Archive | सुलतानपुर

पत्रकार के पिता के निधन पर शोक

Posted on 15 September 2010 by admin

सुल्तानपुर - फैजाबाद से प्रकाशित एक हिन्दी दैनिक के पत्रकार के पिता के निधन हो जाने पर जिले के पत्रकारों ने शोक सभा आयोजित कर परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर से शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विवेक नगर निवासी पत्रकार सुधांशु उपाध्याय जो कि फैजाबाद से प्रकाशित एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता है उनके पिता स्व. नरसिंह नारायण उपाध्याय के निधन पर जिले भर के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सभी ने उनकी आत्मा की शान्ति के लिये मौन धारण कर दुखी परिवार के प्रति ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर वरिश्ठ पत्रकार विजय विद्रोही, जितेन्द्र श्रीवास्तव, अरुण जयसवाल, अशोक जयसवाल, सत्यप्रकाश गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, आसिफ बेग, महेश नरायण दूबे, असगर नकी, अंशु श्रीवास्तव, रवि दूबे, राजू सिंह, बब्लू सोनकर, लालजी, आशीश श्रीवास्तव,दिलीप अग्रहरि, राकेश शर्मा, रमन पाण्डेय, अशोक सहित दर्जनों पत्रकार गण मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

Comments (0)

गरीब प्रत्याशियों को दिया `फतेह मोहम्मद´ ने सहयोग

Posted on 15 September 2010 by admin

सुल्तानपुर - जिले में कांग्रेस का परचम लहराने के लिये कांग्रेसियों ने कमर कस ली है। चुनाव जिताने के लिये जनसम्पर्क भी चल रहा है। गौरीगंज में तो गरीब प्रत्याशी को चुनाव जिताने के लिये पूर्व विधायक के बेटे ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।

जिले भर में पंचायत चुनाव के लिये सभी दलों से समर्थित प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत सुनििश्चत करने के लिए हर सम्भव प्रयास में जुटे हैं। सुबह से लेकर देर रात तक जनसम्पर्क का दौर जारी है। गौरीगंज में इस बार ब्लाक प्रमुख पद की सीट पिछड़ा वर्ग के महिला कोटे में आ गई है। यहां से दो गरीब लाल बहादुर यादव और मुंशी रजा की पत्नियों ने चुनाव मैदान में उतरने के लिये ताल ठोका है। आलम यह है कि इनके पास अभी झण्डी और बैनर तक के भी पैसों का अभाव है। पूर्व विधायक रहे स्व. नूर मोहम्मद के बेटे वरिश्ठ कांग्रेसी नेता फतेह मोहम्मद ने इन गरीब प्रत्याशियों को जिताने का मन बना लिया है। कांग्रेस समर्थित इन प्रत्याशियों के लिये वह हर सम्भव मदद करने के लिये तैयार हैं।

फतेह मोहम्मद ने बताया कि गरीब ही गरीब की पीड़ा को जान सकता है। इसलिये उन्होंने गरीब प्रत्याशियों को जिताने के लिये कमर कस ली है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

Comments (0)

बेअसर रहा व्यापार मण्डल का बाजार बन्द

Posted on 15 September 2010 by admin

खुली रही  जगह-जगह दुकानें

व्यापारियों में हुई नोक-झोक

सुल्तानपुर - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के आह्वाहन पर बुधवार को प्रदेश बन्द का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां जिले में छिटपुट घटनाओं को लेकर बन्द का कोई खास असर देखने को नही मिला। अपराहन करीब 12 बजे के बाद बाजार की अधिकतर दुकाने रोज की तरह खुली रहीं। जबकि संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमन्त्री को प्रेषित ज्ञापन जिलाधिकारी पिंकी जोवेल को देकर अपनी मांगों को तत्काल प्रभाव से समाप्त कराने की बात कही।

बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे के आसपास उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारी व सदस्य शहर की सड़कों पर बैनर पोस्टर के साथ दुकान बन्द कराने के लिये निकले। चौक, किराना मण्डी, सब्जी मण्डी की दुकानें बन्द कराने के बाद संगठन के प्रान्तिय अध्यक्ष रामनिवास अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सुरेन्द्र कसौधन नेता, आत्मजीत सिंह टीटू सहित दो दर्जन नेताओं ने गल्लामण्डी का रुख किया। यहां कुछेक दुकानों को बन्द कराने के बाद यह सभी जैसे ही गिफ्त कार्नर और कुरकुरे नमकीन के नाम से स्थापित दुकानों पर पहुंचे और दुकान बन्द कराने का प्रयास किया तो दुकान के मालिक रिंकू कसौधन एवं पिन्टू कसौधन ने बन्द का विरोध किया। जिस पर संगठन के नेतागण लूट पर उतारु हो गये। आखिर मोहल्ले वासियों के बीच-बचाव के बाद मामला शान्त हुआ। यहां से डाकखाना चौराहा होते संगठन के पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमन्त्री को सम्बोधित अपना मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। संगठन की मुख्य मांगों में फार्म 38 का मूल्य 5 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये किये जाने, सचल दल पैनाल्टी 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत किये जाने, सभी व्यापारियों पर ईमेल रिटर्न का कहर बरपा करने, व्यापारियों को धारा 3/7 में अकसर जेल भेजे जानी जैसी मांगों का जिक्र किया गया है।

इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नगर महताब आलम, नगर महामन्त्री शाहिद परवेज, नगर उपाध्यक्ष सत्यदेव जायसवाल, मो. इलियास खान, सरदार बलदेव सिंह, संजय सिंह सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

Comments (0)

आज व्यापारी करेगें बाजार बन्द

Posted on 14 September 2010 by admin

सुल्तानपुर - आये दिन शहर में बाजार बन्दी का कोहराम मचा रहता है। कभी उद्योग  व्यापार मण्डल तो कभी अखिल भारतीय उद्योग  व्यापार मण्डल और कभी राजनैतिक व गैर राजनैतिक दल के आहवाहन पर ऐसी खबरे आया करती हैं। वह भी उस समय जब बढ़ती मंहगाई के चलते हर ओर त्राहि-त्राहि मची हुई है। छोटे पैमाने पर व्यापार करने वालों ने दबी जुबान से इसकी निन्दा करना शुरु कर दिया है।

बताते चलें कि कमर तोड़ मंहगाई और व्यापारियों की मूल-भूत सुविधाओं के लिये आज उद्योग व्यापार मण्डल के आहवाहन पर शहर बन्द का आयोजन किया गया है। बन्द और प्रदर्शन को सफल बनाने के लिये बीते सोमवार से लेकर मंगलवार की देर शाम तक उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों से मुलाकात करते हुए उन्हें प्रदर्शन में शामिल होने का न्यौता दिया है।

प्रान्तीय उपाध्यक्ष राम निवास अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी हित में सचल दल एमआईबी का जुल्म, फार्म 38 से सम्बंधित मूल्य में संशोधन, ईमेल रिर्टन के कहर से सम्बंधित मामले, धारा 3/7 में व्यापारियों को जेल भेजे जाने वाले मामलों को लेकर प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

बन्द के बाबत छोटे पैमाने पर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों का कहना है कि यह जितने भी बन्द की अगुवाई कर रहें हैं सभी सेठ साहूकार हैं। इनकी न दुकान है न प्रतिश्ठान आखिर इनको कौन सा नुकसान होने लगा। बन्द के चलते मुख्य मार तो हमारे पेट और धंधों पर पड़नी है।

Comments (0)

एलबम `माई चरनिया में´ की सूटिंग सम्पन्न

Posted on 14 September 2010 by admin

सुल्तानपुर - शिवाला फिल्मस के बैनर तले बनी एलबम `माई चरनिया में´ की सूटिंग सम्पन्न हो गई है। एलबम के निर्माता एंव गीतकार प्रणय चन्द्र शुक्ल `हजीन सुल्तानपुरी´ तथा निर्देशन जगन्नाथ त्रिपाठी एवं चन्दन जायसवाल ने किया है। एलबम की सूटिंग जिले के प्रसिद्व सिद्व धाम लोहरामउ, पापरधाम, प्रतापगढ स्थित बेल्हादेबी धाम , चिन्द्रकन धाम व रायबरेली के अहोरबन धाम सहित अन्य धार्मिक एवं पौराणिक स्थलो पर की गई। एलबम के मुख्य कलाकारो मे पूनम गुप्ता सिमरन कौशल पूजा, अनिल कौशल, मीना, कोमल, आशीश आदि ने भूमिका निभाई।

प्रोडक्शन कन्ट्रोलर विजय बहादुर विश्वकर्मा तथा यूनिट कन्ट्रोलर रामिशरोमणि यादव एवं नृत्य निर्देशन पायल सिंह, छायांकन सन्दीप गुप्ता ने किया। एलबम ने निर्माता एवं गीतकार हजीन सुल्तानपुरी ने बताया कि उक्त एलबम 30 सितम्बर तक दर्शको  के हाथों मे होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

Comments (0)

बलात्कार के बाद सम्बन्ध हो गये और भी प्रगाढ़-समरीन

Posted on 09 September 2010 by admin

विधायक के महिला मित्र के कथित प्रेम प्रसंग का मामला

सुल्तानपुर- समरीन बनाम अनूप का प्रकरण दिन प्रति दिन नया मोड़ लेता जा रहा है। कल सायं प्रेस के सामने तीन साल से जीम परतों को साफ करते हुए कहा कि सदर विधायक अनूप सण्डा ने मेरे साथ बलात्कार किया। शर्म एवं संकोच के कारण मैं चुप रही। धीरे- धीरे नजदीकियां बढ़ने के कारण मेरं और अनूप के सम्बन्ध प्रगाढ़ होते चले गये।
बुधवार शाम को मीडिया से रुबरु होते हुए  समरीन ने कहा कि मेरे साथ अनूप ने विश्वासघात किया है।अभी तक मैं उनके झॉसे में रह कर  इन्तजार कियां पानी जब सिर से ऊपर गया तो वह न्याय के लिए कोतवाली पहुंची।

समरीन का आरोप है कि विधायक ने उसके साथ पत्नी की ना मौजूदगी में अपने आवास पर बुलाया और इज्जत लूट ली।बाद में उन्होनें शादी का झॉसा दिया । इस कोरे आश्वासन पर मैं चुप बैठी रही। फिलहाल इस बाबत विधायक श्री सण्डा के मोबाइल पर सम्पर्क किया गया तो मोबाइल बन्द मिला। इस समय जनपद मे उपरोक्त प्रकरण पर शहर के प्रमुख चौराहों व ग्रामीणांचलो में लोग चर्चा करते नज़र आ रहे है।

सूत्रो की माने तो इस प्रकरण में राजनैतिक रोटियां सेंकने में सण्डा विरोधी लोगो का हाथ है। जब जिले के कुछ सम्भ्रान्त व्यक्तियों से बात चीत की गई तो लोगो ने कहा कि इस प्रकरण पर बात चीत करना बेकार है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महिलाएं-छात्राएं हो रही शर्मसार

Posted on 09 September 2010 by admin

टैंम्पों  ड्राइवर बजा रहे अश्लील गाने

सुल्तानपुर - लोगो को बेहतर सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने नगर में आटो चलवाने का परमिट देकर जो अच्छे कार्य की शुरूआत किया था। पहला अच्छा काम ये हुआ कि निर्धारित किराये में लोगो को कम समय में गन्तब्य तक पहुंचाया जाय। दूसरा काम कि सैकडो बेरोजगारो को रोजगार मिल जाय, परन्तु धीरे धीरे पुलिस, यातायात पुलिस की वसूली के चलते इसमे विकार पैदा हो गया है जिसका खामियाजा महिलाओ को भुगतना पड रहा है अधिकांश आटो के ड्राइबर कम उम्र और बगैर लाइसेन्स के है।

दूसरी तरफ सभी आटो मे तेज आवाज करने वाला हार्न लगा होने के कारण ध्वनि प्रदूण पैदा किया जा रहा है, परन्तु जो सबसे अधिक गडबडी हो रही सभी आटो में टेप लगाकर गन्दे गानो का बजना जिससे महिलाओ का सिर शर्म झुक जाता है। प्रेमलता केसवानी, शीमा श्रीवास्त, पायल सोनी आदि महिलाओ ने शिकायत करते हुए कहा कि आटो चालक भोजपुरी फूहड गाने बजाते है मना करने पर और तेज ध्वनि कर देते है। महिलाओ ने कहा कि इतने गन्दे गाने बजते है कि के0एन0आई0 के छात्राओं के शर झुक जाते है और ड्राइबर मना करने पर भी नही मानते।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

संक्रामक रोगो की चपेट में कस्तूरबा गॉधी विद्यालय

Posted on 09 September 2010 by admin

सुलतानपुर - कुड़वार स्थित कस्तूरबा गॉधी आवासीय  बालिका विधालय संक्रामक  रोगों के चपेट में आ गया हैं। जिससें लगभग दर्जन भर छात्राएं अब तक बीमार हो  चुकी हैं। संक्रामक रोगो में खसरा व डायरिया की चपेट में आयी एक छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। जब विद्यालय की कुछ छात्रा को अचानक उल्टी दस्त आना शुरू हुआ। देखते ही देखते विद्यालय की सभी छात्राओं में भय का वातावरण व्याप्त हो गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बिजली विभाग का सीयूजी नम्बर उठाने से परहेज

Posted on 09 September 2010 by admin

सुल्तानपुर - शहर के सीयूजी नम्बर पर बात करना चाहे तो मानो अपने देवता से बात करने से कम नही। सुल्तानपुर मुख्यालय पर डि्यूटी पर तैनात सचिन जायसवाल जूनियर इन्जीनियर का सरकारी न0 9415901576 पर यदि को होनी अनहोनी की सूचना देना चाहे तो उस पर बात करने को तैयार नही है। चाहे पूरा शहर रहे या जाये, जो कुछ भी है हमी है कभी फोन उठा ही लेते है तो मालूम पडता है कि पूरी दुनिया की जिम्मेदारी उन्ही के उपर है बात भी नही करते अगर कोई शिकायत की बात करता है तो हमारा कोई क्या करेगा। कुछ है हमी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला चिकित्सालय में शक्रिय हुए दलाल

Posted on 09 September 2010 by admin

सुल्तानपुर - जिला चिकित्सालय में प्राइबेट पैथोलाजी सेण्टर के दलाल प्रात: 08 बजे से अपराह्न 02 बजे तक सक्रिय दिखाई पडते है। इनमे खुद तो दो महिला आशा बहू बताती है कि सब्जी मण्डी स्थित पैथोलाजी के वर्कर भी जिला चिकित्सालय में धूमते रहते है। दूर दराज से आये ग्रामीण मरीजो को बेहतर जांच का आश्वासन देकर मोटी रकम वसूलते है।

सबसे अधिक महिलाचिकित्सालय मे आशा बहू बताने वाली दलाल कई नर्सिग होम के लिये तथा सब्जी मण्डी स्थित पैथोलाजी के लिये मरीजो को बरगलाकर ले जाती हुई दिखाई पडती है, जिला चिकित्सालय के प्रति इन दलालो के विरूद्व कोई कार्यवाही न होने के कारण ये दलाल बेरोक-टोक अपना धन्धा चला रहे है। इस धन्धे में जिला अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी लगे है। उदाहरण के लिये ए0एन0एम0 उषा दूबे जिनके विरूद्व कोतवाली नगर में प्राथिमकी दर्ज हो गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in