परियोजनाओं के सम्बन्ध में एन0टी0पी0सी0 तथा अन्य कम्पनियों से प्रदेश के लिए 90 प्रतिशत बिजली दिये जाने के सम्बन्ध में अनुरोध किया गया है, किन्तु केन्द्र सरकार की यह कम्पनियां इसके लिए तैयार नहीं हैं। इस लिए यह कहना गलत है कि राज्य सरकार इन बिजली परियोजनाओं के प्रस्ताव को लंबित रखे हुए है। उन्होंने कहा कि इन बिजली इकाईयों की स्थापना में भूमि, जल आदि विभिन्न संसाधनों की व्यवस्था चूंकि प्रदेश सरकार को करनी होगी, इसलिए प्रदेश को ज्यादा से ज्यादा बिजली दिये जाने की मांग पूर्णत: औचित्य पूर्ण है।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि भोगनीपुर में निजी क्षेत्र में स्थापित होने वाले 2000 मेगावाट क्षमता की बिजली परियोजना द्वारा प्रदेश को 90 प्रतिशत बिजली देने की वचनबद्धता दी गई है। इसलिए प्रदेश की जनता के हित को ध्यान में रखते हुए बिजली उत्पादन सम्बन्धी ऐसी प्रत्येक परियोजना के लिए प्रदेश सरकार सहमत है, जिसके तहत राज्य की जनता को अधिक से अधिक बिजली मिल सके। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ऐसी परियोजनाओं को हर सुविधा देने को तैयार हैं।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि जहां तक कानपुर नगर के विकास का प्रश्न है तो उसके लिए उनकी सरकार अपने सीमित संसाधनों से शहर में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए प्रयत्नशील है। कानपुर नगर व धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल बिठूर के विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत 1339 करोड़ रूपये की विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। इसमें सड़कों का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण, पेयजल, गंगानदी पर सेतु, सीवरेज व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट, आवासों का निर्माण, पार्कों का सौन्दर्यीकरण, बिजली व्यवस्था, बिठूर के घाटों का सौन्दर्यीकरण तथा पर्यटन तथा ऐतिहासिक धरोहरों का जीर्णोद्वार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को कानपुर के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कानपुर नगर के अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न लंबित परियोजनाओं को अविलम्ब मंजूरी दे देनी चाहिए।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in