Archive | राज्य

उ0प्र0 सरकार के विरूद्ध परिवाद प्रस्तुत किया गया

Posted on 09 July 2013 by admin

लोकायुक्त, उत्तर प्रदेश के समक्ष श्री जगदीश नारायण शुक्ला, लखनऊ द्वारा श्रीमती हुस्ना सिद्दीकी, सदस्य विधान परिषद एवं श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री, उ0प्र0 सरकार के विरूद्ध परिवाद प्रस्तुत किया गया था, जिसमें मुख्य रूप से वास्तविक मूल्य से कम कीमत पर भूमि क्रय किये जाने के आरोप लगाये गये थे।  प्रश्नगत परिवाद की जाॅंच के उपरान्त लोक आयुक्त, उ0प्र0 द्वारा राज्य सरकार को प्रस्तुत प्रतिवेदन में की गयी संस्तुतियों के आलोक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सतर्कता अधिष्ठान से खुली जाॅंच कराये जाने का निर्णय लिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर

Posted on 09 July 2013 by admin

कूड़ेभार थाना अन्तर्गत माधवपुर निवासी सिंन्टू पुत्र जगदम्बा उपाध्याय अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से गम्भीर रुप से घायल हो गये जिसे स्थानीय लोगो ने उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कूडेभार अन्तर्गत माधवपुर गुप्तारगंज निवासी सिन्टू सुबह अपनी मोटर साईकिल से हलियापुर अपनी बुआ के यहां जा रहे थे कि कुटटा चैराहा धनपतगंज के पास पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे सिन्टू गंम्भीर रुप से घायल हो गया । स्थानीय लोग उन्हे निकट के स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गये जहां से उन्हे जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिला सुरक्षा संगठन की बैठक

Posted on 09 July 2013 by admin

जिला सुरक्षा संगठन की एक बैठक में रविवार को तय हुआ कि कार्यकारिणी का पुनर्गठन चुनाव से नही बल्कि कार्यकारिणी सर्वसम्मति से होगा । जिसे पर सभी सदस्यो ने सहमति व्यक्त करते हुए कार्यकारिणी को इसके लिए अधिकृत किया ।
पिछले दो माह से चुनाव की उहापोह की स्थिति पर रविवार को सभी सदस्यों ने यह कह दिया कि संगठन में किसी भी पद पर कोई चुनाव के लिए इच्छुक नही है । कार्यसमिति चाहे तो पदो में सर्वसम्मति से फेरबदल कर सकती है । संगठन के महासचिव बलदेव सिंह ने कहा कि शीघ्र ही नई कमेटी का कार्यसमिति की सहमति से गठन कर लिया जायेगा ।
बैठक को संगठन के उपाध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय, संस्थापक सदस्य सतीश तिवारी, चुनाव अधिकारी बनवारी लाल गुप्ता महासचिव बलदेव सिंह, प्रवक्ता कदीर अहमद, सत्य प्रकाश गुप्ता, जाहिल सुलतानपुरी, अब्दुल मन्नान, डा० नैय्यर असफाक, राशिद, जाहिद आब्दी, राकेश कुमार पाण्डेय,भृगुदेव,मो. समीम आदि ने सम्बोधित किया । संचालन राधेश्याम गुप्ता ने किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ससुर का बहू पर हमला।

Posted on 09 July 2013 by admin

थाना बल्दीराय अन्तर्गत डीह ग्राम सभा निवासी नान्हू ७५ वर्ष पुत्र रामदीन शराबी किस्म का आदमी है । सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे दारु के नये में घर पहुंचा और हसियां से अपनी बहू पिंकी पर हमला बोल दिया । जिससे पिंकी की कई जगह गंभीर घाव हो गया । पति जगजीवन ने अपने पिता नान्हू के खिलाफ थाने मे नामजद करते हुए तहरीर दिया है । रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस फरार नान्हू की खोज मे दबिस दे रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग मे तैनात मुख्य सेविकाएं भ्रष्टाचार की कैरियर

Posted on 09 July 2013 by admin

जनपद की बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग मे तैनात मुख्य सेविकाएं योजना की बर्बादी की सूत्रधार है या यूं कहियें कि इस महत्वाकांक्षी योजना के भ्रष्टाचार की कैरियर बन चुकी है ।
गौरतलब हो कि केन्द्र सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी परियोजना जो कि समाज के सबसे निचले तबके तक को इस परियोजना से लाभाविन्त कर बच्चो गर्भवती महिलाओं, किशोरियों को विश्व की सबसे बडी चिन्ता कुपोषण से निजात दिलाने की पहल करने वाला एक मात्र विभाग व योजना है जिसके नियमित केन्द्र और प्रदेश सरकार के आर्थिक सहयोग से ग्राम सभा स्तर तक आंगनवाडी सेन्टर संचालित है जिसमें अल्प मानदेय पर क्षेत्रीय पढी लिखी महिलाएं आंगनवाडी व सहायिका तैनात है जिनके सेन्टरो को संचालित करने के लिए सरकार करोडो रुपये प्रतिवर्ष व्यय कर रही है । इनके कुशल संचालन का पर्यावेक्षण करने के लिए वाकायदा राज्य कर्मी के रुप में मुख्य सेविका और परियोजनाधिकारी भी प्रत्येक ब्लाको पर तैनात है फिर भी १९७५ से अब तक इस परियोजना का वास्तविक लाभ लाभार्थियों को नही पहुंच रहा है । ना ही मातृ शिशु मृत्युदर कुपोषण के चलते कम हो पा रही है उसका कारण बेहद करीबी और जमीनी है । परियोजना की हाथ पैर आंगन वाडी है और सहायिका है मगर वही इस परियोजना की सबसे बडी त्रासदी सरकार द्वारा नियमित कर्मी मुख्य सेविका है जो इस योजना और इसके धन की ऐसी तैसी कर रही है ।
जिले मे आंगन वाडियों के सीधे सम्पर्क मे रहने के चलते ये सरकारी मैडमें प्रत्येक स्तर पर धन उगाही करने के लिए ही तैनाम है । एक एक मुख्य सेविका के चार्ज में ३० से ४० सेन्टर है जिनसे ये प्रतिमाह हजारो की अवैध वसूली निरिक्षण के नाम पर करती है मसलन पुष्टाहार मे ५००रु० से ७०० सौ रुपये हाटकुण्ड में २००० हजार रुपये फलैक्सीमनी का एक हजार, स्टेशनरी, मेंटीनेंस मे सीधे विभाग मे फर्जी बाउचरो के माध्यम से हजारो की वसूली आडिट के नाम पर और तो और गर्मी की छुटटी मातृत्व लाभ अवकाश के नाम पर ५०रु० प्रति दिन की वसूली वर्दी की खरीद के नाम पर सैकडो की वसूली पूरा चर्चित मामला है ।
मगर इन कमाउहृ पूतो पर न तो विभाग कोई कार्यवाही करता है न ही शासन प्रशासन पूरे जनपद मे सबसे कुख्यात परियोजना दूबेपुर मानी जाती है । जहां राज्य कर्मचारी सेवा नियमावली ही शून्य है यहां तैनात कर्मी नियुक्ति से आज तक तैनाम है और खाश बात यह है कि ये सरकारी कर्मी यही के मुल निवासी है यही इनका प्रमोशन हुआ प्रमोशन से पूर्व कई कई बार बर्खास्तगी हुई मगर पैसे के दम पर पूरे निदेशालय तक को खरीदने की माद्वा रखने वाली कर्रि्मयों से योजना की सफलता की अपेक्षा जनता की आंख मे धूल झोकना है ।
इन कर्रि्मयों की दबंगई और धन बल से पूरे क्षेत्र की लाभाथी और जनता त्राहि माह कर रही है आंगन वाडियो तो मजबूर मजलूम और शोषित है उनकी आवाज कोई न शासन सुन रहा है न प्रशासन न अखिलेश यादव लाभर्थियो व मानदेय कर्मियों ने दबेपुर परियोजना कर्मियों की कार्यशैली की जांच किसी दूसरे विभाग व शासन स्तरीय अधिकारी से कराने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कोतवाल को अपराधियों से चुनौती

Posted on 09 July 2013 by admin

जनपद की नगर कोतवाली और इसके कोतवाल को लगातार अपराधियों से चुनौती मिल रही है मगर न तो इनकी सेहत पर फर्क पड रहा है न ही इनकी कुर्सी पर चूंकि एस.पी. को इनसे विशेष लगाव है इनकी सारी लापरवाही क्षम्य है जनता, साभ्रान्त जन व सरकार के मुखिया अखिलेश यादव की सरकार की आम जनता मे चाहे जितनी बदनामी हो डी०जी०पी० के कानून व्यवस्था सुधरने के दावे चाहे जितने तार तार हो मगर पुलिस विभाग नगर कोतवाल पर इस कदर न्यौछावर है कि आंख मूंदे है वहीं सपा प्रतिनिधि जनता के सुख दुख के रहनुमा अनूप संडा भी जनता की सुधि छोड कोतवाल को शाबासी देते जान पडते है या ये भी बेचारे हो चले है ।
नगर के सार्वजनिक स्थानो, जिला अस्पताल, तहसील, प्रधान डाक घर दिवानी चैराहा समेत कई स्थानो से दर्जनो दो पहिया वाहन बीते पखवारे भर में वाहन चोरो द्वारा गायब कर दिये गये मगर प्रथम सूचना दर्ज करने के अलावा आज तक एक भी वाहन या एक भी वाहन चोर इनकी गिरफ्त में अब तक नही आया बीते २७ मई को निर्वाचन कभी की हीरो सुपर स्पेलंडर यू०पी० ४४ एम. ११५७ कोतवाली के सामने स्थित तहसील परिसर से चोर उठा ले गये मगर आज तक सिवाय प्रथम सूचना के कुुछ भी हासिल नही हुआ ।
कारण भी साफ है कि नगर की चैकियां और उनके दरोगा व सिपाही पूर्व तथा नक्कारा साबित हो रहे है ये केवल वाहन वसूली और राजमार्गो के चैराहो पर ही दिखाई पडते है वैसे भी शाम ५ बजे के बाद न तो ट्रैफिक सिपाही दिखेगें न ही चैकियों के दरोगा व सिपाही अपने अपने बीट पर।  न रात्रि में गस्त करते है न ही दिन दोपहर में कुछ चैकियां तो ऐसी है जहां ताला तक नही खुलता जिसमें निराला नगर, लक्ष्मणपुर, शास्त्री नगर पर शिकायत सुनने वाला होमगार्ड तक नही है ।
हमारे जनपद के न तो सी०ओ० न ही एडीशनल न ही पुलिस अधीक्षक द्वारा कभी इन चैकियों की सुधि ली जाती है न ही सिपाही दरोगा की लोकेसन । जब क्षेत्र मे पुलिस नही दिखेगी तो अपराधी व चोर तो दिखेगें ही और अपराध बढेंगें ही यह ऐसा अभागा जनपद है जहां पांच पांच सपा विधायक होते एक भी जनता की समस्याएं घटने के बजाय बढती ही जा रही है जनता तो मात्र वोट देने का साधन मात्र बन चुकी है । जनता ने मुख्यमंत्री से सुलतानपुर का संज्ञान लेने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

घायल की मौत

Posted on 09 July 2013 by admin

शनिवार को चोटहिल अवस्था मे घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हालत गम्भीर होने पर लखनउहृ रिफर कर दिया रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई ।
प्राप्त सूचना के अनुसार कुडवार थाना क्षेत्र अन्तर्गत पूरे गजाधर रवनिया पूरब गांव निवासी कन्हैया लाल यादव ६० वर्ष पुत्र रामबोध यादव शनिवार दोपहर गम्भीर रुप से घायल हो गया परिजनो ने गम्भीर आवस्था मे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गयां जहां पर रविवार को हालत गम्भीर होने पर चिकित्सको ने ट्रामा सेंन्टर लखनउहृ रिफर कर दिया जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी । सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर की पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बारिष के कारण जलभराव

Posted on 08 July 2013 by admin

युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष आरिफ महमूद ने कहा कि प्रदेष की राजधानी सहित सूबे भर के षहर व महानगरों में बारिष के कारण जलभराव की समस्या से प्रदेष की जनता का बुरा हाल है लोगों के घरों के अंदर पानी भर गया है सूबे के नगर विकास मंत्री को ये समस्याएं नजर नहीं आ रही है अगर मंत्री साहब ने बरसात आने से पहले षहर व महानगर के नालों की सफाई पर ध्यान दिया होता तो प्रदेष की जनता को बारिष के कारण नाले उफनाने की समस्या से जूझना न पड़ता लोगों के घरों में नाली-नालों का गंदा पानी भर जाने से अनेकों बीमारियंा फैलने का डर बना है प्रदेष के नगर विकास मंत्री अफसरों कों तो नसीहत देते हेै लेकिन जनता की समस्याओं पर उनका ध्यान नहीं जाता । युवा रालोद के प्रदेष मीडिया प्रभारी ने सूबे की सरकार से षहर व महानगरों में बारिष के कारण जल भराव की समस्या से तत्काल निदान कर नाली-नालों की सफाई युद्ध स्तर पर करवाकर जनता को राहत दे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था पर हमला

Posted on 08 July 2013 by admin

edited-munna_singhराष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना ंिसंह चैहान तथा प्रदेष प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने आतंकवादियों द्वारा महाबोधि मंदिर में सिलसिले वार किये गये धमाकों की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुये कहा कि यह करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था पर हमला है। महाबोधि मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है जहां पूरी दुनिया से लोग भगवान बुद्व का दर्षन करने आते हैं। इसी महाबोधि परिसर में स्थित बोध वृक्ष के नीचे भगवान बुद्व़ को ज्ञान प्राप्त हुआ था।
राष्ट्रीय लोकदल ने भारत सरकार से मांग की है कि महाबोधि मंदिर मंें हुये धमाकों की जांच कराकर आतंकवादियों को कठोर से कठोर सजा दी जाये तथा सभी जांच एजेन्सियां मिलकर देष में हो रहे आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए कोई ठोस कार्ययोजना बनाएं जिससे धार्मिक स्थलों को आतंकवादियों से बचाया जा सके। edited-k

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सद्भाव और सौहार्द को बिगाड़ने के लिए साजिशों

Posted on 08 July 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले जाति और संप्रदाय की राजनीति करनेवालों की अति सक्रियता पर नजर रखने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश गंगा जमुनी तहजीब वाला प्रदेश रहा है और यहां लोग मिल जुलकर रहते है। अपने क्षुद्र स्वार्थो के लिए प्रदेश के सद्भाव और सौहार्द को बिगाड़ने के लिए साजिषें हो रही है और बाहर के बुलाए चुनाव संचालकों को, जिन्हें प्रदेश की संस्कृति सभ्यता की जानकारी नहीं है, मतदाताओं को बरगलाने का ठेका दे दिया गया है। समाजवादी पार्टी मानती है कि कांग्रेस भी इसमें अप्रत्यक्ष रूप से पूरा सहयोग कर रही है।
प्रदेश की राजनीति को प्रदूषित करने का काम बसपा ने किया है। उसकी न कोई नीति है और नहीं कार्यक्रम। उसका एक मात्र ध्येय किसी भी तरह सत्ता में आना और सत्ता पाते ही उसका भरपूर दुरूपयोग करना है। बसपा अध्यक्ष को शाही ठाठ-बाट दिखाने और तानाशाह बनने का शौक है। बसपा ने पिछले पांच साल प्रदेश को जाति की राजनीति में उलझाकर रखा और भाईचारा सम्मेलनों के नाम पर जातियों को वोट बैंक का माल बनाकर उनका सौदा करने का काम किया। इस तरह समाज में जो भाईचारा था उसे भी नष्ट कर दिया। सामाजिक तानाबाना को तोड़ने की यह मुहिम साजिशन चलाई जा रही है।
भाजपा और उसके मातृ संगठन आरएसएस दोनों की कार्यप्रणाली सांप्रदायिकता का जहर फैलाने की है। प्रदेश बाबरी मस्जिद के ध्वंस के रूप में उनकी राजनीति की बानगी देख चुका है। भाजपा शासन में गुजरात में मुस्लिमो के नरसंहार की कहानियां आज भी रोमांच पैदा करती है। उसका चरित्र संविधान विरोधी और अलोकतांत्रिक है। समाजवादी पार्टी ने गत लोकसभा चुनाव में भाजपा का दिल्ली जाने का रास्ता रोक दिया था। अब भाजपा उत्तर प्रदेश पर टेढ़ी नजर किए है और गुजरात के गोधराकाण्ड के हीरो उत्तर प्रदेश में भी वही कहानी दुहराने की साजिशों  में लगे हैं। लेकिन यह उत्तर प्रदेश है जहां उनकी दाल गलने वाली नहीं है।
विडम्बना यह है कि उत्तर प्रदेश के शालीन राजनीतिक इतिहास को धूमिल करनेवालों की पंगत में कांग्रेस भी शामिल हो गई है। कांग्रेस की शह पर बसपा ने पांच साल उत्तर प्रदेश के विकास केा विनाश में बदल दिया और सरकारी खजाने की जबर्दस्त लूट मचाई। कांग्रेस की केन्द्र में सरकार रहने के दौर में ही उत्तर प्रदेश में बाबरी मस्जिद गिराई गई। बसपा और भाजपा के भाई बहन के रिश्तों के बीच में अब कांग्रेस भी अपनी पैठ बनाकर उत्तर प्रदेश को अजनबी हाथों की राजनीति का शिकार बनाने जा रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता बहुत समझदार है और वह प्रदेश को बर्बादी की कगार पर ले जानेवालों को कतई माफ नहीं करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in