Archive | लखनऊ.

जापान के सहयोग से प्रदेश में अवस्थापना परियोजनाओं के लिये किये जा रहे कार्यों में और अधिक तेजी लाने के लिये आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता पर की जाये सुनिश्चित: मुख्य सचिव

Posted on 14 September 2018 by admin

दैवीय आपदा से बचाव हेतु यूनिवर्सिटी आॅफ डिजास्टर मैनेजमेेंट की स्थापना
जापान के सहयोग से कराने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां परीक्षणोपरान्त
नियमानुसार सुनिश्चित करायी जाये: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय dsc_5056_r2_c1

बुनियादी ढांचा के विकास एवं अनुसूचित जाति के उत्थान के लिये
कुटियावा, अम्बेडकर नगर में प्राइमरी पाठशाला खोलने तथा गोरखपुर के
फातिमा अस्पताल में चिकित्सीय उपकरणों का प्राविधान सुनिश्चित कराने हेतु
आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित करायी जाये: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव की जापानी दूतावास के मिनिस्टर (इकोनाॅमिक एण्ड डेवलपमेंट)
तथा शोधकर्ता एवं आर्थिक सलाहकार के साथ बैठक

लखनऊ: 14 सितम्बर, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि जापान के सहयोग से उत्तर प्रदेश में जापान के सहयोग से अवस्थापना परियोजनाओं- वाराणसी के गंगा एक्शन प्लान, आगरा में जलापूर्ति परियोजनाओं तथा वन व्यवस्था सहित अन्य परियोजनाओं में किये जा रहे कार्यों में और अधिक तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रक्रियाधीन चिकित्सा पर्यटन नीति में जापानी भाषा को समावेशित किये जाने के प्रस्ताव पर परीक्षण कर गंभीरता से विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सहायतित योजना फेज-1 के अन्तर्गत निर्माणाधीन 05 राजकीय मेडिकल काॅलेज- बस्ती, बहराइच, फैजाबाद, फिरोजाबाद एवं शाहजहांपुर को यथाशीघ्र क्रियाशील करने हेतु सोसाइटी के गठन की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि सोसाइटी के गठन के पश्चात् विदेशी भाषा के रूप में जापानी भाषा को पढ़ाये जाने के प्रस्ताव पर परीक्षण कराकर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाए।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में जापानी प्रतिनिधिमण्डल के साथ बैठक कर प्रदेश की विकास योजनाओं में निवेश किये जाने हेतु विचार-विमर्श कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से बचाव हेतु यूनिवर्सिटी आॅफ डिजास्टर मैनेजमेेंट की स्थापना जापान के सहयोग से कराने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां परीक्षणोपरान्त नियमानुसार सुनिश्चित करायी जाये। उन्होंने कहा कि सन्् 2022 तक किसानों की आय दुगुना करने हेतु प्रदेश सरकार जापान के सहयोग से फूड वैल्यू चैन पर एमओसी करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये जापान और भारत के मध्य ज्वाइन्ट एक्शन प्लान बनाकर वर्ष 2020 तक पर्यटकों की संख्या 07 लाख तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि बुनियादी ढांचा के विकास एवं अनुसूचित जाति के उत्थान के लिये कुटियावा, अम्बेडकर नगर में प्राइमरी पाठशाला खोलने तथा गोरखपुर के फातिमा अस्पताल में चिकित्सीय उपकरणों का प्राविधान सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित करायी जायें। उन्होंने कहा कि 06 कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम बीएचयू के अलावा अन्य 06 विश्वविद्यालय- दीन दयाल उपाध्याय, गोरखपुर यूनिवर्सिटी, बुन्देलखण्ड यूनिवर्सिटी, झांसी, वीबीएस पूर्वांचल यूनिवर्सिटी, जौनपुर, सीएसजेएम यूनिवर्सिटी, कानपुर, डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ में क्योटो-वाराणसी पार्टनरशिप के अन्तर्गत भविष्य में कराया जाये।
जापानी दूतावास के शोधकर्ता एवं आर्थिक सलाहकार श्री क्योहे यामामोतो द्वारा बताया गया कि स्वच्छ गंगा-स्वच्छ भारत के तहत जापान द्वारा गंगा एक्शन प्लान परियोजना का क्रियान्वयन कराया जा रहा है, जिसके तहत सीवेज ट्रीटमेंट सुविधा व सार्वजनिक शौचालयों का प्राविधान शामिल है। जापान इसी तरह की योजना को गंगा के किनारे साथ अन्य शहरों में विस्तारित करने के लिये तैयार है और इस परिप्रेक्ष्य में जापान की उन्नत तकनीक उपयोग करने के लिए तैयार है। जापान के पास सेप्टिक टैंक की एक उन्नत प्रणाली जोहकासोउ है, यह सीवेज ट्रीटमेंट फैसिलिटीज का उन्नत विकल्प है। उन्होंने बताया कि जापान के पास कोल थर्मल पाॅवर प्लांट्स के लिये पर्यावरणीय उपरकण में उन्नत तकनीक और अनुभव है, जो कि एसओएक्स, एनओएक्स स्मोक पार्टिकल्स को अच्छी तरह से साफ कर सकता है तथा वर्तमान संयंत्र में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है।
जापानी दूतावास के मिनिस्टर (इकोनामिक डेवलपमेन्ट) श्री केनको सोने ने बताया कि जापान की मिक्सविशी और तोशिबा कम्पनी द्वारा 1980 में जापान के आधिकारिक विकास सहायक द्वारा वित्तपोषण से बना अनपरा कोयला थर्मल पावर प्लाण्ट वर्तमान समय में भी अच्छी स्थिति में है। उन्होंने एन0एच0आई0 द्वारा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (ई0पी0ई0) के तेजी से निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कि इससे जापानी कम्पनियों को एन0सी0आर0 और नोएडा में व्यावसायिक वातावरण बेहतर मिलेगा।
जापानी दूतावास के शोधकर्ता एवं आर्थिक सलाहकार श्री क्योहे यामामोतो द्वारा बैठक में यह भी बताया गया कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में जापानी भाषा की शिक्षा 2016 में प्रारम्भ करने पर भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि इससे आई0आई0टी0, कानपुर और टोक्यो विश्वविद्यालय ने पारस्परिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार करेंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा जापानी टूरिस्ट भारत में बुद्धिष्टि सर्किट का भ्रमण करें।
बैठक में प्रमुख सचिव पशुधन श्री सुधीर एम0बोबड़े, सचिव नगर विकास श्री अनुराग यादव सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments (0)

पावर कारपोरेषन प्रबन्धन की सजगता से सहायक समीक्षा अधिकारी की चयन परीक्षा में पकड़े गये दो सोल्वर

Posted on 13 September 2018 by admin

लखनऊ 13 सितम्बर 2018। उ0प्र0 पावर कारपोरेषन द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से की जाने वाली ऑन लाइन परिक्षाओं में अनियमितताओं को रोकने के लिये बरती गयी सावधानी के कारण आज सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा पहले दिन बिना किसी व्यवधान के सम्पन्न हो गयी। एक जगह पर परीक्षा में धांधली की कोषिष हुई तो तत्काल कारपोरेषन के परीक्षा पर्यवेक्षको के द्वारा धांधली पकड़ ली गयी। दो परिक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा (कक्ष) निरीक्षकों को परीक्षा देते हुये पकड़ा गया। चारों दोशियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह मामला गोरखपुर के परीक्षा केन्द्र स्वास्तिक ऑनलाइन, नौसढ़ चौक का है। इस केन्द्र को टी0सी0एस0 द्वारा परीक्षा हेतु लीज पर लिया गया था उ0प्र0 पावर कारपोरेषन के परीक्षा पर्यवेक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों के जॉच में यह मामला पकड़ में आया।
उ0प्र0 पावर कारपोरेषन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि कारपोरेषन की परीक्षायें बिना किसी अनियमित्ता के सही ढ़ग से हो इसके लिये सभी पुख्ता इंतजाम किये गये है। ऑन लाइन परीक्षा प्रक्रिया को हैकिंग से बचाने के लिये केन्द्रों पर सी0सी0टी0वी0, बायोमैट्रिक एवं जैमर की विषेश व्यवस्था की गयी है। कारपोरेशन, चयन परीक्षाओं को शत-प्रतिशत त्रुटि विहीन एवं निष्पक्ष कराने के लिये प्रतिबद्ध एवं मा0 मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कृत संकल्पित है। परीक्षाओं में कोई त्रुटि न हो इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किये गये हैं। प्रमुख सचिव ऊर्जा ने कहा है कि परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही या षिकायत के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती हेतु ऑन लाइन कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सी0बी0टी0) आज एवं 15 सितम्बर को होनी है। उक्त परीक्षा उ0प्र0 के 14 विभिन्न षहरों यथा, आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, ग्रेटर नोयडा, झॉसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर एवं वाराणसी में 31 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जा रही है।
आज की परीक्षा में गोरखपुर स्थित परीक्षा केन्द्र स्वास्तिक ऑनलाइन, नौसढ़ चौक, में दो परीक्षा निरीक्षकों को दो छात्रों के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया। कम्प्यूटर में प्रदर्शित अभ्यर्थी की मूल फोटो एविं बायोमेट्रिक के समय ली गयी फोटो से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी का मिलान किये जाने पर फर्जी परीक्षा देने वाले को पकड़ने में परीक्षा पर्यवेक्षकों को सफलता मिली। परिक्षार्थियों के नाम दिलीप कुमारएवं अलमास खान तथा परीक्षा (कक्ष) निरीक्षकों रोशन कुमार प्रजापति एवं राजीव कुमार यादव के विरूद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उपरोक्त परीक्षा में लगभग 55 हजार अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया है।

Comments (0)

पदाधिकारी घोषित

Posted on 13 September 2018 by admin

लखनऊ 13 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने निम्न संगठनात्मक नियुक्तियां की है।

श्री उपेन्द्र शुक्ला (गोरखपुर) - प्रदेश उपाध्यक्ष,
श्रीमती नीलिमा कटियार (कानपुर) - प्रदेश महामंत्री,
श्री जुगल किशोर (लखीमपुर) - प्रदेश प्रवक्ता।

Comments (0)

प्रदेश के 4.5 करोड़ असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों को मिलेगा लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ-स्वामी प्रसाद मौर्य

Posted on 13 September 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ: दिनांक 13 सितम्बर, 2018
प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य
ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार डा0 अम्बेडकर और पं0 दीनदयाल जी के
सपनों को साकार करने के लिए असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों को भी सामाजिक
सुरक्षा प्रदान की है। भारत सरकार के ‘असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा
अधिनियम-2008‘ के तहत ही प्रदेश सरकार नेे उ0प्र0 असंगठित कर्मकार
सामाजिक सुरक्षा नियमावली-2016 बनाई है। ऐसे कर्मकारों को सामाजिक
सुरक्षा प्रदान करने के लिए 10 वर्ष बाद प्रदेश सरकार की पहल पर ‘उ0प्र0
राज्य असंगठित कर्मकार सुरक्षा बोर्ड‘ का गठन हो पाया। इस बोर्ड के
अध्यक्ष, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री तथा सदस्य सचिव, प्रमुख सचिव श्रम
होंगे। इसके अतिरिक्त इसमें 28 सदस्य भी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि
इस बोर्ड के गठन के बाद 4.5 करोड़ असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों को
सामाजिक सुरक्षा मिलेगी तथा इनका पंजीयन कर इन्हें कल्याणकारी योजनाओं का
लाभ दिलाया जाएगा।
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री मौर्य आज यहां बापू भवन सचिवालय स्थित
सभाकक्ष में ‘उ0प्र0 असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड‘ के गठन को
लेकर प्रेस को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री श्री मोदी व मुख्यमंत्री श्री योगी जी की मंशा है कि गरीब
का भी जीवन स्तर ऊपर उठे, उन्हें भी मूलभूत सुविधाएं मिले, इसके लिए ही
इस बोर्ड का गठन किया गया है। इस बोर्ड द्वारा असंगठित क्षेत्र के
कर्मकारों के हितार्थ योजनाओं को तैयार करने के लिए सरकार को सिफारिश
करना, योजनाओं का अनुश्रवण, अभिलेखों का रखरखाव, कर्मकारों का पंजीयन तथा
पहचान पत्रों का वितरण व अनुश्रवण, शिकायतों की सुनवाई व निस्तारण,
कल्याण निधि का व्यय व रखरखाव आदि कार्य किए जाएंगे।

श्रम मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे कर्मकारों की 45
श्रेणियां चिन्हित की हैं, जिसमें धोबी, माली, दर्जी, मोची, नाई, बुनकर,
रिक्शा चालक, मछुआरा, गाड़ीवान, आटो चालक, ढोल/बाजा बजाने वाले, खेतिहर
मजदूर, तांगा/बैलगाड़ी चालक, अगरबत्ती व घरेलू उद्योग के मजदूर, टेंट हाउस
में काम करने वाले, भड़भूंजे, घरेलू कर्मकार, कूड़ा/हड्डी बीनने वाले,
फुटकर सब्जी/फल व फूल विक्रेता, हाथ ठेला चालक, चाय/चाट ठेला लगाने वाले,
फुटपाथ व्यापारी, हमाल/कुली, जनरेटर/लाइट उठाने वाले, केटरिंग में कार्य
करने वाले, फेरी लगाने वाले, मोटर साइकिल/साइकिल मरम्मत करने वाले, गैरेज
कर्मकार, परिवहन में लगे कर्मकार, सफाई कामगार, पशुपालन/मत्स्य
पालन/मुर्गी/बत्तख पालन में लगे कर्मकार, दुकानों में काम करने वाले
मजदूर, चरवाहा/दूध दूहने वाले, नाविक, नट-नटिनी, रसोइया, समाचार पत्र
बांटने वाले (हाकर), ठेका मजदूर, सूत रंगाई/कताई/धुलाई का कार्य करने
वाले दरी/कम्बल/जरी/जरदोजी/चिकन का कार्य करने वाले, मीटशाॅप कर्मकार,
डेयरी कर्मकार तथा कांच की चूड़ी व अन्य कांच उत्पादों में स्वरोजगार
कार्य करने वाले कर्मकार आदि शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि ऐसे कर्मकारों का पंजीयन 01 जनवरी, 2019 से आरम्भ
होगा और इनसे अंशदान के रुप में 10 रुपये पंजीयन शुल्क लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोक संकल्प पत्र के तहत असंगठित कर्मकारों को पं0
दीनदयाल सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना का भी लाभ प्रदान किया
जाएगा। पं0 दीनदयाल सुरक्षा बीमा योजना के तहत पंजीकृत कर्मकार की
दुर्घटना में मृत्यु की दशा में उसके परिवार को दो लाख रुपये, पूर्ण
अपंगता पर एक लाख रुपये दिया जाएगा। इसी प्रकार अटल पेंशन योजना के तहत
18 से 40 वर्ष तक के सभी पंजीकृत कर्मकारों को वृद्धावस्था के समय एक
हजार मासिक पेंशन दिलाए जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि
असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के लिए कार्य करने हेतु वर्तमान वित्तीय
वर्ष में 15.87 करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया है।
प्रेसवार्ता के दौरान श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री श्री मनोहर लाल
पंथ उर्फ मन्नू कोरी, बोर्ड के सलाहकार समिति के चेयरमैन श्री रघुराज
सिंह, प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन श्री सुरेश चन्द्रा, श्रम आयुक्त
श्री अनिल कुमार के साथ विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Comments (0)

राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘स्वच्छता ही सेवा-2018’’ अभियान 15 सितम्बर से- आर0के0 तिवारी

Posted on 13 September 2018 by admin

लखनऊ: 13 सितम्बर, 2018
मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘स्वच्छता ही सेवा-2018’’
अभियान का शुभारम्भ 15 सितम्बर, 2018 को वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम
से देश के चिन्हित 20 स्थानों पर प्रभावशाली व्यक्तियों एवं जनता से
संवाद के माध्यम से किया जायेगा। यह अभियान 02 अक्टूबर, 2018 तक चलेगा।
स्वच्छता ही सेवा अभियान काल में प्रदेश, मण्डल, जनपद, विकास खण्ड एवं
ग्राम स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता को जन-आन्दोलन बनाये
जाने हेतु वृहद् स्तर पर प्रयास किये जायें। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)
का उद्देश्य गांधी जी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर गांधी जी के स्वच्छता
के सपने को साकार कर प्रदेश को खुले में शौच मुक्त करना है।
यह जानकारी अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज श्री आर0के0 तिवारी ने दी है।
उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान की सफलता हेतु वृहद स्तर पर,
जागरूकता एवं सहभागिता से सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों
इत्यादि पर वृहद् साफ-सफाई कराई जाएगी। अभियान के अंतर्गत रैली, पैदल
यात्रा, नुक्कड़- नाटक, स्वच्छता रथ इत्यादि गतिविधियों का आयोजन किया
जाये। इस अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किये जाने हेतु विभिन्न
गतिविधियां की जायेगी।
श्री तिवारी ने बताया कि गतिविधियों को राज्य स्तर/जनपद स्तर/ग्राम
पंचायतों में संचालित करने हेतु अपने स्तर पर सभी सम्बन्धित विभागों की
बैठक 15 सितम्बर, 2018 के पूर्व करके सभी कार्यक्रम संचालित कराने एवं
कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत कराई गई समस्त गतिविधियों की संकलित
रिपोर्ट 05 अक्टूबर, 2018 तक राज्य स्वच्छता मिशन के ई-मेल
ेइउहनच2018/हउंपसण्बवउ पर उपलब्ध कराये। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में
होने वाले व्यय का भुगतान विभागवार उक्त मद में उपलब्ध धनराशि से किया
जायेगा तथा पंचायतीराज विभाग द्वारा की जाने वाली गतिविधियों का व्यय
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत जनपद में उपलब्ध आई0ई0सी0 मद में
उपलब्ध धनराशि से किया जायेगा।
श्री तिवारी ने बताया कि समस्त मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला
स्वच्छता समिति उ0प्र0 व मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) उ0प्र0
को इस सम्बन्ध में जारी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराये जाने के
निर्देश दिये गये है।

Comments (0)

छात्रों की स्कॉलरशिप का पैसा हड़पने वाले अब चोर-चोर मौसेरे भाई- डा. चन्द्रमोहन

Posted on 13 September 2018 by admin

लखनऊ 13 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों चर्चा करते हुए कहा कि कभी एक दूसरे की घोर विरोधी पार्टियों सपा और बसपा अचानक एकदूसरे के करीब आने की कोशिश क्यों कर रही हैं? इसकी वजह धीरे-धीरे साफ हो रही हैं. घोर भ्रष्टाचार में लिप्त ये दोनों पार्टी के शीर्ष नेताओं को अपनी पूर्ववर्ती सरकारों में किस गए आर्थिक अपराध पर कार्रवाई का डर सताने लगा है इसीलिए ये ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’ की कहावत को चरित्रार्थ कर रहे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई से घबराई सपा और बसपा आपस में लामबंद होने का दिखावा कर रही हैं, जिससे वह कड़ी कार्रवाई से बच सकें। जनता की हितैषी बनने का ढोंग करने वाली इन पार्टियों की हकीकत अब सामने आ चुकी है। बसपा के शासनकाल में मेरठ और इटावा समेत कई जिलों में छात्रों की संख्या ज्यादा दिखाकर किए गए छात्रवृत्ति घोटाले का भंडाफोड़ हो चुका है। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की जांच में पूर्ववर्ती विपक्षी सरकारों का भ्रष्टाचार पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। इतना ही नहीं भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक (कैग) पिछली अखिलेश यादव सरकार में हुए छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रहे है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सपा और बसपा ने जिस तरह से छात्रों के स्कॉलरशिप का पैसा हड़पा उसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। जनता के प्रकोप से बचने के लिए ही ये दल अब एक होने का दिखावा कर रहे हैं। विपक्षी सरकारों के नेताओं ने एक ओर जहां विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति को हड़पकर उसका पैसा अपने ऐशोआराम में खर्च करने का काम किया वहीं मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने छात्रवृत्ति में इजाफा करते हुए इससे अधिक से अधिक छात्रों को आच्छदित करने का प्रयास किया है।
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने बताया कि भाजपा सरकार ने छात्रवृत्ति और शुल्क भरपाई योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित आय सीमा में बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति और जनजाति के कक्षा नौ और दस के विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में 750 रुपए की वृद्धि करते हुए इसे तीन हजार रुपए सालाना कर दिया है। इसके अलावा भाजपा सरकार ने एक ऐसा फुलप्रूफ तंत्र भी बनाया है जिससे छात्रवृत्ति का पैसा हर पात्र विद्घार्थी तक पहुंच सके।

Comments (0)

स्वर्गीय माधव प्रसाद त्रिपाठी जन्म शताब्दी वर्ष

Posted on 12 September 2018 by admin

लखनऊ 12 सितम्बर 2018, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना तक जब राजनीति के शिखर तक पहुंचने की कोई संभावना न हो, नाममात्र के संासद और विधायकों उस समय जिन लोंगो ने जनसंघ और भाजपा के पार्टी संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान दिया वह अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा संगठन कार्य करते करते पीढियां गल गई तब जा करके आज देश के अनेकों राज्यों सहित केन्द्र में पूर्ण बहुमत में हमारी सरकार है। श्री मौर्य आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय माधव प्रसाद त्रिपाठी जन्म शताब्दी वर्ष के समापन समारोह के अवसर पर उपस्थित लोंगो को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर स्वर्गीय माधव प्रसाद त्रिपाठी जी के भतीजे अनिल त्रिपाठी एडवोकेट व नाती अमित शुक्ला का अभिनन्दन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने की एवं संचालन प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायन शुक्ला ने किया। 08
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनसंघ और फिर बाद में भाजपा की स्थापना के कालखण्ड में संगठन का कार्य करने की परिस्थितियां अलग थी उस कालखण्ड के संगठन शिल्पियों ने कठिन तपस्या कर कई-कई बार बिना खाये-पिये संगठन गढे चलों, सुपथ पर बढे चलों, भला हो जिसमें देश का वो काम सब करें चलों के मंत्र के साथ दिन-रात परिश्रम कर संगठन विस्तार में अपना योगदान दिया। स्वर्गीय माधव प्रसाद त्रिपाठी जी का जिक्र करते हुए कहा कि वे एक आदर्श स्वयंसेवक कार्यकर्ता व आदर्श एक विधायक थे। भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष के रूप में ऐसे श्रेष्ठतम् व्यक्ति जिन्होंने भाजपा को स्थापना काल से ही उत्तर प्रदेश में मजबूत करने का काम शुरू किया। जो आदर्श एक कुशल संगठनकर्ता और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में माधव बाबू ने पेश किया हम सब का यह कर्तव्य है कि उन्हीं आदर्शो और संगठन कार्य के लिए प्रेरणा लेकर हम सब काम करें। श्री मौर्य ने कहा कि 2019 में भाजपा को पहले से भी अधिक जीत दिलाकर पार्टी संगठन का पूरे देश में विस्तार कर आम जनमानस के कल्याण के लिए कार्य करना ही माधव बाबू को हमारी श्रद्धाजंलि होगी।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापतिराम त्रिपाठी ने स्वर्गीय माधव प्रसाद त्रिपाठी का स्मरण करते हुए कहा कि माधव बाबू का पूरा जीवन राष्ट्र साधना को समर्पित था। उन्होंने बिना किसी अपेक्षा के समाज-राष्ट्र-संगठन को अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। भाजपा के स्थापना काल से ही गांव-गली, मोहल्लों में पार्टी संगठन का विस्तार हो इसके लिए योजना पूर्वक काम करते थे।
डा. त्रिपाठी ने कहा माधव बाबू बाहुबली, धनबली व जातिवादी राजनीति के खिलाफ थे उनका मानना था कि धन बल, बाहुबल व जाति आधारित राजनीति करने वालों की जब अति हो जायगी तब जनता भाजपा के साथ खड़ी होगी। उनके दूरदर्शी होने का प्रमाण इसी से मिलता है कि आज देश की जनता भ्रष्टाचारी, जातिवादी, बाहुबली की राजनीति करने वालों को ठुकरा कर भाजपा के साथ खड़ी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माधव बाबू की वैचारिक प्रतिबद्धता हमें संगठन कार्य करने की सदैव प्रेरणा देते रहेंगें।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा कि जनसंघ और फिर भाजपा के स्थापना काल से ही तमाम संगठन निष्ठ तपस्वियों ने अपना पूरा जीवन पार्टी संगठन का विस्तार करने में लगा दिया। उन तपस्वियों में माधव बाबू भी एक थे जिन्होंने शासन सत्ता का मोह किये बिना पार्टी संगठन को एक सोच व दिशा देने का काम किया। उन्हीं के आदर्शो व प्रेरणा पथ पर चलते हुए आज भाजपा के सभी कार्यकर्ता समाज व राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर कमल ज्योति के सम्पादक अरूणकान्त त्रिपाठी ने स्वर्गीय माधव प्रसाद त्रिपाठी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बस्ती में जन्में माधव बाबू, नाना जी देशमुख के सहयोगियों में से एक थे। संघ के प्रचारक के रूप में उन्होंने राष्ट्र साधना में अपना जीवन समर्पित करने का लक्ष्य लेकर काम करना शुरू किया। वे भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष बनें बांसी से विधायक, डुमरियांगंज से सांसद निर्वाचित होने के साथ-साथ वे विधान परिषद के सदस्य भी रहे। कमल ज्योति के प्रबन्ध सम्पादक राजकुमार जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने की एवं संचालन प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायन शुक्ला ने किया।
कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्त, अमर पाल मौर्य, संतोष सिंह, कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह, संजय राय, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अवध क्षेत्र प्रद्यम्ुन जी, अशोक तिवारी, शिव कुमार पाठक, प्रो. श्यामनन्दन सिंह, रामाधीन सिंह जी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments (0)

लखनऊ उड़िया समाज द्वारा गणपति पूजा का आयोजन 13 सितम्बर को

Posted on 12 September 2018 by admin

लखनऊः 12 सितम्बर, 2018

लखनऊ उड़िया समाज द्वारा बृहस्पतिवार, दिनांक 13 सितम्बर, 2018 सांय 7ः30 बजे गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति पूजा का आयोजन एकता सदन पराग चिलिंग प्लाण्ट के सामने प्राग नारायण रोड, लखनऊ में किया जा रहा है।
लखनऊ उड़िया समाज के अध्यक्ष श्री गोपबन्धु पटनायक ने इस आश्य की जानकारी देते हुए समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार पूजा में सम्मिलित होने हेतु अनुरोध किया है।

Comments (0)

मण्डल मुख्यालय बरेली में निर्माणाधीन 300 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय हेतु 12 करोड़ 96 लाख 84 हजार रुपये की स्वीकृति जारी

Posted on 11 September 2018 by admin

लखनऊ: 11 सितम्बर, 2018
राज्य सरकार ने मण्डल मुख्यालय बरेली में निर्माणाधीन 300 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय हेतु 12 करोड़ 96 लाख 84 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री नर्वेद सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश निर्गत कर दिये गये हैं।
श्री सिंह ने कहा कि जारी शासनादेश के अनुसार संयुक्त चिकित्सालय, बरेली के भवन निर्माण हेतु पूर्व स्वीकृत लागत 43 करोड़ 06 लाख 41 हजार रूपये की धनराशि को पुनरीक्षित करते हुए 72 करोड़ 50 लाख 66 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है। उन्होंने कहा कि पूर्व स्वीकृत लागत एवं पुनरीक्षित लागत के अन्तर की धनराशि में से 15 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसके सापेक्ष 12 करोड़ 96 लाख 84 हजार रुपये की स्वीकृति जारी की गयी है।
शासनादेश में यह भी निर्देश दिये गये हैं कि प्रश्नगत वित्तीय स्वीकृति जिस कार्य व मद हेतु निर्गत की जा रही है उसका व्यय/उपयोग नियमानुसार उसी कार्य व मद हेतु किया जायेगा। इससे इतर व्यय/उपयोग वित्तीय अनियमितता माना जायेगा।

Comments (0)

अपौष्टिक चारे को उपचारित कर पौष्टिक बनाने हेतु 85 लाख रुपये स्वीकृत

Posted on 11 September 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक 11 सितम्बर, 2018
सरकार ने चारा और चारागाह विकास के लिए अपौष्टिक चारे एवं सेल्यूलोजिक वेस्टेज को उपचारित कर पौष्टिक बनाने की योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 85 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
पशुधन विभाग द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in