Archive | राज्य

फर्रूखाबाद नगर की पेयजल पुनर्गठन योजना हेतु 50 लाख रूपये स्वीकृत

Posted on 19 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने फर्रूखाबाद नगर की पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत तृतीय किश्त के रूप में 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है।
यह जानकारी विशेष सचिव नगर विकास श्री प्रकाश सिंह ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संविधान के दायरे में रहकर कार्य करें न कि सपा के कार्यकर्ताओं की तरह

Posted on 19 January 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने सरकार को घेरते हुये कहा कि सपा सरकार सत्ता में आते ही इसके पदाधिकारी कार्यकर्ता, मंत्री, विधायक लोकतंत्र का गला घोट देंते हैं इसका ताजा मिसाल बिजनौर के जिला पंचायत के वोटरों को जोर जबरदस्ती करते हुये चुनाव के पहले सपा के गुण्डे माफिया व अपराधी उठा ले गये। राष्ट्रीय लोकदल इस घटना की घोर निंन्दा करता है। इस घटना ने सरकार की नीति और नियत पर सवाल खड़ा कर दिया है।
श्री चैहान ने प्रदेष चुनाव आयुक्त से इस घटना से षिकायत कर तत्काल जांच की मांग की साथ ही साथ बिजनौर के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को आगाह करते हुये कहा कि वह संविधान के दायरे में रहकर कार्य करें न कि सपा के कार्यकर्ताओं की तरह।
उन्होेंने आगे बताया कि बिजनौर जिला कलेक्ट्रेट पर इस अलोकतांत्रिक घटना को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व सांसद व पष्चिमी उ0प्र0 के अध्यक्ष मुंषीराम पाल ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ धरने पर बैठकर इस अलोकतांत्रिक घटना की जांच की मांग सरकार से कर रहे हैं साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी, काॅग्रेस पार्टी, किसान यूनियन के कार्यकर्ता, जिलाधिकारी पर दबाव बनाकर वोटरों को मुक्त कराने की गुहार लगा रहे हैं।
श्री चैहान ने राज्यपाल से गुहार लगायी है कि बिजनौर की घटना को संज्ञान में लेते हुये तत्काल बिजनौर के जिला पंचायत के वोटरों को सपा के गुण्डों व माफियाओं से मुक्त कराने का सरकार को आदेष दे वरना राष्ट्रीय लोकदल अपने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगा।
यह जानकारी प्रदेष प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अटल शंखनाद रैली

Posted on 18 January 2013 by admin

अटल शंखनाद रैली की तैयारियों को लेकर हरदोई में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए लखनऊ से हरदोई जा रहे प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी का आज रास्ते मे कई जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। डा0 बाजपेयी का काकोरी में जिलाध्यक्ष विरेन्द्र प्रताप सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने, रहीमाबाद में अवध क्षेत्र के सहसंयोजक भिखारी सिंह व पूर्व सांसद पूर्णिमा वर्मा, संडीला में जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, अखिलेश पाठक, महेन्द्र यादव, विष्णुदयाल शुक्ला तथा मानवेन्द्र सिंह रानू ने भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। डा0 बाजपेयी ने संडीला में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित भी किया। जबकि बालामऊ में हरदोई के पूर्व जिला महामंत्री अरविन्द शुक्ला, डा0 सुशील गुप्ता , नरेन्द्र पटेल, ब्रहम कुमार सिंह, अविनाश पाण्डेय सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर सरकारी खजाने को वर्ग विशेष पर लुटाकर अपना वोट बैंक बढ़ाने की जुगत में लगी हुई है

Posted on 18 January 2013 by admin

sandila_hardoi_me_state_president_1भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि सपा सरकार के राज में उ0प्र0 अराजकता की ओर बढ़ रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर सरकारी खजाने को वर्ग विशेष पर लुटाकर अपना वोट बैंक बढ़ाने की जुगत में लगी हुई है। उन्होने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा से परेशान जनता ने केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। डा0 बाजपेयी ने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि 21 जनवरी को लखनऊ में होने वाली रैली में बड़ी संख्या में पहंुचे। डा0 बाजपेयी आज 21 जनवरी को लखनऊ के झूलेलाल पार्क में होने वाली विशाल ”अटल शंखनाद रैली” की तैयारियों को लेकर हरदोई में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जनता त्रस्त है और प्रदेश सरकार मस्त है। अखिलेश सरकार की नाक के नीचे आये दिन दंगे हो रहे है। लगातार हिंसक घटनाएं एवं बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है। ये घटनाएं स्पष्ट करती है कि अखिलेश सरकार शासन चलाने में पूर्णतः विफल है। उन्होंने लखनऊ में हुए दंगे का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ समय पूर्व बुद्ध प्रतिमा तोड़ने वालों के विरूद्ध यदि सख्त कार्यवाही की गई होती तो यह दिन देखना नही पड़ता।
भाजपा के राज्य मुख्यालय पर पार्टी के राज्य ईकाई के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि अटल शंखनाद रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकरियों ने आज प्रदेश के विभिन्न जिलो का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठके की। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने हरदोई में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। रैली के संयोजक पूर्व मंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने गोरखपुर तथा कुशीनगर में कई स्थानों पर पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठके कर रैली की तैयारियों के संदर्भ में जानकारी ली और अधिक से अधिक संख्या में रैली के समाज के सभी वर्गो के लोगों को सम्मिलित होने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से व्यापक विचार विर्मश किया। पश्चिम क्षेत्र के रैली प्रभारी अशोक कटारिया ने आज मुजफ्फरनगर व मेरठ में दौरा कर पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं से रैली की सफलता के लिए पूरे मनोयोग से जुटने का आवाहन किया।  अवध क्षेत्र के रैली प्रभारी संतोष सिंह ने बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर व गोण्डा जिले का सघन दौरा कर रैली की तैयारियों की जानकारी ली व कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से रैली को सफल बनाने की अपील की। श्री सिंह के साथ बहराइच में पूर्व सांसद पदम सेन चैधरी, पूर्व विधायक जटाशंकर सिंह, श्रावस्ती में जिलाध्यक्ष रामफेरन पाण्डेय, बलरामपुर में जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह तथा गोण्डा में पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह भी बैठक में उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

८० लाख कीमत के कपड़े की बरामदगी के साथ ९ डकैतो को गिरफ्तार करने में सफलता

Posted on 18 January 2013 by admin

जिले की पुलिस ने तेइस दिन पूर्व हुए ८० लाख कीमत के कपड़े की बरामदगी के साथ ९ डकैतो को गिरफ्तार करने में सफलता पाने का दावा किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते २५ दिसम्बर को लखनउहृ से दो गाडियो से हैण्ड वर्क कपडे की गॉठ लेकर वाराणसी जा रहे थे तभी लखनउहृ वाराणसी राजमार्ग पर मिश्रपुर पुरैना पेट्रोल पम्प के पास दस अज्ञात डकैतो ने दोनो गाडियो को लूट लिया और दोनो वाहनो के चालको को बंधक बनाकर वाहन छोड दिया था।
इस घटना की प्राथमिकी थाना कोतवाली देहात मे धारा ३९५ भादवि के अन्तर्गत करायी गयी थी। इस मामले मे पुलिस अधीक्षक ने एसओजी टीम को लगाया था जिसमे उसी दिन टीम ने एक पिकप का माल लावारिस हालत मे पाया।
१६ जनवरी को पूरी टीम ने लखनउहृ के ठाकुरगंज स्थित मो० मीसम के घर व सहादतगंज स्थित दूसरे आवास पर छापा मारा। जिसमे पुलिस ने घटना मे प्र्रयुक्त कार, कपडा, महेन्द्रा पिकप बरामद किया। पुलिस ने दावा किया है कि बरामद कपडो की कीमत ८० लाख आंकी गई है। पुलिस ने लखनउहृ, बहराइच व गोडा जिले के नौ डकैतो तारिक, बबलू उर्फ कलीम, पार्थ शेखर प्रेम, बाउर उर्फ इस्तियाजअली, हिन्टू सिंह उर्फ राम सिंह, दिनेश कुमार गोस्वामी, इसहाक उर्फ गूजी, राजन सिंह व मोण् मीसम को गिरफतार कर जेल भेज दिया ।
पुलिस ने विवेचना से घटना मे शामिल बहराइच निवासी इस्माइल व गुडडू तथा साजिशकर्ता के रुप मे जितेन्द्र कुमार उर्फ राजे दुग्गल मोहित व फिदाअली उर्फ बाबू कोरियर सर्विस का नाम प्रकाश में आने पर धारा १२० के तहत मुकदमें में बढा लिया गया है
पुलिस ने बताया है कि पकडे गये डकैतो मे तारिक व इस्माइल पर कई आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

धांधली किये जाने के कारण किसान काफी परेशान

Posted on 18 January 2013 by admin

विकास खण्ड दूबेपुर अन्तर्गत न्याय पंचायत र्भाइं मे कोआपरेटिव  की तरफ से वितरण होने वाली यूरिया मे सहायक सचिव द्वारा धांधली किये जाने के कारण किसान काफी परेशान हो रहे है ।
सूत्रो के अनुसार यूरिया खाद का वितरण वृहस्पतिवार को हुआ जिसमे सहायक सचिव का कार्य कर रहे भाई निवासी जामिन अब्बास द्वारा घर से अपने चहेतो को पर्ची बनाकर उनके घर जाकर यूरिया का वितरण करा रहे है । जिस किसान के पास पर्ची होगी वही यूरिया पायेगा । अन्य किसानो को यूरिया मिलने मे काफी परेशानी उठानी पड रही है ।
किसानो का कहना है कि जब भी यूरिया कापरेटिव मे आती है चहेते लोगो के अलावा किसी को यूरिया नही मिलती है । यूरिया की खेप आने से पहले ही सौ से अधिक किसान वही इकठठा करके पर्ची वितरित कर दी जाती है । भाई गांव के बगल स्थित लौहर दक्षिण, डेहली गांवो मे भी घूम घूम कर यूरिया की पर्ची अपने चहेतो को वितरित करते हुए किसानो ने देखा जिस पर किसानो में काफी रोष व्याप्त है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दो मजदूरो की मौत

Posted on 18 January 2013 by admin

लखनउहृ सुलतानपुर रेलखण्ड पर स्थित अलीगंज बाजार के शिवनगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे का निर्माणाधीन भवन का छत दोपहर में ढह गया । जिसकी चपेट मे आने से दो मजदूरो की मौत हो गयी तथा तीन घायल हो गये ।
सुलतानपुर रेलवे पुलिस के अनुसार शिवनगर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे का एक भवन बन रहा था जिसकी छत का एक बिम पांच दिन पहले बनाया गया था करीगरो के मना करने के बाद भी सम्बन्धित ठेकेदार ने मजदूरो से बिम खोलवाना शुरु किया तभी छत ढह गयी । जिसकी चपेट मे आने से सुलतानपुर जिले के थानाक्षेत्र गोसाईगंज के निवासी पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गये । छंगा की घटना स्थल पर मौत हो गयी तथा मकदूम की लखनउहृ ले जाते समय मौत हो गयी । घटना मे घायल अन्य तीन लोगो का इलाज सुलतानपुर मे हो रहा है । मृतको का शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रत्याशी घोषित किया

Posted on 18 January 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री  अखिलेश यादव ने जनपद देवरिया के विधानसभा क्षेत्र संख्या 340 भाटपार रानी के उपचुनाव हेतु पूर्व मंत्री स्व0 कामेश्वर उपाध्याय के पुत्र श्री आशुतोष उपाध्याय ’बबलू’ को प्रत्याशी घोषित किया है।
स्व0 कामेश्वर उपाध्याय राज्य मंत्रिमण्डल में खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री थे जिनके निधन से सीट रिक्त हो गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हार्दिक संवेदना व्यक्त की

Posted on 18 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव श्री सुभाष चन्द्र उत्तम के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए स्व0 श्री उत्तम के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मकान गिरने से चार बच्चों की मृत्यु

Posted on 18 January 2013 by admin

रात्रि में थाना सलवन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बखरी में श्री जियालाल का परिवार घर में सो रहा था । मकान कच्चा होने के कारण बाहरी दीवार गिर जाने से छत बैठ गयी जिससे चार बच्चों 1-राजेश उम्र 15 वर्ष निवासी खिरोधर थाना ऊॅचाहार, जनपद रायबरेली, जियालाल के तीन पुत्र 2-रितेश उम्र 20 वर्ष, 3-रूबेश उम्र 15 वर्ष, 4-चन्द्रकेश उम्र 12 वर्ष की दबकर मृत्यु हो गयी तथा तीन बच्चे घायल हो गये जिनमें से गम्भीर रूप से घायल अमरेश निवासी खिरोधर थाना ऊॅचाहार जनपद रायबरेली को उपचार हेतु एनटीपी अस्पताल ऊॅचाहार में भर्ती कराया गया है । थाना सलवन पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in