Archive | राज्य

मुख्यमंत्री ने देवरिया में स्व0 कामेश्वर उपाध्याय तथा स्व0 हरिकेवल प्रसाद के शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की

Posted on 01 November 2012 by admin

deoriaउत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री श्री अखिलेश यादव ने आज देवरिया पहुंचकर दिवंगत मंत्री स्व0 कामेश्वर उपाध्याय एवं पूर्व सांसद स्व0 हरिकेवल प्रसाद के शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दोनों दिवंगत नेताओं को पार्टी का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि दोनों नेताओं की कमी क्षेत्रवासियों के साथ-साथ पार्टी हमेशा महसूस करती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय मे कानून व्यवस्था मे काफी सुधार हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि जनता को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। समस्या के त्वरित निस्तारण के लिये तहसील दिवस का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के लिए प्रयास कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Posted on 01 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी कुशीनगर के जिलाध्यक्ष श्री राम अवध से उनके ग्राम सिसवा मठिया स्थित आवास जाकर मिले। उन्होंने श्री राम अवध और अन्य शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके पुत्र श्री दीपक कुमार के कुछ दिन पूर्व हुए आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के विकास के लिए संकल्पित है और उन्हें खाद, बीज तथा पानी की कमी नहीं होने दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गन्ना समर्थन मूल्य की घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार गम्भीरता से प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जनता से किए गए वायदे एक-एक करके पूरे कर रही है। बेरोजगारी भत्ता और कन्या विद्या धन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं जमीनी हकीकत पा रहीं हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पांच दिनों के भीतर तीन बच्चों की मौत किसी सभ्य समाज तथा सरकार के लिए शर्म और कलंक की बात है

Posted on 01 November 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह ने आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इलाहाबाद में स्थिति अनाथ बच्चों के लिए स्थापित राजकीय बालगृह में भूख और कुपोषण से पांच दिनों के भीतर तीन बच्चों की मौत किसी सभ्य समाज तथा सरकार के लिए शर्म और कलंक की बात है। इससे बडे़ कलंक की और क्या बात हो सकती है। यह भी समाचार है कि इसी अनाथालय के तीन और बच्चे भी भूख के कारण ही अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे है।
श्री सिंह ने कहा कि इलाहाबाद के शिव पुरी स्थित यह अनाथालय एकीकृत बाल संरक्षण के तहत चलाई जा रही है। स्वास्थ मंत्री ने इतनी गंभीर और अमानवीय कृत्य पर जांच की बात कहा कर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री सपा सरकार की परम्परा के अनुसार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि बालगृह में अनाथ बच्ची के साथ यौन प्रताड़ना के अपराध में स्थानीय न्यायालय द्वारा 6 कर्मचारियों को सजा सुनाई जा चुकी है, और 2002 में इलाहाबाद के इसी राजकीय बालगृह में भूख और कुपोषण से तीन बच्चों की मौत हो चुकी है।
वर्तमान सपा सरकार में अपराधों की आँधी चल रही है। अनाथ एवं अबोध लड़कियों के साथ बलात्कार और उनकी हत्या हो रही है। सपा सरकार द्वारा कन्याओं को विद्याधन और अब अल्पसंख्यक कन्याओं के लिए अलग से शासकीय सहायता दी जा रही है। गरीब व दलित लड़कियांे के लिए स्थापित कस्तूरबा विद्यालयों की अलग दुर्दशा है। इन विद्यालयों को दीवाल उठाकर सुरक्षित नही किया गया है और निचली जमीन पर निर्माण होने के कारण बरसात में पानी भरता है। यहां लड़कियाँ पूरी तरह असुरक्षित है। शिक्षा, भोजन, बिस्तर, यूनीफार्म का घोर आभाव है परन्तु 2014 चुनाव की तैयारी मे सरकार कन्याओं के लिए धन की घोषणा कर रही है और इन विद्यालयों के सुधार पर कोई चर्चा भी नही है। इस देश में स्त्रियों को अनादिकाल से बहुत प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त है। इस देश में अधर्म नाश के लिए अनेक देवियों के अवतार हुए है। उसी पावन धरती उत्तर प्रदेश में वर्तमान सरकार भी अवसरवादी एवं तुष्टिकरण की नीति के चलते हिन्दूओं की अवहेलना कर रही है, त्यौहारों पर बाधाएं उत्पन्न हो रही है। दंगे कराएं जा रहे है और हिन्दुओ पर ही झूठे और षडयंत्र के तहत मुकदमें दर्ज किए जा रहे है और उत्पीड़न किया जा रहा है। भाजपा सरकार को चेतावनी दे रही है कि परिस्थितियों को ज्वालामुखी न बनाये और अपने राजधर्म का इमानदारी, निषपक्ष भाव से निर्वहन करें अन्यथा पार्टी इसका करारा जवाब देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दोषी लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करे एवं समाचारपत्र को समुचित क्षतिपूर्ति प्रदान करे

Posted on 01 November 2012 by admin

दशहरा पर्व के दिन मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान फैजाबाद शहर में उपद्रवी  तत्वों द्वारा की गयी आगजनी से चैक स्थित मस्जिद में ही स्थापित ‘‘आप की ताकत’’ समाचारपत्र के दफ्तर को क्षतिग्रस्त कर उसका सामान लूट लिये जाने की घटना की जितनी निन्दा की जाय, वह कम है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं फैजाबाद से सांसद डाॅ0 निर्मल खत्री ने आज यहां जारी बयान में कहा कि ‘‘आपकी ताकत’’ नामक समाचारपत्र के सम्पादक श्री मंजर मेंहदी हैं जो कि जनपद में धर्मनिरपेक्ष छवि के सम्मानित व्यक्ति हैं। समय-समय पर जनपद में श्री मेंहदी राष्ट्रीय पर्वों पर कौमी एकता से सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित कर फैजाबाद की गंगा-जमनी तहजीब की विरासत को आगे बढ़ाते रहे हैं। यह समाचारपत्र द्विभाषीय है और हिन्दी व उर्दू भाषा में एक साथ प्रकाशित होता है।
डाॅ0 खत्री ने कहा कि किसी समाचारपत्र अथवा मीडिया पर हमला मूलरूप में लोकतंत्र पर हमला है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होने मांग की है कि राज्य सरकार इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर अविलम्ब दोषी लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करे एवं समाचारपत्र को समुचित क्षतिपूर्ति प्रदान करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जली हुई हालत में कार व शव बरामद

Posted on 01 November 2012 by admin

थाना किठौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम आसल्दा के पास गढ़मुक्तेश्वर रोड पर सेन्ट्रो कार नं0 यूपी-23के-0697 जली हुई हालत में तथा चालक के बगल की सीट पर एक व्यक्ति नामपता अज्ञात का शव जली हुई हालत में मिला है । सूचना मिलने पर थाना किठौर की पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सड़क दुघर्टना में चार व्यक्तियों की मृत्यु

Posted on 01 November 2012 by admin

थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चंुगी चैराहे पर ट्रक नं0 यूपी-एचआर-55पी-9677 ने पिकप डाला यूपी-30टी-3178 में टक्कर मार दी । जिससे पिकप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े रिक्शों पर चढ़ गयी । इससे दो रिक्शा चालक 1-सुन्दर लाल निवासी रामनगर थाना बघौली जनपद हरदोई व 2-विपिन कुमार यादव निवासी बनवारी का पुरवा तथा पिकप में सवार 3-विनोद तिवारी पुत्र राम शंकर तिवारी निवासी शिवपुर थाना कोहडौर जनपद प्रतापगढ़, 4-अरूण कुमार निवासी पोखरांया थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात की मृत्यु हो गयी । एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश ढेर

Posted on 01 November 2012 by admin

थाना उत्तर पर श्री मेक मिलन निवासी गोंछ थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद ने तहरीरी सूचना दी कि उसका लड़का सरकारी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती है । उसी वार्ड में हबीब पुत्र हनीफ निवासी बड़ा गांव थाना पिलुआ जनपद एटा का लड़का एवं राज कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी दिहुली थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद की लड़की भर्ती है । सरकारी अस्पताल में फायदा न होने के कारण वह तीनों राज कुमार की लड़की को लेकर शान्ति नर्सिंग होम में आये थे जहाॅ पर भर्ती करने के उपरांत तीनों लोग रिक्शे में बैठकर पैसे की व्यवस्था हेतु जा रहे थे । आर्यानगर रोड पर मंदिर के पास चार बदमाश मिले जिन्होंने तमंचा दिखाते हुए 1050 रूपये व तीनों के मोबाइल फोन लूट लिये ।
इस सूचना पर थाना उत्तर की पुलिस द्वारा तीनों व्यक्तियों को बैठाकर घटनास्थल की तरफ जा रहे थे कि बर्फखाना चैराहे पर जीवनधारा नर्सिंगहोम के पास उक्त चारो बदमाश दिखायी दिये जिन्हें उक्त लोगों द्वारा पहचाना गया । इस पर पुलिस बल द्वारा बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो बदमाशों द्वारा पुलिस बल पर फायरिंग की गयी । पुलिस बल द्वारा भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी जिसमें एक बदमाश घायल होकर गिर गया जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी । शेष बदमाश भागने में सफल रहे है । जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
मृतक बदमाश के पास एक वोटर कार्ड, एक तमंचा 315 बोर, 5 जीवित व दो खोखा कारतूस बरामद हुए । मृतक बदमाश की शिनाख्त अरशद पुत्र रशीद निवासी 57 ताडोवाली बगिया थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई ।
उल्लेखनीय है कि मृतक एक कुख्यात हत्यारा/लुटेरा अपराधी था जिसके विरूद्ध जनपद फिरोजाबाद के थाना विभिन्न थानों पर कुल चार अपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निःशुल्क चिकित्सा एवं पेयजल शिविर का आयोजन

Posted on 30 October 2012 by admin

dscf4048भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एवं भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वावधान मे दुर्गापूजा महोत्सव के विसर्जन शोभायात्रा के दर्शनार्थियो के लिए एक निःशुल्क चिकित्सा एवं पेयजल शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडो मेलार्थियो का चिकित्सकीय परीक्षण कर उन्हें दवाये उपलब्ध करायी गई तथा हजारों लोगों ने पेयजल की सेवा प्राप्त की
बस स्टेशन स्थित आजाद पार्क के बगल आयोजित शिविर का उदघाटन फीता काट कर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० के०वी० सिंह ने करते हुए कहा कि इस विशाल दुर्गापूजा में पत्रकारों की ओर सेवा शिविर लगाना अत्यन्त सराहनीय कार्य है जबकि इस मेले में मीडिया की अत्यधिक व्यस्तता है । पत्रकारिता एक सेवा का कार्य है किन्तु अपने मूल कार्य के साथ साथ कुछ अच्छा करना अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य है जिसे करके पत्रकार समाज से अपनी जुडी सेवा कार्य की मूल भावना को उजागर कर रहा है कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश गुप्ता ने किया भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विजय विद्रोही, जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र, भारतीय ग्रामीण पत्रकार महासंघ के महामंत्री सुशील कुमार मिश्र ने सीएमओ का माल्यापर्ण कर स्वागत किया
दुर्गापूजा विसर्जन के दूसरे दिन मंगलवार को शहर में दिनभर मेला रहा और मां दुर्गा की झांकियां अपने अन्तिम पड़ाव पर थी इस दौरान चिकित्सा व पेयजल की जरुरत दर्शनार्थियों एवं पूजा समिति के कार्यकर्ताओ अधिक थी। ऐसे में पत्रकारो का चिकित्सा शिविर लगा तो लोग रातभर की थकान व उससे उत्पन तमाम विकारो की दवा लेने शिविर में पहुंचे  शिविर मे विभिन्न क्षेत्रो के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ० राहुल मिश्र, डॉ० आदित्य दूबे, डॉ० राम जी गुप्ता, डॉ० अजय सिंह आदि ने मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर दवायें उपलब्ध करायी चिकित्सकों का सहयोग जय कुमार पाण्डेय व मनोज बरनवाल, रवि पाण्डेय ने किया कार्यकम में भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के संरक्षक अशोक कुमार, पत्रकार सतीश तिवारी, एस०एस० वर्मा, इम्तियाज अहमद रिजवी, नरेन्द्र द्विवेदी, मनोज मिश्र, के०के० तिवारी, राजेश सिंह राजू , राकेश शर्मा, विनय सिंह, विष्णु कुमार, ओम प्रकाश मिश्र, अरसी, संजय श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, सुरेश मौर्य, कृष्ण कुमार मिश्र, करुणा शंकर तिवारी, राम नरायन चैरसिया, मंगल आदि रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गानों पर रोक लगाकर देवीगीत, भजन आदि बजाते हुए विसर्जन करवायें

Posted on 30 October 2012 by admin

सुलतानपुर जनपद मे लगने वाला दशहरा व दुर्गापूजा का मेला वैसे तो अभी पूरे भारत में अपनी सजावट व मूर्तियों की सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन शायद जल्द ही यह मेला कुछ और चीजों के लिए अपनी प्रसिद्धि हासिल करेगा।
शायद केन्द्रीय पूजा समिति और प्रशासन को मेले मे बजने वाले मुन्न्नी बदनाम हुई, तुुझमे पूरी बोतल का नशा, तेरे दिल विच प्यार चाहीदा जैसे और कई फिल्मी गानों की धुन पर नाचते हुए लोग नही दिखाई पडते।
नवरात्रि और दशहरा वैसे तो धार्मिक मान्यताओं से भरपूर होता है इन पर्वो पर देवी गीत पचरा और भजन आदि गाने गाये जाते है जिससे माहौल और भक्तिमय होता है लेकिन विसर्जन में इसका ठीक उल्टा होता है इसमे देवी गीत और भजन तो बहुत दूर की बात है कही देशभक्ति के गीत भी नही बजते।
विसर्जन मे सिर्फ फिल्मी धुनो पर कानफोडू आवाज मे डी०जे० बजता है और उसकी धुन पर नशे मे सराबोर कमेटी के लोग अपने साथियो सहित अबीर गुलाल उडाते हुए नाचते गाते रहते है।
क्या यही है देवी मां के विसर्जन का तरीका, शायद नहीं, विसर्जन में अगर गाना ही बजाना है तो देवी गीत बजाये जायं भजन बजाया जाय और अगर नाचने का शौक है तो बिना पिये भी नाचा जा सकता है भले ही थोडी देर सही।
जनपद के कई सभ्र्रांत और बुद्धिजीवियो ने जिला प्रशासन और केन्द्रीय पूजा समिति से मांग की है कि इस तरह के गानों पर रोक लगाकर देवीगीत, भजन आदि बजाते हुए विसर्जन करवायें।

——————
एक सप्ताह चले दुर्गापूजा महोत्सव मे लगी देवी प्रतिमाओ के विसर्जन को मद्देनजर जनपद मे वाहनो के प्रवेश पर रोक लगा दी गई जिस कारण विभिन्न अस्पतालों मे भर्ती मरीज और उनके तीमारदार पूरा दिन परेशान रहे।
विसर्जन के कारण पयागीपुर से जनपद में प्रवेश करने वाली सडक पहले से ही बन्द थी राहुल चैराहे से आनेवाले लोगो को शाहगंज चैराहे पर नार्मल स्कूल की तरफ से आने वालो को डाकखाना चैराहे पर दरियापुर की तरफ से आने वाले लोगो को पंचरास्ते पर रोक दिया गया। जिस कारण अस्पताल मे भर्ती मरीजो खासकर प्रसव वाली महिलाओ एवं तीमारदारो को खासी दिक्कत का सामना करना पडा।
जहां एक तरफ प्रसव पीडा से कराहती महिलाओ को उपरोक्त चैराहो से वापस लौटा दिया गया वही जिला अस्पताल मे भर्ती इमरजेन्सी के मरीजो को भी मजबूरन अस्पताल मे ही रहना पडा क्योकि अस्पताल के गेट से ही मूर्तियो का काफिला जा रहा था ।
डी०जे० पर बजने वाले कानफोडू संगीत के कारण मेले मे चले रहे दर्शनार्थियों को अपने बच्चो के रोने की भी आवाज नही सुनाई पड रही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

फैजाबाद दंगा पूर्वनियोजित था- रिहाई मंच

Posted on 30 October 2012 by admin

सपा सरकार दंगाइयों की सरकार- रिहाई मंच
फैजाबाद दंगे की जांच के लिए जांच दल पहुंचा फैजाबाद

rihai-manchफैजाबाद में हुए दंगों की जांच के लिए रिहाई मंच के एक जांच दल ने 28 अक्टूबर को फैजाबाद के कफर््यू ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। जांच दल ने पाया कि दंगा पूर्वनियोजित था, जिसकी तस्दीक यह बात करती है कि बहुत कम समय में फैजाबाद के कई स्थानों पर टकराव, व तनाव का होना है। 21-22 सितंबर की रात देवकाली मंदिर की मूर्ती के चोरी होने और 23 अक्टूबर को उसके मिलने का प्रकरण और उस पर हुई सांप्रदयिक राजनीति इस दंगे की प्रमुख वजहों में से एक थी। हिन्दुत्वादी समूहों के अफवाह तंत्र ने आमजनमानस के भीतर इस बात को भड़काया कि देवकाली की प्रतिमा को मुसलमानों ने चोरी किया। केंद्रिय दुर्गा पूजा समिति फैजाबाद ने भी कहा था कि वो पूजा पांडालों पर विरोध स्वरुप पांडालों को कुछ घंटों तक दर्शन के लिए बंद रखा जाएगा। यहां गौरतलब है कि केंद्रिय दुर्गा पूजा समिति फैजाबाद के अध्यक्ष मनोज जायसवाल समाजवादी पार्टी के भी नेता हैं। पर ऐन वक्त 23 अक्टूबर को मूर्तियों के बरामद होने के बाद हिन्दुत्वादी शक्तियों के मंसूबे पस्त हुए। क्योंकि मूर्ति की चोरी में पकड़े गए लोग हिंदू निकले ऐसे में ऐन वक्त में पहले से प्रायोजित दंगों के लिए अफवाहों का बाजार गर्म करके जगह-जगह पथराव करके दंगे की शुरुआत की गई। पहले से तैयार भीड़ ने प्रायोजित तरीके से सैकड़ो साल पुरानी मस्जिद हसन रजा खां पर हमला बोला ओर उसके आस-पास की तकरीबन तीन दर्जन से ज्यादा दुकानों में लूटपाट व आगजनी की और पूरे फैजाबाद को दंगे की आग में झोक दिया।
पुलिस की निस्क्रियता का यह आलम रहा कि चैक इलाके की साकेत स्टेशनरी मार्ट को दंगे के दूसरे दिन 25 अक्टूबर को पुलिस की मौजूदगी में फूंका गया। बाद में जब दुकान के मालिक खलीक खां ने प्रशासन से एफआईआर दर्ज करने की मांग की तो यह कहकर पुलिस ने हिला हवाली की कि बिजली की शार्ट शर्किट की वजह से आग लगी।
जांच दल के आलोक अग्निहोत्री, राजीव यादव और सुब्रत गुप्ता ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या प्रयोजित दंगों में अफवाह तंत्र के सक्रिय होने और फैजाबाद प्रशासन की निष्क्रियता के चलते दंगाइयों का मनोबल बढ़ा और कुछ घंटों में उन्होंने प्रायोजित तरीके से आगजनी और लूट-पाट की। जांच दल के सामने यह तथ्य आये, कि दंगे को दशहरा-ईद-दीपावली के ऐन वक्त कराने के पीछे दंगाइयों की यह मानसिकता भी सामने आई की ज्यादा से ज्यादा लूट और आगजनी करके मुस्लिम समुदाय को नुकसान पहुंचाना।
रिहाई मंच द्वारा फैजाबाद दंगों के तथ्य संकलन का काम जारी है। मंच ने प्रथम दृष्ट्या तथ्यों के आधार पर यह वक्तव्य जारी करते हुए देश के विभिन्न मानवाधिकार सामाजिक व राजनीतिक संगठनों से अपील की है कि वो फैजाबाद के उक्त घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए अपनी जनपक्षीय प्रतिबद्धताओं व सरोकारों के साथ साम्प्रदायिक ताकतों का प्रतिरोध करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in