Archive | आगरा

नेहरू युवा केन्द्र्र द्वारा वृक्षारोपण अभियान

Posted on 29 August 2010 by admin

आगरा - जनपद के ग्रामीण अंचलो के 13 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के सर्वागींण विकास एवं क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु नेहरू युवा केन्द्र द्वारा 03 सितम्बर तक कार्यक्रमों के आयोजन किये जा रहे है।

राश्ट्रीय एकता एवं सद्भावना संगोश्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद,वृक्षारोपण, निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आदि कार्यक्रम ग्रामीण अंचलो में कार्यरत नेहरू युवा/युवती मण्डलों के सहयोग से आयोजित कराये जा रहे है।

जिला समन्वयक गोपाल भगत ने बताया कि मेंरी धरती मेरा कर्तव्य के अन्र्तगत ग्राम नौबरी में  श्री श्रीरवि शंकर विद्या मिन्दर पर वृहद वृ़क्षारोपण कार्यक्रम में बडी संख्या युवाओं ने भाग लेकर वृक्षा रोपण तथा वृक्षो की देखभाल हेतु संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान  किताब सिंह, नेहरू युवा संगठन के जिला अध्यक्ष दिनेश बाबू यादव, प्रवीन कुमार सक्सैना, रमेश कुमार, विनय कुमार, कुव संध्या ,ममता गार्गी,सुमन रेखा आदि उपस्थित थे

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सेवायोजन कार्यालय मे रोजगार मेला 08 सितम्बर को लगेगा

Posted on 29 August 2010 by admin

आगरा -  क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय में 08 सितम्बर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी ने बताया है कि इच्छुक अभ्यर्थी 07 सितम्बर मंगलवार तक आवेदन पत्र जमा कर अपना रोल नम्बर प्राप्त कर लें। साक्षात्कार हेतु 8 सितम्बर को प्रात: 10 बजे सभी मूल प्रमाण पत्र एवं रोल न0 स्लिप के साथ उपस्थित हो। उन्होंने बताया कि मेले में नवभारत फर्टिलाइजर लि0 द्वारा एग्रीकल्चर आफिसर हेतु भर्ती के लिए वीएससी(कृशी)/एमएससी (कृशि)आयु 20 से 30 वर्ष के अभ्यर्थी पात्र होगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अनुसूचित जाति/जनजाति अभ्यर्थियो के लिए लो.से.आ. परीक्षा हेतु कोचिंग नि:शुल्क कोचिंग हेतु आवेदन 31 अगस्त जमा करें

Posted on 29 August 2010 by admin

आगरा -  अनुसूचित जाति-जन जाति के अभ्यर्थियों के लिए लोक सेवा आयोग परीक्षा हेतु नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था है। कोचिंग में प्रवेश हेतु आवेदन 31 अगस्त 2010 तक जमा करा सकतें है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद ने बताया है कि डा0 बी0 आर0 अम्बेडकर आई.एस.एस. /पी.सी.एस. कोचिंग केन्द्र खन्दारी आगरा में अनुसूचित जाति/जनजाति के आई.ए.एस. /पी.सी.एस परीक्षा 2011 मे सम्मिलित होने से पूर्व अभ्यर्थियों को नि:शुल्क परीक्षण दिये जाने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थियो को प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई  है । विस्तृत जानकारी उनके कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला उद्योग बन्धु के निर्णयों का प्रभावी अनुपालन करें

Posted on 28 August 2010 by admin

आगरा-  जिला उद्योग बन्धु की बैठक में लिए गये निर्णयो का प्रभावी अनुपालन कराये और आगामी बैठक मे अनुपालन आख्या भी प्रस्तुत करें । मुख्य विकास अधिकारी आर. के. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक में उद्यमियो की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

राम बाग नुनिहाई लिंक रोड पर निर्मित डिवाइडर पर वृक्षारोपण का कार्य वन विभाग द्वारा कराये जाने के निर्देश दिये गये। फाउन्ड्री नगर औ0 क्षेत्र में सी.एफ. सी. भवन का कार्य पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई है। मै0 क्लासिक फूड के भूखण्ड के सम्बन्ध मे रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई। मास्टर प्लान जे रोड चौडीकरण व फुटपाथ निर्माण हेतु टैन्टेटिव बार चार्ट प्रस्तुत किया गया। औद्यौगिक आस्थान नुनिहाई में प्रकाश व्यवस्था कराने हेतु नगर निगम के अभियन्ता (विद्युत) को निर्देश दिये । नुनिहाई में औद्योगिक भूखण्डो के आवासीय या अन्य उपयोगों के भूखण्डों को  निरस्त करने पर चर्चा हुई और फैक्ट्री आनर्स एसो. के साथ संयुक्त निरीक्षक के   निर्देश दिये। सिकन्दरा औद्योगिक क्षेत्र में नाले के किनारे दीवार निर्माण कार्य एडीए द्वारा  शुरू किया गया है।

कामनवैल्थ गैम्स को दृिश्टगत रखते हुए राजामण्डी स्टेशन से  लोहामण्डी साईड की  ओर सीवर लाइन डालने से क्षतिग्रस्त सडक की अबिलम्व मरम्मत कराने के निर्देश दिये।

उद्यमी संघो द्वारा टोरन्ट पावर द्वारा समय से बिल न देने, नये मीटर तेज चलने, उद्यमियों से नये कनेक्सन, क्षमता वृद्वि मरम्मत या उपकरण बदलने के नाम पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण नि. की तुलना में कई गुना ज्यादा धनराशि वसूलने पर व्यापक चर्चा की गई और किसी तीसरी एजेन्सी के माध्यम से मीटरों की रिडिंग की चैकिंग कराने पर सहमति प्रकट की गई।

बैठक में उद्यमी संघो की ओर से वी.एस.गोयल, किरन धवन, डा0 सुदर्शन सिंघल, भरत सिंह, हरीओम, एस.के. जैन, दीपक अग्रवाल, राजेन्द्र गोयल, संजय वर्मा, हरीश अग्रवाल, आदि लने चर्चा मे भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न विभागो के वरिश्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मिलावट की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दें-जिलाधिकारी

Posted on 28 August 2010 by admin

आगरा-  जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने मिलावटी खाद्य पदार्थो तथा नकली दवाई और खाद्य सामग्री बनाने वालों के विरूद्व प्रभावी और परिणाम परक कार्यवाही के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि ऐसा वातावरण सृजन करें कि अवैध रूप से खाद्य पदार्थो में मिलावट का कारोवार समाप्त हो और आम आदमी को उचित वस्तु  मिल सके। उन्होंने नागरिको से भी अपील की है कि मिलावट खोरी को हत्सोहित करने हेतु प्रशासन का सहयोग करें और ऐसीे सूचनाएं वरिश्ठ अधिकारियों को सुलभ कराये।

जिलाधिकारी कलक्ट्रेट सभागार में खाद्य एवं औशधि प्रशासन की बैठक में खाद्य निरीक्षक वार माह मे किये गये कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। श्री अभिजात  ने बताया कि गत दिनो चलाये अभियान में 231 नमूने जांच के लिए भेजे गये जिनमें से 101 नमूने फेल /अधोमानक मिले है। उन्होंने बताया कि पहले फेल नमूनो का प्रतिशत औसत 7 रहा करता था जो कि अब लगभग 46 प्रतिशत हो गया है जिनसे स्पश्ट है कि कार्यवाही प्रभावी रूप से की गई है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 14 लोगों को जेल भेजा गया है और अन्य वांछित लोगो को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा।  श्री अभिजात ने निर्देश दिये कि नगर का फूड मैप तैयार करें जिसमे विभिन्न स्थानों पर खाद्य पदार्थो की विक्री/बनाने के स्थानों को चििन्हत करे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से दूध तथा खाद्य सामग्री के आवागमन के मार्गो को भी चििन्हत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन से समन्वय कर रेल ढुलाई के माध्यम से आ रही सामग्री की सद्यन चैकिंग की जा सके।

उन्होंने कहा कि खाद्य निरीक्षक न्यायालयों  में प्रभावी पैरवी हेतु संयुक्त निदेशक अभियोजन से समन्वय बनाये रखे। उन्होंने कहा कि अपर नगर मजिस्ट्रेट क्षेत्र वार खाद्य निरीक्षक तैनात करते हुए मजिस्ट्रेट के साथ संयुक्त टीमें कार्यवाही करें। उन्होंने निर्देश दिये कि ड्रग इन्सपेक्टर के साथ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर के अधिकारियों की टीम साथ रहेगी ताकि मौके पर प्रभावी कार्यवाही सुनििश्चत हो सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवार वैज्ञानिक ढंग से खाद्य पदार्थो की मांग और आपूर्ति का अध्ययन कर लें। उन्होंने बांट एवं माप विभाग को सक्रियता लाने के निर्देश दिये।

श्री अभिजात ने निर्देश दिये कि दुग्ध, दुग्ध पदार्थो, मावा का ट्रासपोर्टशन,  नकली दवाईयों तथा अवैध रूप से नकली पैकेजिंग जैसी गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश को इन कार्यो के लिए प्रभारी बनाया है। इनके साथ नगर मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर एल.एच. ए. के रूप कार्यरत रहेगें।

उन्होंने बैठक में खाद्य निरीक्षक वार समीक्षा करते हुए किरावली खाद्य निरीक्षक कमलेश कुमार को कठोर चेतावनी जारी करने और मुख्य खाद्य निरीक्षक को कार्य प्रणाली मे सुधार लाने हेतु सचेत किया।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in