Archive | आगरा

जनता को बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम सुलभ करायें-मण्डलायुक्त

Posted on 25 May 2011 by admin

जनता को सुविधाजनक और बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम सुलभ करायें और बसों का संचालन समय सारिणी के अनुरूप सुनिश्चित करायें। आगरा मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (उ0प्र0 सरकार का उपक्रम) के निदेशक मण्डल की अध्यक्षता करते हुए मण्डलायुक्त ने यह निर्देश दिये।

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में आयोजित निदेशक मण्डल की इस द्वितीय बैठक में प्रथम बैठक के कार्यवृत्त को अनुमोदित किया गया । कम्पनी के अध्यक्ष के रूप में मण्डलायुक्त आगरा नामित किये गये है। आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक के रूप में जिलाधिकारी आगरा अजय चैहान तथा राम विशाल मिश्रा नगर आयुक्त को कम्पनी के निदेशक के रूप में अनुमोदन प्रदान किया गया । श्री अभिजात ने निर्देश दिये कि नगरीय वाहनों के जेएनएनयूआरएम के अन्तर्गत संचालन हेतु पी.आर.डी. स्वयं सेवक परिचालक के कार्य हेतु संविदा पर लेलें और वित्त विभाग से परामर्श कर मानदेय  की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करायें। भर्ती मे उनका पुलिस वेरीफिकेशन आदि प्रक्रिया पूर्ण करायें। कम्पनी के खाते के संचालन हेतु नीरज सक्सैना क्षेत्रीय प्रबन्धक तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक(वित्त) उ0 प्र0 परिवहन निगम आगरा को संयुक्त रूप से बैंक ट्रांजेक्सन के अधिकृत किया गया साथ ही मासिक व्यय विवरण अनिवार्य रूप से नामित वित्त अधिकारी को भेजने के निर्देश दिये।

आगरा में प्रस्तावित 12 टर्मिनस तथा वर्तमान में संचालित 10 स्टापेजों और मथुरा में संचालित 10 स्टापेजों और मथुरा में संचालित वाहनों के लिए 8 टर्मिनस सहित उक्त कुल 30 स्थानों पर परिवहन निगम के सेवा निवृत कर्मचारियों को निश्चित मानदेय पर रखने पर सैद्वान्तिक सहमति प्रकट की गई। जेएनएनयूआरएम डिपो कार्यालय के लिए फर्नीचर हेतु आगरा के लिए दो लाख तथा मथुरा के लिए एक रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

मार्कोपालों के चालक एवं परिचालकों को यूनिफार्म दिये जाने पर सहमति दी गई। मै0 ग्रीन गैस लिमिटेड के अधिकारियों को जेएनएनयूआरएम बसों के लिए नियमित सीएन जी आपूर्ति हेतु सचेत किया गया।
बसों से आमदनी और व्यय के कम करने के लिए वाहनों तथा बस सेल्टरों/टर्मिनल पर विज्ञापन हेतु टैण्डर जारी करने की अनुमति दी गई । चार्टेड बसों की भांति विद्यालय प्रबन्धकों को बसें लेने के लिए प्रेरित करने, बसों को शादी-विवाह आदि उत्सबों के लिए किराये पर देने पर भी सहमति प्रकट की गई। आयुक्त ने आगरा-फतेहपुर सीकरी के मध्य भी इन सेवाओं के संचालन के निर्देश दिये।

जेएनएनयूआरएम आगरा एवं मथुरा डिपों के लिए आगरा में दो डिपो हेतु पाॅच-पाॅच एकड तथा मथुरा में एक डिपो हेतु पाॅच एकड भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई।
बैठक में डीआईजी असीम अरूण, उपाध्यक्ष आविप्रा रामस्वरूप, नगर आयुक्त राम विशाल मिश्रा, आरटीओ वी.के. सोनकिया कम्पनी सचिव दिलीप दीक्षित, अपर आयुक्त पी.के. अग्रवाल आदि उपस्थित थे। कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक, नीरज सक्सैना ने एजेण्डा बिन्दुवार आख्या प्रस्तुत की ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मा0 मुख्यमंत्री महामाया गरीब आर्थिक मद्द योजना हेतु सर्वेक्षण

Posted on 25 May 2011 by admin

नियुक्त अधिकारी वार्ड में निर्धारित स्थल पर 26 मई से 29 मई तक आवेदन पत्र पूर्ण कराये

मा0 मुख्यमंत्री महामाया गरीब आर्थिक मद्द योजना के क्रियान्वयन हेतु पात्र व्यक्तियों के चयन हेतु नगर निगम आगरा के 90 वार्डो में सर्वेक्षण हेतु वार्ड वार अधिकारियों/कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी है और उन्हें निर्देश दिये है कि अपने सम्बन्धित वार्ड में निर्धारित स्थल पर 26 मई से 29 मई तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और सांय 4 बजे 6 बजे तक उपस्थित रहकर सर्वेक्षण फार्म/आवेदन पत्र पूर्ण कराकर अपने पर्यवेक्षीय अधिकारी के माध्यम से उप जिलाधिकारी सदर/एत्मादपुर के कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। नियुक्त अधिकारी वार्ड के पार्षद का भी सहयोग इस सर्वेक्षण हेतु ले सकते है। उन्होंने अधिकारियों की तैनाती के आदेश के प्रति समस्त पार्षदों को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।

मुख्य विकास अधिकारी आर. के. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में सर्वेक्षण हेतु तैनात समस्त अधिकारी तथा कर्मचारियों का वृहद प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया । उन्होंने शासनादेश, सर्वेक्षण हेतु प्रपत्रों, बैंकखाता खुलवाने आदि विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने विभिन्न अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं के समाधान भी दिये। उन्होंने कहा कि यह योजना शासन को प्राथमिकताओं में है अतः किसी भी स्तर पर लापरवाही न करें । सभी कार्य समयबद्व रूप से सम्पन्न कराये।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि महामाया गरीब आर्थिक मद्द योजना के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियों के प्रार्थना पत्र निर्धारित स्थल पर स्वीकार किये जायेगें। वार्ड अधिकारी स्वयं/ अधीनस्थ कर्मियो के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों की स्थलीय जांच सुनिश्चित करायेगे। अपर नगर मजिस्ट्रेट स्तर से पर्यवेक्षण किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय में रोजगार मेले

Posted on 21 May 2011 by admin

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के परिसर में 25 मई 2011 दिन बुधवार की प्रातः 10ः30 से शिवशक्ति बायो प्लांटेक लि0 द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव के 15 पदों पर भर्ती की जायेगी। शैक्षिक योग्यता इण्टर/स्नातक (प्राथमिकता कृषि विषय) तथा आयु सीमा 22 से 30 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन पत्र 25 मई की प्रातः 10ः30 बजे तक जमा करायें।

दिनांक 30 एवं 31 मई 2011 दिन सोमवार एवं मंगवार को नेट एम्बिट, स्पाइस एजिस, मनी मंत्रा, श्रीधर इंश्योरेन्स, वरटेक्स, टेक महिन्द्रा आदि कम्पनियों के बी0पी0ओ0(काल सेन्टर्स) में कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव/टेली सेल्स आॅफीसर्स/टीम कोआर्डीनेटर आदि के लगभग 1860 पदों पर कम्पनियों द्वारा भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए योग्यता ग्रेजूएट/ अण्डर ग्रेजूएट, आयु 18 से 28/30 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन पत्र दिनांक 28 मई 2011 दिन शनिवार की सायं 5ः00 बजे तक जमा करायें।

क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी ने बताया है कि आवेदन पत्र कक्ष संख्या 19 से निःशुल्क प्राप्त कर पूर्णरूप से भरने के उपरान्त इसी कक्ष में जमा कराकर रोल नं0 युक्त प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें।

चयन साक्षात्कार हेतु सम्बन्धित दिनांक को अभ्यर्थी अपना रोल नं0 युक्त प्रवेश पत्र सभी मूल प्रमाण-पत्रों, चार फोटो रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड तथा कोई पहचान पत्र (आई0डी0) सहित होकर चयन प्रकिया में सम्मिलित हो सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लेदर फुटवीयर ट्रेड में चार माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम

Posted on 21 May 2011 by admin

अनुसूचित जाति सब प्लान योजना के अन्तर्गत वर्ष 2011-12 प्रथम सत्र हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम चार माह की अवधि हेतु लेदर फुटवीयर ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक माह का सैद्वांतिक तथा तीन माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। शासन द्वारा निर्धारित मानदेय रूपया 1250/ प्रतिमाह की दर से दिये जाने का प्राविधान है। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता गैर तकनीकी ट्रेडों में 8 वी पास तथा तकनीकी ट्रेडों में हाईस्कूल पास होना आवश्यक है। इच्छुक अनुसूचित जाति/ जनजाति के नवयुवकों/ महिलाओं से आवेदन पत्र दिनांक 26.05.2011 तक कार्यालय महाप्रबन्धक , जिला उद्योग केन्द्र नुनिहाई, आगरा पर आवेदन पत्र जमा किये जायेगें।

इस सम्बन्ध में 19 मई को होने वाला साक्षात्कार अब 30 मई 2011 को किया जायेगा। आवेदन पत्र का प्रारूप किस भी कार्य  दिवस में जिला उद्योग केन्द्र आगरा से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आतंकबाद विरोधी दिवस पर कार्यालयों में शपथ ग्रहण

Posted on 21 May 2011 by admin

आतंकवाद विरोधी दिवस पर जनपद के विभिन्न कार्यालयों में आतंकवाद /हिंसा विरोधी शपथ ली गई। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कक्ष में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राम आसरे ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्र0) जगदीश, अपर जिलाधिकारी(नगर)अरूण प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट चन्दशेखर, अपर नगर मजिस्ट्रेट धमेन्द्र सिंह, वी.के. शर्मा, डी.पी. सिंह तथा विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी सुरेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण की।

शपथ में कहा गया है ‘‘ हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ विश्वास रखते हंै तथा निष्ठा पूर्वक शपथ लेतें हंै कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेगें। हम मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुॅचाने वाली और विद्यटनकारी शक्तियों से लडने की भी शपथ लेते है।‘‘

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकलांगजनों के लिए दुकान हेतु ऋण/अनुदान

Posted on 21 May 2011 by admin

विकलांग कल्याण विभाग आगरा द्वारा विकलांग जनों के लिए दुकान निर्माण/संचालन योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2011-12 में ऋण -अनुदान की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। इच्छुक विकलांग जन 30 मई 2011 तक अपना आवेदन पत्र जमा करा सकते है।

जिला विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि आवेदन पत्र के साथ विकलांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र गरीबी रेखा के दो गुने से अधिक न हो एवं बैंक पास बुक के साथ जिला विकलांग कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन संजय प्लेस आगरा में जमा करें । जो विकंलाग जन पूर्व में आवेदन कर चुके है और उन्हे ऋण/अनुदान प्राप्त नही हुआ है वे अभ्यर्थी अपना एक प्रार्थना पत्र देकर ऋण/ अनुदान प्राप्त कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पेप्सी ने धोनी, रैना, कोहली, भज्जी और राॅबिन को आपसे मिलने का मौका दिया!

Posted on 20 May 2011 by admin

आईसीसी क्रिकेट वल्र्ड कप के साथ ही पेप्सी भारतीय क्रिकेट के नए आधुनिक लोकप्रिय चेहरे को अपने नए नवेले अभियान चेंज द गेम के साथ उत्सव के रूप में मना रहा है। चेंज द गेम, ना सिर्फ सभी क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक नया मंत्रा बनने जा रहा है बल्कि भारतीय टीम भी वल्र्ड कप फाइनल में जीत के साथ इसे महसूस कर रही है। खेल की दशा और दिशा बदलने वाली इस भावना को पेप्सी अपने नए अभियान के साथ अगले चरण में लेकर जा रहा है और इसके समर्थन में आने वाली गर्मियों में एक नया टीवीसी भी लेकर आ रहा है। यंगिस्तानियों को बस एसएमएस करना होगा जिसमें पेप्सी ग्लास बोतल के ढक्कन के नीचे लिखे यूनिक कोड नंबर को लिख कर 09213092130 पर भेजना होगा। इसके साथ उन्हें जीतनें का एक ऐसा मौका मिलेगा, जिसमें वे अपने पसंदीदा गेम चेंजिग मूव को दिखाने के लिए पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ी को चुन सकेंगे। वे इन क्रिकेट खिलाड़ियों महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, विराट कोहली, हरभजन सिंह और राॅबिन उथप्पा में से किसी एक को चुन सकते हैं।

इस नए प्रमोशन अभियान के बारे में जानकारी देते हुए संदीप सिंह अरोड़ा, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडंेट मार्केटिंग, कोला, पेप्सीको इंडिया, ने कहा कि इस विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने पूरे खेल को ही बदल दिया और उसी के अनुसार पेप्सी यंगिस्तानियों के लिए एक अनोखा चेंज द गेम अभियान लेकर आई है, जिसमें खिलाड़ियों को मिलने के लिए चुना जा सकता है और उनके साथ गेम-चेंजिंग क्रिकेटिंग शाॅट्स के बारे में जानकारी को बांटा जा सकता है! यंगिस्तानी ही दरअसल आज के असली सितारे हैं और हमारा नया आॅन एयर अभियान भी उन्ही के बारे में हैं और यह सारा प्रचार ढक्कन के नीचे ही छिपा है।

इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले 30 भाग्यशाली विजेताओं को अपने पसंदीदा क्रिकेट सितारों से मिलने का मौका मिलेगा और यह अभियान 31 मई तक पूरे देश में लागू रहेगा। मनोरंजन यहीं पर खत्म नहीं होगा, प्रत्येक घंटे एक विजेता को एक आईपाॅड शफ्लर जीतने का मौका मिलेगा। प्रत्येक घंटे 300 विजेताओं को 30 रूपए के टाॅप अप्स जीतने के मौके मिलेंगे और सभी उपभोक्ताओं को एक सुनिश्चित पुरस्कार एक फ्री सांग डाउनलोड के तौर पर मिलेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अधिकारी प्रर्वतन कार्यो को प्रभावी रूप से चलायें- ए.डी.एम

Posted on 18 May 2011 by admin

अपर जिलाधिकारी(वि/रा) राम आसरे ने निर्देश दिये है कि प्रवर्तन से सम्बन्धित विभागों के अधिकारी नियमित रूप से चैकिंग/ प्रवर्तन की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि राजस्व, परिवहन, खनन आदि विभाग संयुक्त रूप से प्रवर्तन की कार्यवाही करें। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत बैठक में राजस्व वसूली कार्यो की विभागवार समीक्षा की।

उन्होंने वाणिज्य कर, परिवहन, मनोरंजनकर, खनन, श्रम, वन ,बांट एवं माप आदि विभागों में राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि क्रमिक लक्ष्य के साथ मासिक लक्ष्य की भी शतप्रतिशत पूर्ति करंे। उन्होंने आर.सी. वसूली की तहसीलवार समीक्षा करते हुए हर तहसील में 10 बडे बकायादारों की सूची बनाकर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि जन शिकायतो का प्रभावी निस्तारण करें। तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता युक्त किया जाये और नियमित रूप से कम्प्यूटर में फीडिंग भी करायें। उन्होंने लम्बित संदर्भो की विस्तार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कृषि भूमि तथा आवास के पट्टों के वितरण का कार्य डा0 अम्बेडकर ग्रामों में प्राथमिकता पर इसी माह पूर्ण कराये।

उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण की पीठासीन अधिकारी बार समीक्षा करते हुए कहा कि जिन न्यायालयों में दायरे से निस्तारण कम है वहां नियमित रूप से सुनवाई करें। उन्होंने कहा कि  ग्राम सभा की सम्पत्ति तालाबों और चक मार्गो से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नियमित रूप से कराये और धारा 198 में एफ.आई. आर. करायें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने पटलवार कार्यो की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(ना./आ) एस.के. मौर्या, समस्त उप जिलाधिकारी , नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मण्डल स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से योजनाओं और कार्यो का स्थलीय सत्यापन करें-मण्डलायुक्त

Posted on 07 May 2011 by admin

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि मण्डल स्तरीय सभी अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्रों का भ्रमण कर योजनाओं और कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करें और निरीक्षण आख्या तथा भ्रमण कार्यक्रम की सूचना भी समय से उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि ‘‘किसान के्रडिट कार्ड‘‘ वितरण के लक्ष्यों को जून माह तक शत प्रतिशत पूर्ण करते हुए सन्तृप्त करें। भ्रमण के दौरान अधिकारी अपनी विभागीय योजनाओं के साथ-साथ अन्य विकास कार्यो का भी निरीक्षण करें। स्कूलों के निरीक्षण के समय मिड-डे मील के भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी अपने आब्जर्वेशन संक्षिप्त में पंजिका में अवश्य लिखें । उन्होंने मिड-डे मील के भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु कडे निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट किया कि डा0 अम्बेडकर ग्रामों में कार्यो का वरिष्ठतम स्तर से सत्यापन होने पर ही सन्तृप्त माना जायेगा। उन्होंने मनरेगा कार्यो की सोशल आडिट अविलम्ब कराने के निर्देश दिये।

commissioner-agra-holding-divisional-monthly-meetingमण्डलायुक्त यहां कमिश्नरी सभागार में आयोजित मण्डलीय समीक्षा बैठक में मा0 मुख्यमंत्री जी के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों और विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने मृदा परीक्षण हेतु चलाये गये अभियान की समीक्षा करते हुए शेष लक्ष्य को अविलम्ब पूर्ण कराने के निर्देश दिये। मण्डल में 68 हजार मृदा नमूनों के सापेक्ष अभी तक 47 हजार नमूनें ही एकत्र किये गये है। मण्डल में द्वितीय चरण में 162750 किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का कार्य जून माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिये।

उन्होंने खाद्य पदार्थो के सैम्पल परीक्षण में पाये गये अपमिश्रण/ अधोमानक नमूनों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये। मण्डल में वर्तमान में 113 राशन की दुकानें सम्बद्व चल रही है। उन्होंने दुकानों के नियमानुसार आवंटन और ए.पी.एल, बी.पी.एल तथा अन्त्योदय कार्यो के रिकार्ड का कम्प्युटरीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि मनरेगा कार्यो का वरिष्ठ अधिकारी भी निरीक्षण करें और सोशल आडिट के समय फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करायें। बैठक में अवगत कराया गया कि वर्ष 2011-12 के लिए मण्डल में चयनित सभी 60 डा0 अम्बेडकर ग्रामों के लिए कार्यो के आगणन तैयार कर लिए गये है और कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूमिहीनों को दिये कृषि योग्य पटृांे की एक माह में विधिवत जांच सत्यापन करायें और अपात्र व्यक्तियों के पटृे निरस्त कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करें।

उन्होंने कहा कि उ0 प्र0 मुख्यमंत्री महामाया गरीब अर्थिक मद्द योजना, मा0 कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना, सावित्री बाई फूले बालिका शिक्षा मद्द योजना के लक्ष्यों की प्राथमिकता पर पूर्ति करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सहायक शिक्षा निदेशक, बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि संयुक्त रूप से एक एक स्कूल की चैकिंग करें और जहां भवन मरम्मत की जरूरत है उसे ठीक करायें। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक केन्द्रों, पंचायत भवनों की गुणवत्ता पर भी ध्यान रखने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि 01 अप्रैल से अब तक किये गये निरीक्षणों में 40 शिक्षक, 10 चिकित्सक और 19 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाये गये सभी के विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये।

उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था, नहरों का संचालन, विद्युत आपूर्ति और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को सक्रियता से कार्यवाही के निर्देश दिये।

बैठक में जिलाधिकारी आगरा अजय चैहान सहित विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मण्लीय अधिकारी , संयुक्त विकास आयुक्त बी.के. अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डा0 बी.आर. अम्बेडकर आई.ए.एस/पी.सी.एस. कोचिंग केन्द्र में अनुसूचित जाति-जनजाति के अभ्यर्थियों को निःशुल्क कोचिंग

Posted on 07 May 2011 by admin

आवेदन पत्र प्राप्त होने की अन्तिम तिथि 30 मई 2011

समाज कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित ‘‘डा0 बी.आर. अम्बेडकर आई.ए.एस./पी.सी.एस. कोचिंग केन्द्र खन्दारी आगरा में संघ लोक सेवा आयोग तथा उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यर्थियों को निःशुल्क कोचिंग दिये जाने की व्यवस्था है । इस कोचिंग सत्र हेतु चयनित लाभार्थियों को निःशुल्क  आवास, व्याख्यान कक्ष, पुस्तकालय व मेस सुविधा उपलब्ध है। आवेदन पत्र निःशुल्क कोचिंग केन्द्र खन्दारी आगरा तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास भवन संजय प्लेस आगरा से प्राप्त किये जा सकते है। केन्द्र में आवेदन पत्र प्राप्त होने की अन्तिम तिथि 30 मई 2011 है।

उप निदेशक समाज कल्याण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोचिंग केन्द्र में आवेदन पत्र पंजीयन डाक (रजिस्ट्री/स्पीड पोस्ट) से अथवा केन्द्र में सीधे जमा किए जा सकते हंै । निर्धारित तिथि 30 मई के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नही किया जायेगा। विस्तृत जानकारी कोचिंग केन्द्र या जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in