Archive | मुजफ्फरनगर

गोदाम में आग लगने से 02 लोगों की मृत्यु

Posted on 02 April 2013 by admin

जनपद मुजफ्फरनगर/थाना नईमण्डी
दिनांक 31.03.13 को थाना नईमण्डी क्षेत्रान्तर्गत श्री गोरऊ, निवासी गांधी कालोनी, थाना नईमण्डी, जनपद मुजफ्फरनगर के गद्दे का गोदाम गली नं0-14 में है। गोदाम में अचानक आग लग जाने के कारण 02 कर्मचारियों 1.हरेन्द्र उर्फ राजू उम्र 29 वर्ष व 2.रोहित उम्र 22 वर्ष की जलने से मृत्यु हो गयी।
इस संबंध में थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

50 लाख रूपये कीमती चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Posted on 01 March 2013 by admin

जनपद मुजफ्फरनगर/थाना नईमण्डी
दिनांक 28-02-13 को थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान जानसठ रोड वाईपास से एक मादक पदार्थ तस्कर को इण्डिका गाड़ी से चरस ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया । पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि बरामद चरस को नेपाल से लाकर मुजफ्फरनगर व आसपास के जनपदों में बेचता है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-इरफान निवासी मन्ना माजरा थाना कैराना जनपद शामली
बरामदगी
1-40 कि0ग्रा0 चरस कीमती 50 लाख रूपये
2-एक इण्डिका गाड़ी
इस संबंध में थाना नईमण्डी पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद की सीमा निर्धारण

Posted on 21 February 2013 by admin

pankaj-malick-mlaप्रदेश विधान सभा में कांग्रेस विधायक पंकज मलिक ने नियम 56 के अन्तगर्त शामली जनपद की समस्या को विधानसभा पटल पर रखते हुए कहा कि जनहित में जनता एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर मुजफ्फरनगर जनपद को पिछड़ी सरकार द्वारा विघटित कर नवसृजित जनपद की सीमा निर्धारण जल्दी की गयी है, और मात्र दो तहसील कैराना व शामली को जोड़कर नया जनपद बनया गया। नये जनपद में 05 ब्लांक हैंः- 1 कांधला, 2 कैराना, 3, थाना भवन, 4,ऊन एवं 5, शामली को रखा गया। कांधला ब्लाक के 21 गांव जिनकी तहसील बुढ़ाना, जनपद-मुजफ्फरनगर होने के कारण इनके अन्तर्गत आने वाले 21 गांवों को नवसृजित जनपद शामली में रखा जाना था जिसके प्रस्ताव बार-बार जिला प्रशासन शामली द्वारा शासन को भेजा गया। इन 21 ग्रामों के साथ ज्यादती हुइ्र्र है शामली के1- भारसी, 2- भभीसा, 3- नाला, 4- कनियान, 5- भनेड़ा, 6- सल्फा, 7- हुरमजपुर, 8- मखमुलपुर (खवाशपुर) , 9- सुन्ना  तथा 10- डांगरोड 10ग्राम ऐसे है जो कांधला ब्लाक से डंेढ़ से आठ कि0मी0 की दूरी पर है। इन ग्रामों को जनपद-शामली से जोड़ा जाना आवश्यक है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आग में झुलसने से 02 बच्चों की मृत्यु

Posted on 29 January 2013 by admin

थाना खतौली क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला इस्लामाबाद बूढ़ निवासिनी कु0आयशा उम्र 06 वर्ष पुत्री शौीन एवं नरगिस उम्र 05 वर्ष पुत्री साजिद घर में खेल रही थी। घर के अन्दर रखी हुयी लकडि़यों में अचानक आग लग गयी। जिसमें उक्त दोनों की जलकर मृत्यु हो गयी।
इस संबंध में थाना खतौली पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरियाणा से तस्करी कर लायी जा रही 10 लाख रूपये कीमती अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 02 तस्कर गिरफ्तार

Posted on 07 November 2012 by admin

थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर जड़ौदा चैराहा के पास से हरियाणा से ट्रक नं0 एचआर-56-8881 द्वारा तस्करी कर लायी जा रही हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब सहित 02 तस्करों 1.विजय निवासी मो0तहसील कैम्प, थाना सिटी, जनपद पानीपत, हरियाणा व 2.रमेश गुप्ता निवासी जाटन रोड, राजपूत कालोनी, थाना माडल टाउन, जनपद पानीपत, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 260 पेटियों में हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब व ट्रक नं0 एचआर-56-8881 बरामद हुआ। बरामद शराब की कीमत लगभग 10 लाख रूपये बतायी गयी है।
पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि उक्त बरामद अवैध अंग्रेजी शराब जनपद रोहतक, हरियाणा से सस्ते दामों में खरीद कर जनपद मुफ्फरनगर व आसपास के क्षेत्रो में बेचने हेतु ला रहे थे। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गन्ना किसान महापंचायत रैली को सम्बोधित करेंगे

Posted on 04 November 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  श्री नितिन गडकरी दिनांक 5 नवंबर को मुजफ्फरनगर में गन्ना किसान महापंचायत रैली को सम्बोधित करेंगे। श्री गडकरी हैलिकाप्टर द्वरा 5 नवंबर को अपराहन 01ः45 पर मुजफ्फरनगर के ग्राम कुटवी पहुंचेगे। जहां वे गन्ना किसानो की विशाल पंचायत को सम्बोधित करेंगे और 03ः30 बजे दिल्ली को वापस प्रस्थान करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बर्बर लाठीचार्ज के दोषी लोगों पर कोई भी कार्यवाही शासन द्वारा न किये जाने की भत्र्सना की

Posted on 06 October 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद जयन्त चैधरी ने मुजफ्फरनगर के जैन गल्र्स डिग्री कालेज में प्रवेश की मांग कर रही छात्राओं पर 1 अक्टूबर को पुलिस द्वारा किये गये बर्बर लाठीचार्ज के दोषी लोगों पर कोई भी कार्यवाही शासन द्वारा न किये जाने की भत्र्सना की है।
उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में सभी को अपनी मांग शासन और प्रशासन के सामने लोकतांत्रिक तरीके से रखने का अधिकार है और उन अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही छात्राओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करना सर्वथा अनुचित और अस्वीकार्य है। उन्होेंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जाँच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

1.20 अरब रुपये की योजना को स्वीकृति प्रदान की गयी

Posted on 23 September 2012 by admin

प्रदेश के नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व मुजफ्फरनगर जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद आजम खाॅं ने आज वहां के जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता के दौरान जिले में तैनात जल निगम के अधिशासी अभियन्ता श्री एस0के0गुप्ता के खिलाफ जनप्रतिनिधियों द्वारा की गयी भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए श्री गुप्ता को  निलम्बित करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार श्री खाॅं ने भूमि विकास एवं जल संसाधन (राम गंगा कमाण्ड एरिया) के अधिशासी अभियन्ता श्री जनार्दन को बैठक में अनुपस्थित पाये जाने पर उन्हें भी निलम्बित किये जाने की संस्तुति की।
बैठक में जिले के लिए 1.20 अरब रुपये की योजना को स्वीकृति प्रदान की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे योजनाओं को अन्तिम रूप देने से पहले जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव अवश्य लें तथा अपनी योजनाओं में भी उनकी राय लें। उन्होंने अधिकारियों से बल देकर कहा कि वे अपनी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लायें तथा अपने कार्यों से जनता का दिल जीतें। उन्होंने चेतावनी दी कि भ्रष्ट अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा और जनता की मेहनत की कमाई को किसी भी दशा में बर्बाद नहीं होने दिया जायेगा।
बैठक में नगर विकास राज्य मंत्री श्री चितरंजन स्वरूप के अलावा मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह, जिले के विधायकगण तथा अन्य जिलास्तरीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रहे हैं

Posted on 26 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मुजफ्फरनगर जनपद के बुढाना विधान सभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश का किसान दम तोड़ रहा है। देश के किसानों का भविष्य उज्जवल नहीं है। केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रहे हैं। आज किसान आत्महत्या करने को मजबूर है जबकि भाजपा शासित राज्यों में किसानों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं इसलिए वहां का किसान खुशहाल है।
श्री गडकरी ने कहा कि कांगे्रस कहती है कि हम उ0प्र0 की तस्वीर व तकदीर बदल देंगे। इन्हें यह भी याद नहीं रहा कि उन्होंने ही उ0प्र0 में सत्ता की कमान ज्यादा समय तक संभाली, फिर भी कुछ नहीं कर पाए अब क्या करेंगे। यह सब जानते हैं। श्री गडकरी ने कहा कि उ0प्र0 की सड़कों की हालत बद से बदतर है। सड़कों में गढढे हैं या गढढों में सड़क है पता ही नहीं चलता। उ0प्र0 में माया की माया ने पार्को, स्मारकों पर पैसा वर्बाद किया तथा हाथियों पर प्रदेश का खजाना लुटा रही है। प्रदेश खुशहाल तभी होगा जब उद्योग लगेंगे, अगर उद्योग लगते हैं तो रोजगार के रास्ते खुलते हैं। श्री गडकरी ने कहा कि  बसपा व सपा के शासन में एक भी उद्योग उ0प्र0 में नहीं लग पाए बल्कि उद्योगों का प्रदेश से पलायन हुआ। जो यहां की जनता के लिए परेशानी का सबब बना। प्रदेश में बिजली व पानी की कमी से हालात और भी खराब हैं। प्रदेश में बिजली, पानी, खाद, बीज की भारी कमी है। किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है।
श्री गडकरी ने कहा कि केन्द्र की कांगे्रस सरकार ने पूरे भारत को घोटाला करके शर्मशार किया है वह भी 1 लाख 76 हजार करोड़ रू0 का घोटाला। राहुल गांधी अभी कागज फाड़ रहे हैं चुनाव के बाद कपड़ें भी फाड़ सकते हैं। श्री गडकरी ने कहा कि प्रदेश में सपा का जब शासन था तब इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज के साथ काफी अभद्रता की थी। यहां तक कि पुलिस अफसर को गाड़ी के बोनट पर बैठाकर सड़क घुमाया था। ऐसे जंगलराज को प्रदेश की जनता कभी बर्दास्त नहीं करेगी। जनता अभी तक सपा के गुण्डाराज को अभी तक नहीं भूली है।
श्री गडकरी ने कहा कि मजहब के आधार पर आरक्षण देना कांगे्रस की वोट लेने की जुगत हैं। लेकिन हम पिछड़ों का हिस्सा बांटने नहीं देगे। भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी। भाजपा मर्दो की पार्टी है प्रदेश की जनता को बुजदिलों, अपराधियों एवं भ्रष्टाचारियों की पार्टी नहीं चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश में रोजगार क्यों नहीं हैं

Posted on 25 February 2012 by admin

rahul4राहुल गांधी चुनावी जनसभा (मुजफ्फरनगर)
•ांग्रेस • ेस्टार प्रचार• एवं महासचिव राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में हरियाणा और दिल्ली •ी तर्ज पर वि•ास •े लिए •ांग्रेस •ो जनसेवा •ा मौ•ा देने •ा आह्वान •िया है। वे आज यहां एसडी •ॉलेज • े विशाल मैदान में चुनावी जनसभा •ो संबोधित •र रहे थे।
•ेंद्रीय मंत्री और रालोद अध्यक्ष अजीत सिंह और •ांग्रेस-रालोद गठबंधन •े संयोज• व •ांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा •ी भागीदारी वाली राहुल •ी इस जनसभा में युवाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी •ी। राहुल गांधी ने जनसभा में युवा सांसद दीपेंद्र हुड्डा से •ाफी देर गुफ्तगू •ी, जिस•ी •ाफी चर्चा मीडिया गैलरी में होती रही। जनसभा में युवाओं •ा जोश देखते ही बनता था। जब राहुल गांधी बोल रहे थें तो युवा बीच-बीच में राहुल गांधी आगे बढ़ो, हम तुम्हारें साथ हैं •े नारे लगा रहे थे।
राहुल ने वि•ास •े मामले में हरियाणा •ी खूब तारीफ •ी और •हा •ि 22 सालों में गैर •ांग्रेसी सर•ारों •े चलते उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में पिछड़ गया। उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद •रते हुए पूछा •ी उत्तर प्रदेश में रोजगार क्यों नहीं हैं। वे रोजगार •ी तलाश में हरियाणा-पंजाब जाते हैं, क्या वे नहीं चाहते ही हरियाणा •ी तरह उन्हें यहीं रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलें। उन्होंने भीड़ में खड़े ए• युवा से उस•ा नाम व आयु पूछी और •हा •ि उत्तर प्रदेश •े पिछड़ेपन •े लिए •ौन दोषी है। इस पर उस युवा ने •हा •ि मेरी उम्र 22 वर्ष है और मेरा जीवन बसपा, भाजपा और सपा •ी सर•ारों ने खराब •र दिया। इस पर उन्होंने पूछा •ि समस्याओं •ा हल क्या है तो युवा ने •हा •ि •ांग्रेस •ी सर•ार ही समस्याओं •ा निदान •र स•ती है। इस पर राहुल ने •हा •ि यह •ेवल इस युवा •ी सोच नहीं है, प्रदेश •ा हर युवा यही सोच रखता है।
•ांग्रेस महासचिव ने उमड़ी भीड़ •े जोश से उत्साहित हो•र प्रदेश •ी जनता से •ांग्रेस •ो ए• अवसर देने और 5 साल मे सूरत बदलने और 10 साल में पूरी प्रगति •ा वायदा •िया। उन्होंने •हा •ि वे वायदे नहीं •ाम में विश्वास •रते हैं और •ांग्रेस सर•ार ने सभी वर्गों •े •ल्याण •े लिए •ाम •िया है। उन्होंने •हा •ि उत्तर प्रदेश •ी जनता बदलाव चाहती है और आम आदमी व गरीब वर्ग •ी सर•ार चाहती है, जो •ांग्रेस ही दे स•ती है। उन्होंने •हा •ि पिछले 22 वर्षों से उत्तर प्रदेश पर राज •रने वाले नेता जनता •ी बदहाली •े लिए जिम्मेवार है, ले•िन वे आज जनता •ो जवाब देने •ी बजाय •ेवल वायदे •र रहे हैं। उन्होंने पूछा •ी सत्ता में रहते हुए उन्होंने जनता •े लिए •ार्य क्यों नहीं •िया।
मुलायम सिंह यादव पर तीखा हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने •हा •ि जब मुलायम सिंह सत्ता में थे, तब उन्होंने मुसलमान भाईयों •े लिए क्या •िया। उन्होंने •हा •ि जब •ांग्रेस ने मुसलमान भाईयों •ो ह• देने •ा प्रावधान •िया तो मुलायम ने •हा •ि यह •म है, मुलायम •ो जवाब देना चाहिए •ि सत्ता में रहते हुए उन्होंने यह सब क्यों नहीं •िया।  राहुल गांधी ने •हा •ि वि•ास वायदों से नहीं, बल्•ि •ाम •रने से होता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश •ो बदलने •ा आह्वान •रते हुए •हा •ि •ेंद्र में आम लोगों •ी सर•ार है, ले•िन आप उत्तर प्रदेश में सर•ार बना•र हमारे दोनों हाथ मजबूत •रें, फिर देखें वि•ास •ैसे होता है। उन्होंने •हा •ि देश में हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, आसाम में •ांग्रेस •ी सर•ारें है और वहां जनता •े हित में योजनाएं लागू •ी जा रही है और तेजी से वि•ास हो रहा है।
•ेंद्रीय मंत्री अजीत सिंह ने •हा •ि सामाजि• न्याय •े बिना वि•ास नहीं हो स•ता और जो लड़ाई चौधरी चरण सिंह ने शुरू •ी थी, आज राहुल गांधी उसी लड़ाई •ो आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने •हा •ि चौधरी चरण सिंह ने मंडल आयोग •ा गठन •िया और आयोग •ी रिपोर्ट •े अनुसार मुसलमानों •े •श्यप, धोबी, बढ़ई आदि अति पिछड़े समुदाय •ो भी आरक्षण •ा लाभ देने •ी सिफारिश •ी थी। उन्होंने •हा •ि जनता बदलाव चाहती है और इला•े •ा भला •ेवल •ांग्रेस-रालोद सर•ार ही •र स•ती है। उन्होंने सभी •ांग्रेस-रालोद •ार्य•त्र्ताओं •ो ए•जुट हो•र गठबंधन प्रत्याशियों •ो जीत दिलाने •ा आह्वान •िया, क्यों•ि गठबंधन •े विधाय• ही लखनऊ में आप•ी सर•ार बनाएंगे। उन्होंने मायावती और मुलायम सिंह पर भ्रष्टाचार व गुण्डागर्दी •ो सरंक्षण देने •े गंभीर आरोप भी लगाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in