Archive | गाजियाबाद

नगर के विकास में महापौर का सहयोग करेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरें उतरेंगे

Posted on 09 August 2012 by admin

नगर निगम में भाजपा पार्षद दल की कार्यकारणी के चुनाव प्रदेश द्वारा नामित पर्यवेक्षक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापतिराम त्रिपाठी की देखरेख में इन्द्रप्रस्थ कालेज में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नेता पार्षद दल व महापौर तेलूराम कम्बोज व संचालन महानगर सयोंजक सरदार एस0पी0सिंह ने किया। बैठक में पार्षद राजेन्द्र त्यागी ने मुकेश त्यागी के नाम का प्रस्ताव उपनेता सदन के लिये किया। अनिल स्वामी व अन्य सभी पार्षदांे ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। बैठक में पार्षद अरूण जैन को मुख्य सचेतक , संजय कुमार व लवली कौर को सचेतक, वीरेन्द्र चैेधरी को सचिव व कविता चैधरी को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
पर्यवेक्षक डा0 रमापतिराम त्रिपाठी ने सभी पार्षदों से अपेक्षा की है कि वे पार्टी का अनुशासन बनाते हुये अपने क्षेत्र के साथ-साथ नगर के विकास में महापौर का सहयोग करेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरें उतरेंगे। बैठक में सुनील शर्मा, अतुल गर्ग, ब्रजपाल तवेतिया, बलदेव राज शर्मा, विजय मोहन सहित भाजपा के सभी पार्षद उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गोली मर कर हत्या

Posted on 07 July 2012 by admin

जिले में अडिनेंस फैक्ट्री  में कार्यरत व मुरादाबाद नगर कालोनो में रहने वाले अजय कुमार त्यागी क्रिकेट खेल कर घर वापस आ रहे थे उसी समय अज्ञात बदमाशो  ने उनकी गोली मर कर हत्या कर दी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार व गुण्डार्दी से त्रस्त है

Posted on 26 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज लोनी व धोलाना विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करते कहा कि पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार व गुण्डार्दी से त्रस्त है। जब सपा के शासनकाल में यही हालत थी तो मायावती ने कहा था कि वे सत्ता में 02-optimized_r2_c1आई तो भ्रष्टाचारियों को सजा देगी लेकिन जिसका दामन खुद भ्रष्टाचार से भरा हो वह किसी को क्या सबक सिखाएगा। बसपा के कार्यकाल में करोड़ों का घोटाला हुआ है। मुख्यमंत्री की जानकारी के बिना मंत्री के कैसे करोड़ों का घोटाला कर सकते हैं। कांग्रेस जब भी सत्ता में आई उसने महंगाई बढ़ाने का काम किया है। राहुल और सोनिया महंगाई के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलते।
श्री सिंह ने कहा कि मजहबी आरक्षण के नाम पर कांगे्रस व सपा समाज में पिछड़े वर्ग के साथ विश्वासघात कर रहें है। कांगे्रस 4-5 प्रतिशत सेे पश्चात 9 प्रतिशत तक व सपा उससे भी आगे बढ़कर 18 प्रतिशत देने की बात कर रहे हैं।  पिछड़े वर्ग के साथ दलित वर्ग में भी इन दलों के प्रति आक्रोश है। भारतीय जनता पार्टी ही पिछड़े वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ रही हैं। आरक्षण के नाम पर गैर-भाजपा दल, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों व दलितों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। चूंकि संविधान में सशोधन किये बिना इस तरह का आरक्ष.ा नहीं दिया जा सकता। भाजपा सत्ता प्राप्त करने के लि, नहीं, बल्कि समाज बनाने के लिए, राजनीति करती है। भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करती।
श्री सिंह ने कहा कि अटल जी के 6 वर्ष के कार्यकाल में महंगाई नही बढ़ी उनके खिलाफ एक भी आरोप नहीं हैं। पूरा विश्व मानने लगा था कि ऐसा ही चलता रहा तो भारत 2020 तक पूरे विश्व में सबसे मजबूत देश बन जाएगा। उन्होंने पूरी दुनियां की परवाह न करते हुए पोखरन में परमाणु विस्फोट कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देशों की कतार में लाकर खड़ा किया। श्री सिंह ने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आती है तो 65 वर्ष आयु के पुरूषों व महिलाओं की पेंशन मंे वृद्धि की जाएगी। व्यापारियों की दुर्घटना बीमा 10 लाख व सिटीजन चार्टर कानून बनाया जाएगा।
उन्होंने लोनी में भाजपा प्रत्याशी डा0 विनोद कुमार बंसल व धोलाना में वाई पी सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील की, ताकि उत्तर प्रदेश में में भाजपा की सरकार बन सके ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अटल बिहारी वाजपेयी जी ने रोकी थी देश में महंगाई, कांग्रेस ने फिर बढ़ाई: उमा भारती

Posted on 26 February 2012 by admin

31भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री म0प्र0 उमा श्री भारती ने साहिबाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी श्री सुनील शर्मा के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस दूसरों पर किचड़ उछालना जानती है। केंद्र में इतने घोटाले करने के बाद भी उन्हें शर्म नहीं आती और अब यूपी को बरबाद करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का शासन भले ही केंद्र में छोटा रहा हो, लेकिन इसकी गवाह खुद जनता है कि उस छोटे से कार्यकाल में भी जनता को महंगाई या भ्रष्टाचार नहीं देखना पड़ा था।
सुश्री उमा भारती ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री रहे माननीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने साढ़े छह सालों तक सत्ता में राज किया लेकिन कहीं भी जनता को अहित पहुंचाने का काम नहीं किया। कांग्रेस कहती है कि महंगाई पीछे से बढ़ रही है विदेशों से लगातार दबाव पड़ रहा है इसलिए महंगाई बढ़ाई जा रही है या पेट्रोल के, रसोई गैस के दामों में वृद्धि हो रही है, लेकिन कोई कांग्रेस से यह पूछे कि भाजपा के कार्यकाल में जब श्री अटल जी प्रधानमंत्री थे उन्होंने पोखरन में परमाणु परीक्षण कराया था। उस समय विदेशों से दबाव था कई पदार्थों के दामों में वृद्धि करने का। यहां तक की खुद भारत की स्थिति उस परमाणु परिक्षण के बाद ऐसी थी कि हर जगह चर्चा थी कि महंगाई बढ़ेगी, लेकिन श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने महंगाई को नहीं बढ़ने दिया और जनता पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनने दिया।
सुश्री उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस के समय में तो ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है फिर महंगाई आसमान छू रही है क्यों इसका जवाब खुद कांग्रेस के पास नहीं है। उधर घोटालों के मामले में भी जनता को लगातार गुमराह किया गया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी खुद को पाक साफ और ईमानदार बताते हैं, लेकिन उनकी ईमानदारी इससे पता चलती है कि चिदंबरम पर खुद घोटालों के आरोप लग रहे हैं और बावजूद इसके कांग्रेस उनकी तरफदारी कर उन्हें बचाने की कोशिश में लगी है। सुश्री उमा भारती ने कहा कि यदि कोई ईमानदार होता तो आज देश दूसरे देशों के मुकाबले कहीं ज्यादा विकसित और शक्तिशाली देश होता। कोई भारत की तरफ उंगली तक नहीं उठा सकता था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को, अपनी धरती को, अपनी धरोहर को बचाने के लिए काम किया है और कभी भी महंगाई के बोझ तले जनता को दबने नहीं दिया।
सुश्री उमाश्री भारती ने कहा कि जनता इस कांग्रेस सरकार को खुद समझ चुकी है और इन्हें सत्ता से गिराने का वक्त आ चुका है। शुरूआत यूपी से होनी है यदि जनता चाहती है कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश हो तो भाजपा ही कर सकती है और इसके लिए जनता को अपना समर्थन भाजपा के साथ रखना होगा और भाजपा को जीताकर यूपी की सत्ता पर बिठाना होगा। साथ ही अगर प्रदेश स्तर से नीचे आकर देखा जाए तो हर क्षेत्र में एक ईमानदार और कर्मठ भाजपा नेता हैं और साहिबाबाद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा जी की छवि पाक साफ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है

Posted on 12 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम क्षेत्र की क्षेत्रीय चुनाव प्रबन्धन समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आगामी छठवें एवं सातवें चरण के चुनाव का केन्द्र गाजियाबाद होगा। वर्तमान में जो वोटिंग प्रतिशत में जबरदस्त वृद्धि हुई है। इससे यह आभास होता है कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। बेहतर प्रबन्धन से हम 6 एव 7वंे चरण में पहले से बेहतर परिणाम की अपेक्षा करते हैं।
श्री नकवी ने सबको चुनाव प्रबन्धन की बारीकियों को समझाते हुए अपेक्षा की कि जिन कार्यकर्ताओं को चुनाव सम्बन्धित जिम्मेदारी दी गयी है। वह उसका निर्वहन अच्छी तरह से करेंगे। बैठक को पश्चिम क्षेत्र के चुनाव प्रबन्धन प्रभारी मंगल पाण्डे व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लज्जारानी गर्ग व क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने भी सम्बोधित किया। उन्होने सामाजिक न्याय को पूरा करने तथा महिलाओं के मत प्रतिशत को बढ़ाने पर जोर दिया।
इसके पश्चात क्षेत्रीय कार्यालय पर ही पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए श्री नकवी ने कहा कि सपा, बसपा एवं कांग्रेस बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार व ध्वस्त कानून व्यवस्था से लोगों का ध्यान हटाकर जातिगत आरक्षण की बात पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी धर्म के आधार पर संविधान का उल्लंघन करके व दलित, पिछड़ों के हको पर डाका डाल कर दिये जाने वाले आरक्षण का विरोध करती है। भाजपा विकास व समाज के लिए राजनीति करती है। एक प्रश्न के उत्तर में श्री नकवी ने कहा कि सलमान खुर्शीद कहते हैं कि बटला हाउस प्रकरण की तस्वीरें देखने के बाद सोनिया रो पड़ी। दिग्विजय सिंह कहते हैं कि सोनिया नही रोईं। सोनियां जी रोई या नही रोईं यह तो पता नही लेकिन उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस जरूर रोयेगी। श्री नकवी ने दावा किया कि भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन आयोग ने गाजियाबाद के थाना नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर को तत्काल स्थानान्तरित करने के दिये निर्देश

Posted on 25 January 2012 by admin

चुनाव से संबंधित एवं फील्ड ड्यूटी से भी हटाया
इंस्पेक्टर के विरूद्ध सर्विस रूल के तहत सख्त कार्यवाई करने के निर्देश

गत दिनों गाजियाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली नगर गाजियाबाद श्री एस0एल0 मौर्य के विरूद्ध कैश सीजर में अनियमितता बरतने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। प्राप्त शिकायतों की जांच डी.आई.जी. एस.टी.एफ. द्वारा करायी गयी।
एस.टी.एफ. की जांच रिपोर्ट के आधार पर भारत निर्वाचन आयोग ने थाना प्रभारी कोतवाली नगर गाजियाबाद श्री एस0एल0 मौर्य को उनके वर्तमान पद से तत्काल स्थानान्तरित करने के निर्देश दिये हैं। आयोग ने यह भी निर्देश दिये हैं कि श्री मौर्या की विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2012 में चुनाव से संबंधित कोई ड्यूटी न लगाई जाय और न ही उनकी कहीं फील्ड में तैनाती की जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मीडिया कार्यशाला कर जिला एवं महानगर मीडिया प्रभारियों को मीडिया की बारीकियों को बताया

Posted on 13 January 2012 by admin

ghaziyabad-news-bjp-13-optimizedभारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र ने मीडिया कार्यशाला कर जिला एवं महानगर मीडिया प्रभारियों को मीडिया की बारीकियों को बताया। बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविंद, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी  श्रीकांत शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रूप चैधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी एस0 पी0 सिंह, मीडिया सहप्रभारी आलोक शिसौदिया, संजीव गुप्ता एवं सचिन सोनी आदि उपस्थित थे।
श्री कोविद ने मीडिया कार्यशाला में आगामी चुनाव को देखते हुए मीडिया प्रभारियों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होने सभी मीडिया प्रभारियों से पार्टी के नीतिगत कार्यक्रमों को मीडिया में पहुंचाने तथा कांग्रेस एवं बसपा के द्वारा किये गये भ्रष्टाचार को जन-जन तक मीडिया को माध्यम से पहंुचाने का काम करें।
श्री कोविंद ने प्रदेश की मुखिया मायावती को निशाने पर रखते हुए कहा कि सुश्री मायावती जिन दलित वर्गों की राजनीति कर यहां तक पहुंची हैं। उनसे मैं 3 सवाल पूंछना चाहता हूं कि  प्रदेश में कितने दलित नौजवानों को नौकरी दी। 4 वर्षों में दलित बहुल क्षेत्रों में कितनी प्राइमरी पाठशाला, कितनी माध्यमिक विद्यालय खुलवाये। यही नही दलित बहुल क्षेत्रों में दलित समुदाय के लिए कितने उद्योगों की स्थापना की। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अनुसार जितना पूरे देश में दलित उत्पीड़न हुआ उसका 30 प्रतिशत अकेले उ0प्र0 का है। उ0प्र0 जनजातीय आयोग के अनुसार प्रदेश के इतिहास में सबसे ज्यादा विगत् 4 वर्षों में दलित उत्पीड़न की घटना 29000 रिकार्ड की गयी। जिसमें 1050 केवल हत्या के मामले हैं।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मीडिया से सम्बन्धित बारीकियों को समझाया। उन्होनें कहा कि उ0प्र0 की जनता के साथ में सपा, बसपा एवं कांग्रेस ने जनता को गुमराह कर रही है। जहंा केन्द्र में सपा एवं बसपा मिलकर कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं। वहीं प्रदेश में राहुल गांधी  दोनो के खिलाफ नूराकुश्ती का दिखावा कर रहे हैं। उन्होने कहा कि जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा इन दलों के खिलाफ  लड़ाई लड़ रही है। वहीं केन्द्र सरकार के इशारे पर मायावती और मुलायम खुले घूम रहे है।
बैठक में मुख्य रूप से राजीव अग्रवाल, नीरजगोयल, अमित त्यागी, अंकुर नागर, हर्ष गोयल, अजय शर्मा, विशम्भर बजाज, मोहन तायल, संजय माहेश्वरी, अनिल विश्नोई, प्रवीन सेठी, मनीष आर्या आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्री मुख्तार अब्बास नकवी का प्रेस वक्तव्य

Posted on 15 November 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि भ्रष्टाचार, कालेधन एवं आय से अधिक सम्पत्ति के गम्मीर आर्थिक अपराधों में लिप्त लोगों पर चुनाव लडने से रोक लगनी चाहिए।

श्री नकवी ने जोकि भाजपा की केन्द्रीय चुनाव सुधार समिति के संयोजक भी है, ने   कहा कि ऐसे लोग धनबल की ताकत पर चुनाव जीतने के बाद इस जीत को ‘‘भ्रष्टाचार पर जनादेश’’ और ‘‘लूट पर छूट,, का प्रमाण पत्र’’ मान लेते हैं। आर्थिक अपराधियों को चुनाव लड़ने से रोकने हेतु उपयुक्त सुरक्षा उपायों के साथ, कड़े कानूनी प्रावधान की जरुरत है

श्री नकवी ने कहा कि पार्टी चुनाव सुधारो पर काफी समय से काम कर रही है, धन बल का दुरुपयोग, चुनावों में कालेधन का इस्तेमाल, अपराधीकरण पर प्रभावी रोक, आदर्श चुनाव आचार संहिता में सुधार, डमी उम्मीदवारों की भरमार पर रोक, मतदान प्रक्रिया और सरल व सस्ती बनाने, चुनावों में राजनैतिक पार्टियों के खर्च में पारदर्शिता आदि पर विभिन्न सुधारात्मक सुझाव, एवं संस्तुति का मसौदा तैयार कर रही है।

श्री नकवी ने कहा कि ‘‘राईट टू रिकाॅल’’ जैसे मुददों को आज के माहौल में व्यवहारिक नही माना जा सकता। इस व्यवस्था का कालेधन की ताकत से आर्थिक अपराधी दुरुपयोग कर सकते हैं, ऐसे समय में जबकि हर छः महीने में किसी न किसी राज्य में चुनाव, उप-चुनाव के जरिए लोग, पार्टियों और उम्मीदवारों को रिजेक्ट, रिकाॅल करने का अवसर पाते रहते हो, ‘‘राईट टू रिकाॅल’’ की बात बेमानी है। भाजपा ने इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों में सुधार का सुझाव दिया था, जिसे कुछ हद तक चुनाव आयोग ने स्वीकार कर लिया है, जिसके तहत ई0वी0एम0 की मतदान प्रकिया काफी हद तक मतदाताओं को सन्तुष्ट कर सकेगी।

श्री नकवी ने कहा कि चुनावों में डमी उम्मीदवारों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कदम उठाने की जरुरत है, डमी उम्मीदवारों की रोकथाम के लिए जरुरी है कि राजनैतिक पार्टियों के उम्मीदवारों के पोलिंग ऐजेन्ट, काउन्टिंग ऐजेन्ट और चुनाव ऐजेन्टों की संख्या दोगुनी की जाय। क्योंकि देखा गया है कि अधिकांश राजनैतिक पार्टियों के उम्मीदवार पोलिंग ऐजेन्ट, काउन्टिंग ऐजेन्ट के लालच में डमी उम्मीदवारों को नामांकन हेतु प्रोत्साहित-प्रायोजित करते है।

श्री नकवी ने कहा कि केन्द्र सरकार को चुनाव सुधारों कि दिशा में तेजी से प्रभावी कदम बढाना चाहिए, सरकार को गौस्वामी कमेटी, बोहरा कमेटी, इन्द्रजीत गुप्त कमेटी सहित विभिन्न चुनाव सुधार समितियों की रिपोर्ट एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के सुझाव पहले ही मिल चुके हैं। इस दिशा में सरकार को चुनाव आयोग के साथ विभिन्न राजनैतिक दलों की तत्काल बैठक बुलाकर चुनाव सुधारों से सम्बन्धित मसौदे को अन्तिम रुप देना चाहिए, ताकि संसद में इस पर चर्चा होकर पास किया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यू.पी.ए. सरकार का रवैया दोमुहा है

Posted on 16 October 2011 by admin

बसपा सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए है। पिछले साढे़ चार सालों के अपने शासनकाल में इस सरकार ने लगभग ढाई लाख करोड़ रूपये का घोटाला किया है। प्रदेश सरकार के 100 से भी अधिक घोटालों की सूची भारतीय जनता पार्टी सार्वजनिक रूप से प्रकाशित कर चुकी है। जन स्वाभिमान यात्रा के चैथे दिन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पतला मोदीनगर, गाजियाबाद में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस नेतृत्व वाली यू.पी.ए. सरकार का रवैया दोमुहा है। भ्रष्टाचार को संरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए। जहां एक ओर भाजपा ने भ्रष्टाचार का आरोप लगते ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बी.एस. येदुरप्पा को पद से हटने का निर्देश दिया दूसरी ओर 2ळ स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में केन्द्र सरकार द्वारा कांग्रेस के मंत्रियों पर आरोप लगने के बावजूद उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। वित्त मंत्रालय के द्वारा तैयार किए गए एक नोट में जिसमें कि अन्य मंत्रालयों सहित प्रधानमंत्री कार्यालय से भी राय ली गई है उसमें स्पेक्ट्रम आवंटन मामलें मंे तत्कालीन वित्त मंत्री श्री पी. चिदंबरम का नाम आने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिन मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे है उन्हें स्वयं प्रधानमंत्री द्वारा बचाने का प्रयास किया जा रहा है। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
041श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त के पास मुख्यमंत्री के खिलाफ जांच करने की शक्ति निहित नहीं है इसलिए इस मामलें में मुख्यमंत्री को आरोपित नहीं किया जा सका है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सत्ता में आयेगी तो नोएडा भूमि घोटाले की जांच करायेगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री पद को भी लोकायुक्त की जांच के दायरे मंे लायेगी। उत्तर प्रदेश और केन्द्र की सरकार ने आम आदमी के सारे सपनों को तोड़ दिया हंै।
उन्होंने कहा कि जहां एक ओर हाउसिंग सेक्टर को आद्योगिक घरानों की मनमानी के हवाले छोड़ दिया गया है वहीं केन्द्र ने बैंक द्वारा ऋण की ब्याज दरों में पिछले एक वर्षं में एक दर्जन बार वृद्धि करके आम आदमी की कमर तोड़ दी है। श्री सिंह ने सरकार से मांग की की कि आम आदमी के घर का सपना साकार करने के लिए एक सुविचारित नीति बनाए और हाउसिंग सेक्टर को रेगुलेट करे। उन्होंने कहा कि नोएडा में जमीन की बिक्री में करीब आठ हजार करोड़ रूपये का घोटाला वर्ष 2009-10 एवं 2010-11 में मात्र आठ हजार एक सौ इकत्तीस करोड में नोएडा अथारिटी में करीब 38.22 लाख वर्ग मीटर जमीन ़बेची जबकि जिला प्रशासन द्वारा इस जमीन की कीमत सर्किल रेट के अनुसार कम से कम 16 हजार करोड़ आंकी गई है। यानि स्वयं सरकार के अनुमान से ही इस जमीन की बिक्री सरकार द्वारा निर्धारित कीमतों से आधी कीमतों पर की गई है। इस भूमि का वर्तमान बाजार भाव सर्किल रेट से कम से कम 4 से 5 गुना अधिक है। नोएडा का यह भूमि घोटाला प्रदेश की सत्ता में उच्च पदों पर बैठे लोगों की मिलीभगत से हुआ है। भाजपा ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी प्रदेश लोकायुक्त को दी है और दोषी अधिकारियों और मंत्रियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भूमि अधिग्रहण को लेकर कई जगहों पर हिंसक आंदोलन एवं प्रदर्शन हुए है। उत्तर प्रदेश में भी भट्टा परसौल, टप्पल और अन्य कई स्थानों पर जबरिया भूमि अधिग्रहण को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुए है जिन्हें प्रदेश सरकार द्वारा बर्बरता से कुचलने का प्रयास किया गया। भूमि अधिग्रहण की समस्या की गंभीरता को देखते हुए भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल संसद में जल्द से जल्द पेश किया जाना चाहिए ताकि भूमि अधिग्रहण के विषय पर एक स्पष्ट नीति तय हो सके। इसलिए भाजपा संसद के इसी शीतकालीन सत्र में भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल को चर्चा के लिए लाए जाने की मंाग करती है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने कहा कि देश में हालात ठीक नहीं हैं। सत्ता में बैठे लोग जेल जाए यह दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकायुक्त की सिफारिश पर उ0प्र0 में मंत्रियों को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संप्रग के शासन में मंहगाई लगातार बढ़ रही है। 12 महीने में 12 बार पेट्रोल के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। बांग्लादेशी लगातार घुसपैठ कर रहे हैं। भाजपा के सत्ता में आते ही आतंकियों से कांगे्रस के संबंधों की जांच कराई जाएगी। आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता सपा, बसपा व कांगे्रस को पूरी तरह से नकार देगी। नोयडा के चैडा मोड 55-56 चैराहा, 57-58 चैराहा, गाजियाबाद के खोड़ा मकनपुर, कंट्री इन, साहिबाबाद गांव, पाश्र्वनाथ, सेलटैक्स अर्थला, मेरठ रोड तिराहा, पटेल नगर आदि जगहों पर जनस्वाभिमान यात्रा का भब्य स्वागत किया गया। श्री सिंह ने मेरठ रोड तिराहा पर पूर्व प्रधानमंत्री चै0 चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा  यू0पी0 गेट, मुरादनगर बस अड्डा, मोहननगर बस अड्डा, निवाड़ी, धौलड़ी, रघुनाथपुर, अमीनगर सरांय, दौराला पिचैली आदि जगहों पर जनसभाएं भी हुई।
जनसभा को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, राष्ट्रीय मंत्री संतोष गंगवार, अशोक प्रधान, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, आदि नेताओं ने भी संबोधित किया। यात्रा में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल, महापौर दमयन्ती गोयल, क्षेत्रीय मंत्री भूपेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी प्रो. रामजी सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लज्जा रानी गर्ग, वीरेन्द्र सिंह सिरोही, नरेन्द्र सिंह सिसोदिया, सुनील शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

साइकिल रैली हुई, जिसमें 10 हजार से ज्यादा साइकिल सवारों ने भाग लिया

Posted on 03 October 2011 by admin

2-10-kआज गांधी जयन्ती के अवसर पर गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में ऐतिहासिक साइकिल रैली हुई, जिसमें 10 हजार से ज्यादा साइकिल सवारों ने भाग लिया। स्थानीय लोहिया नगर स्थित गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर श्री अखिलेश यादव द्वारा माल्यार्पण के साथ प्रारम्भ इस रैली का समापन साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर स्थित लोहिया पार्क पर डा0 लोहिया की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुआ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता श्री मोहन सिंह (सांसद) तथा प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा की शुरूआत की।
साइकिलों का 5 किलोमीटर लम्बा काफिला जिस रास्ते से निकला हजारों का जनसमूह उनकी अगुवानी को उमड़ पड़ा। आज इस रैली के 15 किमी0 मार्ग पर हर तरफ समाजवादी पार्टी के लाल झंडे और लाल टोपियांे का ही नजारा दिख रहा था। साइकिल चलाते हुए और इस रैली का नेतृत्व करते हुए समाजवादी पार्टी के युवा नेता का जगह-जगह फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने घरों की छतों और बालकनी से पुष्प वर्षा की। उनको देखने के लिए नौजवान और बूढ़े समान रूप से उत्सुक दिखे।
2-10-j अरथला, मोहननगर में श्री धर्मवीर डबास और श्री अलाउद्दीन ने श्री अखिलेश यादव को सिक्कों से तौला और उन्हें दो लाख रूपये की थैली भी भेंट की।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की लहर दिल्ली की सीमा से प्रारम्भ हो गयी है।  उ0प्र0 में भ्रष्टाचार, अन्याय और उत्पीड़न चरम पर है। जनता की कहीं सुनवाई नहीं है। श्री यादव ने आह्नन किया कि आगामी विधान सभा चुनावों में जनता शोषण और अत्याचारों से मुक्ति के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार को बहुमत देेकर जिताए।
श्री अखिलेश यादव ने विश्वास दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर श्री मुलायम सिंह यादव ने जनहित के जो काम शुरू किये थे, उन्हें फिर से शुरू कराया जायेगा। किसानों, नौजवानों और महिलाओं तथा मुस्लिमों के लिए जो कल्याण योजनाएं शुरू की गयी थी, उन्हें प्राथमिकता से लागू किया जायेगा।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उ0प्र0 में अराजकता की स्थिति है। भय, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मंहगाई से सभी तबाह है। भूख, बीमारी से लोग त्रस्त हैं। बसपा सरकार की यही सौगाते हैं। हमारा संकल्प है कि हम ऐसी जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगे। इसमें जनता के हर वर्ग का सहयोग अपेक्षित है। कल्याणकारी सरकार समाजवादी पार्टी के सत्ता में आने से ही मिलेगी।
2-10-h श्री अखिलेश यादव के साथ साइकिल रैली में सर्वश्री हाफिज उस्मान, त्रिलोक त्यागी, सरदार मंजीत सिंह, संजय लाठर, राशिद मलिक, संजय यादव, रामदुलार यादव, औलाद अली, राहुल चैधरी, मदन चैहान, डा0 सरोजनी अग्रवाल एम0एल0सी0, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह, विजेन्द्र नागर, किशन सिंह तोमर, वीरेन्द्र यादव, रमेश प्रजापति आदि भी शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in