Archive | सुलतानपुर

डि्यूटी के दौरान सन्दिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत

Posted on 16 May 2010 by admin

कोतवाली नगर क्षेत्र के जेल रोड़ स्थित जल निगम कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की रात्रि डि्यूटी के दौरान रहस्य मय परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस इसे आत्म हत्या मान रही है वहीं परिजन इसे हत्या बता रहे है। यह जद्दोजहद पोश्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मामले का खुलासा हो सके गा।

धम्मौर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी अजय कुमार श्रीवास्तव 45 वशZ पुत्र लाल  बहादुर श्रीवास्तव नगर के जेल रोड़ स्थित जलनिगम कार्यालय में चपरासी के पद पर तैनात था। बीते शनिवार को अजय रात्रि डियूटी पर था, डि्यूटी के दौरान सदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। सुबह स्थानीय लोगो ंने जब कार्यालय के चैनल की तरफ देखा तो अजय का शव खून से लतपथ जमीन पर देखा। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुुंची पुलिस घण्टों हलाकान रही कि यह हत्या है या आत्म हत्या। वहीं परिवारी जनों का कहना है कि अजय की हत्या हुई है। फिलहाल इस मामले का खुलासा पोश्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाये गा। इस बावत कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोश्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कार्यवाही व मामले की जानकारी हो पायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कश्यप निशाद विन्द जागरण महासभा के बैनर तले अपना बनाओ निशाद सम्मेलन सम्मपन्न

Posted on 16 May 2010 by admin

गत दिवस राश्ट्रीय कश्यप निशाद विन्द जागरण महा सभा के बैनर तलेचौथी राम निशाद की अध्यक्षता में अपना बनाओ निशाद संम्मेलन देवाढ घाट बाधमण्डी कादीपुर चान्दा रोड पर राम सुमिरन निशाद जिलाध्यक्ष के संयोजक तत्व में सम्मपन्न हुआ।

उक्त कार्यक्रम में उ0प्र0 कश्यप निशाद सभा के प्रन्तीय अध्यक्ष खेमई प्रसाद निशाद बतौर मुख्य अतिथ सर्वप्रथम निशाद कुल भुशण निशाद राज, गुहि राज के चित्र पर माल्यार्पण कर वाधमण्डी की तरफ ध्यान आकर्शित करते हुए कहा कि वर्तमान वाधमण्डी बडे़ संधशZ व प्रयास के बाध कारीगरों के हित में बनवाने का प्रयास किया गया पर ओछी मानसिकता के तहत की बाधमण्डी का लाभ निशादों को न मिल सके, बाजार से दूर किसी तरह अन्य स्थानो पर मण्डी बनायी गई है, इसी तरह का व्यवहार समाज के साथ गांव स्तर पर भी किया है। जिससे समाज ग्रामीण स्तर की जरूरी सुविधाओ के लिये परेशान है। उक्त सारी सुविधायें अपने मध्य से जागरूक कर्मठ इमानदार व्यक्ति को ग्राम प्रधान, बीडीसी, व जिला पंचायत सदस्य बनाकर प्राप्त की जा सकती है। इसी उद्देश्य से समाज में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है उसी योजना के तहत यह निशाद सम्मेलन आयोजित कर जो क्षेत्रीय लोगों विशेश कर महिलाओ के सहयोग से सफल हो रहा है। जिलाध्यक्ष राम सुमिरन निशाद, महामन्त्री मनकू राम निशाद, सहयोगी भगेलू राम, लल्लू निशाद, व राजेन्द्र निशाद ने अगन्तुको के प्रति धन्यबाद कर नन्द लाल निशाद एक बिरहा कम्पनी ने मनोरजनं भी किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

माल गाड़ी के पलटने से घंण्टो बाधित रहा रेल यातायात

Posted on 16 May 2010 by admin

लखनउ वाराणसी रेल मार्ग पर रबिवार को दोपहर माल गाडी का बे्रक फेल हो जाने से गाड़ी अनियिन्त्रत होकर पलट गई। गाड़ी के चालक व परिचालक इस दुघZटना में बाल-बाल बच गये।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनउ से आ रही गिटटी से भरी माल गाड़ी िशव नगर स्टेशन पहुंचने पर गाड़ी का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह अनियिन्त्रत होकर इन्जन सहित तीन डब्बे पटरी से उतर कर गढ्ढे में गिर गई। ड्राइबर की सूझबूझ से परिचालक व स्वयं इस दुघZटना में सुरक्षित बच गये। माल गाड़ी के पलटने से कई घण्टो तक रेल यातायात बाधित रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तीस हजार का इनामी सुपारीकिलर साथियों सहित गिरफ्तार

Posted on 16 May 2010 by admin

rt-1जिले की पुलिस व एसटीएफ उत्तर प्रदेश की सयुक्त टीम को तीस हजार का इनामी व कई हत्याओं में वाछिन्त बदमाश को साथियों सहित गिरफ्तार करने में सफलता किया है।
जनपद की पुलिस टीम व एस0टी0एफ द्वारा दुर्दान्त एवं इनामी घोशित अपराधियों व शूटर्स की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर व वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा इनामी अपराधी एवं शार्प सूटर रजनीश उर्फ पंकज की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जगदीशपुर अनिल शाही व एसटीएफ के उपनिरीक्षक सन्तोश सिंह के सयुक्त अभियान में हुई अपराधियों से मुठभेड़ के बाद तीन साथियेां सहित गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो हत्यारे मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गये। मौके से भागे अपराधियों में मेराज अहमद पुत्र मुख्तार अहमद निवासी ग्राम जिरासों थाना मईल जनपद देवरिया, राजेश सिंह उर्फ गोरख सिंह पुत्र दद्न सिंह निवासी ग्राम टिकरी थाना धम्मौर जनपद सुलतानपुर, लल्लन नाम पता अज्ञात स्कार्पियों से भागने में सफल रहे। मुठभेड़ के बाद तीस हजार के इनामी अपराधी रजनीश उर्फ पंकज सिंह निवासी नौगिरवा थाना धम्मौर जनपद सुल्तानपुर, शेर बहादुर सिंह उर्फ अमित सिंह पुत्र शीतला प्रसाद निवासी घाटम पुर थाना लम्भुआ, ओम िंसहं उर्फ डम्पी पुत्र पेशकार सिंह निवासी बनकसिया िशवरतन सिंह थाना मनिका पुर जनपद गोण्डा, शादाब अहमद पुत्र मुख्तार अहमद निवासी जिरासों भागल पुर थाना मईल देवरिया को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसान संग्राम समिति का धरना जारी

Posted on 15 May 2010 by admin

मनरेगा मजदूरों ने दिहाड़ी को लेकर किसान संग्राम समिति के बैनर तले तिकोनिया पार्क मेंं छठे दिन भी धरना जारी रखा। किसान संग्राम समिति के महामन्त्री विजय कुमार भारती ने धरनें पर उपस्थित मजदूरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत भादा के मनरेगा मजदूरों ने 100 रूप्ये प्रतिदिन दिहाड़ी की दर से कार्य किया है, लेकिन उन्हें पूरी मजदूरी का पैसा नहीं दिया गया। मनरेगा मजदूरी के सम्बन्ध में जब समबन्धित  अधिकारी से जानकारी ली गई तों उन्होंने बताया कि मनरेगा मजदूरी किए गये कार्यों के हिसाब से दिया जाता है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आयुZवैदिक पद्धति से सभी रोगों का इलाज सम्भव - डा0 पाण्डेय

Posted on 15 May 2010 by admin

17 मई को होगी नाड़ी परीक्षण

आर्ट आफ लिविंग बैंगलौर की स्थानीय शाखा के प्रवक्ता / प्रिशक्षक  डा0 कुलदीप पाण्डेय होमि0 ने बताया कि बेंगलौर आश्रम की व्यवस्था के तहत वरिश्ठ प्रिशक्षक एवं नाड़ी परीक्षक बैद्य डा0 हिमांशु सोमवार को प्रात: 08 बजे से नाड़ी परीक्षण करेंगें। किसी भी रोेग से पीड़ित व्यक्ति का नाड़ी परीक्षा करके श्रेश्ठतम् -शुद्धतम बैंगलौर आश्रम निर्मित आयुर्वैदिक औशधियों व जड़ी बूटिंयों से रोगी का सफल इलाज सम्भव हो सकेगा। गठिया,अल्सर,साइटिका,माईग्रेन, दमा, एसिडिटी,कब्ज, डिप्रेस्न, नपुंशकता,अनिद्रा इत्यादि किसी भी प्रकार के रोगी अपना पंजीकरण कराके अवशधि सेवन उपरान्त स्व्स्थ हो सकतें हैं। पवरीक्षण हेतु रोगी केो खाली पेट आना होगा। स्वस्थ व्यक्ति भी नाडी परीक्षा कराके बेहतर लाभ ले सकते हैं। वार्ता के दौरान डा0 पाण्डेंय नें  बताया कि नाड़ी ज्ञान प्राय: लुप्त हो गया हैं। परन्तु गुंरू रवि शंकर जी ने अपने दिव्य ने़त्रों व दिव्य शक्तियों से इसे पुर्नजीवित एवं प्रचारित - प्रसारित करा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

होटलों एवं रेस्टोरेन्टों पर हुई छापेमारी , दो घरेलू गैस सिलेण्डर बरामद

Posted on 15 May 2010 by admin

जॉच टीम ने होटल से बासी खाना फेकवाया
होटल मालिकों  एवं दुकानदारों मेंं मचा हड़कम्प

भीशण गर्मी के बीच नये-नये संक्रामक रोगों को देखते हुए मिठाइयों फलों, होटलों , रेस्टोरेन्टों,की दुकानों पर मारे गये छापों पर कुन्तलों खराब खाद्य प्रदाथोंZ को फेंकवाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर तहसीलदार के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने छापे मारी की , जिसमें  होटल सबेरा , प्रेम दीप , मधुवन , अवन्तिका आदि होटलों में छापे के दौरान सवेरा होटल मेंं दो अदद घरेलू गैस सिलेन्डर बरामद कर कब्जे में ले लिया तथा बासी भोजन (छोले- चावल) को अपने सामने फेंकवाया। अन्य मिठाई की दुकानों से मिठाइयों के नमूने लेकर जॉच के लिए भेज दिया गया। शाहगंज चौराहे पर  फलों की दुकानों से भी नमूने लिए गये तथा खराब सड़े- गले फलों को तत्काल नश्ट कराया। तत्पश्चात जॉच टीम ने पयागीपुर होते हुए फल मण्डी अमहट पहुंची जहॉ दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। जॉच ठीम ने लगभग दो कुन्तल खराब फलों को नश्ट कराया। तहसीलदार के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम जहॉ - जहॉ पहुंची दुकानदारों मेंं हड़कम्प मचा रहा । फिलहाल इसी तरह खाद्य प्रदार्थो की जॉच के लिए टीम निकलती रही लो कुछ न कुछ इसमें सुधार अवश्य आवेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रवाद व संस्कृतिवाद से व्यक्तित्व विकास होगा-पाण्डेय

Posted on 14 May 2010 by admin

छात्र संसद के आकाश प्रधानमन्त्री व अभिशेक उप प्रधानमन्त्री बने

सुलतानपुर - सन्त तुलसी दास डिग्री कालेज के प्रबन्धक एवं बजरंग दल के प्रान्त संयोजक ओम प्रकाश पाण्डेय नें नव गठित छात्र संसद को सम्बोघित करते हुए कहा कि विद्यालयों में पढ़ाई के साथ -साथ राष्ट्र और समाज के प्रति भी छात्रों की सोच बननी चाहिए । सेवा सुरक्षा और संस्कार को जीवन में उतार कर विद्यार्थी काम करे तो वह  निश्चितही समाज के प्रसंशनीय बनेगें । यदि छात्र राष्ट्रवाद व संस्कृतिवाद को जीवन मे उतार कर कार्य करे तो उनका अपेक्षित व्यक्तित्व विकास होगा।सरस्वती विद्या मंरि वरिश्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानन्द नगर की नव गठित छात्र संसद की घोशणा करते हंए छात्र संसद प्रमुख आचार्य राज नारायण शर्मा ने बताया कि सर्वाधिक मतों से एकादश के छात्र आकाश सिंह प्रधान मन्त्री, सप्तम के छात्र अभिशेक सिंह उप प्रधानमन्त्री व प्ररूज पाण्डेय सह प्रधानमन्त्री निर्वाचित घोशित हुए। अतिथियों का परिचय एवं छात्र संसद की उपयोगिता प्रधानाचार्य शे मणि मिश्र द्वारा बताया गया। विद्यालय के प्रबन्धक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने सभी निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलायी। संचालन छात्र संसद प्रमुख राज नारायण शर्मा ने किया।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उद्यमी मित्र में संस्था का हुआ चयन

Posted on 14 May 2010 by admin

सुलतानपुर -बजरंग लघु माध्यमिक विद्यालय समिति राघवपुर का उद्यमी मित्र में चयन हुआ। 15 मई से  उद्योग लगाने  हेतु ऋण सुविधा के लिए पंजीयन किया जायेगा । समिति के अध्यक्ष प्रेम लाल ने बताया कि संस्था का राजीव गॉधी उद्यमी मित्र योजना में लघु एवं सूक्ष्म उद्यम मन्त्रालय द्वारा चयनित किया गया है। संस्था के प्रशिक्षक राम किशोर यादव नये उद्योग लगाने के लिए 100 लोगों को प्रशिक्षित कर उन्हें  ऋण की सुविधा लेने को  प्रेरित करेंगें । संस्था का उद्यमी मित्र योजना में चयन होने पर संयुक्त व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू सिंह , महा सचिव दीपक दुवे, नगर अध्यक्ष सुनील वर्मा , महासचिव बलराम अग्रहरि, रमाशंकर अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, महेश सोनी , बबलू तिवारी आदि ने  हर्ष व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कम्पयूटर सैद्धान्तिक प्रशिक्षण सत्र का शुभारम्भ

Posted on 14 May 2010 by admin

सुलतानपुर - अनुसूचित जाति/जन जाति के व्यक्तियों को चार माह के कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत सैद्धांन्तिक प्रशिक्षण  स़त्र का शुभारम्भ कर दिया गया। इसका शुभारम्भ  फैजाबाद के संयुक्त निदेशक उद्योग सूर्य दीन द्वारा किया गया। इस अवसर पर महा प्रबन्धक डी0 पी0 तिवारी ने केन्द्र द्वारा योजना में सरकार की दलित एवे आर्थिक रूप से कमजोर  वर्ग के युवाओं को स्वावलम्बी बनाने की योजना पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में डी0 के0 सिंह प्रधानाचार्य आई टी आई तथा जिला उद्योग के सभी सहायक प्रबन्धक , प्रशिक्षक सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in