Archive | राज्य

ब्लाक लम्भुआ से सडक के दोनो तरफ दुकानदारो द्वारा रखी गई दुकानो को पटरियों से हटा लेने का निर्देश दिया ।

Posted on 24 April 2013 by admin

अतिव्रहृमण की वजह से अभी कुछ दिन पहले हुए हादसे को संज्ञान मे लेते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट ने ब्लाक लम्भुआ से थाने तक सडक के दोनो तरफ दुकानदारो द्वारा रखी गई दुकानो को पटरियों से हटा लेने का निर्देश दिया । उन्होने दुकानदारो को चेतावनी दी है कि जितनी जल्दी हटा सके अपनी दुकाने हटा ले अन्यथा प्रशासनिक कार्यवाही के द्वारा अतिव्रहृमण  हटवाते हुए दुकानदारो को दण्डित भी किया जायेगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डा० लोहिया के सहयोगी त्रिभुवन नाथ सण्डा की 87 र्वी जयन्ती 25 अप्रैल को ।

Posted on 24 April 2013 by admin

समाजवाद के पुरोधा आक्रामक जीवन शैली व जिन्दगी भर संघर्ष करने वाले डा० लोहिया के सहयोगी त्रिभुवन नाथ सण्डा की 87 र्वी जयन्ती 25 अप्रैल को खुर्शीद क्लब के मैदान में मनाई जायेगी जिसमे प्रदेश के लोक निमार्ण मंत्री शिवपाल यादव मुख्य अतिथि होगें इनके अलावा कई मंत्री व विधायको की आने की संम्भावना है ।
समाजवाद की बात की जाय तो बगैर त्रिभुवन सण्डा को शामिल किये बात पूरी नही हो सकती श्री सण्डा की पूरी जिन्दगी विचारो व नितियों के इर्द गिर्द घूमती रही 1942 में अग्रेजो भारत छोडो तथा असहयोग आन्दोलन की एक मजबूत कडी त्रिभुवन नाथ सण्डा आचार्य नरेन्द्र देव, डा० राम मनोहर लोहिया, जनेश्वर मिश्र जैसे तमाम उन लोगो की करीब रहे जो समाजवादी विचार धारा के अनुयायी थे । श्री सण्डा का जीवन संघर्ष देश की गुलामी से लेकर देश आजाद होने के बाद तक जारी रहा जिसके चलते श्री सण्डा को जेल तक जान पडा यातनाएं सहनी पड़ी परन्तु जीवन शैली में कभी भी समझौता वादी नही रह ।
युवाओं के लिए उनका संघर्ष उनके विचार प्रेरणा श्रोत रहे स्वण् श्री सण्डा ने समाज के अन्तिम पायदान पर खडे व्यक्ति के लिए जीवन लगा दिया था सरकारो से स्वण् सण्डा ने कई फैसले भी किसानो, व्यापारियों के हक में करवाने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जिसमें मुख्य रुप से किसानो के लिए सिंचाई व मालगुजारी से सम्बन्धित थे त्रिभुवन नाथ सण्डा की पूरी जिन्दगी सिस्टम, सरकार, व सामान्त वाद के विरुद्ध संघर्ष करते बीती सुलतानपुर के इस महान समाजवादी योद्धा का जन्म लालन पालन शिक्षा दिक्षा इसी माटी के सोधे पर मे हुई आज इस मिटटी की कण से निकलने वाली खुशबू को हर समाजवादी अपने लिए प्रेरणा दायक मानता है उसी समाजवादी विचार क्रान्ती का नायक त्रिभुवन नाथ सण्डा की 87 वीं जयन्ती 25 अप्रैल को खुर्शीद क्लब के मैदान मे मनाई जायेगी जिसमे पूरे प्रदेश से समाजवादी विचार धारा के समर्थक स्व० त्रिभुवन नाथ सण्डा को श्रद्धान्जली अर्पित करेगें ।
कार्यक्रम के आयोजक समाजवादी विचार धारा के महायोद्धा त्रिभुवन नाथ सण्डा के पुत्र सुलतानपुर विधान सभा क्षेत्र से सपा विधायक अनूप सण्डा ने जनपद वासियों से कार्यक्रम मे शामिल होने की अपील की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रेलवे लाइन पार करते समय तीन महिलाओं की कटकर मृत्यु

Posted on 23 April 2013 by admin

दिनांक 22-04-13 को थाना जीआरपी चुनार क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन कैलहट के पूर्वी छोर पर रेलवे लाइन पार करते समय श्रीमती मन्ना उम्र 50 वर्ष पत्नी श्री हरिचन्द, 2-कु0 करिया उम्र 14 वर्ष पुत्री हरिचन्द्र निवासीगण ग्राम मदर थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर व 3-श्रीमती कुत्तल उम्र 40 वर्ष पत्नी श्री त्रिलोकी निवासी शाहपुरवा थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर की मालगाड़ी से कटकर मृत्यु हो गयी । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पिता का हत्यारा पुत्र गिरफ्तार

Posted on 23 April 2013 by admin

दिनांक 22.04.13 को थाना हरदी पर सूचना मिली कि ग्राम माताडीहा में रामचन्दर ने अपने पिता श्याम लाल उम्र 72 वर्ष की कुल्हाड़ी के बेंट से मारकर हत्या कर दी। इस सूचना पर थाना हरदी पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त रामचन्दर को गिरफ्तार कर लिया गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अमृतसर (पंजाब) के फार्चूनर गैंग का फरार गैंग लीडर गिरफ्तार

Posted on 23 April 2013 by admin

दिनांक 21.04.13 को थाना चैक पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर बुलानाला स्थित होटल कशिका से अमृतसर (पंजाब) के फार्चूनर गैंग का फरार  गैंग लीडर को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त का पंजाब में ‘‘फार्चूनर गैग’’ के नाम से एक गिरोह है। जिसका यह गैंग लीडर है। इस गैंग द्वारा पंजाब एवं अन्य राज्यों में हाईवे पर 40 से अधिक लूट/डकैती की घटनाएं कारित की गयी है। यह गैंग केवल लग्जरी गाडि़यों तथा 05 लाख से ऊपर के कैश की लूट करता है। इस अभियुक्त को दिनांक 28.07.12 को लुधियाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। दिनांक 06.03.13 को जब इसे पुलिस अभिरक्षा में सेन्ट्रल जेल लुधियाना से न्यायालय ले जाया गया था वहां से चकमा देकर फरार हो गया था। जिसके संबंध में थाना डिविजन-7 लुधियाना पर अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त जतिन्दर सिंह के विरूद्ध पंजाब के विभिन्न जनपदों के थानों पर हत्या/लूट/डकैती व अन्य अपराधों के कुल 60 अभियोग पंजीकृत है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.     जतिन्दर सिंह उर्फ बन्टी, निवासी ग्राम लसारा, थाना पायल, जनपद खन्ना हालपता          म.नं. 061/सी. गली नं0-7 रंजीत बिहार लोहार्क रोड, अमृतसर, पंजाब।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चार लुटेरे गिरफ्तार, लूटी गयी लाइसेंसी पिस्टल व मोटर साइकिल बरामद

Posted on 23 April 2013 by admin

दिनांक 21-04-13 को थाना बल्दीराय व क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा सूचना के आधार पर मुठभेड़ के उपरांत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध आग्नेयास्त्र, 1200 रूपये नकद, लूटी गयी लाइसेंसी पिस्टल 7.65 एमएम, जीवित, खोखा कारतूस व एक मोटर साइकिल बरामद हुई । पूछताछ पर अभियुक्तों ने जनपद अम्बेडकरनगर, सुलतानपुर व जनपद अमेठी में लूट की कई घटनाओं को किया जाना स्वीकार किया है। इस संबंध में थाना बल्दीराय पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-    मनमोहन सिंह निवासी बहुबरा थाना बल्टीराय सुलतानपुर ।
2-    सुखमंगल सिंह निवासी नदरई थाना बल्दीराय जनपद सुलतानपुर ।
3-    संदीप सिंह निवासी ग्राम किठला थाना कुम्हारगंज जनपद फैजाबाद।
4-    करमजीत यादव निवासी डडवादेवरा थाना बल्दीराय जनपद सुलतानपुर ।
बरामदगी
1-    लूटी गयी पिस्टल 7.65एमएम 5 जीवित व दो खोखा कारतूस
2-    1200 रूपये नकद
3-    लूट की मोटर साइकिल
4-    अवैध शस्त्र

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चार वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की ट्रक व मोटर साइकिलें बरामद

Posted on 23 April 2013 by admin

दिनांक 22-04-13 को थाना टीपीनगर व क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा सूचना के आधार पर ईरा माल के सामने से तीन व आनाज मण्डी से एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का एक आयशर कैन्टर ट्रक, मोटरसाइकिलें व अवैध शस्त्र बरामद हुए। इस संबंध में थाना टीपीनगर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- वसीम निवासी म0नं0 376 लोहियानगर थाना खरखौंदा जनपद मेरठ।
2- सहवेद निवासी पुलक थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर ।
3- शाहिद निवासी गली नं0 2 इस्लामाबाद थाना लिसाडीगेट जनपद मेरठ।
बरामदगी
1- एक आयशर कैन्टर
2- 5 मोटर साइकिलें
3- अवैध आग्नेयास्त्र

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सामान्य वर्ग के व्यक्ति पुत्री की शादी हेतु अनुदान प्राप्त करें

Posted on 22 April 2013 by admin

जिला समाज कल्याण अधिकारी आगरा, एस0एस0 यादव ने अवगत कराया है कि सामान्य वर्ग के ऐसे व्यक्ति, जिनकी आय शहरी क्षेत्र में रू0 25546/-से कम एवं ग्रामीण क्षेत्र में रू0 19884/-से कम है, एवं जिनकी पुत्री की शादी सम्पन्न होने वाली हो, से अपेक्षा की जाती है कि वह अपनी पुत्री की शादी अनुदान हेतु रू0 10000/-एवं गम्भीर बीमारी के इलाज हेतु 5000/-प्राप्त करने हेतु निर्धारित रुप पत्र पर पूर्ण औपचारिकताओं सहित आवेदन पत्र अपनी सम्बन्धित तहसील में उपलब्ध कराना सूनिश्चित करें।विस्तृत जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी, संजय प्लेस, आगरा के कार्यालय से की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोक अदालत में 1328 वादांे का निस्तारण

Posted on 22 April 2013 by admin

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 21.04.2013 को मा0 जिला जज सुनील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में दीवानी परिसर आगरा में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में  मा0 जिला जज द्वारा कुल 06 मोेटर दुर्घटना प्रतिकर वादों एवं 08 मोटर दुर्घटना प्रतिकर प्रकीर्ण वादांे का निस्तारण किया गया जिसमें प्रतिकर राशि रू0 8211988/-है।
जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रªेट चन्द्र प्रकाश तिवारी ने अवगत कराया कि प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय के द्वारा कुल 32 वादांे का निस्तारण किया गया जिसमें 04 वाद गुजारा भत्ता एवं 28 अन्य वैवाहिक वाद सम्मिलित हंै।
इस लोक अदालत में विभिन्न मजिस्टेªट न्यायालयों द्वारा कुल 1025 वादांें का निस्तारण किया गया जिसमें कुल जुर्माना रू0 180560/-वसूल करके राजकोष में जमा कराया गया है। इसके अतिरिक्त इस लोक अदालत में सिविल के कुल 20 मामलों का निस्तारण किया गया है।
इस प्रकार दीवानी न्यायालय में  आयोजित लोक अदालत में कुल 1083 वादों का निस्तारण किया गया है। जनपद की समस्त तहसीलों में लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें राजस्व के 36 वाद एवं फौजदारी के 75 वाद, कुल 111 मामलों का निस्तारण किया गया।
इस प्रकार इस लोक अदालत में दीवानी न्यायालयों, राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 1328 वादों का निस्तारण किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डी0एम0 ने होमगार्ड कार्यालय हेतु भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा

Posted on 22 April 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर ने जिला कमाण्डेन्ट होमगार्डस, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्डस पश्चिमी परिक्षेत्र आगरा के कार्यालय निर्माण हेतु निःशुल्क भूमि आंवटित कर प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि मौजा चक सोयम स्थित पंचशील इण्टर कालेज के निकट राजकीय आस्थान की 1500 वर्ग मीटर रिक्त पड़ी भूमि को जिला कमाण्डेन्ट होमगार्डस, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्डस पश्चिमी परिक्षेत्र कार्यालय के निर्माण हेतु निःशुल्क भूमि आंवटित कर स्वीकृति के लिए प्रमुख सचिव उ0प्र0शासन, राजस्व अनुभाग-6, लखनऊ को प्रेषित किया है। उन्होने बताया कि उपरोक्त कार्यालयों के निर्माण एवं नगर के 2 हजार होमगार्डस की परेड हेतु 3 बीघा भूमि निःशुल्क आंवटित करने का अनुरोध किया गया, उसी के क्रम में उप जिलाधिकारी सदर की आख्या के आधार पर इस भूमि का चयन किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in