Archive | राज्य

अल्पिकाओं की हेड से टेल तक सफाई प्रारम्भ किसान अपने सुझाव अभियन्ताओ को दे सकते है

Posted on 23 November 2012 by admin

अधिशासी अभियन्ता लोवर खण्ड आगरा नहर ने समस्त कृषक बन्धुओं को सूचित किया है कि मनरेगा योजना के अन्र्तगत समस्त अल्पिकाओं की हेड से टेल तक सफाई कार्य कराया जा रहा है एवं फतेहपुर सीकरी शाखा के किलोमीटर 0.000 से किलामीटर 36.721, रा0 टर्मिनल के किलोमीटर 0.000 से किलोमीटर 63.600 तथा बाह मुख्य नहर के किलोमीटर 0.000 से किलोमीटर 69.600 तक 13 वे वित्त आयोग के अन्र्तगत नहरोें के पुनस्र्थापना के कार्य कराये जा रहे है। उक्त कार्य के सम्बन्ध मे कमियां/सुझाव कृपया अधिशासी /सहायक अभियन्ता/ अवर अभियन्ता को उपलब्ध कराये, ताकि कार्य के दौरान उन्हे ठीक कराया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नवजात शिशु देखभाल सप्ताह पर कार्यशाला नवजात शिशु मृत्युदर की रोकथाम हेतु चर्चा

Posted on 23 November 2012 by admin

मां का दूध ही शिशुओं के लिए सर्वोत्तम आहार है

‘‘नवजात शिशु देखभाल सप्ताह’’ के आयोजनों के क्रम में राजकीय महिला चिकित्सालय स्थित मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र में स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वानधान में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस अवसर पर एस0एन0मेडिकल कालेज के डा0 नीरज यादव ने पावर पाइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से नवजात शिशु की देखभाल के ेविषय में विस्तार से जानकारी दी और नवीनतम शोध के परिणामों से अवगत कराया।
संगोष्ठी में नवजात शिशु मृत्युदर को कम करने पर चर्चा की गई और कहा कि इसकी रोकथाम के उपायों के साथ हम नवजात शिशु की मृत्युदर में कमी कर सकते है।
नवजात शिशु में होने वाली मुख्य बीमारियों एवं कारणो के बारे में जानकारी देते हुए हाइपोथर्मिया से होने वाली मृत्यु को रोकने के उपायों पर चर्चा की गई। संगोष्ठी में इसे रोकने के लिए ‘‘कंगारू मदर केयर’’ के बारे में बताया गया। सभी नवजात शिशुओं को जन्म के एक घण्टे के अन्दर स्तनपान निश्चित रूप से कराया जाए और 6 माह तक सिर्फ मां का ही दूध पिलाया जाए। प्रेजेन्टेशन के माध्यम से बताया गया कि मां का दूध ही शिशुओं के लिए सर्वोत्तम आहार है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मंजू शर्मा ने बताया कि जनपद आगरा के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर नवजात शिशु की बेहतर देखभाल के लिए रेडियेन्ट वार्मर उपलब्ध कराया गया है और नवजात शिशु केयर की स्थापना करा दी गई है नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अन्र्तगत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं लेडी लायल राजकीय महिला चिकित्सालय में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।
इस कार्यशाला का शुभारम्भ दीप जलाकर डा0 मंजू शर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 प्रभा उपाध्याय एवं डा0 वाई0पी0सिंह ने किया। कार्यशाला में यूनिसेफ के तकनीकि सलाहकार बाल मुकुंद, सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बाल रोग विशेषज्ञ, बलवीर वर्मा जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, बाल विकास परियोजना अधिकारी, एवं एन0जी0ओ0 के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

‘‘पंचायत युवा क्रीडा और खेल अभियान’’ में ग्रामों व ब्लाक पर मिनी स्टेडियम ग्रामों में खेल सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रभावी कार्यवाही होगी

Posted on 21 November 2012 by admin

श्री राम करन आर्य राज्य मंत्री खेलकूद, युवा कल्याण, बाह्य सहायतित परियोजना व समग्र ग्राम विकास विभाग उ0प्र0 ने कहा है कि प्रदेश सरकार ग्रामों में खेलो को प्रोत्साहन देने और खेल सुविधाओं के विकास केे लिए प्रभावी योजनाए क्रियान्वित कर रही है। ‘‘पंचायत युवा क्रीडा और खेल अभियान’’ के अन्र्तगत ग्रामीण अंचलो मेे 4600 की जन संख्या पर एक एकड़ क्षेत्रफल में खेल मैदान/ मिनी स्टेडियम बनाये जायेगे। जहा ग्रामीण क्षेत्रो के युवा पारम्परिक खेलों मे सक्रियता से भाग ले सकेगें। इसी क्रम में प्रप्येक विकास खण्ड पर तीन एकड़ क्षेत्रफल में मिनी स्टेडियम बनाये जायेगें। उन्होंने बताया कि सभी विकास खण्डों को योजना से सन्तृप्त किया जाना है ।
उन्हांेने कहा कि ग्रामीण अंचलों से खेल प्रतिभाए आगे आयें इसके लिए ग्राम स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन कराये जायेगें और सफल प्रतिभागियों को विकास खण्ड स्तर तथा जिला स्तर की प्रतियोगियो में और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर मिलेगें । उन्होेंने कहा कि खेलों को प्रोत्साहन देने की योजनाओं के साथ अच्छे कोच भी व्यवस्था की जायेगी।
संविदा पर कोच की भर्ती की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी हैं।
मंत्री जी ने आज सर्किट हाउस पर आयोजित बैठक में युवा कल्याण विभाग की आगरा मण्डल की जनपद वार समीक्षा की । उन्होंने अधिकारियों को सचेत किया कि योजनाये कार्य स्थल पर दिखाई देनी चाहिए कागजी कार्यवाही के साथ भौतिक निरीक्षण भी कराये। उन्होंने कहा कि वह स्वयं ब्लाक स्तरीय मिनी स्टेडियम तथा हर ब्लाक के दो पायक सेन्टर का स्वयं भी अचानक निरीक्षण करेगें।
उन्होंने कहा कि अधिकारी कर्मचारी अपने दायित्वों कर्तव्यों को निष्ठा और समयबद्धता के साथ पूर्ण करे जो कार्य सौपे गये है उन्हे नियमानुसार तत्परता से पूर्ण कराये।ं ग्रामों मेे खेल भावना और खेलो के सम्मान से युवा वर्ग को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहन मिलेगा।
बैठक में आगरा मण्डल के सभी जनपदों के जिला युवा कल्याण अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

फैजाबाद में हिंसा से प्रभावित लागों के नुकसान की भरपाई सरकार करेगी

Posted on 21 November 2012 by admin

प्रशासन व पुलिस के दोषी पाये गये अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी -मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने विगत दिनों फैजाबाद जिलें में हिंसक घटनाओं में प्रभावित हुये लोगों को आश्वासन दिया है कि उनकी सम्पत्ति को जो नुकसान हुआ है, सरकार उसकी पूरी-पूरी भरपाई करेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस के उन अधिकारियों के खिलाफ कठारे कार्रवाई की जायेगी, जिन्होंने हिंसक घटनाओं पर काबू पाने में लापरवाही की है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जिन बेकसूर लोगों को इन घटनाओं के दौरान गिरफ्तार किया गया है उन्हें भी जल्दी ही रिहा किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन आज अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं नगर विकास मंत्री मो0 आजम खां की रहनुमाई में अपनी व्यथा सुनाने आये फैजाबाद जिले के दंगा पीडि़तों के एक शिष्टमण्डल को दिया। श्री यादव ने कहा कि जबसे प्रदेश की वर्तमान सरकार सत्ता में आयी है तभी से कुछ लोग अपने निहित स्वार्थाें के चलते प्रदेश में कायम अमन व चैन के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि प्रदेश सरकार की छवि खराब हो। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि इन शरारती तत्वों की नापाक कोशिशों को किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। उन्हांेने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस को कड़े निर्देश दिये गये हैं कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और कानून व्यवस्था को पूरी कड़ाई से बनाये रखा जाये। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों का पालन न करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने शिष्ट मण्डल से अपेक्षा की कि जिन लोगों ने दंगे में अपनी सम्पत्ति को हुये नुकसान के सुबूत व अन्य जरूरी कागजात अभी तक उपलब्ध नहीं कराये हैं वे इन्हें जल्द ही उपलब्ध करा दें, ताकि उनके नुकसान की भरपाई के लिए कार्रवाई शुरू की जा सके।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं नगर विकास मंत्री मो0 आजम खां ने कहा कि शरारती तत्वों द्वारा की जा रही फसाद व हिंसक व हिंसा की घटनाओं के पीछे प्रदेश सरकार की छवि को खराब करने की एक सुनियोजित साजिश रची जा रही है, लेकिन प्रदेश सरकार इस साजिश को किसी भी दशा में कामयाब नहीं होने देगी और इन्हें रचने वालों के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्रवाई करेगी, चाहे वे कितने ही प्रभावशाली क्यों न हों। उन्हांेने कहा कि इन घटनाओं के लेकर सरकार का रवैया बहुत सख़्त है और इसी रवैये के अनुरूप जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियांे को कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन घटनाओं के लिए दोषी पाये गये अधिकारियों व कर्मचारियों को कतई बख्शा नहीं जायेगा और वे दण्ड के भागीदार होंगे।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक के अलावा प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री राकेश गर्ग, प्रमुख सचिव गृह श्री आर0एम0 श्रीवास्तव, पुलिस महानिदेशक श्री ए0सी0 शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) श्री अरुण कुमार व अन्य उच्च अधिकारी माजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अवैध कटान पर गम्भीर रुख

Posted on 21 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने वृक्षों की अवैध कटान पर गम्भीर रुख अपनाते हुए नानपारा बहराइच के तत्कालीन उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री बिन्दु गोपाल उपाध्याय को निलम्बित कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारम्भ करने के निर्देश दिये हैं। इसी प्रकरण में तत्कालीन क्षेत्रीय वनाधिकारी रुपईडीहा रेंज श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह, करियागांव बीट के तत्कालीन सेक्शन प्रभारी वन दरोगा श्री महेश कुमार तथा करियागांव बीट के तत्कालीन वन रक्षक श्री अशोक कुमार सिंह को भी निलम्बित किया गया है। करियागांव बीट के एक अन्य तत्कालीन वन रक्षक श्री नवल किशोर मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। मामले में बहराइच के तत्कालीन प्रभागीय वनाधिकारी डाॅ0 राम खेलावन सिंह की संलिप्तता भी पाई गई, जो एक अन्य प्रकरण में भी दोषी पाए जाने पर पूर्व में मई, 2012 में निलम्बित कर दिए गए थे।
ज्ञातव्य है कि बहराइच वन प्रभाग की रुपईडीहा रेंज की करियागांव बीट के मस्जिदिया में वृक्षों की अवैध कटान की स्थलीय जांच प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, बाराबंकी के नेतृत्व में गठित पांच सदस्यीय काॅम्बिंग टीम से कराई गई। स्थलीय जांच में विभिन्न प्रजातियों के कुल 269 वृक्षों की कटान पाई गई, जिनका विभागीय अनुसूचित दर से मूल्य 20 लाख 40 हजार 530 रुपए है। इस जांच के क्रम में श्री बिन्दु गोपाल उपाध्याय के अतिरिक्त तत्कालीन क्षेत्रीय वनाधिकारी रुपईडीहा रेंज (वर्तमान में मथुरा वन प्रभाग के गोवर्धन रेंज में तैनात) श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह, करियागांव बीट के तत्कालीन सेक्शन प्रभारी वन दरोगा श्री महेश कुमार तथा करियागांव बीट के तत्कालीन वन रक्षक श्री अशोक कुमार सिंह को भी निलम्बित किया गया है। इसके अलावा करियागांव बीट के एक अन्य तत्कालीन वन रक्षक श्री नवल किशोर मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
यह भी ज्ञातव्य है कि शिकायतों की प्रथम दृष्टया जांच में यह पाया गया कि श्री उपाध्याय ने उप प्रभागीय वनाधिकारी, नानपारा बहराइच के पद पर तैनाती के दौरान न तो वृक्षों की अवैध कटान की सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी और न ही अवैध कटान को रोकने के लिए कोई सार्थक प्रयास ही किया। इस प्रकार उन्होंने अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरती। निलम्बन अवधि में श्री उपाध्याय प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे। प्रकरण की सघन जांच के लिए मुख्य वन संरक्षक गोरखपुर मण्डल श्री आर0आर0 जमुआर को नामित किया गया है। वर्तमान में श्री बिन्दु गोपाल उपाध्याय बलरामपुर, गोण्डा वन प्रभाग में उप प्रभागीय वनाधिकारी के पद पर तैनात है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दोहरी हत्या का एक अभियुक्त गिरफ्तार

Posted on 21 November 2012 by admin

थाना सोनौली पर श्री बेंती यादव, निवासी ग्राम शेखफरेंदा, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज ने सूचना दी कि इनके रिश्तेदार अर्जुन  एवं भरत यादव पुत्रगण वासुदेव यादव, निवासी ग्राम शेखफरेंदा, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज जो नेपाल से घर लौट रहे थे। गांव के पास पुरानी रंजिश को लेकर उन्हीं के गांव के सत्तार आदि 12 लोगों ने गोली मारकर उक्त दोनों की हत्या कर दी।
इस संबंध में थाना सोनौली पर अभियोग पंजीकृत कर तत्परता से कार्यवाही करते हुये नामजद अभियुक्तों में से जफ्फार को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

02 चोर/लुटेरे गिरफ्तार, लूटा गया 20510 रूपये नकद, सिम कार्ड, रिचार्ज कूपन बरामद

Posted on 21 November 2012 by admin

थाना छपरौली पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम तिलवाडा की रजवाहे की पुलिया के पास से 02 अभियुक्तों 1. पवन त्यागी निवासी ग्राम ओढापुर चैबली थाना छपरौली जिला बागपत 2. गिरीष उर्फ छोटू निवासी हरीराजपुर थाना सडपुरा जिला एटा हालपता निवासी ग्राम व थाना दोघट को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध अग्नेयास्त्र व लूट के 20510 रूपये नकद, सिम कार्ड, रिचार्ज कूपन व अन्य व्यक्तियों की आई0डी0 बरामद हुयी।
पूछताछ पर अभियुक्तों ने कई लूट/चोरी की घटनाओं को किया जाना स्वीकार किया है। इस संबंध में थाना छपरौली पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुठभेड़ के उपरान्त 04 अन्तर्राज्यीय वाहन लुटेरे/चोर गिरफ्तार चोरी/लूट से संबंधित 06 लग्जरी गाडि़यां बरामद

Posted on 21 November 2012 by admin

थाना बिसरख पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर गौर सिटी के पास से मुठभेड़ के उपरान्त 04 अन्तर्राज्यीय वाहन लुटेरों                  1.मो0शाहिद, निवासी मुस्लिम मोहल्ला, थाना सूरजपुर, जनपद गौतमबुद्धनगर,        2.आस मोहम्मद, निवासी ग्राम चन्देरू, थाना सिकन्द्राबाद, जनपद बुलन्दशहर        3.मनोज उर्फ बाबा, निवासी ग्राम पल्लूपुरा, थाना रघूपुरा, जनपद गौतमबुद्धनगर व    4.शकील, निवासी गली नं0-7, राजीव कालोनी, थाना साहिबाबाद, जनपद गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट/चोरी की 03 सैन्ट्रो कार, 01 बुलेरो, 02 मारूति कार व अवैध आग्नेयास्त्र बरामद हुये।
पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है जो माल लदे वाहनों के ड्राईवरों को बन्धक बनाकर उन्हें किसी सूनसान स्थान पर छोड़कर ट्रक के माल को कबाडि़यों को बेंचकर ट्रक को खाली जगह पर छोड़ देता है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद व दिल्ली के विभिन्न थानों पर लगभग एक दर्जन आपराधिक अभियोग पंजीकृत है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुनः शामिल करने की अनुमति प्रदान

Posted on 18 November 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव द्वारा पूर्व मंे निष्कासित जनपद मैनपुरी के पूर्व विधायक श्री मानिक चन्द्र यादव के निष्कासन को समाप्त करते हुये इनको पार्टी में पुनः शामिल करने की अनुमति प्रदान कर दी गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी में शामिल

Posted on 18 November 2012 by admin

allahabadफूलपुर, इलाहाबाद से पूर्व साॅसद श्री धर्मराज पटेल आज श्री मुलायम सिंह यादव की नीतियों में आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। श्री पटेल वर्ष 1999 से 2004 तक फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से तेरहवीं लोकसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे।
इलाहबाद विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति प्रारम्भ कर श्री पटेल ने छात्र-युवा आंदोलन में जेल यातनायें भी भोगी। आप समाजवादी पार्टी में प्रदेश पदाधिकारी भी रहे। श्री धर्मराज पटेल किसान आंदोलन में सक्रिय  रहते हुए अनेक बार जेल गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in