Archive | राज्य

अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने का निर्देश

Posted on 04 April 2011 by admin

जिलाधिकारी एमपी अग्रवाल ने राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया है। वह बैठकों में लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। अधिशासी अभियंता रविवार को आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में भी अनुपस्थित थे। बैठक में जिलाधिकारी ने 25 से 31 मार्च की अवधि में लाभार्थीपरक योजनाओं के तहत लाभार्थियों को धनराशि का आहरण नहीं करने वाले बैंकों के विरुद्ध भी कार्यवाही करने के आदेश दिए। कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण के दौरान बताई गई खामियों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को दिए। मुख्य विकास अधिकारी ब्रह्मानंद के साथ नवीन प्राथमिकता वाले 28 बिंदुओं की समीक्षा के तहत विभिन्न योजनाओं के तहत कराए जाने वाले कार्यो की शासन से प्राप्त मानकों के अनुसार पांच हजार से अधिक आबादी वाले चालू वित्तीय वर्ष के 16 डॉ. अंबेडकर ग्रामों में कार्ययोजनाओं को तैयार कर आवश्यक कार्य आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी अग्रवाल द्वारा कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना की समीक्षा के दौरान जनपद के रामघाट स्थित आवासों में सीसी रोड तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों के अनुसार अवधि निर्धारित करते हुए कार्य कराने के आदेश विकास प्राधिकरण तथा जल निगम को दिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सारा शहर विश्वकप विजेता

Posted on 04 April 2011 by admin

हरदोई शहर असमंजस मायूसी मस्तिक में चिन्ता की लकीरें फिर हर्ष उल्लास एवं जैसे लगता रात के अन्धकार को चीरकर ईश्वर ने बहुत ही प्रकाशमान मणि शहर हरदोई में दी है चारों तरफ खुशी नाचते गाते भांगड़ा मोटरसाइकिल पर तिरंगा लिये नौजवान चैराहे पर मिठाई खिलाते समूह समूह पहचाना चेहने पर बधाई का सन्देश यही नजारा था पूरे शहर हरदोई का लगता था कि विश्वकप टीम इण्डिया ने नही शहरवासियों ने ही जीता है यही है हमारी भारतीयता अपनापन और हमारी संस्कृति जो हमें विरासत में अपने पूर्वजों से मिली है धन्य है भारत देश यहाँ की परम्परा महान यही तारतम्य देती है हमारी जनता एवं हमारी संस्कृति विश्व को कि भारत देश महान ही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला अस्पताल खुलने के पहले ही बन्द परन्तु इमरजेन्सी रही चालू

Posted on 04 April 2011 by admin

शहर जिला अस्पताल के डाक्टरों ने एक जूटता दिखाते हुये लखनऊ में सी0एम0ओ0 डा0वी0पी0सिंह की हत्या उन्हीं के निवास से 500मीटर की दूरी पर होने के कारण पूर्ण रूप से बन्दी करके केवल आपातकाल सेवा को बहाल रखा जिसमें महिला प्रसूतावस्था भी शामिल रही इसलिए आम नागरिक को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। यह घटना लखनऊ में दूसरी बार सी0एम0ओ0 की हुई है। सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने इसे धिक्कार एवं प्रशासन नकारापन की चरम सीमा बताकर असहयोग करने की बात कही गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केईसी इन्टरनेशनल को रु0 801 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

Posted on 03 April 2011 by admin

रु0 224 करोड़ के पावर ग्रिड, इन्डिया से 3 टर्नकी ट्रान्समीशन लाइन के ऑर्डर मिले हैं
अपट्रान्स्को (इन्डिया), सउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका तथा वेरिएशन सहित टर्नकी ट्रान्समीशन लाइन के कुल मिलाकर रु0 320 करोड़ के ऑर्डर मिले
यूनाइटेड स्टेट्स और ब्राजील से रु0 150 करोड़ के एसएई टावर्स को टावर सप्लाई करने के ऑर्डर मिले
रु0 107 करोड़ के पावर तथा टेलीकॉल केबल सप्लाई के ऑर्डर मिले

अप्रैल 03, 2011ः केईसी इन्टरनेशनल लि. (केईसी) पावर ट्रान्समीशन ईपीसी तथा डाइवर्सीफाइड ग्लोबल इन्फ्रास्ट्रक्चर में दुनिया का एक बड़ा नाम है, जिसने ट्रान्समीशन (देशी तथा विदेशी) तथा केबल के क्षेत्र में रु0 801 करोड़ के ऑर्डर प्राप्त किए हैं.

ट्रान्समीशन - अन्तर्देशीय

भारत में, कंपनी ने तीन ऑर्डर कुल रु0 224 करोड़ के पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इन्डिया (पीजीसीआईएल) से हासिल किए हैं तथा एक स्टेट यूटिलिटी अप्ट्रान्स्को से टर्नकी आधार पर रु0 84 करोड़ का ऑर्डर प्राप्त किया है.

पीजीसीआईएल का पहला ऑर्डर चमराडोल - सतना के बीच 765 केवी सिंगल सर्किट ट्रान्समीशन लाइन की आपूर्ति तथा निर्माण के लिए है. यह ट्रान्समीशन लाइन रिहंद - तृतीय ।।। से तथा मध्यप्रदेश के विंध्याचल - चतुर्थ से जुड़ी है. यह परियोजना पीजीसीआईएल की योजना का हिस्सा है ताकि अन्तर्क्षेत्रीय प्रणाली को बल मिल सके तथा क्षेत्र में आने वाले विभिन्न समेकित पावर प्लान्टों से पावर को निकाला जा सके. ऑर्डर का मूल्य रु0 109 करोड़ का है तथा इसे 21 मास की अवधि में पूरा किया जाना है.

पीजीसीआईएल का दूसरा ऑर्डर रूड़की - सहारनपुर के बीच 400 केवी डबल सर्किट ट्रान्समीशन लाइन तथा बरेली में ट्रान्समीशन लाइन की आपूर्ति तथा निर्माण के लिए मिला है. लाइनें उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में निर्मित की जाएंगी तथा ये उत्तरी क्षेत्र को बल प्रदान करने की स्कीम-इक्किस से जुड़ी हैं. ऑर्डर रु0 93 करोड़ का है तथा इसे लगभग 18 मास की अवधि में पूरा किया जाएगा.

पीजीसीआईएल का तिसरा ऑर्डर पटना, बिहार में बढ - बलिया के बीच 400 केवी डबल सर्किट ट्रान्समीशन लाइन हेतु आपूर्ति एवं निर्माण के लिए मिला है जो कि पश्चिमी क्षेत्र के लिए नेटवर्क हेतु आम स्कीम तथा बिहार में दामोदर वैली कारपोरेशन एन्ड मैथॅन राइट बैंक परियोजना के लिए अनुपूरक ट्रान्समीशन प्रणाली के साथ जुड़े गया के 220 केवी डबल सर्कि ट देहरी बोधगया ट्रान्समीशन लाइन से जुड़ा है. ऑर्डर रु0 22 करोड़ का है तथा इसे लगभग 12 मास की अवधि में पूरा किया जाएगा.

अप्ट्रान्स्को का ऑर्डर कृष्णपट्टणम से पावर को निकालने से जुड़ी ट्रान्समीशन लाइन की आपूर्ति तथा निर्माण का है. अप्ट्रान्स्को द्वारा बनाई जा रही यह पहली 400 केवी क्वाड लाइन है तथा इस वोल्टेज और लाइन कन्फीगरेशन पर  ट्रान्समीशन लाइन का निर्माण करने के लिए भारतीय सुविधाएं बहुत ही कम हैं उनमें से यह एक होगी. ऑर्डर रु0 84 करोड़ का होगा तथा इसे 12 मास की अवधि में पूरा किया जाएगा.

ट्रान्समीशन - अन्तरराष्ट्रीय
अन्तरराष्ट्रीय बाजारों में, कंपनी ने सउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड स्टेट्स तथा ब्राजील से ऑर्डर हासिल किए हैं.

टर्नकी आधार पर 132 केवी ट्रान्समीशन लाइनों की आपूर्ति तथा निर्माण के लिए सउदी इलेक्ट्रिसिटी कंपनी से कंपनी को ऑर्डर मिला है. ऑर्डर रु0 78 करोड़ का है तथा इसे 20 मास की अवधि में पूरा किया जाएगा.

एस्कॉम दक्षिण अफ्रीका से एक और ऑर्डर मिला है जो दक्षिण अफ्र ीका में टर्नकी आधार पर गम्मा - कप्पा (खंड - बी) के बीच 765 केवी ट्रान्समीशन लाइन की आपूर्ति तथा निर्माण के लिए है. ऑर्डर कुल रु0 98 करोड़ का है. इस वित्तीय वर्ष में दक्षिण अफ्रीका से यह चैथा ऑर्डर है. संविदा पूरा होने की अवधि 18 मास की है.

एसएई टावर्स, पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है जिसने अमेरिका में रु0 150 करोड़ के सप्लाई ऑर्डर हासिल किए हैं. यह मुख्य रूप से यूनाइटेड स्टेट्स तथा ब्राजील के ट्रान्समीशन टावर ऑर्डर दर्शाता है.

उपर्युक्त के अलावा, केईसी ने रु0 60 करोड़ के वेरिएशन ऑर्डर अपनी वर्तमान अन्तरराष्ट्रीय परियोजनाओं से भी प्राप्त किए हैं.
केबल कारोबार कंपनी ने एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज पावर केबल, हाई टेन्शन, लो टेन्शन तथा टेलीकॉम केबलों के रु0 107 करोड़ के सप्लाई ऑर्डर अलग-अलग ग्राहकों से प्राप्त किए।

’’केईसी इन्टरनेशनल लि. के एमडी तथा सीईओ, श्री रमेश चांडक ने कहा कि, भौगोलिक तथा कारोबारी विभिन्नता के कारण केईसी को ऑर्डर प्राप्त करने में लगातार सहायता मिलती है. ऑर्डर मिलने की दिशा में यह साल बहुत ही अच्छा रहा इससे आगे बढने के  लिए मार्ग प्रशस्त होता है’’

केईसी इन्टरनेशनल लिमिटेड के बारे में
केईसी इन्टरनेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग, प्रापण यानी प्रोक्योरमेन्ट तथा निर्माण (ईपीसी) जगत में एक अग्रणी नाम है. पावर े ट्रान्समिशन, पावर वितरण, रेलवे, टेलीकॉम तथा केबल तथा टॉवर निर्माण के क्षेत्रों में कंपनी ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज की है. दक्षिण एशिया, मध्यपूर्व, अफ्रीका तथा केन्द्रीय एशिया तथा अमरीकी देशों के 45 से अधिक देशों में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को बल प्रदान कर विश्व के नक्शे पर कंपनी ने अविस्मरणीय छाप छोडी है. कंपनी आरपीजी समूह के  ध्वज तले कार्य करती है तथा इसका वार्षिक कारोबार तकरीबन रू0 4000 करोड का है.

आरपीजी एन्टरप्राइजेज के बारे में

आरपीजी एन्टरप्राइजेज की स्थापना 1979 में हुई, यह भारत के  सबसे तेजी से बढने वाले बिजनेस समूहों में से एक है जिसका कारोबार रू0 17000 करोड को छू रहा है. इस समूह में सोलह से अधिक कंपनियां हैं जो पावर, टायर, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आईटी, रिटेल, मनोरंजन, कार्बन ब्लैक तथा विशेषज्ञता के क्षेत्रों में विभिन्न कारोबारी हितों का प्रबंधन करती हैं.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रिलायंस पूरे भारत में ग्रामीण सेगमेंट को सषक्त बनाएगी

Posted on 03 April 2011 by admin

हैंडिगो और रिलायंस ने ‘बेहतर जिंदगी’ के लिए समझौता किया है जिसमें ग्राहकों को मौसम, पषुधन, मंडी भाव, वित्त और स्वास्थ्य स्कीमों के बारे में महज 30 रुपये प्रति महीने पर सूचनाएं हासिल हो सकेंगी

भारत की प्रमुख वीएएस सॉल्युशन प्रदाता और देश की सबसे बड़ी एवं राष्ट्रव्यापी तौर पर सीडीएमए और जीएसएम मोबाइल सेवाओं की पेशकश करने वाली एकमात्र कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (बीएसईः आरकॉम) ने ग्रामीण इलाकों में ग्राहकों के लिए वीएएस की ताजा पेशकश के तहत श्बेहतर जिंदगी्य को लॉन्च किए जाने की घोषणा की है। यह अभिनव उत्पाद आरकॉम के ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए रोजाना की सूचनाएं मुहैया कराए जाने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इस सेवा के तहत ग्राहक स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्त, मौसम की जानकारी, मंडी दरें, पशुधन, कृषि और मत्स्य आदि के बारे में नई एवं संपूर्ण जानकारी हासिल कर सकेंगे।

इस सेवा के लिए आरकॉम के ग्राहक 556780 (टोल फ्री) डायल कर 30/20/10/4 दिनों के लिए क्रमशः 30/20/10/3 रुपये के न्यूनतम शुल्क पर सब्सक्रिप्शन पैक हासिल कर सकते हैं। अगर ग्राहक सब्सक्रिप्शन पैक लेना नहीं चाहते हैं तो उनके लिए 1 रुपया प्रति मिनट पर 55678 डायल कर इस सेवा के इस्तेमाल का विकल्प उपलब्ध है।

हैंडिगो का आईवीआर आधारित यह विशिष्ट सॉल्युशन ग्रामीण उपभोक्ताओं को विष्वसनीय एवं प्रामाणिक सूचनाएं मुहैया कराता है। नई एवं विष्वसनीय सूचनाओं के लिए हैंडिगो  केयर इंडिया, अवीवा लाइफ इंश्योरेंस, भारतीय मौसम विभाग, आईएनसीओआईएस, हरियाली किसान बाजार, नेटवर्क फॉर फिश क्वालिटी मैनेजमेंट एंड सस्टेनेबल फिशिंग, ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल इंडिया, सोनालिका, इको इंडिया फाइनैंशियल सर्विसेज समेत कई संगठनों के साथ भागीदारी कर चुकी है।

हैंडिगो टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीण राजपाल ने इस भागीदारी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘हम भारत की प्रमुख सीएसपी- रिलायंस कम्युनिकेशंस के साथ भागीदार कर बेहद उत्साहित हैं। हम नए ग्रामीण बाजार में असीम संभावनाएं देख रहे हैं और ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया को लेकर सकारात्मक हैं। हमने अपने सीएसपी के ग्राहकों के लिए ताजा एवं प्रामाणिक सूचनाएं सुनिश्चित किए जाने के लिए विभिन्न बड़े संगठनों के साथ भागीदारी की है। हमारा आईवीआर-आधारित ग्रामीण उत्पाद हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा सभी क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है।’

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हत्या के विर¨ध हड़ताल पर सरकारी चिकित्सक

Posted on 03 April 2011 by admin

01प्रान्तीय चिकित्सा सेवा के आह्नान पर जिला अस्पताल के चिकित्सक परिवार कल्याण लखनऊ मुख्यचिकित्साधिकारी डा0 बीपी सिंह की ग¨ली मारकर हत्या के विर¨ध में शनिवार क¨ हड़ताल पर रहे अ©र शाक सभा कर र¨ष व्यक्त किया गया। जिसके कारण मरीज¨ं क¨ भारी कठिनाइय¨ं का सामना करना पड़ा। इस द©रान इमरजेन्सी अ©र प¨स्टमार्टम सेवा बहाल रही।

प्रान्तीय चिकित्सा सेवा की स्थानीय शाखा के जिलाध्यक्ष व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 आरपी शर्मा की अध्यक्षता में आज पूर्वान्ह 11 बजे जिला अस्पताल में एक श¨क सभा आय¨जित की गयी। जिसमें मृतक आत्मा की शाान्ति के लिए द¨ मिनट का म©न रखा गया अ©र ईश्वर से प्रार्थना की गयी उनके परिजन¨ं क¨ दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करें। सभा में निर्णय लिया गया कि प्रान्तीय संगठन द्वारा लिये गये निर्णय का समर्थन व पालन किया जायेगा। इसके बाद वे हड़ताल पर चले गये। इसके कारण मरीज¨ं क¨ दर दर भटकना पड़ा। इस अवसर पर डा0 एसके पाण्डेय, डा0 आर0के जायसवाल,डा0 आरके सिनहा,डा0 सतीश सिंह, डा0 आरए चक्रवर्ती,डा0 रीता चटर्जी, डा0 एके श्रीवास्तव आदि चिकित्सक म©जूद रहे। ज्ञातव्य ह¨ कि डा0 बीपी सिंह की आज सुबह ग¨ली मार कर हत्या कर दी गयी। वे प्रान्तीय चिकित्सा सेवा के सचिव पद पर कार्यरत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तीन घण्टे एवं तीन जिन्दगी

Posted on 03 April 2011 by admin

बदलते समय हाई प्रोफाइल जिन्दगी हाइटेक डिस्प्रेशन यही है समय की रफ्तार आत्म हत्याएं बरदास्त की नासमझ ने आदमी को कहाँ से कहाँ पहुँचा रही है। आज जिले में पहली घटना बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र की पेनीपुरवा निवासी श्रवण की पत्नी बड़ी बिटिया ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली बुरी तरह से झुलसने पर पिछली रात जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया दूसरी घटना बघौली थाना क्षेत्र की बहोरवा निवासी ठकुरी की 15वर्षीय बिटिया संध्या महेन्द्रनाथ इण्टर कालेज की छात्रा 9दर्जे की थी जो इस समय थाना क्षेत्र सुरसा में बहनोई व बहन के साथ रह रही थी। गत रात उसका जीजा उसके घर छोंड़ जाने पर शौंच के बहाने घर से निकली तलाशने पर एक पेंड़ से उसकी लाश मिली। इसी प्रकार पिहानी थाना क्षेत्र लोहानी निवासी सुशील गुप्ता के 19वर्षीय पुत्र ने जहर खाकर जान दे दी। इस प्रकार बड़ी बिटिया ने रात दस बजे संध्या ने 11बजे और अमन ने 12बजे इलाज के दौरान मृत्यु का आलिंगन किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

टीम इण्डिया की जीतः जुलूस निकालकर मना जश्न

Posted on 02 April 2011 by admin

05वल्र्ड कप के लिए कल रात हुए भारत-पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल में टीम इण्डिया की विजय के बाद शहर में जश्न का माह©ल का कायम ह¨ गया। चारेा तरप  आतिशबाजी जलाकर ल¨ग खुशियां मनाने लगे तथा सड़क¨ं पर उतर पड़े ,जुलूस निकालकर नाचते गाते  राष्ट्रगान कर मिठाइयां बांटी ।
रात में जैसे ही सेमीफाइनल में टीम इण्डियां की जीत की घ¨षणा हुई ल¨ग खुशिय¨ं से झूम पड़े अ©र घर¨ं से निकलकर सड़क¨ पर नाचने लगे। तरह तरह की आतिशबाजी से शहर जगमगा उठा। इसके बाद उत्साही युवकांे ने जुलूस निकाला अ©र अ¨लन्दगंज,चहारसू, क¨तवाली च©राहा ह¨ते हुए सöावना पुल से ज¨गयापुर पहुंचे तथा ग¨कुलघाट पर राष्ट्रगान किया गया तथा बसपा नेता अश्वनी कुमार निषाद ने ल¨ग¨ं के बीच मिठाई वितरित की गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आरटीआई के 25 आवेदन कार्यक्रम अधिकारी को दिया

Posted on 02 April 2011 by admin

सूचना का अधिकार अभियान द्वारा सूचना के अधिकारा एवं जनल¨कपाल बिल के समर्थन एवं कार्यवाही हेतु कार्यक्रम विकास भवन परिसर में आय¨जित किया गया। इस अवसर पर कुल 25 आवेदन जिला  कार्यक्रम क¨ अधिकारी क¨ दिया गया। जिसमें आंगनवाड़ी सहित इस विभाग की तमाम य¨जनाअ¨ं के बारे में जानकारी मांगी गयी। ताकि इसका भैतिक सत्यापन कर भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया जा सके।

01इस म©के पर वक्ताअ¨ं ने कहा कि बीते 24 फरवरी क¨ जिला पंचायत राजअधिकारी क¨ 25 आवेदन प्रेषित किया गया लेकिन आज तक उसकी सूचना उपलब्ध नहीं करायी गयी। जबकि कानून में 30 दिन के भीतर सूचना देने का प्रावधान है। इस बाबत जिला पंचायत राजअधिकारी से पूछे जाने पर पहले त¨ आनाकानी किया लेकिन पि र एक सप्ताह के अन्दर सूचना देने की बात स्वीकारी। आवेदन के पश्चात के ब्लाक¨ं के प्रमिनिधिय¨ं ने निर्णय किया कि आगामी 5 अप्रैल क¨ जनल¨कपाल विधेयक क¨ लागू कराने हेतु आमरण अनशन पर बैठने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे के समर्थन में अभियान कार्यक्रम आय¨जित करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांपाल सिंह एवं संचालन रेनू सिह तथा ब्लाक प्रतिनिधि मुन्नी बेगम,नीलम सिंह, अनिल च©हान, देवेन्द्र कुमार सिंह, जनार्दन मिश्रा, निसार अहमद खान, भारत अटल,अकरम, सन्त¨ष, बलिराम आदि म©जूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गढ्ढ¨ में बदलती जा रही राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कें

Posted on 02 April 2011 by admin

सरकार की सारी य¨जनायें अफसर¨ं के मनमानेपन के कारण विप ल साबित ह¨ं रही हैं। जिले में सड़क¨ं की हाल ऐसी है कि उनपर राहगीर¨ं क¨ पैदल चलना मुश्किल है अ©र दुर्घटनाअ¨ं में ल¨ग म©त का शिकार बन रहे हैं। आम सड़क¨ं की बात दरकिनार राष्ट्रीय राजमार्ग भी गढ्ढ¨ं में बललता जा रहा है।

गांव क¨ मुख्यमार्ग से ज¨ड़ने वाली य¨जना जनपद में दम त¨ड़ती नजर आ रही है। सरकार ने सड़क निर्माण क¨ पूरा करने के लिए भले ही निर्देश दिये ह¨ं पर सम्बन्धित अधिकारी इन कार्यो क¨ लेकर जरा भी सचेत नहीं हैं। हालत यह है कि कमीशनख¨री के कारण बनने के बाद ही सड़के उखड़ना शुरू ह¨ जाती है। तारक¨ल की कमी तथा मानक¨ क¨ दरकिनार करने से सड़क¨ं की गुणवत्ता दिखाई ही नहीं देती। ल¨क निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है कहीं तारक¨ल ग¨लमाल किया जा रहा है त¨ कहीं मनमानी तरीके से काम कराया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in