Archive | सुलतानपुर

बसपा इसौली विधायक एवं उनके ब्लाक प्रमुख भाई सहित नव लोगों पर अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज

Posted on 27 October 2010 by admin

•    कानूनगो रामकुमार यादव की पत्नी मझवारा से है प्रधान पद की उम्मीदवार
•    पर्चा न उठाने पर मिल रही थी हत्या की धमकी

जिले के इसौली विधान सभा सीट से बसपा विधायक चन्द्र भद्र सिंह उर्फ सोनू एवं उनके भाई धनपतगंज ब्लाक प्रमुख यशभद्र सिंह उर्फ मोनू सहित नौ लोगों के विरूद्ध फैजाबाद जनपद की बीकापुर कोतवाली में अपहरण, हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बीकापुर में कानूनगो के पद पर पदस्थ विधायक सोनू सिंह के गांव मांयग से सटे गांव मझवारा निवासी रामकुमार यादव की पत्नी कमला यादव प्रधान पद की उम्म्ीदवार हैं। आरोप है कि विधायक के गुर्गो ने उसे नाम वापस लेने के लिए धमकाया था और उसके पति की हत्या कर देने की चेतावनी दी थी। शव मिलने के बाद आक्रोिशत सैकड़ो लोगो ने सेमरौना के पास कुड़ेभार-हलियापुर मार्ग अवरूद्ध कर बुलेरो व मोटर साईकिल फूंक दी। घटना की संवेदनशीलता देखते हुए क्षेत्र में कई थानो की पुलिस और पी.ए.सी. के जवान तैनात कर दिये गये हैं।

बताते चले कि बीकापुर में कानूनगो के पद पर पदस्थ रामकुमार यादव निवासी मझवारा की पत्नी कमला यादव प्रधानी चुनाव में प्रत्याशी थी। बीती शाम निर्वाचन ड्यूटी से घर लौटते समय दिक्खनवारा गांव के पास सफारी सवार हथियार बन्द बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। मंगलवार की सुबह समरौना गांव के पास रामकुमार यादव का शव मिला। हत्या की सूचना पाकर हजारोे ग्रामीण सड़क पर उतर आये और कुड़ेभार-हलियापुर मार्ग अवरूद्ध कर दिया। आक्रोिशत लोगों ने बुलेरो जीप व एक मोटर साईकिल आग के हवाले कर दी। खबर पाकर डीएम डा0 पिंकी जोवेल, पुलिस अधीक्षक ए.के.राघव समेन्त कई थानो की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और स्थिति को काबू किया। गुस्साये लोगो का कहना था कि कमला यादव का नाम वापस लेने के लिए विधायक के गुर्गे धमकी दे रहे थे, ऐसा न होने पर रामकुमार यादव की हत्या कर दी गई। फिलहाल क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुंआ है। विधायक और उनके भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। विधायक और उनके भाई सन्त ज्ञानेश्वर हत्या काण्ड से गतमाह बरी हुए थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रधान ने कुल्हाड़ी से वार कर युवक को किया लहुलुहान

Posted on 27 October 2010 by admin

पंचायत के दौरान प्रधान और उनके समर्थको ने कुल्हाड़ी से वार कर युवक को लहुलुहान कर दिया। विरोध में सैकड़ो गमीणो ने बंधुआकला चौकी का घेराव कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। फिलहाल अभी तक मामले की रपट अभी तक नहीं दर्ज हो सकी है।

कुड़वार थाना क्षेत्र के शहाबागंज बाजार के पास कुंजड़ा विरादरी की पंचायत चल रही थी बात बढ़ने पर जूड़ूपुर ग्राम प्रधान सिद्दीक डॉक्टर पर टूट पड़े। आरोप है कि इन लोगो ने कुल्हाड़ी व ईट, पत्थर से प्रहार कर डॉक्टर को गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना की खबर पाते ही ग्रामीण आक्रोिशत हो उठे, बन्धुआकला चौकी पहुंच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। चौकी प्रभारी की सूझ बूझ से मामला शान्त हो सका।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दुर्गा पूजा महोत्सव में रहा अव्यवस्था का शिकार

Posted on 24 October 2010 by admin

28•    समाजिक संगठनो के भरोसे रहे श्रद्धालू

18 प्रशासन ने नहीं किया व्यवस्था का पुख्ता इन्तिजाम
ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव मां भगवती की कृपा से सम्पन्न हो गया, परन्तु प्रशासनिक स्तर पर मामला धीला धाला ही रहा। ऐिशया में अपनी अलग पहचान बनाने वाला दुगाZ पूजा महोत्सव पुलिस व्यवस्था नाम मात्र की ही रहीं। विगत  वर्षों में जिला प्रशासन के स्तर पर पुलिस की व्यवस्था हर चौराहो पर टावर लगाकर मेला को नियिन्त्रत किया जाता रहा परन्तु इस वर्षों पुलिस व्यवस्था नगण्य रही। मात्र कुछ चौराहो पर छोड़कर कहीं भी पुलिस के सिपाही नज़र नहीं आये। महिला पुलिस का तो टोटा ही रहा। मनचले लड़के मेले में अपना कार्य करते रहे। जिला प्रशासन के स्तर पर कहीं भी महिलाओं के लिए विश्रामालय एवं उनकी आवश्यकताओं पर ध्यान दिया गया। महिलाएं एवं बच्चे आराम करने के लिए तरसते रहे, पानी पीने की व्यवस्था भी सुचारू  रूप से नहीं दिखायी पड़ी, सामाजिक संगठन भी इस बार औपचारिकता करते नज़र आये। अपने कैम्प में बैठकर ही सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा लिये सामाजिक संगठन व्यवस्था का संचालन करते रहे जिससे मेंले में आराजक तत्व हावी रहे। कुछ मेलार्थियों  से बात करने पर उन्होने बताया कि जिला प्रशासन को मेलार्थियों के लिए विश्रामालय की व्यवस्था अवश्य करनी चाहिए क्योंकि लोग इतनी देर तक टहलते ही रहे उनको विश्राम करने का स्थान तो होना चाहिए।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

साले ने खिलाया बहनोई को जहर

Posted on 23 October 2010 by admin

थानाक्षेत्र बल्दीराय के अन्र्तगत ग्राम सभा बहेरी पंड़रे निवासी इकरार बेग उर्फ लल्लू उम्र लगभग 25 वशZ अपनी ससुराल नन्दौली गनापुर स्थिति अपने ससुर फारूख खां के यहां गया था। जहां पर उसके साले रिजवान ने उसे धोखे से जहर खिला दिया। जिससे उसकी हालत खराब होते देख उसे उसके गांव के किनारे एक बाग में फेक दिया गया जहां पर लोगो द्वारा व्यक्ति को पहचानने के बाद उसके घर पर सूचना दी गई। परिवार वालो ने सूचना पाकर बदहोशी हालत में उसे जिला चिकित्सालय लाकर इलाज करवा रहे हैं जहां पर उसकी हालत गम्भीर बनी हंई है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मोटर साईकिल व साईकिल की टक्कर

Posted on 23 October 2010 by admin

थानाक्षेत्र हलियापुर के अन्र्तगत ग्राम सभा डेहरियावां निवासी राजप्रताप सिंह पुत्र सत्यनाम सिंह अपनी मोटर साईकिल यू.पी.44 टी. 9146 से कहीं जा रहा था कि सामने से साईकिल सवार एक व्यक्ति के आ जाने के कारण से दोनो में भिड़न्त हो गई जिससे दोनो लोगो को गम्भीर चोंटे आयी तथा वहां पर मौजूद लोगो ने तुरन्त स्थानीय थाना हलियापुर को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष एस.एन.तिवारी ने घायलो को अस्पताल पहुंचाकर उनके घर वालो को सूचना दी जिसपर घर वाले पहुंच कर घायलो का ईलाज करवाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पत्नी से नाराज पति ने खाया जहर

Posted on 23 October 2010 by admin

थानाक्षेत्र कुड़वार के अन्तर्गत ग्राम सरैया निवासी अरविन्द दूबे उम्र लगभग 28 वशZ पत्नी के मायके से न आने के कारण से शुक्रवार को जहर खा लिया। जिसकी वहज से उनकी हालत बिगड़ती देख परिवारजनो ने आनन फानन में जिला चिकित्सालय ईलाज के लिए लाये जहां पर उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

छिटपुट विवाद के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शान्तिपूर्वक सम्पन्न

Posted on 23 October 2010 by admin

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान छिटपुट विवाद के बीच आज सम्पन्न हुआ। इस बाद विभिन्न जगहों पर तैनात कर्मचारी व पुलिस कर्मियों को काफी तैयारियों के साथ  मतदान केन्द्रो पर भ्रमण करते हुए पाया गया तथा दूसरी तरफ सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटो को भी विभिन्न पोलिंग बूथों पर पड़ रहे मतदान का जायजा लेते हुए देखा गया। पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिया कि लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को बक्शा नहीें जायेगा। प्रशासन की बात को ध्यान में रखते हुए बूथों पर तैनात कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को सक्रिय पाया गया जिसके चलते चुनाव मतदान शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ। विभिन्न मतदान केन्द्रो पर जिलाधिकारी डॉ0 पिेंकी जोवेल व पुलिस अधीक्षक डॉ0 अशोक कुमार राघव ने अपने मातहब कर्मचारियों के साथ गस्त करते हुए देखे गये। चुनाव मतदान का प्रतिशत कुल 68 प्रतिशत रहा तथा कहीं से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शान्तिपूर्वक सम्पन्न होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाबा की रसोई भण्डारा में होगा प्रसाद वितरण

Posted on 23 October 2010 by admin

जिले की  मूर्ति विसर्जन  यात्रा के दौरान ऊं सांई सेवा संस्थान द्वारा आज द्वितीय विशाल भण्डारा बाबा की रसोई  आयोजित करेगी। संस्थान के मनोज  सोनी ने बताया कि बाबा की रसोई नामक भण्डारे की शुरूवात बड़ी दुगाZ माता के चौक घंटा घर पहुंचने से लेकर बाबा की इच्छा तक अनवरत चलता रहेगा। भण्डारे में स्वादिश्ट व्यंजन प्रसाद के रूप में वितरण किया जायेगा। भण्डारे की व्यवस्था में सूरज कसौधन, सन्दीप अग्रवाल, पवन कसौंधन, शंकर लाल कैलाशी, आशीश, सन्दीप, स्वदेश श्री0, अनूप श्री0, अनिल द्विवेदी सहारा समय, सन्दीप बाबा, पवन अग्रहरि, विपुल अग्रहरि, आदि कार्यकर्ताओं के सहयोग से सम्पन्न होगा। वहीं सीताकुण्ड घाट पर मूर्ति विसर्जन को पहुंचे श्रद्धालुओं को जय माता दी ग्रुप द्वारा विगत वशाZ की भान्ति इस बार भी अनवरत चलने वाला भण्डारा आयोजित किया गया है तथा मारवाड़ी युवा मंच द्वारा घाट पर ही चाय का वितरण पहली मूर्ति के विसर्जन से लेकर अन्तिम मूर्ति विसर्जन तक  किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हसनपुर से विधान सभा दावेदारी के लिए `मोनू´ ने कसी कमर

Posted on 21 October 2010 by admin

नये परिसीमन के तहत चयनित हसनपुर विधानसभा सीट में दावेदारी के लिए धनपतगंज ब्लाक प्रमुख यशभद्र सिंह उर्फ मोनू ने कमर कस ली है। लगभग ड़ेढ़ वशZ का समय शेश रहते मोनू द्वारा यह कदम लोगो की जुबान पर आना शुरू हो गया है।

नव निर्मित हसनपुर विधान सभा सीट बहुजन समाज पार्टी के सक्रिय सदस्य एवं धनपतगंज के ब्लाक प्रमुख मोनू ने 2012 की विधान सभा चुनाव के लिए मैदान मारने का मन अभी से बना लिया है। इसी क्रम में मोनू समर्थकों ने विधान सभा क्षेत्र का अभी से दौरा शुरू कर दिया है। मोनू सिंह ने बताया कि क्षेत्र की जनता के हर दुख दर्द में पहुंचना और उन्हे मद्द देना उनकी प्राथमिकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नवागत प्रबन्धक ने सम्भाला कार्यभार

Posted on 21 October 2010 by admin

पंजाब नेशनल बेंक की मुख्य शाखा में वरिश्ठ प्रबन्धक के पद पर अंजनी कूमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। श्री सिंह गोरखपुर मण्डल से प्रमोशन पर यहॉ आये हैं। श्री सिंह ने एक भेंट मे बताया कि पंजाअ नेशनल बैंक कि पहचान ग्राहक तथा बैंक के मधुर सम्बन्ध एवं उत्तम ग्राहकसेवा पर निर्भर रहता है जिसमें कोई कसर पहीं छोडंूगा। उन्होने आगे बताया कि  जिले के उद्यमियों एवं कृशकों के विश्वास में कोई कमी बैंक की तरफ से नही। आने पायेगी। श्री सिंह के आगमन पर श्री वी0 पी0 सिंह रिटायर वरिश्ठ प्रबन्धक फैजाबाद क्षेत्र, राजकुमार घीमान आडीटर, अरूण कुमार श्रीवारूतव जिला मन्त्री कर्मचारी संगठन, श्री प्रकाश, अहंकार सिंह, प्रबन्धक टी0 पी0 पाण्डेय, प्रबल्धक अश्वनी कुमार गौड़ जी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी ने स्वागत करते हुए पुर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in