Archive | आगरा

डी.आई.जी. ने किया थाना दिवस का औचक निरीक्षण

Posted on 07 August 2010 by admin

थाना दिवस का औचक निरिक्षण करने डी.आई.जी. फैजाबाद रेंज थाना हलियापुर में बिना किसी भी पूर्व सूचना के पहुंच गये डी.आई.जी.  को देख सभी लोग अचिम्भत रह गये क्योंकि बिना किसी पूर्व सूचना दिये डी.आई.जी. थाने पर आये थे और उस समय थाना दिवस चल रहा था सभी फरियादी अपनी फरियाद सुना रहे थे और थाानाध्यक्ष एस.एन.तिवारी हलियापुर के साथ कानूनगो मय लेखपाल अपने अपने कार्यो में व्यस्त थे और निस्तारण में जुटे थे किन्तु अचानक डी.आई.जी. को देखते ही थाने परिसर में अफरा तफरी मच गई किन्तु डी.आई.जी. ने संबन्धित कर्मचारियों को अपने कार्याे में व्यस्त देख कुछ नहीं कहा, सभी उपस्थित मिले तथा थाना दिवस में कुल 12 शिकायतें आयी जिसमें से 4 शिकायतो का निस्तारण तत्काल कर दिया गया शेष शिकायतों को अतिशीध्र निपटाने का आदेश दिया गया।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दिन दहाड़े 25000 रुपये की लूट, नहीं लगा सुराग

Posted on 07 August 2010 by admin

थानाक्षेत्र बल्दीराय के अन्तर्गत गोविन्दपुर के शुकुलन के पुरवा निवासी शीतला प्रसाद शुक्ल अपने किसान क्रेडिट कार्ड से 25000 रुपये निकाल कर अपने घर जा रहे थे कि तीन मोटर साइकिल सवार बदमाश गोविन्दपुर के पास मिल गये और उनके रुपयों को छीन लिया जब तक ये शोर मचाते तब तक लुटेरे फरार हो गये लोगो ने पुलिस को सूचना दी किन्तु किसी भी व्यक्ति को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है और न हीं कुछ पता ही लगा सकी है कि लुटेरे कौन और कहां के थे। हालाकि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस अधीक्षक से पुलिस के खिलाफ दलित महिला ने की न्याय की गुहार

Posted on 07 August 2010 by admin

पुलिसिया उत्पीड़न का मामला शान्त होने का नाम नहीं ले रहा है, भले ही पुलिस अधीक्षक प्रत्येक माह हाने वाली क्राइम मीटिंग में अपने मातहतों की पेंच कसते हों।  ऐसी ही एक घटना थाना ध्म्मौर  ग्राम मई की रहने वाली अनारा देवी पत्नी मोती लाल  कोरी ने थाना ध्म्मौर के सिपाही नरसिंह तिवारी व अमर नाथ यादव  के खिलाफ आरोप लगाते हुए पार्थना पत्र दिया हैकि दोनो सिपाहियों ने  मेरे घर आकर जाति सूचक एवं मॉ बहन की गाली देते हुए मारने लगे। पुलिस अधीक्षक की दिए गये प्रार्थना पत्र में अनारा देवी ने शिकायती पत्र में लिखा है कि मेरे ससुर राम प्रसाद कोरी एक रखैल रखें हैं और उसी की बात मानते हैं। उक्त रखैल ईश्या वश आपसी बटवारे को लेकर थाना धम्मौर में एक प्रार्थना पत्र दिया था । उसी की जॉच करने आये नरसिंह तिवारी एवं अमर नाथ यादव एक अगस्त को घर पर आए और मेरे पति को बुलाया । मेरे पति उस समय घर पर नहीं थे।  जब मैं घर से बाहर आयी तो मां बहन की गाली एवं जाति सूचक गाली के शब्दों का प्रयोग करते हुए भद्दी- भद्दी गालियॉ दिये और कहा कि यदि तुम मेरी बात नहीं मानोंगी तो ठीक नहीं होगा। इतना कहने के बाद मेंरे कमर के नीचे तथा पैर तक खूब मारा। पुलिस अधीक्षक से अनारा देवी ने  अपनी चिकित्सीय जॉच कराने की  तथा दोशी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

िशवलिंग तोड़ने वाले अपराधियों पर कार्यवाही हो- मौनी महाराज

Posted on 07 August 2010 by admin

भगवान शंकर की िशवलिंग तोड़ना अक्षम्य अपराध
श्रावण मास के परम पुनीत पावन पर्व पर जब पुरे विश्व में िशवार्चन हो रहा हो, ऐसे पुनीत समय में सजीव िशव विग्रह को खण्डित करना गुलामी का संकेत है, शासन प्रशासन सेयह अपेक्षा की जाती है कि वे हिन्दू संस्कृति के प्रतीक  सुलतानपुर जनपद में बढ़ैयावीर मोहल्ला में स्थित देवाधिदेव महादेव अकारण करूणा वरूणालय भक्त वत्सल भगवान गौरी शंकर की प्राण प्रतििश्ठत विग्रह को तोड़ कर हिन्दुत्व को चुनौती दी गई है। श्री मौनी महाराज ने शासन प्रशासन एवं हिन्दू समाज से पुन: िशव लिंग स्थापित कर धार्मिक सथल को सुरक्षा प्रदान करने में अपना सहयोग प्रदान करेंं यदि शासन प्रशासन अपराधियों पर कार्यवाही नहीं करता है तो इसका भंयंकर परिणाम होगा। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से श्री महाराज ने हिन्दु समाज से धर्म और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए  संगठित होने की बात कही है।  धार्मिक भावनाओं पर कुठाराघात करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करते हुए न्याय की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अल्प संख्यक समुदाय की पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान

Posted on 07 August 2010 by admin

आगरा जनपद में निवास करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय मुस्लिम (सामान्य), सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एवं जैन के ऐसे व्यक्ति जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं, उनकी पुत्रियों की शादी हेतु अल्प संख्यक कल्याण विभाग व्दारा दस हजार रूपए शादी अनुदान पात्र होने की दशा में प्रदान किया जाता है।

अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी ने कहा है कि अल्पसंख्यक समुदाय के ऐसे व्यक्ति जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं, वे विकास भवन, संजय प्लस स्थित उनके कार्यालय से शादी अनुदान योजना का आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं तथा आवेदन पत्र को पूर्ण करते हुए सभी संलग्नकों के साथ उनके कार्यालय में जमा करादें, जिससे कि पात्र होने की दशा में अनुदान देना सम्भव हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अल्प संख्यक समुदाय के छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन 15 अगस्त तक भेज दें।

Posted on 07 August 2010 by admin

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने आगरा जनपद के समस्त संस्थानों/ विश्वविद्यालय/कालेज/स्कूल/मदरसा के निदेशक/कुल सचिव/प्रधानाचार्य को सूचित किया है कि अध्यनरत अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र/छात्रा जो भारत सरकार व्दारा संचालित छात्रवृत्ति योजना में पात्रता की श्रेणी में आते हैं, उनके आवेदन पत्र प्राप्त करते हुए समयान्तर्गत 15 अगस्त तक उनके कार्यालय में उपलब्ध करा दें।

उन्होंने जनपद में अध्यनरत अल्प संख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी) के छात्र/छात्राओं को सूचित किया है कि वे भारत सरकार व्दारा संचालित छात्रवृत्ति योजना के आवेदन पत्र पूर्ण करते हुए समस्त संलग्नकों के साथ अपने कालेज/संस्थान/विश्वविद्यालय/ महाविद्यालय/स्कूल में जमा करें। उन्होंने बताया है कि छात्र/छात्रा भारत सरकार/राज्य सरकार में से कोई एक छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारत अन्तर्राश्ट्रीय व्यापार मेले में प्रतिभाग हेतु 15 अगस्त तक आवेदन करें।

Posted on 07 August 2010 by admin

भारत अन्तर्राश्ट्रीय व्यापार मेला 2010 का आयोजन उ0प्र0 मण्डप प्रगति मैदान नई दिल्ली में 14 से 27 नवम्बर की अवधि में किया जा रहा है। इस वशZ मेले की थीम क्लीन एण्ड इनर्जी इफीसिएन्ट टेक्नालाजी प्रोडक्ट एण्ड सर्विसेज पर आधरित है। उक्त प्रदशZनी में जनपद आगरा से उत्कृश्ट इकाईयों की भागीदारी करायी जानी है।

महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र ने बताया है कि इस सन्दर्भ में जनपद के उत्कृश्ट उद्यमी/हस्तिशल्पी जो अपने उत्पादों का विक्रय/प्रदशZन उक्त व्यापार मेला में करना चाहते हैं, वे अपना सहमति पत्र 15 अगस्त तक जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय में उपलब्ध करादें तथा उ0प्र0 व्यापार प्रोत्साहन प्राधिकरण कानपुर की सदस्यता भी प्राप्त कर लें ताकि इकाईयों को अन्य लाभ प्रदान कराने में सहायता प्रदान की जा सके। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केबिल टीवी नेटवर्क सेवा पर कराधान की एक मुश्त समाधान योजना केबिल आपरेटरों के साथ बैठक 9 अगस्त को

Posted on 07 August 2010 by admin

उत्तर प्रदेश शासन व्दारा केबिल टीवी नेटवर्क सेवा पर कराधान सम्बंधी एक मुश्त समाधान योजना वित्तीय वशZ 2010-11 के लिये लागू की गई है। इस योजना के अन्तर्गत विकल्प प्रस्तुत करने वाले केबिल आपरेटर केबिल टीवी केन्द्र पर वित्तीय वशZ 2009-10 के विभिन्न माहों हेतु देय मनोरंजन कर की सकल धनरािश में 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करके कुछ शतोंZ पर केबिल टीवी नेटवर्क सेवा पर कराधान सम्बंधी एकमुश्त समाधान योजना लागू कर दी जायेगी। इस योजना का विकल्प शासनादेश जारी होने के 30 दिन के अन्दर (दिनांक 02 सितम्बर तक) प्रस्तुत करना होगा। जनपद के 60 प्रतिशत केबिल आपरेटरों व्दारा इस योजना का विकल्प चुनने पर ही जनपद में यह योजना लागू होगी। प्रत्येक केबिल आपरेटर अपने उपभोक्ताओं से दिनांक 31.12.09 को प्रति उपभोक्ता वसूल की जाने वाली अधिकतम धनरािश से अधिक कोई धनरािश इस योजना की अवधि समाप्ति तक नहीं वसूल करेंगे। विकल्प प्रस्तुत करते समय केबिल आपरेटर दिनांक 31-12-09 तक अपने केन्द्र से जारी केबिल कनैक्शनोे की संख्या व उसके विस्तार का क्षेत्र तथा उन क्षेत्रों में वसूल की जाने वाली मासिक शुल्क की धनरािश अंकित करेंगे।

सहायक मनोरंजन कर आयुक्त एस0पी0 पाण्डेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्बंध में 9 अगस्त को मध्यान्ह 12-30 बजे कलक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त केबिल आपरेटरों की बैठक अपर जिला मजिस्ट्रेट(वि0/रा0) की अध्यक्षता में बुलाई गई है। समस्त केबिल आपरेटर बैठक में निर्धारित समय पर भाग लें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्वतन्त्रता दिवस के राश्ट्रीय पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनायें-अभिजात ग्राम सभा, नगर पंचायत, नगर निगम क्षेत्रों में सफाई सप्ताह का आयोजन

Posted on 07 August 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने अपील की है कि स्वतन्त्रता दिवस के राश्ट्रीय पर्व को परम्परागत रूप से उत्साह और उमंग पूर्वक मनाएं। सभी नागरिक 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करें और इन्हें यादगार और अनूठा बनायें।

स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारण हेतु आज कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को सभी सरकारी भवनों पर प्रात: 8 बजे ध्वजारोहण और राश्ट्रीय गान के पश्चात विभिन्न कार्यक्रम होंगे। िशक्षा संस्थाओं में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण होगा और खेलकूद तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी।

बैठक में बताया गया कि गत वशोZं की भान्ति सभी तहसील मुख्यालयों पर स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों को सम्मानित किया जायेगा। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि सभी उप जिलाधिकारी तथा अन्य विभागों के अधिकारी विभागीय भूमि पर विद्यालयों आदि में अभियान के रूप में वृक्ष लगायें और लोगों को भी प्रेरित करें। वृक्षारोपण अभियान में मा0 जन प्रतिनिधियों को आमन्त्रित करें। जिलाधिकारी की पहल पर मेरा वृक्ष अभियान में भी प्रतिभाग कर जनपद में हरियाली बढ़ाने पर सभी ने सहमति प्रकट की।

बैठक का संचालन करते हुए अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राम आसरे ने गत वशZ आयोजित कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए इस वशZ भी आयोजन कराने की अपेक्षा की। श्री राम आसरे ने कहा कि इस अवसर पर 9 से 15 अगस्त तक सफाई सप्ताह मनाया जायेगा और ग्राम सभा, नगर पंचायत, नगर निगम स्तर पर सफाई कार्य कराये जायें। ग्रामों में पंचायत घर, स्कूल, सामुदायिक भवनों पर सफाई करायें। उन्होेंने कहा कि भवनों को प्रकाशमान करायें।

उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता दिवस पर राजकीय बाल संरक्षण गृह तथा बाल श्रमिक स्कूलों के बच्चों को एक टाकीज का चयन कर नि:शुल्क फिल्म दिखाई जायेगी। इसके लिए सहायक मनोरंजन कर आयुक्त को संयोजक बनाया गया है। अस्पतालों, कारागार, मूक वधिर विद्यालय आदि में कार्यक्रम तथा मिश्ठान वितरण के निर्देश दिये। स्वतन्त्रता दिवस पर मिड-डे-मील में छात्र-छात्राओं को विशेश आहार देने के निर्देश दिये। विभिन्न विभागों को कार्यों के दायित्व सौंपे गये।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्री सेठी ने बताया कि 15 अगस्त को प्रात: 6-30 बजे से क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन किया जायेगा। यह दौड़ स्टेडियम से प्रारम्भ होकर नन्द टाकीज, होटल क्लार्किशराज, शास्त्री चौराहा, तारघर, अवन्तिबाई चौराहे से होकर स्टेडियम पर समाप्त होगी। इस कार्यक्रम के संयोजक नगर मजिस्ट्रेट बनाये गये हैं।

इस अवसर पर अपर नगर मजिस्ट्रेट डी0पी0 सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जेल अधीक्षक, श्रम, मनोरंजन, जल संस्थान, आपूर्ति, पंचायतीराज, एडीए आदि विभागों के अधिकारीगण, सन्तशरण बरूआ, अतुल बंसल आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कारागार बन्दी धर्मवीर सिंह प्रताडना की मजिस्ट्रेटी जॉच

Posted on 06 August 2010 by admin

अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम डी.पी. सिंह ने बताया है कि जिला कारागार के बन्दी धर्मवीर सिंह पुत्र स्वरूप उर्फ रामस्वरूप निवासी ग्राम ववेला थाना पानीपत हरियाणा की निरूद्वि की अवधि में दाड़ी मूछ मुडवाने एवं प्रताडित किये जाने की मजिस्ट्रेटी जॉच उनके द्वारा की जा रही है। इस सम्बन्ध में जो व्यक्ति जानकारी रखते हो वे अपना साक्ष्य/लिखित वयान 11 अगस्त 2010 तक उनके कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय में अपने साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
——-

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in