Archive | राज्य

अजय सिंह की बीती रात संदिग्ध अवस्था मे मौत

Posted on 06 September 2013 by admin

शव का पोस्टमार्टम कराने आये परिजनो व ग्राम सभा सदस्यो के बीच मे अचानक लगी चलने से ग्र्राम सभा सदस्य हरिकेष सिंह पुत्र त्रियुगी नारायण सिंह गंभीर रुप ये घायल हो गया ।

शव यात्रियों में भगदग हो गई आनन फानन मे घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां गम्भीर दशा देख कर ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया गया । खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नही मिली थी ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना धम्मौर अन्तर्गत ग्रामसभा परवर भार प्रधान पति अजय सिंह की बीती रात संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई थी । थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा था जहां साय ४ बजे पोस्टमार्टम के बाद लाश लेने आये गांव वासी व परिजन इक्ठठा थे । इसी बीच भीड़ मे अचानक गोली चल गयी जिसमें ग्राम सभा सदस्य हरिकेष सिंह को गोली लगी और वही वह गिर गया गोली चलने से मौजूद लोगो में भगदड मच गयी ।

स्थानीय लोगो का कहना है कि एकत्र लोगो मे कुछ स्थानीय अराजक तत्व भी थे जो नशे मे भी थे । जो भी हो पुलिस लाइन परिसर और लाश के साथ आये पुलिस कर्मियों के रहते यह वारदात हुई जिससे लोगो मे आव्रहृोश व्याप्त है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

मीरा स्मृति सम्मान समारोह आठ को

Posted on 06 September 2013 by admin

साहित्य भण्डार एवं मीरा फाउण्डेशन इलाहाबाद द्वारा मीरा स्मृति सम्मान समारोह 8 सितम्बर को कला संगम उत्तरमध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित किया गया है जिसमें मीरा स्मृति व्याख्यान माला के अंतर्गत ‘हिन्दी कहानी में मध्य वर्ग’ विषय पर श्री रविन्द्र कालिया की अध्यक्षता में व्याख्यान होगा जिसमें मुख्य अतिथि प्रो0 काशीनाथ सिंह होंगे।

आयोजन समिति के विशिष्ट सहयोगी नंदल हितैषी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि व्याख्यान माला में वक्ता के रूप में सुश्री नासिरा शर्मा नई दिल्ली, डा0 रमाकांत श्रीवास्तव भोपाल, एवं डा0 दामोदर दत्त दीक्षित लखनउ उपस्थित रहेंगे। जिसका विषय प्रवर्तन डा0 आशीष प्रवर्तन द्वारा किया जायेगा। व्याख्यान माला का संचालन प्रो0 दिनेश कुशवाह करेंगे और संयोजन डा0 विजय अग्रवाल का होगा। व्याख्यान माला के पश्चात इस आयोजन में 5 लब्ध प्रतिष्ठि मनीषियों को सम्मानित किया जायेगा जिसमें प्रो. काशीनाथ सिंह वाराणसी, पद्यमश्री शम्सुर्रहमान फारूकी, इलाहाबाद, प्रो. राजेन्द्र कुमार इलाहाबाद, प्रो. रेवा प्रसाद द्विवेदी ‘सनातन’ वाराणसी एवं प्रो. वी. विजयालक्ष्मी, पाण्डिचेरी हैं।

सम्मान समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री अशोक बाजपेयी करेंगे। इस अवसर पर नंदल हितैषी के ग्रंथ यंत्रवत सहित अपनी शताब्दी के नाम प्रो. दूधनाथ सिंह, आलोचना के आयाम- धनंजय वर्मा, ऋण गुणा ऋण तथा अन्य कहानियां-प्रो. राजेन्द्र कुमार, मंटो के खत-लिप्यंतरण-डा0 शहनवाज आलम, केदारनाथ अग्रवाल-गद्य की पगडंडिया, संपादक-प्रो संतोष भदौरिया, योग और अध्यात्म-सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, कवि मित्रों से दूर-संपादन-अशोक त्रिपाठी, अजय तिवारी, तथा अनोखी आधुनिक कहानियां-दामोदर दत्त दीक्षित का लोकार्पण होगा। मीरा स्मृति सम्मान समारोह की स्थापना 2008 में हुई थी। तब से अब तक प्रतिवर्ष यह सम्मान देश के शीर्ष साहित्यकारों को दिया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

पत्रकार महासंघ का सदस्यता अभियान 16 सितम्बर से

Posted on 06 September 2013 by admin

भारतीय राष्ट्र्रीय पत्रकार महासंघ का नये सत्र के लिए सदस्यता अभियान आगामी 16 सितम्बर से शुरू किया जा रहा है जिसमें प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर उस जिले की सदस्यता ली जायेगी।

महासंघ के राष्ट्र्रीय महासचिव श्याम सुंदर सिंह पटेल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक जनपद के जिला मुख्यालय पर सदस्यता अभियान पूरे एक माह तक चलाया जायेगा और जिले के मुख्यालय सहित सभी तहसीलों के पत्रकारों को महासंघ से जोड़ा जायेगा। इलाहाबाद में 16 सितम्बर से सिविल लाइन्स स्थित कार्यालय में सदस्यता फार्म भराये जायेंगे। इस एक माह के भीतर जो भी सदस्य बनेंगे उन्हें ही वर्ष 2014 की कार्यकारिणी में शामिल किया जायेगा।सदस्यता के नवीनीकरण के लिए और नये सदस्यों की सम्बद्धता के लिए प्रत्येक तहसीलों में पदाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। श्री पटेल ने बताया कि 16 अक्टूबर के पश्चात जिला इकाईयों का पुर्नगठन किया जायेगा। जो 31 अक्टूबर तक चलेगा।एक नवम्बर से 15 नवम्बर के बीच सभी प्रदेश इकाईयों का पुर्नगठन कर लिया जायेगा और 16 नवम्बर से 30 नवम्बर के बीच राष्ट्र्रीय कार्यसमिति में भी आवश्यक संशोधन करके कार्यकारिणी घोषित कर दी जायेगी।सभी नवगठित इकाईयों का कार्यकाल दिसंबर 14 तक के लिए वैध होगा। सभ्ीा इकाईयों को जनवरी 14 तक अपना शपथ ग्रहण समारोह करा लेना अनिवार्य होगा।राष्ट्र्रीय कार्यकारिणी सहित उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 17-18 जनवरी 2014 को ओबरा सोनभद्र में आयोजित होने वाले राष्ट्र्रीय सम्मेलन में कराया जायेगा।श्री पटेल ने बताया कि इलाहाबाद के लिए मण्डल अध्यक्ष राम खेलावन पटेल एवं जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र मिश्र सदस्यता प्रभारी बनाये गये हैं।

-डा0 भगवान प्रसाद उपाध्याय  9455324157

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

मासिक लक्ष्य पूर्ति समयान्तर्गत सुनिश्चित करें-डी0एम0

Posted on 05 September 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने कलक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि समय से मासिक लक्ष्य पूर्ति प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने परिवहन तथा व्यापार कर की मासिक लक्ष्य पूर्ति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सुधार लाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि धारा-107/116 के अंतर्गत दायरे से कम निस्तारण होने पर प्रत्येक एसडीएम पांच-पांच प्रभावी वादों का स्वयं निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। स्टाम्प कमियों के लम्बित प्रकरणों को एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित कराकर उपलब्ध करायें। उन्होंने बिजली के लम्बित देयों की वसूली तथा लम्बित वादों व संदर्भों को गम्भीरता से लेने के निर्देश दिये।

नगरीय क्षेत्रों में जलभराव के सम्बंध में उन्होंने कहा कि गन्दा पानी एकत्रित होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका रहती है इसलिए यह सुनिश्चित करंे कि सार्वजनिक स्थानों के अलावा व्यक्तिगत स्थानों से एकत्रित पानी को निकलवाना सुनिश्चित करंे। उन्होंने आम आदमी बीमा योजना किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ क्षेत्र के पात्र व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी बीपी खरे, राधाकृष्ण, हरनाम सिंह, सीपी सिंह, राजकुमार, नगर मजिस्ट्रेट रामअभिलाष, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ’’वाशफोरम’’ कार्यशाला में भाग लेंगे।

Posted on 05 September 2013 by admin

मा0 मंत्री स्टाम्प, न्यायालय शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक सुरक्षा, उ0प्र0 राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह 5 सितम्बर को शताब्दी एक्सप्रेस व्दारा सायं टूण्डला रेलवे स्टेशन से भदावर हाउस/सर्किट हाउस, आगरा पहॅंुचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

मा0 मन्त्री 6 सितम्बर को प्रातः 11 बजे मण्डलायुक्त कार्यालय सभागार में यूनीसेफ के सहयोग से ’वाशफोरम’ की एक मण्डल स्तरीय कार्यशाला में भाग लेंगे तथा कार्यक्रम के पश्चात भदावर हाउस पहॅंुचेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

मा0 कृषि उत्पादन आयुक्त 6 सितम्बर को आगरा में

Posted on 05 September 2013 by admin

प्रदेश के मा0 कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक रंजन 6 सितम्बर को लखनऊ से स्टेटप्लेन व्दारा प्रातः 10 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट से सर्किट हाउस पहॅंुचेंगे। मा0 कृषि उत्पादन आयुक्त सीआईआई व्दारा होटल जेपी पैलेस में आयोजित पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेन्ट में 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक भाग लेंगे तथा अपरान्ह 3 बजे से मण्डलायुक्त और सम्बंधित अधिकारियों के साथ आगरा थीम पार्क, ताजगंज, इनररिंग रोड, शाहजहाॅंपार्क तथा ताजमहल पश्चिमी गेट के सम्बंध में समीक्षा बैठक करने के पश्चात सायं 4-30 बजे स्टेटप्लेन व्दारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

‘‘वाशफोरम‘‘ कार्यशाला का आयोजन 06 सितम्बर को

Posted on 05 September 2013 by admin

आगरा एवं अलीगढ मण्डल के मण्डलीय उप निदेशक राजेन्द्र कुमार ने अवगत कराया है कि 06 सितम्बर को प्रातः10 बजे से मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर के संरक्षण में वाशफोरम की एक मण्डल स्तरीय कार्यशाला यूनीसेफ के सहयोग से कमिश्नरी सभागार में आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य जन सामान्य में उनके स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दो यथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता स्वच्छता तथा आरोग्य-शिक्षा विषयक विस्तृत चर्चा की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

दो शराब तस्कर गिरफ्तार व भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद

Posted on 04 September 2013 by admin

दिनांक 01.09.13 को थाना निवाडी पुलिस द्वारा चेंिकंग के दौरान कस्बा निवाडी के पास से दो शराब तस्करों 1. मुकेश यादव निवासी जुग्लीगंज रजमन बाजार थाना सदर जनपद मेरठ व 2. अमित जुनेजा निवासी रजमन बाजार थाना सदर जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया ।इनके कब्जे से आल्टो कार नं0 यूपी 30 के 2198 में ले जाते हुए 90 बोतल हरियाणा निर्मित अंग्रजी शराब तथा 08 पेटी में कुल 384 पौव्वे हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हंुई। पूछताछ पर अभियुक्तों ने बरामद शराब हरियाणा प्रान्त से सस्ते दामों से लाकर एनसीआर क्षेत्र मे मंहगे दामांे पर बेंच देना बताया है। इस सम्बन्ध मे अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

आजीवन सजायाफ्ता बंदी रक्षक की अभिरक्षा से फरार

Posted on 04 September 2013 by admin

प्रवीन पुत्र कालू राम निवासी कनियान थाना कांधला जनपद मुजफ्फरनगर को मु0अ0सं0 558/2002 धारा 364ए भादवि थाना हरिपर्वत के अभियोग में दिनांक 19-02-2008 को मा0 न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा हुई थी । जो सेटंªल जेल आगरा में बंद था । बंदी द्वारा गले व पेट में इन्फेक्शन की शिकायत पर दिनांक 26-08-13 को एस0एन0 मेडिकल हास्पीटल आगरा में उपचार हेतु भर्ती कराया गया ।

दिनांक 02-09-13 को प्रातः 6.30 बजे बंदी रक्षक रोहित की अभिरक्षा में अस्पताल में लैट्रिन गया था । लैट्रिन की जाली टूटी होने के कारण बंदी फरार हो गया। जेलर की सूचना पर थाना एमएमगेट पर मु0अ0सं0 57/13 धारा 223/224 भादवि का अभियोग बनाम बंदी रक्षक के विरूद्ध पंजीकृत कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक 4 सितम्बर को

Posted on 04 September 2013 by admin

अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरनाम सिंह ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर की अध्यक्षता में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक 4 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। उन्होंने बैठक से सम्बंधित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि माह की प्रगति आख्या के साथ समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in