केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रहे हैं

Posted on 26 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मुजफ्फरनगर जनपद के बुढाना विधान सभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश का किसान दम तोड़ रहा है। देश के किसानों का भविष्य उज्जवल नहीं है। केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रहे हैं। आज किसान आत्महत्या करने को मजबूर है जबकि भाजपा शासित राज्यों में किसानों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं इसलिए वहां का किसान खुशहाल है।
श्री गडकरी ने कहा कि कांगे्रस कहती है कि हम उ0प्र0 की तस्वीर व तकदीर बदल देंगे। इन्हें यह भी याद नहीं रहा कि उन्होंने ही उ0प्र0 में सत्ता की कमान ज्यादा समय तक संभाली, फिर भी कुछ नहीं कर पाए अब क्या करेंगे। यह सब जानते हैं। श्री गडकरी ने कहा कि उ0प्र0 की सड़कों की हालत बद से बदतर है। सड़कों में गढढे हैं या गढढों में सड़क है पता ही नहीं चलता। उ0प्र0 में माया की माया ने पार्को, स्मारकों पर पैसा वर्बाद किया तथा हाथियों पर प्रदेश का खजाना लुटा रही है। प्रदेश खुशहाल तभी होगा जब उद्योग लगेंगे, अगर उद्योग लगते हैं तो रोजगार के रास्ते खुलते हैं। श्री गडकरी ने कहा कि  बसपा व सपा के शासन में एक भी उद्योग उ0प्र0 में नहीं लग पाए बल्कि उद्योगों का प्रदेश से पलायन हुआ। जो यहां की जनता के लिए परेशानी का सबब बना। प्रदेश में बिजली व पानी की कमी से हालात और भी खराब हैं। प्रदेश में बिजली, पानी, खाद, बीज की भारी कमी है। किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है।
श्री गडकरी ने कहा कि केन्द्र की कांगे्रस सरकार ने पूरे भारत को घोटाला करके शर्मशार किया है वह भी 1 लाख 76 हजार करोड़ रू0 का घोटाला। राहुल गांधी अभी कागज फाड़ रहे हैं चुनाव के बाद कपड़ें भी फाड़ सकते हैं। श्री गडकरी ने कहा कि प्रदेश में सपा का जब शासन था तब इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज के साथ काफी अभद्रता की थी। यहां तक कि पुलिस अफसर को गाड़ी के बोनट पर बैठाकर सड़क घुमाया था। ऐसे जंगलराज को प्रदेश की जनता कभी बर्दास्त नहीं करेगी। जनता अभी तक सपा के गुण्डाराज को अभी तक नहीं भूली है।
श्री गडकरी ने कहा कि मजहब के आधार पर आरक्षण देना कांगे्रस की वोट लेने की जुगत हैं। लेकिन हम पिछड़ों का हिस्सा बांटने नहीं देगे। भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी। भाजपा मर्दो की पार्टी है प्रदेश की जनता को बुजदिलों, अपराधियों एवं भ्रष्टाचारियों की पार्टी नहीं चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in